Day: May 30, 2026

  • विद्या कलश के विद्यार्थियों ने चलाया सड़क सुरक्षा अभियान

    विद्या कलश के विद्यार्थियों ने चलाया सड़क सुरक्षा अभियान

    • विद्या कलश के विद्यार्थियों ने चलाया सड़क सुरक्षा अभियान

    • राहगीरों को वितरित किया गया हेलमेट

    तेजस टूडे सं.
    सुशील तिवारी
    तिलोई, अमेठी। स्थानीय क्षेत्र अंतर्गत खानापुर चपरा स्थित विद्या कलश हाईस्कूल के स्काउट्स एवं शिक्षकों ने सरकार के सड़क सुरक्षा अभियान को आगे बढ़ाते हुए एक अनोखी एवं रचनात्मक पहल के अंतर्गत लोगों में सड़क सुरक्षा से संबंधित जागरूकता फैलाने का सार्थक प्रयास किया। कार्यक्रम संयोजक एवं क्रीड़ा सह स्काउट प्रभारी राहुल शुक्ल ने बताया कि बच्चों एवं शिक्षकों ने नुक्कड़ नाटक इत्यादि द्वारा लोगों को यातायात के नियमों तथा सड़क पर कैसे सुरक्षित रहें, इत्यादि के बारे में बताया। बच्चों ने ऐसे लोगों को हेलमेट वितरित किये जो बगैर हेलमेट लगाये मोटरसाइकिल चला रहे थे। साथ ही उनसे अपील भी किया कि सदैव हेलमेट लगाकर सड़क पर निकलें विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक अखिलेश सिंह ने यमराज की वेश—भूषा में लोगों को चेतावनी दी जो बहुत ही रोचक एवं प्रभावशाली रही। विद्या कलश परिवार ने यह अभियान शंकरगंज, मोहनगंज एवं तिलोई में चलाया। कार्यक्रम में स्थानीय पुलिस ने बढ़—चढ़कर सहभागिता किया। इस अनोखे प्रयास की क्षेत्रवासियों ने सराहना किया। इस अवसर पर विद्यालय के स्काउट्स के साथ उप प्रधानाचार्य हिमांशु मिश्र, पीजीटी गणित धनंजय उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • सशक्त जागरूक एवं प्रगतिशील राष्ट्र निर्माण में पत्रकारों की अहम भूमिका

    • सशक्त जागरूक एवं प्रगतिशील राष्ट्र निर्माण में पत्रकारों की अहम भूमिका

    तेजस टूडे सं.
    अनुभव शुक्ला
    ऊंचाहार, रायबरेली। हिंदी पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों का सम्मान करते हुए भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री अभिलाष कौशल ने कहा कि बदलते भारत में पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ होने के साथ-साथ समाज के प्रहरी और दिशा-निर्देशक हैं। वे आम जनमानस की आवाज़ को बुलंद करते हैं और जमीनी सच्चाइयों को सामने लाकर एक सशक्त, जागरूक और प्रगतिशील राष्ट्र के निर्माण में अग्रिम कर्णधार की भूमिका निभाते हैं। कैंप कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने अग्रवस्त्र पहनाकर स्थानीय पत्रकारों का सम्मान करते हुये कहा कि पत्रकारिता की यह भूमिका कई स्तरों पर देश को दिशा देती है। पत्रकार जटिल मुद्दों और सरकारी नीतियों का विश्लेषण करके जनता तक सही जानकारी पहुंचाते हैं। यह वर्ग वंचित और हाशिए पर रहने वाले लोगों की समस्याओं को उजागर कर प्रशासन और सत्ता तक पहुंचाता है। रूढ़ियों को तोड़कर और नए विचारों को समाज में रखकर, पत्रकार बदलते भारत की सोच को आकार देते हैं। सत्ता से सवाल पूछना और लोकतंत्र में जवाबदेही तय करना इनका सबसे महत्वपूर्ण कर्तव्य है। आज की डिजिटल और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में पत्रकारों की ज़िम्मेदारी और भी बढ़ गई है। इस अवसर पर मनीष कौशल, सुभाष कौशल, गुड्डन यादव, राजेंद्र यादव, मनोज पाल, विजय पाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन सिंह के अलावा बड़ी संख्या में क्षेत्रीय पत्रकार मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • स्वास्थ्य ईकाइयों पर मनाया गया तम्बाकू निषेध दिवस, मानव श्रृंखला बनाकर दिया गया जागरूकता का संदेश

    स्वास्थ्य ईकाइयों पर मनाया गया तम्बाकू निषेध दिवस, मानव श्रृंखला बनाकर दिया गया जागरूकता का संदेश

    • स्वास्थ्य ईकाइयों पर मनाया गया तम्बाकू निषेध दिवस, मानव श्रृंखला बनाकर दिया गया जागरूकता का संदेश

    तेजस टूडे ब्यूरो
    अब्दुल शाहिद
    बहराइच। राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत शनिवार को जिले की सभी स्वास्थ्य इकाइयों पर विश्व तम्बाकू निषेध दिवस मनाया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. संजय कुमार की अध्यक्षता में हस्ताक्षर अभियान के साथ हुई। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने मानव श्रृंखला बनाकर और शपथ लेकर आमजन को तम्बाकू से दूर रहने का कड़ा संदेश दिया।
    गोष्ठी को संबोधित करते हुए सीएमओ डॉ. कुमार ने कहा कि तम्बाकू जनित रोगों से भारत में प्रतिवर्ष लाखों लोगों की जान जाती है। सिगरेट सहित अन्य तम्बाकू उत्पादों से कैंसर, हृदय और फेफड़ों जैसी घातक बीमारियां होती हैं। इन असामयिक मौतों को रोकने के लिए सरकारी कर्मियों के माध्यम से आमजन को जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है। एनसीडी कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. संदीप मिश्रा ने तम्बाकू नियंत्रण अधिनियम (कोटपा) की जानकारी देते हुए बताया कि धारा-4 के तहत सभी सार्वजनिक कार्यालयों और स्थानों पर धूम्रपान पूर्णतः प्रतिबंधित है। वहीं धारा-6 के तहत शिक्षण संस्थानों के 100 गज के दायरे में और नाबालिगों को तम्बाकू की बिक्री पर रोक है।
    डिप्टी सीएमओ डॉ. अनुराग वर्मा ने कहा कि धूम्रपान न केवल शरीर को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि परिवार और समाज पर भी इसका नकारात्मक असर पड़ता है। डिप्टी सीएमओ डॉ. राजेश कुमार ने युवाओं से अपील किया कि वे इस घातक लत से दूर रहें और स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। समय रहते तम्बाकू से दूरी बनाकर कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है।कार्यक्रम का संचालन कर रहे चिकित्साधिकारी डॉ. पारितोष तिवारी ने बताया कि तम्बाकू में मौजूद निकोटीन इंसान को अपना आदी बना लेता है, जो शरीर को अंदर से खोखला कर देता है। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को तम्बाकू उत्पादों का सेवन न करने की शपथ दिलाई। अंत में स्वास्थ्य कर्मियों ने मानव श्रृंखला बनाकर एकजुटता दिखाई।
    इस अवसर पर डिप्टी सीएमओ डॉ. पीके वर्मा, मनोचिकित्सक डॉ. विजित जायसवाल, गैर संचारी रोगों के चिकित्साधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह श्रीनेत्र, डॉ. आकीब एजाज, एफएलसी विवेक श्रीवास्तव, शरद श्रीवास्तव, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. रियाजुल हक, परामर्शदाता पुनीत शर्मा, लैब टेक्निशियन संतोष सिंह, नर्सिंग अधिकारी बृज प्रकाश, स्वाती श्रीवास्तव के साथ मानसिक स्वास्थ्य टीम के मुकेश हंस, हरीश कुमार, मनीष सिंह, अजय प्रताप सिंह, सीमा कुमारी आदि मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • महंगाई एवं टैक्स नीति से टूट रहा टैक्सी उद्योग, किराये में वृद्धि लागू

    महंगाई एवं टैक्स नीति से टूट रहा टैक्सी उद्योग, किराये में वृद्धि लागू

    • महंगाई एवं टैक्स नीति से टूट रहा टैक्सी उद्योग, किराये में वृद्धि लागू

    तेजस टूडे ब्यूरो
    जितेन्द्र सिंह चौधरी/अतुल राय
    वाराणसी। लगातार बढ़ती महंगाई, डीज़ल-पेट्रोल की आसमान छूती कीमतों तथा सरकार की नई टैक्स नीति के चलते वाराणसी सहित पूरे प्रदेश का टैक्सी उद्योग बर्बादी के कगार पर पहुंच गया है। इसी गंभीर स्थिति को देखते हुए वाराणसी टूरिज्म एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक एवं प्रेस वार्ता हुई जहां सर्वसम्मति से टैक्सी किरायों में तत्काल प्रभाव से 2 रुपये प्रति किलोमीटर की वृद्धि लागू करने का निर्णय लिया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रणय रंजन सिंह ने बताया कि वर्ष 2018 से अब तक टैक्सी किरायों में कोई वृद्धि नहीं की गई थी जबकि इस दौरान महंगाई कई गुना बढ़ चुकी है। डीज़ल, पेट्रोल, वाहन रख—रखाव, बीमा सहित अन्य खर्चों में लगातार वृद्धि होने से टैक्सी संचालकों का जीवन यापन कठिन हो गया है। विभिन्न टैक्सी संगठनों के साथ कई दौर की बैठकों के बाद यह निर्णय लिया गया।
    नई दरों के अनुसार अब डिज़ायर 13 रुपये प्रति किलोमीटर, एर्टिगा 16 रुपये, क्रिस्टा 20 रुपये, टैम्पो ट्रैवलर 30 रुपये तथा अर्बनिया 35 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से संचालित होंगी। न्यूनतम रनिंग किलोमीटर में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पहले की तरह लोकल यात्रा में 200 किलोमीटर तथा आउटस्टेशन यात्रा में 250 किलोमीटर प्रतिदिन की बिलिंग लागू रहेगी। बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा टैक्सी वाहनों पर अचानक लागू की गई वन टाइम टैक्स नीति की भी कड़ी भर्त्सना की गई।
    वक्ताओं ने कहा कि सरकार द्वारा सभी नई एवं पुरानी टैक्सियों पर एकमुश्त 15 वर्षों का रोड टैक्स जमा करने का आदेश टैक्सी संचालकों पर आर्थिक बोझ बन गया है। 3 से 4 वर्ष पुरानी गाड़ियों पर भी तत्काल 1 से 2 लाख रुपये तक टैक्स जमा करने की बाध्यता ने टैक्सी मालिकों की कमर तोड़ दी है। एसोसिएशन ने कहा कि प्रदेश भर में इस नीति के विरोध में आंदोलन जारी है तथा बड़ी संख्या में गाड़ियां खड़ी हो रही हैं, क्योंकि अधिकांश टैक्सी संचालकों की एकमुश्त इतनी बड़ी राशि जमा करने की क्षमता नहीं है। जल्द ही इस मुद्दे को लेकर प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा। बैठक में राम पांडेय, रौनक शर्मा, गौरव रुपानी, अरुण सिंह, सतीश सिंह, शानू राय, प्रकाश सिंह, बच्चा सिंह, राका यादव सहित सैकड़ों टैक्सी संचालक उपस्थित रहे। वाराणसी के ट्रेवल उद्योग से जुड़े लोगों ने मीडिया से अपील किया कि इस समाचार को प्रमुखता से प्रकाशित किया जाय, ताकि टैक्सी संचालकों की समस्याएं सरकार और समाज तक पहुंच सकें। ट्रेवल उद्योग ने मीडिया के सहयोग के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • प्राथमिक विद्यालय में डेढ़ वर्ष से शो पीस बना आरओ

    प्राथमिक विद्यालय में डेढ़ वर्ष से शो पीस बना आरओ

    • प्राथमिक विद्यालय में डेढ़ वर्ष से शो पीस बना आरओ

    • बच्चों को नहीं मिला पीने को ठण्डा पानी

    तेजस टूडे ब्यूरो
    एनके मिश्र
    मितौली, लखीमपुर खीरी। स्थानीय विकास खंड की ग्राम पंचायत ढकिया कुस्तौल के मजरा जलालपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में समाज कल्याण विभाग द्वारा लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व आरओ प्लांट लगवाया गया था। विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों को इसका लाभ नहीं मिल सका। आरोप है कि आरओ लगाकर केवल औपचारिकता पूरी कर दी गई जबकि बच्चों को पीने के लिए ठंडा एवं शुद्ध पानी उपलब्ध नहीं हो पाया। ग्रामीणों के अनुसार मामले को लेकर समाचार पत्रों में खबर प्रकाशित होने के बाद अधिकारियों ने संज्ञान तो लिया लेकिन स्थायी समाधान कराने के बजाय आरओ को सीधे नलकूप/बोरिंग से जोड़ दिया गया और पानी बाहर को फैलने लगा। हैरानी की बात यह है कि जिस व्यवस्था से बच्चों को पानी उपलब्ध होना चाहिए, उसी से आस—पास के खेतों में फसलों की सिंचाई किए जाने की चर्चा है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से विद्यालय में आरओ को सुचारु रूप से संचालित कर बच्चों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की मांग किया है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • बाल तस्करी पर प्रशासन का सख्त प्रहार, संगठित गिरोहों पर होगी कार्यवाही: डीएम

    बाल तस्करी पर प्रशासन का सख्त प्रहार, संगठित गिरोहों पर होगी कार्यवाही: डीएम

    • बाल तस्करी पर प्रशासन का सख्त प्रहार, संगठित गिरोहों पर होगी कार्यवाही: डीएम

    • डीएम-एसपी ने जिलास्तरीय समीक्षा बैठक में दिये निर्देश

    तेजस टूडे ब्यूरो
    रविन्द्र चौधरी
    उरई, (जालौन)। सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी राजेश पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक विनय सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में मानव तस्करी एवं विशेष रूप से बाल तस्करी के मामलों की प्रभावी रोकथाम, निगरानी एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलास्तरीय रिव्यू कमेटी की बैठक कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
    जिलाधिकारी ने कहा कि बाल तस्करी एवं बाल श्रम जैसे अपराध समाज के लिए गंभीर चुनौती हैं जिनकी रोकथाम के लिए सभी संबंधित विभागों को समन्वित एवं संवेदनशील दृष्टिकोण के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने पुलिस विभाग, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, श्रम विभाग, बाल कल्याण समिति, जिला प्रोबेशन विभाग सहित अन्य सम्बद्ध संस्थाओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि तस्करी अथवा बाल श्रम से मुक्त कराए गए बच्चों का तत्काल चिकित्सीय परीक्षण कराया जाए तथा उन्हें बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत कर उनके पुनर्वास, शिक्षा एवं सुरक्षित भविष्य की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही ऐसे बच्चों को उनके परिजनों से मिलाने और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास किए जायं।
    पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिये कि बाल तस्करी एवं बाल श्रम के पीछे सक्रिय संगठित गिरोहों, बिचौलियों तथा अपराधियों की पहचान कर उनके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) सहित अन्य प्रासंगिक कानूनों के अंतर्गत कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि स्कूलों, ग्रामीण क्षेत्रों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, ईंट-भट्टों तथा अन्य संवेदनशील स्थानों पर नियमित जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे, ताकि आमजन विशेषकर अभिभावकों को बाल तस्करी के खतरों एवं उससे बचाव के उपायों की जानकारी दी जा सके। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि मानव तस्करी एवं बाल संरक्षण से जुड़े मामलों की प्रगति की नियमित समीक्षा प्रत्येक माह की जाए तथा सभी विभाग निर्धारित समय सीमा में कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत करें। बच्चों की सुरक्षा एवं अधिकारों की रक्षा शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और इस दिशा में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
    इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी राजीव राज, अपर पुलिस अधीक्षक ईशान सोनी, नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, श्रम विभाग, पुलिस विभाग, बाल संरक्षण इकाई के अलावा तमाम संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

     

  • लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    • लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    तेजस टूडे ब्यूरो
    अब्दुल शाहिद
    बहराइच। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विनोद यादव के निर्देश पर नालसा ई-जागृति स्कीम 2025 के अंतर्गत बालकों को लैंगिक अपराधों से सुरक्षा प्रदान करने तथा समाज में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ‘लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 (पॉक्सो अधिनियम)” सुरक्षित बचपन सुरक्षित भविष्य विषय पर संजीवनी लॉ कॉलेज कीर्तनपुर में प्राचार्य रोहित प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर सम्पन्न हुआ।
    कार्यक्रम का संचालन करते हुए सुधाकर त्रिपाठी ने लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012 पर विस्तृत चर्चा करते हुए जागरूकता शिविर का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम में लॉ कॉलेज के प्रतिभागी छात्र/छात्राओं अंजलि निषाद, इति पटेल, विष्णु प्रताप सिंह, सूफियान वारसी, शान, अभिनव चौधरी, देवी प्रसाद मिश्रा, आकाश वर्मा सहित अन्य वक्ताओं द्वारा विषय के अनुरूप अपने अपने विचार व्यक्त किये गये। शिविर में प्रमुख वक्ता के रूप में डॉ. निशा त्रिपाठी, डॉ. सी.पी. वर्मा, डॉ. ए.के. कन्नौजिया, डॉ. साधना सिंह आदि ने बताया कि पॉक्सो अधिनियम, 2012 बच्चों के यौन उत्पीड़न, यौन शोषण, लैंगिक अपराधों एवं अश्लील सामग्री से संरक्षण प्रदान करने हेतु बनाया गया एक विशेष कानून है। यह अधिनियम 18 वर्ष से कम आयु के सभी बच्चों पर समान रूप से लागू होता है तथा बाल हितों की रक्षा के लिए बाल-अनुकूल न्यायिक प्रक्रिया का प्रावधान करता है। अधिनियम में विशेष न्यायालयों के माध्यम से त्वरित सुनवाई तथा पीड़ित बच्चों की पहचान गोपनीय रखने की व्यवस्था भी की गई है।
    विषय विशेषज्ञों ने बताया कि किसी भी व्यक्ति को यदि बाल यौन शोषण अथवा लैंगिक अपराध की जानकारी प्राप्त होती है तो उसकी सूचना संबंधित पुलिस अथवा विशेष किशोर पुलिस इकाई को देना आवश्यक है। अधिनियम के अंतर्गत शिकायत दर्ज कराने, साक्ष्य संकलन एवं न्यायिक कार्यवाही के दौरान बच्चों के सम्मान, सुरक्षा एवं गोपनीयता का विशेष ध्यान रखा जाता है। कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों को बाल अधिकारों, साइबर सुरक्षा, सुरक्षित एवं असुरक्षित स्पर्श (गुड टच एण्ड बैड टच), बाल संरक्षण सेवाओं तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के संबंध में भी जानकारी प्रदान की गई। वक्ताओं ने अभिभावकों एवं शिक्षकों से बच्चों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को देने का आह्वान किया।
    अंत में संजीवनी लॉ कॉलेज के प्रचार्य रोहित प्रकाश सिंह ने कार्यक्रम आयोजन के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का आभार ज्ञापित करते हुए उपस्थित शिक्षण स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं को बच्चों की सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करने हेतु जागरूक रहने तथा पॉक्सो अधिनियम के प्रावधानों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का संकल्प दिलाया।
    .

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य की एडीएम ने की समीक्षा

    जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य की एडीएम ने की समीक्षा

    • जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य की एडीएम ने की समीक्षा

    तेजस टूडे ब्यूरो
    अब्दुल शाहिद
    बहराइच। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला जनगणना अधिकारी/अपर जिलाधिकारी अमित कुमार की अध्यक्षता में जनगणना 2027 के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं सर्वे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गयी। बैठक में उन्होंने संबंधित तहसीलदारों को कार्यों की नियमित एवं प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। साथ ही ही कहा कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं समयबद्ध कार्यक्रम है, इसलिए इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी तहसीलदारों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में प्रगणकों की उपस्थिति, कार्य प्रगति एवं सर्वे कार्यों का नियमित अनुश्रवण सुनिश्चित करें। एडीएम ने कहा कि मकान सूचीकरण कार्य एवं संबंधित प्रकरणों की नियमित समीक्षा की जाए तथा कार्यों में तेजी लाकर निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी लक्ष्य पूरे किए जाएं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की मंशानुरूप जनगणना कार्य पूरी गंभीरता एवं प्रतिबद्धता के साथ संपन्न कराया जाए। प्रत्येक तहसील से प्रतिदिन कम से कम 1000 फार्मर आईडी बनाई जाए। इसके लिए लेखपालों सहित राजस्व कर्मियों को पूरी सक्रियता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य में लगाया जाए तथा लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर जनगणना लिपिक/जनगणना सहायकों सहित एसडीएम, तहसीलदार, नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • किसानों की चमकी किस्मत, किसी को ट्रैक्टर तो किसी को मिला स्मार्ट टीवी

    किसानों की चमकी किस्मत, किसी को ट्रैक्टर तो किसी को मिला स्मार्ट टीवी

    • किसानों की चमकी किस्मत, किसी को ट्रैक्टर तो किसी को मिला स्मार्ट टीवी

    तेजस टूडे ब्यूरो
    मुकेश तिवारी
    झांसी। नवीन गल्ला मंडी परिसर शनिवार को किसानों की खुशियों का केंद्र बन गया। मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजना के तहत 285 किसानों को ट्रैक्टर, पावर टिलर, सोलर उपकरण, स्मार्ट टीवी, मिक्सर ग्राइंडर समेत कई उपयोगी उपहार मिले। इनाम पाकर किसानों के चेहरे खिल उठे। उपहार वितरण समारोह में सांसद अनुराग शर्मा ने कहा कि खेती को लाभ का सौदा बनाने और किसानों को आधुनिक संसाधनों से जोड़ने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसी योजनाएं किसानों के परिश्रम को सम्मान देने का काम करती हैं। मंडी परिषद की ओर से संचालित इस योजना में मंडी क्षेत्र में अपनी उपज बेचने वाले किसानों को बिक्री के आधार पर कूपन दिए जाते हैं। इन्हीं कूपनों के जरिए त्रैमासिक और छमाही लकी ड्रा निकाले जाते हैं।
    सचिव मंडी बबलू कुमार ने बताया कि 16 मार्च 2023 एवं 25 नवंबर 2025 को आयोजित लकी ड्रा में चयनित किसानों को सम्मानित किया गया। योजना के तहत किसानों को 35 हॉर्स पावर ट्रैक्टर, पावर हार्वेस्टर, सोलर पावर पैक, 43 इंच स्मार्ट टीवी, पावर स्प्रेयर, मिक्सर ग्राइंडर जैसे उपयोगी उपहार प्रदान किये गये। मौके पर मौजूद किसानों ने कहा कि यह योजना न केवल आर्थिक मदद देती है, बल्कि खेती के प्रति उनका उत्साह भी बढ़ाती है। कई किसानों ने पहली बार किसी सरकारी योजना में बड़ा पुरस्कार मिलने की खुशी जाहिर किया। इस अवसर पर जॉइंट मजिस्ट्रेट आयुष सैनी, उपनिदेशक मंडी संजय सिंह सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • योगी, घुसपैठ एवं गौमाता पर गरजे शंकराचार्य, छेड़ी नयी बहस

    योगी, घुसपैठ एवं गौमाता पर गरजे शंकराचार्य, छेड़ी नयी बहस

    • योगी, घुसपैठ एवं गौमाता पर गरजे शंकराचार्य, छेड़ी नयी बहस

    तेजस टूडे ब्यूरो
    मुकेश तिवारी
    झांसी। ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने शनिवार को झांसी में कई राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि केवल गेरुआ वस्त्र धारण कर लेने से कोई साधु नहीं बन जाता, साधु का आचरण भी वैसा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि “योगी साधु नहीं, बुलडोजर बाबा हैं” और साधु का कार्य लोगों पर बुलडोजर चलाना नहीं होता। कुंज बिहारी मंदिर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान शंकराचार्य ने गौ संरक्षण को लेकर केंद्र और प्रदेश सरकारों पर सवाल उठाए। साथ ही कहा कि सनातन समाज की आस्था का केंद्र गौमाता है लेकिन वर्तमान व्यवस्था में गौवंश की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। गौ आश्रय स्थलों में भ्रष्टाचार और अव्यवस्थाओं के आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि जमीनी हालात सरकारी दावों से मेल नहीं खाते।
    उन्होंने पश्चिम बंगाल में गौवंश संरक्षण से जुड़े कानूनों पर भी अपनी राय रखते हुये कहा कि गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध के लिए नए और प्रभावी कानून की आवश्यकता है। अवैध घुसपैठ के मुद्दे पर शंकराचार्य ने केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय सीमाओं की सुरक्षा केंद्र के अधिकार क्षेत्र में आती है, इसलिए इस समस्या की जवाबदेही भी उसी की बनती है। बुंदेलखंड में आस्था के नाम पर लगने वाले दरबारों पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि यदि भविष्य बताने का दावा करने वाले विद्वान इतने सक्षम हैं तो देशहित में उनकी सेवाओं का उपयोग किया जाना चाहिए। शंकराचार्य ने संकेत दिया कि आगामी विधानसभा चुनावों में गौ संरक्षण बड़ा मुद्दा बन सकता है। जो राजनीतिक दल गौ माता को राष्ट्रमाता अथवा राज्य माता का दर्जा देने की दिशा में ठोस कदम उठाएगा, उसे सनातन समाज का समर्थन मिल सकता है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • ट्रैक्टर चोर से पुलिस की हुई मुठभेड़, जंगल में घेराबन्दी करके दबोचा, चोरी का ट्रैक्टर—तमंचा बरामद

    ट्रैक्टर चोर से पुलिस की हुई मुठभेड़, जंगल में घेराबन्दी करके दबोचा, चोरी का ट्रैक्टर—तमंचा बरामद

    • ट्रैक्टर चोर से पुलिस की हुई मुठभेड़, जंगल में घेराबन्दी करके दबोचा, चोरी का ट्रैक्टर—तमंचा बरामद

    तेजस टूडे ब्यूरो
    मुकेश तिवारी/शक्ति सिंह
    झांसी। बबीना थाना पुलिस ने चोरी के ट्रैक्टर की तलाश के दौरान एक शातिर आरोपी को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया जॉन डियर ट्रैक्टर-ट्रॉली, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार 26 मई की रात बबीना क्षेत्र के ग्राम सुकुवा निवासी किसान बृजेंद्र यादव के घर के बाहर खड़ा जॉन डियर ट्रैक्टर चोरी हो गया था। पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान सूचना मिली कि चोरी में शामिल युवक झरर घाट के जंगल क्षेत्र में मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी की। देर रात हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने ग्राम सुकुवा निवासी 21 वर्षीय अनूप सिंह यादव उर्फ दादा को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद हुई। साथ ही एक देशी तमंचा .315 बोर, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस भी मिला। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। बरामद ट्रैक्टर उसके वास्तविक मालिक को सौंपने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रशांत कुमार, उपनिरीक्षक श्याम सिंह, कांस्टेबल प्रदीप कुमार, आरक्षी सौरभ तिवारी, आनंद सिंह आदि शामिल रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • बुन्देलखण्ड विवि का हाईटेक दांव, 4.45 लाख बीएड अभ्यर्थियों पर डिजिटल निगरानी

    बुन्देलखण्ड विवि का हाईटेक दांव, 4.45 लाख बीएड अभ्यर्थियों पर डिजिटल निगरानी

    • बुन्देलखण्ड विवि का हाईटेक दांव, 4.45 लाख बीएड अभ्यर्थियों पर डिजिटल निगरानी

    तेजस टूडे ब्यूरो
    मुकेश तिवारी
    झांसी। उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा-2026 इस बार तकनीक और पारदर्शिता के नए मानक स्थापित करने जा रही है। लगातार चौथी बार इस प्रतिष्ठित राज्य स्तरीय परीक्षा के आयोजन की जिम्मेदारी संभाल रहे बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने पहली बार एआई आधारित निगरानी, बॉडी वॉर्न कैमरे, हाईटेक कमांड एंड कंट्रोल सेंटर जैसी अत्याधुनिक व्यवस्थाएं लागू की हैं। 31 मई को प्रदेश के 72 जनपदों के 1011 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाली परीक्षा में 4 लाख 44 हजार 958 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी। विवि प्रशासन का दावा है कि यह अब तक की सबसे सुरक्षित और तकनीकी रूप से उन्नत बीएड प्रवेश परीक्षा होगी।
    कुलपति प्रो. मुकेश पाण्डेय ने बताया कि बुंदेलखंड विश्वविद्यालय को लगातार चौथी बार परीक्षा आयोजन का दायित्व सौंपा गया है। पूर्व वर्षों में सफल संचालन के आधार पर इस बार भी विश्वविद्यालय ने सुरक्षा और पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। पहली बार विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों को बॉडी वॉर्न कैमरे दिए गए हैं जिनके जरिए परीक्षा सामग्री के संग्रहण, परिवहन और वितरण प्रक्रिया की लाइव मॉनिटरिंग की जाएगी। परीक्षा दिवस पर सुबह चार बजे से यह व्यवस्था सक्रिय हो जाएगी। विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) से प्रदेश के सभी परीक्षा केंद्रों के स्ट्रांग रूम, परीक्षा कक्षों और प्रवेश-निकास द्वारों पर लगे एआई सक्षम सीसीटीवी कैमरों की निगरानी होगी। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अनियमितता पर कंट्रोल रूम को तत्काल अलर्ट प्राप्त होगा।
    इसके अलावा परीक्षा सामग्री लेकर जाने वाले वाहनों और प्रतिनिधियों की जीपीएस ट्रैकिंग की जाएगी। निर्धारित रूट से विचलन होने पर तुरंत सूचना कंट्रोल सेंटर तक पहुंचेगी। आपातकालीन परिस्थितियों के लिए टू-वे कम्युनिकेशन और एसओएस अलर्ट सिस्टम भी उपलब्ध रहेगा। विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि अत्याधुनिक तकनीक के प्रयोग से परीक्षा संचालन में पारदर्शिता बढ़ेगी, मानवीय त्रुटियों पर अंकुश लगेगा और अभ्यर्थियों का भरोसा और मजबूत होगा।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • लूटकाण्ड का मास्टरमाइंड पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

    लूटकाण्ड का मास्टरमाइंड पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

    • लूटकाण्ड का मास्टरमाइंड पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

    तेजस टूडे ब्यूरो
    अश्विनी सैनी
    उन्नाव। पुलिस और बदमाशों के बीच शनिवार भोर पहर हुई मुठभेड़ में ट्रक लूटकांड के मास्टरमाइंड को गोली लगी है। एसओजी, सर्विलांस और अजगैन थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने लूट की वारदात को अंजाम देने वाले शातिर बदमाश छोट्टन चौधरी को चण्डीगढ़ यूनिवर्सिटी के सामने गुरुद्वारा रोड नवाबगंज से दबोच लिया। घेराबंदी के दौरान बदमाश ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली सीधे उसके दाहिने पैर में जा धंसी। घायल बदमाश को सीएचसी नवाबगंज में भर्ती कराया गया है।

    तमंचा समेत धरा गया लूटेरा
    गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम छोट्टन चौधरी पुत्र सुरेश चौधरी उम्र करीब 25 वर्ष निवासी हथियाइन, थाना पीपरा कोठी, मोतीहारी बिहार बताया। उसने थाना अजगैन से जुड़ी ट्रक लूट की वारदात कबूल कर ली है।

    जीपीएस से हुआ खुलासा
    27 मई को राजेश कुमार गुप्ता पुत्र महेशचन्द गुप्ता निवासी देवकीनगर, नौबस्ता कानपुर नगर ने थाना अजगैन में तहरीर दी थी। बताया कि 25 मई की रात करीब 11 बजे ट्रक चालक नीरज कुमार सामान लोड कर आशाखेड़ा थाना सोहरामऊ से कानपुर के लिए निकला था। रात 12.30 बजे ट्रक टोल प्लाजा से निकला जिसे राजेश जीपीएस से ट्रैक कर रहे थे। एक घंटे बाद ट्रक लखनऊ की तरफ वापस जाता दिखा। तलाश करने पर टोल प्लाजा के पास चालक नीरज घायल मिला और ट्रक गायब था।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने वारंटी प्रधान को किया गिरफ्ता

    न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने वारंटी प्रधान को किया गिरफ्ता

    • न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने वारंटी प्रधान को किया गिरफ्ता

    • 3 वर्ष पूर्व भाभी ने लगाया था आरोप

    तेजस टूडे ब्यूरो
    देवी प्रसाद शर्मा
    आजमगढ़। जनपद के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के योगियाबीर ग्राम प्रधान खुर्शीद अहमद को पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर गिरफ्तार कर लिया। ग्राम प्रधान के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज था जिसमें न्यायालय में लगातार अनुपस्थित रहने के कारण गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को जीयनपुर कोतवाली के उपनिरीक्षक गोपाल मौर्य ने योगियाबीर निवासी ग्राम प्रधान खुर्शीद अहमद पुत्र पीर मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि वर्ष 2023 में उनकी भाभी ने ग्राम प्रधान समेत अन्य परिजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की सुनवाई के दौरान आरोपी न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे थे। न्यायालय द्वारा कई बार नोटिस और जमानती वारंट जारी किये गये लेकिन इसके बावजूद वे पेश नहीं हुए। इसके बाद न्यायालय ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कर दिया। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में जीयनपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ग्राम प्रधान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी कर उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • बिहारी जी मन्दिर में भागवत कथा की धूम

    बिहारी जी मन्दिर में भागवत कथा की धूम

    • बिहारी जी मन्दिर में भागवत कथा की धूम

    • 14 दिवसीय ज्ञान गंगा में उमड़ रहा श्रद्धालुओं का सैलाब

    तेजस टूडे ब्यूरो
    देवी प्रसाद शर्मा
    आजमगढ़। शहर के मुख्य चौक, गोला मंडी रोड स्थित प्रसिद्ध बिहारी जी मंदिर प्रांगण में इन दिनों भक्ति की बयार बह रही है। गत 17 मई से शुरू हुई भव्य ‘भागवत कथा ज्ञान गंगा’ का प्रवाह 30 मई तक अनवरत जारी रहा। संत प्रसाद अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित किए जा रहे इस भव्य धार्मिक अनुष्ठान का समापन 31 मई को पूर्णाहुति और एक विशाल भंडारे के साथ होगा। इस 14 दिवसीय भागवत कथा की सबसे खास बात यह है कि कथा वाचक गणेश महाराज के द्वारा इसमें प्रतिदिन भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं से जुड़े भिन्न-भिन्न जीवंत और बेहद मार्मिक प्रसंगों को उत्सव के रूप में श्रद्धालुओं के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा था जिसमें माखन चोरी और नटखट बाल लीलाओं के दृश्यों ने भक्तों को भाव-विभोर कर दिया। सुदामा चरित्र के प्रसंग को सुनकर कई श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। शिव-पार्वती विवाह के प्रसंग पर पंडाल में जमकर फूलों की होली खेली गई।
    इन दिव्य प्रसंगों के माध्यम से व्यास पीठ से मानव संस्कृति, संस्कारों और सच्ची भक्ति के महत्व को बेहद सरल और प्रभावी ढंग से समझाया जा रहा था। आयोजन समिति से सुमित अग्रवाल ने बताया कि इस समय पुरुषोत्तम मास चल रहा है। शास्त्रों के अनुसार इस पवित्र महीने में भागवत कथा के मात्र श्रवण से ही व्यक्ति कलियुग के समस्त पापों से मुक्त हो जाता है। धर्मप्रेमियों से अपील किया गया कि वे प्रतिदिन शाम को अधिक से अधिक संख्या में बिहारी जी मंदिर प्रांगण पहुंचकर कथा रूपी अमृत का पान करें और पुण्य के भागीदार बनें। कथा को लेकर स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा था। अब भण्डारे में भारी संख्या में उपस्थित होकर लोग प्रसाद ग्रहण करें।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • मण्डलायुक्त ने की सीएम डैशबोर्ड पर मण्डल के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

    मण्डलायुक्त ने की सीएम डैशबोर्ड पर मण्डल के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

    • मण्डलायुक्त ने की सीएम डैशबोर्ड पर मण्डल के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

    • कहा— 3 साल से अधिक समय हो चुके दिव्यांग लाभार्थियों को पुनः उपकरण दिलाना सुनिश्चित करें

    तेजस टूडे ब्यूरो
    देवी प्रसाद शर्मा
    आजमगढ़। मण्डलायुक्त विवेक जी की अध्यक्षता में मंडलायुक्त सभागार में सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित विभिन्न विभागों के ग्रेडिंग एवं रैंकिंग के आधार पर मण्डल के विकास कार्यों एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक की गयी। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि योजनान्तर्गत तीनों जनपदों में अधिक से अधिक आवेदन करायें तथा लक्ष्य के सापेक्ष बैंकों से समन्वय कर अधिक से अधिक लाभार्थियों को लाभान्वित कर रैंकिंग एवं ग्रेडिंग में सुधार लाएं। जो भी आवेदन निरस्त किया जाए, उसका कारण भी स्पष्ट करें, यदि कोई भी आवेदन बिना किसी कारण के निरस्त किया हुआ पाया जाता है तो संबंधित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। उन्होने कहा कि छोटी-मोटी कमियों को दूर करते हुए लोगों को योजना का लाभ दिया जाय।
    जल जीवन मिशन ग्रामीण की समीक्षा में मण्डलायुक्त ने निर्देश दिया कि एफएचटीसी की प्रगति बढ़ाते हुए रैंकिंग एवं ग्रेडिंग में सुधार लायें। योजना अंतर्गत हर घर को नल से जल की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए। 90 प्रतिशत से ऊपर पूर्ण हो चुके कार्याें को यथाशीघ्र पूर्ण कराते हुए परियोजना को चालू करायें। पोषण अभियान की समीक्षा करते हुए आयुक्त ने निर्देश दिया कि फिल्ड विजिट को बढ़ाते हुए अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करें। अभियान के अन्तर्गत कुपोषित बच्चों को सुपोषण की श्रेणी में लाये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाए। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अन्तर्गत व्यक्तिगत शौचालय के ग्रेड में कमी होने पर मण्डलायुक्त ने प्रगति बढ़ाने का निर्देश दिया।
    माध्यमिक शिक्षा विभाग के प्रोजेक्ट अलंकार की समीक्षा के दौरान जनपद आजमगढ़ में 12 में से 5 कार्य पूर्ण पाये गये, शेष कार्य का पोर्टल पर अपडेट न होने के कारण रैंक खराब होने से विगत माह में प्रभारी डीआईओएस का मण्डलायुक्त ने वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश दिया। एंबुलेंस 108/102 की समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त ने निर्देश दिया कि एंबुलेंस के रिस्पांस टाइम को कम कर लोगों को इसका लाभ पहुंचाया जाए। आजमगढ़ व बलिया में 11 मिनट के सापेक्ष मऊ में रिस्पांस टाइम 02 मिनट ज्यादा अर्थात् 13 मिनट लगने की स्थिति को मण्डलायुक्त ने गम्भीरता से लेते हुए मऊ सीएमओ को रिस्पांस टाइम कम करने का निर्देश दिया। चिकित्सकीय उपचार में एक-एक सेकण्ड जीवन बचाने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। उप निदेशक दिव्यांगजन को निर्देशित किया कि दिव्यांग पेंशन का सत्यापन संवेदनशीलता के साथ व्यवहारिक स्तर पर किया जाए। उपकरण पाए 3 साल से अधिक समय हो चुके दिव्यांग लाभार्थियों को पुनः उपकरण दिलाना सुनिश्चित करें जिससे उनकी दिनचर्या सुगमता के साथ हो सके।
    इसके साथ ही मण्डलायुक्त ने मुख्यमंत्री आवास योजना, डे एनआरएलएम, फैमिली आईडी, राज्य योजना, सेतुओं का निर्माण, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, ओडीओपी टूलकिट वितरण, बागवानी, कृषि रक्षा रसायन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, बीज डीबीटी, प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, सड़क निर्माण, 15वां वित्त आयोग, 5वां वित्त आयोग, आपरेशन कायाकल्प, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, नई सड़कों का निर्माण आदि की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को योजनान्तर्गत अपेक्षित प्रगति लाते हुए रैंकिंग एवं ग्रेडिंग में सुधार लाने के निर्देश दिये। बैठक में जिलाधिकारी मऊ आनंद वर्धन, जिलाधिकारी बलिया मंगला प्रसाद सिंह, मुख्य विकास अधिकारी आजमगढ़ परीक्षित खटाना, मऊ विवेक श्रीवास्तव, बलिया ओजस्वी राज, डीएफओ आकांक्षा जैन, अपर आयुक्त प्रमोद पाण्डेय, संयुक्त विकास आयुक्त सहित समस्त मण्डलीय अधिकारी एवं जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • कमिश्नर व डीआईजी ने ली मण्डलीय कानून व्यवस्था एवं सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक

    कमिश्नर व डीआईजी ने ली मण्डलीय कानून व्यवस्था एवं सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक

    • कमिश्नर व डीआईजी ने ली मण्डलीय कानून व्यवस्था एवं सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक

    तेजस टूडे ब्यूरो
    देवी प्रसाद शर्मा
    आजमगढ़। मण्डलायुक्त विवेक जी एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक सुनील सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में मण्डलायुक्त सभागार में मण्डलीय कानून व्यवस्था तथा मण्डलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक मण्डलीय व जनपदीय संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। बैठक के अन्तर्गत मण्डलायुक्त ने बताया कि विगत दिनों मुख्यमंत्री जी द्वारा वीसी में दिये गये निर्देशों के अनुपालन में मण्डल के तीनों जनपदों के सभी टोल प्लाजों पर देशभक्ति गानों के साथ सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी सहित लू, वज्रपात आदि से बचाव हेतु प्रचार-प्रसार के माध्यम से जनमानस को जागरूक किया जाए। मण्डलायुक्त ने स्कूली वाहनों, बसों के फिटनेस जांच को गम्भीरता से लेते हुए मण्डल के सभी एआरटीओ को शत—प्रतिशत फिटनेस सुनिश्चित करने पर बल दिया। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर नीलगाय प्रभावित स्थलों पर सचेतक बोर्ड लगाना सुनिश्चित करें। सड़कों पर दुर्घटना से बचाव हेतु रिफ्लेक्टर, साइनेज आदि लगाया जाए। नेशनल हाईवे पर स्पीड साइनेज लगाये जाएं तथा ओवर स्पीड के निगरानी हेतु कैमरे लगाये जाएं। ड्रंक एण्ड ड्राइविंग रोकने हेतु प्रभावी क्रियान्वयन पर बल दिया। चिन्हित ब्लैक स्पॉट स्थलों पर पीडब्ल्यूडी व संबंधित विभाग दुर्घटनाओं को रोकने हेतु स्थल मुताबिक आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें। पुलिस व यूपीडा टीम मिलकर सहयोग समन्वय बनाते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर प्रभावी पेट्रोलिंग करते हुए अनावश्यक रूके वाहनों को आगे निर्धारित स्थल पर ही रोकने हेतु जागरूक करें।
    मण्डलीय कानून व्यवस्था की बैठक के अन्तर्गत मण्डलायुक्त ने सख्त निर्देशित किया कि ग्राम पंचायतों व शहरी क्षेत्रों में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा करने वाले भू माफियाओं, कब्जाधारकों पर तत्काल विधिक कार्यवाही कर कब्जा मुक्त करवायें। महिला अपराध की समीक्षा के दौरान महिलाओं की गुमशुदगी को गम्भीरता से लेते हुए जांच व कार्यवाही करने का निर्देश दिया। मण्डल में संचालित अवैध गतिविधियों पर नजर रखते हुए आवश्यक कार्यवाही की जाए। आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अभियुक्तों के ऊपर गुण्डा एक्ट के तहत प्रभावी कार्यवाही की जाए। तीनों जनपदों के पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिया कि आगामी त्योहारों एवं आयोजित होने वाले प्रतियोगी परीक्षाओं के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किये जाएं। पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी आपस में समन्वय स्थापित कर जनपद में शांति व्यवस्था सुनिश्चित करायें।
    पुलिस उपमहानिरीक्षक सुनील सिंह ने मण्डलायुक्त को अवगत कराया कि विगत त्योहार- गंगा दशहरा, व प्रतियोगी परीक्षाओं आदि को पुलिस एवं प्रशासन के समन्वय से पूरी संवेदनशीलता के साथ सम्पन्न कराया गया है। इसी प्रकार आगामी त्योहारों एवं प्रस्तावित प्रतियोगी परीक्षाओं को भी सकुशल सम्पन्न कराया जायेगा। अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी पैरवी कराते हुए सजा दिलाई गयी है। महिला अपराध के विरूद्ध भी प्रभावी कार्यवाही कार्यवाही की जा रही है। बैठक में जिलाधिकारी मऊ आनंद वर्धन, जिलाधिकारी बलिया मंगला प्रसाद सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर, पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी आजमगढ़ परीक्षित खटाना, मुख्य विकास अधिकारी मऊ विवेक श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी बलिया ओजस्वी राज, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 गंभीर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात आजमगढ़ पंकज श्रीवास्तव, अपर आयुक्त प्रमोद पाण्डेय सहित सम्बंधित मण्डलीय अधिकारी सहित तमाम जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • वाराणसी में रेलवे बोर्ड की उच्चस्तरीय बैठक सम्पन्न

    वाराणसी में रेलवे बोर्ड की उच्चस्तरीय बैठक सम्पन्न

    • वाराणसी में रेलवे बोर्ड की उच्चस्तरीय बैठक सम्पन्न

    तेजस टूडे ब्यूरो
    जितेन्द्र सिंह चौधरी/अतुल राय
    वाराणसी। रेलवे बोर्ड के सदस्य (ट्रैक्शन एवं रोलिंग स्टॉक) आर. राजगोपाल की अध्यक्षता में भारतीय रेलवे के सामान्य विद्युत विभाग में विद्युत उपकरणों एवं विद्युत सर्किटों के मानकीकरण हेतु अनुरक्षण अध्ययन समूह की तृतीय दो-दिवसीय बैठक का आयोजन वाराणसी मंडल के भारतेंदु सभाकक्ष में हुआ। बैठक में रेलवे बोर्ड के अपर सदस्य (RE) आर.के. तिवारी, प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर/पूर्वोत्तर रेलवे संजय सिंघल, मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन, मुख्य विद्युत इंजीनियर (सामान्य) विनय यादव, कार्यकारी निदेशक (RDSO) अरुण शर्मा, निदेशक विद्युत अनुरक्षण (RDSO) गौरव कुमार, निदेशक (पावर सप्लाई) रेलवे बोर्ड निशा मनोहर पाटिल, निदेशक अवसंरचना (CRIS) सुरेखा साहू, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (सामान्य) सौरभ राठौर सहित RDSO, उत्पादन इकाइयों (CLW, BLW एवं ICF) तथा विभिन्न जोनल रेलवे के प्रमुख विद्युत इंजीनियरों ने सहभागिता किया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • ट्रक चालक को घायल करके 77 फ्रिज एवं 40 एसी लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

    ट्रक चालक को घायल करके 77 फ्रिज एवं 40 एसी लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

    • ट्रक चालक को घायल करके 77 फ्रिज एवं 40 एसी लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

    तेजस टूडे ब्यूरो
    अश्विनी सैनी
    उन्नाव। पुलिस ने अंतरराज्यीय लूट गिरोह का पर्दाफाश करते हुए ट्रक चालक को घायल कर 77 फ्रिज और 40 स्प्लिट एसी लूटने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसओजी, सर्विलांस और अजगैन थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मुख्य आरोपी को पुलिस मुठभेड़ के दौरान दबोचा गया जबकि 4 अन्य आरोपियों को बिहार और कुशीनगर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने लूटा गया कंटेनर, 47 फ्रिज, 40 स्प्लिट एसी और अवैध तमंचा बरामद किया है।
    एसएसपी जय प्रकाश सिंह, एएसपी अखिलेश सिंह, एएसपी शैलेन्द्र लाल ने पुलिस लाइन सभागार में खुलासा करते हुए बताया कि अनुसार 28 मई को कानपुर के नौबस्ता निवासी ट्रांसपोर्टर राजेश गुप्ता ने अजगैन थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। उनका कंटेनर ट्रक गोदरेज कंपनी के फ्रिज और एसी लेकर आशाखेड़ा से कानपुर जा रहा था। रास्ते में चालक नीरज कुमार को घायल कर बदमाश ट्रक लेकर फरार हो गए थे। घटना के खुलासे के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव के निर्देशन में एसओजी, सर्विलांस और थाना अजगैन की संयुक्त टीम गठित की गई। जांच के दौरान पुलिस ने टोल प्लाजा और एक्सप्रेसवे के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पुलिस को पता चला कि बदमाशों ने ट्रक का नंबर बदलकर घटना को अंजाम दिया जिससे पहचान छिपाई जा सके। सर्विलांस टीम ने दो मोबाइल नंबरों को ट्रेस किया जिनकी लोकेशन ट्रक के मूवमेंट के साथ मिल रही थी। दोनों नंबर बिहार और कुशीनगर क्षेत्र में सक्रिय मिले। तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस टीम कुशीनगर के कसया कस्बे स्थित स्वास्तिक ढाबे तक पहुंची और वहां घेराबंदी कर संदिग्धों को दबोच लिया।

    इलेक्ट्रॉनिक दुकान पर बेचा था फ्रिज
    पूछताछ में खुलासा हुआ कि लूटे गए 77 फ्रिज में से 44 फ्रिज कसया स्थित रोशनी इलेक्ट्रॉनिक्स को बेच दिए गए थे। पुलिस ने दुकान से 32 फ्रिज बरामद कर लिये जबकि 12 फ्रिज बिना बिल के आगे बेच दिए गए थे। इसके अलावा लूटा गया कंटेनर मोतिहारी जिले के सुगौली क्षेत्र स्थित एक पेट्रोल पंप से बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में ढाबा संचालक विवेक मिश्रा, विकास वाल्मीकि, राजू उर्फ बलिराम सिंह और रोशनी इलेक्ट्रॉनिक्स का संचालक अविनाश सिंह शामिल हैं। इनकी निशानदेही पर पुलिस को घटना के मुख्य आरोपी छोट्टन चौधरी के बारे में जानकारी मिली।

    मुठभेड़ में दबोचा गया मुख्य आरोपी
    पुलिस को सूचना मिली कि मुख्य आरोपी छोट्टन चौधरी नवाबगंज क्षेत्र में फिर किसी वारदात की फिराक में घूम रहा है। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के सामने गुरुद्वारा रोड पर पुलिस ने उसे घेरने का प्रयास किया तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ।

    बरामद हुआ करोड़ों का माल
    पुलिस ने कार्रवाई के दौरान लूटा गया कंटेनर, 47 फ्रिज और 40 स्प्लिट एसी बरामद किए हैं। बरामद सामान गोदरेज कंपनी का बताया गया है। कुल 127 बॉक्स पुलिस ने अपने कब्जे में लिए हैं। पुलिस का कहना है कि शेष सामान की भी तलाश की जा रही है।

    तकनीकी जांच बनी सफलता की कुंजी
    इस मामले में पुलिस की सफलता का आधार सीसीटीवी फुटेज, टोल प्लाजा की रिकॉर्डिंग और मोबाइल सर्विलांस रहा। बदमाशों ने ट्रक का नंबर बदलकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया लेकिन तकनीकी जांच के जरिए पुलिस उनकी गतिविधियों तक पहुंच गई और पूरे गिरोह को बेनकाब कर दिया।

    टीम को मिलेगा 1 लाख रूपये का ईनाम
    घटना के खुलासे पर पहले पुलिस अधीक्षक ने 25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया था। बाद में पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ रेंज ने इसे बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दिया। इसके बाद अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन ने पुरस्कार राशि बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दी। यह राशि घटना का सफल अनावरण करने वाली पुलिस टीम को प्रदान की जाएगी। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों का कोई आपराधिक इतिहास अभी तक सामने नहीं आया है। स्थानीय थानों और सीसीटीएनएस रिकॉर्ड की जांच में भी इनके खिलाफ कोई पूर्व मुकदमा दर्ज नहीं मिला है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • पुरूषोत्तम बने विश्व बन्धुतेश्वरम धाम निर्माता, सन्तों—किन्नरों का मिला अखण्ड आशीर्वाद

    • पुरूषोत्तम बने विश्व बन्धुतेश्वरम धाम निर्माता, सन्तों—किन्नरों का मिला अखण्ड आशीर्वाद

    तेजस टूडे ब्यूरो
    चित्रकूट। बंधुत्वेश्वरम धाम मय हुआ कामदगिरि चित्रकूट धाम। पुरुषोत्तम मास में बंधुत्वेश्वरम धाम निर्माण श्रीराम की पादुकाएं भरत जी के त्याग के दीपक की प्राण प्रतिष्ठा कामदगिरि धाम में संपन्न हुई। मुख्य अतिथि दिव्य जीवन दास महाराज जी निर्मोही अखाड़ा एवं अध्यक्षता भरत मिलाप मंदिर के महंत राम मनोहर दास ने शोभा बढ़ाई। किन्नर समाज की मुख्य अतिथि पुण्य गिरी जी महराज जूना अखाड़ा अनंत विभूषित महामंडलेश्वर अंतरराष्ट्रीय परिषद उपस्थित रहीं।
    अटल विश्व बंधुत्वेश्वरम धाम निर्माण के संस्थापक/अध्यक्ष संजीव द्विवेदी मानस पुत्र अटल बिहारी वाजपेई पूर्व प्रधानमंत्री भारत ने श्रीराम की चांदी की पादुका की प्राण प्रतिष्ठा भरत जी के त्याग का दीप संयुक्त राष्ट्र संघ के लिए विराट रूप में संतों—किन्नरों ने बंधुत्वेश्वरम के लिए मिलकर प्रज्वलित किया। महान संत भरत मिलाप मंदिर के महंत एवं अटल विश्व बंधुत्वेश्वरम धाम निर्माण के संरक्षक लोक ऋषि राम मनोहर दास जी की अध्यक्षता और मुख्य अतिथि दिव्य जीवन दास महाराज आदि चित्रकूट के महान संत उपस्थित रहे। दक्षिणे रामेश्वरम यस्य उत्तरे बंधुत्वेश्वरम के जय घोष के नारे नर सिंह नर वानर नर किन्नर की सनातन परम्परा में लगे।
    गुजरात से आई महामंडलेश्वर अंतरराष्ट्रीय किन्नर अखाड़ा पुण्य गिरी ने कहा कि जिस तरह सेतु बंध रामेश्वरम नर वानर और संतों की कृपा से बना,, ठीक उसी प्रकार नर किन्नर मिलके संतों की कृपा से निर्माण अटल विश्व बंधुत्वेश्वरम धाम चित्रकूट कामदगिरि में होगा। एक नए नाम से जुड़कर रामेश्वरम तक दीप जलाकर अटल विश्व बंधुत्वेश्वरम धाम उत्तर भारत से दक्षिण भारत को बंधुत्व के विराट रूप राम भरत के त्याग और अटूट प्रेम की गाथा जायेगा। संयुक्त राष्ट्र संघ के लिए भरत जी के त्याग का दीप प्रज्वलित होगा। भगवान राम ने किन्नरों को संतों की उपस्थिति में त्रेता में बंधुत्वेश्वरम धाम चित्रकूट में आशीर्वाद दिया था और भाई—भाई का मिलन हुआ था। पादुका प्राण प्रतिष्ठा वैदिक मंत्रों से पंडित तरन तारण जी महाराज अयोध्या ने कराई।
    इस मौके पर ग्रामीण पत्रकार एसोशिएशन लखनऊ के अध्यक्ष आरएल पाण्डेय, ट्रस्ट के पदाधिकारीगण मदन मोहन शर्मा, सुनील मिश्रा, आलोक सिंह, पूर्ण मनोयोग से कार्य में रहे प्रेमा बुआ किन्नर, किंजल किन्नर गुजरात आदि कीउपस्थिति रही। संतों ने आशीर्वाद फलस्वरप बंधुत्वेश्वरम धाम के जयकारे लगाये। अटल विश्व बंधुत्वेश्वरम धाम के संस्थापक ने अपने आध्यात्मिक विचारों से दक्षिणे रामेश्वरम यस्य उत्तरे बंधुत्वेश्वरम के साथ कहा कि उत्तर भारत से दक्षिण भारत तक भरत जी त्याग के दीप रामेश्वरम तक प्रज्वलित होंगे और संयुक्त राष्ट्र संघ में राम भरत मिलाप बंधुत्वेश्वरम की मूर्ति दीप के साथ भेजी जाएगी। कार्यक्रम में संतों का भगवान राम और बंधुत्वेश्वरम धाम की कृपा से अंग वस्त्र सम्मानित किया गया। संतों ने पुरुषोत्तम मास अटल जी के मानस पुत्र को पुरुषोत्तम बने का अखंड विजय का आशीर्वाद दिया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • प्रथम बैच के दीक्षांत समारोह में छात्रों को मिले प्रमाण पत्र व ऑफर लेटर

    प्रथम बैच के दीक्षांत समारोह में छात्रों को मिले प्रमाण पत्र व ऑफर लेटर

    • प्रथम बैच के दीक्षांत समारोह में छात्रों को मिले प्रमाण पत्र व ऑफर लेटर

    • तकनीकी प्रशिक्षण से आत्मनिर्भर बन रहे युवा, शिपिंग कम्पनियों में रोजगार का मिला अवसर

    तेजस टूडे ब्यूरो
    जितेन्द्र सिंह चौधरी/मंगला यादव
    बाबतपुर, वाराणसी। बाबतपुर स्थित एक टेक्नोलॉजी में शनिवार को वेल्डिंग कोर्स के प्रथम बैच के प्रशिक्षार्थियों के लिए दीक्षांत एवं विदाई समारोह हुआ जहां सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले सभी छात्रों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
    समारोह के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष (प्रोटोकॉल) शैलेश पांडेय रहे। संस्थान के निदेशक कैप्टन सुशील दुबे ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र, माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह भेंट करके स्वागत किया। इसके उपरांत मुख्य अतिथि ने सफल प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए और प्रतिष्ठित शिपिंग कंपनियों में जॉइनिंग के लिए ऑफर लेटर भी सौंपे। ऑफर लेटर प्राप्त करते ही छात्रों के चेहरे खुशी से खिल उठे। तकनीकी एवं रोजगारपरक प्रशिक्षण आज के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे संस्थान युवाओं को कौशल विकास के साथ बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दे रहे हैं।
    इसी क्रम में संस्थान के निदेशक कैप्टन सुशील दुबे ने बताया कि संस्थान का उद्देश्य युवाओं को उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करना है जिससे वे रोजगार के क्षेत्र में सफल हो सकें। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।
    कार्यक्रम में पूर्व मर्चेंट नेवी अधिकारी सुचेंद्र जायसवाल, अनिल पाण्डेय, विनोद दुबे, संस्थान के प्रधानाचार्य पंकज पांडेय, अभिषेक शर्मा, ओम सिंह, सत्यम पटेल, सौरभ पाण्डेय सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें जीवन में निरंतर आगे बढ़ने का संदेश दिया। समारोह का समापन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं और सम्मान समारोह के साथ उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • हमीरपुर: कस्बे में 60 तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 250 पोल हुये क्षतिग्रस्त

    हमीरपुर: कस्बे में 60 तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 250 पोल हुये क्षतिग्रस्त

    • हमीरपुर: कस्बे में 60 तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 250 पोल हुये क्षतिग्रस्त

    तेजस टूडे ब्यूरो
    बृजेन्द्र कुमार
    सुमेरपुर, हमीरपुर। स्थानीय कस्बे में बीती रात आए तूफान ने कस्बे में करीब 60 तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 250 विद्युत पोल क्षतिग्रस्त किया है। इस तूफान में सर्वाधिक नुकसान विद्युत विभाग को हुआ है। विद्युत विभाग के अवर अभियंता कार्तिकेय त्रिपाठी ने बताया कि तूफान से कस्बे में करीब 60 पोल क्षतिग्रस्त हुए हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में अभी तक 250 पोल क्षतिग्रस्त होने की सूचना प्राप्त हुई है। विद्युत विभाग की टीमें लाइनों को दुरुस्त करने में लगी हुई है। कस्बे की आपूर्ति को देर रात तक बहाल किया जा सकता है। ग्रामीण क्षेत्रों की आपूर्ति के बहाल करने में कुछ समय लग सकता है। तूफान से विभाग को एक करोड़ से अधिक की क्षति होने का अनुमान है। तूफान ने कस्बे के अलावा ग्रामीण क्षेत्र में जमकर कहर बरपाया है। हजारों पेड़ धराशाई हुए हैं। लोगों के टीनटप्पर तक उड़ गए हैं। उद्योग नगरी में भी बहुत नुकसान हुआ है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • आसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष 4 जून से निकालेंगे ‘सत्ता परिवर्तन यात्रा’: रविन्द्र चौधरी

    आसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष 4 जून से निकालेंगे ‘सत्ता परिवर्तन यात्रा’: रविन्द्र चौधरी

    • आसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष 4 जून से निकालेंगे ‘सत्ता परिवर्तन यात्रा’: रविन्द्र चौधरी

    • 4 को मनेगा ‘व्यवस्था परिवर्तन दिवस’, ASP ने भरी मिशन 2027 की हूंकार

    तेजस टूडे ब्यूरो
    रविन्द्र चौधरी
    उरई, (जालौन)। बहुजन भागीदारी, सामाजिक न्याय और संविधान बचाने के संकल्प के साथ मैदान में उतरेगी आजाद समाज पार्टी परिवर्तन दिवस’ के रूप में पार्टी ने 4 जून को ‘व्यवस्था मनाने का निर्णय लेते हुए प्रदेशव्यापी ‘सत्ता परिवर्तन यात्रा’ शुरू करने की घोषणा की है। पार्टी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि यह यात्रा मिशन 2027 के तहत उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों तक पहुंचेगी और दलित, पिछड़े, उत्तर प्रदेश में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) द्वारा सत्ता परिवर्तन यात्रा जल्द शुरू होगी जिसकी रूप रेखा तैयार है। यह यात्रा गांव, कस्बों, शहरों से होते पूरे 403 विधानसभा और 75 जिलों में जाएगी। आने वाले 5 साल, जुल्म, ज्यादतियों से मुक्ति व स्वाभिमान, सम्मान के जीवन और अधिकार सुरक्षित रखने हैं तो संघर्ष करने के लिये तैयार हो जाओ।
    चन्द्रशेखर आजाद सांसद नगीना लोकसभा, उ.प्र. आदिवासी, किसान, मजदूर, युवाओं एवं वंचित समाज की आवाज को मजबूत करेंगे। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने दावा किया कि ‘बहुजन संकल्प, सामाजिक न्याय और राजनीतिक हिस्सेदारी’ को केंद्र में रखकर यह अभियान चलायाजाएगा। पार्टी का कहना है कि वर्तमान में बेरोजगारी, अन्याय, भेदभाव और सामाजिक उपेक्षा जैसे मुद्दों पर जनता परेशान है, ऐसे में यह यात्रा बदलाव का संदेश लेकर निकलेगी। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 4 जून से बिजनौर लोकसभा क्षेत्र के नगीना से यात्रा की शुरुआत होगी। पार्टी नेताओं ने इसे केवल राजनीतिक कार्यक्रम न बताते हुए संवैधानिक मूल्यों, सामाजिक सम्मान और बहुजन समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने का जनआंदोलन बताया है। उक्त अवसर पर देश भर में जनसभाएं, संविधान चर्चा, सामाजिक न्याय संवाद और युवा जागरूकता कार्यक्रम किये जायेंगे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • टीजीटी परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क, डीएम ने दिये कड़े निर्देश

    टीजीटी परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क, डीएम ने दिये कड़े निर्देश

    • टीजीटी परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क, डीएम ने दिये कड़े निर्देश

    • 3 व 4 जून को सात परीक्षा केन्द्रों पर होगी परीक्षा, 4 पालियों में 9252 अभ्यर्थी होंगे शामिल

    तेजस टूडे ब्यूरो
    रविन्द्र चौधरी
    उरई, (जालौन)। जिलाधिकारी राजेश पाण्डेय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज द्वारा आयोजित प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) लिखित परीक्षा-2026 की तैयारियों को लेकर सम्बंधित अधिकारियों को परीक्षा को पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं सुरक्षा के साथ सम्पन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिए।
    जिलाधिकारी ने कहा कि टीजीटी लिखित परीक्षा का आयोजन 3 एवं 4 जून को दो-दो पालियों में किया जाएगा। प्रथम पाली प्रातः 9:30 बजे से 11:30 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 2:30 बजे से 4:30 बजे तक आयोजित होगी। जनपद में परीक्षा हेतु कुल 07 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिनमें राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, दयानंद वैदिक महाविद्यालय, श्री गांधी इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, सनातन धर्म इंटर कॉलेज एवं आर्य कन्या इंटर कॉलेज उरई शामिल हैं। 3 जून को प्रथम पाली में 2692 एवं द्वितीय पाली में 2127 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे जबकि 4 जून को प्रथम पाली में 2263 एवं द्वितीय पाली में 2170 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। इस प्रकार कुल 9252 अभ्यर्थी चार पालियों में परीक्षा देंगे।
    उन्होंने कहा कि परीक्षा को नकलविहीन एवं निर्विघ्न सम्पन्न कराने के लिए 7 स्टैटिक मजिस्ट्रेट एवं 07 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। सभी अधिकारी लगातार परीक्षा केंद्रों की निगरानी करेंगे। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि परीक्षा अवधि के दौरान किसी भी निरीक्षक, कर्मचारी अथवा सपोर्ट स्टाफ द्वारा मोबाइल का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की मंशानुरूप परीक्षा की पवित्रता एवं विश्वसनीयता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च जिम्मेदारी है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जायेगी।
    इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) योगेन्द्र सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ईशान सोनी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, केंद्र व्यवस्थापक सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • भीषण आंधी-तूफान के बीच पूरी रात सड़कों पर रहे डीएम-एसपी, राहत एवं बचाव कार्यों की सम्भाली कमान

    भीषण आंधी-तूफान के बीच पूरी रात सड़कों पर रहे डीएम-एसपी, राहत एवं बचाव कार्यों की सम्भाली कमान

    • भीषण आंधी-तूफान के बीच पूरी रात सड़कों पर रहे डीएम-एसपी, राहत एवं बचाव कार्यों की सम्भाली कमान

    • दो मृतकों के परिजनों को तत्काल सहायता, घायलों के उपचार एवं क्षति आकलन के दिये निर्देश

    तेजस टूडे ब्यूरो
    रविन्द्र चौधरी
    उरई, (जालौन)। जनपद में 28 मई की रात्रि आए भीषण आंधी-तूफान, तेज वर्षा एवं बिजली कड़कने की घटना के बाद जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह पूरी रात फील्ड में सक्रिय रहे। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने जनपद के विभिन्न ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया तथा राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी किया। प्रशासन ने आपदा की इस चुनौतीपूर्ण घड़ी में त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभावित परिवारों तक सहायता पहुंचाने की प्रक्रिया तत्काल शुरू कर दी।
    जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल सहित अन्य स्वास्थ्य संस्थानों का निरीक्षण कर चिकित्सकीय व्यवस्थाओं की समीक्षा किया। उन्होंने चिकित्सकों को निर्देश दिए कि सभी आवश्यक सेवाएं निर्बाध रूप से संचालित रहें तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त दवाएं, बेड, बिजली बैकअप एवं मानव संसाधन उपलब्ध रहें। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी दैनिक क्षति सूचना के अनुसार भीषण आंधी-तूफान की घटना में जनपद में दो लोगों की दुखद मृत्यु हुई है। शासन की निर्धारित व्यवस्था के अंतर्गत मृतकों के आश्रितों को 4-4 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इसके अतिरिक्त 23 पशुओं की क्षति, 7 व्यक्तियों के घायल होने तथा 45 मकानों के आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त होने की सूचना प्राप्त हुई है। कुल 12.88 लाख से अधिक की राहत सहायता प्रभावित परिवारों को प्रदान किए जाने हेतु प्रस्तावित की गई है।
    जिलाधिकारी ने राजस्व, स्वास्थ्य, विद्युत, पुलिस एवं नगर निकाय विभागों को समन्वित रूप से कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए तथा राहत कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री की मंशानुरूप आपदा प्रभावित प्रत्येक नागरिक तक समयबद्ध सहायता पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिलाधिकारी ने बताया कि आंधी-तूफान के कारण कई स्थानों पर विद्युत पोल एवं लाइनें क्षतिग्रस्त हुई हैं जिनका सर्वे एवं मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर कराया जा रहा है। राज्य स्तर से प्राप्त मौसम चेतावनियों के प्रभावी प्रचार-प्रसार, मुनादी एवं जनजागरूकता के कारण संभावित क्षति को काफी हद तक कम किया जा सका है। प्रशासन की सतत निगरानी, त्वरित कार्रवाई एवं पूरी रात फील्ड में मौजूद रहकर किए गए प्रयासों के चलते जनपद में स्थिति नियंत्रण में है तथा राहत एवं पुनर्वास कार्य निरंतर जारी हैं।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • एसडीएम ने शाहगंज व तकिया क्षेत्र का किया दौरा, समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

    एसडीएम ने शाहगंज व तकिया क्षेत्र का किया दौरा, समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

    • एसडीएम ने शाहगंज व तकिया क्षेत्र का किया दौरा, समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

    तेजस टूडे ब्यूरो
    रविन्द्र चौधरी
    उरई, (जालौन)। उपजिलाधिकारी रिंकू सिंह राही ने नगर के मोहल्ला तोपखाना, शाहगंज एवं तकिया क्षेत्र का दौरा कर स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने शाहगंज क्षेत्र में खराब पड़ी रोड लाइट और जर्जर सड़क की समस्या को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संबंधित जेई को फोन कर स्ट्रीट लाइट व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने क्षेत्रवासियों को आश्वासन दिया कि एक माह के भीतर मोहल्ला शाहगंज की सड़क निर्माण प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी। दौरे के दौरान एसडीएम रिंकू सिंह राही मस्जिद के पास स्थित तकिया क्षेत्र पहुंचे जहां उन्होंने मुस्लिम समाज के लोगों से संवाद किया। उन्होंने सभी से आपसी भाईचारे, सौहार्द और मिलजुल कर त्योहार मनाने की अपील किया। एसडीएम ने कहा कि जालौन की गंगा-जमुनी तहजीब हमेशा से प्रेम, भाईचारे और एकता की मिसाल रही है तथा सभी लोगों को इसे बनाए रखने के लिए मिलकर कार्य करना चाहिए। स्थानीय लोगों ने भी एसडीएम की बातों से सहमति जताई और प्रशासन द्वारा समस्याओं के त्वरित समाधान की पहल की सराहना किया। क्षेत्रवासियों का कहना था कि अधिकारियों के सीधे संवाद से लोगों में प्रशासन के प्रति भरोसा बढ़ा है और समस्याओं के समाधान की उम्मीद जगी है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: स्वतंत्रता संग्राम से आज तक हिन्दी पत्रकारिता का योगदान महत्वपूर्ण: शशिमोहन

    Jaunpur News: स्वतंत्रता संग्राम से आज तक हिन्दी पत्रकारिता का योगदान महत्वपूर्ण: शशिमोहन

    • स्वतंत्रता संग्राम से आज तक हिन्दी पत्रकारिता का योगदान महत्वपूर्ण: शशिमोहन

    तेजस टूडे ब्यूरो
    अजय पाण्डेय
    जौनपुर। हिन्दी पत्रकारिता का स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आज तक देश व समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उक्त विचार जौनपुर पत्रकार संघ के अध्यक्ष शशिमोहन सिंह क्षेम ने हिंदी पत्रकारिता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किया। अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने कहा कि आज देश के लाखों युवा हिंदी समाचार पत्रों को पढ़कर उनसे ज्ञान अर्जित करके विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल हो रहे हैं। उन्होंने आज के दौर में पत्रकारिता के क्षेत्र में आ रही गिरावट पर भी चिंता व्यक्त किया। आज उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय भी समाचार पत्रों में प्रकाशित समस्याओं पर संज्ञान लेकर कार्यवाही भी रहा है। ऐसे में पत्रकारों को सजग होकर कलम चलाने की आवश्यकता है।
    इसी क्रम में वरिष्ठ पत्रकार डा. राम सिंगार शुक्ल गदेला ने कहा कि दो सौ वर्षाें पूर्व जुगल किशोर ने कलकत्ता से उदन्त मार्तण्ड नामक पत्र प्रकाशित करके हिंदी पत्रकारिता की नींव डाली थी। उस समय देश गुलामी की बेडियों में जकड़ा हुआ था। बाद में गणेश शंकर विद्यार्थी ने प्रताप समाचार पत्र का प्रकाशन आरंभ किया। वरिष्ठ पत्रकार लोलारक दूबे ने कहा कि इलेक्ट्रानिक मीडिया के दौर में भी प्रिंट मीडिया का महत्व कम नहीं हुआ है। छात्रों और नौजवानों के समाचार पत्रों से राजनीति, उद्योग, कला साहित्य आदि क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाई है। कार्यक्रम का संचालन संघ के महामंत्री डा. मधुकर तिवारी ने किया।
    इसके पहले कार्यक्रम के प्रारंभ में सभी पत्रकारों ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया गया। उक्त अवसर पर डा. भारतेन्दु मिश्र, प्रदीप सिंह, रामदयाल द्विवेदी, राजेश मौर्य, विनोद विश्वकर्मा, अखिलेश तिवारी अकेला, जेपी मौर्य, सुधीर सिंह, जुल्फिकार हुसैन, चन्द्र प्रकाश शुक्ल, पंकज कुमार, गौरव कुमार, शशिशेखर सिंह, राजेश मिश्र, बेहोश जौनपुरी, बुद्धि प्रकाश तिवारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: भीटा समतल कर रहीं 6 जेसीबी पुलिस ने किया सीज

    Jaunpur News: भीटा समतल कर रहीं 6 जेसीबी पुलिस ने किया सीज

    • भीटा समतल कर रहीं 6 जेसीबी पुलिस ने किया सीज

    • राजस्व विभाग के वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देश पर पुलिस ने की कार्यवाही

    तेजस टूडे सं.
    विपिन मौर्य
    मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय नगर में कोतवाली कार्यालय के ठीक सामने शुक्रवार की रात भीटा खाते की भूमि समतल कर रही छः जेसीबी मशीन को पुलिस ने सीज कर दिया है।मौके पर यथास्थिति बनाए रखने के लिए पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है।
    भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष संतोष जायसवाल ने बताया कि शुक्रवार को उक्त स्थान पर आधा दर्जन जेसी बी लगाकर भीटा खाते की भूमि को समतल कर नवैयत बदलने का काम भू—माफियाओं द्वारा आरम्भ कर दिया गया जबकि उक्त आराजी की भूमि के बाबत 16 मई 2016 में पारित आदेश में तत्कालीन उपजिलाधिकारी विजय बहादुर सिंह ने भीटा खाते में समाहित करने का आदेश पारित किया था। आज भी भूमि मौके पर भीटा की शक्ल में मौजूद थी।

    भाजपा नेता का आरोप है कि तहसील के एक राजस्व अधिकारी और कर्मचारियों को साजिश में लेकर भूमि की नवैयत अचानक बदल दी गई है। छः जेसीबी शुक्रवार की रात को समतल करने का कार्य कर रही थी। उक्त ने दूरभाष पर सीआरओ को सूचित किया तो उनके निर्देश पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए काम कर रही सभी जेसीबी को सीज कर दिया है।
    इस बाबत पूछे जाने पर क्षेत्राधिकारी प्रतिमा वर्मा ने बताया कि सभी जे सी बीएमवी एक्ट में सीज की गई है। प्रभारी निरीक्षक विनीत राय ने बताया कि मामले की जानकारी होते ही तत्काल मौके पर पहुंचकर जेसीबी सीज करके कोतवाली में खड़ी कराई गई है। मौके पर काम भी बंद करवा दिया गया है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: नगर में संचालित 3 अस्पतालों में लगा ताला

    Jaunpur News: नगर में संचालित 3 अस्पतालों में लगा ताला

    • नगर में संचालित 3 अस्पतालों में लगा ताला

    • जांच में निकली स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की कार्यवाही

    • मामला अस्पताल की वैधता सम्बन्धित कागज न दिखाने का

    तेजस टूडे सं.
    विपिन मौर्य
    मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय नगर क्षेत्र में शुक्रवार को प्रसव के दौरान नवजात शिशु की मौत की घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग भी सक्रिय हो गया है। अस्पतालों की जांच में निकली स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 3 अस्पतालों में ताला लगा कर बंद कर दिया है, क्योंकि अस्पताल संचालक वैधता संबंधी कागज नहीं दिखा पाए तो सीएचसी के अधीक्षक डॉ अजय सिंह ने संचालन पर रोक लगा दिया है।
    नगर के बरईपार रोड पर स्थित मीरा पाली क्लिनिक एवं बालाजी पाली क्लिनिक तथा प्रयागराज रोड पर स्थित कमला हॉस्पिटल पर शुक्रवार को देर रात स्वास्थ्य विभाग की टीम भारी पुलिस बल के साथ पहुंची। मौके पर उपस्थित अस्पताल स्टाफ द्वारा हॉस्पिटल के संचालन से संबंधी कागज नहीं दिखा पाये।
    अधीक्षक डॉ अजय सिंह ने बताया कि मामले में अस्पताल संचालकों ने कागज दिखाने के लिए दो दिन की मोहलत ली है। इस बीच उनके अस्पताल के संचालन पर रोक लगाते हुए ताला बंद कर दिया गया है। दो दिन बाद वैध प्रपत्र नहीं दिखाने पर आगे की विधिक कार्यवाही की जायेगी।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: फर्जी सोशल आडिट के नाम पर धनउगाही

    Jaunpur News: फर्जी सोशल आडिट के नाम पर धनउगाही

    • फर्जी सोशल आडिट के नाम पर धनउगाही

    • कार से 3 युवक ऑडिटर बनकर धमके गांव-गांव

    तेजस टूडे सं.
    राकेश शर्मा
    खेतासराय, जौनपुर। शाहगंज सोंधी ब्लॉक के कई गाँव में ऑडिटर बनकर फर्जी अधिकारी बनकर पहुँचे और धौंस जमाकर धन उगाही करने लगे फाइल देखकर भारी भरकम पैसों की डिमांड करने लगे जिससे क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। जानकारी के अनुसार हर ग्राम पंचायतों में वार्षिक विकास कार्यों में आय व्यय का ऑडिट होता है। शाहगंज ब्लॉक के सभी गाँव का ऑडिट हो गया था जिसमें 27 गाँव ऑडिट के लिए बचा था। आडिट की समय सीमा समाप्त हो गयी थी और ऑडिट के लिए जिले से कोई आदेश नहीं था। उसी गाँव की लिस्ट निकाल पर जहाँ ऑडिट होना था। उसी गाँव में लिस्ट लेकर पहुँचे और सभी फाइलों को खंगालने लगे। त्रुटी निकालकर पैसों की डिमांड करने लगे तो ग्रामसभा भरोठा, ग्राम प्रधान अमरदेव गौतम से 25 हज़ार रुपये की डिमांड किये। बातचीत में 10 हज़ार वसूली की उसके बाद ग्रामसभा वसीरपुर प्रधान ज्ञानचंद्र सोनकर के यहाँ पहुँचे जहाँ से ऑडिट के नाम पर दो हज़ार की वसूली किये। उसके बाद ग्राम सभा अरंद पहुँचे जहाँ भी फाइलों को देखा तथा आय-व्यय की जाँच किये। टीम जब अब्बोपुर गाँव पहुँची तो शक होने पर इन लोगों की छानबीन शुरू हुई। पता चला कि ये फर्जी टीम है और जिले से कोई आदेश नहीं है। पूछताछ में ज़ब फर्जी अधिकारी संतुष्ट नही कर पाये तो भागने लगे और प्रधान को चकमा देकर फरार हो गये। इस संबंध में पूंछे जाने पर खण्ड विकास अधिकारी पीयूष त्रिपाठी ने बताया कि आडिट के लिए जिले से कोई आदेश नहीं जारी हुआ है, धनउगाही की जानकारी नहीं है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: डीएम ने अधिकारियों संग जिला कारागार का किया निरीक्षण

    Jaunpur News: डीएम ने अधिकारियों संग जिला कारागार का किया निरीक्षण

    • डीएम ने अधिकारियों संग जिला कारागार का किया निरीक्षण

    तेजस टूडे ब्यूरो
    अजय पाण्डेय
    जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने शनिवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान बैरकों की सघन तलाशी ली गयी। तलाशी के दौरान कोई भी आपत्तिजनक वस्तु प्राप्त नहीं हुई। जिलाधिकारी ने बंदियों से संवाद करके उनका हालचाल जाना तथा उन्हें उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त किया। इसके उपरांत उन्होंने जेल अस्पताल का निरीक्षण करके भर्ती बंदियों से बातचीत करते हुये स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया। बंदियों ने बताया कि समय से दवा मिल रही है। उनका उचित इलाज किया जा रहा है। अधिकारियों ने पाकशाला में जाकर खाने की गणवत्ता की जांच किया। निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की गम्भीर समस्या नहीं पायी गयी। उन्होंने जेल प्रशासन को निर्देशित किया कि सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबन्द रखी जाय तथा बंदियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जायं। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. प्रभात कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक आयुष श्रीवास्तव सहित अन्य उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: वार्ड नम्बर 35 की रिक्त उचित दर दुकान के लिये आवेदन आमंत्रित

    Jaunpur News: वार्ड नम्बर 35 की रिक्त उचित दर दुकान के लिये आवेदन आमंत्रित

    • वार्ड नम्बर 35 की रिक्त उचित दर दुकान के लिये आवेदन आमंत्रित

    तेजस टूडे ब्यूरो
    शुभांशू जायसवाल
    जौनपुर। नगर के मोहल्ला मुफ्ती वार्ड संख्या 35 में सार्वजनिक वितरण प्रणाली अन्तर्गत संचालित होने वाली 1 उचित दर दुकान रिक्त चल रही है जिसका आरक्षण वर्टिकल/हारिजेण्टल अनारक्षित श्रेणी अन्तर्गत पूर्व से निर्धारित है। इस आशय की जानकारी देते हुये जिलापूर्ति अधिकारी ने बताया कि उचित दर विक्रेता के चयन हेतु तमाम अर्हताएं एवं शर्ते हैं जिसके लिये कार्यालय में सम्पर्क किया जा सकता है। इस सम्बन्ध में निर्गत पूर्व शासनादेश संख्या-2933 दिनांक 18.08.2008 प्रभावी रहेंगे। शर्तो के अधीन आवेदन पत्र आमंत्रित किया जा रहा है। कोई भी आवेदक 1 से 7 जून के मध्य किसी भी कार्य दिवस में जिलापूर्ति अधिकारी कार्यालय से आवेदन प्रारूप-पत्र प्राप्त करके 10 जून के सायं 5 बजे तक सभी औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए कार्यालय में जमा कर सकता है। प्राप्त आवेदन पत्रों की जांच 11 से 14 जून को पूरी की जाएगी। नियमानुसार प्राप्त पात्र आवेदकों के मध्य 15 जून को सुबह के 10 बजे अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के कार्यालय कक्ष कलेक्ट्रेट में लाॅटरी निकाली जायेगी।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: तमंचा कारतूस संग शातिर बदमाश गिरफ्तार

    Jaunpur News: तमंचा कारतूस संग शातिर बदमाश गिरफ्तार

    • तमंचा कारतूस संग शातिर बदमाश गिरफ्तार

    तेजस टूडे सं.
    चन्दन अग्रहरि
    शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत गोडिला रेलवे क्रासिंग के समीप चैकिंग के दौरान कोतवाली पुलिस ने एक शातिर बदमाश को अवैध तमंचा व कारतूस संग गिरफ्तार कर संबंधित धारा में चालान भेज दिया। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के ताखा पूरब गांव निवासी रोहित सेठ पुत्र भगवती सेठ के ऊपर हत्या समेत कई मामलों में मुकदमा दर्ज है जो शातिर बदमाश है। शनिवार को कोतवाली निरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने मुखबिर की सूचना पर हमराहियों संग गोडिला रेलवे क्रासिंग पर चेकिंग के दौरान 315 बोर तमंचा व कारतूस संग गिरफ्तार कर संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर चालान भेज दिया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: एण्टी रोमियो टीम ने मनचले को किया गिरफ्तार

    Jaunpur News: एण्टी रोमियो टीम ने मनचले को किया गिरफ्तार

    • एण्टी रोमियो टीम ने मनचले को किया गिरफ्तार

    तेजस टूडे सं.
    चन्दन अग्रहरि
    शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत सबरहद गांव में लड़कियों के ऊपर छिटाकशी व छेड़छाड़ के मामले मिशन शक्ति/ एंटी रोमियो टीम ने एक मनचले युवक को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के जेसीज चौराहे पर शनिवार को मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीम द्वारा छात्राओं को उनकी सुरक्षा के बाबत प्रचार प्रसार किया जा रहा था। उसी दौरान सबरहद निवासी इमरानगंज बाजार निवासी मो रिजवान पुत्र शमीम अहमद को आती जाती लड़कियों व महिलाओं के ऊपर फब्तियां कसने के दौरान सूचना पर चिरैया मोड़ स्थित रेलवे क्रासिंग के समीप से गिरफ्तार कर संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर चालान भेज दिया गया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: छत से नीचे गिरने पर युवक की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहरा

    Jaunpur News: छत से नीचे गिरने पर युवक की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहरा

    • छत से नीचे गिरने पर युवक की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

    तेजस टूडे सं.
    चन्दन अग्रहरि
    शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत नटौली गांव में बीती रात घर की छत से नीचे गिरने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने इलाज हेतु एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया जहां ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया लेकिन युवक की रास्ते में मौत हो गई।
    जानकारी के अनुसार क्षेत्र के नटौली गांव में शुक्रवार की रात 25 वर्षीय विनोद कुमार राजभर पुत्र राम सूरत राजभर अपने घर की छत पर बैठ कर बात करते हुए छत पर टहलने के दौरान बाउंड्री न होने के चलते अनियंत्रित होकर छत से नीचे गिर गया। चीख-पुकार सुनकर आनन-फानन में परिजन नीचे पहुंचकर उक्त घायल युवक को इलाज हेतु एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया।
    चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही युवक की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दिए बैगर शव का शनिवार को अंतिम संस्कार कर दिया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: कस्तूरबा विद्यालय में ‘मीना मंच’ ने की अनोखी पहल

    Jaunpur News: कस्तूरबा विद्यालय में ‘मीना मंच’ ने की अनोखी पहल

    • कस्तूरबा विद्यालय में ‘मीना मंच’ ने की अनोखी पहल

    तेजस टूडे सं.
    चन्दन अग्रहरि
    शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में ‘मीना मंच’ कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं का सामूहिक जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की 12 छात्राओं के जन्मदिन को विशेष रूप से मनाते हुए उन्हें शुभकामनाएं और उपहार प्रदान किये गये।
    कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सामाजिक संस्था मिलन धारा की सचिव रीतु यादव एवं विद्यालय की वार्डन एकता नीलम ने जन्मदिन मना रही छात्राओं को तिलक लगाकर और आरती उतारकर किया। इसके बाद छात्राओं के साथ केक काटकर जन्मदिन का उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस विभाग से विशिष्ट अतिथि श्याम बहादुर यादव भी उपस्थित रहे।
    जन्मदिन मनाने वाली छात्राओं में प्रिया, रत्ना, प्रतिभा, काजल, सृष्टि, तन्नू, आरुषि, पूजा, शिवांगी, दीक्षा, रूही सहित अन्य छात्राएं शामिल रहीं। अतिथियों ने छात्राओं को उपहार भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा शिक्षा के प्रति निरंतर अग्रसर रहने का संदेश दिया।
    मुख्य अतिथि रीतु यादव ने कहा कि शिक्षा प्रत्येक बच्चे का मौलिक अधिकार है और पसमाज के सभी लोगों का दायित्व है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। ऐसे कार्यक्रम बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ विद्यालय के प्रति अपनत्व की भावना भी विकसित करते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में वार्डन एकता नीलम, के साथ ही अध्यापक किरण मौर्या, प्रियंका सिंह, हर्षिता यादव, अंकिता शुक्ला, रूमा मौर्या, अल्पना सिंह समेत विद्यालय परिवार का विशेष योगदान रहा।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: जेसीआई जौनपुर ने काबिल ट्रेनिंग का किया आयोजन

    Jaunpur News: जेसीआई जौनपुर ने काबिल ट्रेनिंग का किया आयोजन

    • जेसीआई जौनपुर ने काबिल ट्रेनिंग का किया आयोजन

    तेजस टूडे ब्यूरो
    शुभांशू जायसवाल
    जौनपुर। जेसीआई ने बालिकाओं को व्यावसायिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से साप्ताहिक “काबिल” ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन किया जहां बालिकाओं को ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण देकर उन्हें हुनरमंद बनाया गया।
    प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को स्वावलंबी बनाना था। कार्यक्रम की मुख्य प्रशिक्षक रश्मि पाठक ने बताया कि “आज के प्रतिस्पर्धी युग में सिर्फ डिग्री ही नहीं, बल्कि व्यावहारिक कौशल की भी आवश्यकता है जो हमें हुनरमंद बनाती है और हमारी आजीविका का माध्यम बनती है।”
    जेसीआई के अध्यक्ष अंजनी प्रजापति ने कहा, “काबिल प्रोजेक्ट के माध्यम से हमारा लक्ष्य है कि युवा नौकरी मांगने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने वाले बनें। यह ट्रेनिंग इस दिशा में हमारा एक छोटा सा प्रयास है। जेसीआई जौनपुर लगातार युवाओं के व्यक्तित्व विकास के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहता है।”
    अंत में संस्थाध्यक्ष अंजनी प्रजापति ने मुख्य प्रशिक्षक रश्मि पाठक को स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर चैप्टर के पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों व प्रशासन की भूमिका पर हुई चर्चा

    Jaunpur News: हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों व प्रशासन की भूमिका पर हुई चर्चा

    • हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों व प्रशासन की भूमिका पर हुई चर्चा

    तेजस टूडे सं.
    सोनू गुप्ता
    मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय सर्किल के क्षेत्राधिकारी कार्यालय में शनिवार को हिंदी पत्रकारिता दिवस पर जौनपुर पत्रकार संघ की मड़ियाहूं इकाई के पत्रकारों ने क्षेत्राधिकारी परमानन्द कुशवाहा से शिष्टाचार भेंट किया। इस मौके पर पत्रकारों और प्रशासन के बीच जनता की समस्याओं के प्रभावी निवारण में दोनों की महत्वपूर्ण भूमिका पर विचार-विमर्श किया गया।
    क्षेत्राधिकारी ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ हैं जो समाज की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। वहीं पत्रकारों ने भी निष्पक्ष एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की प्रतिबद्धता व्यक्त किया।
    बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि पत्रकार और प्रशासन आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तो आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सम्भव है। पत्रकार समाज की आवाज बनकर जनसमस्याओं को सामने लाते हैं जबकि प्रशासन उन समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करता है। दोनों के सहयोग से पारदर्शिता, जवाबदेही और जनविश्वास को मजबूती मिलती है।
    इस मौके पर उपस्थित पत्रकारों ने समाजहित, सत्यनिष्ठा और जनसेवा की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ इस अवसर पर मड़ियाहूं अध्यक्ष राधाकृष्ण शर्मा, महामंत्री प्रणवेश मिश्र, राजेश पांडेय, विपिन प्रकाश दुबे, आनन्द तिवारी, चन्दन केसरी, बृजेश मिश्र, राज नारायण गिरी, बृजेश मिश्र, चन्दन मिश्र, कन्हैया लाल पांडेय, माताभीष, रोहित पटेल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: मिशन से एआई युग तक पहुंची हिन्दी पत्रकारिता: डा. सुनील कुमार

    Jaunpur News: मिशन से एआई युग तक पहुंची हिन्दी पत्रकारिता: डा. सुनील कुमार

    • मिशन से एआई युग तक पहुंची हिन्दी पत्रकारिता: डा. सुनील कुमार

    • दो शतक पूरे होने पर आयोजित गोष्ठी में पत्रकारों को किया गया सम्मानित

    • पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिये डा. सुनील को मिला सम्मान

    तेजस टूडे ब्यूरो
    तरूण शुक्ला/शुभांशू जायसवाल
    ज्ञानपुर, भदोही। हिन्दी पत्रकारिता दिवस के 200 वर्ष पूर्ण होने पर उत्तर प्रदेश एसोसिएशन आफ जर्नलिस्ट, जय हिंद राष्ट्रीय पत्रकार संगठन एवं भदोही ज्ञानपुर जिला पत्रकार एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार को जिला पंचायत के कांफ्रेंस हॉल में आयोजित विचार गोष्ठी में पत्रकारिता के बदलते स्वरूप, चुनौतियों और सामाजिक दायित्वों पर गंभीर मंथन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने उदन्त मार्तण्ड से लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के दौर तक हिंदी पत्रकारिता की यात्रा को लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत बताया। पत्रकार संगठनों की ओर से मुख्य अतिथि डा. सुनील कुमार को भदोही कर्मभूमि में पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
    मुख्य अतिथि वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग के प्रोफेसर डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि “हिंदी पत्रकारिता केवल समाचारों का माध्यम नहीं रही, बल्कि इसने देश की सामाजिक चेतना, स्वतंत्रता आंदोलन और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का कार्य किया है। आज एआई और डिजिटल मीडिया के दौर में पत्रकारिता की गति तो बढ़ी है लेकिन विश्वसनीयता और मानवीय संवेदनाओं को बचाए रखना सबसे बड़ी चुनौती है। ऐसे समय में पत्रकारों की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है कि वे समाज को तथ्यात्मक, निष्पक्ष और सकारात्मक दिशा देने वाली खबरें दें। लोकतंत्र में पत्रकार को तकनीक के साथ सत्य और नैतिकता का प्रहरी बनकर रहना होगा।”
    मुख्य वक्ता जयदेश के समाचार सम्पादक राम आसरे सिंह ने कहा कि “उदन्त मार्तण्ड से शुरू हुई हिंदी पत्रकारिता की यात्रा आज मोबाइल स्क्रीन और एआई प्लेटफॉर्म तक पहुंच चुकी है। पहले पत्रकारिता मिशन थी, अब प्रोफेशन और तकनीक का मिश्रण बन गई है। पत्रकारिता तभी मजबूत रहेगा जब पत्रकारिता निर्भीक और जनपक्षधर बनी रहे।” ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे ने कहा कि बदलते डिजिटल युग में पत्रकारिता को सत्य, संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ आगे बढ़ना चाहिए।” जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र की आवाज होते हैं और समाज को सही दिशा देने का कार्य करते हैं।
    नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम दास गुप्ता ने कहा कि पत्रकार समाज और प्रशासन के बीच मजबूत सेतु का कार्य करते हैं। कार्यक्रम के संयोजक भदोही ज्ञानपुर जिला पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव गोयल और संचालन उपज भदोही के वीरेंद्र चतुर्वेदी ने किया।
    कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकार, बुद्धिजीवी और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: पत्रकार की चाची के निधन पर पूर्व मंत्री ने जताया शोक

    Jaunpur News: पत्रकार की चाची के निधन पर पूर्व मंत्री ने जताया शोक

    • पत्रकार की चाची के निधन पर पूर्व मंत्री ने जताया शोक

    तेजस टूडे सं.
    बीके सिंह
    सिरकोनी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के हूंसेपुर गांव निवासी वरिष्ठ पत्रकार कृपाशंकर यादव की चाची किशुना देवी 78 वर्ष पत्नी जयनाथ यादव का निधन हो गया। उनके निधन पर क्षेत्र के पत्रकारों ने शोकसभा आयोजित करके मृतक के आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दिया। शोकसभा में पत्रकार उमेश मिश्र, विनय श्रीवास्तव, अखिलेश सिंह, अंकित श्रीवास्तव, जावेद, विवेक सिंह पत्रकार, उमाकांत गिरी, इजहार हुसैन आदि मौजूद रहे।

    इसी क्रम में जफराबाद विधायक जगदीश नारायण राय ने मृतक के घर पहुंचकर शोक प्रगट करते हुए परिवार को सांत्वना दिया। साथ ही विधायक जी ने इसी गांव में उदयराज की पत्नी सरोजा देवी के निधन पर उनके घर तथा विकास यादव के बड़े पिता लल्लन यादव के निधन पर उनके घर पर भी जाकर शोक संवेदना व्यक्त किया। इस अवसर पर कामता प्रसाद, लोकनाथ यादव, प्रदीप कुमार, मास्टर हरिशंकर यादव, एडवोकेट विजय शंकर यादव, अरविंद कुमार, कुंवर यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: रामदयालगंज बाजार में घरों से सटाकर ले जाया जा रहा 33 हजार किलोवाट का विद्युत तार

    Jaunpur News: रामदयालगंज बाजार में घरों से सटाकर ले जाया जा रहा 33 हजार किलोवाट का विद्युत तार

    • रामदयालगंज बाजार में घरों से सटाकर ले जाया जा रहा 33 हजार किलोवाट का विद्युत तार

    • लोक शक्ति उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन

    तेजस टूडे सं.
    संजय शुक्ला
    जौनपुर। लोक शक्ति उद्योग व्यापार मण्डल प्रदेश अध्यक्ष श्रवण जायसवाल की अगुवाई में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. को सम्बोधित ज्ञापन न्यायिक मजिस्ट्रेट शाहगंज रानी गरिमा जायसवाल को सौंपा गया।
    इस मौके पर श्री जायसवाल ने कहा कि रामदयालगंज बाजार के दोनों छोर से हाईटेंशन लाइन 33 हजार किलोवाट मकान के बाजार से सटाकर ले जाया जा रहा है। वह भी हाई कोर्ट के रोक के बावजूद बिजली विभाग ने मानव मूल्यों के तिलांजलि देते हुये तथा होने वाली अनहोनी के प्रति आंख मूंद करके विभाग द्वारा रात के समय चुपके से लाइन बिछाना घोर अपराध की श्रेणी में आता है। बिजली विभाग की इस मनमानी पूर्ण रवैया को व्यापार मण्डल बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने जिलाधिकारी से तत्काल हस्तक्षेप करके उक्त हाईटेंशन तार 33000 वाट को अण्डरग्राउण्ड के माध्यम से ले जाने का काम करें जिससे भविष्य में होने वाली जनहानि से बचा जा सके। साथ ही यह भी कहा कि यदि गम्भीरता से नहीं लिया गया तो बाजारवासियों का भविष्य मौत के मुहाने पर खड़ा है जो कभी भी गलत हो जायेगा।
    इसी क्रम में प्रदेश महामंत्री अनवारूल हक ने कहा कि विषय बहुत गम्भीर है। समय रहते प्रशासन ने उचित कदम नहीं उठाया तो व्यापार मण्डल बड़े आन्दोलन को बाध्य होगा। उक्त अवसर पर अमरनाथ मोदनवाल, सुनील चौरसिया, मनोज जायसवाल, राजेश यादव, धर्मेन्द्र अग्रहरी, कमल चन्द्र अग्रहरी, मुन्ना लाल गुप्ता, छेदी लाल मोदनवाल, रामेश्वर जायसवाल, प्रधान लवकुश यादव, आदिब अली, राकेश कुमार, सत्यम मोदनवाल, पवन कुमार सहित सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर सम्मानित किये गये पत्रकार

    Jaunpur News: हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर सम्मानित किये गये पत्रकार

    • हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर सम्मानित किये गये पत्रकार

    तेजस टूडे सं.
    विकास यादव
    बक्शा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौपेड़वा पर सीएचसी अध्यक्ष डॉ गोपेश सिंह की अध्यक्षता में पत्रकारिता दिवस पर ब्लॉक के सभी पत्रकारों को बुलाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सभी पत्रकारों को अंगवस्त्रम एवं माला पहनाने के साथ ही डायरी एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे गोपेश सिंह ने सभी उपस्थित पत्रकारों का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन करते हुये सौरभ कुमार बीपीएम ने पत्रकारों के कार्यों की सराहना किया। बतौर अतिथि देवराज पाण्डेय ने सभी पत्रकारों को ईमानदारी और निष्पक्षता से खबरों को दिखाने के लिए सराहा। इस अवसर पर डा. आलोक रघुवंशी, डा. मनीष सोनकर सहित समस्त चिकित्सक स्टाफ उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: विलुप्ति की कगार पर पहुंचा कैथा का पेड़, संरक्षण की आवश्यकता

    Jaunpur News: विलुप्ति की कगार पर पहुंचा कैथा का पेड़, संरक्षण की आवश्यकता

    • विलुप्ति की कगार पर पहुंचा कैथा का पेड़, संरक्षण की आवश्यकता

    • कभी गांवों की पहचान था कैथा मगर अब होता जा रहा दुर्लभ

    तेजस टूडे सं.
    राकेश शर्मा
    खेतासराय, जौनपुर। ग्रामीण भारत की जैविक और सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाने वाला कैथा (वुड एप्पल) का पेड़ आज धीरे-धीरे विलुप्ति की ओर बढ़ रहा है। एक समय था जब गाँवों, खेतों की मेड़ों, बाग-बगीचों और विद्यालयों के आस-पास कैथा के पेड़ सहज ही दिखाई देते थे लेकिन बदलती जीवनशैली, शहरीकरण और पारंपरिक वृक्षों के प्रति घटती रुचि के कारण अब इसकी संख्या लगातार कम होती जा रही है।
    कैथा का वैज्ञानिक नाम लिमोनिया एसिडीसीमा है। इसे अंग्रेजी में वुड एप्पल कहा जाता है। संस्कृत में यह कपित्थ तथा हिंदी में कठबेल या कैथा के नाम से प्रसिद्ध है। यह रुटेसी कुल का पौधा है। इसके पुराने वैज्ञानिक नाम फेरोनिया लोमोनिया तथा फेरोनिया एलफंटूम भी प्रचलित रहे हैं। आज भी अधिकांश लोगों की स्मृतियों में कैथा का विशेष स्थान है। स्कूलों के बाहर लगने वाले पाचक और चाट के ठेलों पर कैथा का उपयोग आज भी कहीं-कहीं देखने को मिल जाता है। इसका खट्टा-मीठा स्वाद बच्चों और बड़ों दोनों को आकर्षित करता है।
    विशेषज्ञों के अनुसार कैथा केवल स्वादिष्ट फल ही नहीं, बल्कि पोषण और औषधीय गुणों से भी भरपूर है। इसके फल में विभिन्न प्रकार के खनिज, विटामिन तथा पाचन में सहायक तत्व पाए जाते हैं। आयुर्वेदिक ग्रंथों में कपित्थ (कैथा) का उल्लेख अनेक रोगों में उपयोगी फल के रूप में मिलता है। पारंपरिक चिकित्सा पद्धति में इसे पाचन तंत्र को मजबूत करने, भूख बढ़ाने तथा पेट संबंधी समस्याओं में लाभकारी माना जाता है।
    ग्रामीण क्षेत्रों में लंबे समय से कैथा का उपयोग घरेलू उपचार के रूप में किया जाता रहा है। हालांकि किसी भी गंभीर बीमारी, विशेषकर मलेरिया जैसी संक्रामक बीमारी के उपचार के लिए केवल घरेलू नुस्खों पर निर्भर रहने के बजाय चिकित्सकीय परामर्श लेना आवश्यक है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि मलेरिया का उपचार प्रमाणित चिकित्सा पद्धति और चिकित्सक की सलाह से ही किया जाना चाहिए। कैथा का अचार भारतीय ग्रामीण खान-पान की एक अनूठी विरासत माना जाता है। इसका खट्टा-तीखा स्वाद भोजन का आनंद बढ़ाने के साथ पाचन में भी सहायक माना जाता है। ग्रामीण महिलाओं द्वारा पीढ़ियों से तैयार किया जाने वाला कैथा का अचार आज भी कई घरों में विशेष पसंद किया जाता है।
    खेतासराय क्षेत्र के गोरारी ख़लीलपुर निवासी पूर्व प्रधान आनंद बरनवाल बताते हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी परंपरागत विधि के अनुसार कैथा के गूदे को काटकर धूप में सुखाया जाता है। फिर सरसो, मेथी, सौंफ, हींग, लाल मिर्च सहित अन्य मसालों के साथ सरसों के तेल में मिलाकर अचार तैयार किया जाता है। उचित देखभाल के साथ यह अचार लंबे समय तक सुरक्षित रहता है लेकिन विडंबना है कि यह पेड़ अब विलुप्त होने के कगार पर पहुँच चुका है जिसका संरक्षण और संवर्धन बेहद जरूरी है।
    कैथा का पेड़ केवल फल देने वाला वृक्ष नहीं है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह सूखा सहन करने की क्षमता रखता है तथा कम पानी वाले क्षेत्रों में भी आसानी से विकसित हो जाता है। इसकी जड़ें मिट्टी के कटाव को रोकने में मदद करती हैं और यह स्थानीय जैव विविधता को भी समृद्ध बनाता है। वनस्पति विशेषज्ञों का मानना है कि यदि समय रहते इस वृक्ष के संरक्षण पर ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाली पीढ़ियाँ इसे केवल पुस्तकों और चित्रों में ही देख पायेंगी।
    पर्यावरण प्रेमियों और कृषि विशेषज्ञों ने लोगों से अपील किया कि वे अपने खेतों, बगीचों, विद्यालय परिसरों तथा सार्वजनिक स्थानों पर कैथा के पौधे लगायें। इसके संरक्षण के लिए जागरूकता अभियान चलाने तथा स्थानीय स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता है। पारम्परिक भारतीय वृक्षों का संरक्षण केवल पर्यावरण की दृष्टि से ही नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत को बचाने के लिये भी आवश्यक है। कैथा का पेड़ भारतीय ग्रामीण जीवन, लोक संस्कृति, पारंपरिक खान-पान और आयुर्वेदिक ज्ञान का जीवंत प्रतीक है। यदि समाज और प्रशासन मिलकर इसके संरक्षण का संकल्प लें तो यह अमूल्य प्राकृतिक धरोहर फिर से हमारे गाँवों और शहरों की पहचान बन सकती है। एक पेड़ कैथा का लगाइए, आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रकृति की इस अनमोल विरासत को बचाइये।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: सेवा भारती का ‘किशोरी विकास प्रशिक्षण वर्ग’ सम्पन्न

    Jaunpur News: सेवा भारती का ‘किशोरी विकास प्रशिक्षण वर्ग’ सम्पन्न

    • सेवा भारती का ‘किशोरी विकास प्रशिक्षण वर्ग’ सम्पन्न

    • संस्कार, स्वावलम्बन एवं सशक्तिकरण का दिखा अद्भुत संगम

    • स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर किशोरियों को किया गया सम्मानित

    तेजस टूडे ब्यूरो
    शुभांशू जायसवाल
    जौनपुर। सेवा भारती समिति काशी प्रान्त के तत्वावधान में आयोजित ‘किशोरी विकास प्रशिक्षण वर्ग’ का दीक्षांत समारोह के साथ भव्य समापन हुआ जहां किशोरियों के सर्वांगीण विकास पर जोर देते हुए संस्कार, स्वावलम्बन एवं सशक्तिकरण का एक अद्भुत संगम देखने को मिला।
    इस मौके पर सेवा भारती जौनपुर के विभागध्यक्ष डा. तेज सिंह, जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता, विशिष्ट अतिथि विनीत सेठ, विशिष्ट अतिथि सूर्य प्रकाश सिंह, क्षेत्र संयोजिका शारदा जी, वर्गाधिकारी डॉ वंदना सरकार, प्रान्त मंत्री डॉ संध्या सिंह, वर्ग कार्यवाहिका नीतू सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता रश्मि सिंह, विभाग से रोहित मिश्र, जिला सेवा प्रमुख राजीव सिंह सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली किशोरियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जिससे उनमें नया आत्मविश्वास और समाज के प्रति सेवा का भाव साफ नजर आ रहा था।

    इस दौरान मुख्य वक्ता प्रान्त उपाध्यक्ष गुलाब चन्द श्रीवास्तव ने कहा कि किशोरियाँ हमारे समाज की रीढ़ हैं। उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना ही देश को उन्नति के पथ पर ले जाना है। इस वर्ग के माध्यम से किशोरियों को न केवल नैतिक मूल्यों और भारतीय संस्कृति के संस्कारों से जोड़ा गया, बल्कि उन्हें व्यवहारिक जीवन में उपयोगी विभिन्न कौशलों का प्रशिक्षण देकर स्वावलम्बी बनने की राह भी दिखायी गयी।

    वर्ग के दौरान किशोरियों को स्वास्थ्य, स्वच्छता, गृह प्रबंधन, स्वरोजगार परक कौशल और आत्मरक्षा के गुर सिखाये गये। साथ ही व्यक्तित्व विकास और नेतृत्व क्षमता बढ़ाने के लिये विशेष सत्र आयोजित किये गये। प्रशिक्षण वर्ग का मुख्य उद्देश्य किशोरियों को मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाना रहा, ताकि वे भविष्य की चुनौतियों का डटकर सामना कर सकें। वर्ग को सफल बनाने में सेवा भारती के पदाधिकारी, स्थानीय प्रबुद्ध जन, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में मातृशक्तियों का योगदान रहा। उपस्थित सभी ने सेवा भारती के इस पुनीत कार्य की सराहना करते हुये समाज में ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने की आवश्यकता पर बल दिया।
    इस अवसर पर कोषाध्यक्ष सुजीत अग्रहरि, प्रचार प्रमुख सुधीर सिंह, नारायण चौरसिया, ब्रह्मेश शुक्ल, प्रदीप सिंह, विवेक सिंह, दिलीप सिंह, रजनीश शर्मा, ओमित साहू, डॉ माधुरी सिंह, विमला सिंह, नयनतारा, स्वप्निल सिंह, किरण सिंह, सुचिता, मीना यादव, सुषमा श्रीवास्तव, प्रीति गुप्ता, अर्चना सिंह, दीपक सिंह, डॉ मनीष गुप्ता, ओम प्रकाश मौर्य, राजेश कुमार, अजय उपाध्याय, संदीप विश्वकर्मा, गौरव सिंह, रविशंकर यादव सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA