Day: May 29, 2026

  • डबल इंजन की सरकार आम जनमानस के हितों के सदैव तत्पर: अजय अग्रहरि

    डबल इंजन की सरकार आम जनमानस के हितों के सदैव तत्पर: अजय अग्रहरि

    • डबल इंजन की सरकार आम जनमानस के हितों के सदैव तत्पर: अजय अग्रहरि

    • लोक जनशक्ति पार्टी अपनी विचारधाराओं से नहीं करती हैं समझौता

    तेजस टूडे ब्यूरो
    चित्रकूट। सीतापुर स्थित आनंद रिस्टार्ट लोजपा (रामविलास) की पार्टी ने बुंदेलखंड के चित्रकूट में प्रदेश उपाध्यक्ष अजय गुप्ता एवं बिहार की विधान परिषद सदस्या संगीता देवी विधान परिषद सदस्य विष्णु देव पासवान एवं धर्मेंद्र मिश्र राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ की मुख्य अतिथि के रूप में अहम भूमिका रही। इनके नेतृत्व में युवा क्रांतिकारी भूपेंद्र सिंह पटेल को जिलाध्यक्ष/जिला संयोजक का पदभार सौंपा। युवा क्रांतिकारी ने अपनी विचारधारा को और चित्रकूट के विकास को सर्वोपरि रखकर इस पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया।
    इस अवसर पर प्रमोद सिंह प्रदेश महासचिव, कमलेश द्विवेदी (प्रदेश उपाध्यक्ष), अजय सोनी (प्रदेश उपाध्यक्ष), रमेश भूषण (प्रदेश प्रधान महासचिव), शिवशंकर गुप्ता (मंडल अध्यक्ष), भूपेंद्र सिंह पटेल (जिलाध्यक्ष), आदित्य शुक्ला (उपाध्यक्ष), धीर सिंह (युवा जिलाध्यक्ष), आशा मिश्रा (प्रदेश महामंत्री), शान्ति सिंह (प्रदेश महासचिव), संजय गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, संगीत मिश्रा, भोला गुप्ता, सत्यम त्रिपाठी, एस. अग्रहरी, दिलीप गुप्ता, संजय अग्रहरी, कमलेश द्विवेदी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • ओवरलोडिंग एवं जलभराव से समय से पहले करोड़ों की रोड हो रही ध्वास्त

    ओवरलोडिंग एवं जलभराव से समय से पहले करोड़ों की रोड हो रही ध्वास्त

    • ओवरलोडिंग एवं जलभराव से समय से पहले करोड़ों की रोड हो रही ध्वास्त

    • राज्यमंत्री के प्रयास से दशकों के बाद चौड़ीकरण के कुछ समय पूर्व बनी थी रोड

    तेजस टूडे ब्यूरो
    रूपा गोयल
    बांदा। केन्द्र में नरेन्द्र मोदी व प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार व सुगम यातायात व्यवस्था के लिए उपयोगी प्रयास जारी हैं। कुछ धरातल पर पूर्ण हो गए व कुछ अभी भी गतिशील है जिनको तय समय-सीमा व उच्च गुणवत्ता परक पूर्ण करने का काम जारी है लेकिन इस इस विकास में बालू गिट्टी से लदे ओवरलोडिंग ट्रकों की धमा-चौकड़ी व जलजीवन मिशन में हर घर नल से जल पहुंचाने में डाली गई पाइपलाइन लिकेज ने पलीता लगा दिया है जिससे नवनिर्मित सड़क ध्वस्त हो गई है। जनपद की तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत जसपुरा ब्लाक में जसपुरा से सेमरा डेरा तक 19.890 किमी सड़क का निर्माण कार्य वर्ष 2023 से जनवरी 2024 में 25 करोड़ 54 लाख में बनकर तैयार हुई परन्तु इस क्षैत्र में संचालित बालू खदानों से निकलने वाले ओवरलोडिंग ट्रकों की धमा-चौकड़ी व जलजीवन मिशन में डाली गई पाइपलाइन में लिकेज से हुये जलभराव के कारण जगह जगह पर सड़क गढ्ढों व छोटे तालाबों में बदल गई है जिसमें निर्वाध सुगम आवागमन मानों एक दिवास्वपन्न हो।
    बताते चलें कि इस सड़क से क्षेत्र के तीन दर्जन से अधिक गांवों के हजारों ग्रामीण जसपुरा ब्लाक होते हुए मण्डल मुख्यालय तक अपनी मूलभूत आवश्यकताओं स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार व कृषि के लिए आवागमन करते हैं। जिसके लिए ग्रामीण पिछले कई दशकों से क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और उच्चाधिकारियों से आरज़ू मिन्नतें करते रहे। जिसमें इस बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करने के लिए वर्तमान विधायक व प्रदेश सरकार के जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने पूरी शिद्दत से प्रयास किए। परिणामस्वरूप चमचमाती रोड़ को जनता के आवागमन के लिए सुरक्षित व सुगम बनाने में सफलता हासिल की। वर्तमान में करोंड़ों रूपए से बनीं सड़क ओवरलोडिंग ट्रकों की रफ्तार व जलभराव के कारण समाप्ति की कगार पर पहुंच गई। क्षेत्रीय तहसील प्रशासन को मानों कोई भी खबर ना इस प्रकार चुप्पी साध कर सब देख रहें हैं जिसका आरोप ग्रामीण लगा रहे हैं।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • युवा उद्योग व्यापार मण्डल प्रदेशिक प्रशिक्षण शिविर में व्यापारी करेंगे प्रतिभाग

    युवा उद्योग व्यापार मण्डल प्रदेशिक प्रशिक्षण शिविर में व्यापारी करेंगे प्रतिभाग

    • युवा उद्योग व्यापार मण्डल प्रदेशिक प्रशिक्षण शिविर में व्यापारी करेंगे प्रतिभाग

    • शिविर में व्यापारियों की समस्याओं के समाधान पर होगा मंथन

    तेजस टूडे ब्यूरो
    रूपा गोयल
    बांदा। उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल का प्रादेशिक प्रशिक्षण शिविर एवं शपथ ग्रहण समारोह 31 मई को बरेली में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की युवा इकाई “उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल” का प्रादेशिक प्रशिक्षण शिविर एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन भव्य रूप से होगा। कार्यक्रम को लेकर सम्पूर्ण प्रदेश के युवा व्यापारी पदाधिकारियों में विशेष उत्साह एवं ऊर्जा का वातावरण बना हुआ है। ज्ञातव्य हो कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की स्थापना पूर्व सांसद एवं व्यापारी समाज के प्रेरणास्रोत स्व. श्याम बिहारी मिश्रा द्वारा व्यापारी हितों की रक्षा एवं संगठित व्यापारिक शक्ति के निर्माण हेतु की गई थी। वर्तमान में संगठन प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा (कानपुर) के नेतृत्व में प्रदेश के सभी जनपदों में सक्रिय रूप से व्यापारी समाज की समस्याओं के समाधान, व्यापारी स्वाभिमान की रक्षा एवं संगठन विस्तार के कार्यों में संलग्न है। संगठन लोकतांत्रिक परंपराओं का पालन करते हुए प्रत्येक 3 वर्ष में त्रैवार्षिक चुनाव पद्धति के माध्यम से नई कार्यकारिणी का गठन करता है। कार्यक्रम में प्रदेश चेयरमैन महेंद्र जैन मयूर, प्रदेश महामंत्री डा. दिलीप सेठ सहित संगठन के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे एवं युवा कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। साथ ही भारत सरकार व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन आदरणीय सुनील सिंघी जी एवं विभिन्न जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति भी प्रस्तावित है। युवा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सोनी ने बताया कि संगठन का उद्देश्य केवल पद वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि एक सशक्त, जागरूक एवं संघर्षशील युवा व्यापारी नेतृत्व तैयार करना है, जो भविष्य में व्यापारी समाज की आवाज बन सके। इसी उद्देश्य से प्रशिक्षण शिविर को विभिन्न ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायी सत्रों में विभाजित किया गया है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: सीडीओ ने ग्राम पंचायत बैरमा में लगायी जन चौपाल

    Jaunpur News: सीडीओ ने ग्राम पंचायत बैरमा में लगायी जन चौपाल

    • सीडीओ ने ग्राम पंचायत बैरमा में लगायी जन चौपाल

    तेजस टूडे सं.
    पंकज बिन्द
    महराजगंज, जौनपुर। शासन के निर्देश के क्रम में स्थानीय विकास खण्ड के ग्राम पंचायत बैरमा में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया की अध्यक्षता में आयोजित जन चौपाल में ग्रामवासियों को लाभार्थीपरक योजनाओं की विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया तथा उनकी समस्याओं/शिकायतों को सुनकर सम्बन्धित विभाग के उपस्थित अधिकारी/कर्मचारी को गुणवत्तापूर्ण यथाशीघ्र निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया।
    इस दौरान आयुष्मान योजनान्तर्गत ग्रामवासी विवेक, प्रतिमा, फूलकुमारी मौर्य, राजाराम गौतम, आशीष पटेल, लाल साहब मौर्य को मौके पर आयुष्मान कार्ड से लाभान्वित किया गया। मनराजी पत्नी स्व० राउरदीन सरोज की विधवा पेशन सम्बन्धी शिकायत का मौके पर ही निराकरण किया गया। इसी क्रम में रमाशंकर द्वारा आवागमन हेतु सम्पर्क मार्ग बनाये जाने में राजन पाण्डेय द्वारा विवाद करने की शिकायत की गयी। मौके पर उपस्थित राजन ने बताया कि उनके द्वारा धारा 24 के अन्तर्गत सम्पर्क मार्ग से सटे चक की पैमाइश हेतु वाद दर्ज किया गया है।
    इस सम्बन्ध में उपस्थित राजस्व निरीक्षक को आज ही उक्त चक की पैमाइश कराकर सम्पर्क मार्ग सम्बन्धी शिकायत का निराकरण कराने हेतु निर्देशित किया गया। मूलचन्द्र पुत्र सरबजीत द्वारा बिजली के तार लटके होने की शिकायत की गयी जिसके क्रम में में विद्युत विभाग के उपस्थित अधिकारी को उक्त शिकायत के निराकरण हेतु 2 दिवस का समय देते हुए निराकरण करते हुए जियोटैग फोटो प्रेषित करने हेतु निर्देशित किया गया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण ने आंधी—तूफान एवं वज्रपात से बचाव को लेकर जारी की एडवाइजरी

    Jaunpur News: जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण ने आंधी—तूफान एवं वज्रपात से बचाव को लेकर जारी की एडवाइजरी

    • जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण ने आंधी—तूफान एवं वज्रपात से बचाव को लेकर जारी की एडवाइजरी

    तेजस टूडे ब्यूरो
    अजय पाण्डेय
    जौनपुर। आंधी—तूफान एवं वज्रपात से बचाव के लिये एडवाइजरी जारी की गयी। बताया गया कि आँधी तूफान के दौरान सावधानियों हेतु क्या करें- टिन की छत, होर्डिंग, क्षतिग्रस्त मकान, पेड़, बिजली के खंभे एवं मोबाइल टावर से दूर रहें। घर के बाहर या छत पर रखी हुई भारी वस्तुएं उड़ सकती हैं, इसलिये उन्हें बांधकर रख दें। यात्रा कर रहे हैं तो सुरक्षित स्थान देखकर रुक जाएं। आँधी तूफान के दौरान सावधानियों हेतु क्या ना करें- धारदार एवं नुकीली वस्तुओं को खुले में ना रखें। धातु से बनी वस्तुओं का उपयोग न करें एवं पेड़ की शरण में ना जाय। आकाशीय विद्युत के परिप्रेक्ष्य में सावधानियों हेतु क्या करें- पक्के मकान की शरण में चले जायं। खिड़की, दरवाजे एवं बरामदे से दूर रहे। पेड़, मोबाइल टावर, बिजली के खंभों, कच्चे मकान, तालाब, जलाशय से दूरी बना कर रखें। खराब मौसम में बच्चों को बाहर न खेलने दें, लोहे की खिड़की, दरवाजे व हैण्डपम्प आदि को न छुएं। यदि खुले खेत में फंस गये हैं तो दोनों कानों को बंद कर पैरों को सटा लें तथा घुटनों का टेक लेकर उकड़ू बैठ जाय। वर्षा, आंधी तूफान, आकाशीय बिजली एवं बदलते मौसम का सटीक पूर्वानुमान देगा बहुउपयोगी सचेत एप एवं दामिनी एप जिससे कि प्रशासन, स्वयंसेवक तथा जागरुक लोगों द्वारा पूर्व चेतावनियों एवं अलर्ट को आम जनमानस तक समय से पहुचांकर आपदा से होने वाली क्षति को कम किया जा सकता है। आकाशीय विद्युत के परिप्रेक्ष्य में सावधानियों हेतु क्या ना करें- पेड़ के नीचे ना खड़े हों। दीवार के सहारे टेक न लगायें। धातु युक्त नल एवं फ्रिज को ना छुएँ। धातु से बने छाते का प्रयोग न करें। घरों में चलने वाले भारी विद्युत उपकरणों को प्लग से अलग कर दें। खुल वाहनों मेे सवारी न करें, बचाव के लिए जमीन पर न लेटें तथा तैराकी या नौकायन न करें।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: बच्चों के विवाद में महिला की पिटाई, मुकदमा दर्ज

    Jaunpur News: बच्चों के विवाद में महिला की पिटाई, मुकदमा दर्ज

    • बच्चों के विवाद में महिला की पिटाई, मुकदमा दर्ज

    तेजस टूडे सं.
    सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के भैसौली गांव में बच्चों के विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित हातिम पुत्र अजमेर ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे गांव के लाल मोहम्मद, उनकी पत्नी मैसरी तथा पुत्री कल्लो ने उसकी पत्नी परमीन को गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया किया है। थानाध्यक्ष यजुवेन्द्र सिंह ने बताया कि मामले में दो महिला समेत 3 के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: आरसीसी सड़क पर तराई को लेकर दो पक्षों में मारपीट

    Jaunpur News: आरसीसी सड़क पर तराई को लेकर दो पक्षों में मारपीट

    • आरसीसी सड़क पर तराई को लेकर दो पक्षों में मारपीट

    • जिला पंचायत सदस्य सहित 17 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

    तेजस टूडे सं.
    सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के भेला गांव में नई बनी आरसीसी सड़क पर पानी की तराई को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि लाठी-डंडे चल गए। घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 3 महिलाओं समेत कुल 17 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
    पहले पक्ष के धर्मेन्द्र बिन्द पुत्र खिलाड़ी बिन्द निवासी भेला ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि गुरुवार शाम करीब साढ़े 7 बजे आरसीसी सड़क की तराई को लेकर गांव के ही संदीप बिन्द, शिवपूजन बिन्द, अरविन्द बिन्द, विंदू देवी, काजल, कारिश्मा, हरिश्चंद्र, विशेषर, नरेन्द्र चंद्र, प्रेमचंद्र तथा आलोक बिन्द समेत अन्य लोगों ने एक राय होकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि बीच-बचाव करने पहुंचे प्रमोद, केशरी, रमेश व मोहित को भी मारा पीटा गया तथा जान से मारने की धमकी दी गई।
    वहीं दूसरे पक्ष के दलसिंगार बिन्द पुत्र स्व. श्रीनाथ बिन्द ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि शाम करीब साढ़े छह बजे नई बनी आरसीसी सड़क पर पाइप डालकर खेत में पानी चलाया जा रहा था। इसी दौरान उनकी भाभी का पैर पाइप में फंस गया जिसे लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। आरोप है कि केशरी बिन्द, रमेश बिन्द, प्रमोद बिन्द, रोहित बिन्द, शनि बिन्द द्वारा जिला पंचायत सदस्य रवीन्द्र नाथ बिन्द के ललकारने पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया जिसमें कई लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल विजय बिन्द को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुइथाकला से जिला अस्पताल रेफर किया गया।
    दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर सरपतहाँ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 महिलाओं समेत 17 लोगों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष यजुवेन्द्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • 5 दिवसीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग की पूर्व संध्या पर निकली भव्य यात्रा

    5 दिवसीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग की पूर्व संध्या पर निकली भव्य यात्रा

    • 5 दिवसीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग की पूर्व संध्या पर निकली भव्य यात्रा

    तेजस टूडे ब्यूरो
    जितेन्द्र सिंह चौधरी
    वाराणसी। अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद की युवा इकाई राष्ट्रीय बजरंग दल के 5 दिवसीय शौर्य प्रशिक्षण वीर हिंदू-विजेता हिंदू में काशी प्रांत के कोने-कोने से आये कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण वर्ग लहरतारा स्थित कबीर मठ मूलगादी में चल रहा है।
    वर्ग समापन की पूर्व संध्या पर प्रशिक्षण में आये कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने कबीर मठ से लहरतारा चौराहे तक यात्रा निकालकर देश के अंदर लव जिहाद, लैंड जिहाद, धर्मांतरण के विरुद्ध अपना आक्रोश व्यक्त किया। साथ ही देश के अंदर जनसंख्या नियंत्रण कानून, समान आचार नागरिक संहिता शीघ्र लागू करने की मांग किया तथा 3 करोड़ बांग्लादेशी घुसपैठियों को देश से बाहर निकालने के लिए नारे लगाये। यात्रा के दौरान जय श्री राम, भारत माता की जय, हर हर महादेव के नारे कार्यकर्ता लगा रहे थे।
    इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के प्रांत कार्याध्यक्ष डॉ वीरेंद्र प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष मिश्री लाल विश्वकर्मा, महामंत्री तरुण शुक्ल, संगठन महामंत्री संजय दुबे, राष्ट्रीय बजरंग दल महामंत्री अर्जुन मौर्य, राष्ट्रीय छात्र परिषद प्रांत मंत्री अशोक सिंह, राष्ट्रीय बजरंग दल जिलाध्यक्ष काशी महानगर रिंकू देवबंशी, जिलाध्यक्ष चंदौली चंदन पांडेय, अहिप जिलाध्यक्ष जौनपुर अजय पांडेय, महामंत्री पवन राय, आदित्य मिश्र समेत तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा

    Jaunpur News: सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा

    • सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा

    तेजस टूडे ब्यूरो
    जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई जहां उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को प्रभावी एवं ठोस कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि बार-बार हो रही सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर सक्रिय रूप से कार्य करें तथा दुर्घटना संभावित स्थलों का चिन्हांकन कर आवश्यक और सुधारात्मक कदम उठाए जायं। उन्होंने निर्देशित किया कि सड़क दुर्घटनाओं का प्रत्येक माह ऑडिट कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की जाय जिससे दुर्घटनाओं के कारणों का विश्लेषण कर प्रभावी रणनीति बनाई जा सके।
    उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति की जान कीमती है, इसलिए सभी अधिकारी गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु प्रभावी प्रयास सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएच) के अधिकारियों को निर्देशित किया कि राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे ग्रीन बेल्ट विकसित की जाए तथा सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक स्थानों पर रिफ्लेक्टर एवं संकेतक लगाये जायं जिससे दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। जिलाधिकारी ने इलेक्ट्रिक पोल, पेड़ों एवं ट्रकों के पीछे रिफ्लेक्टर लगाए जाने के निर्देश दिये। साथ ही आउट ऑफ एज वाहनों को चिन्हित कर स्क्रैप किए जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिये।
    जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री जी द्वारा सड़क दुर्घटनाओं को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की गई है। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी टोल प्लाजा पर एम्बुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित रहे तथा दुर्घटना की स्थिति में निर्धारित समय के भीतर एम्बुलेंस मौके पर पहुंचे जिससे घायलों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराया जा सके। डग्गामार वाहनों एवं अवैध खनन में लिप्त वाहनों के विरुद्ध सघन अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये। साथ ही कहा कि हाईवे पर अनावश्यक रूप से वाहन खड़े पाए जाने पर भी कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाय जिससे यातायात बाधित न हो तथा दुर्घटनाओं की संभावना कम की जा सके। सभी वाहनों में फर्स्ट एड किट होना चाहिए। एआरटीओ को कड़े निर्देश दिए गए कि अवैध तरीके से काली फिल्म लगी वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई करें तथा मोटर व्हीकल एक्ट का शत प्रतिशत पालन कराना सुनिश्चित करें।
    इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व परमानंद झा, नगर मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर गोल्डी गुप्ता सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • श्रीकृष्ण-सुदामा प्रसंग सुनकर भावुक हुये श्रद्धालुगण

    • श्रीकृष्ण-सुदामा प्रसंग सुनकर भावुक हुये श्रद्धालुगण

    • कथा समापन पर पहुंचे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्द

    तेजस टूडे ब्यूरो
    मुकेश तिवारी
    झांसी। सिविल लाइन ग्वालियर रोड स्थित कुंज बिहारी मंदिर में पुरुषोत्तम मास के उपलक्ष्य में आयोजित श्रीमद भागवत कथा के अंतिम दिवस बुंदेलखंड धर्माचार्य महंत राधामोहन दास महाराज ने कहा कि कलियुग भगवान के भक्तों का सेवक है। जो व्यक्ति सच्चे मन से प्रभु भक्ति करता है, उसे किसी भय की आवश्यकता नहीं होती। उन्होंने कहा कि भगवान के भक्तों का कोई बाहरी या आंतरिक शत्रु कुछ नहीं बिगाड़ सकता। काम, क्रोध, लोभ, मोह और अहंकार जैसे विकार भी प्रभु भक्ति के सामने समाप्त हो जाते हैं। कथा के दौरान महंत ने श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता का मार्मिक प्रसंग सुनाते हुए कहा कि गुरु और मित्र से कभी छल-कपट नहीं करना चाहिए। उन्होंने बताया कि संदीपन आश्रम में शिक्षा के दौरान सुदामा द्वारा अकेले चने खाने और भगवान श्रीकृष्ण से असत्य बोलने का प्रसंग जीवन में सत्य और निष्ठा का संदेश देता है। महंत ने कहा कि जब-जब जीव परमात्मा से दूर होता है, तब-तब उसे दुख और अभाव घेर लेते हैं। कथा में कृष्ण-उद्धव संवाद और गोपियों के विरह प्रसंग ने श्रद्धालुओं को भाव—विभोर कर दिया। “अरे द्वार पालों कन्हैया से कह दो” भजन पर श्रद्धालु झूम उठे। कथा के समापन पर जगतगुरु शंकराचार्य ज्योतिष्पीठाधीश्वर स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती महाराज भी कथा मंडप पहुंचे। श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में आचार्य रामलखन उपाध्याय ने पूजन कराया जबकि व्यवस्थापक पवनदास ने अंत में सभी का आभार व्यक्त किया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • अब बॉडी कैमरों की निगरानी में होगी बीएड परीक्षा

    अब बॉडी कैमरों की निगरानी में होगी बीएड परीक्षा

    • अब बॉडी कैमरों की निगरानी में होगी बीएड परीक्षा

    • 72 जिलों के 1011 केन्द्रों पर हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था

    तेजस टूडे ब्यूरो
    मुकेश तिवारी
    झांसी। उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा-2026 इस बार अत्याधुनिक तकनीक और हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगी संपन्न। प्रदेश के 72 जिलों में आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए 1011 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जहां करीब 4.45 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा संचालन और निगरानी के लिए 170 विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों की तैनाती की गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने पहली बार परीक्षा की पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों को बॉडी वॉर्न कैमरे उपलब्ध कराए हैं। इन कैमरों में लाइव वीडियो प्रसारण, ऑडियो रिकॉर्डिंग, दोतरफा संवाद व्यवस्था, जीपीएस आधारित लोकेशन ट्रैकिंग, आपातकालीन अलार्म और एकीकृत कमांड एवं नियंत्रण केंद्र से सीधा डिजिटल संपर्क जैसी आधुनिक सुविधाएं होंगी। विश्वविद्यालय द्वारा स्थापित एकीकृत कमांड एवं नियंत्रण केंद्र से पूरे प्रदेश में परीक्षा प्रक्रिया की वास्तविक समय में निगरानी की जाएगी। प्रतिनिधियों के प्रस्थान से लेकर प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिकाओं को सुरक्षित तरीके से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने तथा परीक्षा समाप्ति के बाद सामग्री वापस जमा कराने तक हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। जीपीएस ट्रैकिंग के जरिए वाहनों और टीमों की लोकेशन पर लगातार निगरानी रहेगी। किसी भी असामान्य गतिविधि या निर्धारित मार्ग से विचलन होने पर नियंत्रण कक्ष तुरंत सतर्क संदेश जारी करेगा। वहीं बॉडी कैमरों से रिकॉर्ड होने वाले वीडियो और ऑडियो किसी विवाद या शिकायत की स्थिति में महत्वपूर्ण साक्ष्य के रूप में इस्तेमाल किए जा सकेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि यह हाईटेक व्यवस्था परीक्षा को अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और तकनीकी रूप से मजबूत बनाएगी तथा मानवीय त्रुटियों की संभावना को काफी हद तक कम करेगी।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • तूफान से 2 करोड़ से अधिक का हुआ नुकसान

    तूफान से 2 करोड़ से अधिक का हुआ नुकसान

    • तूफान से 2 करोड़ से अधिक का हुआ नुकसान

    तेजस टूडे ब्यूरो
    बृजेन्द्र कुमार
    सुमेरपुर, हमीरपुर। स्थानीय कस्बे में बीती रात आए तूफान ने कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में जमकर कहर बरपाया। पेड़ की डाल गिरने से एक वृद्धा की मौत हो गई और आधा दर्जन लोग अलग-अलग स्थान में घायल हो गए। तूफान से करीब दो करोड़ की सरकारी व गैर सरकारी संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। तूफान से कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। विद्युत विभाग को एक करोड़ से अधिक का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। गुरुवार को अर्धरात्रि को आए भयंकर तूफान ने जमकर तबाही मचाई। शुक्रवार को सुबह नुकसान से देखकर लोग कराह उठे। चंद्रपुरवा बुजुर्ग में पेड़ की डाल की चपेट में आकर कैलसिया 80 वर्ष की मौत हो गई। वहीं पंधरी निवासी प्रदीप 21 वर्ष, विदोखर निवासी निवासी रामजीवन 30 वर्ष, भौनिया निवासी अर्जुन 38, श्यामकली चंदपुरवा बुजुर्ग आदि घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। सर्वाधिक नुकसान विद्युत विभाग को हुआ है। सैकड़ों खम्भे विद्युत ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुए हैं। अवर अभियंता कार्तिकेय त्रिपाठी ने बताया कि सुमेरपुर डिवीजन में एक करोड़ से अधिक की क्षति हुई है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • हलधरमऊ सीएचसी में स्वास्थ्य सेवाएं बेपटरी, 11 बजे तक पसरा रहा सन्नाटा

    हलधरमऊ सीएचसी में स्वास्थ्य सेवाएं बेपटरी, 11 बजे तक पसरा रहा सन्नाटा

    • हलधरमऊ सीएचसी में स्वास्थ्य सेवाएं बेपटरी, 11 बजे तक पसरा रहा सन्नाटा

    तेजस टूडे ब्यूरो
    सुधीर सोनी
    गोण्डा। सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लाख दावे कर रही है लेकिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हलधरमऊ की तस्वीर इन दावों की पोल खोलती नजर आ रही है। शुक्रवार को सुबह 11 बजे तक सीएचसी परिसर में सन्नाटा पसरा रहा और अधीक्षक समेत अधिकांश स्वास्थ्यकर्मी नदारद मिले। मरीज डॉक्टरों और कर्मचारियों के इंतजार में भटकते रहे जबकि जिम्मेदार अपनी ड्यूटी से बेपरवाह दिखाई पड़े।
    जानकारी के अनुसार सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी ग्रीष्म ऋतु में सुबह 8 बजे से दोपहर बजे तक निर्धारित है लेकिन शुक्रवार को निर्धारित समय बीतने के बाद भी कई कार्यालयों की कुर्सियां खाली मिलीं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यहां डॉक्टरों और कर्मचारियों की लेटलतीफी तथा मनमानी लंबे समय से जारी है। अधीक्षक समेत कई कर्मचारी लखनऊ से आते हैं और देर से पहुंचना उनकी आदत बन चुकी है। इतना ही नहीं, कुछ कर्मचारी हाजिरी लगाकर गायब हो जाते हैं तो कुछ देर से आकर जल्दी लौट जाते हैं।
    सूत्रों के मुताबिक अधीक्षक डा. सन्त प्रताप वर्मा पिछले तीन दिनों से सीएचसी नहीं पहुंचे थे। ऐसे में जब खुद अधीक्षक ही लापरवाही बरत रहे हों तो अन्य कर्मचारियों के रवैये का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। यहां कर्मचारियों के बीच ऐसा माहौल बन चुका है कि कुछ गिने-चुने लोग ही काम करते हैं जबकि बाकी लोग आराम फरमाने में लगे रहते हैं। इसका सीधा असर मरीजों की स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ रहा है। सरकारी अभिलेखों के अनुसार सीएचसी हलधरमऊ में चार चिकित्सकों समेत करीब 18 नियमित स्वास्थ्यकर्मी तैनात हैं। इसके अलावा लगभग डेढ़ दर्जन संविदाकर्मी भी कार्यरत हैं। बावजूद इसके शुक्रवार को अस्पताल में अपेक्षित स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल सकीं।
    मौके पर केवल फार्मासिस्ट अमरदीप सिंह, डा. अनुज कुमार, डा. एसपी सिंह, डेंटल हाइजिनिस्ट विपिन कुमार, संतराम पाण्डेय एलटी सहित कुछ अन्य कर्मचारी मौजूद मिले जबकि अधिकांश स्टाफ अनुपस्थित रहा। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि स्वास्थ्यकर्मियों की इस मनमानी से मरीजों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। दूर-दराज से आने वाले मरीज डॉक्टरों के इंतजार में घंटों बैठे रहते हैं लेकिन उन्हें समय पर इलाज नहीं मिल पाता।
    इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक डा. सन्त प्रताप वर्मा से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।
    वहीं मुख्य चिकित्साधिकारी डा. संत लाल पटेल से भी संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उनके बैठक में व्यस्त होने के कारण पक्ष नहीं मिल सका। अब बड़ा सवाल यह है कि जब जिम्मेदार अधिकारी ही अपने कर्तव्यों के प्रति गंभीर नहीं हैं तो ग्रामीण क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था आखिर कैसे सुधरेगी।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • तेरहवी से लौट रहे युवक की हादसे में हुई मौत, दो घायल

    तेरहवी से लौट रहे युवक की हादसे में हुई मौत, दो घायल

    • तेरहवी से लौट रहे युवक की हादसे में हुई मौत, दो घायल

    • सर्विस रोड के कटीले तार में फंसने से बाइक हुई अनियंत्रित

    तेजस टूडे ब्यूरो
    देवी प्रसाद शर्मा
    आजमगढ़। अतरौलिया थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो ग, जबकि उसके साथ मौजूद दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
    जानकारी के अनुसार अंबेडकर नगर जनपद के कटका थाना क्षेत्र स्थित गौरीबड़ा गांव निवासी राहुल गौड़ (32) पुत्र रामनयन गौड़ अपने साथियों दिनेश (38) पुत्र मक्खन और हरिओम (32) पुत्र रामजीत के साथ मड़ौही गांव में रिश्तेदारी में आयोजित तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। बुधवार रात करीब 9:30 बजे तीनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही उनकी बाइक अतरौलिया क्षेत्र के सुक्खीपुर अंडरपास के पास पहुंची बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सर्विस रोड किनारे लगे कंटीले तार में जा घुसी। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पीछे से आ रहे परिजनों ने तत्काल सभी घायलों को अतरौलिया स्थित सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया जहां इलाज के दौरान राहुल गौड़ की मौत हो गई। घायल दिनेश का इलाज सौ शैय्या अस्पताल में चल रहा है जबकि हरिओम को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
    मृतक राहुल की शादी 4 वर्ष पहले कुसुम के साथ हुई थी। वह दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। राहुल अपने पीछे पत्नी, दो वर्षीय बेटी रक्षा और छह माह के बेटे कार्तिक को छोड़ गया है। घटना की सूचना मिलते ही मृतक की मां विन्दु और पत्नी कुसुम का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। थानाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ दुबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • सरकारी भूमि पर फलदार पेड़ों की कटान का आरोप

    सरकारी भूमि पर फलदार पेड़ों की कटान का आरोप

    • सरकारी भूमि पर फलदार पेड़ों की कटान का आरोप

    • एसडीएम ने दिये जांच व कार्यवाही के दिये निर्देश

    तेजस टूडे ब्यूरो
    सुधीर सोनी
    कटरा बाजार, गोण्डा। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गौरिया में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर हरे फलदार पेड़ों की कटान किए जाने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर गांव में चर्चा का माहौल बना हुआ है। शिकायत मिलने के बाद उप जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग को तत्काल जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत गौरिया के कंचन पुरवा निवासी मोती लाल ने उपजिलाधिकारी करनैलगंज नेहा मिश्रा को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि गांव की सरकारी भूमि को कुछ दबंगों द्वारा जोतकर कब्जा किया जा रहा है। इतना ही नहीं, भूमि पर लगे हरे फलदार पेड़ों को भी कटवा दिया गया है। शिकायतकर्ता ने मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। वहीं ग्राम पंचायत की प्रशासक शमा सिंह ने भी प्रभारी निरीक्षक कटरा बाजार को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि गांव निवासी रमेश कुमार द्वारा सरकारी भूमि पर लगे बेर सहित अन्य फलदार पेड़ों की कटान कराई गई है। उन्होंने कहा कि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना गंभीर मामला है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। मामले की जानकारी मिलने पर राजस्व निरीक्षक वीरेंद्र पाठक ने बताया कि प्रकरण उनके संज्ञान में आ चुका है। उपजिलाधिकारी द्वारा जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
    उन्होंने बताया कि लेखपाल गोविंद शरण तिवारी के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की जा रही है तथा कटे हुए पेड़ों की लकड़ियों को कब्जे में लिया जा रहा है। वहीं प्रभारी निरीक्षक मनोज पाठक ने कहा कि मामला अभी उनके समक्ष औपचारिक रूप से नहीं आया है। यदि ग्राम पंचायत प्रशासन की ओर से शिकायत प्राप्त होती है तो जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों का कहना है कि यदि सरकारी भूमि और उस पर लगे पेड़ों की सुरक्षा नहीं हो पाएगी तो भविष्य में ऐसे मामलों में और वृद्धि हो सकती है। लोगों ने प्रशासन से सरकारी संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • एनसीसी कैडेटों के 10 दिवसीय शिविर में 500 कैडेट्स लेंगे प्रशिक्षण

    एनसीसी कैडेटों के 10 दिवसीय शिविर में 500 कैडेट्स लेंगे प्रशिक्षण

    • एनसीसी कैडेटों के 10 दिवसीय शिविर में 500 कैडेट्स लेंगे प्रशिक्षण

    तेजस टूडे ब्यूरो
    देवी प्रसाद शर्मा
    आजमगढ़। 99 यूपी बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में आयोजित एनसीसी कैडेटों का 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर ‘सीएटीसी-313’ का उद्घाटन किया गया। यह शिविर 26 मई से 4 जून तक संचालित होगा। उद्घाटन अवसर पर कैम्प कमांडेंट कर्नल दिनेश शर्मा ने कहा कि भारत की दूसरी रक्षा पंक्ति के रूप में पहचाने जाने वाले एनसीसी संगठन के अंतर्गत आयोजित यह शिविर आगामी राष्ट्रीय कैम्पों के लिए योग्य कैडेटों के चयन तथा उन्हें ‘रेजिमेंटल वे आॅफ लाइफ’ का प्रशिक्षण देने की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। एनसीसी का मुख्य उद्देश्य अनुशासित, उच्च चरित्र एवं राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पित युवाओं का निर्माण करना है जो भविष्य में भारतीय सेना समेत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट मानव संसाधन के रूप में देश का नाम रोशन कर सकें। कर्नल शर्मा ने भीषण गर्मी को देखते हुए सभी कैडेट्स को स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां बरतने और किसी भी समस्या की सूचना उचित माध्यम से देने के निर्देश दिए। उन्होंने विश्वास जताया कि शिविर की विभिन्न गतिविधियों एवं प्रशिक्षण के माध्यम से कैडेट्स बेहतर अनुभव और नए व्यक्तित्व विकास के साथ अपने घर लौटेंगे। इस अवसर पर एडम आॅफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल जेबी सिंह, कैम्प एडजुटेंट कैप्टन मदन मोहन पाण्डेय, ट्रेनिंग आॅफिसर कैप्टन इंद्रजीत, कैम्प क्वार्टर मास्टर लेफ्टिनेंट डॉ. पंकज सिंह, सेकेंड आफिसर दिनेश मिश्रा, सूबेदार मेजर विनोद कुमार, जेसीओ, एनसीओ, पीआई स्टाफ सहित विभिन्न कॉलेजों के लगभग 500 कैडेट्स उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • भुवनेश्वर में गूंजा मुबारकपुर सिल्क का गौरव, अन्तरराष्ट्रीय विरासत प्रदर्शनी ने रचा इतिहास

    भुवनेश्वर में गूंजा मुबारकपुर सिल्क का गौरव, अन्तरराष्ट्रीय विरासत प्रदर्शनी ने रचा इतिहास

    • भुवनेश्वर में गूंजा मुबारकपुर सिल्क का गौरव, अन्तरराष्ट्रीय विरासत प्रदर्शनी ने रचा इतिहास

    तेजस टूडे ब्यूरो
    देवी प्रसाद शर्मा
    आजमगढ़। मुबारकपुर की विश्वप्रसिद्ध हथकरघा परंपरा को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से आयोजित अंतरराष्ट्रीय मुबारकपुर सिल्क विरासत प्रदर्शनी 2026 का सफल आयोजन भुवनेश्वर, ओडिशा में संपन्न हुआ। यह प्रदर्शनी केवल वस्त्रों का प्रदर्शन नहीं थी, बल्कि बुनकर परिवारों की पीढ़ियों से चली आ रही विरासत, संस्कृति और आत्मनिर्भरता की कहानी को दुनिया के सामने प्रस्तुत करने का एक सशक्त प्रयास थी। 3 दिवसीय प्रदर्शनी में 25,000 से अधिक आगंतुकों ने सहभागिता की, जबकि 6 देशों तक इसकी पहुंच बनी। इस दौरान 120 से अधिक व्यावसायिक एवं सहयोगात्मक संवाद, 75 से अधिक बुटीक एवं रिटेलर संपर्क तथा 200 से अधिक नए व्यावसायिक नेटवर्क संबंध स्थापित हुए। प्रदर्शनी में मशरू सिल्क, मूगा सिल्क, मलबेरी सिल्क, पारंपरिक हथकरघा उत्पाद, डिज़ाइनर कलेक्शन तथा सांस्कृतिक विरासत को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया।
    कार्यक्रम के माध्यम से 150 से अधिक बुनकर परिवारों का प्रतिनिधित्व हुआ जबकि बुनकर परिवारों के युवा सदस्यों को बाजार, संचार, डिजिटल मार्केटिंग और नेतृत्व का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ।सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी प्रदर्शनी को व्यापक समर्थन मिला जहां इसकी पहुंच 12 लाख से अधिक लोगों तक दर्ज की गई। इस आयोजन ने मुबारकपुर सिल्क को एक प्रीमियम विरासत ब्रांड के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। आयोजकों के अनुसार प्रदर्शनी का अगला पड़ाव मुंबई होगा जहां एक विशेष निजी प्रदर्शनी के माध्यम से देश के प्रतिष्ठित खरीदारों, डिजाइनरों और फैशन उद्योग से जुड़े विशेषज्ञों तक मुबारकपुर सिल्क की पहुंच को और मजबूत किया जाएगा। यह केवल एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि मुबारकपुर सिल्क के वैश्विक पुनर्जागरण की शुरुआत है। जब हमारे बुनकरों के हाथ बोलते हैं तो दुनिया सुनती है और जब हमारे युवा नेतृत्व करते हैं तो भविष्य नई संभावनाओं से भर जाता है।” प्रदर्शनी ने यह सिद्ध किया कि परंपरा और नवाचार का समन्वय ही स्थानीय कला, बुनकर समुदाय और भारतीय सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान दिलाने का सबसे प्रभावी माध्यम है। हमारी विरासत हमारी जड़ है, नवाचार हमारा मार्ग है और भविष्य हमारी मंजिल है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • राहगीरों के लिये किया गया शर्बत वितरण

    राहगीरों के लिये किया गया शर्बत वितरण

    • राहगीरों के लिये किया गया शर्बत वितरण

    तेजस टूडे ब्यूरो
    अंकित सक्सेना
    बदायूं। उ.प्र. लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण (वर्ष 1926 से 2026) होने के उपलक्ष्य में जनपद शाखा द्वारा लोक निर्माण विभाग कार्यालय के सामने राहगीरों के लिए शर्वत वितरण किया गया। इस अवसर पर अधिशासी अभियन्ता नरेश कुमार प्रा.ख. एवं देवपाल सिंह अधिशासी अभियन्ता निर्माण खण्ड, मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष प्रमोद शाक्य, जिला मंत्री गुड्डू, क्षेत्रीय संगठन मंत्री हेमसिंह, मोहित शर्मा, संजीव कुमार, गुलशन, सुशील, हरेन्द्र कुमार, दिनेश राठौर, मानव शर्मा, मुकेश सक्सेना, राजकुमार, ठेकेदार यूनियन संघ के अवधेश कुमार, मुनेन्द्र प्रताप सिंह, बलू आदि उपस्थित थे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान

    खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान

    • खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान

    • 3 प्रतिष्ठानों से लिये गये आइसकैंडी के नमूने

    तेजस टूडे ब्यूरो
    अंकित सक्सेना
    बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय के निर्देशानुसार जनपद में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय सी.एल. यादव एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आर.पी. सिंह के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा टीम ने आइसक्रीम, आइसकैंडी, कुल्फी सहित अन्य शीतल खाद्य पदार्थों की जांच किया।
    अभियान के दौरान जनपद के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कुल 3 खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित कर जांच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजे गए। जांच की कार्रवाई के अंतर्गत पुसगांव रोड वजीरगंज स्थित बतरूल कमर के प्रतिष्ठान से मैंगो कैंडी, नई सराय बदायूं स्थित उजाला आइसक्रीम से आइसकैंडी तथा बनिया मोहल्ला वजीरगंज स्थित आबिद के प्रतिष्ठान से आइसकैंडी का नमूना लिया गया।
    खाद्य सुरक्षा विभाग ने बताया कि सभी नमूनों की रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान कारोबारियों को खाद्य पदार्थ ढककर रखने, दुकानों में साफ-सफाई बनाए रखने, शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री बेचने तथा बिना लाइसेंस खाद्य कारोबार न करने के निर्देश दिए गए। आमजन को भी खाद्य पदार्थों में मिलावट से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण प्रमोद कुमार, शंकर बिन्द, भगवत सिंह, राजेन्द्र नाथ मिश्र आदि मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • 31 मई को5 केन्द्रों पर होगी बीएड प्रवेश परीक्षा

    31 मई को5 केन्द्रों पर होगी बीएड प्रवेश परीक्षा

    • 31 मई को5 केन्द्रों पर होगी बीएड प्रवेश परीक्षा

    तेजस टूडे ब्यूरो
    अंकित सक्सेना
    बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 2026 की तैयारियों के संबंध में आहूत बैठक की अध्यक्षता करते हुए परीक्षा को सुचितापूर्ण, शांतिपूर्ण व सकुशल रूप से संपन्न कराने के निर्देश दिए। बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए जनपद में पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिसमें कुल 2160 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
    कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आहूत बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि प्रवेश परीक्षा के संबंध में प्राप्त सभी दिशा निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए तथा सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं। परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती भी की गई है। परीक्षा के सफल संचालन के लिए पार्किंग व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, साफ सफाई व्यवस्था, फ्रिस्किंग व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरा व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था आदि विभिन्न व्यवस्थाओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
    अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार ने बताया कि 31 मई 2026 दिन रविवार को उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिनमें नेहरू मेमोरियल शिव नरायन दास पीजी कालेज, केदारनाथ महिला इंटर कालेज, राजकीय डिग्री कालेज, पीएमश्री राजकीय कन्या इंटर कालेज व एसके इंटर कालेज हैं। इसमें 2160 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। प्रत्येक दो केन्द्रों पर एक केन्द्र प्रतिनिधि भी नियुक्ति किया गया है। परीक्षा दो पालियों में होगी जिसमें प्रथम पाली प्रातः 9 से मध्यान्ह 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपरान्ह 2 बजे से 5 तक होगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र पर बायोमेट्रिक उपस्थिति ली जाएगी तथा सीसीटीवी कैमरा की भी व्यवस्था होगी। इस बार की परीक्षा बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित कराई जा रही है। इस अवसर पर केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, ऑब्जर्वर आदि उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • अनुसन्धान परिषद की बैठक में शोध गुणवत्ता, पेटेंट एवं नवाचार पर हुआ मंथन

    अनुसन्धान परिषद की बैठक में शोध गुणवत्ता, पेटेंट एवं नवाचार पर हुआ मंथन

    • अनुसन्धान परिषद की बैठक में शोध गुणवत्ता, पेटेंट एवं नवाचार पर हुआ मंथन

    तेजस टूडे सं.
    राहुल तिवारी
    अलीगढ़। अनुसंधान उत्कृष्टता को बढ़ावा देने और शोध गतिविधियों को नई दिशा देने के उद्देश्य से मंगलायतन विश्वविद्यालय में विश्वविद्यालय अनुसंधान परिषद (यूआरसी) की बैठक कुलपति सभागार में की गई। अनुसंधान और विकास प्रकोष्ठ के तत्वावधान में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कुलपति प्रो. पीके दशोरा ने किया जहां शोध की गुणवत्ता, नवाचार और भविष्य की रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
    कुलपति प्रो. पीके दशोरा ने कहा कि शोध संस्थान की रीढ़ होते हैं। उन्होंने शोध संस्कृति को मजबूत करने और गुणवत्तापूर्ण शोध को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। बैठक में पिछली बैठक की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की गई और आगामी सत्र के लिए नए शोध प्रस्तावों को हरी झंडी दी गई। एजेंडा के मुख्य बिंदुओं में संकाय सदस्यों द्वारा कई पेटेंट और कॉपीराइट प्रकाशित/स्वीकृत पर चर्चा हुई। विभिन्न सरकारी एजेंसियों को भेजे गए एक्सट्राम्यूरल फंडिंग के प्रोजेक्ट्स और विश्वविद्यालय द्वारा आवंटित सीड मनी प्रोजेक्ट्स की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया गया। हिंदी भाषा में स्कोपस इंडेक्स्ड जर्नल्स की अनुपलब्धता के कारण शोधार्थियों को आ रही समस्याओं पर विचार किया गया और प्रकाशन के लिए वैकल्पिक मानदंडों पर मंथन हुआ। प्रदान की गई पीएचडी डिग्रियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। साथ ही आईआईसी व यूआईआईसी की गतिविधियों की भी समीक्षा की गई।
    डायरेक्टर रिसर्च प्रो. अशोक पुरोहित ने एजेंडा प्रस्तुत किया। कुलसचिव मनोज के. ने अतिथि परिचय कराते हुए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। बैठक में डीबीआरएयू के पूर्व कुलपति प्रो. अशोक मित्तल, संयुक्त कुलसचिव प्रो. दिनेश शर्मा, डीन रिसर्च प्रो. रविकांत, डीन एकेडमिक प्रो. अम्बरीष शर्मा, प्रो. राजीव शर्मा, प्रो. राजेश उपाध्याय, प्रो. शिवराज सिंह त्यागी, प्रो. अशोक उपाध्याय, डा. रामकुमार पाठक आदि उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • भट्ठों से जलवायु तक: मजदूरों की आवाज को केन्द्र में लाने की पहल

    भट्ठों से जलवायु तक: मजदूरों की आवाज को केन्द्र में लाने की पहल

    • भट्ठों से जलवायु तक: मजदूरों की आवाज को केन्द्र में लाने की पहल

    तेजस टूडे ब्यूरो
    जितेन्द्र सिंह चौधरी/अतुल राय
    वाराणसी। चंबल मीडिया द्वारा “बुनियाद पहल” के अंतर्गत “तपते भट्ठे, बदलता मौसम: जमीनी कहानियाँ और जलवायु संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य ईंट भट्ठा मजदूर समुदायों के जीवन, संघर्ष और जलवायु परिवर्तन से जुड़े अनुभवों को सार्वजनिक और नीतिगत चर्चाओं के केंद्र में लाना है। कार्यक्रम में ईंट भट्ठा मजदूरों की बदलती कामकाजी परिस्थितियों, बढ़ती गर्मी, अनियमित बारिश, पलायन, स्वास्थ्य संकट, सामाजिक सुरक्षा जैसे मुद्दों पर गंभीर चर्चा होगी। आयोजकों का मानना है कि जलवायु परिवर्तन का सबसे अधिक असर उन समुदायों पर पड़ रहा है जो खुले वातावरण में कठिन श्रम करने को मजबूर हैं लेकिन उनकी आवाज़ें अब भी मुख्य धारा की चर्चाओं से गायब हैं। इस अवसर पर “चार्टर ऑफ डिमांड्स” भी प्रस्तुत किया जाएगा जो उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के मजदूरों और समुदायों के अनुभवों पर आधारित है। इसमें सुरक्षित कार्यस्थल,श्रम अधिकारों का पालन, स्वास्थ्य व शिक्षा तक पहुंच,प्रवासी मजदूरों के लिए सामाजिक सुरक्षा तथा पर्यावरण के अनुकूल तकनीकों को बढ़ावा देने जैसी मांगें शामिल हैं। कार्यक्रम में “उड़ान फेलोशिप” से जुड़े युवाओं की जमीनी रिपोर्टिंग और कहानियों को भी साझा किया जाएगा। चंबल अकादमी द्वारा प्रशिक्षित इन युवाओं ने मोबाइल पत्रकारिता के माध्यम से जलवायु संकट को मजदूरों के रोजमर्रा के जीवन से जोड़कर सामने रखा है। साथ ही “क्लाइमेट विज़ुअल मैप”, फिल्म स्क्रीनिंग और राउंड टेबल चर्चा भी होगा जिसमें पत्रकार, शोधकर्ता, जलवायु विशेषज्ञ, मजदूर और सामाजिक संगठन शामिल होंगे। यह कार्यक्रम जलवायु न्याय, श्रम अधिकार और समुदाय आधारित कहानी कहने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • ईदगाह प्रकरण प्रदेश भर में बना चर्चा का विषय

    ईदगाह प्रकरण प्रदेश भर में बना चर्चा का विषय

    • ईदगाह प्रकरण प्रदेश भर में बना चर्चा का विषय

    • आखिर क्यों पैदा हुई असंतोष की स्थिति?

    तेजस टूडे ब्यूरो
    सुनील राघव
    जहांगीराबाद, बुलंदशहर। स्थानीय क्षेत्र के ईदगाह में ईद की नमाज के दौरान पुलिस प्रशासन और कुछ राजनीतिक नेताओं के बीच हुई कहासुनी का मामला अब प्रदेश भर में चर्चा का विषय बन गया है। घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में भी हलचल मच गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने तत्काल संज्ञान लिया है और जांच की जिम्मेदारी एसपी देहात अन्तरिक्ष जैन को सौंप दी है। माना जा रहा है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित लोगों की भूमिका तय करते हुए कार्रवाई की जा सकती है।
    बताया गया कि ईदगाह स्थल पर नमाज के दौरान भारी संख्या में लोग पहुंचे थे, सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा ईदगाह परिसर भर जाने के बाद बैरिकेडिंग कर दी गई थी। इसी दौरान समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक होशियार सिंह, रालोद नेता सुनील चरोरा तथा ब्लॉक प्रमुख पति मनोज खालौर समेत कुछ अन्य लोगों ने मौके पर पहुंचकर नमाजियों को अंदर जाने देने की मांग किया। नेताओं का आरोप था कि तय समय से पहले ही बैरिकेडिंग कर लोगों को नमाज पढ़ने से रोका गया जिससे मौके पर असंतोष की स्थिति बन गई।
    वायरल वीडियो में पुलिस अधिकारियों और नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक साफ दिखाई दे रही है। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए लोगों को शांत कराया और स्थिति को नियंत्रण में रखा। बाद में ईद की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई।
    सीओ विकास प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा बैरिकेडिंग तोड़ने का प्रयास किया गया था जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक की उम्र और सम्मान को ध्यान में रखते हुए हाथ जोड़कर सहयोग की अपील की गई थी। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामला राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं पुलिस प्रशासन जांच के माध्यम से यह स्पष्ट करने में जुटा है कि आखिर मौके पर हालात बिगड़ने के लिए जिम्मेदार कौन था। एसएसपी दिनेश सिंह ने मामले को गंभीर मानते हुए निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं। सूत्रों की मानें तो जांच रिपोर्ट आने के बाद जिन लोगों की संलिप्तता सामने आएगी। उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • शान्तिपूर्ण माहौल में अदा हुई ईद-उल-अजहा की नमाज

    शान्तिपूर्ण माहौल में अदा हुई ईद-उल-अजहा की नमाज

    • शान्तिपूर्ण माहौल में अदा हुई ईद-उल-अजहा की नमाज

    तेजस टूडे ब्यूरो
    देवी प्रसाद शर्मा
    आजमगढ़। जनपद में बकरीद का पर्व 28 मई पूरे उत्साह, श्रद्धा और भाईचारे के माहौल में शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ। जिले की प्रमुख मस्जिदों और ईदगाहों में हजारों मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सामूहिक रूप से नमाज अदा कर देश, प्रदेश और समाज में सुख-शांति एवं अमन-चैन की दुआ मांगी। पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया। शहर के सबसे बड़े ईदगाह बदरका सहित जनपद की सभी प्रमुख ईदगाहों और मस्जिदों पर सुबह से ही नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी। पूरे जिले में आपसी सौहार्द और सामाजिक समरसता का माहौल देखने को मिला। बकरीद पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखाई दिया। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार स्वयं ईदगाह बदरका पहुंचे और वहां की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों और प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये।
    प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार जनपद में लगभग 700 से अधिक मस्जिदों और ईदगाहों पर बकरीद की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद कुर्बानी का सिलसिला भी शुरू हो गया। प्रशासन द्वारा जिले भर में लगभग 1000 सामूहिक कुर्बानी स्थलों को चिन्हित किया गया है जबकि बड़ी संख्या में लोग घरों में भी पारंपरिक तरीके से कुर्बानी कर रहे हैं। संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती गई। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल, पीएसी और मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई थी। साथ ही ड्रोन कैमरों, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और खुफिया तंत्र के माध्यम से लगातार निगरानी की जाती रही ताकि किसी भी असामाजिक तत्व की गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।
    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए थे और पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। वहीं जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने लोगों से आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील किया। बकरीद पर जिले भर में लोगों ने प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का संदेश देते हुए पर्व को पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • दीप यज्ञ एवं श्रद्धांजलि गीतमाला के साथ मनायी गयह ग्रापए के संस्थापक की पुण्यतिथि

    दीप यज्ञ एवं श्रद्धांजलि गीतमाला के साथ मनायी गयह ग्रापए के संस्थापक की पुण्यतिथि

    • दीप यज्ञ एवं श्रद्धांजलि गीतमाला के साथ मनायी गयह ग्रापए के संस्थापक की पुण्यतिथि

    तेजस टूडे ब्यूरो
    आरएल पाण्डेय
    बेंगलुरु। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल की 39वीं पुण्यतिथि ब्रिगेड पार्क साइड ईस्ट के सभागार में दीप यज्ञ और श्रद्धांजलि गीतमाला के साथ मनाई गई। मुख्य अतिथि गायत्री परिवार कर्नाटक के कोऑर्डिनेटर शेखर चतुर्वेदी ने दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। साथ ही कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याएं प्रकाशित कर शासन तक पहुंचाने में ग्रामीण पत्रकारों की भूमिका अत्यंत सराहनीय है।
    विशिष्ट अतिथि योगेंद्र अग्रहरि ने पुष्पांजलि अर्पित की। विशेष आमंत्रित अतिथि गोपाल अग्रवाल एवं शंकर तिवारी ने देव मंच पर मुख्य कलश का पूजन किया। अनुपमा एवं रेखा सक्सेना ने गुरु पूजन व देव पूजन किया। गायत्री गोयल के भक्ति गीतों ने समां बांध दिया। एसोसिएशन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष अतुल कपूर ने मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि को उत्तर प्रदेश के नूरपुर( बिजनौर) में संपन्न हुए पत्रकार सम्मेलन की स्मारिका ‘ग्राम्य गौरव’ भेंट की।
    एसोसिएशन गोवा के प्रभारी एवं कर्नाटक के कोषाध्यक्ष गोविंद रविशंकर ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए गीत प्रस्तुत किया ‘ओ जाने वाले हो सके तो लौट के आना’। अतुल कपूर ने उपस्थित पत्रकारों एवं साहित्य प्रेमियों को संबोधित करते हुए कहा कि बाबू बालेश्वर लाल जी ने उत्तर प्रदेश के एक छोटे से कस्बे गडवार से जो दीप प्रज्वलित किया, उसकी किरणें अब दक्षिण भारत के पत्रकारों को भी प्रकाश बांट रही हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष देवी प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में 7 राज्यों में विधिवत प्रदेश कार्यकारिणी का गठन हो चुका है तथा 5 राज्यों के प्रदेश संयोजक मनोनीत किया जा चुके हैं। ‘जो औरों के हित मरता है जो औरों के हित जीता है। उसका हर आंसू रामायण, प्रत्येक कर्म ही गीता है।’
    दीप यज्ञ का संचालन गायत्री चेतना केंद्र की टोली के आचार्य कमलेश खरे, गायत्री गोयल एवं दिलीप गोयल ने किया। वैदिक मत्रों के साथ जब एक साथ सैकड़ो दीप जले तो उस समय अपर्णा द्वारा प्रस्तुत गीत ‘ज्योति कलश छलके’ अत्यंत सराहनीय रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये अंशुल शर्मा, अर्पित दीक्षित, केवल, गोविंद शास्त्री, स्मिता कपूर, सोनाली टंडन, प्रियंका, गीता, पंकज सिंह, आनंद कृष्णा, गौरी, वेंकट रमन आदि का विशेष योगदान रहा।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • भईपुर दोराहे के समीप सड़क के गड्ढे दे रहे मौत को दावत

    भईपुर दोराहे के समीप सड़क के गड्ढे दे रहे मौत को दावत

    • भईपुर दोराहे के समीप सड़क के गड्ढे दे रहे मौत को दावत

    • जिम्मेदारों को नहीं होता अहसास

    तेजस टूडे ब्यूरो
    सुनील राघव
    जहांगीराबाद, बुलंदशहर। स्थानीय क्षेत्र के भईपुर दोराहे के समीप संस्कार फार्म हॉउस के सामने बढ़ते गड्ढे अब लोगों की जान के लिए खतरा बनते जा रहे हैं। आए दिन इन गड्ढों की वजह से सड़क पर हादसे हो रहे हैं लेकिन जिम्मेदार विभाग अब भी गंभीर नजर नहीं आ रहे बल्कि अनदेखी करते नजर आ रहे हैं। इस सड़क पर हल्के व भारी वाहनों के आवागमन के चलते सड़क के हालात और बदतर हो रहें हैं। अनेक मार्गों से लेकर कॉलोनियों तक जोड़ने बाला यह मख्य मार्ग बनता जा रहा है। बड़े-बड़े गड्ढे वाहन चालकों के लिए यह मुसीबत बने हुए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद मरम्मत नहीं कराई गई। दोपहिया वाहन चालक सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। रात के समय गड्ढे दिखाई न देने से दुर्घटनाओं का खतरा और बढ़ जाता है। कई लोग चोटिल हो चुके है। नागरिकों ने प्रशासन से अनुरोध करते हुए जल्द सड़क मरम्मत कराने की मांग किया है। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो ये गड्ढे बड़ी घटना को जल्द अंजाम दे सकते हैं।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • निर्माणाधीन पुल की कोठी ढही, 6 मजदूरों की हुई दर्दनाक मौत

    निर्माणाधीन पुल की कोठी ढही, 6 मजदूरों की हुई दर्दनाक मौत

    • निर्माणाधीन पुल की कोठी ढही, 6 मजदूरों की हुई दर्दनाक मौत

    तेजस टूडे ब्यूरो
    बृजेन्द्र कुमार
    कुरारा, हमीरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र की बेतवा नदी में राज्यसेतु निगम द्वारा बन रहे पुल की 8 नंबर कोठी तेज आंधी-तूफान और बारिश के चलते भरभराकर गिर गई। हादसे में 6 मजदूरों की मलबे में दबकर मौत हो गई जबकि 3 मजदूरों को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाल अस्पताल भेजा गया। रात करीब 2 बजे हुए हादसे के बाद मौके पर पुलिस, राहत-बचाव दल और प्रशासन ने अभियान चलाकर मजदूरों को बाहर निकाला। मृतक मजदूर बांदा और हमीरपुर जनपद के बताए जा रहे हैं।
    कुरारा क्षेत्र की बेतवा नदी में राज्य सेतु निगम द्वारा कंडौर व मोराकांदर परसनी के बीच बन रहे पुल की 8 नंबर की कोठी तेज आंधी तूफान में टूटकर धराशाई हो गई जिसमें 6 मजदूरों की दबकर मौत हो गयी। 3 लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकालकर उपचार के लिए भेजा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व राहत बचाव दल ले आनन—फानन मलबे में दबे 6 लोगों को बाहर निकाला जिनकी मौत हो चुकी थी। साथ ही 3 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस ने पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है।
    जानकारी के अनुसार क्षेत्र के बेतवा नदी में कुरारा थाना क्षेत्र व ललपुर थाना क्षेत्र के बीच राज्य सेतु निगम द्वारा पुल का निर्माण कार्य चल रहा था। वहीं बृहस्पतिवार की रात्रि करीब 2 बजे तेज आंधी तूफान व बारिश के चलते निर्माणाधीन पुल की 8 नंबर की कोठी ढह गई। वहीं काम कर रहे लोकेंद्र (22) पुत्र राधेश्याम निषाद निवासी चिल्ला थाना चिल्ला जनपद बांदा, कुलदीप निशाद (19) पुत्र प्रेमचंद निवासी चिल्ला थाना चिल्ला जनपद बांदा, सावंत यादव निवासी भूरागढ़ बांदा 28 वर्ष, सभाजीत (30) निवासी भूरागढ़ जनपद बांदा, पुष्पेंद्र सिंह चौहान (34) पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी स्वासा खुर्द थाना ललपुरा, राजेश पाल (42) पुत्र सभाजीत निवासी अचपुरा थाना ललपुरा दब गए जिनकी मौत हो गयी। वहीं इनको बाहर निकाला गया।
    साथ ही पिलर पर फंसे 3 मजदूर अवधेश निषाद भूरागढ़ निवासी बांदा, कल्लू यादव भूरागढ़ बांदा, राजेश निषाद नरैनी बांदा दब गए रात में मजदूरों द्वारा कपलिंग वायरिंग कर रहे थे जो तूफान में दूसरी कोठी में बचाव करके बैठ गये। तूफान इतना तेज था कि कोठी में दबे 6 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस व राहत बचाव दल ने 6 लोगों को बाहर निकाला। वहीं कपलिंग वायरिंग कर रहे 3 लोगों को रेस्क्यू करके सुरक्षित बाहर निकाल लिया है जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • 11 केन्द्रों पर होगी बीएड प्रवेश परीक्षा, शामिल होंगे 4445 अभ्यर्थी

    11 केन्द्रों पर होगी बीएड प्रवेश परीक्षा, शामिल होंगे 4445 अभ्यर्थी

    • 11 केन्द्रों पर होगी बीएड प्रवेश परीक्षा, शामिल होंगे 4445 अभ्यर्थी

    तेजस टूडे ब्यूरो
    एनके मिश्र
    लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 2026-27 को सकुशल, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से 31 मई को होने वाली परीक्षा के लिए 11 केंद्र बनाए गए हैं जहां 4445 अभ्यर्थी दो पालियों में परीक्षा देंगे। परीक्षा की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में डीएम अंजनी सिंह ने अधिकारियों और केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। बैठक का संचालन एडीएम न्यायिक ब्रजपाल सिंह और डीआईओएस विनोद कुमार मिश्र ने किया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम ने कहा कि परीक्षा के संबंध में जो भी मानक हैं, उनका पूरी तरह से पालन किया जाए। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी। अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज की जाएगी। परीक्षा केंद्र के 500 मीटर की परिधि में फोटो-स्टेट की दुकानें बंद रहेंगी। किसी भी अभ्यर्थी को इलेक्ट्रानिक डिवाइस लाने की अनुमति नहीं होगी। सभी केंद्र व्यवस्थापक सुनिश्चित करें कि केंद्रों में मूलभूत सुविधाएं प्रकाश, फर्नीचर, पानी, शौचालय आदि ठीक हों। कहीं कोई कमी हो तो समय रहते पूरा कर लें। डीएम ने निर्देशित किया कि परीक्षा में विघ्न डालने का प्रयास करने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। प्रवेश से पूर्व परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर प्रत्येक परीक्षार्थी की तलाशी ली जाए। परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षक, परीक्षा ड्यूटी में लगे अधिकारी, कर्मचारी को परीक्षा कक्ष के भीतर मोबाइल ले जाना प्रतिबंधित होगा। परीक्षा के दिन सभी कक्षों के सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील रहें। एएसपी पवन गौतम ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या परीक्षा में व्यवधान डालने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।

    11 केन्द्रों पर दो पाली में होगी प्रवेश परीक्षा
    परीक्षा के जिला समन्वयक वाईडी कॉलेज प्राचार्य डॉ हेमंत पाल ने बताया कि बीएड प्रवेश परीक्षा 11 केंद्रों पर दो पाली में कराई जाएगी। पहली पाली सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर दो से सायं 5 बजे तक होगी। अभ्यर्थियों को दो पेपर अलग-अलग पाली में देने होंगे। इस प्रवेश परीक्षा में 4445 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसके लिए जिला मुख्यालय पर अबुल कलाम आजाद गर्ल्स इंटर कॉलेज, भगवानदीन आर्य कन्या इंटर कॉलेज, धर्मसभा इण्टर कालेज, गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज, जीजीआईसी, जीआईसी, गुरुनानक इण्टर कालेज, इस्लामिया इंटर कॉलेज, पीके इंटर कॉलेज, स्वामी श्याम प्रकाश इंटर कॉलेज, युवराज दत्त महाविद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

    इनकी रही मौजूदगी
    बैठक में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी से आये प्रतिनिधि, जिला समन्वयक डॉ हेमंत पाल,
    उप नोडल अधिकारी डॉ एसपी शुक्ल, डीआईओएस विनोद मिश्र, सभी केंद्र प्रतिनिधि, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र पर्यवेक्षक, केंद्र प्रभारी, नोडल समन्वयक व अन्य अधिकारियों मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • सीडीओ की अध्यक्षता में हुआ किसान दिवस

    सीडीओ की अध्यक्षता में हुआ किसान दिवस

    • सीडीओ की अध्यक्षता में हुआ किसान दिवस

    तेजस टूडे ब्यूरो
    अब्दुल शाहिद
    बहराइच। विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी सुनील धनवंता की अध्यक्षता किसान दिवस मना जहां कृषि एवं एलाइड विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारियों को किसान दिवस में प्राप्त शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण ढंग से निस्तारित करने का निर्देश दिया। उन्होंने किसानों से अधिक आय प्राप्त करने हेतु प्राकृतिक खेती अपनाने की सलाह दी। उन्होंने किसानों से अपेक्षा किया कि कोई भी किसान कभी भी उनके यहां आकर अपनी कोई भी शिकायत कर सकता है जिसका निस्तारण प्राथमिकता पर किया जाएगा। बैठक में उपस्थित प्रगतिशील कृषक हरि शरण सिंह एवं लालता प्रसाद गुप्ता ने जनपद में रबी में मक्का की अधिक पैदावार के दृष्टिगत मक्का क्रय केंद्र खोले जाने की मांग किया।
    बैठक में अनिल मिश्रा कृषक नवाबगंज ने बताया कि उनके द्वारा गेहूं की बिक्री की गई है एक माह व्यतीत होने के उपरांत भी गेहूं बिक्री मूल्य प्राप्त नहीं हुआ। कृषक लालता प्रसाद गुप्ता ने वन विभाग के प्रतिनिधि से पेड़ों की कटान से संबंधित जानकारी प्राप्त की गई। वन विभाग के प्रतिनिधि ने बताया कि आम सहित 26 पौधों को प्रतिबंधित श्रेणी में रखा गया है स बिना अनुमति के इन वृक्षों को नहीं काटा जा सकता है। यदि किसी व्यक्ति अथवा किसान भाई को कोई भी पेड़ों की काटन किया जाना आवश्यक है तो वह वन विभाग से अन्य प्राप्त कर सकते है।
    कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. सी.पी.एन. गौतम ने वर्तमान खरीफ सीजन में फसल उत्पादकता प्राप्त करने हेतु बीजों का चुनाव सही ढंग से करने की सलाह दी। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ0 नंदन सिंह ने किसानों को डीएपी एवं यूरिया का उपयोग काम करने की सलाह देते हुये कहा कि अधिक डीएपी और यूरिया के प्रयोग से भूमि की उर्वरक शक्ति कम हो रही है। उप कृषि निदेशक बहराइच विनय वर्मा ने बताया कि शीघ्र ही जिले में मिलेट्स प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित कराई जा रही है जिससे जनपद में मिलेट्स का उत्पादन करने वाले किसानों को फायदा होगा। उनकी उपज अब यही जनपद में आसानी से प्रोसेस हो सकेगी। उप कृषि निदेशक बहराइच ने जिले के सभी किसानों से फार्मर रजिस्ट्री बनवाने का अनुरोध करते हुये कहा कि शासन द्वारा फार्मर रजिस्ट्री बनाने हेतु विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। जल्द से जल्द अपनी फार्मर रजिस्ट्री बनवा लें तथा अपने आस—पास के किसानों को भी फार्मर रजिस्ट्री बनवाने हेतु सूचित कर दे।
    जिला कृषि अधिकारी सूबेदार यादव ने बताया कि जिन किसान भाइयों को मिलेट्स सहित अन्य बीज मिनी किट की आवश्यकता हो वह दर्शन-1 पोर्टल पर जाकर बुक करें। जिन किसान भाइयों को धसन सहित अन्य खरीफ बीजों की आवश्यकता है, वह जनपद के राजकीय कृषि बीज भंडार पर जाकर 50ः अनुदान पर बीज प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से बताया कि इस बार सरकार ने समय से ढचा बीज की आपूर्ति जनपद में कर दी है। जिन किसानों को ढैचा बीज की आवश्यकता हो, वह 50 प्रतिषत अनुदान पर राजकीय कृषि बीज भंडारों से खरीद सकते हैं।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल का श्रम मंत्री ने किया निरीक्षण

    महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल का श्रम मंत्री ने किया निरीक्षण

    • महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल का श्रम मंत्री ने किया निरीक्षण

    तेजस टूडे ब्यूरो
    अब्दुल शाहिद
    बहराइच। अनिल राजभर मंत्री श्रम, सेवायोजन एवं समन्वय विभाग ने मुख्य विकास अधिकारी सुनील धनवंता, डीडीओ राजकुमार, उपायुक्त सहायक श्रमायुक्त सिद्धार्थ मोदियानी, सेवा योजना अधिकारी संजय कुमार, पर्यटन सूचना अधिकारी मनीष श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारियों के साथ चित्तौरा झील के तट पर स्थित महाराजा सुहेलदेव के नवनिर्मित स्मारक स्थल पर पहुॅचकर महाराजा सुहेलदेव जी की अश्वरोही प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित किया। तत्पश्चात प्रभारी मंत्री ने स्मारक स्थल एवं चित्तौरा झील की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संकल्प से यहां पर महाराजा सुहेलदेव जी के नाम पर एक भव्य स्मारक का निर्माण हुआ है। श्री राजभर ने कहा कि यहां आकर बहुत ही खुषी मिल रही है। सभी अधिकारियों ने मिलकर बहुत ही तन्मयता से इस स्मारक को बनाने का काम किया है। स्मारक स्थल का निरीक्षण करते हुए श्री राजभर ने झील के चारों ओर पाथ-वे के साथ झील की साफ-सफाई, बोटिंग सुविधा सहित अन्य सौन्द्रर्यीकरण कराये जाने का भी आष्वासन दिया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • पत्नी एवं साले की पिटाई से आहत युवक ने लगायी फांसी

    पत्नी एवं साले की पिटाई से आहत युवक ने लगायी फांसी

    • पत्नी एवं साले की पिटाई से आहत युवक ने लगायी फांसी

    तेजस टूडे ब्यूरो
    बृजेन्द्र कुमार
    मौदहा, हमीरपुर। पत्नी और साले द्वारा की गई मारपीट से आहत होकर युवक ने खेतों में बबूल के पेड पर फांसी लगा ली। घटना की सूचना पर गांव में हडकंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फील्ड यूनिट ने मामले की जांच करते हुए आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मंकराव निवासी परशुराम (35) पुत्र कलाराम ने गांव के काफी दूर इंगोहटा निवासी छोटे सिंह के खेत में बबूल के पेड पर रस्सी से फंदा लगाकर फांसी लगा ली जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव में हडकंप मच गया और सैकडों लोगों की भीड़ घटना स्थल पर इकट्ठा हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जबकि मौके पर पहुंची फील्ड यूनिट की टीम ने घटनास्थल के आस—पास से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। मृतक अपने पीछे पत्नी सहित एक पुत्र और एक पुत्री को रोता बिलखता छोड़ गया है। सूत्रों के अनुसार मृतक की शादी बांदा के कलक्टर पुरवा में हुई थी लेकिन पत्नी अक्सर झगड़ा करती थी जिससे वह मानसिक तनाव में रहता था और घटना की रात भी ऐसा ही कुछ हुआ था। मृतक के पिता कलाराम ने बताया कि उसकी बहू और बहू के भाई ने गाली गलौज करते हुए रात में उसके साथ मारपीट की थी जिसको लेकर वह दुखी था और कितनी रात में घर से निकल गया, उन्हें जानकारी नहीं है। वह अपने पुत्र की मौत को लेकर पत्नी और उसका भाई जिम्मेदार हैं। फिलहाल पुलिस पोस्ट मार्टम रिपोर्ट और तहरीर के बाद कार्यवाही करने की बात कह रही है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • खुशी एवं शान्तिपूर्ण ढंग से मनायी गयी बकरीद

    खुशी एवं शान्तिपूर्ण ढंग से मनायी गयी बकरीद

    • खुशी एवं शान्तिपूर्ण ढंग से मनायी गयी बकरीद

    तेजस टूडे सां
    मो. इरशाद
    बहराइच। जनपद के नानपारा नगर में भी बकरीद की नमाज बहुत ही अदब एतराम और शांतिपूर्ण रूप से अदा की गई। बकरीद के त्योहार पर वर्षों से चले आ रहे परंपरागत के अनुसार ही अल्लाह की राह में जानवरों को कुर्बान करके गरीब व मजबूर लोगों में कपड़े, सेवाइंयां, पैसे, गोस्त, आदि तक्सीम करते हैं। बकरीद का त्योहार पूरे मुल्क में बहुत ही खुशियों के साथ मनाया जाता है। बकरीद पर सभी लोग एक दूसरे के गले लगकर मुबारक बाद देकर सेवाइयां खाते हैं और देश प्रेम भाईचारे का संदेश भी देते हैं। नानपारा नगर में ईदगाह मस्जिदों में परंपरागत समय अनुसार बकरीद की नमाजों को अदा किया गया और देश में अमन शांति की दुआएं भी की गई। बकरीद को सकुशल संपन्न कराने सुरक्षा की दृष्टि से मौके पर मौजूद रहे क्षेत्राधिकारी पहुप सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह, कस्बा चौकी प्रभारी रामेश्वर राय, राजा बाजार चौकी प्रभारी राम गोविंद, मय पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • डीएम की पहल पर स्कूली बच्चों की सुरक्षा को मिला नया कवच

    डीएम की पहल पर स्कूली बच्चों की सुरक्षा को मिला नया कवच

    • डीएम की पहल पर स्कूली बच्चों की सुरक्षा को मिला नया कवच

    • गांव-गांव तक पहुंचेगा ‘सेफ स्कूल ट्रांसपोर्ट’ अभियान

    तेजस टूडे सं.
    राहुल तिवारी
    अलीगढ़। जिलाधिकारी अविनाश कुमार की जनहितकारी प्राथमिकताओं के अनुरूप जिले में स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने व्यापक अभियान शुरू कर दिया है। इसी क्रम में शुक्रवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र अकराबाद में पुलिस अधीक्षक यातायात प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में विद्यालय प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों एवं ग्राम प्रधानों के साथ सड़क सुरक्षा एवं सुरक्षित स्कूल परिवहन व्यवस्था को लेकर विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में यह संदेश प्रमुखता से उभरकर सामने आया कि जिला प्रशासन बच्चों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह संवेदनशील एवं प्रतिबद्ध है।
    जिलाधिकारी अविनाश कुमार के निर्देशन में विद्यालयों में परिवहन सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने, स्कूल वाहनों की नियमित जांच कराने और छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाने के लिए समन्वित कार्रवाई की जा रही है। एसपी ट्रैफिक प्रवीण कुमार ने कहा कि सभी निजी, शासकीय एवं अर्द्धशासकीय विद्यालयों में छात्र-छात्राओं का सुरक्षित एवं व्यवस्थित आवागमन सुनिश्चित करना शासन-प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने विद्यालयों में परिवहन सुरक्षा समिति गठित कर नियमित बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिए, ताकि बच्चों को सड़क सुरक्षा नियमों एवं दुर्घटनाओं से बचाव के प्रति जागरूक किया जा सके।
    सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन प्रवेश कुमार ने विद्यालय प्रबंधकों से स्कूल वाहनों की फिटनेस, सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता एवं चालक-परिचालकों के चरित्र सत्यापन सहित सभी आवश्यक अभिलेख अद्यतन रखने की अपील किया। साथ ही कहा कि छोटी-छोटी सावधानियां बड़े हादसों को रोक सकती हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. पूरन सिंह ने माध्यमिक विद्यालयों में परिवहन सुरक्षा समितियों की नियमित बैठकें कर समय से रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। यातायात निरीक्षक ने राहवीर योजना की जानकारी देते हुए बताया कि यदि कोई व्यक्ति सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को एक घंटे के भीतर अस्पताल पहुंचाता है तो उसे 25 हजार रुपये का प्रोत्साहन पुरस्कार दिया जाता है और उससे किसी प्रकार की पूछताछ नहीं की जाती।
    कार्यशाला में ब्लॉक अकराबाद क्षेत्र के ग्राम प्रधान, विद्यालय प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। प्रशासन की इस पहल को अभिभावकों एवं शिक्षा जगत से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। कार्यशाला का संचालन जिला व्यायाम प्रशिक्षक सुशील शर्मा ने किया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: उद्योग बन्धुओं संग डीएम ने की बैठक

    Jaunpur News: उद्योग बन्धुओं संग डीएम ने की बैठक

    • उद्योग बन्धुओं संग डीएम ने की बैठक

    तेजस टूडे ब्यूरो
    जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में उद्योग बंधुओं की बैठक हुई जहां उन्होंने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना एवं मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं के अंतर्गत अधिक से अधिक पात्र युवाओं को लाभान्वित करते हुए ऋण वितरण की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए जिससे अधिका से अधिक युवा आत्मनिर्भर बन सकें।
    बैठक के दौरान उद्यमियों ने सतहरिया क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया जिस पर उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए समस्या का शीघ्र समाधान सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी के द्वारा निवेश मित्र पोर्टल की समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देशित किया कि पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों एवं लंबित प्रकरणों का समयबद्ध एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि उद्यमियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। जिलाधिकारी ने ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी @ 5.0 के अंतर्गत शासन द्वारा आवंटित लक्ष्य के शत—प्रतिशत पूर्ति हेतु विभिन्न विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर यथाशीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये।
    उन्होंने सतहरिया में पर्याप्त मात्रा में कमर्शियल सिलेंडर उपलब्ध कराने के भी निर्देश देते हुये सीसीटीवी कैमरे, हाई मास्क लाइट लगाने, साफ सफाई के भी निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रभात कुमार, उपायुक्त उद्योग आशुतोष पाठक, सहायक श्रमायुक्त देवव्रत यादव, सहायक आयुक्त उद्योग जय प्रकाश, एलडीएम, प्रबंधक गौरव जी सहित तमाम उद्यमीगण आदि उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: पूविवि में दो राष्ट्रीय वेबिनार 30 मई को

    Jaunpur News: पूविवि में दो राष्ट्रीय वेबिनार 30 मई को

    • पूविवि में दो राष्ट्रीय वेबिनार 30 मई को

    तेजस टूडे सं.
    अजय विश्वकर्मा
    सिद्दीकपुर, जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग, कम्युनिकेशन टुडे तथा भारती विद्यापीठ इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशंस एंड मैनेजमेंट (बीवीआईसीएएम) नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में 30 मई को दो राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित किये जायेंगे। वेबिनार का आयोजन ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा जिसमें देशभर के शिक्षाविद, पत्रकार, शोधार्थी और विद्यार्थी भाग लेंगे। पहले राष्ट्रीय वेबिनार का विषय “हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष: परंपरा, परिवर्तन और भविष्य” है जिसकी अध्यक्षता कुलपति प्रो. वंदना सिंह करेंगी। मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार श्रीनारायण तिवारी तथा मुख्य वक्ता भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के प्रो. प्रमोद कुमार हैं। दूसरे राष्ट्रीय वेबिनार का विषय “नई पीढ़ी की नजर से हिंदी पत्रकारिता” है जिसमें एचडी यूनिवर्सिटी रोहतक के पूर्व डीन प्रो. हरीश कुमार तथा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभागाध्यक्ष प्रो. राघवेंद्र मिश्रा विशेष वक्ता के रूप में संबोधित करेंगे। इस आशय की जानकारी जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग के अध्यक्ष प्रो. मनोज मिश्र ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: माहवारी को किशोरी शर्म नहीं, बल्कि माने सामान्य जैविक प्रक्रिया: वन्दना

    Jaunpur News: माहवारी को किशोरी शर्म नहीं, बल्कि माने सामान्य जैविक प्रक्रिया: वन्दना

    • माहवारी को किशोरी शर्म नहीं, बल्कि माने सामान्य जैविक प्रक्रिया: वन्दना

    • ‘चुप्पी तोड़ो, सब खुलकर बोलो’ जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    तेजस टूडे सं.
    विनोद कुमार
    केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के थानागद्दी में स्थित धर्मशाला में मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर आस्था महिला एवं बाल विकास संस्था द्वारा ‘मेरी मुस्कान प्रोजेक्ट’ के अंतर्गत “चुप्पी तोड़ो, सब खुलकर बोलो” जागरूकता कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य माहवारी से जुड़ी चुप्पी, शर्म और भ्रांतियों को तोड़ना था। इस दौरान मुसहर समुदाय सहित दलित एवं मुस्लिम समुदायों की 50 से अधिक किशोरी बालिकाओं ने खुलकर भाग लेने के साथ ही अन्य महिलाओं को जागरूक करने की शपथ ली। संस्था की टीम ने किशोरियों के साथ माहवारी के जैविक पहलुओं, स्वच्छता प्रबंधन, पौष्टिक आहार और सैनिटरी पैड के सुरक्षित उपयोग पर विस्तार से चर्चा किया जिस पर किशोरियों ने माहवारी के दौरान आने वाली सामाजिक चुनौतियों और अपने अनुभवों को भी साझा किया।
    वहीं मेरी मुस्कान प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर वंदना ने बताया, “गांवों में आज भी माहवारी को लेकर चुप्पी है। किशोरियां न स्कूल में और न ही घर पर खुलकर बात कर पाती हैं। हमारा प्रयास है कि हर किशोरी इसे शर्म नहीं, बल्कि सामान्य जैविक प्रक्रिया माने। ‘चुप्पी तोड़ो’ इसी दिशा में एक कदम है।” बता दें कि आस्था महिला एवं बाल विकास संस्था लगातार मुसहर समुदाय की किशोरियों को स्वास्थ्य, पोषण और एचपीवी टीकाकरण से जोड़ने का काम कर रही है। माहवारी स्वच्छता इसी कड़ी का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
    इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुमन देवी, अभिलाषा, शीला, सविता समेत भारी संख्या में महिलाएं व किशोरी मौजूद रहीं। कार्यक्रम के समाप्ति के दौरान मौजूद किशोरी व महिलाओं में सीनेटरी पैड निशुल्क वितरण किया गया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: जेसीआई जौनपुर ने स्ट्रेस मैनेजमेंट कार्यशाला का किया आयोजन

    Jaunpur News: जेसीआई जौनपुर ने स्ट्रेस मैनेजमेंट कार्यशाला का किया आयोजन

    • जेसीआई जौनपुर ने स्ट्रेस मैनेजमेंट कार्यशाला का किया आयोजन

     

    तेजस टूडे ब्यूरो
    शुभांशू जायसवाल
    जौनपुर। आज की तेज रफ्तार जिंदगी में बढ़ते मानसिक तनाव को देखते हुए जेसीआई जौनपुर ने राष्ट्रीय प्रशिक्षण दिवस पर स्ट्रेस मैनेजमेंट विषय पर विशेष जागरूकता कार्यशाला किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस को तनाव के कारण, लक्षण एवं इसके वैज्ञानिक प्रबंधन के उपायों से अवगत कराना था। मुख्य प्रशिक्षक रविकांत जायसवाल जोन ट्रेनर जेसीआई इंडिया जोन-3 ने बताया कि तनाव पूरी तरह खत्म नहीं किया जा सकता परंतु सही तकनीकों से इसे काबू करके जीवन की गुणवत्ता बढ़ाई जा सकती है।
    संस्थाध्यक्ष अंजनी प्रजापति ने कहा कि स्वस्थ मन ही स्वस्थ समाज की नींव है। हमारा लक्ष्य है कि हर व्यक्ति मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें और मदद मांगने में संकोच न करें। प्रशिक्षण में जेसी और नान जेसी कपल सहित लगभग 50 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। संस्था भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करती रहेगी।
    इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष दिलीप सिंह, प्रदीप सिंह, सौरव आर्या, अर्चना सिंह सहित अन्य की उपस्थिति रही। अन्त में संस्थाध्यक्ष अंजनी प्रजापति ने जोन ट्रेनर रविकांत जायसवाल को स्मृति देकर आभार व्यक्त किया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • मुख्यमंत्री ने मऊ को दी 392 करोड़ से अधिक की 114 विकास परियोजनाओं की सौगात

    मुख्यमंत्री ने मऊ को दी 392 करोड़ से अधिक की 114 विकास परियोजनाओं की सौगात

    • मुख्यमंत्री ने मऊ को दी 392 करोड़ से अधिक की 114 विकास परियोजनाओं की सौगात

    • अपराध एवं अपराधियों के लिये उत्तर प्रदेश में कोई जगह नहीं: योगी

    तेजस टूडे ब्यूरो
    संतोष जायसवाल
    मऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को जनपद के मधुबन की ऐतिहासिक और शहीदी धरती पर विकास की एक नई इबारत लिखी। उन्होंने आयोजित विशाल जनसभा में 392 करोड़ से अधिक लागत की 114 जनकल्याणकारी परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इसके अलावा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों को प्रमाण पत्र/डेमो चेक/ डेमो चाबी का वितरण भी किया। इसके पहले मुख्यमंत्री जी ने लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया। साथ ही गोद भराई एवं अन्नप्राशन का कार्य भी संपन्न गया।
    जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने मऊ के गौरवशाली इतिहास को याद किया और पूर्व की सरकारों में पनपे माफिया तंत्र एवं तुष्टिकरण की राजनीति पर अब तक का सबसे तीखा प्रहार किया। मऊ के महान सपूतों को याद करते हुए करते हुये महान क्रांतिकारी व साहित्यकार श्याम राम नारायण पांडेय, महान समाज सुधारक स्वामी सहजानंद सरस्वती, मऊ को विकास की आधुनिक पहचान दिलाने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री कल्पनाथ राय और पूर्व राज्यपाल फागू चौहान की इस पावन धरा को कोटि-कोटि नमन किया।

    साथ ही भारत रत्न चौधरी चरण सिंह को उनकी पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अन्नदाता किसानों के हितों के लिए चौधरी साहब का योगदान देश हमेशा याद रखेगा।
    डबल इंजन सरकार द्वारा मऊ के लिए जारी विकास कार्यों का ब्योरा देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि लोकार्पण (38 परियोजनाएं): इसमें मुख्य रूप से 10 बड़ी सड़कें, पुल, पुलिस बल की अवस्थापना से जुड़ी 6 योजनाएं, ग्रामीण पेयजल की 10 योजनाएं, राजकीय पॉलिटेक्निक, गरीब बालिकाओं के लिए कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय और राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) शामिल हैं। शिलान्यास (76 परियोजनाएं): लगभग 37 करोड़ की लागत से बनने वाली 55 ग्रामीण व मुख्य सड़कें, चिकित्सा, नगर विकास की 6 और पर्यटन को बढ़ावा देने वाली 3 महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया।
    माफिया और अपराधियों को कड़ा संदेश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि “2017 के बाद उत्तर प्रदेश का परसेप्शन पूरी तरह बदल चुका है। अब राज्य में किसी माफिया या गुंडे में यह दुस्साहस नहीं है कि वह खुली जीप में पिस्तौल लहराते हुए किसी हिंदू या निर्दोष नागरिक को धमका सके। अगर किसी ने भी हमारी बेटी या व्यापारी की सुरक्षा की तरफ आँख उठाकर भी देखा या सेंध लगाई तो उसका सीधे यमराज के घर जाने का रास्ता तय है।”
    “अब उत्तर प्रदेश में रामनवमी, जन्माष्टमी, रक्षाबंधन, शिवरात्रि और माता की चौकियां पूरी भव्यता के साथ मनाई जाती हैं। यदि किसी ने इन पावन पर्वों और धार्मिक आयोजनों में व्यवधान डालने की कोशिश की तो उसकी रावण और कंस जैसी दुर्गति होना निश्चित है।
    समारोह के दौरान मंच पर नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा, कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर, मऊ के प्रभारी व खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव, मधुबन विधायक राम विलास चौहान, विधान परिषद सदस्य बिच्छे लाल राजभर, विक्रांत सिंह ऋषु, जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और विशाल जनसमूह उपस्थित रहा।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • जिन्होंने देश की सीमाओं को सुरक्षित रखा, उनके परिवारों के लिये सर्वोच्च प्राथमिकता: आदित्यनाथ

    जिन्होंने देश की सीमाओं को सुरक्षित रखा, उनके परिवारों के लिये सर्वोच्च प्राथमिकता: आदित्यनाथ

    • जिन्होंने देश की सीमाओं को सुरक्षित रखा, उनके परिवारों के लिये सर्वोच्च प्राथमिकता: आदित्यनाथ

    • मऊ के ताजोपुर में मुख्यमंत्री ने ‘ग्रामीण सैनिक हॉस्पिटल’ का किया उद्घाटन

    • सैनिकों सहित आम जनता को समर्पित की आधुनिकतम चिकित्सा व्यवस्था

    तेजस टूडे ब्यूरो
    संतोष जायसवाल
    मऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मऊ के ताजोपुर स्थित ‘ग्रामीण सैनिक हॉस्पिटल’ का उद्घाटन करते हुए देश के वीर जवानों, भूतपूर्व सैनिकों और ग्रामीण जनता के प्रति अपनी सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। ओजस्वी और प्रभावशाली संबोधन में स्पष्ट रूप से कहा कि जिन जांबाज सैनिकों ने अपनी जवानी और अपना सर्वस्व देश की सीमाओं की रक्षा में होम कर दिया, उनके और उनके आश्रितों के स्वास्थ्य की सर्वोत्तम देखभाल करना राज्य सरकार का परम कर्तव्य है। यह अस्पताल इसी कर्तव्य और सम्मान का एक जीता-जागता प्रतीक है। समारोह में उपस्थित विशाल जनसमुदाय और सैन्य परिवारों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘स्वस्थ भारत’ के विजन को धरातल पर उतारने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार पूरी प्रामाणिकता के साथ काम कर रही है। एक समय था जब मऊ और पूरे पूर्वांचल के लोगों को एक सीटी स्कैन, बेहतर डायलिसिस या वेंटिलेटर सुविधा के लिए बनारस, लखनऊ या दिल्ली की दौड़ लगानी पड़ती थी। उस समय गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों का आधा पैसा सिर्फ आने-जाने और इलाज की व्यवस्था करने में ही खर्च हो जाता था।
    मुख्यमंत्री ने कहा की भारत के वीर/माटी के सपूत ग्रामीण सैनिक हॉस्पिटल के संस्थापक सेवानिवृत्त बिग्रेडियर पी0एन0 सिंह ने सेना में अपनी 33 साल की सेवा पूर्ण करके आज ग्रामीण क्षेत्रवासियों के सेवाभाव के दृष्टिगत, स्वास्थ्य,नर्सिंग, आईटीआई जैसे तकनीकी शिक्षा को धरातल पर उतारकर मऊ जनपद के साथ आस—पास के जिलों के शिक्षा को संजोकर कर उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया है, इसके लिए मैं इन्हे बधाई देता हूँ।
    मुख्यमंत्री ने कहा, “हमारी सरकार ने इस दर्द को समझा है। आज मऊ के ग्रामीण अंचल ताजोपुर में स्थापित यह सैनिक हॉस्पिटल अत्याधुनिक आईसीयू, आधुनिकतम सीटी स्कैन, डिजिटल एक्स-रे, लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस जैसी क्रिटिकल केयर सुविधाओं से लैस होकर तैयार है। अब पूर्वांचल के किसी भी भाई-बहन को इलाज के अभाव में दम नहीं तोड़ना पड़ेगा।” मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता और संवेदनशीलता पर विशेष जोर दिया। अस्पताल प्रशासन एवं डॉक्टरों को कड़े शब्दों में निर्देशित किया कि चिकित्सा के क्षेत्र में व्यावसायिकता से ऊपर सेवाभाव होना चाहिए। जब कोई गरीब या सैनिक परिवार का सदस्य अस्पताल आता है तो डॉक्टरों का मधुर व्यवहार ही उसकी आधी बीमारी को दूर कर देता है। मुख्यमंत्री ने अस्पताल की स्थापना में योगदान देने वाले सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारियों और संस्थापकों की मुक्त कंठ से प्रशंसा किया। साथ ही कहा कि अनुशासन और सेवा की जो सीख भारतीय सेना देती है, उसी का परिणाम है कि आज ताजोपुर में यह आधुनिक चिकित्सालय खड़ा हो सका है। इस अस्पताल में पूर्व सैनिकों, युद्ध वीरांगनाओं और उनके आश्रितों के लिए विशेष प्राथमिकता और त्वरित उपचार की व्यवस्था की गई है जो सराहनीय है। इस अवसर पर राज्य सरकार के मंत्रीगण, स्थानीय जनप्रतिनिधि, सेना के वरिष्ठ सेवानिवृत्त अधिकारी सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • ‘सृजन द स्पार्क’ अहमदाबाद चैप्टर का प्रथम संगीतमय कार्यक्रम भव्यता से सम्पन्न

    ‘सृजन द स्पार्क’ अहमदाबाद चैप्टर का प्रथम संगीतमय कार्यक्रम भव्यता से सम्पन्न

    • ‘सृजन द स्पार्क’ अहमदाबाद चैप्टर का प्रथम संगीतमय कार्यक्रम भव्यता से सम्पन्न

    तेजस टूडे ब्यूरो
    रामजी जायसवाल
    अहमदाबाद। साहित्य, संस्कृति और संगीत के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बना चुकी संस्था “सृजन द स्पार्क” के अहमदाबाद चैप्टर द्वारा आयोजित प्रथम संगीतमय कार्यक्रम एच.के. कॉलेज स्थित प्रतिष्ठित एच.के. हॉल अहमदाबाद में अत्यंत भव्य एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में 700 से अधिक संगीत एवं कला प्रेमी श्रोताओं की उपस्थिति ने पूरे सभागार को हाउसफुल कर दिया। यह आयोजन अहमदाबाद चैप्टर की सांस्कृतिक यात्रा का प्रथम सार्वजनिक कार्यक्रम था जिसने शहर के कला और संगीत प्रेमियों के बीच अपनी एक सशक्त पहचान स्थापित किया।

    प्रेरणास्रोत, मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि
    कार्यक्रम में संस्था के चीफ पैट्रन एवं राजस्थान के पूर्व आईजी पुलिस प्रसन्न खमेसरा की उपस्थिति रही। वर्ष 2011 में उनके मन में अंकुरित हुई सृजन की यह अवधारणा आज “सृजन द स्पार्क” के रूप में देश और दुनिया में अपनी पहचान बना चुकी है। संगीत, साहित्य और सृजनशीलता को मंच प्रदान करने की उनकी दूरदृष्टि ने हजारों प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर दिया है। विशिष्ट अतिथि के रूप में अजय चौधरी अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक CID Crime अहमदाबाद एवं गांधीनगर उपस्थित रहे। प्रशासनिक उत्कृष्टता, सामाजिक सरोकारों तथा साहित्यिक योगदान के लिए वे व्यापक रूप से सम्मानित हैं। मुख्य अतिथि के रूप में गुजरात न्यायिक सेवा के पूर्व जिला न्यायाधीश एवं पूर्व चैरिटी कमिश्नर वाई.एम. शुक्ला उपस्थित रहे। उन्होंने लगातार नौ वर्षों तक चैरिटी कमिश्नर के रूप में सेवाएं देकर एक उल्लेखनीय कीर्तिमान स्थापित किया तथा समाजहित में अनेक ऐतिहासिक कार्य किये।

    ट्रस्टी एवं गणमान्य अतिथि
    इस अवसर पर अहमदाबाद चैप्टर के प्रमुख ट्रस्टी बृजमोहन सूद, अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं ट्रस्टी मदन लाल प्रभाती लाल जायसवाल, हर्ष चेतन भाई कोठारी, डॉ. रुचि नीलम, ओम प्रकाश मालु, पूर्व प्रधान आयकर आयुक्त संजीव देव, जिग्नेश मुकुंद भाई पारिख सहित ट्रस्ट मंडल के सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे। उनकी उपस्थिति ने इस भव्य आयोजन की शोभा को और अधिक बढ़ाया। कार्यक्रम में उद्योग एवं समाजसेवा क्षेत्र से जुड़े अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई जिनमें मनोज भटनागर, राजेंद्र शर्मा एवं सुरेश चोटालिया प्रमुख रहे।

    अहमदाबाद चैप्टर के लाइफ मेम्बर्स
    कार्यक्रम में सृजन द स्पार्क अहमदाबाद चैप्टर के सम्मानित लाइफ मेंबर्स की विशेष उपस्थिति रही। इनमें दीपक कुमार गणेश भाई जायसवाल, निलेश त्रिवेदी, ललित चमारिया, राजकुमार लोढ़ा, तारक जयंती लाल शाह, नवल जगदीश चंद्र अरोरा, मनोज चौकवानी, इंगित मोदी, कैलाश काबरा, संजीव धवन, पार्थ कंथेरिया, सुनील जैन, राजीव भंडारी, संजय सिंह राजपूत, शैलेश करमाकर, सुनील शर्मा, विजय शाह, चंचलराज गणेशमल मेहता, जयमीन मोदी, दिनेश भंवरलाल डागा, हितेंद्र शुक्ला प्रमुख रहे। सभी लाइफ मेम्बर्स ने संस्था के उद्देश्यों एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के अपने संकल्प को दोहराया

    संगीत से सजी अविस्मरणीय शाम
    कार्यक्रम की मुख्य प्रस्तुति सुप्रसिद्ध कलाकार गुल सक्सेना, विश्वनाथ एवं डॉन मिस्त्री तथा उनकी प्रतिभाशाली टीम द्वारा दी गई। मधुर गीतों, जीवंत प्रस्तुतियों और उत्कृष्ट संगीत संयोजन ने उपस्थित श्रोताओं को मंत्र—मुग्ध कर दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान तालियों की गूंज और दर्शकों का उत्साह कलाकारों के प्रति उनके प्रेम और सम्मान को दर्शाता रहा। उपस्थित अतिथियों, ट्रस्टियों एवं संगीत प्रेमियों ने कार्यक्रम की मुक्त कंठ से सराहना किया।

    निष्कर्ष
    “सृजन द स्पार्क” अहमदाबाद चैप्टर का यह प्रथम संगीतमय आयोजन संस्था की सांस्कृतिक यात्रा का एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध हुआ। इस आयोजन ने न केवल संगीत प्रेमियों को एक यादगार अनुभव दिया, बल्कि साहित्य, कला और संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति संस्था की प्रतिबद्धता को भी सशक्त रूप से प्रस्तुत किया। सृजन द स्पार्क परिवार सभी अतिथियों, कलाकारों, लाइफ मेंबर्स, सहयोगियों एवं श्रोताओं का हृदय से आभार व्यक्त करता है जिनके सहयोग और सहभागिता से यह आयोजन ऐतिहासिक सफलता प्राप्त कर सका।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: दीवानी न्यायालय में लगा मधुमेह एवं हृदयाघात मुक्त भारत शिविर

    Jaunpur News: दीवानी न्यायालय में लगा मधुमेह एवं हृदयाघात मुक्त भारत शिविर

    • दीवानी न्यायालय में लगा मधुमेह एवं हृदयाघात मुक्त भारत शिविर

    तेजस टूडे ब्यूरो
    जौनपुर। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला प्राधिकरण एवं पेनेसिया वेलफेयर एजुकेशनल सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को मधुमेह एवं हृदयाघात मुक्त भारत के सम्बन्ध में जागरुकता एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन दीवानी न्यायालय परिसर के सभागर में हुआ। शिविर में पेनेसिया वेलफेयर एजुकेशनल सोसायटी वाराणसी के डा0 आशुतोष मिश्रा व डा0 पल्लवी मिश्रा सहित पेनेसिया हास्पिटल वाराणसी के मेडिकल स्टाफ ने प्रतिभाग किया। डा0 आशुतोष ने मधुमेह के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुये दैनिक दिनचर्या में परिवर्तन कर किस प्रकार मधुमेह सम्बन्धित बीमारी पर रोक लगायी जा सकती है, इसके सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दिया। साथ ही डा पल्लवी मिश्रा ने बताया कि आजकल के खानपान की वजह से कोलेस्ट्राल को बढ़ावा मिल रहा है जिससे हृदयाघात की समस्या बढ़ती जा रही है। उक्त बीमारी अब युवाओं में भी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। उनके द्वारा हृदयाघात की रोकथाम के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी दी गयी।
    इस अवसर पर सुशील शशि जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला प्राधिकरण, सुशील सिंह सिविल जज सी0डि0/सचिव जिला प्राधिकरण, प्रीति श्रीवास्तव प्रधान न्यायाधीश, अनिल यादव अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम, रणजीत सिंह अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय, सुरेन्द्र प्रताप यादव अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, समस्त न्यायिक अधिकारीगण, डॉ दिलीप सिंह डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल, सुबाष चन्द्र यादव बार अध्यक्ष, रण बहादुर यादव, समस्त अधिवक्तागण, डिफेंस काउंसिल्स पीएलवीगण, वादकारी आदि उपस्थित रहे। इस दौरान 100 से अधिक व्यक्तियों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: डीएम ने औद्योगिक क्षेत्र सतहरिया का किया निरीक्षण

    Jaunpur News: डीएम ने औद्योगिक क्षेत्र सतहरिया का किया निरीक्षण

    • डीएम ने औद्योगिक क्षेत्र सतहरिया का किया निरीक्षण

    तेजस टूडे सं.
    मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। जिलाधिकारी/मुख्य कार्यपालक अधिकारी सीडा सैमुअल पॉल एन. ने औद्योगिक क्षेत्र सतहरिया का निरीक्षण किया जहां विकास कार्यों की समीक्षा भी किया। इस दौरान औद्योगिक क्षेत्र में सड़कों के निर्माण के दौरान जगह-जगह पर पड़े मलबों का शीघ्र निस्तारण कराते हुये उन्होंने साफ-सफाई के कार्य में सुधार कराये जाने के निर्देश दिये।
    जिलाधिकारी ने सड़कों एवं पार्कों के हो रहे निर्माण कार्य के निरीक्षण के दौरान निर्देशित किया कि सड़क निर्माण का कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से करते हुए समयबद्ध रूप से पूरा किया जाय। साथ ही जिलाधिकारी ने इंडस्ट्रियल एरिया के पार्कों में पौधारोपण कराने, बैठने की व्यवस्था (सीटिंग प्लान) को बेहतर बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने, उद्यमियों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने, औद्योगिक क्षेत्र के एन्ट्रीगेट बनाने एवं चौराहों का सौंदर्यीकरण करने के निर्देश दिये।
    जिलाधिकारी ने इंडस्ट्रियल एरिया के अंदर सड़कों पर स्पीड ब्रेकर बनाने के साथ ही सड़क के किनारे लगायी जा रही इंटरलॉकिंग के कार्य को गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराने का निर्देश दिया। सीडा के दक्षिणी सेक्टर में भ्रमण के दौरान रिमझिम पावर प्लांट से निकल रहे धुएं को संज्ञान में लेते हुए सम्बन्धित इकाई को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण दिए जाने के निर्देश दिये। इसी क्रम में दक्षिणी सेक्टर में निर्माणाधीन पम्प हाउस का निरीक्षण भी किया। सीडा के उत्तरी सेक्टर में निर्माणाधीन बाउण्ड्रीवाल को शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश देते हुये सीडा क्षेत्र में एनएच-31 के किनारे पुलिस चौकी के बगल में रखे गये वाहनों को शीघ्र हटाये जाने के सम्बन्ध में नोटिस जारी करने हेतु निर्देशित किया।
    इस अवसर पर प्रबन्धक सीडा सीमा सिंह, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी आशुतोष सहाय पाठक, सहायक अभियन्ता, सी०एन०डी०एस०, आकाश सहित अन्य उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: वेयर हाउस का निरीक्षण करके डीएम ने दिया निर्देश

    Jaunpur News: वेयर हाउस का निरीक्षण करके डीएम ने दिया निर्देश

    • वेयर हाउस का निरीक्षण करके डीएम ने दिया निर्देश

    तेजस टूडे ब्यूरो
    जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित वीवीपैट वेयर हाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयर हाउस में रखी वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था, रख-रखाव, सीसीटीवी कैमरे की क्रियाशीलता एवं अभिलेखों का जायजा लिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वेयर हाउस में सुरक्षा मानकों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित किया जाए तथा सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील रहने चाहिए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि०/रा० परमानन्द झा, जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन, विभिन्न राजनैतिक दल के प्रतिनिधि प्रतिनिधिगण, संबंधित अधिकारी, कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: जर्जर बारजा गिरने से महिला समेत युवक घायल

    Jaunpur News: जर्जर बारजा गिरने से महिला समेत युवक घायल

    • जर्जर बारजा गिरने से महिला समेत युवक घायल

    तेजस टूडे सं.
    राकेश शर्मा
    खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय कस्बे के पुरानी बाजार रोड स्थित गोला बाजार मोड़ के सामने शुक्रवार तड़के एक बड़ा हादसा हो गया। घर का जर्जर बारजा अचानक भरभराकर गिर पड़ा जिससे कूड़ा फेंकने आई महिला तथा नीचे बैठा एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गये। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों व स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ उनका उपचार चल रहा है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बा निवासी निशा पत्नी जितेंद्र पटवा (35 वर्ष) शुक्रवार की सुबह रोज की तरह घर का कूड़ा फेंकने के लिए बारजे पर पहुँची थीं। बताया जाता है कि जैसे ही वह बारजे पर खड़ी हुईं, पुराना व जर्जर बारजा अचानक टूटकर नीचे गिर पड़ा। उसी समय मकान के नीचे विष्णु सेठ पुत्र दुर्गा सेठ (22 वर्ष) बैठे हुए थे। बारजा गिरने से महिला सीधे नीचे आ गिरी और उसकी चपेट में आने से विष्णु सेठ भी गम्भीर रूप से घायल हो गये।

    हादसे की तेज आवाज सुनकर आस—पास के लोग मौके पर पहुँच गए। स्थानीय लोगों और परिजनों ने मलबे के बीच से दोनों घायलों को बाहर निकाला तथा आनन-फानन में कस्बे के एक निजी अस्पताल पहुँचाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि कस्बे में कई पुराने और जर्जर मकान हैं जिनकी समय रहते मरम्मत नहीं कराई जाती जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने प्रशासन से जर्जर भवनों की जाँच कर आवश्यक कार्रवाई की माँग की है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: सीएचसी मुफ्तीगंज में मरीजों से अवैध वसूली का आरोप

    Jaunpur News: सीएचसी मुफ्तीगंज में मरीजों से अवैध वसूली का आरोप

    • सीएचसी मुफ्तीगंज में मरीजों से अवैध वसूली का आरोप

    • बाहर की जांच एवं महंगे इंजेक्शन से एवख्सा पर उठे सवाल

    तेजस टूडे सं.
    मुफ्तीगंज, जौनपुर। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात आयुष चिकित्सक डॉ. अश्वनी पाल पर मरीजों से अवैध वसूली कराने तथा सरकारी जांच व्यवस्था पर भरोसा न कर बाहर की लैब से महंगी जांच कराने का आरोप है। मरीजों और स्थानीय लोगों ने चिकित्सक की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाये हैं।
    इलाज कराने आई मरीज किरण देवी ने बताया कि ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने पहले बाहर की लैब से लगभग 1200 रुपये की जांच करवाने के लिए कहा। इसके बाद ही इलाज शुरू किया गया। वहीं दूसरी मरीज बिन्दू देवी ने आरोप लगाया कि गर्भ संबंधी समस्या को दिखाने के लिए अस्पताल पहुंची थीं जहां चिकित्सक ने अपने साथ रहने वाले एक लड़के से 750 रुपये का इंजेक्शन मंगवाकर लगवाया। इंजेक्शन लगने के बाद तबीयत बिगड़ने लगी तो शिकायत करने पर बाद में दूसरी दवा दी गई।
    स्थानीय लोगों का आरोप है कि आयुष चिकित्सक अपने साथ एक-दो बाहरी लड़कों को रखते हैं जो मरीजों से सांठगांठ कर इलाज और दवाओं के नाम पर मोटी रकम वसूलते हैं। लोगों का कहना है कि सरकार द्वारा मुफ्त स्वास्थ्य सेवाओं और सरकारी लैब की व्यवस्था किए जाने के बावजूद मरीजों को बाहर की जांच और महंगी दवाओं के लिए मजबूर किया जा रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सीएचसी में स्थापित सरकारी जांच सुविधाओं के बावजूद चिकित्सक बाहर की निजी लैब पर अधिक भरोसा जताते हैं जिससे गरीब मरीज आर्थिक शोषण का शिकार हो रहे हैं।
    इस संबंध में जानकारी लेने के लिए चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शशिकांत पटेल से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। वहीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रभात कुमार ने मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि “यदि मरीजों को बाहर से जांच के लिए मजबूर किया जा रहा है तो यह पूरी तरह गलत है। मैं तत्काल अधीक्षक से बात कर मामले की जानकारी लेता हूं।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: जिन्दगी और मौत के बीच झूल रहीं 22 साल के अवधेश की सांसें

    Jaunpur News: जिन्दगी और मौत के बीच झूल रहीं 22 साल के अवधेश की सांसें

    • जिन्दगी और मौत के बीच झूल रहीं 22 साल के अवधेश की सांसें

    • बुजुर्ग पिता की फटी आंखें ढूढ़ रहीं मददगार

    तेजस टूडे सं.
    हिमांशु श्रीवास्तव
    जौनपुर। एक हंसता-खेलता परिवार, आंखों में सुनहरे भविष्य के सपने और महज 22 साल की उम्र… लेकिन किस्मत के एक क्रूर झटके ने सब कुछ बदलकर रख दिया। शहर के जोगियापुर मोहल्ले का रहने वाला 22 वर्षीय अवधेश निषाद पुत्र विनोद निषाद अस्पताल के आईसीयू में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।

    काल बनकर आयी वह काली रात
    बीती 25 मई की रात अवधेश के परिवार के लिए किसी कयामत से कम नहीं थी। जफराबाद स्थित हरगोविंद स्कूल के पास मोटरसाइकिल से लौटते वक्त एक भीषण सड़क दुर्घटना का वह शिकार हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अवधेश के सिर पर गंभीर चोटें आईं और वह वहीं लहूलुहान होकर गिर पड़ा। आनन-फानन में उसे नईगंज स्थित शेखर कांति हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां वह इस वक्त वेंटिलेटर और डॉक्टरों की निगरानी में जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहा है।

    आर्थिक तंगी ने तोड़ी रीढ़, जनप्रतिनिधियों से आस
    एक तरफ बेटा जिंदगी के लिए तड़प रहा है तो दूसरी तरफ आर्थिक तंगी का पहाड़ इस गरीब परिवार पर टूट पड़ा है। इलाज का खर्च इतना भारी है कि मजदूर पिता की हैसियत से बाहर हो चुका है। अपनों को खोने का डर और जेब की लाचारी ने परिजनों को पूरी तरह तोड़ दिया है।

    पीड़ित परिवार ने कहा
    रोते-बिलखते परिजनों ने रूंधे गले से जनपद के सभी माननीय जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और क्षेत्र के सम्भ्रांत नागरिकों से हाथ जोड़कर आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। “साहब! हमारा बच्चा अस्पताल में दम तोड़ रहा है। हमारे पास दवा और इलाज के पैसे नहीं बचे हैं। अगर जौनपुर के जनप्रतिनिधि और जनता हमारे साथ खड़ी नहीं हुई तो हम अपने कलेजे के टुकड़े को खो देंगे।”

    अपील: आपकी एक छोटी सी मदद बचा सकती है एक चिराग
    यह समय राजनीति या उदासीनता का नहीं, बल्कि इंसानियत दिखाने का है। जौनपुर के नेताओं और सक्षम नागरिकों से अपील है कि वे आगे आएं और इस असहाय निषाद परिवार का संबल बनें। आपके द्वारा की गई एक छोटी सी आर्थिक मदद, 22 साल के युवा अवधेश को दोबारा नई जिंदगी दे सकती है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: जौनपुर में राष्ट्रवीर सेना ने धूमधाम से मनायी वीर सावरकर की जयन्ती

    Jaunpur News: जौनपुर में राष्ट्रवीर सेना ने धूमधाम से मनायी वीर सावरकर की जयन्ती

    • जौनपुर में राष्ट्रवीर सेना ने धूमधाम से मनायी वीर सावरकर की जयन्ती

    तेजस टूडे ब्यूरो
    अजय पाण्डेय
    जौनपुर। नगर के हनुमान घाट गोमती तट पर स्थित राष्ट्रवीर सेना कार्यालय में स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर जी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनायी गयी। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता नारायण चौरसिया एवं अजय उपाध्याय ने सावरकर जी के जीवन, संघर्ष और राष्ट्रवादी विचारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कैसे सावरकर जी ने आजीवन मातृभूमि की सेवा की।
    इसी क्रम में सेना अध्यक्ष महेश कुमार ने सावरकर जी के प्रसिद्ध उद्धरण “राजनीति का हिन्दूकरण करो और हिन्दू धर्म का सैन्यीकरण करो” को साझा करते हुए युवाओं से राष्ट्रनिर्माण में योगदान का आह्वान किया।
    इस अवसर पर जगविंदर निषाद, नीरज सेठ, सियाराम गुप्ता, आशीष सेठ, अनिल निषाद, गुरु प्रसाद समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने भारत माता एवं वीर सावरकर जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित किया। कार्यक्रम का समापन भारत माता की आरती एवं वीर सावरकर अमर रहें के जयकारों के साथ हुआ।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • जानकीपुरम में आयोजित कवि गोष्ठी में बही रस धारा

    जानकीपुरम में आयोजित कवि गोष्ठी में बही रस धारा

    • जानकीपुरम में आयोजित कवि गोष्ठी में बही रस धारा

    तेजस टूडे ब्यूरो
    आरएल पाण्डेय/शुभम जायसवाल
    लखनऊ। साहित्य भूषण कमलेश मौर्य मृदु की अध्यक्षता में राष्ट्रीय कवि संगम लखनऊ उत्तर इकाई की कवि गोष्ठी हुई। डा. रेनू सिंह के जानकीपुरम स्थित आवास पर हुई कवि गोष्ठी का संचालन उपेन्द्र सिंह ने किया। गोष्ठी का शुभारंभ डा. रेनू सिंह ने प्रस्तुत मां सरस्वती की वंदना से किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रीय कवि संगम के राष्ट्रीय मंत्री कमलेश मौर्य मृदु ने कहा—— गफलत में बहुत दिनों तक सोते रहे वक्त का तकाजा है कि जागो दूर नींद हो। पूजा करे कोई या नमाज पढ़ें चर्च जाए किन्तु” मृदु” मन मातृभूमि का मुरीद हो। पाक , बांगला की सीमा तोड़ के तिरंगा फहराने की तमन्ना लिए हर युवा हमीद हो। भारत के टुकड़े पुनः मिलें भारत में दिल की जो दूरियां मिटें यों सच्ची ईद हो।
    श्री मृदु ने कुर्बानी और बलि प्रथा दोनों को वास्तविकता और धार्मिकता से परे बताते हुए स्वार्थ और स्वाद से प्रेरित बताया साथ ही सच्ची कुर्बानी को रेखांकित करते हुए कहा—— परहित खुद को अर्पित करना जिसकी परंपरा बलिदानी। हम सनातनी बतलाते हैं क्या होती सच्ची कुर्बानी। हाथों में ले कृपाण बनबीर उदय को मारने आया था। तब पन्ना धाय ने अपने पुत्र को उसकी जगह लिटाया था। युवराज उदय सिंह को ले जाकर अलग से कहीं छुपाया था। अपने दिल के टुकड़े चंदन की बलि दे उसे बचाया था।। युवराज की जगह चंदन की गर्दन पर जब तलवार चली। बहकर कृपाण से टप-टप टप-टप टप-टप रक्त की धार चली।। खुल जाय न भेद कहीं पन्ना की आंख से बहा नहीं पानी। निरीह पशुओं के हंताओं यह होती सच्ची कुर्बानी।
    कवयित्री डा. रेनू सिंह के मुक्तक बहुत सराहे गये—— वेद की मैं ऋचा प्रेम सोपान हूँ। मैं तो माधव की गीता का मृदु गान हूँ। कोई गुड़िया नहीं हूँ सजावट की मैं, धर्म की मैं ध्वजा सच की पहचान हूँ। संचालन कर रहे उपेन्द्र सिंह ने प्रेम गीत सुना कर सबका मन मोह लिया—— बोलो कैसे गीत लिखूं मैं। कैसे तुमको धड़कन लिख दूँ, कैसे तुमको मीत लिखूं मैं।। मन पनघट है उजड़ा उजड़ा, सूना है भावों का आँगन। उर उपवन में शिशिर समाया—— निष्ठुर प्रीति हुई बैरागन। तनहाई के कोलाहल को कैसे मृदु संगीत लिखूं मैं। इसके अतिरिक्त व्यंग्यकार विजय तन्हा, प्रगति बाजपेई, अतुल बाजपेई अतुल, मुंशी रामलखन मौर्य ने अपनी रचनाओं से कवि गोष्ठी को यादगार बनाया। निहारिका सिंह ने सभी का स्वागत किया तो निखिल सिंह ने आभार प्रकट किया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: आईटीआई सिद्दीकपुर के प्रधानाचार्य का हुआ तबादला

    Jaunpur News: आईटीआई सिद्दीकपुर के प्रधानाचार्य का हुआ तबादला

    • आईटीआई सिद्दीकपुर के प्रधानाचार्य का हुआ तबादला

    • जनहित में आईटीआई उन्नाव भेजे गये मनीष पाल

    तेजस टूडे ब्यूरो
    अजय पाण्डेय
    जौनपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) सिद्दीकपुर के प्रधानाचार्य मनीष कुमार पाल का स्थानान्तरण हो गया। श्री पाल का तबादला राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान उन्नाव के लिये किया गया है। व्यावसारिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीला अनुभाग लखनऊ के संयुक्त सचिव मनेाज वर्मा द्वारा जारी आदेश के अनुसार मनीष कुमार पाल का तबादला जनहित में किया गया है। वहीं इसकी जानकारी महालेखाकार उत्तर प्रदेश प्रयागराज, निदेशक प्रशिक्षण निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ, सम्बन्धित मण्डलीय संयुक्त निदेशक (प्रशि./शिक्षु.), सम्बन्धित जिलाधिकारी/कोषाधिकारी, सम्बन्धित अधिकारी को भी लिखित रूप से दी गयी है। वहीं दूसरी ओर इस बाबत जानकारी लेने के लिये मनीष पाल से सम्पर्क करने का प्रयास असफल रहा।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: सखी वेलफेयर फाउण्डेशन ने मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता अभियान चलाकर बांटे सेनेटरी पैड

    Jaunpur News: सखी वेलफेयर फाउण्डेशन ने मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता अभियान चलाकर बांटे सेनेटरी पैड

    • सखी वेलफेयर फाउण्डेशन ने मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता अभियान चलाकर बांटे सेनेटरी पैड

    • मासिक धर्म नारी के मातृत्व सुख के लिये ईश्वरीय वरदान है: प्रीति गुप्ता

    तेजस टूडे ब्यूरो
    शुभांशू जायसवाल
    जौनपुर। विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस (मेंस्ट्रूअल हाइजीन डे) पर सखी वेलफेयर फाउंडेशन ने महिलाओं और किशोरियों को जागरूक करने के लिए विशेष कार्यक्रम किया। नगर के मरदानपुर स्थित सखी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं एवं किशोरियों को नि:शुल्क सेनेटरी पैड (नैपकिन) दिया गया।
    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईवीएफ विशेषज्ञ डा. वंदना मिश्रा ने माहवारी के दौरान साफ-सफाई और संतुलित खान-पान के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुये बताया कि हर साल 28 मई को ही मेंस्ट्रूअल हाइजीन डे मनाने के पीछे एक वैज्ञानिक कारण है। महिलाओं का मासिक धर्म चक्र (पीरियड साइकिल) सामान्यतः 28 दिनों का होता है, इसीलिये इस तारीख को चुना गया है। सही पोषण और नियमित दिनचर्या अपनाकर महिलाएं पीरियड की अनियमितता और इससे जुड़ी अन्य समस्याओं से आसानी से बच सकती हैं।
    संस्थाध्यक्ष प्रीति गुप्ता ने महिलाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि मासिक धर्म कोई संकोच का विषय नहीं है, बल्कि यह एक सामान्य जैविक प्रक्रिया होने के साथ नारी के मातृत्व सुख के लिये एक ईश्वरीय वरदान है। इसके बिना सृष्टि की रचना की कल्पना भी नहीं की जा सकती। सभी से अपील किया कि वे माहवारी के दौरान स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें और पोषण युक्त भोजन को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनायें।
    इस दौरान संस्था की सदस्य दिव्या साहू ने फाउंडेशन द्वारा पूरे वर्ष मासिक धर्म स्वच्छता को लेकर ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में किये गये कार्यों की रिपोर्ट साझा किया। कार्यक्रम में सखी सुजाता जायसवाल, मीनू बरनवाल, साधना साहू, शकुंतला मौर्या, मोनिका गुप्ता, संतोष गुप्ता, पूजा गुप्ता, महिमा, रीता आदि ने उपस्थित किशोरियों व महिलाओं को सेनेटरी पैड दिया।
    कार्यक्रम के समापन पर सखी टीम ने मुख्य अतिथि डॉ. वन्दना मिश्रा को स्मृति चिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम का संचालन पिंकी जायसवाल ने किया। अन्त में शीला राय ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सिलाई प्रशिक्षण कार्यशाला की प्रशिक्षु महिलाओं और किशोरियों सहित भारी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: संस्कार भारती शाहगंज ने किया अखिल भारतीय कवि सम्मेलन

    Jaunpur News: संस्कार भारती शाहगंज ने किया अखिल भारतीय कवि सम्मेलन

    • संस्कार भारती शाहगंज ने किया अखिल भारतीय कवि सम्मेलन

    • कवियों ने ओजपूर्ण, हास्य एवं श्रृंगार रस से सभी को किया मंत्र—मुग्ध

    तेजस टूडे सं.
    चन्दन अग्रहरि
    शाहगंज, जौनपुर। सांस्कृतिक एवं साहित्यिक संस्था संस्कार भारती शाहगंज के तत्वावधान में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आये कवियों ने अपनी ओजपूर्ण, हास्य एवं श्रृंगार रस से सराबोर रचनाओं की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्र—मुग्ध कर दिया।
    इसके पहले कार्यक्रम का शुभारम्भ ध्येय गीत से हुआ जिसे भुवनेश्वर मोदनवाल एवं आनन्द प्रेमी ने प्रस्तुत किया। तत्पश्चात मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि चेयरमैन प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व चेयरमैन गीता प्रदीप जायसवाल, काशी प्रान्त के महामंत्री सुजीत श्रीवास्तव, शशांक सिंह, अरविन्द अग्रहरी, दिनेश मोदनवाल, संघ के दिलीप जी, हनुमान प्रसाद रहे।
    कवि सम्मेलन में साहित्य, संस्कृति एवं भारतीय सभ्यता के संरक्षण पर विशेष बल दिया गया। कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से राष्ट्रभक्ति, सामाजिक समरसता एवं मानवीय मूल्यों का संदेश दिया। प्रतापगढ़, प्रयागराज, जौनपुर, भदोही तथा शाहगंज के कवियों एवं कवियित्रियों ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुतियों से देर रात तक श्रोताओं को बांधे रखा। श्रोताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट से कवियों का उत्साहवर्धन किया।
    कार्यक्रम का संचालन संस्था के महामंत्री वीरेंद्र यादव ने किया। आयोजन को सफल बनाने में संस्था के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर संस्थाध्यक्ष रचित चौरसिया, कोषाध्यक्ष प्रवीण बरनवाल, कार्यक्रम संयोजक सतीश यादव, आनन्द मोदनवाल, राजकुमार कसेरा, मुकेश जायसवाल, सुनील सुद्दू, सिम्पू, सुशील सेठ, अजेंद्र, श्रावण, संदीप कालीचरण, सर्वेश चौरसिया, दिवाकर मिश्रा, दीपक सिंह, हर्ष अग्रहरी, नीतू मिश्रा, नीलम अग्रहरी, कुसुम, पूनम, सीमा जायसवाल, अल्का गुप्ता, अर्चना सहित तमाम साहित्य प्रेमी उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: मिशन शक्ति अभियान: शाहगंज रेलवे स्टेशन पर महिलाओं को किया गया जागरूक

    Jaunpur News: मिशन शक्ति अभियान: शाहगंज रेलवे स्टेशन पर महिलाओं को किया गया जागरूक

    • मिशन शक्ति अभियान: शाहगंज रेलवे स्टेशन पर महिलाओं को किया गया जागरूक

    तेजस टूडे सं.
    चन्दन अग्रहरि
    शाहगंज, जौनपुर। मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत स्थानीय रेलवे स्टेशन परिसर में जागरूकता कार्यक्रम किया गया। एसआई चंद्रभान यादव की देख—रेख में महिला पुलिस टीम की सदस्य गीता देवी, राधिका एवं महिला कांस्टेबलों ने अपनी मृदुल व सहज शैली में महिला यात्रियों को उनके अधिकारों, सुरक्षा और आत्मविश्वास के प्रति जागरूक किया। इस दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं से संवाद स्थापित कर उन्हें हर परिस्थिति में निडर होकर सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।
    पुलिसकर्मियों ने महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 तथा एंटी रोमियो स्क्वॉड की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। रेलवे स्टेशन पर मौजूद महिला यात्रियों सहित अन्य लोगों ने पुलिस की इस सकारात्मक पहल की सराहना किया। पुलिस टीम ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए मिशन शक्ति अभियान लगातार चलाया जा रहा है, ताकि महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक और सुरक्षित महसूस कर सकें।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: जलालपुर पुलिस ने मुठभेड़ में वांछित बदमाश को किया गिरफ्तार

    Jaunpur News: जलालपुर पुलिस ने मुठभेड़ में वांछित बदमाश को किया गिरफ्तार

    • जलालपुर पुलिस ने मुठभेड़ में वांछित बदमाश को किया गिरफ्तार

    तेजस टूडे सं.
    बीके सिंह/अतुल राय
    सिरकोनी, जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के बहरीपुर गांव के हरदनबीर मन्दिर के पास गुरुवार की शाम को पुलिस ने मुठभेड़ में वांछित बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। बदमाश पर वाराणसी एवं जनपद में कुल 10 आपराधिक मुकदमे चल रहे हैं। पुलिस के लिये यह चुनौती बन गया था। जलालपुर थानाध्यक्ष प्रशांत सिंह को सूचना मिली कि बीते 6 मई को जलालपुर क्षेत्र के डिंगुरपुर नहर रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार बदमाशों और पुलिस से मुठभेड़ हुई थी। इसमें अंकित यादव उर्फ मोनू यादव पुत्र ओम प्रकाश यादव निवासी बहाउद्दीनपुर थाना सरायख्वाजा के पैर में गोली लगी थी। अंकित यादव के साथ बाइक चला रहा दूसरा बदमाश बाइक सहित भाग गया था। मौके से भागे बदमाश विनय सरोज उर्फ बिन्नी पुत्र दीनानाथ सरोज निवासी बहरीपुर थाना जलालपुर की तलाश में पुलिस लगी थी। उक्त स्थान पर पहुंच पुलिस ने घेरेबन्दी करके विनय सरोज उर्फ बिन्नी को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए बदमाश विनय उर्फ बिन्नी पर 10 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं जिनमें दो वाराणसी जिले के शिवपुर थाने, एक केराकत व 7 मुकदमे जलालपुर थाने में दर्ज हैं। पुलिस के लिये चुनौती बन बिन्नी को आखिर गिरफ्तार कर लिया गया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: कायस्थ पार्टी की जौनपुर इकाई गठित, सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में हुआ शपथ ग्रहण

    Jaunpur News: कायस्थ पार्टी की जौनपुर इकाई गठित, सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में हुआ शपथ ग्रहण

    • कायस्थ पार्टी की जौनपुर इकाई गठित, सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में हुआ शपथ ग्रहण

    • पार्टी का प्रमुख उद्देश्य पूर्वांचल को अलग राज्य का दर्जा दिलाना: अंजनी श्रीवास्तव

    तेजस टूडे ब्यूरो
    शुभांशू जायसवाल
    जौनपुर। किसान, आमजन, युवा, शोषित एवं ट्रेडर्स के हितों को लेकर कार्यरत हमारी पार्टी (कायस्थ पार्टी) की जनपद जौनपुर इकाई का गठन किया गया। कायस्थ पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अंजनी श्रीवास्तव ने जौनपुर में पार्टी की जिला इकाई की घोषणा करते हुये विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को मनोनीत किया।
    घोषित पदाधिकारियों में सन्तोष श्रीवास्तव को जिलाध्यक्ष, प्रेमचन्द्र को जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति/जनजाति प्रकोष्ठ, सरोज यादव को जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, शमशेर शेख को जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, शिवाकान्त मिश्रा को जिलाध्यक्ष सामान्य प्रकोष्ठ, विनय श्रीवास्तव को जिलाध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ, डॉ. विवेक श्रीवास्तव को जिलाध्यक्ष चिकित्सक प्रकोष्ठ, मनोज श्रीवास्तव को जिलाध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ, अवधेश श्रीवास्तव को जिलाध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ, अजय श्रीवास्तव को जिलाध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ, अप्रीत श्रीवास्तव को जिलाध्यक्ष शिक्षक प्रकोष्ठ, शिवेश श्रीवास्तव को जिलाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, भारती श्रीवास्तव को जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, प्रवीण शंकर श्रीवास्तव को नगर अध्यक्ष तथा विकास श्रीवास्तव को नगर अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ मनोनीत किया गया।
    नगर के रूहट्टा स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर धर्मशाला में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में अन्य कई लोगों को पार्टी का उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव एवं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शपथ दिलायी गयी। कार्यक्रम में डॉ. बृजेश सिंह, डॉ. संजय श्रीवास्तव, डॉ. नवीन जी, डॉ. अतुल श्रीवास्तव, दयाल शरण श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव साधू, मनोज वर्मा, आनन्द शंकर श्रीवास्तव, सुधा सिंह, वन्दना सिंह, रेनू तिवारी, रोमा श्रीवास्तव, सपना श्रीवास्तव, निशा वर्मा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
    कार्यक्रम का शुभारम्भ राष्ट्रीय सचिव अंजनी श्रीवास्तव ने भगवान श्री चित्रगुप्त जी के पूजन-अर्चन से किया। इसके बाद उन्होंने पार्टी के उद्देश्य एवं घोषणा पत्र की जानकारी देते हुये कहा कि कायस्थ पार्टी समाज में समरसता, प्रेम, करुणा और दया भाव के साथ बिना किसी धर्म, जाति, भाषा, वर्ग, संप्रदाय, पहनावा एवं भोजन के भेदभाव के समस्त मानव समाज के सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक विकास के लिए कार्य करेगी। पार्टी के प्रमुख उद्देश्यों में पूर्वांचल को अलग राज्य का दर्जा दिलाना, बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना, पुरानी पेंशन बहाल करना, किसानों को ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराना तथा कृषि यंत्रों को जीएसटी मुक्त करना शामिल है। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार संजय अस्थाना ने किया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA