Day: May 25, 2026

  • नौगढ़ जमसोत में पानी के किल्लत से ग्रामीण परेशान

    नौगढ़ जमसोत में पानी के किल्लत से ग्रामीण परेशान

    • नौगढ़ जमसोत में पानी के किल्लत से ग्रामीण परेशान

    • खबर छपने के कुछ दिन बाद सक्रिय रहते हैं अधिकारी!

    तेजस टूडे ब्यूरो
    वीरेंद्र कुमार
    नौगढ़, चंदौली। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम जमसोत पंचायत सेमर साधोपुर के ग्राम जमसोत में आ रहा एक टैंकर पानी जहां के कुछ लोग पानी का इस्तेमाल कर पाते हैं और लोग डिब्बे बर्तन ख़ाली लेकर वापस आते हैं। जानकारी के आधार पर गांव में कुछ दुरी पर कुआं है जहां के पानी पीने योग्य नहीं हैं। लाचार बस इस्तेमाल करते हैं। ग्रामीण ने जिलाधिकारी एवं उपजिलाधिकारी से निवेदन किया कि पानी के किल्लत से जूझ रहे लोगों निदान किया जाय।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • मेधावी छात्र-छात्राओं व खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

    मेधावी छात्र-छात्राओं व खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

    • मेधावी छात्र-छात्राओं व खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

    • कार्यक्रम में अतिथियों का हुआ भव्य स्वागत

    तेजस टूडे ब्यूरो
    गुलजार अहमद
    बिजनौर। भारत रत्न स्व. चौधरी चरण सिंह के जीवन तथा विचारधारा पर केंद्रित एक सम्मेलन बिजनौर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में फराह खान मुदस्सिर को सम्मानित किया। साथ ही नजीबाबाद से अब्दुल्ला परवेज गोल्ड मेडलिस्ट शूटिंग हमजा परवेज कांस्य पदक स्टेट चैंपियनशिप सहित काफ़ी संख्या में मेधावी छात्र छात्राओं तथा खिलाडिय़ों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद चंदन चौहान तथा विशिष्ट अतिथि राजेन्द्र सिंह राज्य सूचना आयुक्त उत्तर प्रदेश एवं बिजनौर नगर पालिका चेयरपर्सन इन्द्रा सिंह और वरिष्ठ भाजपा नेता बीरबल सिंह, द्रोणा इंटरनेशनल एकेडमी के एमडी वसीम अहमद बख्श, संध्या दैनिक पब्लिक इमोशन के अख़बार के संपादक डॉ पंकज भारद्वाज, चौधरी चरण सिंह, रविंद्र सिंह, सोमपाल, सम्मसू, मोहम्मद इमरान बीडीसी मेम्बर सहित काफी संख्या में अतिथि का भव्य स्वागत किया गया। साथ ही सभी अतिथियो ने कार्यक्रम में मेधावी छात्र—छात्राओं व खिलाड़ियों को मैडल पहनाकर व प्रणाम पत्र देकर सम्मानित किया। चेयरमैन भगवंत ग्रुप अनिल कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य आयोजक और संचालक सुरेश आर्य रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • डीएम-एसपी ने की जिला शान्ति समिति की बैठक

    डीएम-एसपी ने की जिला शान्ति समिति की बैठक

    • डीएम-एसपी ने की जिला शान्ति समिति की बैठक

    • अपील: भाईचारे व सद्भाव के साथ मनायें त्योहार, मस्जिदों में ही अदा करें नमाज

    तेजस टूडे ब्यूरो
    एनके मिश्र
    लखीमपुर खीरी। बकरीद त्यौहार व गंगा दशहरा को शान्तिपूर्ण ढ़ंग से सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराये जाने के मद्देनजर डीएम अंजनी सिंह, एसपी डॉ ख्याति गर्ग की अध्यक्षता में अटल सभागार में जिला शान्ति समिति की बैठक हुई। बैठक में मौजूद सम्भ्रान्तजनों द्वारा आश्वस्त किया कि आसन्न त्यौहारों को शासन-प्रशासन की गाईडलाइन व दिशा निर्देशों का पालन करते हुए गत वर्षों की भांति सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जायेगा। बैठक का सफल संचालन एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने किया।
    शांति समिति की सार्थकता का उल्लेख करते हुए डीएम ने कहा कि बैठक में आपके द्वारा उठाये गये बिन्दुओं से हमें आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने हेतु कार्ययोजना बनाने एवं उनके क्रियान्वयन में मदद मिलेगी तथा किसी भी आने वाली समस्या का समाधान हम पहले से ही करने में सफल हो सकेगे। डीएम ने आश्वस्त किया कि सम्भ्रान्तजनों व धर्म गुरूओं की ओर से साफ-सफाई, बिजली, पानी इत्यादि के सम्बन्ध में जो महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त हुए हैं, उसका समय से निराकरण कराया जायेगा। डीएम ने ईओ व डीपीआरओ को निर्देश दिया कि नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में समुचित साफ-सफाई विशेषकर धार्मिक स्थलों के आस-पास पर्याप्त साफ-सफाई करा दें। जिले की गंगा-जमुनी तहज़ीब की सराहना करते हुए डीएम ने सभी से अपेक्षा किया कि पूर्व के त्यौहारों की भांति साम्प्रदायिक सौहार्द कायम रखने में अपना सहयोग प्रदान करें। प्रतिबन्धित जानवरों की कुर्बानी न की जाय तथा अवशेष का सम्मानजनक ढंग से निस्तारण किया जाय।
    एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने कहा कि जनपद में सभी त्योहार आपसी सहयोग से शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होते रहे हैं। नमाज मस्जिदों में ही अदा की जाए और सड़कों पर नमाज न पढ़ी जाए, ताकि यातायात व्यवस्था बाधित न हो और आमजन को परेशानी का सामना न करना पड़े। शरारती और असामाजिक तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर है। सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह और एएसपी पवन गौतम ने कहा कि जनपद में सभी धर्मों व समुदायों के लोगों द्वारा मिलजुल कर पर्व मनाना हमारी साझा संस्कृति की पहचान है। प्रशासन की ओर से साफ-सफाई, जल, विद्युत और सुरक्षा की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। किसी भी असामाजिक गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई होगी और सभी से अनुरोध किया कि किसी भी समस्या की स्थिति में सीधे प्रशासन से संपर्क करें।
    इस अवसर पर डीएफओ तापस मिहिर, एएसपी पवन गौतम, अधीक्षण अभियंता विद्युत, डीएसओ अंजनी सिंह, जिला स्तरीय अधिकारी, धर्मगुरूओं, संभ्रान्तजनों सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे। वही सभी एसडीएम, सीओ और ईओ वर्चुअल शामिल हुये।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • डीएम का सख्त संदेश: अवैध खनन पर जीरो टॉलरेंस, टास्क फोर्स को 24×7 सतर्क निगरानी के निर्देश

    डीएम का सख्त संदेश: अवैध खनन पर जीरो टॉलरेंस, टास्क फोर्स को 24×7 सतर्क निगरानी के निर्देश

    • डीएम का सख्त संदेश: अवैध खनन पर जीरो टॉलरेंस, टास्क फोर्स को 24×7 सतर्क निगरानी के निर्देश

    • डीएम-एसपी की दो टूक, संवेदनशील रूटों पर लगातार चेकिंग, ओवरलोडिंग, अवैध परिवहन पर सख्त कार्यवाही तय

    तेजस टूडे ब्यूरो
    एनके मिश्र
    लखीमपुर खीरी। जनपद में अवैध खनन एवं अवैध परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक डीएम अंजनी सिंह और एसपी डॉ. ख्याति गर्ग की संयुक्त अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने किया। बैठक में डीएम ने अवैध खनन पर कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी परिस्थिति में अवैध खनन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह शासन की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल विषय है जिस पर हर स्तर पर सख्त और निरंतर कार्रवाई जरूरी है।
    डीएम ने टास्क फोर्स को 24 घंटे सतर्क निगरानी रखने के निर्देश देते हुए कहा कि खनन और परिवहन से जुड़े संवेदनशील मार्गों, घाटों और सीमावर्ती क्षेत्रों में नियमित चेकिंग की जाए। ओवरलोडिंग और अवैध परिवहन पर प्रभावी रोक लगाई जाए तथा प्रत्येक सूचना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित हो। उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। अवैध गतिविधियों में संलिप्त वाहनों, मशीनरी और व्यक्तियों पर कठोर कार्रवाई की जाए तथा प्रवर्तन की कार्रवाई में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित हो।
    एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि खनन क्षेत्रों में विशेष निगरानी बढ़ाई जाए तथा प्रमुख मार्गों पर नियमित चेकिंग प्वाइंट सक्रिय रहें। संदिग्ध वाहनों की गहन जांच की जाए और अवैध खनन में संलिप्त लोगों पर त्वरित कानूनी कार्रवाई की जाए। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम लगातार क्षेत्रीय भ्रमण करेगी और शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करेगी। इस अवसर पर एएसपी पवन गौतम, खान अधिकारी आशीष सिंह सहित सभी टास्क फोर्स से जुड़े अधिकारी, एसडीएम, सीओ, थानाध्यक्ष वर्चुअल शामिल हुये।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • निर्माणाधीन कम्पोजिट विद्यालय का डीएम ने लिया जायजा

    निर्माणाधीन कम्पोजिट विद्यालय का डीएम ने लिया जायजा

    • निर्माणाधीन कम्पोजिट विद्यालय का डीएम ने लिया जायजा

    तेजस टूडे ब्यूरो
    गोविन्द वर्मा
    बाराबंकी। जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने 23 करोड से अधिक की लागत से निर्माणाधीन मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति, सुरक्षा मानकों एवं कार्यदायी संस्था द्वारा कराए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा किया। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि यह विद्यालय मुख्यमंत्री की अत्यंत महत्वाकांक्षी योजना है। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्माण कार्यों के दौरान सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन कराया जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि परिसर में जिन स्थानों पर आगामी बरसात के दौरान जलभराव की संभावना हो सकती है, वहां पूर्व से ही मिट्टी पटाई के कार्य पूर्ण करा लिए जाएं। उन्होंने निर्माण कार्यों में प्रयुक्त हो रही सामग्रियों की गुणवत्ता का भी सघन निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने मौके पर चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति, श्रमिकों की उपलब्धता एवं कार्यस्थल की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यकतानुसार कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये। इस दौरान बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार पाठक, कार्यदायी संस्था सी एंड डीएस के परियोजना प्रबंधक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • वृद्धाश्रम अम्बरपुर फरिहा में वरिष्ठ नागरिकों के लिये विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

    वृद्धाश्रम अम्बरपुर फरिहा में वरिष्ठ नागरिकों के लिये विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

    • वृद्धाश्रम अम्बरपुर फरिहा में वरिष्ठ नागरिकों के लिये विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

    • वरिष्ठजनों को उनके अधिकारों की जानकारी देकर उन्हें शोषण व उपेक्षा से बचाना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य: सचिव

    तेजस टूडे ब्यूरो
    देवी प्रसाद शर्मा
    आजमगढ। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार तथा जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में गोविन्द संस्थान द्वारा संचालित वृद्धाश्रम अम्बरपुर फरिहा में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ। वृद्धाश्रम में 89 वृद्ध रह रहे है जिनमें से 49 पुरूष तथा 40 महिला वृद्ध है।
    शिविर को सम्बोधित करते हुए सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नितिका राजन ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को उनके कानूनी अधिकारों, संरक्षण अधिनियमों, सरकारी योजनाओं और विधिक सहायता सेवाओं की जानकारी देना एवं “वरिष्ठ नागरिकों की गरिमा, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा समाज की नैतिक और संवैधानिक जिम्मेदारी है”। वरिष्ठ नागरिक संरक्षण और कल्याण अधिनियम, 2007 सहित अन्य महत्वपूर्ण विधिक प्रावधानों के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि वरिष्ठ नागरिक अपने बच्चों या उत्तराधिकारियों से भरण पोषण प्राप्त करने के हकदार है।
    सचिव ने वृद्धजनों को सम्बोधित करते हुए बताया कि “वरिष्ठजनों को उनके अधिकारों की जानकारी देकर उन्हें शोषण व उपेक्षा से बचाना इस कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य उद्देश्य है।” हर वृद्ध व्यक्ति को सम्मान सुरक्षा एवं गरिमा के साथ जीवन जीने का अधिकार है। परिवार एवं समाज का दायित्व है कि उनके साथ दुर्व्यवहार न हो। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित सेवाओं और जन-जागरूकता अभियानों की विस्तृत जानकारी दी गयी। इस दौरान चिकित्सा विभाग द्वारा मेडिकल कैम्प लगाकर वृद्धजनों को दवा वितरित की गयी जिसमें बी०पी०, शुगर, बुखार, खाँसी इत्यादि की दवा दी गयी।
    इस अवसर पर वृद्धाश्रम के प्रबन्धक श्याम पाण्डेय, प्रवीण सिंह, डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल, संस्था के पदाधिकारीगण, कर्मचारीगण, पराविधिक, स्वयंसेवक आदि उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • भारत विकास परिषद के अध्यक्ष बनाये गये डा. देवेश एवं कौशल सचिव

    भारत विकास परिषद के अध्यक्ष बनाये गये डा. देवेश एवं कौशल सचिव

    • भारत विकास परिषद के अध्यक्ष बनाये गये डा. देवेश एवं कौशल सचिव

    तेजस टूडे ब्यूरो
    देवी प्रसाद शर्मा
    आजमगढ। भारत विकास परिषद के तत्वाधान में दायित्व ग्रहण एवं सम्मान समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ काशी प्रांत से प्रांतीय अध्यक्ष हरविंदर हरीश वालिया प्रांतीय गतिविधि संयोजक संस्कार कमलेश सिंह, प्रांतीय संरक्षक अशोक अग्रवाल, जिला समन्वय बद्री प्रसाद गुप्त, सीताराम पांडेय, डॉ. देवेश दुबे, विश्वनाथ अग्रवाल एवं सविता बरनवाल ने संयुक्त रूप से मां भारती एवं स्वामी विवेकानंद के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। तत्पश्चात वंदे मातरम के गायन से कार्यक्रम विधिवत प्रारंभ हुआ। शाखा गतिविधि संयोजक संस्कार रमाकांत वर्मा जी ने मंचासीन अतिथिगण एवं सभी सदस्यों का स्वागत किया। मंचासीन सभी अतिथियों का अंग वस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया‌। इसी कड़ी में सभी दायित्व धारी एवं सदस्य गण को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही 15 विद्यालयों को भी उनके अतुलनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
    हरविंदर हरीश वालिया ने सत्र 2026-27 के लिए डॉ. देवेश दुबे को अध्यक्ष, कौशल राय को सचिव एवं आनंद प्रकाश श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष की शपथ दिलाई। तत्पश्चात नवीन नवनिर्वाचित शाखा गतिविधि संयोजक रमाकांत वर्मा, संपर्क आर‌पी राय सेवा पवन अग्रवाल महिला सहभागिता दीपशिखा पांडेय एवं पर्यावरण के लिए गोविंद दूबे को नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ देवेश दुबे द्वारा शपथ दिलाई गई। बद्री प्रसाद गुप्त ने भारत विकास परिषद का विस्तार से परिचय दिया।
    काशी प्रांत से आए प्रांतीय अध्यक्ष हरविंदर हरीश वालिया ने बताया कि यह संस्था संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा और समर्पण के मूल सिद्धांतों पर कार्य करती है। इन्हीं सिद्धांतों पर चलकर सभी को परिषद को आगे ले जाना है। काशी प्रांत से आए कमलेश सिंह ने संस्कार के सभी बिंदुओं पर प्रकाश डाला। प्रांतीय संरक्षक अशोक अग्रवाल ने भी सभा को संबोधित किया। पूर्व अध्यक्ष सीताराम पांडेय ने सबका धन्यवाद ज्ञापित किया। सभा का संचालन अजय मिश्रा ने किया। राष्ट्रगान के साथ सभा का समापन हुआ। कार्यक्रम में आरपी श्रीवास्तव, डॉ. निरंकार प्रसाद श्रीवास्तव, बिरजा शंकर राय, डॉ. नेहा दूबे, वेदांती वर्मा, मनीष रत्न अग्रवाल, जेआर विश्वकर्मा, नीलम अस्थाना, राजेश अरोरा, सुरेंद्र उपाध्याय, अजय पाठक सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • आर्यिका माता जी दुर्घटना प्रकरण की जांच हो

    आर्यिका माता जी दुर्घटना प्रकरण की जांच हो

    • आर्यिका माता जी दुर्घटना प्रकरण की जांच हो

    तेजस टूडे ब्यूरो
    रूपा गोयल
    बांदा। जैन समाज ने साधू संतों की सुरक्षा एवं राष्ट्रीय संत सुरक्षा नीति एवं आर्यिका माता जी दुर्घटना प्रकरण की निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच की मांग किया। बता दें कि मध्य प्रदेश के रीवा जिले में पैदल गमन कर रही जैन साध्वी की सड़क हादसे में निधन हो गया। जैन साधू संत पैदल विहार करते हैं। वह निहत्थे चलते हैं। वे किसी प्रकार की सुरक्षा या भौतिक सुविधाओं का उपयोग नहीं करते तथा समाज में शांति,संयम, करुणा और अहिंसा का सन्देश प्रसारित करते हैं। ऐसे संतों के साथ निरंतर बढ़ती दुर्घटनाएं एवं हमले सम्पूर्ण समाज के लिए चिंतजानक विषय है। जैन समाज का आरोप है की मिले साक्षो, तथ्यों एवं वीडियो क्लिप के आधार पर ये दुर्घटना नहीं हत्या है जिसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए एवं दोषियों के खिलाफ सख्त कारवाही होनी चाहिए। साथ ही संत सुरक्षा प्रोटोकाल तुरंत लागू किया जाय, ताकि जिन मार्गाे पर जैन साधु भ्रमण कर रहे हैं, वहां उन्हें विशेष सुरक्षा व्यवस्था मिल सके, इसीलिए राष्ट्रीय संत सुरक्षा नीति बनाई जाय एवं संतों के विरुद्ध अपराधों को विशेष संवेदनशील श्रेणी में रखा जाय। साथ ही प्रशासन एवं समाज के बीच समन्वय तंत्र स्थापित किया जाय, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • आरके की दबंगई: किसान के खेत से जबर्दस्ती निकाला जा रहा ओवरलोड बालू भरा ट्रक

    आरके की दबंगई: किसान के खेत से जबर्दस्ती निकाला जा रहा ओवरलोड बालू भरा ट्रक

    • आरके की दबंगई: किसान के खेत से जबर्दस्ती निकाला जा रहा ओवरलोड बालू भरा ट्रक

    • मरौली खण्ड 6 के संचालक की दबंगई आयी सामने

    तेजस टूडे ब्यूरो
    रूपा गोयल
    बांदा। लाल सोने की लूट के लुटेरों की दबंई जनपद में थमने का नाम ही नही ले रही है। सपा के पोशित माफिया भाजपा सरकार में भी अपना जलवा कायम रखे हैं। किसानों को धमकाकर मरौली खण्ड छः के कार्यवाहक संचालक आरके यादव की दबंगई से किसान बुरी तरह से भयभीत है। पीड़ित का आरोप है कि उसके खेत से जबरई कर रहा ओवरलोड बालू भरे ट्रकों की निकासी कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई है। पीड़ित ने पुनः जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की मांग की है।
    डीएम को दिये ज्ञापन में तहसील बांदा के पचुल्ला ग्राम निवासी राममिलन पुत्र विशाली ने डीएम को दिये ज्ञापन में बताया है कि उसका गाटा संख्या 935, 941 रकबा 0.9290 हेक्टेयर है, वह छोटा किसान किसानों से ही उसके परिवार का भरण पोषण होता है। पीड़ित ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसके खेत में लगे चिन्हत खम्भों को उखाड़कर मरौली खण्ड संख्या 6 के कार्यवाहक ठेकेदार द्वारा मना करने के बावजूद उसके खेतों से जबरन ट्रको की निकासी की जा रही है। इससे उसके खेत खराब हो रहे हैं जबकि खदान के परीशीमन के लिए लेखपाल सहित अन्य अधिकारीगण गये थे लेकिन उनसे मिन्नतें करने के बाद भी उसकी समस्या का समाधान नहीं किया गया। इतना ही नहीं उसके खेतों से जबरन बालू भरे वाहनों से उसकी फसलों को रौंदा जा रहा है जिससे पीड़ित का परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंच गया। पीड़ित ने जिलाधिकारी से मांग किया कि लेखपाल द्वारा सर्वे कराते हुए उसकी फसलों के हुए नुकसान का मुआवजा दिलाया जाय।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • भीषण गर्मी में पेयजल संकट से अछरौड़ के बाशिन्दे परेशान

    भीषण गर्मी में पेयजल संकट से अछरौड़ के बाशिन्दे परेशान

    • भीषण गर्मी में पेयजल संकट से अछरौड़ के बाशिन्दे परेशान

    • एक सप्ताह में समाधान न होने पर 1 जून से बड़े आन्दोलन की चेतावनी

    तेजस टूडे ब्यूरो
    रूपा गोयल
    बांदा। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच तहसील सदर अंतर्गत ग्राम पंचायत अछरौंड़ इन दिनों गम्भीर पेयजल संकट से जूझ रहा है। हालत इतने भयावह हो चुके हैं कि पिछले 10 दिनों से गांव में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप पड़ी है और ग्रामीण बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। मजबूरी में ग्रामीण करीब दो किलोमीटर दूर नदी से दूषित पानी लाकर पीने को विवश हैं जिससे गांव में उल्टी-दस्त समेत कई बीमारियां फैलने लगी हैं।
    ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर गांव की बदहाल पेयजल व्यवस्था से अवगत कराया और तत्काल स्थायी समाधान की मांग उठाई। ग्रामीणों का आरोप है कि जल विभाग की घोर लापरवाही और वर्षों से चली आ रही अनियमितताओं के कारण आज पूरा गांव जल संकट की त्रासदी झेल रहा है। ग्रामीणों में विमल द्विवेदी, घासीराम निषाद, रामदेव द्विवेदी, राम नारायण शुक्ला, दिनेश शुक्ला, संत मिश्रा, सुधीर द्विवेदी, ज्ञान सिंह सहित दर्जनों लोगों ने बताया कि गांव में जल संस्थान भूरागढ़ एवं जल जीवन मिशन-नमामि गंगे योजना के माध्यम से पानी की आपूर्ति की जाती है किन्तु पिछले 10 दिनों से गांव में एक बूंद पानी तक नहीं पहुंचा है।
    ग्रामीणों के अनुसार गांव की पूरी पेयजल व्यवस्था मुख्य रूप से रिंगबोर (नलकूप) पर निर्भर है। बोर से पानी की टंकी तक डाली गई प्लास्टिक पाइपलाइन पूरी तरह जर्जर हो चुकी है जो आए दिन जगह-जगह से फट जाती है। कर्मचारियों द्वारा अस्थायी मरम्मत के कुछ ही देर बाद पाइपलाइन पुनः टूट जाती है, क्योंकि वह नलकूप के दबाव को सहन नहीं कर पाती। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पाइपलाइन बिछाने में भारी धांधली हुई थी। वर्ष 2022 में इसी समस्या को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के तत्कालीन जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद को भी अवगत कराया गया था। इसके बाद सर्किट हाउस बांदा में विभागीय अधिकारियों और ग्रामीणों की बैठक हुई थी जिसमें तत्कालीन महाप्रबंधक पुरूषोत्तम यादव की मौजूदगी में जांच के बाद पाइपलाइन बदलने के आदेश दिए गए थे लेकिन आज तक न जांच रिपोर्ट सामने आई और न ही पाइपलाइन बदली गई। परिणामस्वरूप गांव बार-बार भीषण जल संकट में फंस जाता है।
    ग्रामीणों ने यह भी बताया कि ग्राम पंचायत अछरौंड़ में हैंडपंप सफल नहीं हैं, क्योंकि यहां खारा पानी निकलता है। अधिकांश कुएं सूखने की कगार पर हैं और पूरा गांव अब सिर्फ एक कुएं तथा नदी के दूषित पानी पर निर्भर हो गया है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि बोर से टंकी तक मजबूत लोहे की पाइपलाइन तत्काल डलवाई जाए, गांव में नियमित पेयजल आपूर्ति बहाल की जाए तथा लापरवाह अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कठोर प्रशासनिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस दौरान आगे पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए ष्ग्रामीणों ने बताया कि जिलाधिकारी अमित असेरी ने पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ उनकी समस्या सुनी तथा संबंधित विभाग से दो दिनों के भीतर रिपोर्ट तलब करने का आश्वासन दिया।
    जिलाधिकारी कार्यालय से बाहर निकलने के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता घासीराम निषाद ने कहा “यदि आने वाले एक सप्ताह के भीतर समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ तो 1 जून दिन सोमवार को समस्त ग्रामीण महिलाएं, पुरुष, बच्चे-बच्चियां डिब्बा, बाल्टी और घड़े लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर तरीके से सम्बन्धित विभाग के लापरवाह विभाग के विरोध में शांतिपूर्ण धरना देने को मजबूर होंगे। यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक दोषी अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई और गांव की पेयजल समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो जाता जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।” गांव में बढ़ते जल संकट और ग्रामीणों के उबलते आक्रोश ने अब प्रशासन के सामने एक बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। भीषण गर्मी के इस दौर में यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो स्थिति और भी गंभीर हो सकती है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • सचिव उच्च शिक्षा ने विश्वविद्यालय का किया निरीक्षण

    सचिव उच्च शिक्षा ने विश्वविद्यालय का किया निरीक्षण

    • सचिव उच्च शिक्षा ने विश्वविद्यालय का किया निरीक्षण

    तेजस टूडे सं.
    राहुल तिवारी
    अलीगढ़। उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग के सचिव अमृत त्रिपाठी ने सोमवार को राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी अविनाश कुमार भी उनके साथ मौजूद रहे। निरीक्षण के समय कुलपति नरेंद्र बहादुर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी योगेंद्र कुमार, रजिस्ट्रार प्रबुद्ध सिंह, मुख्य अभियंता भवन निर्माण सीपी गुप्ता, मुख्य अभियंता पीएमजीएसवाई लालजी यादव, अधीक्षण अभियंता पीएमजीएसवाई हरित, अधीक्षण अभियंता लोनिवि प्रभात चौधरी, अधिशासी अभियंता निर्माण खण्ड ए0के0 राही, परीक्षा नियंत्रक डॉ. धीरेंद्र कुमार, मुख्य अग्निशमन अधिकारी मुकेश कुमार सहित लोक निर्माण विभाग एवं कार्यदायी संस्था के अधिकारी उपस्थित रहे।
    सचिव उच्च शिक्षा एवं जिलाधिकारी ने विश्वविद्यालय परिसर, प्रशासनिक भवन, पुस्तकालय, शैक्षणिक ब्लॉक, छात्रावास, सुविधा केंद्र, विद्युत उपकेंद्र, आंतरिक सड़कों एवं अन्य अधोसंरचनात्मक व्यवस्थाओं का बड़ी बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, फिनिशिंग, विद्युत एवं जल निकासी व्यवस्था, फायर सेफ्टी सिस्टम, साफ-सफाई, साइनेजिंग एवं अन्य व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। कुलपति नरेंद्र बहादुर सिंह ने विश्वविद्यालय संचालन से संबंधित आवश्यकताओं एवं कुछ शेष कमियों की जानकारी भी दिया। सचिव उच्च शिक्षा एवं जिलाधिकारी ने मौके पर कई तकनीकी एवं व्यवस्थागत कमियों को चिन्हित करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि बताए गए सभी कार्य निर्धारित समयावधि में मानकों के अनुरूप एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराए जाएं। किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा और विश्वविद्यालय संचालन से पूर्व सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह सुव्यवस्थित होनी चाहिए।
    इस दौरान मुख्य अभियंता भवन निर्माण सीपी गुप्ता ने परियोजना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में शामिल है। लगभग 100.351 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित इस परिसर में प्रशासनिक एवं पुस्तकालय भवन, दो शैक्षणिक भवन, छात्र एवं छात्रा छात्रावास, सुविधा केंद्र, कुलपति आवास, आवासीय परिसर, स्वास्थ्य केंद्र, बैंकिंग सुविधा, कैफेटेरिया, जिम्नेजियम एवं पुलिस चौकी जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित की गई हैं। परियोजना की संशोधित लागत लगभग 106.59 करोड़ रुपये है और वर्तमान में भौतिक प्रगति 100 प्रतिशत एवं वित्तीय प्रगति लगभग 99.86 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है। परिसर में लगभग 20 आधुनिक कक्षाओं की व्यवस्था की गई है जिनकी क्षमता करीब 1360 विद्यार्थियों की है। इसके अतिरिक्त प्रयोगशालाएं, सेमिनार हॉल एवं विभागीय पुस्तकालय भी विकसित किए गए हैं। सचिव उच्च शिक्षा अमृत त्रिपाठी ने कहा कि राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय क्षेत्र में उच्च शिक्षा के नए केंद्र के रूप में स्थापित होगा और अलीगढ़ मंडल सहित आस—पास के जिलों के विद्यार्थियों को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि शेष सभी कार्यों एवं चिन्हित कमियों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराया जाए, ताकि विश्वविद्यालय का संचालन सुचारु एवं व्यवस्थित रूप से प्रारंभ किया जा सके।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • विद्यार्थी के सफल कैरियर के लिये कौशल पहचानना जरूरी: डा. जैन

    विद्यार्थी के सफल कैरियर के लिये कौशल पहचानना जरूरी: डा. जैन

    • विद्यार्थी के सफल कैरियर के लिये कौशल पहचानना जरूरी: डा. जैन

    तेजस टूडे सं.
    राहुल तिवारी
    अलीगढ़। मंगलायतन विश्वविद्यालय में विशेष संगोष्ठी का आयोजन हुआ जिसकी मुख्य अतिथि रक्षा मंत्रालय की पूर्व अधिकारी और तथास्तु एकेडमी की संस्थापक डा. तनु जैन रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों और शिक्षाविदों को संबोधित करते हुए जीवन में सफलता के व्यावहारिक मंत्र साझा किए। डा. जैन ने अपने वक्तव्य में व्यक्तित्व विकास के उन पहलुओं पर जोर दिया जो अक्सर किताबी शिक्षा में पीछे छूट जाते हैं। आज के दौर में विद्यार्थियों के भीतर छिपे वास्तविक कौशल को पहचानना और उसे तराशना अनिवार्य है। आजकल हर कोई अपनी बात कहना चाहता है, लेकिन कोई सुनना नहीं चाहता। याद रखें, अपनी बात प्रभावी ढंग से सुनाने से पहले, दूसरों को धैर्यपूर्वक सुनना बेहद आवश्यक है। उन्होंने करियर की भागदौड़ के बीच अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने और अपनी हॉबी के लिए समय निकालने की सलाह दी। शिक्षाविदों से विद्यार्थियों के भीतर के डर को दूर कर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने की सलाह दी।
    इसके पहले कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं वंदना के साथ किया गया। चेयरमैन हेमंत गोयल ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पीके दशोरा ने संस्थान की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि विश्वविद्यालय नई शिक्षा नीति के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए हम लगातार अपनी प्रयोगशालाओं और शिक्षण विधियों को आधुनिक बना रहे हैं। कुलसचिव मनोज के. ने अतिथियों का औपचारिक परिचय कराया और विश्वविद्यालय के अनुशासन और प्रशासनिक सुदृढ़ता का उल्लेख किया। डीजीएम मयंक प्रताप सिंह ने विश्वविद्यालय की आधुनिक आधारभूत संरचना, अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं और ऑनलाइन व रेगुलर शिक्षा प्रणालियों की विस्तृत जानकारी दिया।
    कार्यक्रम के दौरान एक प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित हुआ जिसमें ऑनलाइन शिक्षा और करियर विकल्पों को लेकर कॉर्पोरेट उपाध्यक्ष विकास जोशी ने प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। कार्यक्रम का समापन प्रो. अनुराग शाक्य के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस अवसर पर निदेशक चमन गोयल, संयुक्त कुलसचिव प्रो. दिनेश शर्मा, महाप्रबंधक व्यवसाय दिनेश शर्मा, एडमिशन डायरेक्टर प्रो. सौरभ कुमार, उप निदेशक प्रशासन गोपाल राजपूत, डा. जितेंद्र यादव, डा. पूनम रानी, डा. भारतेंदु चौहान, तरुण शर्मा, योगेश कौशिक, अमित शर्मा, उदय, राहुल देव, कार्तिक शर्मा आदि उपस्थित रहे। संचालन दीपिका बांदिल ने किया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • किशोरी शारदा नदी में डूबी, तलाश जारी

    किशोरी शारदा नदी में डूबी, तलाश जारी

    • किशोरी शारदा नदी में डूबी, तलाश जारी

    तेजस टूडे ब्यूरो
    एनके मिश्र
    लखीमपुर खीरी। खमरिया थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत लखपेड़ा निवासी 14 वर्षीय कोमल पुत्री जगदीश गौतम शारदा नदी में डूब गई। बताया जा रहा है कि कोमल गांव की अन्य महिलाओं और बच्चों के साथ तरबूज लेने परेवा परेई गई थी। वापस लौटते समय वह साथियों के साथ नदी में नहाने उतरी तभी गहरे पानी में चली गई। सूचना पर थाना खमरिया पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से तलाश अभियान शुरू कराया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • ऑपरेशन कन्विक्शन के क्रियान्वयन पर हुई विशेष बैठक

    ऑपरेशन कन्विक्शन के क्रियान्वयन पर हुई विशेष बैठक

    • ऑपरेशन कन्विक्शन के क्रियान्वयन पर हुई विशेष बैठक

    तेजस टूडे ब्यूरो
    एम अहमद
    श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में जनपद में अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने एवं न्यायालय में मुकदमों की सुदृढ़ पैरवी के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार कक्ष में अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई जहां ऑपरेशन कन्विक्शन’ के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर देते हुए जघन्य एवं महत्वपूर्ण मामलों की सघन पैरवी की समीक्षा की गई। प्रत्येक थाने में पैरवी अधिकारी नियुक्त करने तथा मुकदमों के त्वरित एवं प्रभावी संचालन के निर्देश दिए गए। अपर पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि न्यायालय में प्रस्तुत किए जाने वाले साक्ष्यों एवं गवाहों का समुचित प्रबंधन किया जाए तथा उन्हें बिना किसी विलंब के मा0 न्यायालय में प्रस्तुत किया जाए। थाना स्तर पर नियुक्त पैरोकारों के कार्यों का नियमित अनुश्रवण करते हुए थाना प्रभारी एवं मा0 न्यायालय के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने पर बल दिया गया।
    इसके अतिरिक्त मा0 न्यायालय से प्राप्त कुर्की वारंट, गिरफ्तारी वारंट, वसूली वारंट एवं सम्मनों को उसी दिन थाने के रोजनामचा में दर्ज करने के निर्देश दिए गए। लंबित मुकदमों के कारणों की पहचान कर उनके त्वरित निस्तारण हेतु प्रभावी कदम उठाने को कहा गया। बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि अभियुक्तों द्वारा प्रस्तुत जमानत प्रार्थना पत्रों का सशक्त विरोध करते हुए CCTNS एवं ICJS पोर्टल के माध्यम से उनका आपराधिक इतिहास संकलित कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाए। साथ ही FSL रिपोर्ट शीघ्र प्राप्त कराने एवं केस प्रॉपर्टी को सुरक्षित एवं समय से मा0 न्यायालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये।
    लोक अभियोजकों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने, जमानतदारों का सत्यापन कर समय से रिपोर्ट न्यायालय भेजने तथा पैरोकारों के कार्यों का दैनिक निरीक्षण सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। किसी भी प्रकार की समस्या आने पर तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराने के निर्देश भी दिए गए। अपर पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऑपरेशन कन्विक्शन’ के तहत गुणवत्तापूर्ण विवेचना एवं प्रभावी पैरवी के माध्यम से अधिकतम सजा सुनिश्चित कर अपराधियों के विरुद्ध सख्त संदेश दिया जाए। बैठक में क्षेत्राधिकारी भिनगा भरत पासवान क्षेत्राधिकारी इकौना आलोक सिंह समस्त थाना प्रभारी, मॉनिटरिंग सेल प्रभारी, थानों से नामित पैरवी अधिकारी, समस्त थानों के पैरोकार, सत्यापन सेल के अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

     

  • फेसबुक प्रेमी डलमऊ थानाध्यक्ष पुलिस सोशल मीडिया पॉलिसी का धड़ल्ले से कर रहे उल्लंघन, कानून व्यवस्था धड़ाम

    फेसबुक प्रेमी डलमऊ थानाध्यक्ष पुलिस सोशल मीडिया पॉलिसी का धड़ल्ले से कर रहे उल्लंघन, कानून व्यवस्था धड़ाम

    • फेसबुक प्रेमी डलमऊ थानाध्यक्ष पुलिस सोशल मीडिया पॉलिसी का धड़ल्ले से कर रहे उल्लंघन, कानून व्यवस्था धड़ाम

    • 15 मई को एडीजी ने भी जारी किया था पत्र, फिर भी इंस्पेक्टर पर चढ़ा सोशल मीडिया का भूत

    • मारपीट के गम्भीर मामलों में भी एनसीआर दर्ज करके किया जा रहा निपटारा, डम्फरों से लाल हो रहीं सड़कें

    तेजस टूडे सं.
    अनुभव शुक्ला
    रायबरेली। बड़ा करें तो रास लीला छोटा करे तो करेक्टर ढीला चंद लाइन की कहावत डलमऊ के फेसबुकिया प्रेमी थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राघवन पर बिल्कुल सही चरितार्थ साबित हो रही है। सिस्टम पर सवाल उठना लाजिमी है कि जब तीन स्टार लगाने वाले इंस्पेक्टर के सर पर ही जब सोशल मीडिया का भूत चढ़ जायेगा तो आखिर निचले पायदान पर तैनात उपनिरीक्षक व सिपाही भला रील बाजी से कब चूकेंगे?
    विदित हो कि बीते वर्ष फरवरी 2023 में उत्तर प्रदेश पुलिस सोशल मीडिया पॉलिसी में विभिन्न प्रकार का निर्देश प्रदेश भर के पुलिस कर्मियों को दिया गया था जिसमें पुलिसकर्मियों को फेसबुक व इंस्ट्राग्राम पर वर्दी में रील व फोटो डालने के प्रतिबंधित करते हुए उल्लंघन पर कार्यवाही की चेतावनी दी गई थी जिसके बाद भी रायबरेली जिले में तैनात इंस्पेक्टर राघवन ही नहीं जिले में ऐसे कई सिपाही व उपनिरीक्षक हैं जो फेसबुक व इंस्ट्राग्राम में वीडियो व रील अपलोड कर उच्चाधिकारियों के निर्देश का उल्लघंन करते चले आ रहे थे। इसी बीच बीती 15 मई को एक बार फिर से अधिकारिक एक्स एकाउंट के माध्यम से एक पत्र दिखा जिसमें पुलिस महानिदेशक मुख्यालय से अपर पुलिस महानिदेशक अमिताभ यश ने भी उत्तर प्रदेश पुलिस सोशल मीडिया पॉलिसी का सख्ती से पालन करने की चेतावनी व उल्लंघन करने वालों पर कार्यवाही को लेकर चेताया था।
    इतना सख्त निर्देश होने के बावजूद डलमऊ थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राघवन पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। आये दिन फिल्मी तरानों में वर्दी के साथ वीडियो रील फेसबुक इंस्ट्राग्राम पर पड़ रही है जिससे बुद्धिजीवी वर्गों का मानना है कि सोशल मीडिया पालिसी व एडीजी द्वारा हाल ही में जारी निर्देशों का घोर उल्लंघन है। सूत्रों कि मानें तो इंस्पेक्टर राघवन सिंह जिले के धाकड़ इंस्पेक्टरों में गिने जाते हैं। पुलिस अधीक्षक कोई भी हो किंतु दबदबा डलमऊ वाले साहब का रहता है। हिम्मत करके तत्कालीन एसपी आलोक प्रियदर्शी ने सदर कोतवाली से इंस्पेक्टर राघवन को लाइन भेज दिया था किंतु उनके जाते ही तत्कालीन एसपी यशवीर सिंह के कार्यकाल से लेकर अब तक में साहब की ही तूती बोलती चली आ रही है।
    सलोन थाना में विवादों में घिरने के बाद मौजूदा मंत्री व विधायक के धरने पर संगठन के साथ बैठने के बाद साहब का कोई बाल बांका नहीं कर सका। बस फर्क इतना पड़ा कि सलोन थाना से साहब को हटाकर डलमऊ थानाध्यक्ष की कमान सौंप दी गई जहां की वर्तमान समय में कानून व्यवस्था भी धड़ाम हो चुकी है। दूर की बात तो कौन करे डलमऊ कस्बा में इनकी तैनाती से लेकर अब तक में दर्जन भर मौतें हो चुकी हैं किंतु पुलिसिया यातायात व्यवस्था जस की तस है।

    पुलिसिया लापरवाही से विवाहिता की हुई मौत, खोपड़ी हुई लाल, मुकदमे की जगह दर्ज हुई एनसीआर
    यूं तो डलमऊ पुलिस के लापरवाही भरे कारनामों के आधा दर्जन से अधिक मामले हैं जिसमें से हम आपको 3 मामलों सिलसिलेवार बता रहे हैं। पहला मामला जहां दहेज की मांग ने एक और बेटी की जान ले ली। वहीं दूसरा मामला घुरवारा चौकी क्षेत्र के नानी का पुरवा उर्फ कर्कशा गांव में 12 मई 2026 को पति नरेंद्र ने अपनी पत्नी अनामिका को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। गंभीर हालत में परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचें जहां से हालत नाजुक होने पर लखनऊ रेफर किया गया लेकिन इलाज के दौरान अनामिका ने दम तोड़ दिया।परिजनों का आरोप था कि घटना वाले दिन जब वह शिकायत लेकर थाने पहुंचे तो उन्हें सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बैठाए रखा गया और समय पर कार्यवाही नहीं हुई। परिवार का कहना है कि अगर पुलिस समय रहते कदम उठाती, तो शायद अनामिका की जान बच सकती थी। मृतका अनामिका की शादी डेढ़ साल पहले महेशपुर गांव में हुई थी। वहीं तीसरा मामला बीती 19 मई को डलमऊ कस्बा निवासी रामनरेश सोनकर के पप्पू, मानवेन्द्र व छोटू ने सड़क पर बेरहमी से पीटा था जिन पर सिर्फ एनसीआर दर्ज कर छोड़ दिया गया। वहीं बीती 23 मई को देवली गांव निवासी शम्भू प्रसाद को दबंग कालिका प्रसाद, केशव सचिन, सहित कई लोगों ने जमकर पीटा लहू-लुहान पीड़ित गुहार लगाता रहा। दबंगों पर प्रभावी कार्यवाही न कर सिर्फ खाना पूरी की गई जिससे यह कहना मुश्किल नहीं है कि इंस्पेक्टर राघवन की लचर कार्यशैली के चलते डलमऊ थाना की कानून व्यवस्था पूरी तरह से धड़ाम हो चुकी है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • पुलिस ने हत्या प्रयास में वांछित 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार, तमंचा—कारतूस बरामद

    पुलिस ने हत्या प्रयास में वांछित 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार, तमंचा—कारतूस बरामद

    • पुलिस ने हत्या प्रयास में वांछित 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार, तमंचा—कारतूस बरामद

    तेजस टूडे ब्यूरो
    आशीष पचौरी
    फिरोजाबाद। रसूलपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास के मामले में वांछित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। जानकारी के अनुसार 21 मई 2026 की रात आपसी विवाद के दौरान जान से मारने की नीयत से फायरिंग किए जाने का आरोप था। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर थाना रसूलपुर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार सूचना के आधार पर आसफाबाद बिजली घर के पास से चारों आरोपियों को पकड़ा गया। इनमें राजा उर्फ अनुराग, ऋषभ, गोपाल और भोला उर्फ कृष्णा शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान राजा उर्फ अनुराग के पास से एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस भी बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपियों को आगे की विधिक कार्रवाई के लिए संबंधित न्यायालय में पेश किया जा रहा है। राजा उर्फ अनुराग और गोपाल का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है जबकि अन्य आरोपियों के खिलाफ भी इस मामले से संबंधित प्रकरण दर्ज हैं। इस कार्रवाई को थाना रसूलपुर पुलिस टीम ने अंजाम दिया जिसमें पुलिस बल की सक्रिय भूमिका रही।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • दक्षिण थाने में हुई शान्ति समिति की बैठक, शान्ति एवं सौहार्द बनाये रखने की अपील

    दक्षिण थाने में हुई शान्ति समिति की बैठक, शान्ति एवं सौहार्द बनाये रखने की अपील

    • दक्षिण थाने में हुई शान्ति समिति की बैठक, शान्ति एवं सौहार्द बनाये रखने की अपील

    तेजस टूडे ब्यूरो
    आशीष पचौरी
    फिरोजाबाद। बकरीद एवं मुहर्रम के दृष्टिगत जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना दक्षिण परिसर में पीस कमेटी की बैठक की गई। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर की उपस्थिति में क्षेत्र के धर्मगुरुओं, गणमान्य नागरिकों, व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों तथा शांति समिति के सदस्यों के साथ संवाद स्थापित किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने सभी से आपसी भाईचारा, सौहार्द एवं सामाजिक समरसता बनाए रखते हुए त्योहारों को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील किया। साथ ही यह भी कहा गया कि किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक सूचना या सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली अपुष्ट खबरों पर ध्यान न दिया जाए तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दी जाए।अधिकारियों ने बताया कि त्योहारों के दौरान जनपद में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी और सभी संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की सहमति व्यक्त की।फिरोजाबाद पुलिस ने आमजन से अपील किया कि वे शांति, सद्भाव और भाईचारे के साथ त्योहारों को मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहें।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • मिशन शक्ति की हूंकार: बबीना में महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन का दिया गया मंत्र

    मिशन शक्ति की हूंकार: बबीना में महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन का दिया गया मंत्र

    • मिशन शक्ति की हूंकार: बबीना में महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन का दिया गया मंत्र

    तेजस टूडे ब्यूरो
    मुकेश तिवारी/शक्ति सिंह
    बबीना, झांसी। उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति फेज-5.2 अभियान के तहत थाना बबीना क्षेत्र में महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम हुआ। मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में पुलिस टीम ने महिलाओं को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, कन्या सुमंगला योजना, सामूहिक विवाह योजना, मातृ वंदना योजना एवं निराश्रित महिला पेंशन योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया। इस दौरान आपातकालीन सेवाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी साझा की गई। महिलाओं को पुलिस आपातकालीन सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, वूमेन पावर लाइन 1090, साइबर हेल्पलाइन 1930, एम्बुलेंस सेवा 108, स्वास्थ्य सेवा 102, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 एवं महिला हेल्पलाइन 181 के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम में महिला आरक्षी आरती, साध्वी, कंचन, सोन देवी एवं रिंकी मौजूद रहीं। महिलाओं एवं बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पुलिस टीम द्वारा दी गई जानकारी को बेहद उपयोगी बताया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में सुनीं शिकायतें, अधिकारियों को निस्तारण के दिये निर्देश

    जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में सुनीं शिकायतें, अधिकारियों को निस्तारण के दिये निर्देश

    • जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में सुनीं शिकायतें, अधिकारियों को निस्तारण के दिये निर्देश

    तेजस टूडे ब्यूरो
    एम अहमद
    श्रावस्ती। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने प्रतिदिन की तरह सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में आयोजित जनता दर्शन में फरियादियों की समस्याओं को सुना और उनकी समस्याओं के निराकरण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान जिलाधिकारी को 15 शिकायतें प्राप्त हुई जो विभिन्न विभागों से सम्बन्धित थी, इन शिकायतों को तत्काल निराकरण कर रिपोर्ट प्रेषित करने हेतु सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर अब अधिकारियों की जवाबदेही तय की जायेगी, इसलिए समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण अपने कार्यालय में समस्त कार्य दिवसों में प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक स्वयं जनसुनवाई करें एवं उनकी समस्याओं का समय सीमा के अन्दर निस्तारण कराना भी सुनिश्चित करें।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • आचार्य द्विवेदी के नाम पर पुस्तकालय का हुआ नामकरण

    आचार्य द्विवेदी के नाम पर पुस्तकालय का हुआ नामकरण

    • आचार्य द्विवेदी के नाम पर पुस्तकालय का हुआ नामकरण

    • आचार्य स्मृति न्यास पुस्तकालय को देगा 100 पुस्तकें

    तेजस टूडे सं.
    पंकज कुमार
    लालगंज, रायबरेली। ऐहार में 66 वर्षों से संचालित श्री गणेश विद्यालय में आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी के नाम पर स्थापित पुस्तकालय का शुभारंभ फीता काटकर हुआ। कार्यक्रम में साहित्य, शिक्षा और समाजसेवा से जुड़े कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। विद्यालय परिसर में लगी शिलापट्टिकाओं के अनुसार श्री गणेश विद्यालय ऐहार की स्थापना 1955 में हुई थी। विद्यालय भवन निर्माण में क्षेत्र के अनेक लोगों ने आर्थिक सहयोग और भूमिदान देकर महत्वपूर्ण योगदान दिया। इनमें स्व. मातादीन पाल, स्व. जीतलदीन बाजपेई, स्व. सत्य नारायण बाजपेई सहित कई दानदाताओं के नाम आज भी विद्यालय परिसर में अंकित हैं। विद्यालय के संस्थापक एवं प्रबंधक के रूप में महावीर प्रसाद पाण्डेय वह संस्थापक प्रधानाचार्य के रूप में स्व. रामानुज पांडेय का नाम प्रमुख रूप से दर्ज है जबकि विभिन्न अवधियों में उमाशंकर वाजपेई सहित अन्य शिक्षाविदों ने विद्यालय के संचालन और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
    विद्यालय के प्रबंधक कार्तिकेय बाजपेई ने मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार एवं आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी स्मृति न्यास के संयोजक गौरव अवस्थी, बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद शुक्ला, आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी स्मृति न्यास के अध्यक्ष विनोद शुक्ला, कर्मचारी नेता सुधीर द्विवेदी सहित अन्य अतिथियों का माल्यार्पण एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत-सम्मान किया। कार्यक्रम में टीबी कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष करुणा शंकर मिश्र भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्य अवनींद्र पांडेय ने अतिथियों का स्वागत अभिनंदन करते हुए विद्यालय की शैक्षिक परंपरा और पुस्तकालय स्थापना के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। साथ ही कहा कि पुस्तकालय बच्चों में अध्ययन की नई संस्कृति विकसित करेगा और ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए ज्ञान का सशक्त केंद्र बनेगा।
    मुख्य अतिथि गौरव अवस्थी ने आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी के साहित्यिक योगदान पर विस्तार से चर्चा राष्ट्रीय स्तर पर आचार्य द्विवेदी से जुड़े ऐतिहासिक कार्यों की जानकारी दिया। साथ ही कहा कि नई पीढ़ी को पुस्तकों से जोड़ना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। पुस्तकालय हेतु 100 पुस्तकों के दान की घोषणा भी की, ताकि छात्र-छात्राएं अध्ययन के माध्यम से ज्ञान अर्जित कर सकें। शिक्षक नेता सुधीर द्विवेदी ने भी अपने पिता द्वारा लिखित पुस्तकों को पुस्तकालय को समर्पित करने की घोषणा किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में पूर्व में विद्यालय भवन निर्माण के लिए सहयोग देने वाले दानदाताओं एवं समाजसेवियों के योगदान का भी स्मरण किया गया।
    इस अवसर पर भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के नेता और खेल संघ के अध्यक्ष दिलीप द्विवेदी, डॉ कमलाकांत त्रिवेदी, अनूप पांडेय, पुस्तकालय अध्यक्ष आशुतोष कुशवाहा, अनुज अवस्थी, विजय वाजपेई, जितेंद्र मिश्रा, दीपू दीक्षित, मनीष मिश्रा, अरुण पांडेय, खुशबू सिंह, अतुल शुक्ला सहित विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

     

  • डीएम—एसपी की अध्यक्षता में हुई केन्द्रीय शान्ति समिति की बैठक

    डीएम—एसपी की अध्यक्षता में हुई केन्द्रीय शान्ति समिति की बैठक

    • डीएम—एसपी की अध्यक्षता में हुई केन्द्रीय शान्ति समिति की बैठक

    • शान्तिपूर्ण ढंग से हिल-मिलकर मनायें त्योहार: जिलाधिकारी

    तेजस टूडे ब्यूरो
    एम अहमद
    श्रावस्ती। जनपद में ईदुज्जुहा (बकरीद) शान्तिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराये जाने के मद्देनजर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी की अध्यक्षता में केन्द्रीय शान्ति समिति की बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ मौजूद सभी संभ्रान्त नागरिकों ने आशा जताई कि पूर्व वर्षाे की भांति इस वर्ष भी जनपद में ईदुज्जुहा (बकरीद) का त्योहार भाई-चारे के साथ मनाया जायेगा। जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग शान्तिपूर्ण ढंग से हिल-मिलकर त्योहार मनायें। त्योहार में कोई भी नई परम्परा न कायम की जाए, जिससे अमन-चैन को खतरा हो तथा एक-दूसरे की भावनाएं आहत हो। अमन-चैन से खिलवाड़ करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। जिला प्रशासन द्वारा बकरीद त्योहार पर विद्युत, पेयजल एवं साफ सफाई आदि के व्यापक इंतजाम कराये जा रहे हैं।
    उन्होंने कहा कि जिले में बिना अनुमति के कोई भी जुलूस नही निकलेगा और प्रतिबन्धित जानवरों की कुर्बानी नहीं की जायेगी। सामूहिक एवं खुले स्थानों पर कुर्बानी पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेगी। धार्मिक यात्राओं/जुलूसों में अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन नहीं होना चाहिए। यदि किसी भी व्यक्ति द्वारा शान्ति समिति बैठक में तय हुए बिन्दुओं की अनदेखी करके कोई भी ऐसा कार्य जिसमें अमन-चैन में बाधा उत्पन्न होने की सम्भावना हो, करने की कोशिश करेगा तो निश्चित ही उनके विरूद्ध विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। उन्होंने आगामी त्योहार को देखते हुए नगर निकाय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर साफ-सफाई एवं बिजली की मुकम्मल व्यवस्था हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया है। जिन क्षेत्रों में अभी तक शान्ति समिति की बैठक नही हुई है। वहां सम्बन्धित उपजिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार एवं थानाध्यक्षगण आपस में समन्वय बनाकर शान्ति समिति की बैठक कर लें। बैठक के दौरान यदि कोई समस्या या शिकायत आती है तो उनका सूचीबद्ध कर निराकरण भी करायें, ताकि शान्तिपूर्ण ढंग से त्योहार सम्पन्न हो सके।
    इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी लोग बकरीद का त्योहार एक-दूसरे की भावनाओं का आदर करते हुए मिल-जुल कर मनायें। उन्होंने संभ्रान्तजनों नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि त्योहार के अवसर पर संयमित आचरण करके हिल-मिलकर त्योहार मनायें। कोई भी ऐसा कार्य न किया जाय जिससे एक-दूसरे को ठेस पहुंच रही हो। यदि कोई भी व्यक्ति अमन-चैन में बाधा उत्पन्न करने की कोशिश करता है तो तत्काल उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • युवाओं के लिये अवसरों का महाकुम्भ

    युवाओं के लिये अवसरों का महाकुम्भ

    • युवाओं के लिये अवसरों का महाकुम्भ

    • तेजस नवाचार, उद्यमिता एवं आत्मनिर्भर भारत की ओर एक सशक्त पहल

    तेजस टूडे ब्यूरो
    एम अहमद
    श्रावस्ती। जनपद में जिला प्रशासन द्वारा कटरा में में TEJAS-Transforming Entrepreneurial JourneysAcross States and Districts कार्यशाला हुई जिसका उद्देश्य जनपद के युवाओं, नव प्रवर्तकों, स्टार्टअप्स, स्वयं सहायता समूहों, कारीगरों एवं इच्छुक उद्यमियों को उद्यमिता, नवाचार एवं स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ना रहा। कार्यक्रम में जनपद के जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अध्यक्ष जिला पंचायत दद्दन मिश्रा, विधायक श्रावस्ती राम फेरन पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर शरद श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
    इसके अतिरिक्त आपदा विशेषज्ञ अरुण मिश्रा, पीडी डीआरडीए, विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्यगण, प्रगतिशील किसान, एन0आर0एल0एम0 समूहों की महिलाएं, महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं, उद्यमी एवं बड़ी संख्या में युवा प्रतिभागियों ने सहभागिता किया। प्रतिभागियों ने विशेषज्ञों के साथ संवाद स्थापित करते हुए विभिन्न योजनाओं, स्टार्टअप अवसरों एवं स्वरोजगार से संबंधित जानकारी प्राप्त की। कार्यशाला में भारत सरकार एवं विभिन्न संस्थानों से आए विशेषज्ञों द्वारा उद्यमिता एवं स्टार्टअप से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं।
    DPIIT, भारत सरकार से ऋत्विक एवं रवि, StartinUP से प्रशांत रंजन, ODOP, भारत सरकार से इशदीप सिंह एवं हरप्रीत, IIM लखनऊ से निखिल भट्ट तथा स्टार्टअप विशेषज्ञ राहुल चौधरी द्वारा TEJAS पहल, स्टार्टअप इकोसिस्टम, सरकारी योजनाओं, नवाचार, वित्तीय सहायता, विपणन एवं उद्यम स्थापना से संबंधित विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि श्रावस्ती के युवाओं में प्रतिभा और क्षमता की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता केवल उन्हें सही दिशा, प्रशिक्षण एवं अवसर प्रदान करने की है। TEJAS जैसी पहलें ग्रामीण एवं आकांक्षात्मक क्षेत्रों के युवाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
    विधायक ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे सरकारी योजनाओं एवं स्टार्टअप अवसरों का अधिकतम लाभ उठाएं तथा रोजगार प्राप्त करने के साथ रोजगार सृजन की दिशा में भी आगे बढ़ें। वक्ताओं ने बताया कि TEJAS पहल भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) की एक महत्वपूर्ण पहल है जिसका उद्देश्य गैर-महानगरीय, ग्रामीण एवं आकांक्षात्मक जनपदों में उद्यमिता एवं स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देना है।
    श्रावस्ती में बड़े उद्योगों के अपेक्षाकृत अभाव के कारण रोजगार एवं आर्थिक अवसर सीमित रहे हैं। ऐसे में TEJAS जैसी पहलें युवाओं को “जॉब सीकर” से “जॉब क्रिएटर” बनने के लिए प्रेरित करेंगी। स्थानीय स्तर पर उद्योगों एवं स्टार्टअप्स की स्थापना से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, पलायन में कमी आएगी तथा स्थानीय उत्पादों एवं पारंपरिक कौशल को नई पहचान प्राप्त होगी। कार्यशाला “आध्यात्मिक श्रावस्ती से आत्मनिर्भर श्रावस्ती” की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी तथा जनपद में नवाचार, उद्यमिता एवं आत्मनिर्भरता की नई ऊर्जा प्रदान करेगी।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • बेसिक शिक्षा विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर रूपये ठगने का मामला आया सामने

    बेसिक शिक्षा विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर रूपये ठगने का मामला आया सामने

    • बेसिक शिक्षा विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर रूपये ठगने का मामला आया सामने

    तेजस टूडे ब्यूरो
    अब्दुल मोबीन सिद्दीकी
    बलरामपुर। जिला शिक्षा बेसिक अधिकारी कार्यालय से जरिये डाक एक प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ जिसमें आवेदक कामता प्रसाद पहलवारा बलरामपुर द्वारा आरोप लगाया गया था कि बेसिक शिक्षा विभाग में ECC Educater के रिक्त पदों के लिए दक्षता परीक्षण हेतु चयन हुआ था जिसकी दक्षता परीक्षण 27 अप्रैल को हुआ था जिसके दक्षता परीक्षण के चयन प्रक्रिया हेतु प्रार्थी के पास एक सप्ताह से फोन किया जा रहा है एवं नियुक्ति पत्र के लिए पैसे मांगे जा रहा है।
    प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर पर धारा 308(2), 318(4) BNS व 6/9/13 (3)/14 उप्र सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार द्वारा थाना कोतवाली देहात क्षेत्रांतर्गत बेसिक शिक्षा विभाग में नियुक्ति पत्र के नाम पर रुपये मांगने की घटना के सफल अनावरण व अभियुक्तों की गिरफ्तारी के संबंध में दिये गये निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली देहात गिरिजेश तिवारी के नेतृत्व में उप्र सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम से सम्बन्धित प्रकाश में आये अभियुक्त जितेन्द्र यादव पुत्र किरन यादव निवासी ग्राम रजडेरवा पोस्ट मनकापुर थाना पचपेडवा जनपद बलरामपुर एवं अभियुक्त आयुष सिंह पुत्र वीरेन्द्र सिंह निवासी मकान नंम्बर 3 हाईकोर्ट कम्पाउण्ड जगत नरायन रोड थाना वजीरगंज जनपद लखनऊ हाल पता मकान नम्बर-100ए निकट लल्ला विरयानी चौपटिया रोड थाना चौक जनपद लखनऊ को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। घटना में प्रयुक्त किये गये मोबाइल को बरामद कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुये न्यायालय रवाना किया जा रहा है।

    गिरफ्तारी के पश्चात दोनों अभियुक्तों ने बताया कि हम लोग Ex-serviceman संस्था लखनऊ में कार्यरत हैं। उक्त कार्यदायी संस्था बेसिक शिक्षा विभाग में ECC Educater के पदों पर योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों को भर्ती करने हेतु आधिकारिक रुप में Gem portal के माध्यम से नियुक्त किया गया था। जनपद में अभ्यर्थियों के चयन हेतु संस्था द्वारा हम लोगों को (जितेन्द्र यादव व आयुष सिंह) को नियुक्त किया था। हम लोगों द्वारा साक्षात्कार हेतु चयनित अभ्यर्थियों के सत्यापन का कार्य किया जा रहा था। उक्त सत्यापन की आड़ में साक्षात्कार हेतु चयनित सूची के अभ्यर्थियों को फोन करके चयन सुनिश्चित करने हेतु धन की मांग की गई थी जिसके क्रम में अमित गुप्ता व जान्ह्वी द्वारा ऑनलाइन जितेन्द्र यादव को रुपए 20-20 हजार पेमेन्ट किया गया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • रामकिंकर कला अर्पण प्रदर्शनी में उभरी रंगों एवं रेखाओं की जीवंत अभिव्यक्ति

    रामकिंकर कला अर्पण प्रदर्शनी में उभरी रंगों एवं रेखाओं की जीवंत अभिव्यक्ति

    • रामकिंकर कला अर्पण प्रदर्शनी में उभरी रंगों एवं रेखाओं की जीवंत अभिव्यक्ति

    तेजस टूडे ब्यूरो
    मुकेश तिवारी
    झांसी। ललित कला संस्थान बुंदेलखंड विश्वविद्यालय एवं राष्ट्रीय सेवायोजना के संयुक्त तत्वावधान में महान चित्रकार एवं मूर्तिकार रामकिंकर बैज की जयंती पर आयोजित चित्रकला प्रदर्शनी “रामकिंकर कला अर्पण” का शुभारंभ किया गया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों की कलाकृतियों ने दर्शकों को भारतीय आधुनिक कला की संवेदनशीलता और सृजनात्मकता से रूबरू कराया। कार्यक्रम में संस्थान की समन्वयक डॉ. श्वेता पाण्डेय ने रामकिंकर बैज की कला यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनकी कला में ग्रामीण जीवन, मानवीय संवेदनाएं और रंगों-रेखाओं का अद्भुत संतुलन दिखाई देता है। उन्होंने विद्यार्थियों को कला के क्षेत्र में निरंतर नए प्रयोग करने और अपनी सृजनात्मक पहचान बनाने के लिए प्रेरित किया।
    डॉ. अजय गुप्ता ने कहा कि रामकिंकर बैज के मूर्तिशिल्प भारतीय कला जगत की अमूल्य धरोहर हैं जिन्होंने देश को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाई। वहीं कला मर्मज्ञ गोविंद यादव ने उनके शिल्पों को भारतीय कला परंपरा का अद्वितीय उदाहरण बताया। कार्यक्रम में डॉ. रानी शर्मा, डॉ. दिलीप कुमार, डॉ. संतोष कुमार एवं गजेन्द्र सिंह ने भी विद्यार्थियों को रामकिंकर बैज की कला दृष्टि को आत्मसात करने का संदेश दिया। अतिथियों ने विद्यार्थियों द्वारा निर्मित चित्रों एवं कला कृतियों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी प्रतिभा विश्वविद्यालय को गौरवान्वित कर रही है। प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय आधुनिक कला, चित्रकला एवं मूर्ति कला के विविध आयामों से परिचित कराना रहा। आयोजन ने विद्यार्थियों में कला के प्रति शोधपरक सोच, आत्मविश्वास और सृजनात्मक अभिव्यक्ति को नई दिशा प्रदान किया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • रीवा हादसे पर फूटा जैन समाज का आक्रोश, उमड़ा जनसैलाब

    रीवा हादसे पर फूटा जैन समाज का आक्रोश, उमड़ा जनसैलाब

    • रीवा हादसे पर फूटा जैन समाज का आक्रोश, उमड़ा जनसैलाब

    • साध्वियों को मौन पदयात्रा से दी गयी श्रद्धांजलि

    • ‘सन्त सुरक्षा नीति’ लागू करने की उठी मांग

    तेजस टूडे ब्यूरो
    मुकेश तिवारी
    झांसी। मध्य प्रदेश के रीवा में सड़क दुर्घटना में दो जैन साध्वियों के निधन के बाद झांसी में जैन समाज का आक्रोश सड़कों पर दिखाई दिया। श्री दिगम्बर जैन पंचायत समिति के नेतृत्व में सकल जैन समाज ने रानीमहल से जिलाधिकारी कार्यालय तक विशाल मौन पदयात्रा निकालकर आर्यिका मां श्रुतमति माताजी एवं आर्यिका मां उपशममति माता जी को श्रद्धांजलि अर्पित किया। पदयात्रा के बाद जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और मुख्यमंत्री योगी के नाम ज्ञापन सौंपकर देशभर में ‘संत सुरक्षा नीति’ लागू करने की मांग की गई। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन ने घटना को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि जैन समाज और अहिंसा प्रेमी नागरिक गहरे सदमे में हैं। वहीं जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष एड. प्रमोद शिवहरे ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और फांसी की सजा की मांग उठाई। ज्ञापन में जैन साधु-संतों के पदविहार के दौरान पुलिस एस्कॉर्ट, राजमार्गों पर सुरक्षित लेन, थानों के बीच समन्वय एवं दुर्घटनाओं की उच्चस्तरीय जांच जैसी प्रमुख मांगें रखी गईं। समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि जैन साधु-संत देश की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहर हैं, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना शासन की जिम्मेदारी है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • डीएम हो तो ऐसे, इस भीषण गर्मी में एसी कार्यालय छोड़ परख रहें धरातलीय हक़ीकतें

    डीएम हो तो ऐसे, इस भीषण गर्मी में एसी कार्यालय छोड़ परख रहें धरातलीय हक़ीकतें

    • डीएम हो तो ऐसे, इस भीषण गर्मी में एसी कार्यालय छोड़ परख रहें धरातलीय हक़ीकतें

    • गुणवत्ता, पारदर्शिता, समयबद्धता एवं तकनीकी मानकों का पूर्ण अनुपालन करना सुनिश्चित करें: पुलकित गर्ग

     

    तेजस टूडे ब्यूरो
    चित्रकूट। जिलाधिकारी ने स्थालीय निरीक्षण पूर्व निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार संपन्न कराया गया जिसमें योजना के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण कर धरातलीय स्थिति का विस्तृत जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम ग्राम पंचायत सरहट, राजस्व ग्राम मानिकपुर ग्रामीण स्थित निर्मित क्लियर वाटर रिजर्वॉयर (CWR) का निरीक्षण किया गया। मौके पर उपस्थित अधिकारियों ने बताया गया कि मानिकपुर रूरल ओवरहेड टैंक की क्षमता 175 KL/12 मीटर है तथा CWR की क्षमता 50 KL है। योजना के अंतर्गत कुल 20512 मीटर पाइपलाइन प्रस्तावित है जिसमें 20188 मीटर पाइपलाइन का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। अधिकारियों ने यह भी बताया कि मानिकपुर ग्रामीण में निर्मित क्लियर वाटर रिजर्वॉयर के माध्यम से 5 HP क्षमता के 2 नग पम्प (1 कार्यशील एवं 1 स्टैंडबाय), क्षमता 25.67 m³/hr के माध्यम से मानिकपुर ग्रामीण ओवरहेड टैंक को भरा जाता है। इसके अतिरिक्त 10 HP क्षमता के 02 नग पम्प (01 कार्यशील एवं 01 स्टैंडबाय), क्षमता 50.4 m³/hr के माध्यम से Kubri OHT एवं Hela OHT को जलापूर्ति की जाती है।
    निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा योजना अंतर्गत ग्रामवार जल संयोजन एवं फंक्शनल स्थिति की जानकारी प्रस्तुत की गई जिसके अनुसार मानिकपुर रूरल ग्राम में 400 गृह संयोजन स्थापित हैं तथा सभी 400 संयोजन फंक्शनल है। हेला ग्राम में 208 गृह संयोजन स्थापित हैं तथा सभी 208 संयोजन क्रियाशील है। झरी ग्राम में 38 गृह संयोजन स्थापित किए गए हैं जहां जलापूर्ति व्यवस्था प्रगतिरत पाई गई। उमरी ग्राम में 282 गृह संयोजन स्थापित हैं तथा सभी संयोजन फंक्शनल है। इसी प्रकार खिचरी ग्राम में 243 गृह संयोजन स्थापित हैं तथा सभी संयोजन नियमित रूप से संचालित है।
    मौके पर उपस्थित अधिशासी अभियंता खंड कार्यालय विद्युत यांत्रिक उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) ने जिलाधिकारी को बताया कि मानिकपुर ग्रामीण ओवरहेड टैंक हेतु CWR के आउटलेट प्वाइंट पर स्थापित फ्लो मीटर की रीडिंग विगत लगभग 15 दिवस से सही प्राप्त नहीं हो रही है। इस पर जिलाधिकारी द्वारा कार्यदायी संस्था GVPR के डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर एस. मौर्य को कड़ी फटकार लगाते हुये निर्देशित किया कि संपूर्ण योजना के SCADA Automation से संबंधित समस्त कार्यों की विस्तृत कार्ययोजना तत्काल प्रस्तुत की जाए तथा आगामी एक सप्ताह के भीतर पूरी योजना में SCADA Automation प्रणाली पूर्ण रूप से क्रियाशील कराना सुनिश्चित किया जाय।
    निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने यह भी बताया कि हेला ओवरहेड टैंक के माध्यम से ग्राम बगदरी, गोधराई एवं निही ग्राम में जलापूर्ति किया जाना प्रस्तावित है। अधिकारियों ने बताया कि हेला OHT की क्षमता 125 KL/8 मीटर है। योजना अंतर्गत लगभग 15624 मीटर पाइपलाइन के सापेक्ष 16480 मीटर पाइपलाइन कार्य पूर्ण किया जा चुका है जबकि लगभग 500 मीटर Cap Closing Balance शेष है। योजना अंतर्गत ग्राम बगदरी में 336 गृह संयोजन स्थापित किए गए हैं तथा सभी 336 संयोजन फंक्शनल पाए गए। जिलाधिकारी के ने बगदरी ग्राम में निरीक्षण करते हुए कई उपभोक्ताओं से नियमित फीडबैक लिया। इसके संबंध में ग्रामीणों द्वारा संतुष्टि व्यक्त की गई। साथ ही जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि बगदरी ग्राम में पाइपलाइन बिछाने के दौरान क्षतिग्रस्त की गई 2 मी नाली की मरम्मत का कार्य को अभिलंब करना सुनिश्चित किया जाय।
    निरीक्षण के दौरान डीएम ने द्वारा FTK महिलाओं को FTK किट वितरित की गई। मौके पर FTK महिलाओं द्वारा ग्राम में सप्लाई किए जा रहे पेयजल की जांच की गई तथा क्लोरीन टेस्ट भी किया गया जो मानक के अनुरूप पाया गया। डीएम ने FTK महिलाओं को निर्देशित किया गया कि वे नियमित रूप से पेयजल की जांच करते हुए अपनी रिपोर्ट समय से पोर्टल पर अपडेट करती रहें। साथ ही अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए गए कि FTK महिलाओं के लंबित मानदेय के भुगतान हेतु मुख्यालय स्तर पर समन्वय स्थापित करते हुए अविलंब आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाय।
    गोबरहाइ ग्राम में 122 गृह संयोजन स्थापित किए गए हैं जहां नियमित जलापूर्ति प्रारंभ किया जाना शेष पाया गया। निही ग्राम में 140 गृह संयोजन स्थापित किए गए हैं जिनमें से
    नियमित जला पूर्ति अभी प्रारंभ नहीं हुई है, कमिश्निंग का कार्य शेष है। इसके पश्चात जिलाधिकारी महोदय द्वारा गोधराई एवं निही ग्राम में संचालित कमिश्निंग कार्यों की प्रगति का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया गया कि आगामी एक सप्ताह के भीतर दोनों ग्रामों में कमिश्निंग कार्य पूर्ण कर नियमित जलापूर्ति प्रत्येक दशा में प्रारंभ कराई जाए। इस पर फर्म GVPR के डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर एस. मौर्य ने आश्वासन दिया कि आगामी एक सप्ताह के भीतर दोनों ग्रामों में नियमित जलापूर्ति प्रारंभ कर दी जाएगी।
    जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान स्पष्ट निर्देश दिए कि जल जीवन मिशन शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाली योजना है तथा ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक परिवार तक सुरक्षित एवं नियमित पेयजल उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने गुणवत्ता, पारदर्शिता, समयबद्धता एवं तकनीकी मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डी.पी. पाल, अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) स्वप्निल यादव, अधिशासी अभियंता खंड कार्यालय उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) आशीष भारती, अधिशासी अभियंता खंड कार्यालय विद्युत यांत्रिक उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण), सुमित कुमार सहायक अभियंता, शशिकांत मौर्य सहायक अभियंता, गुलाम सिब्टेन जूनियर इंजीनियर खंड कार्यालय उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण), विजय शंकर यादव, फर्म GVPR चित्रकूट के डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर एस. मौर्य सहित जल जीवन मिशन से संबंधित अधिकारी, कर्मचारी एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधिगण मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • गरीबों को उजाड़ने के बाद शान्त हुआ प्रशासन का बुलडोजर

    गरीबों को उजाड़ने के बाद शान्त हुआ प्रशासन का बुलडोजर

    • गरीबों को उजाड़ने के बाद शान्त हुआ प्रशासन का बुलडोजर

    तेजस टूडे ब्यूरो
    बृजेन्द्र कुमार
    सुमेरपुर, हमीरपुर। स्थानीय कस्बे के मध्य से गुजरे खूनी हाईवे की पटरी में हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए दो दिन चली प्रशासनिक कार्यवाही गरीबों को उजाड़ने के बाद शांत हो गई। इस कार्यवाही के दौरान किसी भी भवन को नहीं छुआ गया है। इससे छोटे दुकानदारों में आक्रोश है। दो दिन पूर्व एनएचएआई ने प्रशासन एवं नगर पंचायत की टीम के साथ हाईवे के मध्य से गुजरे खूनी हाईवे के अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की। इस कार्यवाही में महज टीन टप्पर वाले दुकानदारों को निशाना बनाकर कार्यवाही की गई जबकि हाईवे किनारे तक बनी आलीशान बिल्डिंगों को नहीं छुआ गया। एनएचएआई के दुर्घटना अधिकारी सौरभ यादव ने कहा कि उन्हें अभी टीन टप्पर हटाने के निर्देश मिले है। स्थाई भवनों को हटाने के पूर्व नोटिस दिया जाएगा। इसके बाद ही कार्रवाई संभव हो सकेगी। प्रशासन की इस कार्यवाही से टीन टप्पर में रोजी-रोटी चलाने वाले दुकानदारों ने आक्रोश व्याप्त हो गया है। पीड़ित दुकानदार प्रशासन की भेदभाव वाली नीति से असंतुष्ट नजर आ रहे है। इनका कहना है कि भीषण गर्मी में धूप से बचने के लिए कोई रास्ता नहीं है, इसलिए मजबूरी में दुकान बंद करनी पड़ रही है। बता दें कि अतिक्रमण हटाने के पहले नायब तहसीलदार प्रदीप निगम की मौजूदगी में मध्य सड़क से 14 मीटर में निशान लगाये गए थे लेकिन जब अतिक्रमण हटाने का नंबर आया तो नगर पंचायत की टीम ने सिर्फ टीन टप्पर वाले दुकानदारों को ही निशाना बनाया। इस बाबत पूछे जाने पर ईओ दिनेश चंद्र आर्य ने बताया कि अभी अभियान जारी रहेगा।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • नकली नोट बनाने वाले गिरोह का हुआ भण्डाफोड़, 5 गिरफ्तार

    नकली नोट बनाने वाले गिरोह का हुआ भण्डाफोड़, 5 गिरफ्तार

    • नकली नोट बनाने वाले गिरोह का हुआ भण्डाफोड़, 5 गिरफ्तार

    • प्रिंटर-केमिकल बरामद, बिहार से था गिरोह का कनेक्शन

    तेजस टूडे ब्यूरो
    अजय जायसवाल
    गोरखपुर। गुलरिहा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली नोट बनाने और ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से नकली नोट, नोट तैयार करने के उपकरण, कंप्यूटर-प्रिंटर सेट और भारी मात्रा में संदिग्ध सामग्री बरामद की गई है। पूरे मामले का खुलासा पुलिस लाइन स्थित व्हाइट हाउस सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी सिटी निमिष पाटिल ने किया। इस दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक दिनेश गोदारा एवं क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ रवि सिंह भी उपस्थित रहे।
    पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार थाना गुलरिहा पुलिस टीम नियमित गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना प्राप्त हुई कि पादरी बाजार स्थित सरस्वतीपुरम कॉलोनी की एक शटरनुमा दुकान में कुछ लोग अवैध रूप से नकली नोट तैयार कर रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल एसओजी और सर्विलांस सेल को साथ लेकर मौके पर दबिश दी। चारों तरफ से घेराबंदी कर पुलिस ने पांचों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया जबकि कुछ अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान करन सिंह पुत्र रामेन्द्र सिंह निवासी पादरी बाजार, मोहित कुमार पुत्र उपेन्द्र पासवान निवासी बरगदवा, विशाल शर्मा पुत्र अनिल शर्मा निवासी विश्वकर्मापुर, आशीष शर्मा पुत्र घिसिरावन शर्मा निवासी मोहनापुर (सभी जनपद गोरखपुर) तथा आकाश सिंह पुत्र स्व. योगेन्द्र सिंह निवासी पिपरा टोला जनपद कुशीनगर के रूप में हुई है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरोह में एक अधिवक्ता तथा एक प्रिंटिंग प्रेस में कार्यरत व्यक्ति भी शामिल था जो नोट की डिजाइन, प्रिंटिंग और तकनीकी प्रक्रिया में सहयोग करता था।
    प्रेस वार्ता में एसपी सिटी निमिष पाटिल ने बताया कि यह गिरोह ‘काले नोट’ की आड़ में लोगों को ठगने और नकली नोट तैयार करने का काम करता था। आरोपी काले रंग के विशेष कागज को नोट के आकार में काटकर उस पर केमिकल प्रक्रिया लागू करते थे जिससे वह असली नोट जैसा प्रतीत होता था। इसके बाद प्रिंटर और पहले से तैयार फॉर्मा की मदद से उस पर प्रिंटिंग कर नकली नोट तैयार किए जाते थे। गिरोह आम लोगों को लालच देता था कि वे कम समय में अपनी रकम कई गुना बढ़ा सकते हैं। एक असली नोट के बदले चार नकली नोट देने का झांसा देकर लोगों से मोटी रकम ऐंठी जाती थी।
    बरामदगी के दौरान पुलिस को 500 रुपये के 9 नकली नोट, 100 रुपये का 1 नकली नोट, 5 मोबाइल फोन (जिसमें एक एप्पल मोबाइल भी शामिल है), एक कंप्यूटर सेट (मॉनिटर, सीपीयू, कीबोर्ड, माउस), 2 प्रिंटर, 4 इंक के डिब्बे, ए4 साइज पेपर का बंडल, 500 रुपये के नोट के आगे-पीछे के फॉर्मा, गांधीजी की फोटो वाले प्रिंट, विभिन्न प्रकार के प्रिंटेड नकली नोट फॉर्मा, नोट में लगने वाले तार तथा बड़ी मात्रा में काले रंग के नोट आकार के कागज बरामद हुए हैं। बरामद सामग्री से स्पष्ट होता है कि गिरोह संगठित तरीके से नकली नोट बनाने की फैक्ट्री चला रहा था।
    पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ है कि इस गिरोह के तार बिहार के मोकामा से जुड़े हैं। वहां से इस नेटवर्क को संचालित किया जा रहा था और तकनीकी सहायता भी उपलब्ध कराई जा रही थी। पुलिस अब इस अंतरजनपदीय नेटवर्क की गहन जांच कर रही है और इससे जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
    इस मामले में थाना गुलरिहा पर धारा 319(2), 318(4), 178, 179, 180, 181 एवं 61(2) बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में नकली नोटों के अवैध कारोबार पर बड़ी चोट पहुंची है और आगे भी इस तरह के संगठित अपराधों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • जन चौपाल में ग्रामीणों की सुनी गयीं समस्याएं

    जन चौपाल में ग्रामीणों की सुनी गयीं समस्याएं

    • जन चौपाल में ग्रामीणों की सुनी गयीं समस्याएं

    तेजस टूडे ब्यूरो
    बृजेन्द्र निषाद
    सुमेरपुर, हमीरपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा थाना सुमेरपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम टेड़ा में जन चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं। ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर उनकी शिकायतों के शीघ्र निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। इस दौरान प्रदेश/भारत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, साइबर अपराध से बचाव, महिला सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक सुमेरपुर सहित थाना पुलिस बल उपस्थित रहा।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • पालिकाध्यक्ष गोला के नेतृत्व में 1035 श्रद्धालुओं ने किये रामलला के दर्शन

    • पालिकाध्यक्ष गोला के नेतृत्व में 1035 श्रद्धालुओं ने किये रामलला के दर्शन

    तेजस टूडे ब्यूरो
    एनके मिश्र
    लखीमपुर खीरी। गोला गोकर्णनाथ के इतिहास में पहली बार नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला के नेतृत्व में 1035 श्रद्धालुओं को 12 बड़ी बसों एवं अनेक 4 पहिया वाहनों द्वारा पावन धाम अयोध्या ले जाकर प्रभु श्रीरामलला के सुगम दर्शन कराए गए। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि उनके चुनावी संकल्प पत्र में नगर के वृद्धजनों को नि:शुल्क धार्मिक यात्रा कराने का वादा किया गया था। उसी संकल्प को पूर्ण करते हुए रामलला दर्शन यात्रा का आयोजन किया गया। इसके लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के ट्रस्टी चंपत राय को श्रद्धालुओं की सूची भेजकर सुगम दर्शन का अनुरोध किया गया था जिस पर सभी श्रद्धालुओं के लिए अलग दीर्घा से दर्शन की व्यवस्था कराई गई।
    पालिकाध्यक्ष ने अयोध्या के महापौर गिरीश जी एवं विश्व हिन्दू परिषद के प्रदेश प्रवक्ता शरद शर्मा एवं श्रीराम आश्रम अयोध्या एवं संघचालक, अयोध्या डॉ. जयराम दास वेदांती जी महाराज का विशेष सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया। डॉ. जयराम दास वेदांती जी महाराज ने कहा गोकर्णनाथ की नगरी गोला गोकर्णनाथ से प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या धाम हेतु श्रद्धालुओं की यह पावन यात्रा अध्यक्ष जी के दृढ़ संकल्प, धर्मनिष्ठा एवं सनातन संस्कृति के प्रति समर्पण का अनुपम उदाहरण है। यह आयोजन समाज में श्रद्धा, एकता और आध्यात्मिक चेतना का संदेश देने वाला है। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि अध्यक्ष जी का यह संकल्प निरंतर गोलावासियों के लिए कल्याणकारी एवं प्रेरणादायी सिद्ध होता रहे। रामभक्तों का काफिला शनिवार सायं छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ से रवाना होकर रविवार प्रातः अयोध्या धाम पहुँचा। दर्शन हेतु प्रातः 9 बजे से 11 बजे तक का समय निर्धारित था। इसके पहले अयोध्या नगर निगम द्वारा बड़ी बसों के प्रवेश की अनुमति प्रदान की गई तथा श्रद्धालुओं के स्नान, विश्राम एवं अन्य व्यवस्थाएँ सुनिश्चित कराई गईं। दर्शन उपरांत भोजन कराया गया उसके बाद विश्राम की व्यवस्था गीता भवन, श्रीराम आश्रम एवं गोकुल भवन में की गई। इस दौरान विश्व हिन्दू महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह, गीता भवन के महंत अंजनी शरण दास जी, अयोध्या गौ सेवा के विभाग संयोजक सीपी श्रीवास्तव, मातृशक्ति प्रजा श्रीवास्तव एवं महंत अशोक शर्मा द्वारा श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
    यात्रा में श्रद्धालुओं के लिए भोजन, जलपान, परिवहन, चिकित्सा सहित सभी व्यवस्थाएँ पूर्णतः निशुल्क रहीं। यात्रा को सफल बनाने हेतु चिकित्सकों की टीम एवं कई निगरानी दल लगातार सहयोग में लगे रहे। परिवहन व्यवस्था की जिम्मेदारी लवकुश अवस्थी एवं रविन्द्र कटियार ने निभाई जबकि सुरक्षा व्यवस्था हिमांशु सिंह तोमर, विजय मिश्रा, अभिषेक यादव एवं तनिष्क के नेतृत्व में रही। भोजन व्यवस्था हर्ष भारद्वाज, मनोज बाथम एवं आदर्श दीक्षित द्वारा संभाली गई। इसके अतिरिक्त संजय तिवारी, सतीश द्विवेदी, ओम प्रकाश वर्मा, रमेश वर्मा, प्रमोद शुक्ला, विश्वनाथ शुक्ला, लालू मिश्रा, पवन द्विवेदी, रज्जन कश्यप, पंकज राठौर, ज्ञानू तिवारी, संजय मिश्रा, सावन भारद्वाज, संजीव दीक्षित, अतुल अग्रवाल, रानी देवी, शत्रोहन मिश्रा, सर्वेश पाण्डेय सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक बस की जिम्मेदारी संभालकर यात्रा को सफल बनाया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: पुलिस मुठभेड़ में रवि यादव के ढेर होने की सूचना से मचा कोहराम

    Jaunpur News: पुलिस मुठभेड़ में रवि यादव के ढेर होने की सूचना से मचा कोहराम

    • पुलिस मुठभेड़ में रवि यादव के ढेर होने की सूचना से मचा कोहराम

    • पिता पढ़ाकर बनाना चाहते थे योग्य अधिकारी

    • सपने पर फिरा पानी, दहाड़ें मारकर रो रहा भाई

    तेजस टूडे सं.
    राकेश शर्मा
    खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सोंधी गाँव में सोमवार की सुबह जैसे ही यह खबर पहुंची कि दुल्हा हत्याकांड का आरोपित और 1 लाख का ईनामी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में मारा गया है, पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया जिस घर में कभी बेटे के भविष्य के सपने बुने जाते थे, वहां अचानक चीख-पुकार और मातम की आवाजें गूंजने लगीं।
    रवि यादव, कमलेश यादव का सबसे छोटा बेटा था। परिवार सामान्य किसान पृष्ठभूमि से जुड़ा हुआ है। पिता कमलेश यादव गांव में किराने की छोटी दुकान चलाने के साथ खेती-किसानी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। मां अमरावती देवी गृहणी हैं। 3 भाइयों में रवि सबसे छोटा था। बड़ा भाई दीपक यादव सहज जनसेवा केंद्र चलाता है जबकि बीच वाला भाई कुलदीप यादव और बहन वंदना अभी पढ़ाई कर रहे हैं।
    गांव वालों के मुताबिक रवि ने अपनी हाईस्कूल की पढ़ाई जौनपुर और माध्यमिक की शिक्षा सफीपुर से की थी। परिवार को उम्मीद थी कि सबसे छोटा बेटा पढ़-लिखकर कुछ अच्छा करेगा लेकिन किशोरावस्था में ही उसकी संगत बदलने लगी। बताया जाता है कि पढ़ाई के दौरान ही उसका उठना-बैठना पेशेवर गैंग से जुड़े युवकों के साथ होने लगा था। धीरे-धीरे वह अपराध की दुनिया की तरफ बढ़ता चला गया।
    स्थानीय लोगों का कहना है कि रवि बेहद कम बोलने वाला युवक था। वह अपनी गतिविधियों और संपर्कों की जानकारी किसी से साझा नहीं करता था। अक्सर गांव से बाहर रहता था और उसके साथ कम उम्र के लड़कों का समूह दिखाई देता था। करीब 3-4 साल पहले उसने अपराध की दुनिया में कदम रखा और मारपीट समेत कई मामलों में जेल भी जा चुका था। दुल्हा हत्याकांड के बाद पुलिस जांच में उसका नाम सामने आया। एक मई को खेतासराय इलाके में बारात लेकर निकले दूल्हे आजाद बिंद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस ने रवि यादव को मुख्य आरोपियों में शामिल किया। गिरफ्तारी न होने पर उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया था।सोमवार तड़के रानीमऊ के पास हुई पुलिस मुठभेड़ में रवि यादव के मारे जाने की खबर जैसे ही गांव पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया।
    बताया जाता है कि उस समय घर के लोग सामान्य दिनचर्या में लगे थे तभी किसी ने फोन पर एनकाउंटर की सूचना दी। खबर सुनते ही बड़ा भाई दीपक यादव बदहवास होकर घर पहुंचा और दहाड़े मारकर रोने लगा। परिवार की महिलाओं की चीख-पुकार सुनकर आस—पास के लोग भी घर की ओर दौड़ पड़े। कुछ ही देर में पूरे गांव में मातमी सन्नाटा छा गया। ग्रामीणों के मुताबिक रवि के पिता कमलेश यादव पहले से ही इस मामले में जेल में बंद हैं। ऐसे में घर पर मां और भाई-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है वह भी लोग घर तब पहुंचे जब इनकाउंटर की सूचना मिली इसके पूर्व पुलिस प्रताड़ना से लोग परेशान थे और घर नहीं रह रहे थे।

    अभी पूरी तरह से न्याय नहीं मिला है…
    दुल्हन सोनी बिन्द के पिता मोरख बिन्द ने बताया कि न्याय नहीं मिला है। अभी तो पता नहीं कितने अपराधी पड़े हैं? हम नहीं जानते कौन मुख्य आरोपी है और कौन नहीं? हम चाहेंगे कि जो लोग निर्दोष हैं, उन पर कार्यवाही न किया जाय। जो दोषी हैं, उन्हें सजा अवश्य मिले। किसी भी हाल में वह बक्शा न जाय। सोनी की मां ने कुछ बोलने से इनकार किया। फिलहाल दो टूक में कहा कि अभी पूरी तरह न्याय नहीं मिला है। जिस दिन घटना में लिप्त सभी को सज़ा मिलेगी, उस दिन पूर्णतः न्याय मिलेगा। रवि की बुआ ने बताया कि जो और लोग बचे हैं, उनका भी एनकाउंटर किया जाय तभी हम मानेंगे न्याय हुआ है। रवि फंसाया गया है। वह निर्दोष है। हम कमजोर हैं। हमारे पास राजनीतिक संरक्षण नहीं है। भोले और शोले राजभर रवि को फंसाकर खुद बच लिये। कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने रवि को आरोपी बताया और भोले को संरक्षण दिया। दादी का कहना है कि रात 2 बजे पुलिस घर लायी थी और लेकर चली गयी। सुबह एनकाउंटर की सूचना मिली। उनका आरोप है कि मुकदमे में सभी लोग बच गये लेकिन रवि को मार दिया गया। सोशल मीडिया के माध्यम से एनकाउंटर की जानकारी मिली है। ओम प्रकाश राजभर ने मामले में पक्षपात किया। उन्होंने बताया कि पुलिस खुद गोली मार ली होगी। सिर्फ जाति के नाते रवि शिकार हुआ। अन्य नामजद के ऊपर डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमा है और रवि पर नाम मात्र का मुकदमा है लेकिन उनको छोड़कर रवि पर कार्यवाही की गयी। बचे हुये नामजद लोगों पर भी इसी तरह कार्यवाही हो, यह मांग किया है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: लायन्स क्लब राॅयल का चुनाव सम्पन्न

    Jaunpur News: लायन्स क्लब राॅयल का चुनाव सम्पन्न

    • लायन्स क्लब राॅयल का चुनाव सम्पन्न

    • अभिताश बनाये गये अध्यक्ष, आशीष गुप्ता सचिव एवं राजेन्द्र सेठ कोषाध्यक्ष

    तेजस टूडे ब्यूरो
    शुभांशूं जायसवाल
    जौनपुर। लायंस क्लब जौनपुर राॅयल को सत्र 2026-27 की नई कार्यकारिणी का चुनाव हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। इस सम्बन्ध में क्लब की आमसभा क्लब अध्यक्ष संजीव साहू की अध्यक्षता में हुई जहां सभी का स्वागत करते हुए श्री साहू ने पिछले कार्यक्रमों की समीक्षा और आगामी कार्यक्रमों पर विचार विमर्श करके आगे की रूप—रेखा तय किया। इसके उपरांत नये सत्र के अध्यक्ष हेतु चुनाव अधिकारी पूर्व अध्यक्ष मधुसूदन बैंकर ने प्रथम उपाध्यक्ष का नाम सदन में पेश किया जिसका अनुमोदन राजेश किशोर व प्रदीप प्रधान ने किया। तत्पश्चात सभी सदस्यों ने हर्ष ध्वनि के साथ अपनी सहमति प्रदान किया। इसके बाद निर्विरोध अध्यक्ष चुने गये अभिताश गुप्ता ने अपनी सहमति व्यक्त किया। साथ ही सभी सम्मानित सदस्यों से वर्ष भर सहयोग की अपेक्षा किया, ताकि अपने से कम भाग्यशाली लोगों की सेवा में क्लब अग्रणी भूमिका निभाता रहें। साथ ही उन्होंने सहयोगी के रूप में सचिव पद हेतु आशीष गुप्ता व कोषाध्यक्ष पद हेतु राजेन्द्र सेठ का नाम सदन में रखा जिस पर सभी ने हर्ष व्यक्त किया। संस्थापक अध्यक्ष अजय गुप्ता ने सभी को शुभकामनाएं दीं। उपस्थित सदस्यों ने नवचयनित सभी पदाधिकारियों को फूल—मालाओं से लादकर उनका उत्साहवर्धन किया। ध्वज वंदना राजेन्द्र सेठ व संचालन पूर्व सचिव अजय सोनकर ने किया। सचिव बालकृष्ण साहू व कोषाध्यक्ष राजकुमार कश्यप ने कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सभी का ध्यान आकृष्ट कराया। अन्त में चुनाव अधिकारी मधुसूदन बैंकर ने बड़े ही हर्षोल्लास के साथ साकारात्मक सहयोग के लिए सभी को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर आशीष चौरसिया, संतोष अग्रहरि, राज केशरी, डा. विष्णु गौड़, रवि शर्मा, अभिषेक जायसवाल, रवि गुप्ता, अभिषेक जायसवाल, अमित गुप्ता, गोपाल साहू, रसाल बरनवाल, राजेश अग्रहरि, विनय साहू, संदीप सेठी, योगेश साहू, अजय मोदनवाल, संजय वर्मा, विनीत गुप्ता, यश बैंकर, सिद्धार्थ साहू, रजनीश केशरी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: गौराबादशाहपुर पुलिस ने 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार

    Jaunpur News: गौराबादशाहपुर पुलिस ने 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार

    • गौराबादशाहपुर पुलिस ने 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार

    तेजस टूडे सं.
    राजेश पाल
    धर्मापुर/गौराबादशाहपुर, जौनपुर। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गौराबादशाहपुर थाना पुलिस ने अलग-अलग गांवों से शांति भंग करने के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया है। उपनिरीक्षक वीर बहादुर सिंह थाने पर जनसुनवाई कर रहे थे। इसी दौरान ग्राम असवारा में मकान निर्माण व कब्जेदारी को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद की बात सामने आई। इसमें पहले पक्ष से सभाजीत राजभर व राजकुमार राजभर और दूसरे पक्ष से विकास राजभर व दलसिगार राजभर (निवासीगण तारा) के बीच जमीन के बंटवारे और कब्जे को लेकर विवाद चल रहा था।
    पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने पर तलब कर समझाने-बुझाने का काफी प्रयास किया लेकिन वे शांत होने के बजाय पुलिस और जनता के सामने ही आपस में भिड़ने और फौजदारी पर आमदा हो गये। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने दोपहर करीब 3 बजे चारों को हिरासत में ले लिया। इसी क्रम में ग्राम तरसंड में रास्ते से आने-जाने के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने थे। इसमें पहले पक्ष के हर्ष सिंह और दूसरे पक्ष के प्रदीप शर्मा के बीच विवाद चल रहा था। पुलिस द्वारा समझाने पर भी जब दोनों पक्ष मानने को तैयार नहीं हुए और माहौल बिगाड़ने लगे तो पुलिस ने शाम करीब चार बजे दोनों को हिरासत में ले लिया।
    वहीं तरसंड गांव में ही मैनपुरी जनपद के थाना वेवर अंतर्गत मद्दनपुर खास निवासी सतीश कुमार पुत्र बृजराज सिंह शराब के नशे में लोगों को गाली-गलौज कर रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब उसे समझाने का प्रयास किया तो वह पुलिस से ही उलझने लगा जिसके बाद पुलिस ने उसे भी शाम चार बजे हिरासत में ले लिया। पुलिस टीम ने पकड़े गए सभी आरोपी सभाजीत राजभर, राजकुमार राजभर, विकास राजभर, दलसिगार राजभर, हर्ष सिंह, प्रदीप शर्मा, सतीश कुमार का शांति भंग की आशंका में चालान कर उपजिलाधिकारी न्यायालय सदर जौनपुर भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक वीर बहादुर सिंह और हमराही पुलिसकर्मी शामिल रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • पत्रकारपुरम कालोनी के विकास को लेकर नगर आयुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण

    पत्रकारपुरम कालोनी के विकास को लेकर नगर आयुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण

    • पत्रकारपुरम कालोनी के विकास को लेकर नगर आयुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण

    तेजस टूडे ब्यूरो
    जितेन्द्र सिंह चौधरी
    वाराणसी। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल का गिलट बाजार स्थित पत्रकारपुरम कॉलोनी में अनौपचारिक आगमन रविवार को स्थानीय निवासियों एवं पत्रकारों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। इस दौरान नगर आयुक्त ने कॉलोनी में निवास कर रहे पत्रकारों एवं नागरिकों के साथ संवाद कर क्षेत्र के सुंदरीकरण एवं मूलभूत सुविधाओं को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया।
    बैठक में कॉलोनी में सोलर लाइटों की समुचित व्यवस्था, पार्क के रख—रखाव, पानी के कंप्रेसर की क्षमता बढ़ाने तथा कॉलोनी गेट के पास रंगाई-पुताई एवं आकर्षक कलाकृति विकसित किए जाने जैसे विषयों पर चर्चा हुई। नगर आयुक्त ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को फोन कर आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिये।
    नगर आयुक्त का यह दौरा पुरुषोत्तम चतुर्वेदी के आमंत्रण पर आयोजित हुआ। अपने व्यस्ततम प्रशासनिक कार्यक्रमों के बीच समय निकालकर कॉलोनी पहुंचने पर स्थानीय पत्रकारों एवं निवासियों ने उनका आभार व्यक्त किया।
    इस मौके पर उपस्थित लोगों ने नगर आयुक्त की सरल, संवेदनशील एवं सकारात्मक कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सक्रियता और त्वरित निर्णय क्षमता विकास कार्यों को नई गति प्रदान कर रही है।
    कॉलोनी भ्रमण के दौरान जितेंद्र श्रीवास्तव, रमेश राय, गिरीश दुबे, प्रदीप सिंह, डॉ. सुनील सोनकर, जगधारी, नरेंद्र यादव, राजा खान, विशाल सिंह, अवनीश उपाध्याय, अरुण कुमार सहित दर्जनों पत्रकार एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। अंत में कॉलोनी के विकास एवं समस्याओं के समाधान हेतु सकारात्मक पहल करने के लिए स्थानीय निवासियों ने पुरुषोत्तम चतुर्वेदी के प्रति आभार व्यक्त किया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • 100 यूपी बटालियन एनसीसी का दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर–311 शुरू

    100 यूपी बटालियन एनसीसी का दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर–311 शुरू

      • 100 यूपी बटालियन एनसीसी का दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर–311 शुरू

      तेजस टूडे ब्यूरो
      जितेन्द्र सिंह चौधरी
      वाराणसी। बच्छाव स्थित सनबीम सनसिटी स्कूल परिसर में सोमवार को 100 यूपी बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में आयोजित दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर–311 का शुभारंभ अत्यंत उत्साहपूर्ण, अनुशासित एवं राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत वातावरण में हुआ। शिविर के आरंभ के साथ ही पूरा परिसर देशसेवा, अनुशासन और युवा ऊर्जा के अद्भुत उत्साह से सराबोर दिखाई दिया। शिविर में वाराणसी एवं जौनपुर जनपद के 16 विद्यालयों एवं महाविद्यालयों से जूनियर एवं सीनियर डिवीजन के कुल 533 कैडेट प्रतिभाग कर रहे हैं।
      शिविर के प्रथम दिवस कैडेटों का विधिवत पंजीकरण किया गया तथा उनके आवास, भोजन, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रूप से सुनिश्चित किया गया। लाइन एरिया में कैडेटों के ठहरने हेतु विशेष प्रबंध किए गए हैं जिससे उन्हें सैन्य अनुशासन, सामूहिक जीवन एवं आत्मनिर्भरता का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हो सके। शिविर स्थल पर एनसीसी की गरिमामयी परंपराओं के अनुरूप अनुशासन एवं व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया।
      कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल राकेश रोशन ने बताया कि दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दौरान कैडेटों को शस्त्र संचालन, ड्रिल, मैप रीडिंग, एडवेंचर ट्रेनिंग, नेतृत्व क्षमता विकास तथा व्यक्तित्व निर्माण से संबंधित विविध प्रशिक्षण प्रदान किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, योग, पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, राष्ट्रीय सुरक्षा, साइबर अपराध के प्रति जागरूकता, आपदा प्रबंधन तथा सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे समसामयिक एवं महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा विशेष व्याख्यान एवं प्रशिक्षण सत्र भी आयोजित किये जायेंगे।
      उन्होंने आगे बताया कि शिविर के अंतर्गत वाराणसी ग्रुप ‘बी’ के मार्गदर्शन में अंतर ग्रुप फुटबॉल प्रतियोगिता एवं अंतर यूनिट शूटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 78 चयनित कैडेट प्रतिभाग कर रहे हैं। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से कैडेटों में खेल भावना, प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता, धैर्य एवं टीम भावना का विकास किया जाएगा।
      लेफ्टिनेंट कर्नल राकेश रोशन ने कहा कि एनसीसी का उद्देश्य केवल सैन्य प्रशिक्षण प्रदान करना नहीं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व, आत्मविश्वास, राष्ट्रभक्ति एवं सेवा भावना का समग्र विकास करना है। शिविर के माध्यम से कैडेटों को भारतीय सशस्त्र सेनाओं की प्रारंभिक एवं व्यावहारिक जानकारी प्रदान की जाएगी जिससे वे भविष्य में सेना एवं अन्य राष्ट्रीय सेवाओं में करियर निर्माण हेतु प्रेरित हो सकें। इस अवसर पर डिप्टी कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल संजेश राय, सूबेदार मेजर राजकुमार, एनसीसी अधिकारी डी.एन. सिंह, मयंक सिंह, उषा बालचंदानी, भीमशंकर मिश्रा, सुनील कुमार, राजकुमार जायसवाल, गिरीश गोधानी सहित पीआई स्टाफ, अधिकारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने कैडेटों को अनुशासन, समय पालन, राष्ट्रीय एकता एवं राष्ट्रसेवा के प्रति पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संदेश दिया।

      आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
      हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

       

       

       

       

       

       

       

       JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

       

      Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

      600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

       

       

  • गंगा—जमुनी कवि सम्मेलन व सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

    गंगा—जमुनी कवि सम्मेलन व सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

    • गंगा—जमुनी कवि सम्मेलन व सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

    तेजस टूडे ब्यूरो
    बरेली। शुभम साहित्य व सामाजिक संस्था की अध्यक्ष सत्यवती सिंह सत्या ने ख़ुशहाली सभागार गंगा—जमुनी कवि सम्मेलन व सम्मान समारोह का आयोजन संरक्षक मशहूर शायर विनय साग़र जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित किया। इस मौके पर मुख्यातिथि आचार्य देवेंद्रदेव एवं विशिष्ट अतिथि रणधीर प्रसाद गौड़, एसके कपूर तथा ऋषि शर्मा रहे। माँ शारदे की वंदना कवि मनोज दीक्षित टिंकू ने किया। संचालन शायर ग़ज़लराज शुक्ल ने किया। उपरोक्त मंचासीन कवि/शायरों के अतिरिक्त हिमांशु श्रोतिय निष्पक्ष, मनोज सक्सेना, बिजेंद्र अकिंचन, गजेंद्र पाल सिंह, उमेश त्रिगुणायत अद्भुत, रामधनी निर्मल, सरवत परवेज़, अली कामरान, आरिफ़ आज़ाद, डा. मिथिलेश राकेश, नीतू गोयल, रामकुमार भारद्वाज, अफ़रोज़, कमलकांत तिवारी, मुकेश मीत, प्रताप मौर्य मृदुल, रहमान शम्सी आदि ने देर रात गये तक अपने बेहतरीन गीत, ग़ज़ल से श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। इस अवसर पर शायर अभिषेक अग्निहोत्री तथा समाजसेवी डॉ अंचल अहेरी के अतिरिक्त चार युवा पत्रकारों को सम्मानित किया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • पीके वर्मा प्रदेश अध्यक्ष, अशोक कुमार, उपाध्यक्ष, विजय विष्ट महामंत्री, केपी मिश्र संयुक्त मंत्री घोषित

    पीके वर्मा प्रदेश अध्यक्ष, अशोक कुमार, उपाध्यक्ष, विजय विष्ट महामंत्री, केपी मिश्र संयुक्त मंत्री घोषित

    • पीके वर्मा प्रदेश अध्यक्ष, अशोक कुमार, उपाध्यक्ष, विजय विष्ट महामंत्री, केपी मिश्र संयुक्त मंत्री घोषित

    तेजस टूडे ब्यूरो
    विशाल रस्तोगी
    सीतापुर। विकलांग साथी ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में आज प्रदेश संगठन को मूर्त रूप दे सकने के कारण मुझे अतीव गौरव की अनुभूति हो रही है। समाज में समृद्धि और उपलब्धियों के कर्मठ हस्ताक्षरों को जब हम उन्हें पदों पर चयनित होने का प्रमाण पत्र सौंप रहे थे तो एक अतीव विलक्षण संतोष तथा आत्मविश्वास झलक रहा था। यह बात ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु कांत मिश्र ने कहीं। उन्होंने आशा व्यक्त किया कि मनोनीत सभी पदाधिकारी प्रदेश के दिव्यांगों के सर्वांगीण विकास कीर्तिमानों की एक सशक्त श्रृंखला खड़ी कर ट्रष्ट की पताका दिग्दिगन्त में लहरायेंगे। सचमुच अब तक सीतापुर यूनिट का यदि नामोल्लेख छोड़ दें तो हमारे ट्रष्ट के पास उपलब्धियों के नाम पर शून्यता रही है। उन्होंने पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए इं पी०के० वर्मा को प्रदेश अध्यक्ष, अशोक कुमार, सेवानिवृत्त मुख्य लेखाधिकारी कस्टम्स को उपाध्यक्ष, इं० विजय विष्ट को महामंत्री, केपी मिश्र को संयुक्त मंत्री घोषित किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय टीम से स्थानीय पदाधिकारी प्रिया चतुर्वेदी उपाध्यक्ष, हुसैन रजा नकवी राष्ट्रीय महासचिव, अंजली अग्रवाल संयुक्त सचिव भी प्रदेश की नवगठित टीम को अपनी शुभकामनाएं देने पहुंचे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नीरज चतुर्वेदी द्वारा सश्वर गये गानों में कर्णप्रिय भजन और फिल्मी गीत थे। पदग्रहण का सादा समारोह संक्षिप्त ऐतिहासिक और अविस्मरणीय रहा।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • जयपुर में हुआ पत्रकार सम्मान एवं सम्मेलन समारोह

    जयपुर में हुआ पत्रकार सम्मान एवं सम्मेलन समारोह

    • जयपुर में हुआ पत्रकार सम्मान एवं सम्मेलन समारोह

    • पत्रकारों को 5 लाख का बीमा देने की हुई घोषणा

    तेजस टूडे ब्यूरो
    विजय जायसवाल
    जयपुर, राजस्थान। राजधानी में पत्रकारिता जगत से जुड़े लोगों के लिए भव्य एवं प्रेरणादायक पत्रकार सम्मान एवं सम्मेलन समारोह हुआ। यह कार्यक्रम जगतपुरा स्थित महिमा अपार्टमेंट के पास हुआ जहां देश के विभिन्न राज्यों से आए पत्रकारों ने सहभागिता करते हुए पत्रकार एकता, सुरक्षा और सम्मान को लेकर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम का आयोजन IBPNEWS LIVE चैनल की ओर से हुआ जहां राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात, उड़ीसा सहित करीब 22 जनपदों के पत्रकारों की उपस्थिति रही। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ जिसके बाद उपस्थित सभी पत्रकारों का माल्यार्पण एवं सम्मान पत्र देकर अभिनंदन किया। इस दौरान मंच पर मौजूद अतिथियों ने पत्रकारिता के बदलते स्वरूप, मीडिया की जिम्मेदारी तथा पत्रकारों के सामने आने वाली चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा किया।

    कार्यक्रम में मुख्य रूप से IBPNEWS LIVE के मुख्य संपादक इं. मुनीष मल्होत्रा, कार्यकारी सम्पादक मोहित सिंह, मैनेजिंग सम्पादक विनोद साहू एवं सीतापुर कार्यालय प्रभारी नमन वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती और पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया।
    मुख्य संपादक इं. मुनीष मल्होत्रा ने कहा कि आज पत्रकार समाज का वह मजबूत स्तंभ है जो हर परिस्थिति में जनता की आवाज उठाने का कार्य करता है। पत्रकार दिन-रात मेहनत कर समाज की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाते हैं लेकिन कई बार उन्हें मानसिक दबाव, झूठे मुकदमे और अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे समय में पत्रकारों को सुरक्षा और सहयोग देना मीडिया संस्थानों की जिम्मेदारी बन जाती है।
    इसी क्रम में उन्होंने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि IBPNEWS LIVE चैनल से जुड़ने वाले प्रत्येक पत्रकार को 5 लाख रुपये तक का बीमा कवर प्रदान किया जाएगा। चैनल अपने हर पत्रकार के सुख-दुख में साथ खड़ा रहेगा और पत्रकारों के सम्मान एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। इस घोषणा के बाद कार्यक्रम में मौजूद पत्रकारों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका स्वागत किया।
    वहीं उड़ीसा से पहुंचे चैनल के मैनेजिंग संपादक विनोद साहू ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए राजस्थान टीम का आभार व्यक्त किया। साथ ही कहा कि जिस प्रकार राजस्थान टीम ने कार्यक्रम को व्यवस्थित और सफल बनाया है, वह प्रशंसनीय है। उन्होंने सभी पत्रकारों को एकजुट होकर कार्य करने की अपील की तथा राजस्थान में चैनल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं।
    कार्यकारी संपादक मोहित सिंह ने कहा कि पत्रकारिता केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम है। आज के दौर में निष्पक्ष पत्रकारिता करना आसान नहीं है, फिर भी पत्रकार हर चुनौती का सामना करते हुए सच्चाई जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। IBPNEWS LIVE हमेशा अपने पत्रकार साथियों के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा और किसी भी परिस्थिति में उनका साथ नहीं छोड़ेगा।
    इस दौरान पत्रकारों पर हो रहे अत्याचार, फर्जी मुकदमे, धमकी, अनावश्यक उत्पीड़न जैसे गंभीर मुद्दों पर भी खुलकर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को मजबूत बनाए रखने के लिए पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान बेहद जरूरी है। पत्रकारों ने मांग किया कि सरकार पत्रकार सुरक्षा कानून को प्रभावी रूप से लागू करे, ताकि पत्रकार बिना भय के निष्पक्ष पत्रकारिता कर सकें।
    सम्मेलन में पत्रकारों को सम्मानित करने के साथ संगठनात्मक मजबूती पर भी विशेष ध्यान दिया गया। इस दौरान चैनल में कार्य कर रहे कई पत्रकार साथियों को पदोन्नति देकर नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। यह पल कार्यक्रम का सबसे उत्साहजनक क्षण रहा जहां मंच से पत्रकारों के नामों की घोषणा होते ही उपस्थित लोगों ने तालियों के साथ उनका स्वागत किया।
    प्रदेश प्रभारी रुपेश शर्मा, प्रदेश क्राइम संवाददाता विनोद शर्मा तथा क्षेत्रीय संवाददाता जाकिर खान को प्रदेश संवाददाता की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं जयपुर मंडल में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे विजय जायसवाल को प्रदेश स्पेशल संवाददाता की जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा जयपुर जिला संवाददाता रोहित सिंधी को जयपुर मंडल की जिम्मेदारी दी गई जबकि अजमेर जिला संवाददाता को संभाग अजमेर की जिम्मेदारी सौंपकर चैनल को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया गया। इसी क्रम में अलवर से जिला संवाददाता के रूप में मनीष अरोड़ा कार्य करेंग विशेष जिम्मेदारी प्रदान की गई।
    कार्यक्रम में मौजूद पत्रकारों ने नई जिम्मेदारियां पाने वाले साथियों को शुभकामना देते हुये उम्मीद जताई कि वे संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाएंगे। इस दौरान कई वरिष्ठ पत्रकारों ने अपने अनुभव साझा किये और युवा पत्रकारों को सत्य एवं निष्पक्षता के मार्ग पर चलते रहने की प्रेरणा दी। समारोह में पत्रकारों के सम्मान में विशेष सम्मान पत्र और स्मृति चिन्ह भी भेंट किए गए। कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह उत्साह, भाईचारे और पत्रकार एकता से ओत-प्रोत नजर आया। विभिन्न राज्यों से आए पत्रकारों ने एक-दूसरे से परिचय साझा किया और मीडिया के क्षेत्र में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
    अंत में सभी अतिथियों और पत्रकार साथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। आयोजकों ने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे, ताकि पत्रकारों को एक मजबूत मंच मिल सके और उनके अधिकारों एवं सम्मान की रक्षा सुनिश्चित की जा सके। जयपुर में आयोजित यह पत्रकार सम्मान एवं सम्मेलन समारोह पत्रकार एकता, सम्मान और सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि जब पत्रकार एकजुट होकर कार्य करते हैं तो वे न केवल समाज की आवाज बनते हैं, बल्कि लोकतंत्र को भी मजबूत करने का कार्य करते हैं।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • ग्रीष्मकालीन तबला वादन कार्यशाला में प्रशिक्षण जारी

    ग्रीष्मकालीन तबला वादन कार्यशाला में प्रशिक्षण जारी

    • ग्रीष्मकालीन तबला वादन कार्यशाला में प्रशिक्षण जारी

    तेजस टूडे ब्यूरो
    एनके मिश्र
    लखीमपुर खीरी। भगवानदीन आर्य कन्या महाविद्यालय में चल रही तबला कार्यशाला तृतीय दिवस का आयोजन हुआ। कार्यशाला में शामिल जिले के 45 से अधिक संख्या में ताल विद्या का ज्ञान लेने आए हर उम्र के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक अभ्यास के साथ प्रशिक्षण प्राप्त किया। कार्यशाला में प्रशिक्षिका शिवांगी सक्सेना असिस्टेंट प्रोफेसर तबला द्वारा विद्यार्थियों ने संगीत में लय एवं लय के प्रकारों के बारे में सीखा। पूरे समय सभी संगीत के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ तबला वादन किया। कार्यशाला में प्रयागराज से आये तबला कलाकार डॉ विशाल साहू द्वारा तबला की ताल दादरा जो सुगम संगीत में प्रयुक्त होने वाली ताल है, का विस्तारपूर्वक वर्णन तबला पर किया गया। सभी प्रतिभागी जोश एवं लगन से तबला वादन का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • सरयू नदी में नहाने गये किशोर की डूबने से हुई मौत

    सरयू नदी में नहाने गये किशोर की डूबने से हुई मौत

    • सरयू नदी में नहाने गये किशोर की डूबने से हुई मौत

    तेजस टूडे ब्यूरो
    सुधीर सोनी
    कर्नलगंज, गोण्डा। स्थानीय तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत परसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम धनावा निवासी एक किशोर की सरयू नदी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया तथा गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मिली जानकारी के अनुसार धनावा थाना परसपुर निवासी 17 वर्षीय गोविंद मिश्रा पुत्र पारसनाथ मिश्रा सोमवार सुबह कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र के फत्तेपुर कोटहना स्थित बंधिया घाट सरयू नदी में स्नान करने गया था। बताया जाता है कि स्नान के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। आस—पास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। गोविंद की असमय मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था और चेतावनी संबंधी इंतजाम किए जाने की मांग किया है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम नेहा मिश्रा ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को मौके पर भेजकर पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट मिलने के बाद मृतक के परिजनों को आपदा राहत कोष के तहत सहायता राशि उपलब्ध करायी जायेगी।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • मारपीट में बुजुर्ग की मौत पर फूटा गुस्सा, शव रखकर लगाया जाम

    मारपीट में बुजुर्ग की मौत पर फूटा गुस्सा, शव रखकर लगाया जाम

    • मारपीट में बुजुर्ग की मौत पर फूटा गुस्सा, शव रखकर लगाया जाम

    तेजस टूडे ब्यूरो
    सुधीर सोनी
    गोण्डा। जिले के कौड़िया बाजार क्षेत्र अंतर्गत रुपईडीह विकासखंड की ग्राम पंचायत पकड़ी मारुडीह के मजरा आमाडीह में मारपीट की घटना में 70 वर्षीय कन्हैया लाल यादव की मौत के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल पैदा हो गया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया और घर के सामने शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजन मुकदमे में दो अन्य आरोपियों के नाम शामिल करने की मांग पर अड़े रहे। मृतक के बेटे चंदन यादव ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि घटना में वह स्वयं गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिसका फायदा उठाकर पुलिस ने उनके नाबालिग बेटे से तहरीर लिखवा ली और केवल दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
    उनका कहना है कि मारपीट की घटना में अरुण कुमार और कुलदीप नाम के दो अन्य लोग भी शामिल थे लेकिन पुलिस उन्हें बचाने का प्रयास कर रही है। परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी तथा कन्हैया लाल यादव की पीट-पीटकर हत्या की गई। इसी को लेकर परिवार और ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। परिजनों ने कहा कि जब तक दोनों अन्य आरोपियों के नाम मुकदमे में नहीं बढ़ाए जाएंगे तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना कौड़िया प्रभारी जितेंद्र सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर डटे रहे। गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। स्थानीय सम्भ्रांत लोगों और ग्रामीणों की मदद से परिजनों को समझाने-बुझाने का प्रयास लगातार जारी रहा।
    थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में नामजद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। परिजन दो अन्य लोगों के नाम शामिल करने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस निष्पक्ष जांच कर रही है और जांच में यदि अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बाद में थाना प्रभारी द्वारा छूटे हुए आरोपियों के नाम भी मुकदमे में बढ़ाने का आश्वासन दिए जाने पर परिजन शांत हुए और अंतिम संस्कार के लिए राजी हो गए। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में बुजुर्ग का अंतिम संस्कार कराया गया। फिलहाल गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • छत पर सोता रहा परिवार, घर में घुसे चोर लाखों की नकदी—जेवर किये पार

    छत पर सोता रहा परिवार, घर में घुसे चोर लाखों की नकदी—जेवर किये पार

    • छत पर सोता रहा परिवार, घर में घुसे चोर लाखों की नकदी—जेवर किये पार

    तेजस टूडे ब्यूरो
    सुधीर सोनी
    गोण्डा। जिले के कटरा बाजार थाना क्षेत्र में चोरों ने एक कपड़ा व्यापारी के घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। उर्दी गोंडा गांव में हुई इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। चोर घर से लाखों रुपये की नकदी के साथ सोने-चांदी के कीमती जेवरात चोरी कर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार गांव निवासी आरिफ कपड़े का कारोबार करते हैं और दुकान के पीछे बने मकान में परिवार के साथ रहते हैं। रविवार रात भीषण गर्मी के चलते पूरा परिवार मकान की छत पर सो रहा था। इसी दौरान देर रात अज्ञात चोर छत के रास्ते घर के अंदर दाखिल हो गए। चोरों ने घर में रखे बक्सों और अलमारी के ताले तोड़कर लाखों रुपये की नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए।
    बताया जा रहा है कि चोरी हुई नकदी कपड़े की दुकान की बिक्री से जमा की गई थी। वारदात के दौरान परिवार को भनक तक नहीं लगी और चोर आराम से फरार हो गए। सोमवार सुबह जब परिवार के सदस्य नीचे पहुंचे तो घर का सामान बिखरा पड़ा मिला। अलमारी और बक्सों के टूटे ताले देखकर परिवार के होश उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। पीड़ित व्यापारी आरिफ ने तत्काल कटरा बाजार थाने को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आस—पास लगे सीसीटीवी कैमरों और संदिग्ध लोगों की गतिविधियों की जानकारी जुटाने में लगी है।
    इस संबंध में कटरा बाजार थाने के अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक कमलाकांत त्रिपाठी ने बताया कि चोरी की सूचना प्राप्त हुई है। पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के खुलासे के लिए कई पुलिस टीमें गठित की गई हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • चेकिंग के दौरान वाहन चालकों की ब्रीथ एनालाइजर मशीन से करायी गयी जांच

    चेकिंग के दौरान वाहन चालकों की ब्रीथ एनालाइजर मशीन से करायी गयी जांच

    • चेकिंग के दौरान वाहन चालकों की ब्रीथ एनालाइजर मशीन से करायी गयी जांच

    • सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर 7 वाहनों का हुआ चालान

    तेजस टूडे मण्डल ब्यूरो
    मुसैब अख्तर
    गोण्डा। जनपद में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से एआरटीओ (प्रशासन) आर.सी. भारतीय के नेतृत्व में परिवहन विभाग द्वारा अभियान चलाया गया। यह अभियान शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर संचालित किया गया जिसमें शराब पीकर वाहन चलाने, यातायात नियमों का उल्लंघन करने तथा असुरक्षित तरीके से वाहन संचालन करने वालों के विरुद्ध सघन जांच की गई अभियान के दौरान एआरटीओ (प्रशासन) आर.सी. भारतीय द्वारा वाहन चालकों की ब्रीथ एनालाइजर मशीन से जांच कराई गई तथा संदिग्ध वाहनों को रोककर आवश्यक दस्तावेजों की भी जांच की गई। जांच के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए गए कुल 7 वाहनों का चालान किया गया। इनमें शराब पीकर वाहन चलाना, हेलमेट प्रयोग न करना तथा अन्य यातायात नियमों की अनदेखी करने जैसे मामले शामिल रहे।
    इस मौके पर एआरटीओ (प्रशासन) आर.सी. भारतीय ने कहा कि सड़क सुरक्षा प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है तथा थोड़ी सी लापरवाही गंभीर दुर्घटनाओं का कारण बन सकती है। वाहन चालकों से अपील किया कि वे यातायात नियमों का पालन करें, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें तथा शराब पीकर वाहन चलाने से पूरी तरह बचें। अभियान के दौरान वाहन चालकों एवं आमजन को सड़क सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी गईं। लोगों को हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा सड़क संकेतों का सम्मान करने के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा लोगों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से इस प्रकार के अभियान आगे भी लगातार चलाए जाते रहेंगे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • दो दिवसीय प्रशिक्षण की हुई शुरूआत

    दो दिवसीय प्रशिक्षण की हुई शुरूआत

    • दो दिवसीय प्रशिक्षण की हुई शुरूआत

    तेजस टूडे ब्यूरो
    बृजेन्द्र कुमार
    राठ, हमीरपुर। स्थानीय कस्बे में नारायण गार्डन में 25 मई को शुरू हुए दो दिवसीय प्रशिक्षण की शुरुआत उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने दीप प्रज्वलित करके किया। प्रशिक्षण की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद ने किया। प्रशिक्षण में सदर विधायक डॉ मनोज प्रजापति, राठ विधायक मनीषा अनुरागी, जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत, उप सभापति ब्रज किशोर गुप्ता, प्रशिक्षण कार्यक्रम के संयोजक अनिल यादव, क्षेत्रीय महामंत्री संत विलास शिवहरे उपस्थित रहे। प्रशिक्षण में लगभग 200 पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    प्रथम दिवस पर 7 सत्र का प्रावधान रखा गया है। उसमें अलग-अलग वक्ताओं द्वारा 7 सत्रों में प्रशिक्षित किया गया तथा रात्रि विश्राम के बाद 26 मई को चार सत्र के बाद कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। प्रशिक्षण के प्रथम दिवस पर लगभग 200 अपेक्षित लोग उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रथम दिवस में होने वाले प्रशिक्षण पर विभिन्न वक्ताओं द्वारा संगठन के कार्यों एवं अनुशासन तथा देशभक्त के विषय में प्रशिक्षित किया गया। यह भी बताया गया कि देश की रक्षा के लिए हमारे कितने महापुरुषों ने अपना बलिदान दिया है। अपने देश की रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य बनता है।
    इस अवसर पर श्रीनिवास बुधौलिया, रामदुलारी, चंद्रिका राजपूत, आराधना राजपूत, अनीता राजपूत, अरविंद मुखिया, मनोज गुप्ता, महेंद्र शर्मा, विजय गुप्ता, सुनील पाठक, विजय पांडेय, रामदेव सिंह, अमरेश कुमारी, सत्तीदीन प्रजापति, धीरेंद्र शिवहरे, जय नारायण यादव, आशीष पालीवाल, युवराज सिंह, प्रीतम सिंह, किसान नरवेंद्र सिंह, अरविंद श्रीवास्तव, सुदेश द्विवेदी, युवराज सिंह, गणेश यादव, राखी शिवहरे, साधना सिंह, ज्योत्सना सिंह, नीतू भटनागर, गीता ओमर, रेखा सिंह, सीमा वर्मा, मधु गुरुदेव, अमित कुमार, सोनू, कृष्ण कुमार, शिव नारायण सोनकर, उत्तम सिंह, लक्ष्मी रतन साहू, मुकेश प्रजापति, अरिमर्दन सिंह, रणवीर सिंह, ओमेश सिंह, राजीव आर्य, प्रमोद कुमार, रामचंद्र शर्मा, श्याम धुरिया के अलावा सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • गैस मांगना पड़ा भारी: मंगलम गैस एजेंसी पर ग्राहक की पिटाई, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कम्प

    गैस मांगना पड़ा भारी: मंगलम गैस एजेंसी पर ग्राहक की पिटाई, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कम्प

    • गैस मांगना पड़ा भारी: मंगलम गैस एजेंसी पर ग्राहक की पिटाई, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कम्प

    • एजेंसी मालिक समेत 7-8 लोगों पर मारपीट का आरोप, लोगों में भड़का आक्रोश

    तेजस टूडे मण्डल ब्यूरो
    मुसैब अख्तर
    गोण्डा। जिले की चर्चित मंगलम गैस एजेंसी एक बार फिर विवादों के केंद्र में है। इस बार मामला गैस उपभोक्ता के साथ खुलेआम मारपीट और दबंगई का है। गैस न मिलने पर नाराजगी जताने पहुंचे एक ग्राहक के साथ एजेंसी संचालक और कर्मचारियों द्वारा कथित तौर पर मारपीट किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है तथा एजेंसी की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर क्षेत्र स्थित आवास विकास कॉलोनी में संचालित मंगलम गैस एजेंसी पर 17 मई की दोपहर मोहम्मद रिजवान नामक ग्राहक गैस न मिलने की शिकायत लेकर पहुंचा था। आरोप है कि शिकायत करने पर एजेंसी संचालक देवेंद्र प्रताप सिंह तथा वहां मौजूद 7-8 लोगों ने ग्राहक के साथ अभद्रता, गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। वायरल वीडियो में एजेंसी मालिक भी अपने सहयोगियों के साथ युवक को थप्पड़ मारते और धक्का-मुक्की करते दिखाई दे रहे हैं। घटना के दौरान मौजूद कुछ स्थानीय लोगों ने पूरा घटनाक्रम मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में एजेंसी संचालकों की दबंगई और मनमानी को लेकर जबरदस्त नाराजगी देखी जा रही है।
    पीड़ित मोहम्मद रिजवान ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर एजेंसी मालिक देवेंद्र प्रताप सिंह समेत 7-8 अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया है। तहरीर में मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं। नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बिन्देश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि वायरल वीडियो और तहरीर का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी गई है तथा दोषियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। पहले भी विवादों में रह चुकी है गैस एजेंसी बताया जा रहा है कि यह कोई पहला मामला नहीं है। कुछ दिन पूर्व ही जिला पूर्ति विभाग द्वारा एजेंसी पर 1143 भरे तथा 475 खाली गैस सिलेंडर कम पाए जाने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस कार्रवाई के बाद भी एजेंसी संचालन में सुधार न होने से विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। उपभोक्ताओं की बुकिंग दूसरी एजेंसी में ट्रांसफर लगातार मिल रही शिकायतों और अनियमितताओं को देखते हुए प्रशासन ने मंगलम गैस एजेंसी के करीब 2800 उपभोक्ताओं की गैस बुकिंग दूसरी एजेंसी में ट्रांसफर कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि एजेंसी के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं जिसके चलते कार्रवाई की गई।

    डीएसओ की कार्यशैली पर भी उठे सवाल
    स्थानीय लोगों का आरोप है कि लंबे समय से एजेंसी पर उपभोक्ताओं के शोषण, गैस वितरण में मनमानी, कालाबाजारी और अभद्र व्यवहार की शिकायतें होती रही हैं लेकिन जिलापूर्ति विभाग द्वारा समय रहते कठोर कार्रवाई नहीं की गई। लोगों का कहना है कि यदि विभाग पहले ही सख्ती दिखाता तो उपभोक्ताओं के साथ मारपीट जैसी घटना सामने नहीं आती। मामले ने डीएसओ कार्यालय की कार्यशैली और निगरानी व्यवस्था पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं। उपभोक्ताओं में भय और नाराजगी घटना के बाद क्षेत्रीय उपभोक्ताओं में भय और रोष का माहौल है। लोगों का कहना है कि गैस जैसी आवश्यक सेवा देने वाली एजेंसी पर यदि उपभोक्ताओं के साथ इस तरह का व्यवहार होगा तो आम जनता अपनी शिकायत किससे करेगी। लोगों ने प्रशासन से दोषियों पर कठोर कार्रवाई कर एजेंसी की जांच कराने की मांग किया है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • चन्दपुरवा गेट के सामने हुआ बड़ा हादसा

    चन्दपुरवा गेट के सामने हुआ बड़ा हादसा

    • चन्दपुरवा गेट के सामने हुआ बड़ा हादसा

    तेजस टूडे ब्यूरो
    बृजेन्द्र कुमार
    सुमेरपुर, हमीरपुर। नेशनल हाईवे-34 पर सुमेरपुर थाना क्षेत्र चन्दपुरवा गेट के सामने सड़क किनारे खड़े ट्रक से तेज रफ्तार ट्रक टकराया। हादसे में एक बच्चा घायल हुआ जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। नियम विरुद्ध खड़े ट्रक को हादसे की वजह बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू किया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • किसान चकरोड मुक्ति अभियान शुरू, अतिक्रमण हटाकर खेतों तक आसान पहुंच बनाने पर जोर

    किसान चकरोड मुक्ति अभियान शुरू, अतिक्रमण हटाकर खेतों तक आसान पहुंच बनाने पर जोर

    • किसान चकरोड मुक्ति अभियान शुरू, अतिक्रमण हटाकर खेतों तक आसान पहुंच बनाने पर जोर

    • चकरोडों से अतिक्रमण हटाने को आयुक्त सख्त, मुकदमा का दिया निर्देश

    तेजस टूडे मण्डल ब्यूरो
    मुसैब अख्तर
    गोण्डा। ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को खेतों तक सुगम आवागमन उपलब्ध कराने तथा सार्वजनिक चक रोडों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से देवीपाटन मंडल में किसान चक रोड मुक्ति अभियान शुरू किया गया है। अभियान की शुरुआत मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल के निर्देशन में की गई। सोमवार को आयुक्त ने वर्चुअल माध्यम से मंडल के सभी जिलों के मुख्य विकास अधिकारियों एवं अपर जिलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में आयुक्त ने कहा कि चक रोड गांवों में खेतों तक पहुंचने वाले सार्वजनिक मार्ग होते हैं जिनका उपयोग किसान खेती-बाड़ी, फसल परिवहन, ट्रैक्टर, बैलगाड़ी सहित अन्य कृषि यंत्रों के आवागमन के लिए करते हैं। ऐसे रास्ते ग्रामीण कृषि व्यवस्था की रीढ़ हैं, इसलिए इन्हें अतिक्रमण मुक्त रखना प्रशासन की प्राथमिकता है।
    आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राजस्व अभिलेखों के अनुसार चकमार्गों का सीमांकन कराते हुए अवैध कब्जों को तत्काल हटाया जाए। साथ ही ग्रामीणों को सार्वजनिक संपत्तियों की सुरक्षा एवं चक रोडों के महत्व के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि चक रोडों पर कब्जा करने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा बार-बार अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध लेखपालों के माध्यम से एफआईआर भी दर्ज कराई जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक माह के अंत तक विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाय जिसमें अतिक्रमण मुक्त कराए गए चकमार्गों की संख्या, कार्रवाई किए गए अतिक्रमणकारियों का विवरण तथा निर्माण कार्य की प्रगति शामिल हो।
    आयुक्त ने यह भी कहा कि चक रोडों की मिट्टी पटाई अथवा निर्माण कार्य से पहले और बाद की फोटो एक ही स्थान से ली जाए, ताकि कार्य की गुणवत्ता और प्रगति का सत्यापन किया जा सके मंडल में चकमार्ग निर्माण कार्य में तेजी देवीपाटन मंडल में चकमार्गों की पैमाइश एवं निर्माण कार्य में तेजी लाई जा रही है। गोंडा में 613 चकमार्गों की पैमाइश की गई है जिनमें से 514 चकमार्गों को अतिक्रमण मुक्त कर उन पर मिट्टी पटाई का कार्य शीघ्र कराया जाएगा। वहीं, बलरामपुर जनपद में 243 चकमार्गों की पैमाइश के बाद मिट्टी पटाई का कार्य प्रारंभ कराया जाएगा। श्रावस्ती में 616 चकमार्गों की पैमाइश पूरी हो चुकी है जिनमें से 427 चकमार्गों पर मिट्टी पटाई का कार्य कराया जाएगा। इसी प्रकार बहराइच में 1659 चकमार्गों की पैमाइश की जा चुकी है तथा उन्हें अतिक्रमण मुक्त कर मिट्टी पटाई का कार्य शुरू कराया जाएगा। अंत में आयुक्त ने सभी मुख्य विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि अतिक्रमण युक्त चकमार्गों की पैमाइश कर उन्हें तत्काल अतिक्रमण मुक्त कराया जाए तथा जल्द से जल्द मिट्टी पटाई का कार्य प्रारंभ किया जाय। अगली फसल की बुवाई से पूर्व यह कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिया जाय।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • तालाब में नहाते समय 3 बालकों की हुई मौत

    तालाब में नहाते समय 3 बालकों की हुई मौत

    • तालाब में नहाते समय 3 बालकों की हुई मौत

    तेजस टूडे ब्यूरो
    बृजेन्द्र कुमार
    मौदहा, हमीरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम खण्डेह स्थित रामजानकी मन्दिर के पास तालाब में नहाते समय गहरे पानी में चले जाने से 3 बालकों की डूबने से मृत्यु हो गई। मृतकों में प्रबल 10 वर्ष पुत्र घनश्याम यादव, आदित्य 9 वर्ष पुत्र राजू कुशवाहा एवं भोला 10 वर्ष पुत्र सीताराम कुशवाहा निवासीगण ग्राम खण्डेह थाना मौदहा जनपद हमीरपुर शामिल हैं।घटना की जानकारी होने पर थाना मौदहा पुलिस, परिजनों एवं स्थानीय लोगों द्वारा तीनों बच्चों को तत्काल पानी से बाहर निकालकर उपचार हेतु सीएचसी मौदहा भेजा गया जहां चिकित्सकों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। थाना मौदहा पुलिस मृतकों के शवों को कब्जे में पंचायतनामा/पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: शक्ति केन्द्र चन्द्रशेखर आजाद पर हुई संगठनात्मक बैठक

    Jaunpur News: शक्ति केन्द्र चन्द्रशेखर आजाद पर हुई संगठनात्मक बैठक

    • शक्ति केन्द्र चन्द्रशेखर आजाद पर हुई संगठनात्मक बैठक

    तेजस टूडे ब्यूरो
    शुभांशू जायसवाल
    जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी नगर उत्तरी मण्डल अध्यक्ष सारिका सोनी ने शक्ति केन्द्र चन्द्रशेखर आजाद पर संगठनात्मक बैठक हुई। इस मौके पर शक्ति केन्द्र संयोजक विजय केडिया के नेतृत्व में आगामी कार्यक्रमों एवं संगठन की मजबूती को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुये नगर उपाध्यक्ष स्वर्णिमा जायसवाल ने कहा कि पार्टी द्वारा दिये गये निर्देशन का पालन करते प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना हमारा कर्तव्य है। इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष 444 बृजेश गुप्ता, बूथ अध्यक्ष 445 शिवशंकर साहू, बूथ अध्यक्ष 446 राजेश अग्रहरि, बूथ अध्यक्ष 447 प्रीतम सोनी, बूथ अध्यक्ष 448 अभिषेक गोस्वामी, बूथ अध्यक्ष 449 सुमित साहू, बूथ अध्यक्ष 450 नीरज, कृष्ण कुमार जायसवाल, अर्पित गर्ग, दीपक केडिया, विक्रम कुमार सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। इस दौरान उपस्थित लोगों ने जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: प्रगणक बृजेश एवं जिया लाल किये गये सम्मानित

    Jaunpur News: प्रगणक बृजेश एवं जिया लाल किये गये सम्मानित

    • प्रगणक बृजेश एवं जिया लाल किये गये सम्मानित

    तेजस टूडे सं.
    डा. संजय यादव
    बदलापुर, जौनपुर। शासन के निर्देश के क्रम में प्रमुख जनगणना अधिकारी/जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. के नेतृत्व में भारत की जनगणना-2027 के अंतर्गत प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य को उत्कृष्ट एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने वाले प्रगणकों को तहसील बदलापुर में प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उप जिला जनगणना अधिकारी/उपजिलाधिकारी बदलापुर शिव प्रताप तथा चार्ज जनगणना अधिकारी/तहसीलदार बदलापुर योगेन्द्र पाण्डेय ने प्रगणक बृजेश तिवारी तथा जिया लाल निषाद को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिये प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
    दोनों प्रगणकों बृजेश तिवारी तथा जिया लाल निषाद ने भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अन्तर्गत आवंटित क्षेत्रों (क्रमशः ग्राम भटेहरा तथा ग्राम बछुवार) में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य पूर्ण शुद्धता एवं तत्परता के साथ मात्र दो दिनों में सम्पन्न किया। अधिकारियों ने उनके कार्यकुशलता, लगन एवं दायित्व निर्वहन की सराहना करते हुये उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।
    जिलाधिकारी ने बताया कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में कर्मचारियों एवं प्रगणकों की सक्रिय भागीदारी और निष्ठा अत्यन्त महत्वपूर्ण है। समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य निष्पादन से जनगणना प्रक्रिया को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त होता है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: निःशुल्क पेयजल का मण्डल अध्यक्ष ने किया उद्घाटन

    Jaunpur News: निःशुल्क पेयजल का मण्डल अध्यक्ष ने किया उद्घाटन

    निःशुल्क पेयजल का मण्डल अध्यक्ष ने किया उद्घाटन

    तेजस टूडे सं.
    विकास यादव
    बक्शा, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड में स्थित राउर बाबा मंदिर पर गंगा दशहरा पर नवनिहाल धर्ममंडल बरपुर बेलहटा की तरफ से राउर बाबा मंदिर पर निशुल्क शर्बत पेयजल खुला जिसका उद्घाटन भाजपा नौपेड़वा मंडल अध्यक्ष जनार्दन गौड़ ने किया। वहीं आयोजकों ने बताया कि गंगा दशहरा पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन हो रहा है। इस समय गर्मी काफी ज्यादा है। इसको देखते हुये हमारी टीम निशुल्क शर्बत पेयजल की व्यवस्था किया हुआ। हमारी टीम के सदस्य शर्बत व पानी लेकर घूम भी रहे हैं जिससे किसी भी श्रद्धालु को पानी पीने की कमी न हो पाये। मण्डल अध्यक्ष ने बताया कि यह व्यवस्था काफी सराहनीय है, क्योंकि इस भाग—दौड़ की जिंदगी में अपना कीमती समय निकालकर इस मेले की व्यवस्था में लगे हुये हैं। इस अवसर पर धीरज सिंह, विकास गौतम, जय प्रकाश गुप्ता, ओम प्रकाश सिंह‌ सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: ईद-उल-अजहा की नमाज सकुशल सम्पन्न कराने के लिये प्रशासन से की गयी मांग

    Jaunpur News: ईद-उल-अजहा की नमाज सकुशल सम्पन्न कराने के लिये प्रशासन से की गयी मांग

    • ईद-उल-अजहा की नमाज सकुशल सम्पन्न कराने के लिये प्रशासन से की गयी मांग

    तेजस टूडे सं.
    विपिन मौर्य
    मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय कस्बे में स्थित ईदगाह कमेटी ने उपजिलाधिकारी को पत्र सौंपकर आगामी ईद-उल-अज़हा (बकरीद) की नमाज सकुशल सम्पन्न कराने के लिये आवश्यक व्यवस्था कराने की मांग किया। इस मौके पर कमेटी के मुतवल्ली/सचिव इरशाद अहमद ने बताया कि ईद-उल-अज़हा की नमाज 28 मई दिन गुरुवार को सुबह 7 बजे ईदगाह मैदान में अदा की जायेगी। नमाज के दौरान सुरक्षा, साफ-सफाई, यातायात सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने हेतु प्रशासन से सहयोग की अपील की गई हैं। ईदगाह कमेटी एवं नगरवासियों ने प्रशासन से शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से त्योहार सम्पन्न कराने की मांग किया है। इस अवसर पर सदर नूरज्जमा, खजांची फैजान अहमद सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: योगी सरकार की धज्जियां उड़ा रहे विद्युत विभाग के उच्चाधिकारी

    Jaunpur News: योगी सरकार की धज्जियां उड़ा रहे विद्युत विभाग के उच्चाधिकारी

    • योगी सरकार की धज्जियां उड़ा रहे विद्युत विभाग के उच्चाधिकारी

    • सरकार के दावों को कर रहे विफल

    तेजस टूडे सं.
    विवेक त्रिपाठी
    जौनपुर। जनपद के शाहगंज पावर हाउस के अन्तर्गत खेतासराय सब स्टेशन के अन्तर्गत पनौली ग्रामसभा में विगत 10 दिन से ट्रांसफार्मर जला हुआ है। जिलाधिकारी सहित उत्तर प्रदेश शासन से लगातार आनलाइन शिकायत किया जा रहा है। 24 से 48 घण्टे में ट्रांसफार्मर लगा दिये जाने आश्वासन दिया जा रहा है जबकि 250 घण्टे से अधिक हो गया जिम्मेदार मौन हैं। जब बीते रविवार को मुझे फोन पर बिजलीकर्मी ने बताया कि शाम तक आपके यहां ट्रांसफार्मर लगा दिया जायेगा। वहीं ग्राम प्रधान बता रहे हैं कि उससे 1 दिन पहले बन चुका है जहां तक मुझे जानकारी है कि 24 घण्टे तक ट्रांसफार्मर लगा दिया जाता है। प्रधान के अनुसार लगभग 50 घंटे से ज्यादा हो गये हैं लेकिन अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं आया है। यह कहीं न कहीं विद्युत अधिकारियों की मनमानी है जो खुद को जिलाधिकारी समझ रहे हैं। इस भीषण गर्मी में गांव की जनता के साथ पशु—पक्षी भी बेहाल हैं। किसानों की फसल भी सुख चुकी है। पूरा गाँव अंधकारमय हो चुका है। जहाँ सरकार एक तरफ दावा करती है कि हम 24 घंटे बिजली दे रहे हैं, वहीं पनौली गाँव लगभग 250 घंटे से अंधकारमय हैं। जिम्मेदार ऐसी का मजा ले रहे हैं। नेता, मंत्री, अधिकारी आदि मस्त हैं। शिकायतकर्ता विवेक त्रिपाठी ने बताया कि जब जेई या एसडीओ को फोन लगाते हैं। बेल जाती है लेकिन फोन नहीं उठता है। इस प्रकार सरकार की धज्जियां उड़ाने वाले अधिकारियों के दण्डात्मक कार्यवाही करनी चाहिये। समाचार के माध्यम से जिलाधिकारी की ध्यान आकृष्ट कराया। मामले को संज्ञान में लेकर उचित कार्यवाही करें जिससे आम जनमानस का भला हो।

    ट्रांसफार्मर जलने से पत्नियां जाने लगीं मायके
    बता दें कि पनौली गांव की कुछ पत्नियां ट्रांसफार्मर जलने के कारण एवं 10 दिन से बिजली उपलब्ध मुहैया न होने के कारण अपने मायके जा रही है जिससे गाँव में दहशत का माहौल है। भीषण गर्मी के कारण आम जनमानस के साथ पशु भी बेहाल हैं। किसानों की फसल भी जल रही है। अभी तक ऐसा 10 दिन से बिजली गुल होने पर पहली बार यह मामला होगा कि विद्युत अव्यवस्था के नाते पत्नियां पति से विवाद करके मायके जायेंगी। अपील की गयी कि महिलाएं विद्युत अव्यवस्था के नाते पति को धमकी देकर मायके न जायं। अगर उन्हें जाना है तो स्वेच्छा से जायं।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: दूल्हा हत्याकाण्ड का मुख्य आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर

    Jaunpur News: दूल्हा हत्याकाण्ड का मुख्य आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर

    • दूल्हा हत्याकाण्ड का मुख्य आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर

    तेजस टूडे सं.
    राकेश शर्मा
    खेतासराय, जौनपुर। बहुचर्चित दूल्हा आजाद बिंद हत्याकांड में पुलिस को सोमवार की सुबह बड़ी सफलता हाथ लगी है। यहां 1 लाख रुपये का ईनामी और मामले का मुख्य आरोपित में से एक रवि यादव सोमवार की भोर में पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया गया। इस मुठभेड़ में थानाध्यक्ष थाना लाइन बाजार केके सिंह भी गोली लगने से घायल हो गये हैं जिनका प्राथमिक उपचार कराया गया, वहीं एक पुलिस की बुलेट प्रूफ जैकेट पर भी गोली लगी।
    पुलिस के अनुसार मिली सूचना पर खेतासराय के रानीमऊ गांव के समीप निर्माणाधीन हाईवे के पास पुलिस को रवि यादव के होने की सटीक सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर एसओजी टीम, सरायख्वाजा थाना पुलिस और लाइन बाजार पुलिस ने संयुक्त घेराबंदी की तो ऐसे में पुलिस टीम को देखते ही आरोपित रवि यादव ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से रवि यादव गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि उसके साथ बाइक पर बैठा साथी फरार हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
    मुठभेड़ के दौरान थाना लाइन बाजार के प्रभारी केके सिंह को जहां बाएं हाथ में गोली लग गई वहीं एक सिपाही के बुलेट प्रूफ जैकेट में गोली लगी। घायलावस्था में श्री सिंह को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार अब वह खतरे से बाहर हैं। बता दें कि रवि यादव जनपद का बहुचर्चित दूल्हा हत्याकांड का मुख्य आरोपित में से एक था जिसने सरायख़्वाजा थाना क्षेत्र के बड़उर गांव निवासी आजाद बिंद की उस समय गोली मारकर हत्या कर दिया था जब वह अपने दाम्पत्य जीवन के शुरुआत के लिए घर से बीबीपुर (जमदहाँ) निकला था। बादशाही बाजार में चलती गाड़ी में बीते 1 मई की रात्रि साढ़े 8 बजे गोली मारकर हत्या कर दिया था जिसके बाद इसके ऊपर 1 लाख का इनाम घोषित किया गया था। इनकाउंटर के पश्चात वहीं मौके से असलहा और कारतूस भी बरामद किया गया जिसके पश्चात विधिक कार्रवाई की गई। टीम में शाहगंज, सरायख़्वाजा, लाइन बाज़ार, खेतासराय पुलिस सहित एसओजी टीम शामिल रही।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: बीज बुवाई से पूर्व बीज शोधन एवं भूमि शोधन का कार्य अवश्य कर लें

    Jaunpur News: बीज बुवाई से पूर्व बीज शोधन एवं भूमि शोधन का कार्य अवश्य कर लें

    • बीज बुवाई से पूर्व बीज शोधन एवं भूमि शोधन का कार्य अवश्य कर लें

    तेजस टूडे ब्यूरो
    जौनपुर। जनपद में खरीफ अभियान 2026 हेतु कृषक बन्धुओं को जनपद में बोई जाने वाली प्रमुख फसलों में लगने वाले रोग/कीट से बचाव के लिए जिला कृषि रक्षा अधिकारी विवेक कुमार ने कृषकों को जागरूक करने के उद्देश्य से बताया कि कृषक बंधु बीज बुवाई से पूर्व बीज शोधन एवं भूमि शोधन का कार्य अवश्य कर लें जिसके लिए जनपद के प्रत्येक विकास खंड में स्थित कृषि रक्षा इकाईयों पर 75 प्रतिशत अनुदान पर ट्राइकोडर्मा, व्युवेरिया बेसियाना एवं कार्बेन्डाजिम, कृषि रक्षा रसायन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। ऐसा करने से फसल में लगने वाले रोगों से काफी हद तक बचाव होता है। इसके लिए जनपद के कृषि विभाग के कर्मचारियों द्वारा अभियान भी चलाया जा रहा है। इसके अलावा कृषि रसायनों पर 50 प्रतिशत का अनुदान एवं जैविक रसायनों पर 75 प्रतिशत के अनुदान के साथ समस्त सामयिक रसायन जनपद सभी इकाइयों पर कृषि रक्षा रसायनों यथा ट्राइकोडर्मा, व्युवेरिया बेसियाना, कार्बेन्डाजिम 75 प्रतिशत अनुदान और अन्य रसायन 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: तेज रफ्तार आटो ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दो घायल रेफर

    Jaunpur News: तेज रफ्तार आटो ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दो घायल रेफर

    • तेज रफ्तार आटो ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दो घायल रेफर

    तेजस टूडे सं.
    विनोद कुमार
    केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के उदयचंदपुर गांव निवासी अंकुर कुमार 13 वर्ष पुत्र संदीप एवं अमित कुमार 16 वर्ष पुत्र दिनेश उस समय सड़क दुर्घटना का शिकार हो ग़ये जब वे गोमतेश्वर महादेव मंदिर पर हो रही शादी समारोह में सम्मिलित होने जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही गोमती नदी पुल के समीप पहुंचे तभी तेज रफ्तार ऑटो विपरीत दिशा में जाकर बाइक सवार को आमने-सामने टक्कर मार दी।

    टक्कर में बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घटनास्थल पर आस-पास के लोगो को आता देख ऑटो चालक वाहन समेत फरार हो गया। मौजूद भीड़ ने घायलों को एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने घायलों की स्थिति गंभीर देख बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल रिफर कर दिया। वहीं घटना की जानकारी होने पर पुलिस सामुदायिक केंद्र पहुंच जांच पड़ताल किया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: स्टीमर बन्द होने से नौका संचालकों के समक्ष आया भूखमरी का संकट

    Jaunpur News: स्टीमर बन्द होने से नौका संचालकों के समक्ष आया भूखमरी का संकट

    • स्टीमर बन्द होने से नौका संचालकों के समक्ष आया भूखमरी का संकट

    • गोमती नदी नौका (स्टीमर) संचालन समिति ने डीएम को सौंपा पत्रक

    तेजस टूडे ब्यूरो
    अजय पाण्डेय
    जौनपुर। पर्यटकों के लिये शोभा बने गोमती नदी के नौका (स्टीमर) संचालन न होने से नौका स्वामियों के समक्ष भुखमरी की संकट आ गयी है। पिछले कई दिनों से रोजी—रोटी छीनने से परेशान लोगों ने सोमवार को जिलाधिकारी से मिलकर पत्रक सौंपा। गोमती नदी स्टीमर संचालन समिति गोपी घाट (शाही एवं सद्भावना पुल के बीच में) के बैनर तले पत्रक सौंपने वाले पीड़ितों का कहना है कि वह लोग गोमती नदी के किनारे रहने वाले मल्लाह बिरादरी के हैं जो अनादि काल से मछली का कारोबार करके परिवार का पेट पालते थे। इधर यह व्यवसाय चौपट चल रही थी कि गोमती नदी के दोनों किनारों पर शासन—प्रशासन द्वारा बनवाये गये अच्छे घाट की वजह से लोगों का नदी के किनारे घूमने का प्रचलन शुरू हो गया।
    इसी को देखते हुये नाव को मोटिफाइट करके नौका (स्टीमर) संचालन का कारोबार किया जाने लगा जिससे परिवार का पेट पलने लगा। गत दिवस मध्य प्रदेश में हुये एक हादसे की वजह से यहां गोमती नदी में नौका (स्टीमर) संचालन बन्द कर दिया गया जिसके चलते लोगों के समक्ष रोटी के लाले पड़ गये हैं। पीड़ितों के अनुसार कोई सरकारी गाइड लाइन जारी करते हुये नौका (स्टीमर) संचालन को पुन: शुरू करवाया जाय, ताकि हम लोगों का रोजी—रोटी चल सके और हमारे परिवार का पेट पल सके। फिलहाल हम लोग लाइफ जैकेट के साथ नौका (स्टीमर) संचालन करते हैं। इसके अलावा यदि और कोई दिशा—निर्देश हो तो उसका भी पालन करने को तैयार हैं।
    जिलाधिकारी से मिलकर अपनी पीड़ा सुनाने वालों में अनन्त निषाद, प्रदीप निषाद, अजीत निषाद, रंजीत निषाद, कुन्दन निषाद सहित तमाम नौका संचालक प्रमुख रहे। वहीं जिलाधिकारी ने नगर पालिका परिषद जौनपुर के अधिशासी अधिकारी को मामले की जांच करके आख्या देने का आदेश दिया है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: तालाब में नहाने गये व्यक्ति की डूबने से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

    Jaunpur News: तालाब में नहाने गये व्यक्ति की डूबने से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

    • तालाब में नहाने गये व्यक्ति की डूबने से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

    तेजस टूडे सं.
    सोनू गुप्ता
    मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय तहसील क्षेत्र से एक दर्दनाक खबर सामने आयी है जहां तालाब में नहाने गये एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गयी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक का माहौल है।
    बताया गया कि नेवढ़िया थाना क्षेत्र के रसूलहा गांव स्थित भागवती कन्या विद्यालय के बगल में बने तालाब में सोमवार को वाराणसी जनपद के सिंधोरा गांव निवासी राजू बनवासी नहाने के लिए उतरे थे। इसी दौरान उन्होंने तालाब में छलांग लगायी लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं निकले। कुछ समय बाद आसपास मौजूद लोगों की नजर पड़ी तो व्यक्ति दिखाई नहीं दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने तालाब में खोजबीन शुरू करते हुये पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही नेवढ़िया पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से तालाब से व्यक्ति को बाहर निकालकर तत्काल रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचायी जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
    बता दें कि मृतक पिछले करीब 20 वर्षों से अपने ससुराल रसूलहा गांव में रह रहा था। उसके दो बेटे हैं और दोनों का विवाह हो चुका है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. ने घटना की पुष्टि की है। वहीं नेवढ़िया थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: दवा लेकर जा रही डीसीएम पलटी, बड़ा हादसा टला

    Jaunpur News: दवा लेकर जा रही डीसीएम पलटी, बड़ा हादसा टला

    • दवा लेकर जा रही डीसीएम पलटी, बड़ा हादसा टला

    • चालक को आयी मामूली चोट, दूसरी गाड़ी से भेजी गयी दवा

    तेजस टूडे सं.
    राकेश शर्मा
    खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के गुरैनी मदरसा गेट के समीप सोमवार की भोर एक बड़ा हादसा उस समय टल गया जब आयुर्वेदिक दवाओं से लदी एक डीसीएम अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में चालक को हल्की चोटें आईं जबकि कोई जनहानि नहीं हुई।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह साढ़े 5 बजे के करीब वाराणसी से आयुर्वेदिक दवाएं लेकर डीसीएम वाहन गोसाईंगंज को जा रही थी। जैसे ही वाहन गुरैनी मदरसा गेट के पास पहुँची तो सामने से तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रेलर से साइड लग जाने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। काफी कोशिशों के बावजूद डीसीएम असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गई।
    वाहन चालक आशीष कुमार ने बताया कि ट्रेलर चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा पेश आया। अचानक सामने आए भारी वाहन से बचने का प्रयास किया गया लेकिन गाड़ी काबू से बाहर हो गई। चालक को मामूली चोटें आई हैं और प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
    सूचना पर ट्रैफिक एसआई राजेश सिंह, कांस्टेबल के साथ मौके पर पहुँचे और हालात का जायजा लिये। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए यातायात को सुचारू रूप से संचालित कराया जिससे आवागमन सामान्य हो सका। बताया गया कि डीसीएम में लदी आयुर्वेदिक दवाओं को सुरक्षित निकालकर दूसरी गाड़ी के माध्यम से गंतव्य तक भेजने की व्यवस्था की जा रही है। गनीमत रही कि हादसे के समय सड़क पर अधिक भीड़ नहीं थी, अन्यथा कोई बड़ा नुकसान हो सकता था।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: जपटापुर-पोटरिया मोड़ पर ई-रिक्शा से भिड़ी बाइक, युवक घायल

    Jaunpur News: जपटापुर-पोटरिया मोड़ पर ई-रिक्शा से भिड़ी बाइक, युवक घायल

    • जपटापुर-पोटरिया मोड़ पर ई-रिक्शा से भिड़ी बाइक, युवक घायल

    तेजस टूडे सं.
    अजय विश्वकर्मा
    सिद्दीकपुर, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जपटापुर-पोटरिया मोड़ पर सोमवार को ई-रिक्शा की लापरवाही से बड़ा हादसा हो गया। धौरइल गांव निवासी दिशान (25) पुत्र दिलशाद गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।स्थानीय लोगों ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। बताया गया कि दिशान किसी काम से गुरैनी गया था। सुबह करीब 10 बजे वह बाइक से वापस अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह जपटापुर-पोटरिया मोड़ के पास पहुंचा तभी सामने चल रहा ई-रिक्शा चालक अचानक बिना कोई संकेत दिए पोटरिया की तरफ मुड़ गया। अचानक मोड़ लेने से बाइक सवार संभल नहीं सका और तेज रफ्तार बाइक ई-रिक्शा से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दिशान सड़क पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गये। लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में ई-रिक्शा चालकों की मनमानी लगातार बढ़ती जा रही है। बिना इंडिकेटर दिए अचानक मोड़ लेना, बीच सड़क वाहन रोक देना और गलत दिशा में चलना आम बात हो गई है। लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस और परिवहन विभाग की ढिलाई के चलते आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: अवैध डम्पर-ट्रकों पर हुई कार्यवाही, 3 वाहन किये गये सीज

    Jaunpur News: अवैध डम्पर-ट्रकों पर हुई कार्यवाही, 3 वाहन किये गये सीज

    • अवैध डम्पर-ट्रकों पर हुई कार्यवाही, 3 वाहन किये गये सीज

    तेजस टूडे ब्यूरो
    अजय पाण्डेय
    जौनपुर। पुलिस विभाग, परिवहन विभाग एवं प्रशासनिक टीम द्वारा सोमवार को बिना नम्बर प्लेट, प्रेशन हार्न और अवैध रूप से संचालित डम्पर-ट्रकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। उपजिलाधिकारी बदलापुर, केराकत एवं सदर, एआरटीओ (प्रवर्तन) एवं क्षेत्राधिकारी बदलापुर के संयुक्त नेतृत्व में पर्याप्त पुलिस बल के साथ चलाये गये अभियान के दौरान 40 डम्पर और ट्रकों की जॉच की गयी। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 3 वाहनों का चालान करते हुए थानों पर सीज किया गया जिस पर रू0 164900 का शमन शुल्क लगाया गया। एआरटीओ (प्रवर्तन) ने नियमों का पालन करने की अपील किया कि आगे भी इस तरह की कार्यवाही जारी रहेगी।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News; रोडवेज बसों में यात्रियों की सुविधा के लिये फर्स्ट एड बॉक्स एवं ओआरएस घोल उपलब्ध

    Jaunpur News; रोडवेज बसों में यात्रियों की सुविधा के लिये फर्स्ट एड बॉक्स एवं ओआरएस घोल उपलब्ध

    • रोडवेज बसों में यात्रियों की सुविधा के लिये फर्स्ट एड बॉक्स एवं ओआरएस घोल उपलब्ध

    तेजस टूडे ब्यूरो
    अजय पाण्डेय
    जौनपुर। शासन के निर्देशानुसार बढ़ती गर्मी एवं हीट वेव की परिस्थितियों के दृष्टिगत यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम डिपो द्वारा विशेष व्यवस्था की गई है। सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक ममता चौबे ने बताया कि डिपो से संचालित बसों में यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिये सभी वाहनों में फर्स्ट एड बॉक्स, ओआरएस घोल उपलब्ध कराये गये हैं। बसों पर कार्यरत परिचालकों को फर्स्ट एड बॉक्स भी उपलब्ध कराया गया है जिससे यात्रा के दौरान आवश्यकता पड़ने पर यात्रियों को तत्काल प्राथमिक उपचार दिया जा सके। परिवहन निगम द्वारा गर्मी के मौसम में यात्रियों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए यह व्यवस्था सुनिश्चित की गई है जिससे यात्रा के दौरान आमजन को राहत एवं आवश्यक सहायता मिल सके।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA