Day: May 27, 2026

  • Jaunpur News: खबर का असर: जौनपुर जिला अस्पताल में बदली जा रही खराब केबिल

    Jaunpur News: खबर का असर: जौनपुर जिला अस्पताल में बदली जा रही खराब केबिल

    • खबर का असर: जौनपुर जिला अस्पताल में बदली जा रही खराब केबिल

    तेजस टूडे ब्यूरो
    जौनपुर। जिला अस्पताल में बीते 18 मई से खराब पड़ी बिजली केबिल, जनरेटर में आग लगने और डायलिसिस सेवा प्रभावित होने की खबर प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। अस्पताल प्रशासन द्वारा अब खराब केबिल को बदलने का कार्य शुरू करा दिया गया है। गौरतलब है कि बिजली व्यवस्था ठप होने के कारण जिला अस्पताल में डायलिसिस सेवा जनरेटर के सहारे संचालित की जा रही थी। इसी बीच जनरेटर में आग लगने से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई थी। प्रतिदिन लगभग 40 मरीजों का डायलिसिस होने के कारण मरीजों और उनके परिजनों में चिंता का माहौल बना हुआ था।
    मामले को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद अस्पताल प्रशासन ने तत्काल तकनीकी टीम लगाकर नई केबिल डालने का कार्य शुरू कराया। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही बिजली व्यवस्था पूरी तरह बहाल कर डायलिसिस सेवा सुचारु कर दी जाएगी। मरीजों और तीमारदारों का कहना है कि यदि समय रहते खराब केबिल को ठीक करा दिया गया होता तो ऐसी स्थिति उत्पन्न नहीं होती। फिलहाल खबर के बाद प्रशासनिक सक्रियता दिखाई देने लगी है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: तीन साल के कार्यकाल में ही 50 करोड़ की लागत से हुये नगर में विकास कार्य: चेयरमैन

    Jaunpur News: तीन साल के कार्यकाल में ही 50 करोड़ की लागत से हुये नगर में विकास कार्य: चेयरमैन

    • तीन साल के कार्यकाल में ही 50 करोड़ की लागत से हुये नगर में विकास कार्य: चेयरमैन

    तेजस टूडे सं.
    अमित शुक्ला
    मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय नगर पालिका परिषद के पिछले 3 वर्षों के कार्यकाल पूर्ण होने पर पालिकाध्यक्ष कपिल मुनि ने परिषद के नवनिर्मित विवेकानन्द सभागार में पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि अपने विगत 3 वर्षों के संक्षिप्त कार्यकाल में ही नगर क्षेत्र में लगभग 50 करोड रुपए से अधिक के विकास कार्य कराए गए हैं जिससे नगर में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। इसे अब नगर की जनता भी महसूस करने लगी है। शेष दो वर्षों के कार्यकाल में भी 50 करोड रुपए से अधिक के कार्य विकास कार्य की योजनाएं बनकर तैयार हैं। वर्तमान बोर्ड का कल कार्यकाल पूर्ण होने तक नगर की सूरत बिल्कुल बदल जाएगी और हमारी नगर पालिका प्रदेश की चुनिंदा पालिका में अपना अहम स्थान बना लेगा। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल की एक महत्वपूर्ण नगर पालिका है जो तीन जिलों की सीमा पर स्थित है और एक प्रमुख व्यवसाय केन्द्र होने के साथ-साथ पूर्वांचल का बड़ा औद्योगिक क्षेत्र भी है।
    उन्होंने कहा कि महज 3 वर्षों के संक्षिप्त कार्यकाल में ही नगर की प्रमुख विकास योजनाओं में श्री मनोकामना सिद्ध दक्षिण मुखी हनुमान जी मन्दिर, सूर्यकुण्ड सरोवर, नगर पालिका परिसर में स्थित स्वामी विवेकानन्द सभागार, सरोखनपुर वार्ड में स्थित तालाब का सुन्दरीकरण, प्रयागराज मार्ग से लेकर रेलवे क्रासिंग और डाक बंगला से लेकर सतहरिया तक हाईवे के दोनों किनारो पर जल निकासी हेतु नालों का निर्माण, समूचे नगर एवं विस्तारित क्षेत्र में पथ प्रकाश की व्यवस्था, गौ आश्रय केन्द्र के रूप में श्री कान्हा गौशाला सहित तमाम ऐसी दर्जनों बड़ी योजनाएं हैं जो नगर में मूर्त रूप में दिखने लगी हैं। जिलाधिकारी समेत जिले के अधिकारियों की बैठक हो या जिले के जनप्रतिनिधियों की बैठक हो हर जगह मुंगराबादशाहपुर नगर के विकास का एक उदाहरण दिया जाता है कि अगर कहीं विकास देखना है तो मुंगराबादशाहपुर जाकर दिखाइए यह जो उपलब्धि नगर को मिली है, वह इस नगर की जनता जनार्दन और सभासदों की बदौलत मिली है। उन्होंने नगरवासियों को आश्वस्त किया कि आने वाले दिनों में भी नगर का चतुर्दिक विकास होगा। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी अखिलेश तिवारी, राजस्व निरीक्षक रामानुज शुक्ला, अवर अभियन्ता प्रशान्त राय, अवर अभियन्ता ओम प्रकाश समेत नगर पालिका परिषद के अधिकारी गण उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • ग्रापए के संस्थापक की आजमगढ़ में मनायी गयी 39वीं पुण्यतिथि

    ग्रापए के संस्थापक की आजमगढ़ में मनायी गयी 39वीं पुण्यतिथि

    • ग्रापए के संस्थापक की आजमगढ़ में मनायी गयी 39वीं पुण्यतिथि

    तेजस टूडे ब्यूरो
    देवी प्रसाद शर्मा
    आजमगढ़। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल की 39वीं पुण्यतिथि जिला मुख्यालय पर मनाई गई। इस मौके पर उपस्थित पत्रकारों ने बालेश्वर लाल जी के चित्र पर माल्यार्पण पुष्पांजलि अर्पित कर उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व प्रकाश डाला। ग्रामीण क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे पत्रकार कहकशा परवीन, अशोक विश्वकर्मा, शमीम अहमद, मनोज सिंह, पंकज पांडेय, अबुल कैश, सतेन्द्र सिंह, राम प्रसाद मिश्रा, आशुतोष मिश्रा, राम सिंह यादव सहित दर्जनों को मुख्य अतिथि द्वारा बाबू बालेश्वर लाल सम्मान पत्र 2026 से सम्मानित किया गया।
    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय पत्रकारिता विभाग के प्रोफेसर डा. विजय प्रकाश उपाध्याय रहे जिन्होंने कहा कि आज के परिवेश में ग्रामीण पत्रकारिता बहुत ही दुरुह कार्य है। ऐसे में आप लोग राग द्वेष बैर भाव से ऊपर उठकर निष्पक्षता के साथ समाज और देश के हित में अपनी लेखनी चलाएं। संगठन को आगे बढ़ाना ही बाबू बालेश्वर लाल के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
    विशिष्ट अतिथि आजमगढ़ मण्डल प्रभारी व संगठन के प्रदेशीय आय व्यय निरीक्षक हौसिला प्रसाद त्रिपाठी ने संगठन के उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए कहा कि बाबू बालेश्वर लाल ने हम ग्रामीण पत्रकारों को एक नई पहचान दिया है। इनके इस उपकार को भुलाया नहीं जा सकता है। मण्डल अध्यक्ष वीर भद्र प्रताप सिंह ने कहा कि पत्रकार हित सर्वोपरि है। उनके हितों की लड़ाई लड़ी जायेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन के जिला बृजभूषण उपाध्याय व संचालन कृष्ण मोहन उपाध्याय ने किया।
    इस अवसर पर आशीत श्रीवास्तव, चंद्रिका प्रताप यादव, सत्येन्द्र सिंह, संजय गुप्ता, राजीव सिंह, महेंद्र सिंह आशुतोष मिश्र, पौरुष पाण्डेय, शुभम् गुप्ता, संतोष यादव, अजय राय, अजय सिंह, अरविंद पाण्डेय, पंकज पांडेय, गुलाब चन्द्र शर्मा, अखिलेश चौबे, संजीव सिंह, रामसिंह यादव, मनोज वर्मा, शशिकांत पाण्डेय, देवेन्द्र मिश्र, राजेश सिंह, रवींद्र मिश्र, शमशाद अहमद सहित तमाम पत्रकार मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • झपट्टामार गिरोह का हुआ पर्दाफाश, पुलिस ने आरोपी को दबोचा, मंगलसूत्र बरामद

    झपट्टामार गिरोह का हुआ पर्दाफाश, पुलिस ने आरोपी को दबोचा, मंगलसूत्र बरामद

    • झपट्टामार गिरोह का हुआ पर्दाफाश, पुलिस ने आरोपी को दबोचा, मंगलसूत्र बरामद

    तेजस टूडे मण्डल ब्यूरो
    मुसैब अख्तर
    गोण्डा। थाना कोतवाली नगर पुलिस ने झपट्टामार घटना का सफल अनावरण करते हुए एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से छीना गया मंगलसूत्र बरामद किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत की गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम ने यह कार्रवाई करते हुए आरोपी को एचसीपीएम चौकी के पास से गिरफ्तार किया। घटना का विवरण पीड़िता काजल पासवान पत्नी संतोष पासवान निवासी टेढ़वा गुलाम थाना Itiathok द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, 25 मई 2026 को दोपहर लगभग 3 बजे वह ठठेरी बाजार से सामान खरीदकर लौट रही थीं। इसी दौरान गुड्डू मल चौराहे के पास एक अज्ञात व्यक्ति ने उनके गले में पहना हुआ लाल मोतियों वाला मंगलसूत्र झपट्टा मारकर छीन लिया और मौके से फरार हो गया।
    घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और आस—पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहन विश्लेषण किया। जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी और बरामदगी पुलिस ने अभियुक्त अजय उर्फ कालिया पुत्र स्व. रामचंद्र निवासी मोहल्ला राधे पूर्व, निकट कब्रिस्तान को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से छीना गया 1 पीली धातु का मंगलसूत्र बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 304(2), 317(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसे आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस टीम की भूमिका इस सफल कार्रवाई में उपनिरीक्षक प्रशांत गुप्ता चौकी प्रभारी पाण्डेय बाजार कांस्टेबल अंशु वर्मा, बृजमोहन लोधी, रोहिताश वर्मा, बृजेश द्विवेदी और आदर्श तिवारी की अहम भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि झपट्टामार घटनाओं पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • मेडिकल कालेज विवाद में कार्यकारी प्राचार्य डा. अरविन्द त्रिवेदी पर गिरी गाज

    मेडिकल कालेज विवाद में कार्यकारी प्राचार्य डा. अरविन्द त्रिवेदी पर गिरी गाज

    • मेडिकल कालेज विवाद में कार्यकारी प्राचार्य डा. अरविन्द त्रिवेदी पर गिरी गाज

    • उनको हटाकर भेजा गया नया प्राचार्य

    तेजस टूडे ब्यूरो
    रविन्द्र चौधरी
    उरई, (जालौन)। राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में चिकित्सकों और एक मरीज के साथ आये तीमारदारों के बीच हुए विवाद के मामले में शासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए कार्यकारी प्राचार्य डॉ. अरविंद त्रिवेदी का चार्ज छीन लिया है। उनकी जगह डॉ. महेंद्र सिंह को नया प्राचार्य नियुक्त कर दिया गया है। शासन का आदेश उत्तर प्रदेश शासन, चिकित्सा शिक्षा अनुभाग-1 द्वारा जारी आदेश के तहत डॉ. महेंद्र सिंह आचार्य पैथोलॉजी विभाग राजकीय मेडिकल कॉलेज कानपुर को अग्रिम आदेशों तक राजकीय मेडिकल कॉलेज जालौन (उरई) का प्रधानाचार्य नियुक्त किया गया है। शासन ने स्पष्ट किया है कि डॉ. महेंद्र सिंह को कोई पृथक वेतन या भत्ता नहीं दिया जाएगा। उनका वेतन पूर्ववत् कानपुर मेडिकल कॉलेज से ही आहरित होता रहेगा। उन्हें तत्काल नवीन पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
    विवाद की पृष्ठभूमि 18 मई को राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में चिकित्सकों एवं एक मरीज के परिजनों के बीच गंभीर विवाद हुआ था जिसके चलते अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस घटना की जांच के लिए जिलाधिकारी राजेश पांडेय ने तुरंत तीन सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति गठित कर दी थी जिसमें अपर जिलाधिकारी प्रेमचंद मौर्य को अध्यक्ष बनाया गया। इसके पहले बस दुर्घटना के घायल एवं मृत यात्रियों के इलाज के समय भी डॉ. अरविंद त्रिवेदी की कथित अनुपस्थिति और हृदयहीनता सामने आई थी। जब जिलाधिकारी राजेश पांडेय और पुलिस अधीक्षक स्वयं कॉलेज पहुंचकर घायलों के उच्च स्तरीय इलाज के लिए एम्बुलेंस व्यवस्था कर रहे थे तब भी प्राचार्य डॉ. त्रिवेदी मौके पर नहीं पहुंचे। इस पर जिलाधिकारी ने उन्हें कड़ी फटकार लगाई थी।
    इन लगातार घटनाओं के बाद शासन ने डॉ. अरविंद त्रिवेदी को हटाने का फैसला लिया।
    जांच समिति जिलाधिकारी द्वारा गठित तीन सदस्यीय समिति में शामिल हैं: प्रेमचंद मौर्य अपर जिलाधिकारी जालौन (अध्यक्ष), डॉ. पूनम अवस्थी सह आचार्य फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग मेडिकल कॉलेज उरई (सदस्य), ईशान सोनी आईपीएस अपर पुलिस अधीक्षक जालौन (सदस्य)। समिति को घटना के सभी पहलुओं, सुरक्षा व्यवस्था, जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के उपाय सुझाने के निर्देश दिए गए हैं। नए प्राचार्य डॉ. महेंद्र सिंह के कार्यभार संभालने के बाद मेडिकल कॉलेज में प्रशासनिक सुधार की प्रक्रिया तेज होने की उम्मीद है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • जलाभिषेक के बहाने मन्दिर में चेन चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार, सोने की चैन बरामद

    जलाभिषेक के बहाने मन्दिर में चेन चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार, सोने की चैन बरामद

    • जलाभिषेक के बहाने मन्दिर में चेन चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार, सोने की चैन बरामद

    तेजस टूडे मण्डल ब्यूरो
    मुसैब अख्तर
    गोण्डा। थाना कोतवाली नगर पुलिस ने दुखहरन नाथ मंदिर में जलाभिषेक करने के बहाने श्रद्धालु महिला के गले से सोने की चैन चोरी करने वाली एक अंतर्जनपदीय महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अभियुक्ता के कब्जे से चोरी की गई करीब 7.48 ग्राम वजन की सोने की चैन, घटना में प्रयुक्त साड़ी तथा जलाभिषेक का बहाना बनाने के लिए इस्तेमाल किया गया स्टील का लोटा भी बरामद किया है।
    पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने 25 मई को सेमरा खैरा रेलवे स्टेशन के पास से अभियुक्ता को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार 18 मई को दुखहरन नाथ मंदिर में जलाभिषेक के दौरान एक महिला श्रद्धालु के गले से सोने की चैन चोरी हो गई थी। मामले में थाना कोतवाली नगर में धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्ता की पहचान दीपमाला पत्नी गजेन्द्र कुमार उर्फ गब्बर निवासी मुन्डेरा थाना धनकटा जनपद संत कबीर नगर के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि अभियुक्ता के खिलाफ पहले भी चोरी और अन्य मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक अभियुक्ता पर कोतवाली नगर में चोरी के दो मुकदमे तथा थाना कैंट जनपद गोरखपुर में आबकारी अधिनियम एवं आईपीसी की धाराओं में भी मामला दर्ज है। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी गुरूनानक उपनिरीक्षक प्रशांत पाण्डेय, कांस्टेबल मदन त्रिवेदी, कांस्टेबल अमित यादव, आरक्षी उत्कर्ष पाण्डेय, महिला आरक्षी नेहा यादव और महिला आरक्षी शिखा कश्यप की अहम भूमिका रही।मंदिर परिसर में हुई इस घटना के खुलासे के बाद पुलिस ने श्रद्धालुओं से भीड़भाड़ वाले धार्मिक स्थलों पर सतर्क रहने की अपील किया है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • बिजली समस्याओं को लेकर भाकियू ने सौंपा ज्ञापन

    बिजली समस्याओं को लेकर भाकियू ने सौंपा ज्ञापन

    • बिजली समस्याओं को लेकर भाकियू ने सौंपा ज्ञापन

    तेजस टूडे ब्यूरो
    चित्रकूट। भारतीय किसान यूनियन के मंडल सचिव हरबख्श सिंह के नेतृत्व में किसानों ने बुधवार को विद्युत वितरण खंड राजापुर के अधिशासी अभियंता से मुलाकात कर क्षेत्र की बिजली समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान लगातार बिजली कटौती, लो वोल्टेज और पेयजल संकट पर नाराजगी जताते हुए शीघ्र निस्तारण की मांग की गई। भाकियू जिला महामंत्री अरुण पाण्डेय ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप किसानों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है। क्षेत्र में केवल 4 से 5 घंटे ही बिजली मिल रही है और लो वोल्टेज की समस्या लगातार बनी हुई है जिससे नलकूप के न संचालित हो पाने से जायद की फसल की सिंचाई भी प्रभावित हो रही है। ब्लॉक अध्यक्ष जसवंत सिंह चौहान ने कहा कि भीषण गर्मी के बावजूद बिजली कटौती जारी है, सरकारी घोषणाएं धरातल पर विफल साबित हो रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में 10 घंटे तक भी बिजली नहीं मिल पा रही है। नलकूपों के लिए अलग लाइन दिए जाने के बाद भी आपूर्ति बेहतर नहीं हुई है जिससे ग्रामीणों का जीवन कठिन हो गया है। पशुओं के पीने के पानी की समस्या भी गंभीर बनी हुई है। चेतावनी दी कि यदि तीन जून तक समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो चार जून से बड़ा आंदोलन किया जाएगा और अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड राजापुर का घेराव किया जाएगा। इस अवसर पर तहसील उपाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह, राममूरत नामदेव, मीडिया प्रभारी देवेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।
    .

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • 24 घण्टे में ठीक करायें खराब हैण्डपम्प, सही रखें पेयजल व्यवस्था: सीडीओ

    24 घण्टे में ठीक करायें खराब हैण्डपम्प, सही रखें पेयजल व्यवस्था: सीडीओ

    • 24 घण्टे में ठीक करायें खराब हैण्डपम्प, सही रखें पेयजल व्यवस्था: सीडीओ

    तेजस टूडे ब्यूरो
    चित्रकूट। मानिकपुर तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में पेयजल व्यवस्था को लेकर बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी देवी प्रसाद पाल की अध्यक्षता में कलेक्टरेट सभागार में समीक्षा बैठक हुई जहां ग्राम प्रधानों, ग्राम पंचायत सचिवों और संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ पेयजल आपूर्ति एवं ग्रामीण समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में बजट उपलब्ध होने के बाद भी रिबोर कार्य में हो रही देरी पर नाराजगी जताते हुए सीडीओ ने ग्रामीण क्षेत्रों में खराब पड़े सभी हैंडपंप 24 घंटे के भीतर चालू कराने के निर्देश दिए। पाठा क्षेत्र की आठ चिन्हित ग्राम पंचायतों में जल जीवन मिशन और टैंकरों के माध्यम से नियमित पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश देते हुए कहा कि जरूरत पड़ने पर किराये पर टैंकर लेकर भी प्रभावित क्षेत्रों में पानी पहुंचाए। जिन इलाकों में भूजल स्तर नीचे चला गया है और हैंडपंप पानी नहीं दे रहे हैं, वहां टैंकर व्यवस्था ही प्राथमिक विकल्प होगा।
    सीडीओ ने बाजार और प्रमुख चौराहों पर आम जनता के लिए प्याऊ की व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा। ग्राम पंचायत सचिवों को निर्देश दिए गए कि लोगों के फोन कॉल अनिवार्य रूप से रिसीव करें और समस्याओं का तत्काल समाधान कराएं। साथ ही पेयजल समस्याओं की निगरानी के लिए गांव स्तर पर व्हाट्सएप ग्रुप बनाने के भी निर्देश दिए। कहा कि पेयजल संबंधी शिकायतों का कलक्ट्रेट तक पहुंचना चिंताजनक है और इससे जनपद की आईजीआरएस रैंकिंग प्रभावित होती है। शिकायतों का निस्तारण ग्राम स्तर पर ही सुनिश्चित किया जाए। मानिकपुर क्षेत्र में जलापूर्ति को लेकर अधिशासी अभियंता जल संस्थान के दावे पर सीडीओ ने संबंधित जेई को प्रतिदिन क्षेत्र में भ्रमण कर निरीक्षण करने और जनता के बीच मौजूद रहने के निर्देश दिये।
    बैठक में बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर करौंहा ग्राम पंचायत के सचिव के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बीडीओ मानिकपुर को तत्काल प्रभाव से वेतन रोकने के निर्देश दिए। साथ ही गांवों में साफ-सफाई व्यवस्था बनाए रखने पर भी जोर दिया गया तथा सचिवों को नियमित रूप से सफाई कार्यों का भौतिक निरीक्षण करने के लिए निर्देशित किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) चंद्रशेखर, अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) स्वप्निल यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी देवेंद्र सिंह, एसडीएम मानिकपुर मोहम्मद जसीम सहित सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • जिलाधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि संग ईवीएम-वीवीपैट वेय रहाउस का किया निरीक्षण

    जिलाधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि संग ईवीएम-वीवीपैट वेय रहाउस का किया निरीक्षण

    • जिलाधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि संग ईवीएम-वीवीपैट वेय रहाउस का किया निरीक्षण

    तेजस टूडे ब्यूरो
    आरके धनगर
    मथुरा। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने ई.वी.एम-वी.वी.पैट वेयर हाउस का मासिक बाहरी निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे जिनमें इंडियन नेशनल कांग्रेस से बलवीर सिंह धनगर तथा समाजवादी पार्टी से नाज़िम अब्बासी, सोनू ठाकुर एवं अजय ठाकुर मौजूद रहे। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने वेयर हाउस की नियमित साफ-सफाई के निर्देश दिए। निरीक्षण में जिलाधिकारी ने वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की सुरक्षा में तैनात कर्मियों को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा कर्मियों को निर्देश दिए कि अपने कार्यों को जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करे। सतर्कता बनाए रखे तथा निरंतर निगरानी सुनिश्चित करें। निरीक्षण में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ0 पंकज वर्मा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज खंडेलवाल, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी सहित विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • मथुरा-वृन्दावन विप्रा की हाईकोर्ट को सीधी चुनौती

    मथुरा-वृन्दावन विप्रा की हाईकोर्ट को सीधी चुनौती

    • मथुरा-वृन्दावन विप्रा की हाईकोर्ट को सीधी चुनौती

    तेजस टूडे ब्यूरो
    आरके धनगर
    मथुरा। जिले के पॉश एरिया मसानी लिंक रोड पर स्थित मन्नत रेजीडेंसी हाउसिंग प्रोजेक्ट की सील को मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण (एमवीडीए) ने 22 मई को खोल दिया है।
    जिस सरकारी जमीन को मुक्त कराने के लिए भाजपा पार्षद ने इलाहाबाद हाई कोर्ट में जनहित याचिका (पीआईएल) दाखिल की है, वह अभी भी अदालत में लंबित है। इसके बावजूद विप्रा ने प्रोजेक्ट को क्लीन चिट दे दी। विकास प्राधिकरण के सचिव आशीष कुमार सिंह ने स्वीकार किया कि विभिन्न विभागों और नगर निगम से ‘कोई आपत्ति नहीं’ की रिपोर्ट मिलने के बाद ही सील खोलने का आदेश (22 मई को जारी) दिया गया है। आरोप है कि पहले इस विवादित जमीन पर नगर निगम के चेतावनी बोर्ड लगे थे जिन्हें भू-माफिया ने गायब कर दिया। हाईकोर्ट में लंबित मामले के बीच सील खोलने और क्लीन चिट देने के इस कदम के खिलाफ याचिकाकर्ता ब्रजेश खरे अब सचिव और संबंधित अधिकारियों पर अदालत की अवमानना का केस दर्ज करने की पूरी तैयारी में हैं।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • एम्स में समर कैम्प सम्पन्न

    एम्स में समर कैम्प सम्पन्न

    • एम्स में समर कैम्प सम्पन्न

    • बच्चों ने विज्ञान, कला एवं प्रतिभा का दिखाया शानदार प्रदर्शन

    • साइंस एग्जीबिशन, फैंसी ड्रेस एवं वॉइस मिमिक्री से समापन समारोह बना यादगार

    तेजस टूडे ब्यूरो
    संदीप पाण्डेय
    रायबरेली। एम्स में 18 मई से 27 मई तक आयोजित समर कैंप का समापन उत्साह, रचनात्मकता और बच्चों की प्रतिभा के शानदार प्रदर्शन के साथ संपन्न हुआ। डॉ. सुनीता सिंह की अध्यक्षता में क्रेच समिति द्वारा आयोजित समापन समारोह में बच्चों के लिए रंगारंग एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रम किये गये। कार्यक्रम में कार्यकारी निदेशक डॉ. अमिता जैन, उप निदेशक प्रशासन कर्नल अखिलेश सिंह एवं वित्तीय सलाहकार कर्नल यू.एन. राय की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह के दौरान बच्चों ने साइंस एग्जीबिशन के माध्यम से अपनी वैज्ञानिक समझ और रचनात्मक सोच का परिचय दिया। जल घनत्व (Water Density) तथा हल्दी और डिटर्जेंट के मिश्रण से रंग परिवर्तन जैसे रोचक प्रयोगों को बच्चों ने सरल और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत कर सभी को प्रभावित किया। साथ ही आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रही जिसमें बच्चों ने कैप्टन अमेरिका, काशी बाई, माता सीता सहित विभिन्न पात्रों की वेशभूषा धारण कर मंच पर प्रस्तुति दी। कुछ बच्चों ने वॉइस मिमिक्री के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसे अधिकारियों और अभिभावकों ने खूब सराहा। अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • चन्दौली पुलिस का बड़ा अभियान

    चन्दौली पुलिस का बड़ा अभियान

    • चन्दौली पुलिस का बड़ा अभियान

    • 40 पर हुई कार्यवाही, 120 वाहनों का हुआ चालान

    • 35 वाहन किये गये सीज, 43 लोग गिरफ्तार

    तेजस टूडे ब्यूरो
    दीपक कुमार
    मुगलसराय, चन्दौली। जनपद में अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों पर प्रभावी निगरानी के उद्देश्य से चंदौली पुलिस ने विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के निर्देश पर देर रात तक जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने प्रमुख चौराहों, बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और संवेदनशील इलाकों में बैरियर लगाकर वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच किया। बिना नम्बर प्लेट वाले दोपहिया और चारपहिया वाहनों की विशेष रूप से जांच की गई, वहीं संदिग्ध गतिविधियों में शामिल प्रतीत होने वाले लोगों से पूछताछ भी की गई। पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने, अराजकता फैलाने, जुआ खेलने और स्टंटबाजी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी नियमानुसार कार्रवाई की गई। जांच के दौरान यक्ष एप्लीकेशन के माध्यम से वाहनों और व्यक्तियों का सत्यापन किया गया, ताकि चोरी के वाहनों और आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों की पहचान सुनिश्चित की जा सके।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • जल्द अमीर बनने की चाह में छात्र बने लूटेरे

    जल्द अमीर बनने की चाह में छात्र बने लूटेरे

      • जल्द अमीर बनने की चाह में छात्र बने लूटेरे

      • मुनीब से 1.34 लाख लूटने वाले 4 गिरफ्तार

      तेजस टूडे ब्यूरो
      दीपक कुमार
      मुगलसराय, चन्दौली। जनपद पुलिस ने पड़ाव–भोजपुर मार्ग पर हुई सनसनीखेज लूट की वारदात का सफल खुलासा करते हुए चार शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवक पढ़ाई करने वाले छात्र हैं, जिन्होंने जल्दी पैसा कमाने और अपने शौक पूरे करने के लिए वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 60 हजार नगद, घटना में प्रयुक्त 2 मोटरसाइकिल, 4 मोबाइल फोन और पीड़ित का लूटा गया बैग बरामद किया है। कार्रवाई थाना मुगलसराय पुलिस, एसओजी, सर्विलांस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने किया।
      पुलिस के अनुसार वाराणसी निवासी महताब अहमद ने 21 मई 2026 को थाना मुगलसराय में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह अपनी फर्म का बकाया पैसा दुकानदारों से वसूलकर मोपेड से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान ग्राम चौरहट के पास दो मोटरसाइकिलों पर सवार बदमाशों ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया और रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। बैग में कुल 1 लाख 34 हजार रुपये मौजूद थे।
      मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और करीब 25 किलोमीटर क्षेत्र में लगे लगभग 70 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी दोबारा किसी वारदात की फिराक में हैं। इसके बाद थाना मुगलसराय पुलिस ने ग्राम चौरहट स्थित ओ.पी. गार्डेन के सामने घेराबंदी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

      पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा
      पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों को एक ऐसे व्यक्ति ने सूचना दी थी जो खुद वसूली का काम करता था और उसे मुनीब की आवाजाही और रकम की जानकारी थी। इसी इनपुट के आधार पर आरोपियों ने योजना बनाई, रेकी की और वारदात को अंजाम दिया। गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि लूट के बाद रकम आपस में बांट ली गई थी और कुछ पैसे खर्च भी कर दिए गए थे। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर लूटा गया बैग भी बरामद कर लिया।

      गिरफ्तार अभियुक्त
      पकड़े गये लोगों में आर्यन श्रीवास्तव निवासी सीर गोवर्धन, वाराणसी, शिवांग पाण्डेय निवासी महमूरगंज, वाराणसी, मोहम्मद तारिक अंसारी उर्फ आर्यन निवासी मोहनिया, कैमूर (हाल पता वाराणसी एवं देव सरकार उर्फ दयाल निवासी ढेलाबीर टिकरी, वाराणसी हैं।

      आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
      हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

       

       

       

       

       

       

       JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

       

      Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

      600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

       

       

  • सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में हुआ पौधरोपण

    सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में हुआ पौधरोपण

    • सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में हुआ पौधरोपण

    तेजस टूडे ब्यूरो
    राजीव जायसवाल
    प्रयागराज। मण्डल रेल प्रबन्धक प्रयागराज रजनीश अग्रवाल के मार्गदर्शन में 15 मई से 5 जून तक ‘क्लाइमेट चेंज’ थीम पर विश्व पर्यावरण दिवस अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान पर्यावरण अनुकूल उत्पादों, वृक्षारोपण, जल संरक्षण, स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्त रेलवे परिसरों के निर्माण की दिशा में अभियान चलाये जा रहे हैं। इसी क्रम में सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण एवं स्वच्छता कार्यक्रम हुआ।
    इस मौके पर स्टेशन परिसर में वृक्षारोपण किया गया तथा स्टेशन एवं आसपास स्थित उद्यानों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित वातावरण को बढ़ावा देना तथा स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता फैलाना रहा। रेलवे अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लिया। विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर भारतीय रेल द्वारा चलाये जाने वाले अभियान के क्रम में प्रयागराज मण्डल में 15 मई से 5 जून 2026 तक व्यापक पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता अभियान निरंतर जारी हैं।
    ‘मिशन लाइफ’ एवं ‘विश्व पर्यावरण दिवस -2026’ थीम के अंतर्गत जागरूकता अभियान चलाकर पोस्टर, बैनर एवं डिजिटल संदेशों के माध्यम से जलवायु परिवर्तन, सिंगल यूज़ प्लास्टिक के दुष्प्रभाव तथा पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। यात्रियों एवं कर्मचारियों को पुन: उपयोग योग्य बोतलों, बैग एवं कंटेनरों के उपयोग तथा डिजिटल टिकटिंग एवं पेपरलेस यात्रा के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत रेलवे स्टेशनों एवं आसपास के क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान के साथ साथ कचरा पृथक्करण एवं उचित निस्तारण के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा रही है। आईआरसीटीसी एवं अन्य संबंधित एजेंसियों के सहयोग से जैव-अवक्रमणीय एवं गैर-प्लास्टिक सामग्री के उपयोग को प्रोत्साहित किया जा रहा है। रेलवे परिसरों में प्लास्टिक बोतल क्रशिंग मशीनों की समीक्षा, जल पुनर्भरण केन्द्रों का निरीक्षण तथा यात्रियों को अपनी पानी की बोतल साथ रखने और पुनः भरने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही रेलवे स्टेशनों पर विक्रेताओं एवं सेवा प्रदाताओं को सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध का पालन सुनिश्चित करने के लिये संवेदनशील बनाया जा रहा है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • महाप्रबन्धक ने कानपुर परिक्षेत्र का किया निरीक्षण

    महाप्रबन्धक ने कानपुर परिक्षेत्र का किया निरीक्षण

    • महाप्रबन्धक ने कानपुर परिक्षेत्र का किया निरीक्षण

    तेजस टूडे ब्यूरो
    राजीव जायसवाल
    प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने कानपुर परिक्षेत्र का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में सर्वप्रथम उन्होंने ओल्ड वाशिंग लाइन का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं एवं कार्यप्रणाली का जायजा लिया। इस दौरान ओल्ड वाशिंग लाइन की क्षमता विस्तार की संभावनाओं पर संबंधित अधिकारियों के साथ चर्चा भी की गई। इसके उपरांत महाप्रबंधक ने न्यू कोचिंग कॉम्प्लेक्स, जीएमसी यार्ड, सीपीसी गुड्स शेड तथा कानपुर अनवरगंज स्टेशन का निरीक्षण किया एवं भावी आवश्यकताओं के दृष्टिगत विभिन्न विकास कार्यों की संभावनाओं पर चर्चा करते हुए परिचालन व्यवस्थाओं के प्रगति की समीक्षा की। इसी क्रम में कानपुर अनवरगंज से मंधना के मध्य निर्माणाधीन एलिवेटेड ट्रैक परियोजना के परिप्रेक्ष्य में महाप्रबंधक ने कानपुर अनवरगंज से रावतपुर के मध्य निरीक्षण कर परियोजना की प्रगति एवं कार्यों का अवलोकन किया।निरीक्षण के क्रम को आगे बढ़ाते हुए महाप्रबंधक ने कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर चल रहे रीडेवलपमेंट कार्यों की भी समीक्षा किया।
    इस मौके पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यों के लिए चरणबद्ध कार्ययोजना तैयार की जाए तथा प्रत्येक सप्ताह कार्य प्रगति की जानकारी उपलब्ध कराई जाए। कार्यों की गति बढ़ाने एवं यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य संपादित किए जाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने संरक्षा, परिचालन दक्षता तथा यात्री सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए जाने पर विशेष बल दिया। बढ़ते रेल यातायात एवं कोचिंग गाड़ियों की संख्या को ध्यान में रखते हुए रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर के सुदृढ़ीकरण पर विशेष बल दिया जा रहा है। इसी क्रम में ओल्ड वाशिंग लाइन में लाइन क्षमता वृद्धि तथा न्यू कोचिंग कॉम्प्लेक्स में अनुरक्षण सुविधाओं के विस्तार से संबंधित विभिन्न संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।
    इस अवसर पर प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक शरद चंद्रायन, मंडल रेल प्रबंधक प्रयागराज मंडल रजनीश अग्रवाल, उप मुख्य यातायात प्रबंधक कानपुर अकांशु गोविल, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक डॉ. शिवम शर्मा सहित मंडल के अन्य शाखा अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • तेज रफ्तार का कहर, दो बाइकों की भिड़ंत में पिता समेत दो की हुई मौत, बेटा घायल

    तेज रफ्तार का कहर, दो बाइकों की भिड़ंत में पिता समेत दो की हुई मौत, बेटा घायल

    • तेज रफ्तार का कहर, दो बाइकों की भिड़ंत में पिता समेत दो की हुई मौत, बेटा घायल

    तेजस टूडे ब्यूरो
    पवन मिश्रा
    कौशाम्बी। जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है जहा तेज रफ्तार ने दो युवकों की जिंदगियां छीन ली। वहीं एक अन्य गंभीर घायल हो गया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी है।वही घटना की जानकारी होने पर दोनों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार सराय अकिल थाना क्षेत्र की है जहां दो बाईकों में भिड़ंत हो गई है। घटना में मृतक की पहचान बिरनेर गांव निवासी जयनारायण पाल (19) पुत्र रमेश के रूप में हुई है। वहीं दूसरे मृतक की पहचान फरीदपुर मजरा औधन निवासी रमेश साहू (40) पुत्र पुत्तन साहू के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि घायल युवक शिवांश साहू, मृतक रमेश साहू का बेटा है। पिता-पुत्र बाइक से पुरखास गैस एजेंसी सिलेंडर भरवाने जा रहे थे तभी रास्ते में हादसा हो गया। घायल शिवांश साहू का इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • लखनऊ में हुई उत्तर प्रदेश वैश्य समाज की प्रदेश स्तरीय बैठक

    लखनऊ में हुई उत्तर प्रदेश वैश्य समाज की प्रदेश स्तरीय बैठक

    • लखनऊ में हुई उत्तर प्रदेश वैश्य समाज की प्रदेश स्तरीय बैठक

    तेजस टूडे ब्यूरो
    गुलजार अहमद
    नजीबाबाद, बिजनौर। सूबे की राजधानी लखनऊ के 6 कालिदास मार्ग पर आयोजित उत्तर प्रदेश वैश्य समाज की प्रदेश स्तरीय बैठक में संगठन के संरक्षक उत्तर प्रदेश के उद्योग एवं निवेश मंत्री नंद गोपाल गुप्ता के निवास पर बैठक हुई। उक्त अवसर पर लीना सिंघल प्रदेश अध्यक्ष वैश्य समाज महिला उत्तर प्रदेश, अजय केसरी प्रदेश अध्यक्ष वैश्य समाज समाज उत्तर प्रदेश, प्रदेश महामंत्री कुंवर केसरवानी लखीमपुर, संदीप गुप्ता, मुकेश अग्रवाल कानपुर, दीपक केसरवानी, अनिल केसरवानी प्रतापगढ़, रवि गुप्ता, आगरा से सचिन गोयल सहित तमाम प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की गई।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • कोट सराय में कारी शमीम व जावेद के आयोजन में हुईं बैठकें

    कोट सराय में कारी शमीम व जावेद के आयोजन में हुईं बैठकें

    • कोट सराय में कारी शमीम व जावेद के आयोजन में हुईं बैठकें

    तेजस टूडे ब्यूरो
    गुलजार अहमद
    नजीबाबाद, बिजनौर। विधानसभा के ग्राम कोट सराय में कारी शमीम व जावेद के आयोजन में अलग-अलग स्थानों पर बैठकें हुईं जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में साहनपुर चेयरमैन खुर्शीद मंसूरी मौजूद रहे। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी, महंगाई, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल स्थिति में है। ऐसे समय में यदि कोई नेता जनता की आवाज़ सड़क से लेकर सदन तक मजबूती से उठा रहा है तो वह सांसद चंद्रशेखर आज़ाद हैं। चाहे UCC का मुद्दा हो, वक्फ बोर्ड का मामला हो या अन्य जनहित के मुद्दे, सांसद चंद्रशेखर आज़ाद लगातार जनता की लड़ाई लड़ रहे हैं। चेयरमैन खुर्शीद मंसूरी ने कहा कि यदि पार्टी ने मौका दिया और 2027 में नजीबाबाद विधानसभा से विधायक बनाया तो हर जनहित के मुद्दे को विधानसभा में मजबूती से उठाया जाएगा। नजीबाबाद विधानसभा पिछले 15 वर्षों में विकास, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में पिछड़ चुकी है जिसे दोबारा विकास की पटरी पर लाने का काम किया जाएगा तथा आम जनता की सुनवाई सुनिश्चित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता भागुवाला के पूर्व प्रधान अब्दुल हई अंसारी एवं संचालन विष्णु गौतम ने किया। इस अवसर पर श्यामीवाला के पूर्व प्रधान शमशीद अंसारी, कारी शमीम साहब, कारी इमरान, साजिद हुसैन, शाहमत अली, उस्मान, सलमान, फरीद, सादिक, एजाज, मनीष, राजू, दिवाकर, शाहिद, रौनक, आनंद, दिलशाद, फहीम आदि उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार युवक पकड़ा गया

    नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार युवक पकड़ा गया

    • नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार युवक पकड़ा गया

    तेजस टूडे ब्यूरो
    आशीष पचौरी
    फिरोजाबाद। रामगढ़ थाना क्षेत्र में दर्ज नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया गया कि चिश्ती नगर निवासी शाहिद हुसैन काफी समय से फरार चल रहा था। उसकी तलाश में लगातार प्रयास किये जा रहे थे। सूचना मिलने पर उसे सैलई चौराहे के पास से हिरासत में लिया गया। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • सिरसागंज में हत्या प्रयास का आरोपी अवैध हथियार समेत पकड़ा गया

    सिरसागंज में हत्या प्रयास का आरोपी अवैध हथियार समेत पकड़ा गया

    • सिरसागंज में हत्या प्रयास का आरोपी अवैध हथियार समेत पकड़ा गया

    तेजस टूडे ब्यूरो
    आशीष पचौरी
    फिरोजाबाद। सिरसागंज थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे एक युवक को हिरासत में लिया गया है। बहादुरपुर निवासी लेखपाल नामक आरोपी की तलाश पिछले कुछ समय से की जा रही थी। सूचना मिलने पर उसे क्षेत्र से पकड़ा गया। उसके पास से घटना में इस्तेमाल किया गया 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस भी बरामद हुआ है। बताया गया कि आरोपी के खिलाफ पहले से हत्या के प्रयास से जुड़ा मामला दर्ज था। कार्रवाई के बाद संबंधित धाराओं में अवैध हथियार रखने का मामला भी शामिल किया गया। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • हरचन्दपुर में अघोषित बिजली कटौती से भड़के व्यापारी

    हरचन्दपुर में अघोषित बिजली कटौती से भड़के व्यापारी

    • हरचन्दपुर में अघोषित बिजली कटौती से भड़के व्यापारी

    • एसडीओ को ज्ञापन सौंपकर दिन में रोस्टिंग करने की उठायी आवाज

    तेजस टूडे सं.
    मनीष अवस्थी
    हरचंदपुर, रायबरेली। स्थानीय क्षेत्र में इन दिनों जारी भयंकर अघोषित बिजली कटौती से स्थानीय लोगों और व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा है। रात-रात भर होने वाली ट्रिपिंग और अघोषित कटौती से त्रस्त होकर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बिजली विभाग के उपखंड अधिकारी (SDO) को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने दो टूक शब्दों में कहा कि रात की कटौती बंद कर भले ही दिन में बिजली काट ली जाय, ताकि कम से कम रात में लोग चैन की नींद सो सकें। बिजली विभाग के खिलाफ इस विरोध प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने के दौरान हरचंदपुर व्यापार मंडल के तमाम प्रमुख पदाधिकारी और व्यापारी एकजुट नजर आये। इस मौके सरदार मंजीत सिंह (अध्यक्ष हरचंदपुर व्यापार मंडल), आशीष अवस्थी (महामंत्री) उबैद अली, अनूप अवस्थी, मुकेश, शिव बाबू, बड़े चौधरी, हर्ष बाजपेई, अंकुर जायसवाल, रामदास सहित भारी संख्या में स्थानीय व्यवसायी उपस्थित रहे। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि बिजली आपूर्ति के शेड्यूल में जल्द सुधार नहीं किया गया तो व्यापार मंडल उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

    रात में नींद हराम, दिन में काम प्रभावित
    व्यापारियों का कहना है कि भीषण गर्मी के इस मौसम में रात के समय कई-कई घंटों तक बिजली गुल रहती है। इससे बच्चों, बुजुर्गों और आम जनता की नींद हराम हो चुकी है। रात भर जागने के कारण लोग दिन में अपने व्यवसाय और दैनिक कार्यों पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। व्यापारियों ने मांग रखी है कि यदि बिजली की कमी के कारण रोस्टिंग (कटौती) अनिवार्य ही है तो उसे रात के बजाय दिन के समय निर्धारित किया जाय। वहीं उपखंड अधिकारी (एसडीओ) अखिलेश यादव ने बताया कि व्यापारियों द्वारा बिजली समस्या को लेकर ज्ञापन दिया गया है तथा व्यापारियों को प्राथमिकता देते हुए ज्ञापन उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा। जिससे समस्या है। उच्चाधिकारियों द्वारा जो फैसला लिया जाएगा, उस अमल किया जाएगा।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • मण्‍डलायुक्त एवं जिलाधिकारी ने प्रस्तावित रेल उपरिगामी सेतु निर्माण स्थल का किया निरीक्षण

    मण्‍डलायुक्त एवं जिलाधिकारी ने प्रस्तावित रेल उपरिगामी सेतु निर्माण स्थल का किया निरीक्षण

    • मण्‍डलायुक्त एवं जिलाधिकारी ने प्रस्तावित रेल उपरिगामी सेतु निर्माण स्थल का किया निरीक्षण

    तेजस टूडे ब्यूरो
    अजय जायसवाल
    गोरखपुर। मण्डलायुक्त अनिल ढींगरा एवं जिलाधिकारी दीपक मीणा ने गोरखपुर-आनन्दनगर रेल खण्ड के मानीराम-पीपीगंज रेलवे स्टेशनों के मध्य किमी० 21/7-6 पर सम्पार संख्या 14सी पर प्रस्तावित रेल उपरिगामी सेतु के निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। कार्यदायी संस्था सेतु निर्माण इकाई गोरखपुर को मण्डलायुक्त ने निर्देशित किया कि बढ़या एवं सहजनवां की तरफ से आने-जाने वाले वाहनों को सेतु पर चढ़ने-उतरने में कोई कठिनाई न हो जिसके लिये रोटरी बनाया जाय। राष्ट्रीय राजमार्ग-29 गोरखपुर-सोनौली मार्ग की तरफ सेतु को मिलाया जाना है, इस सम्बन्ध में निर्देशित किया गया कि राष्ट्रीय राजमार्ग एवं सेतु के पहुँच मार्ग का मिलान सुरक्षात्मक तरीके से दुर्घटना रहित रोटरी/मेटल क्रैश बेरियर का प्रयोग कर कराया जाय।
    मौके पर उपस्थित उपजिलाधिकारी कैम्पियरगंज को निर्देशित किया गया कि संरेखण के अनुसार प्रभावित निजी भूमि व भवनों के क्षेत्रफल व उपलब्ध सरकारी भूमि को शीघ्रातिशीघ्र चिन्हांकन, मापन एवं मूल्यांकन सुनिश्चित करायें। इसके पश्चात जनपद गोरखपुर के पिपराईच-हाटा मार्ग पर स्थित क्रासिंग संख्या-6सी पर 4 लेन रेल उपरिगामी सेतु का निर्माण किये जाने हेतु निर्माण स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान रेलवे के ए0ई0एन0 पूर्वाेत्तर रेलवे, महाप्रबन्धक (गो0) एवं परियोजना प्रबन्धक, उ0प्र0 राज्य सेतु निगम, गोरखपुर एवं अन्य अभियन्ता उपस्थित थे। मण्डलायुक्त ने निर्देशित किया कि सेतु के निर्माण में स्थानीय निवासीयों के मकान/व्यवसायिक प्रतिष्ठान कम से कम प्रभावित हो। परियोजना प्रबन्धक को निर्देश दिया गया कि हाटा कुशीनगर एवं सोनबरसा की तरफ से आने-जाने वाले वाहनों को सेतु पर चढ़ने-उतरने में कोई कठिनाई न हो जिसके लिए रोटरी बनायी जाय। सेतु का गोरखपुर साईड का भाग इस प्रकार निर्मित किया जाये कि पिपराईच बाजार के तरफ से आने-जाने वाले वाहनों को पर्याप्त सर्विस रोड उपलब्ध रहे एवं उक्त मार्ग के सभी वाहन रेल उपरिगामी सेतु का समुचित उपयोग कर सके।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • अपराधियों पर एसपी—एएसपी का पारा हाई, वारंटियों के खिलाफ तेज हुआ अभियान, पांच गिरफ्तार

    अपराधियों पर एसपी—एएसपी का पारा हाई, वारंटियों के खिलाफ तेज हुआ अभियान, पांच गिरफ्तार

    • अपराधियों पर एसपी—एएसपी का पारा हाई, वारंटियों के खिलाफ तेज हुआ अभियान, पांच गिरफ्तार

    • कोतवाली जालौन व सिरसाकलार पुलिस ने की संयुक्त कार्यवाही, न्यायालय के आदेश पर हुई गिरफ्तारी

    तेजस टूडे ब्यूरो
    रविन्द्र चौधरी
    उरई, (जालौन)। अपराध नियंत्रण एवं वांछित/वारंटी अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली जालौन एवं थाना सिरसाकलार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल पांच वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्यवाही कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद भर में चल रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस टीमें लगातार दबिश देकर फरार एवं वारंटी अभियुक्तों की तलाश कर रही हैं। इसी क्रम में पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने तथा अपराधियों में पुलिस का भय कायम करने के उद्देश्य से यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। साथ ही लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • हीटवेव से बचाव के लिये डीएम ने जारी की एडवाइजरी

    हीटवेव से बचाव के लिये डीएम ने जारी की एडवाइजरी

    • हीटवेव से बचाव के लिये डीएम ने जारी की एडवाइजरी

    • कहा— 12 से 4 बजे तक घर से न निकलें लोग

    तेजस टूडे ब्यूरो
    रविन्द्र चौधरी
    उरई, (जालौन)। जिलाधिकारी राजेश पाण्डेय नेभीषण गर्मी एवं हीटवेव को दृष्टिगत रखते हुए जनपद के समस्त नागरिकों एवं पशुपालकों से अपील किया कि अपने परिवार तथा पशुओं के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा हेतु निम्न सावधानियों का पालन अवश्य करें। उन्होंने बताया कि जनसामान्य हेतु सावधानियां में क्या करें- दिन में 12 बजे से शाम 4 बजे तक अत्यधिक धूप में निकलने से बचें। पर्याप्त मात्रा में पानी, ORS, नींबू पानी, छाछ एवं अन्य तरल पदार्थों का सेवन करें। हल्के रंग के सूती एवं ढीले कपड़े पहनें तथा सिर को टोपी, गमछा या छाते से ढकें। बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं एवं बीमार व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखें। खेतों एवं खुले स्थानों पर कार्य प्रातः अथवा सायंकाल के समय करें। घर एवं कार्यस्थल को हवादार रखें।
    उन्होंने बताया कि जनसामान्य हेतु सावधानियां में क्या न करें- खाली पेट घर से बाहर न निकलें। तेज धूप में अत्यधिक मेहनत वाले कार्य न करें। बंद वाहनों में बच्चों या पशुओं को अकेला न छोड़ें। बासी एवं खुले खाद्य पदार्थों का सेवन न करें। अत्यधिक चाय, कॉफी एवं नशीले पदार्थों का सेवन न करें। उन्होंने बताया कि पशुओं हेतु सावधानियां- पशुओं को पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ एवं ठंडा पानी उपलब्ध कराएं। पशुओं को छायादार एवं हवादार स्थान पर रखें। दोपहर के समय पशुओं को चराने अथवा अधिक दूरी तक ले जाने से बचें। हरे चारे एवं संतुलित आहार की व्यवस्था करें। उन्होंने बताया कि हीट स्ट्रोक के प्रमुख लक्षण- तेज बुखार, चक्कर आना, अत्यधिक कमजोरी, उल्टी/घबराहट, पसीना बंद होना, बेहोशी। यदि किसी व्यक्ति में उपरोक्त लक्षण दिखाई दें तो उसे तुरंत छायादार स्थान पर ले जाकर पानी उपलब्ध कराएं एवं निकटतम चिकित्सालय से संपर्क करें। “सावधानी ही सुरक्षा है। सभी नागरिक एवं पशुपालक हीटवेव से बचाव हेतु प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।”

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • टीकर में हुई अग्निकाण्ड से पीड़ितों को एसडीएम ने 24 घण्टे के भीतर पीड़ित को पहुंचायीं आर्थिक सहायता

    टीकर में हुई अग्निकाण्ड से पीड़ितों को एसडीएम ने 24 घण्टे के भीतर पीड़ित को पहुंचायीं आर्थिक सहायता

    • टीकर में हुई अग्निकाण्ड से पीड़ितों को एसडीएम ने 24 घण्टे के भीतर पीड़ित को पहुंचायीं आर्थिक सहायता

    तेजस टूडे ब्यूरो
    रविन्द्र चौधरी
    उरई, जालौन। स्थानीय विकास खंड डकोर के ग्राम टीकर में बीते दिवस अज्ञात कारणों से दो घरों में आग लगने की घटना के बाद जिला प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत उपलब्ध कराई। मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश हैं कि दैवीय आपदा से प्रभावित लोगों को 24 घंटे के भीतर सहायता उपलब्ध कराई जाय जिसके क्रम में प्रशासन ने संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्रवाई की। उपजिलाधिकारी ज्योति सिंह ने मौके पर पहुंचकर आग से प्रभावित कमलेश पत्नी पुनु तथा कस्तूरी पत्नी शिवकुमार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और उन्हें ढांढस बंधाया। उपजिलाधिकारी ने दोनों पीड़ित परिवारों को 1 लाख 20 हजार, एक लाख 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान किया। साथ ही परिवारों के लिए दैनिक उपयोग की खाद्य सामग्री किट भी उपलब्ध कराई गई, ताकि उन्हें तत्काल राहत मिल सके। उपजिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पीड़ित परिवारों को शासन स्तर से अनुमन्य हर संभव सहायता प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराई जाए। आपदा की घड़ी में प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ प्रभावित लोगों के साथ खड़ा है और किसी भी पीड़ित को असहाय नहीं छोड़ा जायेगा।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • आधुनिक तकनीक से विकास कार्यों को मिलेगी नयी गति: जिलाधिकारी

    आधुनिक तकनीक से विकास कार्यों को मिलेगी नयी गति: जिलाधिकारी

    • आधुनिक तकनीक से विकास कार्यों को मिलेगी नयी गति: जिलाधिकारी

    • रिमोट सेंसिंग, जीआईएस एवं जीपीएस तकनीक पर अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

    तेजस टूडे ब्यूरो
    रविन्द्र चौधरी
    उरई, (जालौन)। जिलाधिकारी राजेश पाण्डेय की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित रानी लक्ष्मीबाई सभागार में रिमोट सेंसिंग एप्लीकेशन्स सेंटर उत्तर प्रदेश लखनऊ (विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग) द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला हुआ। अधिकारियों को आधुनिक तकनीकों के माध्यम से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, संसाधनों के वैज्ञानिक प्रबंधन एवं जनहितकारी कार्यों के बेहतर क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यशाला में रिमोट सेंसिंग एप्लीकेशन्स सेंटर के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ० पी०पी०एस० यादव, डॉ० अर्जुन सिंह तथा परियोजना वैज्ञानिक डॉ० जय मिश्रा एवं अवनीश कुमार द्वारा विभिन्न परियोजनाओं में रिमोट सेंसिंग एवं जीआईएस तकनीक के उपयोग से तैयार किए गए जनपदवार डिजिटल डाटाबेस का प्रस्तुतीकरण किया गया।
    वैज्ञानिकों ने बताया कि रिमोट सेंसिंग, जीआईएस एवं जीपीएस तकनीक के माध्यम से कृषि, भू-राजस्व, जल संरक्षण, प्राकृतिक आपदा प्रबंधन, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, सिंचाई, सड़क, वन सहित अन्य विभागों के कार्यों को अधिक सटीक, पारदर्शी एवं परिणाममुखी बनाया जा सकता है। विशेषज्ञों ने भुवन पोर्टल एवं प्रधानमंत्री गतिशक्ति पोर्टल (पीएमजीएसपी) के माध्यम से विभिन्न विभागों के डाटाबेस के समन्वय और उपयोग की जानकारी देते हुए बताया कि इन तकनीकों से विकास कार्यों की रियल टाइम मॉनिटरिंग एवं योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में सहायता मिलती है। कार्यशाला में लिडार तकनीक की उपयोगिता पर भी प्रकाश डाला गया जिससे भू-आकृति एवं संसाधनों का अत्यंत सटीक आंकलन संभव हो पाता है।
    जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान में तकनीक आधारित प्रशासनिक व्यवस्था सुशासन की सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुकी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं में आधुनिक तकनीकों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करें जिससे विकास कार्यों में पारदर्शिता बढ़े और आमजन को त्वरित लाभ प्राप्त हो सके।
    कार्यशाला में समस्त अपर जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, उप निदेशक कृषि, कृषि रक्षा अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, लोक निर्माण विभाग, सामाजिक वानिकी, जिला विद्यालय निरीक्षक, उपायुक्त एनआरएलएम, उपायुक्त मनरेगा, जल निगम, लघु सिंचाई विभाग सहित समस्त खंड विकास अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • भीषण गर्मी में ‘जल सेवा’ बनी जीवनदान

    भीषण गर्मी में ‘जल सेवा’ बनी जीवनदान

    • भीषण गर्मी में ‘जल सेवा’ बनी जीवनदान

    • डा. संदीप सरावगी बोले— समाजसेवा ही सबसे बड़ा धर्म

    तेजस टूडे ब्यूरो
    मुकेश तिवारी
    झांसी। भीषण गर्मी और तपती धूप के बीच पुरानी तहसील परिसर में लोगों को राहत देने के लिए समाजसेवा की अनूठी मिसाल देखने को मिली। अध्यक्ष पंकज पाराशर की पहल पर समाजसेवी सरदार वीर सिंह द्वारा ठंडे पानी के कैंपर और शरबत वितरण की व्यवस्था शुरू कराई गई जिसकी लोगों ने जमकर सराहना की। पुरानी तहसील परिसर में प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है लेकिन लंबे समय से वहां पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं थी। ऐसे में सरदार वीर सिंह ने आगे आकर ठंडे पानी की व्यवस्था कर मानवता का परिचय दिया। बताया गया कि यह सेवा पूरे गर्मी सीजन तक निरंतर जारी रहेगी।
    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि . संदीप सरावगी ने कहा कि सिख समाज हमेशा से सेवा, मानवता और परोपकार के लिए जाना जाता है। “प्यासे व्यक्ति को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य है और सरदार वीर सिंह ने यह साबित कर दिया कि समाजसेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।” आज के दौर में जहां लोग केवल अपने बारे में सोचते हैं, वहीं ऐसे सेवा कार्य समाज को नई दिशा देने का काम करते हैं।
    इस अवसर पर अभिजीत सिंह एडवोकेट, रश्मि हयारण एडवोकेट, साधना सिंह एडवोकेट, मनीष सोनी, राजेश सिंह, अखिलेश गुप्ता, भरत प्रजापति, बीके हिमलानी, दिनेश चंदरानी, हामिद, दीपक साहू, राजेश कुशवाह, ऋषि एडवोकेट, कमलेश यादव एडवोकेट, संजय बाजपेई, प्रमोद राय, दीप्ति, विलास दुबे, महेंद्र प्रजापति, घनश्याम एडवोकेट, अजय पांडेय, अरविंद रावत, अभिनीत रावत सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • पुरूषोत्तम मास में गूंजे जय परशुराम के जयकारे, भगवान परशुराम के चित्र का भव्य अनावरण

    पुरूषोत्तम मास में गूंजे जय परशुराम के जयकारे, भगवान परशुराम के चित्र का भव्य अनावरण

    • पुरूषोत्तम मास में गूंजे जय परशुराम के जयकारे, भगवान परशुराम के चित्र का भव्य अनावरण

    • वैदिक मंत्रोच्चार एवं सुन्दर काण्ड पाठ से भक्तिमय हुआ बड़ा बाजार का श्रीराम जानकी मन्दिर

    तेजस टूडे ब्यूरो
    मुकेश तिवारी
    झांसी। पुरुषोत्तम मास और गंगा दशहरा पर बड़ा बाजार स्थित श्रीराम जानकी मंदिर श्रद्धा, भक्ति और सनातन संस्कृति के रंग में रंगा नजर आया। ब्रह्म विभूति स्मृति न्यास झांसी के तत्वावधान में भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान श्री परशुराम जी के चित्र का भव्य अनावरण श्रद्धापूर्वक किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरविंद वशिष्ठ ने भगवान परशुराम जी के चित्र का विधिवत अनावरण किया जबकि अध्यक्षता रविंद त्रिवेदी ने किया। कार्यक्रम का संयोजन संजय दुबे ने किया। वैदिक मंत्रोच्चार, पूजन-अर्चन और हनुमान चालीसा पाठ के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ जिसके बाद श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से सुंदरकांड पाठ कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
    मुख्य अतिथि अरविंद वशिष्ठ ने कहा कि भगवान परशुराम ज्ञान, तप और शौर्य के प्रतीक हैं। उनका जीवन धर्म, सत्य और न्याय की स्थापना का संदेश देता है। भगवान परशुराम का आदर्श समाज को अन्याय के खिलाफ खड़े होने और संस्कारयुक्त जीवन जीने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम संयोजक संजय दुबे ने कहा कि समाज को अपनी संस्कृति, परंपराओं और महापुरुषों के आदर्शों से जोड़ने के लिए इस प्रकार के आयोजन निरंतर किए जाते रहेंगे।
    इस अवसर पर अवधेश मकड़ारिया, अभिषेक दीक्षित, निखिल पाठक, अंकुर गोस्वामी, आशीष बाजपेयी, महेश शर्मा, पवन तिवारी, राहुल मिश्रा, पं. देवेंद्र त्रिवेदी, पं. सुधीर त्रिवेदी, अरुण मकड़ारिया, संजय मिश्रा, गौरव त्रिपाठी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अशोक पांडेय ने किया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • मलमास में मैली हुई आस्था

    मलमास में मैली हुई आस्था

    • मलमास में मैली हुई आस्था

    • भौरीगंज सरयू घाट पर गन्दगी से सन्त समाज में रोष, आमरण अनशन शुरू

    तेजस टूडे ब्यूरो
    सुधीर सोनी
    करनैलगंज, गोण्डा। स्थानीय तहसील अन्तर्गत परसपुर ब्लॉक के भौरीगंज स्थित पवित्र सरयू नदी घाट की बदहाल स्थिति को लेकर संत समाज और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। घाट पर फैली गंदगी, नदी में गिरते गंदे नाले और जल प्रवाह बाधित होने से श्रद्धालुओं की आस्था आहत हो रही है। मामले को लेकर संत-महात्माओं ने आमरण अनशन शुरू कर दिया है।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रसिद्ध संत बाबा गोकर्ण दास फलाहारी बाबा ने आरोप लगाया है कि सरयू नदी पुल के नीचे बड़े-बड़े बोल्डर और मलबा डाले जाने से नदी का प्राकृतिक जल प्रवाह प्रभावित हो गया है। वहीं भौरीगंज बाजार का गंदा नाला सीधे पवित्र सरयू नदी में गिराया जा रहा है जिससे नदी का जल लगातार प्रदूषित और जहरीला होता जा रहा है। संत समाज का कहना है कि गंदगी और प्रदूषण के चलते नदी में मछलियां मर रही हैं तथा घाट पर स्नान करने आने वाले श्रद्धालुओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। घाट के आस—पास दुर्गंध का माहौल बना हुआ है जिससे धार्मिक वातावरण भी प्रभावित हो रहा है।
    वर्तमान में मलमास का पावन पर्व चल रहा है। ऐसे में दूर-दराज के गांवों और क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु सरयू स्नान और पूजा-अर्चना के लिए घाट पर पहुंच रहे हैं लेकिन घाट की बदहाल स्थिति देखकर श्रद्धालुओं में भी नाराजगी देखने को मिल रही है। इसी गंभीर समस्या को लेकर बाबा गोकर्ण दास फलाहारी बाबा के नेतृत्व में कई संत-महात्मा एवं स्थानीय नागरिक आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। आंदोलनकारियों ने साफ कहा है कि जब तक घाट की समुचित सफाई, गंदे नाले की व्यवस्था और नदी के जल प्रवाह को सुचारु नहीं किया जाएगा तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
    स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि घाट पर सफाई कर्मचारियों की कोई तैनाती नहीं है और जनप्रतिनिधि भी इस गंभीर मुद्दे पर मौन बने हुए हैं। लोगों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर सरयू घाट को स्वच्छ, सुरक्षित और श्रद्धालुओं के अनुकूल बनाने की मांग किया है। संत समाज ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। इस संबंध में उपजिलाधिकारी कर्नलगंज नेहा मिश्रा ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है। स्थिति का जायजा लेने और अनशनकारियों की मांगों को समझने के लिए अधिकारियों को मौके पर भेजा जा रहा है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: योजनाओं की प्रगति, वेंडिंग जोन एवं सफाई व्यवस्था की हुई समीक्षा

    Jaunpur News: योजनाओं की प्रगति, वेंडिंग जोन एवं सफाई व्यवस्था की हुई समीक्षा

    • योजनाओं की प्रगति, वेंडिंग जोन एवं सफाई व्यवस्था की हुई समीक्षा

    तेजस टूडे ब्यूरो
    जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में नगर निकायों में विभिन्न योजनाओं की प्रगति, वेंडिंग जोन तथा साफ-सफाई व्यवस्था के संबंध में समीक्षा बैठक हुई जहां उन्होंने नगर निकायों में संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाय।
    उन्होंने नगर क्षेत्रों में साफ-सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश देते हुए कहा कि विशेष अभियान चलाकर नालों की सफाई कराई जाए तथा सफाई के दौरान निकलने वाले अवशेषों का उचित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही डेंगू एवं मलेरिया की रोकथाम के दृष्टिगत नियमित फॉगिंग हेतु अभियान चलाने के निर्देश भी दिया। बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए अतिरिक्त पंपिंग सेट की व्यवस्था पूर्व में ही सुनिश्चित कर ली जाए। स्ट्रीट वेंडरों को व्यवस्थित करने तथा शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त किए जाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त ट्रैफिक जागरूकता अभियान चलाकर आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने पर भी जोर दिया गया।
    उन्होंने ई-रिक्शा संचालन को व्यवस्थित एवं नियंत्रित ढंग से संचालित कराने पर बल देते हुए कहा कि नागरिक सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए तथा किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि अधिशासी अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर निरीक्षण करें। जहां कहीं निर्माण अथवा अन्य कार्य संचालित हो रहे हों, वहां धूल-मिट्टी न उड़े इसके लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। जिलाधिकारी ने नगर पालिका द्वारा संचालित विद्यालयों की वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त की तथा निर्देश दिया कि विद्यालयों को सुव्यवस्थित एवं बेहतर ढंग से संचालित किया जाय जिससे गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन सुनिश्चित हो सके।
    बैठक में बकरीद पर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। कुर्बानी निर्धारित स्थानों पर ही की जाए तथा कोई नई परंपरा प्रारंभ नहीं की जाएगी। कुर्बानी के अवशेषों का उचित निस्तारण सुनिश्चित कराया जाय। जिलाधिकारी ने गोशालाओं में हरे चारे, चुनी एवं चोकर आदि की समुचित व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी दिए। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि ट्रांसफार्मरों के पास कूड़ा अथवा पुराने सामान न फेंकने के संबंध में जागरूकता हेतु बैनर लगाये जायं। कि नगर निकायों को राजस्व के नए स्रोत विकसित करने की दिशा में कार्य करना चाहिए।
    बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट सहित नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: क्षेपं सदस्य के सूने घर को चोरों ने निशाना बनाकर लाखों का जेवर उड़ाया

    Jaunpur News: क्षेपं सदस्य के सूने घर को चोरों ने निशाना बनाकर लाखों का जेवर उड़ाया

    • क्षेपं सदस्य के सूने घर को चोरों ने निशाना बनाकर लाखों का जेवर उड़ाया

    तेजस टूडे सं.
    चन्दन अग्रहरि
    शाहगंज, जौनपुर। कोतवाली क्षेत्र के सूरीस गांव में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।
    जानकारी के अनुसार गांव निवासी एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य शैलेंद्र कुमार अपने पूरे परिवार के साथ घर में ताला बंद कर एक निमंत्रण कार्यक्रम में गए हुए थे। बुधवार की सुबह करीब 9 बजे जब परिवार वापस लौटा तो घर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। चोरों ने घर के कमरों और अलमारी के ताले तोड़ दिए थे तथा अंदर रखा बक्सा भी टूटा हुआ मिला।
    पीड़ित परिवार के मुताबिक चोर अलमारी और बक्से में रखे करीब 4 से 5 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। आशंका जताई जा रही है कि चोर घर के बाहर बने छज्जे के सहारे मकान के अंदर दाखिल हुए थे।
    घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा किया जायेगा।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: माहवारी कोई बीमारी नहीं, बल्कि प्राकृतिक है प्रक्रिया: नीरा आर्या

    Jaunpur News: माहवारी कोई बीमारी नहीं, बल्कि प्राकृतिक है प्रक्रिया: नीरा आर्या

    • माहवारी कोई बीमारी नहीं, बल्कि प्राकृतिक है प्रक्रिया: नीरा आर्या

    • अन्तर्राष्ट्रीय माहवारी दिवस पर किशोरियों को किया गया जागरूक

    तेजस टूडे सं.
    विनोद कुमार
    केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के उमरवार व महुली गांव में अंतर्राष्ट्रीय माहवारी दिवस पर किशोरीयो एवं महिलाओं के साथ बैठक कर माहवारी को लेकर जागरूक करते हुए सेनेटरी पैड वितरण किया गया। इस दौरान किशोरियों ने पहली बार खुलकर पैड पकड़ा व फोटो खिंचवा कर अपने अनुभव को साझा किया।
    इस बाबत समावेश साथी नीरा आर्या ने बताया कि माहवारी कोई विमारी नहीं यह एक प्राकृतिक प्रक्रिया है इसमें लड़कियां बिल्कुल साफ सुथरा व सामान्य रहती हैं। संविधान का अनुच्छेद 21 महिलाओं को गरिमा के साथ जीने का अधिकार देता है।
    इस अवसर पर आशा दीदी मुन्नी, सुचित्रा, लक्की, हनी, प्रभावती, सुमन, सुरेखा, आरती, कलावती समेत भारी संख्या में किशोरी व महिलाएं मौजूद रहीं।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: तपती धूप में प्रधान संघ अध्यक्ष ने राहगीरों को पिलाया शरबत—नीबू पानी

    Jaunpur News: तपती धूप में प्रधान संघ अध्यक्ष ने राहगीरों को पिलाया शरबत—नीबू पानी

    • तपती धूप में प्रधान संघ अध्यक्ष ने राहगीरों को पिलाया शरबत—नीबू पानी

    तेजस टूडे सं.
    सुइथाकला, जौनपुर। भीषण गर्मी और तपती धूप के बीच बुधवार को पट्टीनरेन्द्रपुर–सरपतहां मार्ग स्थित बरबसपुर तिराहे पर प्रधान संघ की ओर से राहगीरों के लिए शरबत और नीबू पानी वितरण कार्यक्रम किया गया। प्रधान संघ अध्यक्ष राम प्रकाश दूबे के नेतृत्व में बाइक, कार सहित अन्य वाहनों से गुजर रहे लोगों को रोककर सम्मानपूर्वक ठंडा पेय पिलाया गया।इस दौरान राम प्रकाश दूबे ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है और जरूरतमंदों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। ग्राम विकास अधिकारी सौरभ मिश्र ने कहा कि परोपकार और मानवसेवा से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है। ऐसे कार्य लोगों को एक-दूसरे की मदद के लिए प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम में सदानंद दूबे, शेषनाथ पाण्डेय, सतीश दूबे, इन्द्रदेव दूबे, देवेश दूबे, रामधारी दूबे, संजय तिवारी, विशाल दूबे, बालेश दूबे सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: जौनपुर गैंगरेप केस: 6 साल बाद कानून का ‘महाबज्र’

    Jaunpur News: जौनपुर गैंगरेप केस: 6 साल बाद कानून का ‘महाबज्र’

    • जौनपुर गैंगरेप केस: 6 साल बाद कानून का ‘महाबज्र’

    • दो दोषियों को 20-20 साल की सख्त कैद

    तेजस टूडे सं.
    हिमांशु श्रीवास्तव
    जौनपुर। खेतासराय की एक साहसी बेटी ने इस बात को सच साबित कर दिखाया है। साल 2019 में घर की चारदीवारी के भीतर दरिंदगी करने वाले दो अपराधियों को अदालत ने सलाखों के पीछे भेजकर समाज को एक कड़ा संदेश दिया है। यह खौफनाक दास्तान 27 दिसंबर 2019 की है। दोपहर के करीब 12:30 बजे जब पूरा इलाका अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में मसरूफ था तब खेतासराय की 24 वर्षीय युवती अपने घर में अकेली थी। पीड़िता, जो इंटरमीडिएट तक शिक्षित है, को भनक भी नहीं थी कि उसकी सुरक्षा पर ग्रहण लगने वाला है तभी घात लगाकर बैठे दिलीप उर्फ नखड़ू यादव और हनुमान उर्फ चंद्रकेश यादव अचानक घर की सीमा लांघकर भीतर दाखिल हो गये। आरोपियों ने युवती की बेबसी का फायदा उठाकर उसे दबोच लिया। वे उसे जबरन कमरे में खींच ले गये और बारी-बारी से उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। गुनाह को अंजाम देने के बाद दोनों ने पीड़िता को जुबान खोलने पर जान से मारने की खौफनाक धमकी दी और फरार हो गये।

    अदालत का फैसला: मिट गया गुनाह का गुरूर
    धमकियों के आगे घुटने टेकने के बजाय पीड़िता ने कानून पर भरोसा जताया और खेतासराय थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस की विवेचना, पुख्ता मेडिकल साक्ष्य और मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज पीड़िता के बयानों ने आरोपियों के बचने के सारे रास्ते बंद कर दिये। दोनों पक्षों की मैराथन दलीलों और सबूतों को परखने के बाद, अपर सत्र न्यायाधीश बी. नारायणन की अदालत ने दोनों आरोपियों को सामूहिक दुष्कर्म का दोषी पाया और निम्नलिखित सजा मुकर्रर किया।

    कठोर कारावास
    दोनों दोषियों को 20-20 वर्ष जेल की सलाखों के पीछे गुजारने होंगे। आर्थिक दंड: कोर्ट ने प्रत्येक दोषी पर 40,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है। डिफॉल्ट सजा: यदि दोषी इस जुर्माने की रकम को अदा करने में नाकाम रहते हैं तो उन्हें 2 महीने की अतिरिक्त जेल काटनी होगी। इस फैसले ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि अपराधी चाहे खुद को कानून से कितना भी बड़ा क्यों न समझ लें, आखिरकार न्याय की चौखट पर उनके पाप का अंत होना निश्चित है। जौनपुर की इस बेटी का संघर्ष उन तमाम पीड़ितों के लिए एक मिसाल है जो इंसाफ की आस में अदालतों के चक्कर काट रहे हैं।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • सम्भावित मौसमीय परिस्थितियों को देखते हुये जिला प्रशासन अलर्ट

    सम्भावित मौसमीय परिस्थितियों को देखते हुये जिला प्रशासन अलर्ट

    • सम्भावित मौसमीय परिस्थितियों को देखते हुये जिला प्रशासन अलर्ट

    तेजस टूडे ब्यूरो
    बृजेन्द्र कुमार
    हमीरपुर। उष्ण लहर एवं भीषण गर्मी को लेकर प्रशासन सतर्क भारत मौसम विज्ञान विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार जनपद हमीरपुर में 26 मई से 30 मई तक उष्ण लहर (लू), भीषण गर्मी, उष्ण रात्रि, मेघगर्जन, वज्रपात एवं तेज हवाओं की संभावना व्यक्त की गई है। संभावित मौसमीय परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जनहित में एडवाइजरी जारी करते हुए आमजन से सतर्कता एवं सावधानी बरतने की अपील की गई है।
    जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जारी एडवाइजरी में बताया गया है कि 26 एवं 27 मई को भीषण उष्ण लहर और अत्यधिक गर्मी के कारण हीट स्ट्रोक, निर्जलीकरण एवं गर्मी से संबंधित बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। विशेष रूप से बच्चों, वृद्धजनों, गर्भवती महिलाओं, दिव्यांगजनों एवं खुले में कार्य करने वाले श्रमिकों पर इसका अधिक प्रभाव पड़ने की संभावना है। इसके अतिरिक्त 28 से 30 मई के मध्य मेघगर्जन, वज्रपात तथा 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है। तेज हवाओं के कारण पेड़ गिरने, कमजोर संरचनाओं एवं विद्युत पोलों को क्षति पहुंचने के साथ खड़ी फसलों, बागवानी एवं सब्जी फसलों को नुकसान होने की आशंका भी व्यक्त की गई है।
    प्रशासन द्वारा नागरिकों से दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने, पर्याप्त मात्रा में पानी एवं तरल पदार्थों का सेवन करने तथा धूप में निकलते समय सिर को ढंककर रखने की अपील की गई है। लोगों को ओआरएस, छाछ, लस्सी, नींबू पानी आदि का उपयोग कर शरीर को हाइड्रेटेड रखने की सलाह दी गई है।कृषकों एवं पशुपालकों को भी विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। किसानों को खेतों में पर्याप्त नमी बनाए रखने, शाम के समय हल्की सिंचाई करने तथा सब्जियों एवं फसलों को तेज धूप से बचाने हेतु छायादार नेट आदि का उपयोग करने की सलाह दी गई है। वहीं पशुपालकों से जानवरों को पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने एवं दोपहर में खुले में न चराने का अनुरोध किया गया है।
    जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील किया कि मौसम विभाग एवं प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल स्वास्थ्य विभाग अथवा स्थानीय प्रशासन से संपर्क करें।“सतर्क रहें, सुरक्षित रहें”— इसी संदेश के साथ जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से सहयोग एवं जागरूकता बनाए रखने की अपील किया है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • ग्रापए के संस्थापक बालेश्वर लाल जी की मनी पुण्यतिथि

    ग्रापए के संस्थापक बालेश्वर लाल जी की मनी पुण्यतिथि

    • ग्रापए के संस्थापक बालेश्वर लाल जी की मनी पुण्यतिथि

    तेजस टूडे ब्यूरो
    संतोष जायसवाल
    मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ। स्थानीय रोडवेज में स्थित ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन कार्यालय पर बुधवार को संगठन के संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल की 39वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में क्षेत्र के पत्रकारों, सामाजिक लोगों एवं संगठन पदाधिकारियों ने भाग लेकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।
    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली प्रभारी कमलकांत वर्मा ने बाबू बालेश्वर लाल के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किए और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया। पत्रकार समाज का आईना होता है और पत्रकारिता के क्षेत्र में बालेश्वर लाल का योगदान हमेशा प्रेरणादायी रहेगा। इसके बाद एसोसिएशन मुहम्मदाबाद गोहना तहसील इकाई के पदाधिकारियों एवं पत्रकारों ने बारी-बारी से उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तहसील अध्यक्ष सरफराज अहमद ने कहा कि बाबू बालेश्वर लाल ने ग्रामीण पत्रकारों को संगठित करने और उनके अधिकारों की आवाज बुलंद करने का कार्य किया। कार्यक्रम में तहसील महामंत्री अनंत प्रताप आजाद ने कहा कि पत्रकारों को उनके बताए आदर्शों एवं सिद्धांतों का पालन करते हुए निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता करनी चाहिए।
    इस मौके पर तहसील अध्यक्ष सरफराज अहमद, महामंत्री अनंत प्रताप आजाद ने कहा कि संगठन हमेशा पत्रकारों के हितों के लिए कार्य करता रहेगा। कार्यक्रम में ग्रापए के पदाधिकारी संतोष जायसवाल, राजेश जायसवाल, रमेश यादव, दूधनाथ चक्रवर्ती, खुर्शीद कमाल अंसारी, हारुन खान, प्रमोद विश्वकर्मा, राजीव शर्मा सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे। अंत में सभी ने बालेश्वर लाल जी के बताये मार्गों पर चलने का संकल्प लिया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता एवं मारपीट

    पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता एवं मारपीट

    • पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता एवं मारपीट

    तेजस टूडे ब्यूरो
    बृजेन्द्र कुमार
    मौदहा, हमीरपुर‌। स्थानीय थाना क्षेत्रांतर्गत पीआरवी को सूचना प्राप्त हुई कि मलीकुआँ चौराहा निवासी एक व्यक्ति द्वारा घरेलू विवाद के दौरान मारपीट की जा रही है। सूचना पर तत्काल पीआरवी टीम मौके पर पहुँची। मौके पर आरोपी अर्जुन पुत्र खेमचन्द्र द्वारा पुलिस कार्यवाही में बाधा उत्पन्न करते हुए पुलिस कर्मियों के साथ अभद्रता, मारपीट एवं जान से मारने की धमकी दी गई। इसी दौरान आरोपी ने उग्र होकर पास में लगे हैंडपंप पर कई बार अपना सिर मार लिया जिससे उसके सिर में चोट आ गई। इसके बाद आरोपी द्वारा ईंट-पत्थर फेंके गये जिससे पीआरवी वाहन का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया तथा पास में खड़ी एक एम्बुलेंस भी क्षतिग्रस्त हुई। घायल अर्जुन को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय हमीरपुर भेजा गया है। उक्त घटना के संबंध में थाना मौदहा पर प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • स्थगनादेश के बावजूद विवादित भूमि पर अवैध कब्जा!

    स्थगनादेश के बावजूद विवादित भूमि पर अवैध कब्जा!

    • स्थगनादेश के बावजूद विवादित भूमि पर अवैध कब्जा!

    तेजस टूडे ब्यूरो
    सुधीर सोनी
    करनैलगंज, गोण्डा। स्थानीय तहसील क्षेत्र में विवादित भूमि पर अवैध कब्जा, बाउंड्री निर्माण और न्यायालय के आदेशों की अनदेखी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। ग्राम कस्तूरी निवासी शिव कुमार पाण्डेय ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश समेत मंडलायुक्त देवीपाटन मंडल, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, उपजिलाधिकारी तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली करनैलगंज को शिकायती प्रार्थना पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित शिवकुमार का आरोप है कि ग्राम कोंचा कासिमपुर निवासी विश्वनाथ तिवारी द्वारा विवादित गाटा संख्या 676 की भूमि पर जबरन मिट्टी भरान कर स्थिति परिवर्तन करके व अवैध रूप से बाउंड्री बनाकर उनकी लगभग एक बीघा भूमि पर कब्जा कर उसे अपने गाटा में मिला लिया गया है। पीड़ित का कहना है कि यह कार्रवाई राजस्व अभिलेखों के विपरीत एवं पूर्णतया विधि विरूद्ध है।
    शिकायत के अनुसार उक्त भूमि विवाद का मामला सिविल न्यायालय एफटीसी प्रथम गोण्डा तथा बोर्ड ऑफ रेवेन्यू उत्तर प्रदेश लखनऊ में विचाराधीन है। इतना ही नहीं, दोनों मामलों में उच्च न्यायालय लखनऊ बेंच द्वारा शीघ्र निस्तारण के निर्देश भी दिए जा चुके हैं। इसके बावजूद मौके की वास्तविक स्थिति बदलने और निर्माण कार्य कराने का प्रयास किया जा रहा है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि विपक्षी पक्ष की माधुरी देवी द्वारा स्वयं गाटा संख्या 676 पर स्थगन आदेश प्राप्त किए जाने के बावजूद आलोक कंस्ट्रक्शन के पक्ष में किरायानामा एग्रीमेंट निष्पादित किया गया जिससे विवादित भूमि की स्थिति प्रभावित हो रही है। उन्होंने इसे न्यायालयीय आदेशों का खुला दुरुपयोग बताते हुए गंभीर अनियमितता करार दिया है। पीड़ित के मुताबिक उन्होने अपनी भूमि गाटा संख्या 677 पर माननीय न्यायालय सिविल जज जूनियर डिविजन गोंडा से स्थाई निषाधाज्ञा भी प्राप्त कर रखी है।
    पीड़ित का यह भी कहना है कि विपक्षी दबंग और झगड़ालू प्रवृत्ति के है। उनका कहना है कि जब भी वह अपनी भूमि के पास जाते हैं तो विपक्षी गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हैं। पीड़ित के मुताबिक विपक्षी खुलेआम राजनीतिक पहुंच और पैसे का हवाला देते हुए कहते हैं कि “जहां जाना हो चले जाओ, कोई हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकता।” पीड़ित ने प्रशासन से मांग किया कि विवादित भूमि से अवैध अतिक्रमण तत्काल हटवाकर पूर्व की स्थिति बहाल कराई जाए तथा न्यायालयीय आदेशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही दोषियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में कार्रवाई कर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की मांग भी की गई है।
    पीड़ित द्वारा प्रार्थना पत्र के साथ विभिन्न न्यायालयों द्वारा पारित स्थगन आदेश, राजस्व अधिकारियों एवं अपर आयुक्त देवीपाटन मंडल के आदेश, जीपीएस लोकेशन फोटो तथा राजस्व परिषद सदस्य द्वारा पारित आदेश की प्रतियां भी संलग्न की गई हैं। मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। अब निगाहें प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हैं कि आखिर न्यायालयीय आदेशों के अनुपालन और भूमि विवाद के समाधान को लेकर प्रशासन क्या कदम उठाता है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • प्रसूता को लेकर जा रही टैम्पो को अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर

    प्रसूता को लेकर जा रही टैम्पो को अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर

    • प्रसूता को लेकर जा रही टैम्पो को अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर

    • महिला की हुई मौत, 5 घायल, अस्पताल में भर्ती

    तेजस टूडे ब्यूरो
    सुधीर सोनी
    गोण्डा। जिले के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत गोंडा-लखनऊ हाईवे पर स्थित बालपुर जाट गांव के पास मंगलवार-बुधवार की बीती रात एक भीषण सड़क हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। सवारियों से भरी एक टेंपो को किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि टेंपो में सवार एक महिला का हाथ कटकर शरीर से अलग हो गया जिसकी अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दर्दनाक मौत हो गई।
    मिली जानकारी के मुताबिक कर्नलगंज के ग्राम पंचायत कुंवरपुर अमरहा के सिकिहा गांव के रहने वाले अर्जुन अपनी प्रसूता पत्नी का इलाज कराने गोंडा गये थे। इलाज के बाद वह टेंपो से वापस लौट रहे थे। टेंपो में उनकी पत्नी, एक आशा बहू, मीरा देवी समेत अन्य लोग सवार थे। इसी दौरान बालपुर जाट गांव के पास सामने से आए अज्ञात वाहन ने टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही टेंपो सड़क किनारे पलट गई और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में 3 महिलाओं समेत कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल अस्पताल भेजवाया गया जहां इलाज के दौरान गंभीर रूप से घायल महिला मीरा देवी (62) पत्नी रामगोपाल गोस्वामी की मौत हो गई। अन्य घायलों का इलाज जारी है। सड़क हादसे में मीरा देवी की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय टेंपो चालक मोहम्मद उस्मान उर्फ करिया नशे की हालत में था और वाहन लापरवाही से चला रहा था। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने टैंपो व चालक को हिरासत में लेकर पूंछताछ शुरू कर दी है। वहीं हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस आस—पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और फरार वाहन व उसके चालक की तलाश में जुटी हुई है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा तथा परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मामले में परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले में विधिक कार्रवाई में जुटी है।
    049

    आटो रिक्शा से आ रही महिला के बैग से लाखों के जेवर व नकदी चोरी
    तेजस टूडे ब्यूरो
    सुधीर सोनी
    गोण्डा। जनपद के कर्नलगंज क्षेत्र में आटो रिक्शा से आ रही एक महिला के बैग से लाखों रुपये मूल्य के जेवरात और नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाना कोतवाली कर्नलगंज में प्रार्थना पत्र देकर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। मिली जानकारी के अनुसार बहराइच जनपद के थाना फखरपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोठवल कला निवासी वंदना सिंह पत्नी सत्यप्रकाश सिंह सोमवार 26 मई की सुबह करीब 10 बजे अपने ससुराल से मायके ग्राम बहुवन मदार मांझा, थाना परसपुर आ रही थीं। समय करीब 11 बजे जरवल से कर्नलगंज आने वाले आटो से आ रही थी। उसी आटो में 4 सोने की चूड़ी, 2 लेडीज अ़ंगूठी, व 1 जेंट्स अंगूठी, 1 चैन, 1 बाला, 1 सुई धागा, 1 मंगल सूत्र, 1 छोटा माला, 1 गले का पान आदि सामग्री आटो में ही किसी ने निकाल लिया। जब प्रार्थिनी ने आटो रिक्शा को किराया देने के लिए बैग उठाया तो चैन खुला मिला और उक्त जेवरात गायब मिले। प्रार्थिनी अकेली थी। आटो रिक्शा वाला तत्काल फरार हो गया। प्रार्थिनी सूचना को आई है। बैग में 3000 रूपये भी था। घटना के बाद पीड़िता ने थाना कोतवाली कर्नलगंज पहुंचकर पुलिस को लिखित तहरीर दी और मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • सीवर कार्यों की बदहाली पर विधायक का फूटा गुस्सा

    सीवर कार्यों की बदहाली पर विधायक का फूटा गुस्सा

    • सीवर कार्यों की बदहाली पर विधायक का फूटा गुस्सा

    • कहा— अधूरी एवं खराब सड़कों पर न किये जायं ठेकेदारों को भुगतान

    तेजस टूडे ब्यूरो
    राजेश श्रीवास्तव
    अयोध्या। शहर में बदहाल सीवर व्यवस्था, महीनों से खोदी गई सड़कों और अधूरे पड़े कार्यों को लेकर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता का गुस्सा आखिरकार फूट पड़ा। सर्किट हाउस सभागार में जल निगम अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक में विधायक ने अधिकारियों और ठेकेदारों की कार्यशैली पर तीखी नाराजगी जताते हुए कहा कि “जनता को परेशान करने वाली लापरवाही अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”
    बैठक के दौरान पार्षदों ने शहर के विभिन्न वार्डों में सीवर परियोजना की अव्यवस्था और सुस्त कार्यप्रणाली की पोल खोलकर रख दी। पार्षद अनुज दास ने बताया कि 6 महीने पहले सड़क खोदने के बाद आज तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ जिससे स्थानीय लोगों का आवागमन दूभर हो गया है। पार्षद अनूप श्रीवास्तव ने कहा कि कई स्थानों पर महीनों से काम लंबित पड़ा है और संबंधित ठेकेदार संसाधनों के अभाव में काम तक नहीं करा पा रहा। पार्षद दीप कुमार गुप्ता ने आदर्श पुरम कॉलोनी के सड़कों की बदहाली का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सीवर लाइन डालने के बाद सड़कें चलने लायक नहीं बची हैं। घोसियाना क्षेत्र में पाइप डालने के बाद ठेकेदार महीनों से गायब है।
    वहीं पार्षद अंकित त्रिपाठी ने लोगों के घरों में सीवर का पानी भरने की गंभीर शिकायत रखी। पार्षद ज्ञान केसरवानी ने मकबरा फतेहगंज रोड में चल रहे सीवर कार्य में जलनिगम की कार्यशैली पर सवाल उठाए। पार्षद विनय जायसवाल ने रामपथ पर खुले पड़े मैनहोल, ढक्कन गायब होने, सीवर ओवरफ्लो और कंट्रोल रूम द्वारा शिकायतों के निस्तारण में उदासीनता के मुद्दे भी जोरशोर से उठे।
    इन शिकायतों पर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने अधिकारियों को कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए निर्देश दिया कि जब तक पुराने और अधूरे कार्य पूरे नहीं हो जाते, तब तक किसी भी नए स्थान पर सीवर लाइन का कार्य शुरू न किया जाए। अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी खोदी गई सडकों के गुणवत्ता पूर्ण निमार्ण से पहले ठेकेदारों का भुगतान रोक दिया जाए। बरसात से पहले हर हाल में खोदी गई सड़कों का निर्माण पूरा होना चाहिए। जल निगम की कार्यशैली को अव्यवस्थित बताते हुए कहा कि अधिकारियों व कर्मचारियों की व्यक्तिगत जिम्मेदारी तय की जाएगी और कार्यशैली में सुधार न आने पर शासन को कार्रवाई की संस्तुति भेजी जाएगी।
    बैठक जल निगम के अधीशाषी अभियन्ता नगरीय रोहित चौरसिया, सहायक अभियन्ता विवेक पाण्डेय, संतोष सिंह, मंडल अध्यक्ष रवि सोनकर, मीडिया प्रभारी अमित मिश्र, वरूण चौधरी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • विभागीय मिलीभगत से हरे भरे पेड़ों पर चल रहा आरा!

    विभागीय मिलीभगत से हरे भरे पेड़ों पर चल रहा आरा!

    • विभागीय मिलीभगत से हरे भरे पेड़ों पर चल रहा आरा!

    तेजस टूडे ब्यूरो
    गोविन्द वर्मा
    बाराबंकी। फतेहपुर रेंज क्षेत्र में वन माफियाओं द्वारा विभागीय संरक्षण में हरे-भरे पेड़ों पर बेख़ौफ़ होकर आरा चलाया जा रहा है। क्षेत्र के इसरौली गांव में बंजर सरकारी भूमि पर वर्षों से खड़े आम के दो विशालकाय पेड़ों को देखते ही देखते काटकर गायब कर दिया गया। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में वन विभाग और स्थानीय पुलिस की भूमिका को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।
    ग्रामीणों का आरोप है कि बिना विभागीय संरक्षण के इतनी बड़ी कटान संभव नहीं हो सकती। स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों आम के पेड़ काफी पुराने और घने थे। इन पेड़ों की छांव में राहगीर वर्षों से आराम करते चले आ रहे थे। आरोप है कि ठेकेदार रमेश और इकरार अपने सहयोगियों के साथ योजनाबद्ध तरीके से पेड़ों को काटकर लाद ले गये। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में लंबे समय से लकड़ी माफिया सक्रिय हैं। वन विभाग की दया दृष्टि के चलते लगातार हरे पेड़ों पर आरा चलाया जा रहा है।
    लोगों का कहना है कि रात के अंधेरे में ही नहीं, बल्कि दिनदहाड़े भी अवैध कटान हो रही है परन्तु जिम्मेदार चादर ताने सो रहे हैं। सरकारी भूमि पर लगे पेड़ों को इस तरह काटा जाना विभागीय लापरवाही का प्रत्यक्ष प्रमाण है। इस सम्बंध में प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी। जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • व्यापारी के घर हुई लूट का हुआ खुलासा, दो घायल सहित 5 बदमाश गिरफ्तार

    व्यापारी के घर हुई लूट का हुआ खुलासा, दो घायल सहित 5 बदमाश गिरफ्तार

    • व्यापारी के घर हुई लूट का हुआ खुलासा, दो घायल सहित 5 बदमाश गिरफ्तार

    तेजस टूडे ब्यूरो
    गोविन्द वर्मा
    बाराबंकी। देवा थाना क्षेत्र के ग्वारी गांव में व्यापारी के घर हुई डकैती का पुलिस ने महज 5 दिनों के भीतर खुलासा कर दिखाया है। सर्विलांस और देवा पुलिस की संयुक्त टीम के साथ हुई मुठभेड़ में दो शातिर डकैत दबोचे गए हैं। गिरोह के 3 अन्य सदस्यों को गोवर्धन कॉलोनी गेट के पास से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके कब्जे से लूटे गये 4 लाख 64 हजार रुपये नकद, भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात, वारदात में इस्तेमाल वैगनआर कार, एक मोटरसाइकिल और 4 अवैध तमंचे बरामद किए हैं। बीती 22 मई की रात को क्षेत्र के ग्वारी चौराहा निवासी आलोक जायसवाल के घर के पीछे का दरवाजा तोड़कर कई बदमाश अंदर दाखिल हुए थे। बदमाशों ने पूरे परिवार को बंधक बनाकर बेरहमी से मारपीट की और घर में रखी लाखों की नकदी व जेवरात लूटकर फरार हो गए थे। इस दुस्साहसिक वारदात के बाद पुलिस कप्तान ने स्वाट और सर्विलांस समेत कई टीमों को खुलासे के लिए लगाया था।
    मुठभेड़ में घायल हुए बदमाशों की पहचान जसीम अहमद निवासी बहराइच और सैफ निवासी घुंघटेर के रूप में हुई है जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। इनके अलावा मो. इस्माइल सीतापुर, मो. अबरार बाराबंकी और बलवंत सिंह प्रतापगढ़ को भी गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ से पता चला कि गिरफ्त में आए बदमाशों का एक संगठित गिरोह है जिसका सरगना बुलंदशहर का रहने वाला शातिर अपराधी रोहित जाट है। यह गैंग बेहद शातिर तरीके से घूम-घूम कर उन व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और घरों की रेकी करता था जहां लोग कम और पैसा व जेवरात ज्यादा हों। बाराबंकी की इस वारदात के अलावा इस गिरोह ने लखनऊ, सीतापुर और गोंडा जिलों में भी डकैती और लूट की कई बड़ी वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकारी है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक पकड़े गए बदमाशों का लंबा-चौड़ा आपराधिक इतिहास है जिन पर पहले से ही गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट और लूट के दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस फरार मुख्य सरगना की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • टीकाकरण केन्द्रों का डीएम ने लिया जायजा

    • टीकाकरण केन्द्रों का डीएम ने लिया जायजा

    तेजस टूडे ब्यूरो
    गोविन्द वर्मा
    बाराबंकी। टीकाकरण कार्यक्रमों की गुणवत्ता का जायजा लेने हेतु जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने विभिन्न टीकाकरण केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने आशा कार्यकर्ताओं से उनके क्षेत्र में चिन्हित नवजात शिशुओं एवं गर्भवती महिलाओं की जानकारी ली तथा निर्देशित किया कि प्रत्येक आशा कार्यकर्ता के पास एक व्यवस्थित रजिस्टर होना चाहिए, जिसमें गर्भधारण के समय से लेकर प्रसव तथा उसके पश्चात शिशु को लगाए जाने वाले सभी टीकों का सम्पूर्ण विवरण दर्ज रहे। उन्होंने कहा कि सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को अपने क्षेत्र के प्रत्येक बच्चे एवं गर्भवती महिला की जानकारी होनी चाहिए जिससे कोई भी लाभार्थी टीकाकरण एवं स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित न रह जाए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि नियमित रूप से सैम एवं मैम श्रेणी के बच्चों की जांच एवं सतत निगरानी की जाए। बच्चों के पोषण स्तर की भी नियमित समीक्षा की जाय, ताकि कुपोषण की स्थिति को समय रहते चिन्हित कर आवश्यक उपचार एवं सहायता उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में ड्यू लिस्ट के अनुसार लाभार्थियों को समय से सूचना देकर टीकाकरण केंद्रों तक लाने की व्यवस्था की जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अन्ना सुदन, एसडीएम नवाबगंज गुंजिता अग्रवाल, डिप्टी सीएमओ डॉ. राजीव सिंह, डीपीओ सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • खड़े डम्फर में पीछे से दूसरे ने मारी टक्कर, लगी आग

    खड़े डम्फर में पीछे से दूसरे ने मारी टक्कर, लगी आग

    • खड़े डम्फर में पीछे से दूसरे ने मारी टक्कर, लगी आग

    तेजस टूडे ब्यूरो
    बृजेन्द्र कुमार
    बिवांर, हमीरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के बड़ा सड़क हादसा हो गया। बंधुर रोड पर मोरम लदे तेज रफ्तार डंपर ने सड़क किनारे खड़े खराब डंपर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों डंपरों में आग लग गई। हादसे में पीछे से टक्कर मारने वाले डंपर के चालक की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई जबकि खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों डंपर जलालपुर थाना क्षेत्र के भेड़ी गांव से मोरम लादकर जा रहे थे। रास्ते में एक डंपर खराब होकर सड़क किनारे खड़ा था तभी पीछे से आए दूसरे डंपर ने उसमें टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही बिवांर पुलिस मौके पर पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस मृत चालक की शिनाख्त और हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • नगरीय निकायों को स्वच्छ रखें एवं पेयजल आपूर्ति सुचारू रूप से करायेंः अनुनय झा

    नगरीय निकायों को स्वच्छ रखें एवं पेयजल आपूर्ति सुचारू रूप से करायेंः अनुनय झा

    • नगरीय निकायों को स्वच्छ रखें एवं पेयजल आपूर्ति सुचारू रूप से करायेंः अनुनय झा

    तेजस टूडे ब्यूरो
    अमित त्रिवेदी
    हरदोई। नगर पालिका/पंचायत मे होने वाले विकास कार्यों के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में स्वामी विवेकानन्द सभागार कलेक्टेªट में आहूत बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकरी अनुनय झा ने उपस्थित सभी निगरीय निकायों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिये कि अपनी नगर निकायों में होने वाले कार्यों को शासन के गाइड लाइन के अनुसार निर्धारित समय सीमा मे गुणवत्ता परक करायें। उन्होंने कहा कि सभी नगरीय क्षेत्रों में अतिक्रमण एवं भीड़-भाड़ के नियंत्रण हेतु समस्त ईओ ई-रिक्शा स्टैण्ड एवं चार्जिंग पाइंट स्थापित करायें। साथ ही मुख्य-मुख्य बाजारों में वैडिंग जोन बनवायें तथा खराब सड़को की मरम्मत प्राथमिकता पर करायें और पालिका की आय बढ़ाने के लिए दुकानों एवं बारात घर का निर्माण करायें एवं नगरीय निकायों को स्वच्छ रखें आगामी बरसात के दृष्टिगत नालों की सफाई व्यवस्था पर भी ध्यान दिया जाये। पेयजल आपूर्ति सुचारू रूप से करायें। बैठक में हरदोई नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्रा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी, अतिरिक्त मजिस्टेªट अरूणिमा श्रीवास्तव, संस्कृति द्विवेदी, वरिष्ठ कोषाधिकारी, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम सहित सभी नगरीय निकायों के अधिशासी अधिकारी तथा जेई आदि उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • घर में आग लगने से किसान की जलने से हुई दर्दनाक मौत

    घर में आग लगने से किसान की जलने से हुई दर्दनाक मौत

    • घर में आग लगने से किसान की जलने से हुई दर्दनाक मौत

    तेजस टूडे ब्यूरो
    बृजेन्द्र कुमार
    मौदहा, हमीरपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत करहिया में दर्दनाक हादसा घर में लगी भीषण आग में किसान की जलकर मौके पर मौत। घर में मौजूद बकरियां और 3 कुत्ते भी आग की चपेट में आकर जिंदा जल गये। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने कुछ ही देर में भयावह रूप ले लिया। सूचना मिलते ही सीओ समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने किसान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • 29—30 मई को रेल लाइन मुआवजे का लगेगा शिविर

    29—30 मई को रेल लाइन मुआवजे का लगेगा शिविर

    • 29—30 मई को रेल लाइन मुआवजे का लगेगा शिविर

    तेजस टूडे ब्यूरो
    एम अहमद
    श्रावस्ती। अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) एवं सक्षम प्राधिकारी (भूमि अध्याप्ति) ललित कुमार ने बताया कि खलीलाबाद-बहराइच नई रेल लाइन परियोजना के अंतर्गत अधिग्रहीत भूमि के प्रतिकर भुगतान के लिए 29 एवं 30 मई को कलेक्ट्रेट भिनगा स्थित कार्यालय में विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर की ओर से जनपद श्रावस्ती की तहसील भिनगा, इकौना एवं जमुनहा के कुल 34 गांवों की भूमि रेल परियोजना के लिए अधिग्रहीत की गई है। अधिनिर्णय के बाद शेष किसानों को मुआवजा भुगतान हेतु पूर्वाह्न 11 बजे से कार्यालय सक्षम प्राधिकारी भूमि अध्याप्ति/अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) श्रावस्ती में बुलाया गया है। प्रशासन ने संबंधित किसानों से निर्धारित तिथि पर आवश्यक अभिलेखों के साथ उपस्थित होने की अपील की है। किसानों को एक पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक पासबुक की छायाप्रति, आधार कार्ड की प्रति तथा एक रसीदी टिकट साथ लाना अनिवार्य होगा। अपर जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि यह प्रतिकर भुगतान प्राप्त करने का अंतिम अवसर है। निर्धारित तिथि तक मुआवजा प्राप्त न करने पर धनराशि कोषागार के राजस्व मद में जमा कर दी जायेगी।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • ‘आज के परिवेश में पत्रकारिता’ विषयक गोष्ठी आयोजित

    ‘आज के परिवेश में पत्रकारिता’ विषयक गोष्ठी आयोजित

    • ‘आज के परिवेश में पत्रकारिता’ विषयक गोष्ठी आयोजित

    • ग्रापए संस्थापक को दी गयी श्रद्धांजलि

    तेजस टूडे ब्यूरो
    एनके मिश्र
    लखीमपुर खीरी। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की जिला इकाई द्वारा संगठन के संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल की 39वीं पुण्यतिथि पर नगर पालिका सभागार में श्रद्धांजलि सभा एवं “आज के परिवेश में पत्रकारिता” विषय पर विचार गोष्ठी की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नितेश अग्रवाल ने किया। इस मौके पर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित वरिष्ठ पत्रकार एनके मिश्र सहित कई पत्रकारों ने पत्रकारिता में निष्पक्षता, पत्रकार सम्मान और प्रशासन से सामंजस्य पर अपने विचार रखे। वक्ताओं ने सच और जनहित की खबरों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। अंत में दो मिनट का मौन रखकर बाबू बालेश्वर लाल को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर तमाम लोग उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • ग्रापए के संस्थापक बालेश्वर लाल जी की पुण्यतिथि पर दी गयी श्रद्धांजलि

    ग्रापए के संस्थापक बालेश्वर लाल जी की पुण्यतिथि पर दी गयी श्रद्धांजलि

    • ग्रापए के संस्थापक बालेश्वर लाल जी की पुण्यतिथि पर दी गयी श्रद्धांजलि

    तेजस टूडे ब्यूरो
    आरएल पाण्डेय
    लखनऊ। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के कार्यालय पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की जिला इकाई ने जिलाध्यक्ष आर एल पाण्डेय की अगुआई में संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल की पुण्यतिथि पर पुष्प अर्पित करते हुए नमन एवं भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। साथ ही उनके कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर जिलाध्यक्ष श्री पाण्डेय ने कहा कि ग्रामीण पत्रकारों के अधिकार, सम्मान और एकता के लिए बालेश्वर लाल जी का संघर्ष, समर्पण और योगदान सदैव स्मरणीय एवं प्रेरणादायी रहेगा। इसी क्रम में संरक्षक अभिषेक श्रीवास्तव ने उनके संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संस्थापक जी ने ग्रामीण पत्रकारिता को नई पहचान और सशक्त दिशा प्रदान किया। इस अवसर पर संतोष द्विवेदी, मोनू यज्ञ सैनी सहित अन्य पत्रकारों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • चौकी प्रभारी पीपल मण्डी ने बिना हेलमेट दो पहिया वाहनों का किया चालान

    चौकी प्रभारी पीपल मण्डी ने बिना हेलमेट दो पहिया वाहनों का किया चालान

    • चौकी प्रभारी पीपल मण्डी ने बिना हेलमेट दो पहिया वाहनों का किया चालान

    तेजस टूडे ब्यूरो
    आगरा। पुलिस आयुक्त के आदेश अनुसार चौकी प्रभारी पीपल मंडी ने बिना हेलमेट दो पहिया वाहनों का चालान कर दिया। साथ ही कई गाड़ियों को सीज कर दिया। उपनिरीक्षक अभय सिंह, उपनिरीक्षक आयुष गौतम, हेड कांस्टेबल बबलू गौतम, हेड कांस्टेबल योगेश कुमार, आरक्षी सुशील कुमार सहित चौकी की पूरी टीम ने चौराहे के हर पॉइंट पर जाकर चौकी के हर चौराहे पर पीपल मंडी चौकी प्रभारी द्वारा एक बिना हेलमेट और बिना ड्राइविंग लाइसेंस दो पहिया वाहनों पर न मिलने पर चौकी प्रभारी द्वारा एक तेजी से अभियान चलाया गया। इसमें 30 गाड़ियों लगभग चालान किए गए और कई गाड़ियां सीज की गई। चौकी प्रभारी पीपल मंडी द्वारा सभी वाहन चालकों को हेलमेट लगाने पर विशेष जोर दिया गया। वाहन चालकों को धूप से बचने के लिये निर्देशित किया गया। बिना हेलमेट कोई भी वाहन चालक पकड़ा जाता है तो उसका चालान और ड्राइवर लाइसेंस भी रद्द कर दिया जाएगा। ट्रैफिक व्यवस्था को देखते हुए चौकी की पूरी टीम को हर रोज़ाना वाहन चेकिंग करने के लिए अपनी चौकी की पूरी टीम को आगरा पुलिस आयुक्त के दिशा निर्देश को लेकर पूरी टीम को दिशा निर्देशित दिया गया। चौकी प्रभारी ने ट्रैफिक व्यवस्था सुधार लाने के लिए खुद रोड पर उतरकर वाहनों की चेकिंग किया। रोजाना अच्छी तरह वाहन चेकिंग किये जायेंगे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • अंग्रेज अधिकारी का महिमामंडन, शहीदों को भूला दिया

    अंग्रेज अधिकारी का महिमामंडन, शहीदों को भूला दिया

    • अंग्रेज अधिकारी का महिमामंडन, शहीदों को भूला दिया

    तेजस टूडे ब्यूरो
    एनके मिश्र
    लखीमपुर खीरी। आतताई कलेक्टर रहे विलोबी आईसीएस का मर्डर तलवार से सर काटकर 20 अगस्त 1920 को तीन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने कर दिया था। तीनों को मौत की सजा हुई। आजादी के बाद यूपी सरकार ने तीनों को शहीद का दर्जा दिया। आजादी के 79 साल बाद भी इन शहीदों का शिलापट भी जिले में नही लगा है। अंग्रेजों ने 1920 में ही विलोबी की स्मृति में मेमोरियल हॉल बनवाया। 1924 में विलोबी मेमोरियल ट्रस्ट का पंजीकरण हुआ। ट्रस्ट का सचिव अंग्रेजो ने सरस्वती प्रसाद को बनाया। 101 साल से इसी परिवार का सचिव चल रहा है। 60 दुकानें हैं। विशाल मैदान है। हाल है। प्रति वर्ष किराए का कई लाख रुपया आता है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित नन्द कुमार मिश्र ने बताया कि वह ननिहाल में पैदा हुए। नाना रामआसरे शुक्ला करीब 10 वर्ष आजादी की लड़ाई में जेल में रहे। 32 दांत तोड़ दिए गए। 12 बेंत की सजा दी गई। मामा हरिराम शुक्ल भी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे। दो वर्ष से विलोबी का नाम ट्रस्ट से हटाने को लेकर प्रयासरत हैं। पूर्व डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने समुचित जवाब नहीं दिया। वर्तमान डीएम के आते ही फिर मैंने अनुरोध किया गया। अभी डीएम का कोई सन्तोष जनक उत्तर नही मिला है। ट्रस्ट से विलोबी का नाम हटाने की कार्यवाई करें।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर आयोजित होंगे जागरूकता कार्यक्रम: सीएमओ

    विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर आयोजित होंगे जागरूकता कार्यक्रम: सीएमओ

    • विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर आयोजित होंगे जागरूकता कार्यक्रम: सीएमओ

    तेजस टूडे ब्यूरो
    एनके मिश्र
    लखीमपुर खीरी। विश्व तंबाकू निषेध दिवस (31 मई) पर जनपद में तंबाकू नियंत्रण एवं जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से व्यापक साप्ताहिक कार्यक्रम होगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (एनटीसीपी) के अंतर्गत तैयार की गई विशेष कार्ययोजना के अनुसार, आगामी 29 मई से 3 जून तक जनपद के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों, स्वास्थ्य केंद्रों और शिक्षण संस्थानों में बड़े स्तर पर जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आमजन, विशेषकर युवाओं को तंबाकू के सेवन से होने वाले गंभीर दुष्परिणामों के प्रति सचेत करना है।
    सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने बताया कि महानिदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में इस वर्ष यह दिवस विशेष वैश्विक थीम (“Unmasking the Appeal — Countering Nicotine and Tobacco Addiction”) “तंबाकू उद्योगों द्वारा बच्चों और युवाओं को लुभाने के लिए ई-सिगरेट, फ्लेवर्ड तंबाकू और निकोटीन पाउच के आक्रामक विपणन का पर्दाफाश करना” पर मनाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनपद में सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद (कोटपा) अधिनियम और इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट निषेध अधिनियम (पीईसीए-2019) पूरी तरह लागू है जिसके तहत ई-सिगरेट के उत्पादन, भंडारण, परिवहन और विज्ञापन पर पूर्ण प्रतिबंध है। इस अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ा प्रवर्तन (इन्फोर्समेंट) अभियान भी चलाया जाएगा।
    जिला अस्पताल सहित जनपद के विभिन्न सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर हस्ताक्षर अभियान, गोष्ठियां और शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि भावी पीढ़ी को तंबाकू, सिगरेट जैसी जानलेवा आदतों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जा सके। सीएमओ ने सभी संबंधित प्रभारियों और स्वास्थ्य इकाइयों को निर्देशित किया है कि आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों की उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करें।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में सुनीं शिकायतें, सम्बन्धित अधिकारियों को निस्तारण के दिये निर्देश

    जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में सुनीं शिकायतें, सम्बन्धित अधिकारियों को निस्तारण के दिये निर्देश

    • जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में सुनीं शिकायतें, सम्बन्धित अधिकारियों को निस्तारण के दिये निर्देश

    तेजस टूडे ब्यूरो
    एम अहमद
    श्रावस्ती। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने प्रतिदिन की तरह बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में आयोजित जनता दर्शन में फरियादियों की समस्याओं को सुना और उनकी समस्याओं के निराकरण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान जिलाधिकारी को 14 शिकायतें प्राप्त हुई जो विभिन्न विभागों से सम्बन्धित थी, इन शिकायतों को तत्काल निराकरण कर रिपोर्ट प्रेषित करने हेतु सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर अब अधिकारियों की जवाबदेही तय की जायेगी, इसलिए समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण अपने कार्यालय में समस्त कार्य दिवसों में प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक स्वयं जनसुनवाई करें एवं उनकी समस्याओं का समय सीमा के अन्दर निस्तारण कराना भी सुनिश्चित करें।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • राजकीय पुस्तकालय भिनगा में सेमिनार का हुआ आयोजन

    राजकीय पुस्तकालय भिनगा में सेमिनार का हुआ आयोजन

    • राजकीय पुस्तकालय भिनगा में सेमिनार का हुआ आयोजन

    • तत्परता, निरन्तर अभ्यास एवं धैर्य से मिलेगी सफलता: एसडीएम

    तेजस टूडे ब्यूरो
    एम अहमद/नसीम अहमद
    श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश शासन की शीर्ष प्राथमिकताओं वाली मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत राजकीय पुस्तकालय भिनगा में सेमिनार का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर प्रवीण कुमार एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. अमरनाथ यति ने योजना की संपूर्ण जानकारी, उद्देश्य एवं चलाए जा रहे कोर्स/पाठ्यक्रम के बारे में छात्र-छात्राओं को अवगत कराया। साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के समय मनोवैज्ञानिक दबाव, तनाव प्रबंधन, बेहतर मैनेजमेंट इत्यादि के बारे में छात्र-छात्रों को अवगत कराया। उपजिलाधिकारी ने छात्रों को निरंतर अभ्यास और धैर्य के साथ तैयारी करने का सुझाव दिया। साथ ही वर्तमान में हो रही प्रतियोगी परीक्षाओं के बदलते प्रश्न पत्र पैटर्न की और छात्रों का ध्यान आकृष्ट कराया। उन्होने कहा कि यू.पी.एस.सी., यू.पी.पी.एस.सी., नीट सहित अन्य एक दिवसीय परीक्षाओं की तैयारी के लिए आवेदन फॉर्म जनपद के प्रशिक्षण केंद्र आई.टी.आई. भिनगा, राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय भयापुरवा, राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय सिरसिया से प्राप्त हो रहे हैं तथा 1 जुलाई से कक्षाएं प्रारंभ हो जाएंगी, इसलिए सभी छात्र-छात्राएं मन लगाकर पढ़ें और अपने लक्ष्य को प्राप्त करें। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सूर्य नारायण सिंह ने किया। कार्यक्रम में राजकीय पुस्तकालय के को-आर्डिनेटर अवनीश कुमार, प्रवक्ता रईस अहमद, आर.पी. सिंह सहित भारी संख्या में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक

    • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक

    • कहा— सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर भी सभी सुविधाएं मुहैया हों

    तेजस टूडे ब्यूरो
    एम अहमद
    श्रावस्ती। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई जहां उन्होंने कहा कि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं का बेहतर तरीके से क्रियान्वयन कर मरीजों को लाभान्वित करें और जिले की रैंकिंग सुधारे। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को जिला अस्पताल का नियमित और औचक निरीक्षण करने के सख्त निर्देश दिए, ताकि मरीजों को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। जिलाधिकारी ने प्रसव पूर्व देखभाल (ए0एन0सी0) में लक्ष्य पूर्ण करने हेतु निर्देश दिया। जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम (जे0एस0एस0के0) की समीक्षा के दौरान लम्बित भुगतान को शत-प्रतिशत कराने का निर्देश दिया।
    जिलाधिकारी ने सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी गर्भवती महिलाओं जिन्हें टीकाकरण नहीं मिल रहा है, उन्हें चिन्हित किया जाए और शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण किया जाए। सभी प्रभारी चिकित्साधिकारी पोर्टल पर टीकाकरण का नियमित अनुश्रवण करें एवं इसकी समीक्षा मुख्य चिकित्साधिकारी से भी करें। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को भी इसकी नियमित समीक्षा करने का निर्देश दिया। ई-कवच पोर्टल पर शत-प्रतिशत फीडिंग की जाए। इसके अलावा जिलाधिकारी ने यह भी निर्देशित किया कि जनपद के समस्त सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर भी सभी सुविधाएं अनिवार्य रूप से मुहैया हों, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। यदि औचक निरीक्षण के दौरान कोई भी कमियां पायी जाती है तो सम्बन्धित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।
    इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 अशोक सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 राजपाल सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी क्रमशः डा0 वी0के0 श्रीवास्तव, के0के0 वर्मा, यूनिसेफ के प्रतिनिधि सहित सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारीगण, हेल्थ पार्टनर्स एवं सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • ई-साक्ष्य ऐप के सम्बन्ध में अधिकारी/कर्मचारियों की हुई विशेष कार्यशाला

    ई-साक्ष्य ऐप के सम्बन्ध में अधिकारी/कर्मचारियों की हुई विशेष कार्यशाला

    • ई-साक्ष्य ऐप के सम्बन्ध में अधिकारी/कर्मचारियों की हुई विशेष कार्यशाला

    तेजस टूडे ब्यूरो
    एम अहमद
    श्रावस्ती। पुलिस कार्यालय के सभागार कक्ष में ई-साक्ष्य के संबंध में प्रशिक्षण कार्यशाला हुआ जहां जनपद के समस्त थाना से आए लगभ 30 उपनिरीक्षक, कम्प्यूटर ऑपरेटर को अपराध स्थल, तलाशी एवं जब्ती की रियल-टाइम वीडियो, फोटो रिकॉर्डिंग, डिजिटल साक्ष्य संग्रहण एवं क्लाउड पर सुरक्षित अपलोड करने का प्रशिक्षण दिया गया। ई-साक्ष्य ऐप नए आपराधिक कानूनों (BNS, BNSS, BSA) के अनुरूप विवेचना को तेज, पारदर्शी और अदालत में मान्य बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कार्यशाला में ऐप के उपयोग, SID जनरेशन, चेन ऑफ कस्टडी एवं सामान्य तकनीकी समस्याओं के समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई। ई-साक्ष्य ऐप विवेचना प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी, तेज और अदालत-सम्मत बनाने में क्रांतिकारी कदम है, इससे साक्ष्यों की विश्वसनीयता बढ़ेगी और न्याय प्रक्रिया में तेजी आएगी।प्रशिक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह, पेशकार पुलिस अधीक्षक भानु प्रताप सिंह, डीसी संतोष सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • निःशुल्क मधुमेह शिविर का हुआ आयोजन

    निःशुल्क मधुमेह शिविर का हुआ आयोजन

    • निःशुल्क मधुमेह शिविर का हुआ आयोजन

    तेजस टूडे ब्यूरो
    अमित त्रिवेदी
    हरदोई। जनपद के प्रसिद्ध चिकित्सक रहे डॉ रामदत्त मिश्रा की पुण्य स्मृति में 37वीं बार निःशुल्क मधुमेह शिविर का आयोजन साधक सत्संग सेवा समिति के तत्वावधान में हुआ। इस मौके पर बिना किसी प्रचार प्रसार के ही 350 से अधिक लोगों का पंजीकरण किया गया जिसमें ब्लडप्रेशर, शुगर, वजन, आंख की जांच, फिजियोथेरेपी सहित अन्य जांचों को निःशुल्क कराकर रिपोर्ट के अनुसार परामर्श व दवाइयां भी निःशुल्क वितरित की गई जिससे मानव स्वस्थ रह सके और स्वस्थ रहना ही सबसे बड़ी पूंजी है। कृपालु साधक डॉ राजेन्द्र दत्त मिश्रा ने मधुमेह के सम्बन्ध में विशेष परामर्श दिया। कार्यक्रम के दौरान पुष्पांजलि अर्पित करने वाले पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन उमेश अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष सुख सागर मिश्रा मधुर, पूर्व चेयरमैन नगर पालिका राम प्रकाश शुक्ला, अखिलेश बाजपेई, डॉ अजय अस्थाना, राम औतार शुक्ला, अभय शंकर गौड़, स्वायत शासन कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष बालेश्वर मिश्रा, क्षेत्राधिकारी नगर अंकित मिश्रा, शहर कोतवाल संजय त्यागी, डॉ विनोद शुक्ला, प्रमोद शुक्ला नवनीत अल्ट्रासाउंड सेंटर के समस्त स्टाफ के साथ उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई द्वितीय जिलास्तरीय बाढ़ स्टीयरिंग ग्रुप की बैठक

    कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई द्वितीय जिलास्तरीय बाढ़ स्टीयरिंग ग्रुप की बैठक

    • कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई द्वितीय जिलास्तरीय बाढ़ स्टीयरिंग ग्रुप की बैठक

    तेजस टूडे ब्यूरो
    एनके मिश्र
    लखीमपुर खीरी। जनपद में बाढ सहित अन्य प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने और उनके प्रभाव को कम करने के उद्देश्य से डीएम अंजनी सिंह ने अफसरों संग सम्बन्धित विभागों द्वारा की जाने वाली तैयारियों के सम्बन्ध में कलेक्ट्रेट में द्वितीय जिलास्तरीय बाढ़ स्टेरिंग ग्रुप बैठक ली। अफसरों को सम्भावित बाढ़ को देखते हुए कारगर और प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिये। बैठक का संचालन एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने किया। बैठक में शासन की प्राथमिकताओं और चेकलिस्ट की समीक्षा करते हुए डीएम ने दो टूक शब्दों में कहा कि सभी संवेदनशील विभागों को आपसी तालमेल के साथ एक अभेद्य और प्रभावी कार्ययोजना समय से तैयार करनी होगी।

    संवेदनशील इलाकों की होगी मैपिंग, क्लस्टर में बंटेंगे गांव
    डीएम ने अधिशासी अभियंता (बाढ़ खंड) तथा लखीमपुर, निघासन, धौरहरा, गोला व पलिया के एसडीएम को निर्देश दिया कि वे अपने क्षेत्रों में बाढ़ की आशंका वाले गांवों, तहसीलों और ब्लॉकों की अचूक पहचान करें। उन्होंने समानताओं के आधार पर गांवों को सेक्टर और जोन (क्लस्टर) में समूहीकृत करने के निर्देश दिए। साथ ही पूरी कार्ययोजना का एक विस्तृत मैप तैयार करने को कहा गया ताकि जरूरत पड़ने पर त्वरित रेस्क्यू किया जा सके।

    सुरक्षित मार्ग, अभेद्य संचार एवं राहत शिविरों का खाका तैयार
    बाढ़ के दौरान संपर्क टूटने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने हर गांव के लिए वैकल्पिक मार्गों का पहले से खाका तैयार करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही नेटवर्क फेल होने की स्थिति से निपटने के लिए हाईटेक कम्युनिकेशन प्लान बनाया जा रहा है। बैठक में यह भी तय हुआ कि प्रत्येक राहत शिविर का संचालन बहु-विभागीय टीम करेगी। शिविरों में दवाओं, एंटी-स्नेक वेनम और टीकाकरण व्यवस्था की जिम्मेदारी सीएमओ को सौंपी गई है, ताकि आपदा के समय राहत कार्यों में किसी तरह की बाधा न आये।

    संवेदनशील गांवों पर पैनी नजर
    सीडीओ अभिषेक कुमार ने स्पष्ट किया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में कम्युनिकेशन प्लान को इस तरह लागू किया जाए कि अंतिम व्यक्ति तक बाढ़ की पूर्व चेतावनी समय से पहुंच सके। साथ ही जलमग्न क्षेत्रों से पशुओं के सुरक्षित संचरण, मवेशियों के लिए चारे की उपलब्धता और सीवीओ के माध्यम से पशु शिविर व टीकाकरण की व्यवस्था को भी ग्रामीण विकास ढांचे के सहयोग से सुदृढ़ किया जा रहा है। निर्देश दिए कि सभी बीडीओ को संवेदनशील बाढ़ क्षेत्र की गौशालाओ को चिन्हित करते हुए बाढ़ के दौरान गोवंशो की शिफ्टिंग की कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता ने बताया कि संवेदनशील बाढ़ क्षेत्र के लिए मोबाइल टीम का गठन करते हुए बाढ़ चौकिया पर ड्यूटी लगाई है। चिकित्सा कैंपों में ओआरएस, क्लोरीन की गोली, सेनेटरी नैपकिन सहित अन्य जरूरी औषधीय की उपलब्धता सुनिश्चित की जायेगी। बैठक की शुरुआत में ईई (बाढ़ खंड) अजय कुमार ने पीपीटी के जरिए विगत वर्षों में नदियों का जलस्तर एवं डिस्चार्ज, तटबंधों की मरम्मत एवं कटावनिरोधक कार्य सहित गतवर्ष निर्मित परियोजनाओं से होने वाले लाभों को रेखांकित किया। अंत में जिला आपदा नियंत्रण कक्ष में टोल-फ्री नंबर 1077 को पूरी तरह सक्रिय रखने, मल्लाहों व गोताखोरों की सूची मोबाइल नंबर सहित अपडेट करने और बाढ़ प्रभावित मवेशियों के लिए चारे व टीकाकरण की व्यवस्था समय से सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश जारी किये गये।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: डीएम ने जिलास्तरीय समिति के सदस्यों संग की बैठक

    Jaunpur News: डीएम ने जिलास्तरीय समिति के सदस्यों संग की बैठक

    • डीएम ने जिलास्तरीय समिति के सदस्यों संग की बैठक

    तेजस टूडे ब्यूरो
    जौनपुर। सैमुअल पॉल एन. जिलाधिकारी/अध्यक्ष जिलास्तरीय स्थायी समिति की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिलास्तरीय स्थायी समिति की बैठक हुई जहां समिति के पदेन सदस्य पुलिस अधीक्षक के प्रतिनिधि क्षेत्राधिकारी नगर गोल्डी गुप्ता आईपीएस सहित समिति के सदस्य मीडिया प्रतिनिधिगण ने सहभागिता किया। जिलाधिकारी ने समिति के उद्देश्यों, कार्यप्रणाली एवं भावी कार्य योजनाओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ हैं तथा प्रशासन और आमजन के बीच सेतु की भूमिका निभाते हैं। उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन के मध्य सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखने और आपसी समन्वय को और अधिक मजबूत करने पर बल दिया।
    बैठक में प्रेस की स्वतंत्रता को अक्षुण्ण बनाए रखने के उद्देश्य से मान्यता प्राप्त पत्रकारों के विचार एवं सुझावों को गंभीरता से सुना गया। उन्होंने समिति के सदस्यों से अनुरोध किया कि सोशल मीडिया (यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम एवं अन्य प्लेटफॉर्म) पर प्रसारित होने वाली खबरों के संबंध में सतर्कता बरती जाय तथा किसी भी समाचार अथवा जानकारी को साझा करने से पूर्व उसके तथ्यों का यथासंभव सत्यापन कर लिया जाए। भ्रामक अथवा तथ्यहीन सूचनाओं के प्रसार को रोकने में प्रशासन का सहयोग प्रदान करने का भी आग्रह किया गया। इसके अतिरिक्त ऐसे सोशल मीडिया चैनल/अकाउंट, जो बिना पंजीकरण अथवा अनुचित उद्देश्य से किसी व्यक्ति की छवि को प्रभावित करने वाली खबरें प्रसारित करते हैं, उनके संबंध में उक्त चैनल/अकाउंट को चिन्हांकन किये जाने के निर्देश भी दिये गये।
    साथ ही शासन एवं प्रशासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यक्रमों एवं जनहितकारी अभियानों को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा की गई। इस दौरान मान्यताप्राप्त पत्रकारों के लिए हेल्थ कार्ड जारी किए जाने, वरिष्ठ पत्रकारों को पेंशन योजना का लाभ प्रदान किये जाने तथा पत्रकार कल्याण से जुड़े अन्य विषयों पर सकारात्मक विचार-विमर्श करते हुये नियमानुसार कार्यवाही का निर्देश जिला सूचना अधिकारी को दिया गया। साथ ही मीडिया प्रतिनिधियों ने यातायात की समस्या, अतिक्रमण, सार्वजनिक मार्ग अवरुद्ध किये जाने सहित सहित अन्य समस्याएं उठायीं।
    अन्त में जिलाधिकारी ने कहा कि जनसंचार माध्यमों के सहयोग से शासन की योजनाओं एवं नीतियों को पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से जनता तक पहुँचाया जा सकता है। बैठक में स्थानीय एवं समसामयिक विषयों पर भी विचार साझा किए गए तथा जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु संवाद व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए जाने पर सहमति व्यक्त की गई। बैठक का समन्वय मनोकामना राय जिला सूचना अधिकारी/सचिव जिलास्तरीय स्थायी समिति ने किया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा की तैयारियों की हुई समीक्षा

    Jaunpur News: सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा की तैयारियों की हुई समीक्षा

    • सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा की तैयारियों की हुई समीक्षा

    • सभी परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा एवं मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिये गये निर्देश

    तेजस टूडे ब्यूरो
    जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व परमानन्द झा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज द्वारा आयोजित सहायक आचार्य राजकीय (प्रा.) परीक्षा-2025 को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के संबंध में मंगलवार देर सायं बैठक की गयी। परीक्षा 31 मई दिन रविवार को जनपद के 14 परीक्षा केंद्रों पर होगी। बैठक में परीक्षा की तैयारियों, कानून व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, परीक्षा केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं एवं मजिस्ट्रेट ड्यूटी सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गयी।
    इस मौके पर अपर जिलाधिकारी ने परीक्षा के सफल आयोजन हेतु सभी विभाग को आपसी समन्वय एवं गंभीरता के साथ कार्य करने के निर्देश दिया। साथ ही स्पष्ट निर्देश दिया कि परीक्षा की शुचिता एवं गोपनीयता बनाए रखने में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ करें ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। परीक्षा को पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ सम्पन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जायेगी।
    बैठक में परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, विद्युत आपूर्ति, स्वच्छ शौचालय, सीसीटीवी कैमरा, प्रकाश व्यवस्था एवं बैठने की समुचित व्यवस्था की समीक्षा करते हुये उन्होंने निर्देशित किया कि सभी परीक्षा केंद्रों का पूर्व निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करा ली जाएं। भीषण गर्मी को देखते हुए परीक्षार्थियों के लिए पेयजल एवं प्राथमिक उपचार की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि उन्हें किसी प्रकार की कठिनाई न हो। बैठक में तैनात मजिस्ट्रेटों को उनके दायित्वों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि सभी सेक्टर एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा अवधि के दौरान अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहें तथा किसी भी समस्या की सूचना तत्काल कंट्रोल रूम को उपलब्ध कराएं। उन्होंने परीक्षा को पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संपन्न कराने हेतु अधिकारियों को सजग एवं सक्रिय रहने के निर्देश दिये।
    इस दौरान प्रश्न पत्रों की सुरक्षा, वितरण व्यवस्था, कंट्रोल रूम संचालन एवं परीक्षा केंद्रों पर निगरानी व्यवस्था के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुये अपर जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशानुरूप परीक्षा को पूरी पारदर्शिता एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस अवसर पर उपजिलाधिकारीगण, क्षेत्राधिकारी, पुलिस विभाग के अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, शिक्षा विभाग के अधिकारी, परिवहन विभाग, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: जीआरपी ने ट्रेन पर पत्थरबाजी रोकने के लिये चलाया जागरूकता अभियान

    Jaunpur News: जीआरपी ने ट्रेन पर पत्थरबाजी रोकने के लिये चलाया जागरूकता अभियान

    • जीआरपी ने ट्रेन पर पत्थरबाजी रोकने के लिये चलाया जागरूकता अभियान

    तेजस टूडे सं.
    विकास यादव
    बक्शा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में बुधवार को रेलवे ट्रैक की सुरक्षा और ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए जीआरपी ने एक नई कार्ययोजना लागू की है। इस पहल का उद्देश्य संवेदनशील क्षेत्रों की सटीक पहचान कर प्रभावी निगरानी और रोकथाम सुनिश्चित करना है।
    जीआरपी जौनपुर सिटी स्टेशन चौकी इंचार्ज एसआई रवीन्द्र पटेल, हेड कांस्टेबल रमाकांत सरोज और कांस्टेबल रणविजेय सिंह ने पुलिस बल के साथ लखौवां, शम्भूगंज और शिवगुलामगंज रेलवे फाटकों का दौरा किया। इस दौरान टीम ने आस—पास के लोगों को रेलवे ट्रैक की सुरक्षा और ट्रेनों पर होने वाली पत्थरबाजी की घटनाओं के प्रति जागरूक किया।
    अधिकारियों ने लोगों से रेलवे ट्रैक पर कोई भी अप्रिय कार्य न करने और ऐसी गतिविधियों की सूचना तुरंत देने की अपील किया। जीआरपी ने रेलवे के नियम-कानूनों की विस्तृत जानकारी दी और सहयोग का आग्रह किया। जागरूकता अभियान के तहत संबंधित अधिकारियों ने 12 बिंदुओं पर आधारित एक विस्तृत प्रोफार्मा भरा है। इस नई व्यवस्था के तहत जीआरपी ने रेल पटरी किनारे बसे गांवों का विस्तृत नक्शा भी तैयार किया है।
    जीआरपी ने स्थानीय स्तर पर संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने में सहयोग की अपील की है।प्रोफार्मा में क्षेत्रीय पत्रकारों, लेखपालों, चौकीदारों, ग्राम प्रधानों, जिला पंचायत सदस्यों, बीडीसी, सभासदों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा बहु कार्यकर्ताओं और पंचायत मित्रों के नाम, पते और मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से दर्ज किये गये हैं।
    गांवों के भ्रमण के दौरान जनसंख्या से जुड़ी जानकारी भी एकत्र की गई जिसमें हिन्दू और मुस्लिम आबादी का अलग-अलग विवरण शामिल है। जीआरपी ने रेल पटरी के आस—पास के लोगों के नाम और मोबाइल फोन नंबर भी दर्ज किए हैं, ताकि डिजिटल माध्यम से सूचना तंत्र को मजबूत किया जा सके। साथ ही रेल पटरी किनारे रहने वाले हिस्ट्रीशीटरों का विवरण भी जीआरपी ने संकलित किया है।
    जौनपुर सिटी स्टेशन जीआरपी चौकी इंचार्ज रवीन्द्र पटेल का कहना है कि इस समन्वित प्रयास से न केवल पत्थरबाजी की घटनाओं पर रोक लगेगी, बल्कि स्थानीय लोगों की भागीदारी से रेलवे सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत होगी। लोगों को बताया गया कि ऐसा करने पर रेलवे अधिनियम की धारा में सजा और कठोरतम कार्यवाई की जाती है। किसी प्रकार की घटना होने पर रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139/112 तथा थाना जीआरपी जौनपुर के सीयूजी नंबर 9454404463 पर सूचित करने की अपील की गई है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: लूट के इरादे से घर में घुसे नकाबपोश बदमाशों ने किशोर पर चाकू से किया हमला

    Jaunpur News: लूट के इरादे से घर में घुसे नकाबपोश बदमाशों ने किशोर पर चाकू से किया हमला

    • लूट के इरादे से घर में घुसे नकाबपोश बदमाशों ने किशोर पर चाकू से किया हमला

    तेजस टूडे सं.
    अतुल जायसवाल
    रामपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र स्थित नगर पंचायत वार्ड नंबर 11 में मंगलवार की देर रात चोरी के इरादे से घर घुसे कुछ नकाबपोश बदमाशों ने किशोर पर जानलेवा हमला कर दिया। बदमाश घर से लाखों का जेवरात और नगदी लेकर फरार हो गये। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
    जानकारी के अनुसार चोर मई मोहल्ला निवासी विजय सिंह के घर पीछे के रास्ते सीढ़ी से अंदर घुसकर घर में रखे अलमारी बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे लाखों रुपए के जेवरात व नगदी चुरा ले गये। परिवार वालों ने बताया कि गर्मी के कारण सारा परिवार घर के बाहर चारपाई लगाकर सोया था और मुख्य दरवाजे पर ताला लगा हुआ था। पीड़ित परिवार की गीता सिंह ने बताया कि उनका बेटा शिवम सिंह पुत्र सर्वेश सिंह अपने भाई किशन सिंह को पेपर दिलाने के लिए बनारस गया हुआ था। मंगलवार की रात करीब 1 बजे वह घर का ताला खोलकर अंदर घुसा घर में छिपे पहले से ही नकाबपोश बदमाशों ने उसे पर सरिया और चाकू से हमला कर दिया। हमले से शिवम सिंह घायल हो गया।
    पीड़ित परिवार ने बताया कि घर से करीब 10 से 12 लाख रुपए के जेवरात चोरी हुए हैं। चोरी हुये सामान में सोने की चेन, 4 अंगूठी, 3 चांदी की पायल, 6 जोड़ी कान की झाली, 2 मंगलसूत्र, 1 नाक की फोफी के अलावा करीब 3000 से 4000 नगद हैं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले का निरीक्षण किया। वहीं थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है घायल किशोर को उपचार के लिए भेजा गया है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: राजगीरों को दी गयी तकनीकी जानकारी

    Jaunpur News: राजगीरों को दी गयी तकनीकी जानकारी

    • राजगीरों को दी गयी तकनीकी जानकारी

    तेजस टूडे सं.
    राकेश शर्मा
    खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के गोरारी स्थित आनंद बिल्डिंग मैटेरियल पर बुधवार को अदानी एसीसी सीमेंट की ओर से कार्यक्रम हुआ जहां दर्जनों राजगीरों निर्माण कार्य से जुड़े कारीगरों और स्थानीय लोगों ने शिरकत किया। बैठक का मकसद राजगीरों को आधुनिक निर्माण तकनीकों, सीमेंट की गुणवत्ता और बेहतर इस्तेमाल के तरीकों से रूबरू कराना था।
    कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला तकनीकी अधिकारी अमितेश केसरवानी और तहसील चन्द्रशेखर बिन्द मौजूद रहे। दोनों अधिकारियों ने राजगीरों को संबोधित करते हुए कहा कि मजबूत और टिकाऊ निर्माण के लिए गुणवत्तापूर्ण सामग्री का इस्तेमाल बेहद जरूरी है। उन्होंने अदानी एसीसी सीमेंट की विशेषताओं, मजबूती, टिकाऊपन और सही अनुपात में उपयोग को लेकर तफ्सील से जानकारी दी।
    इस दौरान प्रोपराइटर श्रेयांश बरनवाल ने कहा कि तकनीकी जानकारी के जरिए राजगीरों की कार्यक्षमता में इजाफा होता है जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता बेहतर होती है। इस तरह के कार्यक्रम कारीगरों के लिए बेहद मुफीद साबित होते हैं। अन्त में दर्जनों राजगीरों को टिफिन भेंट किया गया। उपहार पाकर उनके चेहरों पर खुशी और मुस्कुराहट साफ नजर आई। राजगीरों ने एसीसी सीमेंट के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की जानकारी और सम्मान से उनका हौसला बढ़ता है।
    इस अवसर पर रामजीत गब्बर, धर्मेंद्र राजभर, बिकेश पण्डित, जयमंगल महतो, राजेन्द्र मौर्या, श्रीपत, प्रवेश कुमार समेत तमाम लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन आनन्द बरनवाल ने किया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: सरकारी सेवा या निजी सौदेबाजी? पीएचसी सोंधी के आशाओं पर उठे सवाल

    Jaunpur News: सरकारी सेवा या निजी सौदेबाजी? पीएचसी सोंधी के आशाओं पर उठे सवाल

    • सरकारी सेवा या निजी सौदेबाजी? पीएचसी सोंधी के आशाओं पर उठे सवाल

    तेजस टूडे सं.
    राकेश शर्मा
    खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सोंधी के आशाओं पर गरीबों के भरोसे से खिलवाड़ का आरोप का मामला सामने आया है। चर्चा है कि जो हाथ गाँवों को सरकारी इलाज का भरोसा दिलाने के लिए उठे थे, वही हाथ अब निजी अस्पतालों की दलाली में रंगे दिख रहे हैं? गरीब माँ की कोख तक अब सौदे की मेज़ बन गई है। जहाँ इंसानियत नहीं, बल्कि कमीशन का हिसाब लिखा जा रहा है।

    खामोश गांवों में गूंजता एक बड़ा सवाल
    प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) से जुड़ी आशा बहुओं और आशा संगिनियों की कार्यशैली इन दिनों आरोपों के घेरे में है। जिन आशा कर्मियों को सरकार ने गाँव-गाँव तक स्वास्थ्य सेवाओं की रोशनी पहुँचाने की जिम्मेदारी दी थी। उन्हीं पर अब निजी अस्पतालों से सांठ-गांठ कर गरीब मरीजों को वहाँ भर्ती कराने के गम्भीर इल्ज़ाम लग रहे हैं। लोगों का कहना है कि सरकारी अस्पतालों में बेहतर इलाज उपलब्ध होने के बावजूद कई आशा बहुएं मरीजों को निजी अस्पतालों की ओर मोड़ देती हैं। आरोप यह भी है कि सामान्य प्रसव की स्थिति में भी महिलाओं को ऑपरेशन के लिए डराया और दबाव बनाया जाता है, ताकि निजी अस्पतालों को आर्थिक फायदा पहुँच सके।

    कथित गोपनीय बैठक ने बढ़ायी इलाके में हलचल
    नगर स्थित एक निजी अस्पताल में आशा संगिनियों की अगुवाई में हुई कथित गोपनीय बैठक ने पूरे इलाके में नई बहस छेड़ दी। सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में आशा बहुओं को निजी अस्पतालों में अधिक से अधिक मरीज भेजने के लिए प्रेरित किया गया। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि बैठक को पूरी तरह राज़दाराना अंदाज़ में आयोजित किए जाने की चर्चा रही। बताया जाता है कि आशाओं को ड्रेस कोड में न आने और मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने की हिदायत दी गई थी। इससे लोगों के बीच शक और गहरा हो गया है।

    नकदी, तोहफे एवं कमीशन का खेल?
    सूत्रों के अनुसार बैठक में शामिल लोगों के लिए विशेष दावत की व्यवस्था की गई थी। इतना ही नहीं, प्रतिभागियों को नकदी और उपहार भी बांटे जाने की चर्चा है। इस पूरे घटनाक्रम के बाद लोगों में नाराज़गी और बेचैनी साफ देखी जा रही है। इलाके के लोगों का आरोप है कि गाँवों से मरीजों को सरकारी इलाज का भरोसा देकर निजी अस्पतालों में भर्ती कराया जाता है जहाँ उनसे मनमानी रकम वसूली जाती है। बदले में संबंधित आशा कर्मियों को कमीशन मिलने की बात भी सामने आ रही है। लोगों का कहना है कि कई निजी अस्पताल मरीजों के भरोसे नहीं, बल्कि आशा नेटवर्क के सहारे फल-फूल रहे हैं।

    स्वास्थ्य विभाग की चुप्पी पर भी सवाल
    पीएचसी सोंधी क्षेत्र में करीब 260 आशा बहुएं और 12 आशा संगिनियां कार्यरत हैं। ये महिलाएं गर्भवती माताओं की देखभाल, टीकाकरण, परिवार नियोजन और सरकारी योजनाओं को गाँवों तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाती हैं लेकिन अब उन्हीं की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि इतने गम्भीर आरोपों के बावजूद स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। विभाग की यह खामोशी लोगों के मन में और अधिक संदेह पैदा कर रही है। लोग अब पूरे मामले की निष्पक्ष जाँच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की माँग कर रहे हैं।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: महिला ने देवर-देवरानी पर लगाया जानमाल की धमकी का आरोप, मुकदमा दर्ज

    Jaunpur News: महिला ने देवर-देवरानी पर लगाया जानमाल की धमकी का आरोप, मुकदमा दर्ज

    • महिला ने देवर-देवरानी पर लगाया जानमाल की धमकी का आरोप, मुकदमा दर्ज

    तेजस टूडे सं.
    सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के सदरूद्दीनपुर गांव की एक महिला ने अपने देवर और देवरानी पर गाली-गलौज, मारपीट तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    उक्त गांव निवासी शीला पत्नी गुड्डू ने थाना सरपतहाँ में दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि उसके देवर सोहन और देवरानी पूनम आए दिन उसे अनायास गाली-गलौज करते हैं तथा जान से मारने का प्रयास करते रहते हैं। पीड़िता के अनुसार मंगलवार को दोनों आरोपितों ने फिर उसके साथ अभद्रता करते हुए मारने के लिए दौड़ा लिया। किसी तरह वह वहां से भागकर अपने चचेरे ससुर के पास पहुंची, तब उसकी जान बच सकी। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ दिन पूर्व उसका देवर चाकू लेकर उसे खोज रहा था जिसका वीडियो भी उसके पास मौजूद है। महिला ने बताया कि उसका पति शारीरिक रूप से दिव्यांग है जिससे परिवार भय के माहौल में जीवन यापन कर रहा है।
    इस संबंध में थानाध्यक्ष यजुवेन्द्र सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: निष्काम सेवा पथ फाउण्डेशन ने नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया आयोजन

    Jaunpur News: निष्काम सेवा पथ फाउण्डेशन ने नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया आयोजन

    • निष्काम सेवा पथ फाउण्डेशन ने नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया आयोजन

    • जरूरतमन्द बच्चों को दी गयी निःशुल्क स्टेशनरी

    तेजस टूडे सं.
    केएस यादव
    जफराबाद, जौनपुर। निष्काम सेवा पथ फाउंडेशन ने सिरकोनी विकास खंड के बीबीपुर गांव के कैतिया में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करने के साथ जरूरतमंद मेधावी बच्चों को कॉपी, पेन, बैग आदि समानों को देखकर उनको सम्मानित किया। इस मौके पर भजन संध्या के साथ भंडारे का भी आयोजन हुआ जहां काफी लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
    कार्यक्रम में फाउंडेशन के लोगों ने दया नारायण लीला समिति के पदाधिकारी तथा व्यापार मंडल के पदाधिकारी और क्षेत्र के पत्रकार सभी सम्मानित लोगों का माल्यार्पण करके स्वागत किया। कार्यक्रम आयोजक जेपी निषाद ने कहा कि समाज के हर तपके में हर जरूरतमंद के लोगों को हर संभव मदद करना की निष्काम सेवा पथ फाउंडेशन का उद्देश्य है। समाजसेवा में अग्रणी भूमिका निभाने वाले अखिलेश निषाद ने मेधावी छात्र-छात्राओं को स्टेशनरी देकर सम्मानित किया। क्षेत्रीय लोगों ने इस तरह के कार्यक्रम करने तथा जरूरतमंद लोगों के सहयोग करने के लिए मुस्कान सेवा पथ फाउंडेशन के लोगों की सराहना किया।
    मुख्य अतिथि दया नारायण लीला समिति के अध्यक्ष योगेश श्रीवास्तव ने इस तरह के कार्यक्रमों के पहल की सराहना करते हुए कहा ऐसे कार्यक्रम हमेशा होते रहना चाहिए और इसमें सभी को सच्चे मन से इसमें सहभागिता भी करनी चाहिए। संस्थान के डायरेक्टर वीरेंद्र मौर्य और जेपी निषाद ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश जायसवाल, कृपाशंकर यादव, अंकित श्रीवास्तव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सर्वेश सिंह, पिंटू श्रीवास्तव, डॉ अजय यादव, प्रधान राजेश निषाद, मखोदर निषाद, कृष्ण निषाद, उमेश निषाद सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: व्यापारिक आन्दोलन में शहीद हुये व्यापारियों को दी गयी श्रद्धांजलि

    Jaunpur News: व्यापारिक आन्दोलन में शहीद हुये व्यापारियों को दी गयी श्रद्धांजलि

    • व्यापारिक आन्दोलन में शहीद हुये व्यापारियों को दी गयी श्रद्धांजलि

    तेजस टूडे ब्यूरो
    शुभांशू जायसवाल
    जौनपुर। उद्योग व्यापार मण्डल ने व्यापारिक आंदोलन में शहीद हुए व्यापारियों को गल्ला मंडी स्थित जिला कैंप कार्यालय पर कार्यक्रम आयोजित करके शहीद दिवस मनाकर श्रद्धांजलि दिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष दिनेश टण्डन ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा के आह्वान पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की स्थापना से लेकर आज तक विभिन्न व्यापारिक आंदोलनों में गोली, लाठी खाने के दौरान शहीद हुए व्यापारियों के स्मृति में 26 मई शहीद दिवस के रूप में मनाता है। साथ में वरिष्ठ व्यापारियों का सम्मान भी किया जाता है।
    कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये जिला संरक्षक राजदेव यादव ने शहीद व्यापारियों को व्यापार जगत का सर्वोच्च बलिदान बताया और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किया। नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने बताया कि व्यापारियों की लड़ाई लड़ते-लड़ते कुल 14 व्यापारी आज तक शहीद हुए हैं जिन्हें 26 मई को प्रदेश के प्रत्येक जिले में याद किया जाता है। इसमें जनपद से मुक्तीगंज निवासी अशोक राय 14 सितंबर 1993 को व्यापारियों की लड़ाई लड़ते हुए शहीद हुए थे। प्रदेश मंत्री महेन्द्र सोनकर तथा प्रदेश युवा कोषाध्यक्ष संतोष अग्रहरि ने संयुक्त रूप से कहा कि व्यापारी हितों की रक्षा के लिए अपने प्राण निछावर करने वाले साथियों की याद में व्यापार मंडल श्रद्धांजलि सभा का आयोजन करता है और उन सभी वीर सपूतों को याद किया जाता है जिन्होंने व्यापारियों की लड़ाई लड़ते-लड़ते अपने प्राण दे दिये।
    इस अवसर पर जिला महामंत्री रामकुमार साहू, नगर महामंत्री मुन्ना लाल अग्रहरि, मनोज साहू, संजय केडिया, अमर जौहरी, मधुसूदन बैंकर, अनिल वर्मा, विजय गुप्ता, संतोष साहू, गुलजारी लाल गुप्ता, ज्ञानेंद्र साहू, सुनील जायसवाल, डीके अग्रवाल, राकेश जायसवाल, मंगला प्रसाद साहू, शाहिद मंसूरी, दाऊ जी, चंदन सेठ सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नगर उपाध्यक्ष हफिज़ शाह ने किया। अन्त में नगर महामंत्री मुन्ना लाल अग्रहरि ने उपस्थित व्यापारियों का व्यक्त किया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: आगामी बारिश को लेकर नगर पंचायत मछलीशहर गम्भीर

    Jaunpur News: आगामी बारिश को लेकर नगर पंचायत मछलीशहर गम्भीर

    • आगामी बारिश को लेकर नगर पंचायत मछलीशहर गम्भीर

    • जबर्दस्त चल रही बड़े नालों के लिये सफाई अभियान

    तेजस टूडे सं.
    मछलीशहर, जौनपुर। वर्तमान की भीषण गर्मी एवं आगामी बरसात को देखते हुये स्थानीय नगर पंचायत गम्भीर हो गया है। इसी को लेकर चेयरमैन संजय जायसवाल के दिशा निर्देश एवं अधिशासी नेतृत्व अधिकारी विजय सिंह की देख—रेख में स्थानीय नगर पंचायत के अन्तर्गत बड़े नालों की जबर्दस्त सफाई अभियान शुरू कर दिया गया है। देखा गया कि बुधवार को मछलीशहर कस्बे के बड़े नालों में जमे पेड़, पौधे, झाड़, झंखाड़ आदि को बाहर निकाला गया। साथ ही पानी के बहाव में रूकावट आने वाले चीजों जैसे प्लास्टिक, बोतल, लकड़ी आदि को नाले से बाहर किया गया। इस बाबत पूछे जाने पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्री जायसवाल ने बताया कि आगामी दिनों के बारिश को देखते हुये अभियान चलाया गया है। यह अभियान प्रतिदिन प्रात:काल चलाया जा रहा है, ताकि इस समय पड़ रही भीषण गर्मी में सफाईकर्मियों को कोई दिक्कत न हो। इस अवसर पर चेयनमैन संजय जायसवाल, अधिशासी अधिकारी विजय सिंह के अलावा पालिका के तमाम कर्मचारी, सफाईकर्मी, क्षेत्रीय सभासदगण उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: 15 साल से टूटी है सड़क-नाली, सफाई व्यवस्था ठप, महिलाओं का फूटा गुस्सा

    Jaunpur News: 15 साल से टूटी है सड़क-नाली, सफाई व्यवस्था ठप, महिलाओं का फूटा गुस्सा

    • 15 साल से टूटी है सड़क-नाली, सफाई व्यवस्था ठप, महिलाओं का फूटा गुस्सा

    तेजस टूडे सं.
    मो. शोहराब
    जौनपुर। नगर पालिका क्षेत्र के हरदीपुर वार्ड नम्बर 20 स्थित ग्राम कोरापट्टी में सड़क, नाली और सफाई व्यवस्था की बदहाली को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। अनिल मौर्य व प्रहलाद पांडा के नेतृत्व में महिलाओं और स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन कर नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई।
    ग्रामीणों का आरोप है कि मोहल्ले की सड़क और नाली पिछले करीब 15 वर्षों से टूटी पड़ी है। बरसात के दिनों में जलभराव और गंदगी से लोगों का जीना दूभर हो जाता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि नगर पालिका के सफाई कर्मचारी नियमित रूप से सफाई करने नहीं आते जिससे क्षेत्र में संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है।
    प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने कहा कि कई बार नगर पालिका अध्यक्ष और क्षेत्रीय सभासद से शिकायत की गयी लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लगातार उपेक्षा से नाराज होकर महिलाओं ने हाथ उठाकर विरोध प्रदर्शन किया और जल्द समस्या के समाधान की मांग किया।
    प्रदर्शन करने वालों में अनिल मौर्या, प्रहलाद पाण्डेय, सभाजीत, ललिता देवी, मीरा निषाद, मोना, माधुरी, अनीता, सुशीला, परवीन, चन्द्ररेखा, प्रेमचन्द, मीरा, दया, सीमा मौर्या, कौशल्या, रोशनी, राजन, शत्रुघन, बुधना देवी, सोनी, उर्मिला, लालचंद्र आदि प्रमुख रहे। इस मौके पर ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क, नाली निर्माण और सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो नगर पालिका कार्यालय पर बड़ा आंदोलन किया जायेगा।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: सेवा भारती के प्रशिक्षण वर्ग में बेटियों को सिखायी गयीं आत्मरक्षा एवं कानून की बारीकियां

    Jaunpur News: सेवा भारती के प्रशिक्षण वर्ग में बेटियों को सिखायी गयीं आत्मरक्षा एवं कानून की बारीकियां

    • सेवा भारती के प्रशिक्षण वर्ग में बेटियों को सिखायी गयीं आत्मरक्षा एवं कानून की बारीकियां

    तेजस टूडे ब्यूरो
    शुभांशू जायसवाल
    जौनपुर। सेवा भारती समिति काशी प्रान्त के तत्वावधान में जौनपुर जिला एवं विभाग द्वारा सिद्दीकपुर में स्थित एक विद्यालय में आयोजित ‘किशोरी विकास प्रशिक्षण वर्ग’ में किशोरियों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के गुर सिखाये जा रहे हैं। बीते 22 मई से जारी शिविर में किशोरियों को संस्कार, आत्मविश्वास और आत्म विकास के साथ कानूनी अधिकारों की महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी।
    का शुभारम्भ प्रात: वन्दन के साथ क्षेत्र संयोजिका शारदा बहन, प्रान्त महामंत्री जियुत राम, जौनपुर विभागाध्यक्ष सेवा भारती डा. तेज सिंह, वर्गाधिकारी डा. वंदना सरकार और मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता रश्मि सिंह (सदस्य केन्द्रीय टोली) की उपस्थिति में हुआ। सभी अतिथियों और किशोरियों ने भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके सत्र की शुरुआत किया।
    शिविर के मुख्य सत्र को सम्बोधित करते हुये सेवा भारती किशोरी विकास केन्द्रीय टोली की सदस्य व वरिष्ठ अधिवक्ता रश्मि सिंह ने किशोरियों को पोक्सो (POCSO) कानून के बारे में विस्तार से समझाया। साथ ही बताया कि “18 वर्ष तक की किशोरियों के साथ यदि समाज के विकृत मानसिकता वाले लोगों द्वारा किसी भी तरह का शारीरिक या मानसिक शोषण किया जाता है तो वे इस कानून के माध्यम से मुखर होकर विरोध दर्ज करा सकती हैं और अपना बचाव कर सकती हैं। समाज में कई ऐसे अपराधी होते हैं जो चेहरे से पहचान में नहीं आते लेकिन उनके कुकृत्य बेटियों को आहत करते हैं। ऐसे तत्वों से डरने के बजाय कानून का सहारा लें।

    उच्च न्यायालय लखनऊ खण्डपीठ की अधिवक्ता रश्मि सिंह ने किशोरियों को विषम परिस्थितियों से निपटने के लिये पुलिस हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी देते हुये समाज के असामाजिक तत्वों से खुद को सुरक्षित रखने के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित किया। शिविर में जौनपुर सहित आस-पास की किशोरियां अत्यंत उल्लास और ऊर्जा के साथ भाग ले रही हैं। शिविर का मुख्य उद्देश्य बेटियों में संस्कार के साथ आत्मरक्षा की भावना और सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है, ताकि वे समाज में सिर उठाकर सुरक्षित जी सकें। इस अवसर पर तमाम लोग उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य के लिये पूविवि की नयी पहल

    Jaunpur News: विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य के लिये पूविवि की नयी पहल

    • विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य के लिये पूविवि की नयी पहल

    • कुलपति ने जारी किया ‘साथी’ अभियान का पोस्टर

    तेजस टूडे सं.
    विरेन्द्र यादव
    सरायख्वाजा, जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय के वेलनेस सेंटर ने “साथी” नामक नयी पहल शुरू की है। बुधवार को कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने वैलनेस सेण्टर द्वारा संचालित इस अभियान का जागरूकता पोस्टर जारी किया।
    इस मौके पर उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में विद्यार्थियों के सामने केवल शैक्षणिक चुनौतियां ही नहीं, बल्कि मानसिक और भावनात्मक दबाव भी तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में विश्वविद्यालय का दायित्व है कि वह विद्यार्थियों को सुरक्षित, संवेदनशील और भरोसेमंद वातावरण उपलब्ध कराए। स्वस्थ मन ही बेहतर शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य की नींव है। विश्वविद्यालय चाहता है कि हर छात्र स्वयं को सुरक्षित, सम्मानित और समर्थ महसूस करे। वेलनेस सेंटर के समन्वयक एवं व्यावहारिक मनोविज्ञान के विभागाध्यक्ष प्रो. अजय प्रताप सिंह ने बताया कि जारी पोस्टर में विद्यार्थियों को स्पष्ट संदेश दिया गया है कि वे मानसिक तनाव, अवसाद, भय या किसी भी प्रकार की परेशानी को मन में दबाने के बजाय साझा करें।
    पोस्टर में परीक्षा और करियर का दबाव, असफलता का डर, घर की याद, रिश्तों में तनाव, साइबर बुलिंग तथा भविष्य को लेकर चिंता जैसी समस्याओं का उल्लेख किया गया है जिनसे आज बड़ी संख्या में युवा प्रभावित हो रहे हैं। विश्वविद्यालय की “साथी” पहल का उद्देश्य ऐसे विद्यार्थियों को समय पर परामर्श, भावनात्मक सहयोग और पेशेवर सहायता उपलब्ध कराना है। इस पोस्टर को सोशल मीडिया के साथ ही छात्रावासों के सभी कमरों, अध्ययन कक्षों एवं विभागों के डिस्प्ले बोर्ड पर लगाया जायेगा।
    वेलनेस सेंटर की नोडल अधिकारी डॉ. अन्नू त्यागी ने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा पोस्टर में यह भी भरोसा दिलाया गया है कि विद्यार्थियों की सभी बातचीत पूरी तरह गोपनीय रखी जायेगी तथा उन्हें बिना किसी भेदभाव और पूर्वाग्रह के सहायता प्रदान की जायेगी। इसके लिये विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग एवं वेलनेस सेण्टर के विशेषज्ञों की टीम लगातार कार्य कर रही है। विवि ने विद्यार्थियों की मानसिक समस्याओं से जुड़ी सहायता के लिये विश्वविद्यालय हेल्पलाइन नंम्र +917518200147 जारी किया है। इसके अलावा विद्यार्थी टेली-मानस हेल्पलाइन 14416/1-800-891-4416 तथा किरण हेल्पलाइन 1800-599-0019 पर भी सम्पर्क कर सकते हैं। साथ ही साइबर अपराध और वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव के लिये राष्ट्रीय हेल्पलाइन नम्बर 1930 भी पोस्टर में दिये गये हैं।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: किर्तापुर में बने ग्राम सचिवालय का विधायक जगदीश राय ने किया उद्घाटन

    Jaunpur News: किर्तापुर में बने ग्राम सचिवालय का विधायक जगदीश राय ने किया उद्घाटन

    • किर्तापुर में बने ग्राम सचिवालय का विधायक जगदीश राय ने किया उद्घाटन

    • पूर्व मंत्री ने ग्रामवासियों के लिये की एक लाइब्रेरी देने की घोषणा

    तेजस टूडे सं.
    राजेश पाल
    धर्मापुर, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड क्षेत्र के किर्तापुर गांव में ग्राम सचिवालय/बहुउद्देशीय पंचायत भवन बना जिसका उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री जगदीश नारायण राय ने फीता काटकर किया।
    साथ ही उन्होंने इस दौरान ग्रामवासियों को एक लाइब्रेरी देने की घोषणा भी किया जिस पर उपस्थित लोगों ने करतल ध्वनि से विधायक जी का स्वागत किया। इसके पहले उपस्थित लोगों ने श्री राय का माल्यार्पण करके स्वागत किया जिसके बाद उन्होंने बनाये गये ग्राम सचिवालय/बहुउद्देशीय पंचायत भवन का उद्घाटन किया। उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता राम नरायन पाण्डेय वैद्य जी एवं संचालन विक्रम यादव ने किया। इस मौके पर स्वागत भाषण ग्राम प्रधान विनोद यादव एडवोकेट किया।
    इस अवसर पर विकास खण्ड अधिकारी कृष्ण मोहन यादव के अलावा ग्राम पंचायत अधिकारी स्वतंत्र चौरसिया, दिनेश यादव (फौजी), जिला पंचायत सदस्य बृजेश यादव (जनता), सन्तोष विश्वकर्मा (बी.डी.सी), प्रबन्धक टी.एन. यादव, घनश्याम यादव, रमेश नेता, शशिराज, राजेश यादव, प्रमोद यादव, कैलाश पाण्डेय, मनोज मौर्य, कृष्ण कुमार (बाबा), मुन्ना गुप्ता, सन्तोष पाल सहित काफी संख्या में पुरुष, युवा, महिलाएं आदि की उपस्थिति रही। अन्त में ग्राम प्रधान विनोद यादव ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: ग्रामीण पत्रकारों के रहनुमा थे बाबू बालेश्वर जी: अजय अम्बष्ट

    Jaunpur News: ग्रामीण पत्रकारों के रहनुमा थे बाबू बालेश्वर जी: अजय अम्बष्ट

    • ग्रामीण पत्रकारों के रहनुमा थे बाबू बालेश्वर जी: अजय अम्बष्ट

    • पत्रकारों की एकत्रित सूचना पर ही हम काम करते हैं: देवेश सिंह

    • जौनपुर के पत्रकारों ने ग्रापए संस्थापक की मनायी 39वीं पुण्यतिथि

    तेजस टूडे ब्यूरो
    अजय पाण्डेय
    जौनपुर। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल की 39वीं पुण्यतिथि बुधवार को नगर के एक होटल में श्रद्धापूर्वक मनायी गयी। कार्यक्रम में पत्रकारों एवं अतिथियों ने बाबू जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित करके उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया।
    मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ट ने कहा कि बालेश्वर लाल जी अपने निश्चय के धनी व्यक्ति थे। यदि वह किसी बात का विरोध कर लेते थे तो किसी भी परिस्थिति में पीछे हटने का नाम नहीं लेते थे। उन्हें अनीति, अन्याय और शोषण किसी भी दशा में स्वीकार नहीं था। उन्होंने अपनी लेखनी के बल पर सदैव अन्याय एवं अत्याचार के विरुद्ध आवाज बुलन्द किया। ग्रामीणांचलों में जाकर पत्रकारों को संगठन से जोड़ने का कार्य उन्होंने पूरे समर्पण के साथ किया। वह अत्यन्त भावुक, उदार एवं प्रेरणादायी व्यक्तित्व के धनी थे।
    इसी क्रम में विशिष्ट अतिथि क्षेत्राधिकारी सदर देवेश सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं और समाचारों को प्रकाशित करने का महत्वपूर्ण दायित्व ग्रामीण पत्रकारों के कंधों पर होता है। प्रत्येक व्यक्ति के भीतर संवेदनशीलता होती है और यही संवेदना सेवा की भावना को जन्म देती है। पत्रकार सूचना एकत्रित करता है और हम उन्हीं सूचनाओं पर कार्य करते हैं।
    इस दौरान ग्रापए के जिलाध्यक्ष संजय अस्थाना ने अतिथियों का स्वागत करते हुये बालेश्वर लाल जी के जीवन पर प्रकाश डाला तो संरक्षक डा. राम सिंगार शुक्ल गदेला ने कहा कि बाबू जी कहा करते थे कि व्यक्ति का व्यवहार ही सबसे बड़ा महत्व रखता है। व्यवहार के माध्यम से असाध्य कार्य भी साध्य किये जा सकते हैं लेकिन यह दया नहीं, बल्कि कर्तव्य भाव से किया गया कार्य होना चाहिये।

    इसी क्रम में जिला संरक्षक श्याम रतन श्रीवास्तव एवं जय आनन्द ने भी अपना विचार व्यक्त किया तो महामंत्री लक्ष्मी नारायण मौर्य, विवेक श्रीवास्तव एवं आशीष पाण्डेय ने कहा कि बाबू जी एक जुझारू एवं कर्मठ पत्रकार थे। उपाध्यक्ष प्रो. आशाराम एवं प्रमोद जायसवाल ने कहा कि पत्रकारिता जगत की प्रगति पर बाबू जी को सदैव गर्व रहा और उन्होंने उम्मीद जतायी थी कि एक दिन ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन देश का सबसे बड़ा पत्रकार संगठन बनेगा। वरिष्ठ पत्रकार सर्वेश मिश्रा ने कहा कि यदि व्यक्ति में पुरुषार्थ, विवेकशीलता एवं एकाग्रता हो तो वह पत्रकारिता की बगिया को सजाने और संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। साथ ही पत्रकारों को राष्ट्रप्रेम, भावनात्मक एकता, लोककल्याण तथा मानव मूल्यों की स्थापना का संदेश दिया।
    मण्डल उपाध्यक्ष दयाशंकर निगम तथा सदर तहसील अध्यक्ष देवेन्द्र खरे ने कहा कि बाबू जी दृढ़ इच्छाशक्ति वाले व्यक्तित्व के धनी थे। वर्ष 1982 में बलिया जनपद के गड़वार स्थित अपने निवास से मात्र 7 पत्रकार साथियों के साथ उन्होंने ग्रामीण पत्रकारिता की जो नींव रखी थी, वह आज विशाल वट वृक्ष का रूप ले चुकी है। अन्त में अतिथियों को अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिये वरिष्ठ पत्रकार सर्वेश मिश्रा को “बाबू बालेश्वर लाल सम्मान 2026” से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन संगठन मंत्री प्रशान्त विक्रम सिंह ने किया।
    इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार डा. ज्ञान प्रकाश सिंह, सुशील स्वामी, राजेश श्रीवास्तव, राजेश मौर्य, विद्याधर राय विद्यार्थी, शशि श्रीवास्तव गुड्डू, इकराम अंसारी, वेद प्रकाश विश्वकर्मा, रतन लाल आर्य, अखिलेश श्रीवास्तव, राजन मिश्रा, श्रमित उपाध्याय, बुद्धि प्रकाश तिवारी, संदीप राय, अरशद अब्बास, मो. सारिक खान, आबिद इमाम, तबरेज नियाजी, मो. असलम, भोला विश्वकर्मा, बख्तियार आलम, मेवा लाल यादव, गोरख सोनकर, रजनी सोनी, पंकज प्रजापति सहित तमाम पत्रकार उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA