आग लगने से गृहस्थी का सामान जलकर राख
तेजस टूडे सं.
तरुण चौबे
सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के बेर्रा गाँव के निषाद बस्ती में रविवार सुबह शार्ट सर्किट से आग लग गई जिसमें करीब 5 छप्पर जल गये। बताया गया कि संजीव निषाद पुत्र फूलचन्द के छप्पर में अचानक आग लगने की सूचना मिलने पर आस—पास के लोग शोर मचाते हुये आग बुझाने दौड़ पड़े। देखते ही मंहगू राम के छप्पर में आग पकड़ लिया। इसके बाद दुर्गेश निषाद के छप्पर में आग पकड़कर जलते हुए बृजेश निषाद, ब्रजेश, राकेश, दुर्गेश पुत्रगण राम अवध निषाद का एक—एक छप्पर अपनी आगोश में ले लिया जिससे सब जलकर राख हो गया। वहीं सूचना पर फायर ब्रिगेड, सुजानगंज थाना पुलिस, लेखपाल महेंद्र कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की मौका मुआयना करते हुये जानकारी प्राप्त किये। आगजनी के दौरान कुछ समय के लिए तत्काल बिजली कटवा दी गई थी, अन्यथा कई परिवार घर से बेघर हो जाते। इस आगजनी में गेहूं, चावल समेत गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA







































































































