यूपी बोर्ड परीक्षा के सातवें दिन 652 परीक्षार्थी अनुपस्थित
दोनों पाली में इण्टर के छात्रों की हुई परीक्षा
सचल दस्ता परीक्षा केन्द्रों का करता रहा निरीक्षण
तेजस टूडे सं. सुनील शर्मा जौनपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा के सातवें दिन गुरुवार को दोनों पाली में 652 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दोनों पाली में इंटर के छात्रों की परीक्षा थी। परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए सचल दस्ता केंद्रों का निरीक्षण करती रही। यूपी बोर्ड परीक्षा के सातवें दिन गुरुवार को पहली पाली में इंटर के छात्रों का कृषि भौतिक विषय का प्रश्न पत्र था जिसमें 296 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था लेकिन 279 परीक्षार्थियों ने ही परीक्षा दी। बाकी 17 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। पहली ही पाली में कृषि जंतु विज्ञान विषय का प्रश्न पत्र था जिसके लिए 245 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था। जिसमें 242 परीक्षार्थी उपस्थित पाए गए। तीन परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। दूसरी पाली में इंटर के छात्रों का भूगोल विषय का प्रश्न पत्र था जिसमें 12 हजार 544 परीक्षार्थी नामांकित थे लेकिन 11 हजार 912 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 632 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। कंट्रोल रूम प्रभारी ब्रह्मजीत ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा सकुशल सम्पन्न हुई। किसी भी केंद्र पर कोई भी परीक्षार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते नहीं मिला।
आज होगी इस विषय की परीक्षा जौनपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के आठवें दिन शुक्रवार को पहली पाली में हाईस्कूल के छात्रों का महत्वपूर्ण विषय गणित और इंटर के छात्रों का फल एवं खाद्य संरक्षण, परिधान रचना एवं सज्जा, पाक शास्त्र, धुलाई एवं रंगाई, टेक्सटाइल डिजाइन, बुनाई तकनीक आदि विषयों का प्रश्न पत्र होगा। वहीं दूसरी पाली में इंटर के छात्रों का भौतिक विज्ञान और सैन्य विज्ञान विषय की परीक्षा होगी। संस्कृत बोर्ड परीक्षा में 660 परीक्षार्थी अनुपस्थित जौनपुर। संस्कृत बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए गुरुवार को 22 केंद्रों पर दोनों पाली में परीक्षा हुई। दोनों पाली में 660 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। मालूम हो कि पहली पाली में पूर्व मध्यमा द्वितीय अंग्रेजी और उत्तर मध्यमा जीव विज्ञान विषय के लिए 2245 परीक्षार्थी पंजीकृत थे लेकिन 1618 परीक्षार्थी ही उपस्थित पाए गए। 627 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में उत्तर मध्यमा द्वितीय जीव विज्ञान विषय के लिए 277 परीक्षार्थी पंजीकृत थे लेकिन 244 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 33 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
न्यायिक अधिकारियों ने कार्यक्रम करके छात्र—छात्राओं को किया जागरूक
तेजस टूडे ब्यूरो जौनपुर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जनपद न्यायाधीश सुशील शास्त्री के नेतृत्व और सचिव पूर्णकालिक सिविल जज सुशील सिंह की देख—रेख में साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम हुआ। लिंग की समानता स्थायी राष्ट्रीय लोक अदालत लिंग चयन और बच्चों के लिंग में गिरावट कन्या भ्रूण हत्या के विषयक कार्यक्रम नगर के शाहगंज पड़ाव पर स्थित एक कालेज में हुआ। शिविर में सिविल जज सीनियर डिवीजन/सचिव सुशील सिंह, डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल डॉ. दिलीप सिंह, अधिवक्ता संघ के सुभाष चंद्र यादव, विजयशंकर यादव, रजनी सिंह, आरपी सिंह सहित तमाम गणमान्यजन, शिक्षक, शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के वंदना के साथ हुआ जिसके बाद सभी उपस्थित अतिथियों का माल्यार्पण से स्वागत आ। इसके बाद छात्र—छात्राओं ने स्वागत गीत, सरस्वती मां के गीत सहित अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
इस मौके पर सुशील सिंह ने कहा कि चोपराधिकरण वर्तमान में अपने कार्य और उद्देश्य के बारे में बहुत व्यापक हो चुका है। इसमें महिलाओं बच्चियों और पीड़ित व्यक्तियों को निःशुल्क सहायता प्रदान की जाती है। विद्वान और योग्य अधिवक्ता, पैनल लायर, पैरालीगल वॉलिंटियर्स सहित अन्य सदस्यगण विद्यमान है जो प्राधिकरण के साथ मिलकर पूरी तरह से निशुल्क सहायता देने में मदद करते हैं।
डा. दिलीप सिंह ने बताया कि जब देश में मुकदमा की संख्या करोड़ों की संख्या में पर हो गए तब जस्टिस पीएन भगवती और जस्टिस भी कृष्णा अय्यर के नेतृत्व में गंभीर विचार विमर्श के बाद विधिक सेवा अधिनियम के अंतर्गत राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की स्थापना की गई। उसके बाद सफलता से प्रभावित होकर जल्दी ही संपूर्ण भारत में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण और सभी जिलों में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की स्थापना की गई।
दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सुभाष चंद्र यादव ने मध्यस्थता केंद्र, रजनी सिंह एवं विजय शंकर श्रीवास्तव ने स्थायी लोक अदालत, उस्मान अली ने विधियों के बारे में बताया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
डीएम ने स्टेट बैंक के क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय का किया निरीक्षण
तेजस टूडे ब्यूरो जौनपुर। जनपद में आमजन को वित्तीय समावेंशन से सम्बन्धित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना आदि के क्रियान्वयन की समीक्षा किया। साथ ही निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं में से एक है। इस योजना के अंतर्गत प्राप्त सभी आवेदनों की पात्रता की जांच करते हुए अधिक से अधिक आवेदन स्वीकृत कराये जायं जिससे युवा अपना स्वयं का उद्यम शुरु कर सके और आत्मनिर्भर बन सके।
उन्होंने बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाए तथा किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी न की जाय। जिलाधिकारी ने विशेष रूप से मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के अंतर्गत लंबित ऋण आवेदनों के शीघ्र निस्तारण तथा युवाओं को स्वरोजगार शुरू करने हेतु वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने सामाजिक सुरक्षा की योजनाओं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के प्रति अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिये जिससे लोगो को इन योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने बैंक परिसर में व्यवस्थाओं, एवं ग्राहक सुविधाओं का भी अवलोकन करते हुये संबंधित अधिकारियों को बेहतर सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर संबंधित बैंक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
जगतगुरू रामभद्राचार्य जी ने शीतला धाम में माता रानी के चरणों में टेका मत्था
तेजस टूडे सं. बिपिन सैनी चौकियां धाम, जौनपुर। मां शीतला चौकियां धाम में गुरुवार की सुबह पद्मविभूषण, जगतगुरु रामभद्राराचार्य ज़ी महराज अपने उत्तराधिकारी शिष्य जय महराज के साथ शीतला चौकियां धाम पहुंचे। वह एक निजी कार्यक्रम में सम्मिलित होने आये थे। जानकारी के अनुसार महंगूपुर निवासी एक व्यक्ति के नवनिर्मित गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होने से पहले गुरू जी ने मां शीतला का दर्शन—पूजन करके आशीर्वाद लिया। इस दौरान जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र, पुलिस अधीक्षक अनुपम सिंह के अलावा भारी पुलिस बल, फायर ब्रिगेड, यातायात पुलिस समेत कई थानों से पुलिस बल मौजूद रही।
गुरुवार की सुबह लगभग साढ़े 10 बजे रामभद्राचार्य ज़ी हेलीकाप्टर से शीतला चौकियां के महंगुपुर पहुंचे। हेलीकाप्टर का हैलीपेड भगौतीपुर स्थित खेत में बनाया गया। इस अवसर पर अंकुर पाठक, सुरेश चंद्र पाठक, महंत विवेकानंद पंडा, विकास पंडा, चन्द्रदेव पंडा, सोनू पंडा, सुजीत पंडा, राजेश पंडा, मोनी पंडा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे जिन्होंने गुरू जी का अभिनन्दन किया।
सीधे चौकियां धाम पहुंचे जगतगुरू हेलीकाप्टर से उतरने के बाद गुरू जी सीधे मां शीतला धाम पहुंचे जहां महंत विवेकानंद पंडा, विनय त्रिपाठी आदि ने विधि—विधान से वैदिक मंत्रोचारण करके उन्हें माँ शीतला का पुष्प, चुनरी अर्पित करके पूजन कराया। इस दौरान दरबार में जगतगुरू ने माता रानी की स्तुति करके चरणों में मत्था टेका। माता रानी जी के जयकारों से सारा वातावरण भक्तिमय हो गया। दर्शन पूजन करने के पश्चात वापस गृह प्रवेश कार्यक्रम में पहुंचे। काफ़ी संख्या में लोग जगतगुरु से मिलने एवं आशीर्वाद लेने पहुंचते रहे। जगतगुरु अपने शिष्य जय महाराज ज़ी के कार्यक्रम में साथ लगभग दो घंटे उपस्थित रहे।
हेलीकाप्टर देखने उमड़े लोग भगौतीपुर खेत में उतरे हेलीकाप्टर को देखने लोग भारी संख्या में मौजूद रहे। लोगों के बीच कौतुहल बना रहा। मोबाइल में लोग फोटो, वीडियो बनाते देखे गये।
स्वर्ग से भी बड़ी होती है मां एवं मातृभूमि इस दौरान जुटे पत्रकारों से वार्ता करते हुये जगतगुरू ने बताया कि मां और मातृभूमि स्वर्ग से भी बड़ी होती है। जौनपुर मेरी जन्मभूमि है। यही मातृभूमि से पहला ज्ञान मिला। जगतगुरू, ज्ञानपीठ, पद्मभूषण की उपाधि मिली। मातारानी का आशीर्वाद लेने आया था। कोई और उद्देश्य नहीं था। वहीं अखिलेश यादव के बयान की बात को लेकर उन्होंने इन्कार कर दिया। इसके बाद थोड़ी देर विश्राम करने के पश्चात हेलीकाप्टर से बस्ती के लिये रवाना हो गये। बता दें कि रामभद्राचार्य जी बस्ती जिले से ही सीधे शीतला चौकियां धाम में गृह प्रवेश कार्यक्रम में आये थे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
निर्धारित मानदेय न मिलने से क्षुब्ध बीएलओ कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन
तेजस टूडे ब्यूरो अजय पाण्डेय जौनपुर। निर्धारित मानदेय न मिलने से क्षुब्ध बीएलओ कर्मियों ने गुरुवार को सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। साथ ही बीएलओ कार्य से मुक्त करने की भी मांग किया। इसके पहले दोपहर में जिलाधिकारी को ज्ञापन देने पहुँचे ग्राम रोजगार सेवक, पंचायत सहायक एवं आंगनवाड़ी संगठन ने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयोग के निर्देश पर 2 अगस्त 2025 को बीएलओ कर्मियों को 500 रुपया से बढ़ाकर 1000 हजार रुपया प्रतिमाह देने की घोषणा की थी परन्तु उसका पालन नहीं किया गया। एसआईआर कार्य में मानसिक प्रताड़ना का शिकार होना पड़ा। जबरन कार्य करवाया गया। इसके बावजूद मानदेय नहीं दिया गया। बीएलओ समूह ने कार्य से मुक्त करने की मांग करते हुये जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में सिटी मजिस्ट्रेट इन्द्रनन्दन सिंह को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर सचिन पाण्डेय, राकेश कुमार, आशीष कुमार, विपिन कुमार, तनवीर हसन, उर्मिला यादव, मनोरमा, राजेन्द्र विश्वकर्मा, कुसुम देवी, आरती देवी, प्रियंका यादव, संतोष यादव, प्रदीप निषाद सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
धनियामऊ में निराश्रित पशु का चिकित्सक ने किया उपचार
तेजस टूडे सं. विकास यादव नौपेड़वा, जौनपुर। बक्शा विकास खण्ड के धनियामऊ हाइवे पर अज्ञात वाहन के धक्के से घायल निराश्रित पशु का चिकित्सक ने पहुँचकर उपचार किया। लेदुका के पशुधन प्रसार अधिकारी चन्द्रसेन यादव ने बताया कि सुबह उक्त गांव निवासी अरविंद यादव, सुभाष चंद्र चौहान ने फोन पर सूचना दिया कि हाइवे पर एक निराश्रित बछड़ा घायल अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना पर पहुँचकर उक्त युवकों की मदद से बछड़े का उपचार किया गया। बछड़े को उन्ही युवकों ने अपने सानिध्य ने रख लिया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
नेक पहल: समाजसेवी ने बच्चों को वितरित किया स्टेशनरी किट
तेजस टूडे सं. राकेश शर्मा खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय कस्बा क्षेत्र के बभनौटी मोहल्ला स्थित प्राथमिक विद्यालय में उस समय उत्साह का माहौल देखने को मिला जब स्थानीय समाजसेवी विशाल मोदनवाल ने अपनी पुत्री की पहल पर विद्यालय के नौनिहालों के साथ मिलकर केक काटा और उन्हें स्टेशनरी किट वितरित किया। बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और प्रसन्नता स्पष्ट झलक रही थी।
इस मौके पर श्री मोदनवाल ने बताया कि विशेष अवसर को केवल पारिवारिक आयोजन तक सीमित रखने के बजाय उन्होंने इसे सामाजिक सरोकार से जोड़ने का निर्णय लिया। इसी क्रम में उन्होंने लगभग 50 जरूरतमंद बच्चों को स्टेशनरी किट प्रदान किया जिसमें कॉपी, पेन, पेंसिल, रबर, कटर सहित अन्य आवश्यक शैक्षिक सामग्री शामिल थी। साथ ही बच्चों को भोजन भी कराया गया। विद्यालय के शिक्षकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सामाजिक कार्य न केवल बच्चों को शैक्षिक संसाधन उपलब्ध कराते हैं, बल्कि उनमें उत्साह और आत्मविश्वास भी बढ़ाते हैं। शिक्षकों ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों के लिए इस तरह की सहायता अत्यंत उपयोगी सिद्ध होती है। इस दौरान बच्चों ने केक काटकर खुशियां साझा करते हुये समाजसेवी का आभार व्यक्त किया। वहीं बच्चों ने कहा कि उन्हें स्टेशनरी सामग्री मिलने से पढ़ाई में सुविधा होगी। विद्यालय प्रबंधन ने भी समाजसेवी के इस कार्य को प्रेरणादायी बताते हुए अन्य लोगों से भी ऐसे अवसरों पर समाजहित में योगदान देने की अपील किया।
समारोह का समापन सामूहिक भोजन वितरण के साथ हुआ। उपस्थित अभिभावकों और स्थानीय नागरिकों ने इस पुनीत पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि यदि समाज के सक्षम लोग इसी प्रकार आगे आएं तो जरूरतमंद बच्चों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है। इस अवसर पर सभासद अमित सोनकर, रविन्द्र पाण्डेय, प्रीति गुप्ता, गौसेवक शोभित शर्मा, आराधना पाण्डेय, अर्चना सिंह, शैलेश यादव, सुजल पाण्डेय, शिवम समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
28 फरवरी को राजकीय आईटीआई में लगेगा वृहद रोजगार मेला
तेजस टूडे सं. अजय विश्वकर्मा/विरेन्द्र यादव सिद्दीकपुर, जौनपुर। शासन की मंशानुरूप एवं जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 28 फरवरी को राजकीय आई०टी०आई० सिद्दीकपुर परिसर में वृहद रोजगार मेले का आयोजन होगा जिसमें देश-विदेश की 60 बहुप्रतिष्ठित कम्पनियों 1000 से अधिक पदों पर 12 हजार से 35 हजार तक प्रतिमाह वेतन के अवसर के साथ प्रतिभाग कर रही हैं। योग्यताधारी अभ्यर्थियों को मेले में प्रतिभाग करने के लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता के रूप में कक्षा 10वीं, 12वीं उर्तीण तथा स्नातक, परास्नातक, डिप्लोमा आई०टी० आई०, फार्मेसी या अन्य उच्चतर डिग्री धारक अभ्यर्थी इसमें शामिल हो सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए रोजगार संगम पोर्टल पर अपना ऑनलाइन पंजीकरण कराते हुए मेले में निजी क्षेत्र की कम्पनियों में साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया जाना है। अभ्यर्थी उक्त पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन पूर्ण कर मेले में प्रतिभाग करें। अभ्यर्थी अपने साथ शौक्षिक अभिलेखों की मूल प्रति और छायाप्रति अवश्य लेकर पहुंचें।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
डिजिटल युग में आईपीआर अत्यन्त महत्वपूर्णः अशोक सहगल
नवाचार संरक्षण राष्ट्र की प्रगति के लिये जरूरीः आलोक
तेजस टूडे सं. विरेन्द्र यादव सरायख्वाजा, जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में गुरुवार को इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट (आईपीआर) सेल की ओर से एक दिवसीय कार्यशाला हुआ। कार्यशाला का विषय “बौद्धिक संपदा अधिकार : उभरती प्रवृत्तियाँ और चुनौतियाँ” रहा। आशीर्वचन में कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने कहा कि “इन्वेंशन ही एसेट है”। किसी भी संस्थान अथवा शोधकर्ता के लिए नवाचार उसकी सबसे बड़ी पूंजी होती है। यदि नए विचारों, शोध कार्यों और आविष्कारों को सही दिशा में संरक्षित किया जाए तो वही आर्थिक उन्नति और सामाजिक विकास का मजबूत आधार बनते हैं। विश्वविद्यालयों को नवाचार की संस्कृति को बढ़ावा देना चाहिए।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक सहगल ने कहा कि डिजिटल युग में बौद्धिक संपदा अधिकार अत्यंत महत्वपूर्ण हो गया है। यदि सृजनकर्ता जागरूक नहीं रहेगा तो उसके नवाचार, शोध एवं रचनात्मक कार्य का दुरुपयोग हो सकता है। उन्होंने पेटेंट, कॉपीराइट, ट्रेडमार्क आदि के पंजीकरण की विधि को विस्तार से समझाते हुए समयबद्ध फाइलिंग की आवश्यकता पर बल दिया।
भारतीय पेटेंट कार्यालय नई दिल्ली के सहायक नियंत्रक (पेटेंट एवं डिज़ाइन) आलोक मिश्रा ने कहा कि नवाचार को संरक्षित करना राष्ट्र की प्रगति के लिए अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि देश को विकसित करने के लिए आईपीआर सेक्टर को मजबूत करना जरूरी है। उन्होंने पेटेंट आवेदन की प्रक्रिया, परीक्षा प्रणाली तथा स्टार्टअप एवं शैक्षणिक संस्थानों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी।
कमला नेहरू प्रौद्योगिकी संस्थान (के.एन.आई.टी.) सुल्तानपुर के एसोसिएट प्रोफेसर प्रदीप कुमार ने कहा कि तकनीकी संस्थानों में शोध को उद्योग से जोड़ते समय आईपीआर की समझ आवश्यक है। इससे शोध का व्यावसायीकरण संभव होता है और नवाचार को उचित पहचान मिलती है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के विधि संकाय के डॉ. अभिषेक कुमार ने कहा कि वैश्विक प्रतिस्पर्धा के दौर में बौद्धिक संपदा अधिकार आर्थिक विकास का प्रमुख आधार बन चुका है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समझौतों और भारतीय कानूनों के समन्वय पर प्रकाश डाला।
टीडी लॉ कॉलेज के डॉ. यशवंत सिंह ने कहा कि बौद्धिक संपदा अधिकार कानून और नवाचार के बीच सेतु का कार्य करता है। विधि के विद्यार्थियों को आईपीआर के बदलते स्वरूप और न्यायिक दृष्टिकोण की जानकारी होना समय की मांग है। इसके पहले आईपीआर सेल के नोडल अधिकारी प्रो. रवि प्रकाश ने स्वागत भाषण कर कार्यशाला की रूप—रेखा पर प्रकाश डाला। समापन सत्र में परीक्षा नियंत्रक डॉ विनोद सिंह ने कहा कि डिजीटल युग में अपने हर शोध हो या सृजन उसके प्रति सजग रहने की जरूरत है। इसी के तहत हर संस्थाओं में आपीआर सेल का गठन हो रहा है। संचालन डॉ. रसिकेश और धन्यवाद ज्ञापन प्रो. प्रदीप कुमार ने किया।
इस अवसर पर प्रो. प्रमोद यादव, प्रो. राजेश शर्मा, प्रो. विनोद कुमार, प्रो. प्रमोद कुमार, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. मंगला प्रसाद यादव, डॉ. नीतेश जायसवाल, डॉ. प्रवीण सिंह, डॉ. नीरज अवस्थी, डॉ. जया शुक्ला, डॉ. नृपेन्द्र सिंह, पूनम सोनकर, डॉ. ज्योति सिंह, डॉ. अजय मौर्य, डॉ. सुधीर सिंह, डॉ. शैलेश प्रजापति, रीतेश बरनवाल सहित तमाम शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
तेजस टूडे ब्यूरो शुभांशू जायसवाल जौनपुर। तिलकधारी महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना सत्र 2025-26 के अन्तर्गत एक दिवसीय सामान्य शिविर का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती, स्वामी विवेकानन्द तथा महात्मा गांधी की चित्र पर माल्यार्पण के साथ उनके समक्ष दीप प्रज्ज्वलित से हुआ जो प्राचार्य डा. वन्दना सिंह ने किया। तत्पश्चात स्वयंसेविकाओं ने लक्ष्य गीत हुआ जिसके बाद स्वच्छता जागरूकता अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर की साफ सफाई की गई।कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 नीलम सिंह व डॉ0 चित्रलेखा सिंह ने स्वयंसेविकाओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों के साथ राष्ट्र सेवा के संकल्प दिलाया। साथ ही सामाजिक दायित्वों के प्रति सजग रहने की प्रेरणा देते हुए छात्राओं में सेवा भावना अनुशासन व बौद्धिक विकास करना है। इस अवसर पर पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 राजश्री सिंह, अनूप सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
बापू बाजार में जरूरतमन्द महिलाओं को साड़ी, बच्चों को मिला पेन—कापी
मां गुजराती पीजी कालेज चुरावनपुर में सम्पन्न हुआ रासेयो शिविर
तेजस टूडे सं. विकास यादव नौपेड़वा, जौनपुर। बक्शा विकास खण्ड के मां गुजराती पीजी कालेज चुरावनपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेविकाओं ने सात दिवसीय विशेष राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के अंतिम दिन गुरुवार को बापू बाजार का आयोजन किया। बापू बाजार में दर्जनों महिलाओं को साड़ी एवं नन्हे-मुन्ने बच्चों को कॉपी, कलम व शिक्षण सम्बधी जरूरी सामान उपलब्ध कराया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्रीपति उपाध्याय ने बापू बाजार शुरू होने से पहले फीता काटकर शुरुआत किया। साथ ही रासेयो के छात्रों को जीवन में आगे बढ़ने का मूल मंत्र बताया। उन्होंने 7 दिन तक चले रासेयो कार्यक्रम को ज्ञान को अर्जित कर बड़ा लक्ष्य लेकर चलने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि एवं कालेज के प्रबंधक सूर्य प्रकाश, प्रधानाचार्य समता सिंह आदि ने मेले में पहुंची जरूरतमन्द महिलाओं को साड़ी वितरित किया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अभिषेक कौशिक, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. इंद्र कुमार सिंह, डॉ. बसन्त पाठक, डॉ. सुधा यादव, डा. संध्या श्रीवास्तव, नम्रता उपाध्याय, डॉ. सुशीला वर्मा, डॉ. केशरी यादव, राम बुझारत यादव, विजय बहादुर पाल, शर्मिला यादव आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. इंद्रभान यादव ने किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
विद्यालय प्रबन्ध समिति अपने दायित्वों का करें समुचित निर्वहन: डा. पटेल
तेजस टूडे सं. मो. शोहराब जौनपुर। विद्यालय प्रबन्ध समिति (एसएमसी) को अपने कार्यों और दायित्वों के प्रति पूरी तरह जागरूक रहकर उनका समुचित निर्वहन करना चाहिए, ताकि विद्यालयों का संचालन, शैक्षिक गुणवत्ता और विकास कार्य प्रभावी ढंग से संपन्न हो सकें। उक्त बातें जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने गुरुवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय सभागार में आयोजित मास्टर ट्रेनरों के प्रशिक्षण कार्यशाला के शुभारंभ अवसर पर कही।
उन्होंने आगे कहा कि विद्यालय प्रबंध समिति विद्यालय और अभिभावकों के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी होती है। एसएमसी की सक्रिय भूमिका से विद्यालयों में पारदर्शिता, जवाबदेही और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया कि वे अभिभावकों के साथ नियमित बैठक कर एक सक्रिय एवं जिम्मेदार समिति का गठन करें, जिससे विद्यालयों में शैक्षिक वातावरण बेहतर हो तथा शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।
इस दौरान डीसी सामुदायिक शिक्षा सत्येन्द्र गुप्ता द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को बुकें भेंट करके सम्मानित किया गया। प्रशिक्षक सुभाष तिवारी ने नई शिक्षा नीति के विभिन्न प्रावधानों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए इसके उद्देश्यों एवं विद्यालय स्तर पर इसके प्रभाव की जानकारी दिया। वहीं प्रशिक्षक सिनिध सिंह ने विकास खंड स्तर पर आयोजित किए जाने वाले प्रशिक्षण के पाठ्यक्रम एवं उसकी रूपरेखा के बारे में विस्तार से बताया।
प्रशिक्षण कार्यशाला में जनपद के सभी विकास खंडों से दो-दो अध्यापकों ने संदर्भदाता (रिसोर्स पर्सन) के रूप में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में डॉ. संतोष तिवारी, शिवाकांत तिवारी, विष्णुशंकर सिंह, राज भारत मिश्र, राय साहब शर्मा सहित जनपद के कुल 88 संदर्भदाताओं ने सहभागिता की। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यालय प्रबंध समिति को सशक्त बनाना तथा उनके माध्यम से विद्यालयों में पारदर्शिता, सहभागिता एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना रहा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
तेजस टूडे ब्यूरो शुभांशू जायसवाल जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परिषदीय बोर्ड परीक्षा-2026 को सकुशल एवं नकलविहीन संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने टीडी इन्टर कालेज में बनाये गये परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कक्षों में जाकर परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, प्रश्न पत्रों की सुरक्षा एवं स्ट्रांग रूम की स्थिति आदि का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया कि शासन के मंशानुसार जनपद में परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराएं। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
आईपीएस गोल्डी गुप्ता सहित अन्य अधिकारी भी रहे मौजूद
तेजस टूडे ब्यूरो अजय पाण्डेय जौनपुर। जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र एवं पुलिस अधीक्षक अनुपम सिंह ने गुरूवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान बैरकों की सघन तलाशी ली गयी। जिलाधिकारी ने जेल अस्पताल जाकर भर्ती बंदियों के स्वास्थ्य के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुये निर्देशित किया कि नियमित रूप से इनके स्वास्थ्य की जांच की जाय। पाकशाला में जाकर बन्दियों के भोजन, नाश्ता के गुणवत्ता के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुये निर्देश दिये गये कि बंदियों को निर्धारित मीनू के अनुसार भोजन उपलब्ध कराया जाय।
इस दौरान कैदियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं/सुविधाओं के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुये संबंधित जेल अधीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। अधिकारियों ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों की स्थिति सहित अन्य व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा करते हुये जेल परिसर की साफ-सफाई आदि के सम्बन्ध में जेल अधीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस अवसर पर जेल अधीक्षक कुमार द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी गोल्डी गुप्ता आईपीएस सहित संबंधित अधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
भगवान को धन—दौलत से नहीं, बल्कि प्रेम एवं भक्ति से पाया जा सकता है: नारद महाराज
तेजस टूडे सं. सोनू गुप्ता मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय नगर के आरोग्य हॉस्पिटल में आयोजित गीता पाठ कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या उमड़ी। कार्यक्रम में स्वामी अड़गड़ानन्द महाराज के शिष्य नारद महाराज ने प्रवचन देते हुये कहा कि भजन की शुरुआत गृहस्थ आश्रम से ही होती है। एक परमात्मा की शरण में रहने वाली आत्मा ही सत्य और सनातन है। मनुष्य यदि सच्चे मन से ईश्वर का स्मरण और भजन करता है तो वह निश्चित रूप से परमात्मा को प्राप्त कर सकता है।
नारद महाराज ने कहा कि ईश्वर को पाने का सबसे सरल और प्रभावी माध्यम भजन है। भगवान को धन दौलत से नहीं, बल्कि प्रेम और भक्ति से पाया जा सकता है। गृहस्थ जीवन को त्यागने की नहीं, बल्कि उसे साधना का आधार बनाने की आवश्यकता है। परिवार और समाज के बीच रहते हुए भी व्यक्ति भक्ति के मार्ग पर अग्रसर हो सकता है। उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को अपने घरों में ‘यथार्थ गीता’ का नियमित पाठ करने और उसके संदेशों को जीवन में उतारने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम आयोजक डा. एके यादव ने सभी संतों व आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर आर.डी. यादव, आचार्य विनय दुबे, राधाकृष्ण शर्मा, रविंद्र यादव, प्यारे लाल शर्मा, बैजनाथ प्रजापति सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
रामसमुझ महाविद्यालय में आयोजित 7 दिवसीय शिविर सम्पन्न
तेजस टूडे ब्यूरो शुभांशू जायसवाल जौनपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना के 7 दिवसीय समापन शिविर के दौरान रामसमुझ महाविद्यालय फतूपुर भगवानपुर में कार्यक्रम हुआ जिसकी शुरुआत महाविद्यालय के संस्थापक स्व. रामलखन पाण्डेय पूर्व प्रधानाचार्य सरस्वती बाल मंदिर इण्टर कालेज जौनपुर के चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित करके की गयी। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी ने शिविर के अन्तर्गत शिविरार्थियों द्वारा किये गये कार्य स्वच्छता कार्य बीमारी से रोकथाम सरकार द्वारा चलायी गयी योजनाओं के बारे में जानकारी दिया। साथ ही लोकतांत्रिक परिवेश का महत्व वोट का महत्व, शिक्षित समाज का विकास करना, मलिन बस्तियों की सफाई इत्यादि कार्यों को करके लोगों को जागरूक भी किया। संचालन कार्यक्रम अधिकारी ने किया जहां ग्राम प्रधान सहित अन्य तमाम गणमान्य लोगों की उपस्थिति सराहनीय रही।
कार्यक्रम समापन के मध्य में वरिष्ठ प्राध्यापक डा. वन्दना मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना स्वामी विवेकानन्द के विचारों को अपने जीवन में आत्मसात कर व उनका अनुकरण करके अपने जीवन को एक आदर्श के रूप में प्रस्तुत करने का अनुपम उदाहरण है। साथ ही जीवन को एक नई दिशा देने का नया आयाम सिद्ध करता है। शिविर के दौरान छात्र—छात्राओं में एक नई शक्ति का संचार होता है। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
वरासत दर्ज करने के नाम पर लेखपाल का ‘खेल’, सही आवेदनों को भी बताया ‘विवादित’
तेजस टूडे ब्यूरो जौनपुर। तहसील सदर के अन्तर्गत ग्राम विजय मंदिर उर्फ प्रेमराजपुर में राजस्व विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गये हैं। पीड़ित निखलेश बिन्द ने जिलाधिकारी को साक्ष्यों के साथ प्रार्थना पत्र सौंपकर लेखपाल पर भ्रष्टाचार और गलत रिपोर्ट लगाने का आरोप लगाया है।
दस्तावेज सही, फिर भी रिपोर्ट असहमत ताजा दस्तावेजों के अनुसार कन्हैया लाल बिन्द के वारिसों के रूप में कमलेश कुमार (31 वर्ष) और निखलेश बिन्द (28 वर्ष) का विवरण ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज किया गया था। यह मामला गाटा संख्या 330 मि, 332/2, 332 मि और 337 मि से जुड़ा है। नियमों के अनुसार पिता की मृत्यु के बाद बेटों का नाम वरासत के रूप में दर्ज होना एक सामान्य प्रक्रिया है लेकिन लेखपाल की रिपोर्ट में जान—बूझकर वारिसों के आगे ‘असहमत’ दर्ज कर दिया गया है।
लेखपाल पर अवैध मांग का आरोप निखलेश का आरोप है कि लेखपाल विनय दुबे ने वरासत दर्ज करने के बदले अनुचित लाभ की मांग की थी। मांग पूरी न होने पर लेखपाल ने अपनी जांच आख्या में मामले को विवादित श्रेणी में डाल दिया। पोर्टल के स्टेटस में साफ दिख रहा है कि लेखपाल की जांच आख्या में बिना किसी ठोस कारण के इसे विवादित दिखाया गया है जिससे वारिसों का हक मारा जा रहा है।
पीड़ित की मांग पीड़ित परिवार ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई है कि लेखपाल द्वारा लगायी गयी गलत विवादित रिपोर्ट को निरस्त किया जाय। गाटा संख्या 330, 332 और 337 पर वारिसों के नाम दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी की जाय। पद का दुरुपयोग करने वाले संबंधित लेखपाल के खिलाफ विभागीय जांच कर दंडात्मक कार्रवाई की जाय। इस मामले ने एक बार फिर राजस्व विभाग में निचले स्तर पर फैले भ्रष्टाचार को उजागर कर दिया है जहाँ सही वारिसों को भी अपने हक के लिए दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
चेयरमैन प्रतिनिधि की तहरीर पर बलवा सहित अन्य धाराओं में एक पक्ष के 5 के विरुद्ध मुकदमा दर्ज, 3 गिरफ्तार
तेजस टूडे सं. बीके सिंह जफराबाद, जौनपुर। शव दफनाने को लेकर दो पक्षों में पुलिस के सामने हाथापाई के बाद बवाल की स्थिति हो गई। पुलिस ने कड़ी मेहनत के बाद मामले को रोकने का प्रयास किया। किसी तरह मामला शांत हुआ। एक पक्ष चेयरमैन पति डा. सरफराज खान की तहरीर पर 5 लोगों के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया है। दूसरे पक्ष से तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत नहीं हुआ है।
जानकारी के अनुसार बुधवार देर शाम को कस्बे के मोहल्ला शेखवाड़ा निवासी जुम्मन की मौत के बाद उनके परिजन हाजी हरमैन की दरगाह के पीछे पुश्तैनी हड़ावर पर शव दफनाने के लिए पहुंचे। मोहल्ले के कुछ लोगों ने उक्त स्थान पर शव दफनाने के लिए आपत्ति जताने लगे। विवादित जमीन हटकर थोड़ी दूर पर दफनाने के लिए कहने लगे। दोनों पक्ष में कहां सुनी शुरू होने लगी। मौके पर जफराबाद चौकी इंचार्ज राधेश्याम मय फोर्स पहुंच गये। उक्त मामले में जफराबाद चेयरमैन प्रतिनिधि डा. सरफराज खान भी अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंच गये।
मामले को सुलझाने के लिये सरफराज खान जेसीबी से उक्त विवादित स्थान से थोड़ी दूर पर कब्र खोदने के लिये कहने लगे। जेसीबी से कब्र न खोदे जाने का कुछ लोगों ने विरोध करते हुये डा. सरफराज खान से कहासुनी करना शुरू कर दिये। पुलिस के सामने उनकी मौजूदगी में ही हाथापाई शुरू हो गया। पुलिस ने धरपकड़ कर किसी तरह बीच—बचाव किया। उक्त मामले में पूछे जाने पर मौके पर मौजूद चौकी इंचार्ज ने बताया कि एक पक्ष ने जेसीबी से कब्र न खोदने का विरोध करते हुये डा. सरफराज खान के साथ गलत व्यवहार करना शुरू कर दिया। इस पर दोनों पक्ष में तथा समर्थकों में भिड़ंत होना हो गया था। मामले में बलवा सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दो अन्य की तलाश जारी है। दूसरे पक्ष की तहरीर पर अभी मुकदमा दर्ज न होने की बात बताई।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
आधुनिक खेती की ओर बढ़े कदम, किसान गोष्ठी में 113 कृषकों ने लिया हिस्सा
तेजस टूडे सं. राकेश शर्मा खेतासराय, जौनपुर। जमदहां बाजार में बुधवार को किसानों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के उद्देश्य से ओम एग्रीक्लीनिक एवं एग्री बिजनेस सेंटर की ओर से किसान गोष्ठी एवं सम्मान समारोह हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के 113 किसानों ने पंजीकरण कर सक्रिय सहभागिता निभाई। गोष्ठी के दौरान कृषि यंत्रों की उपयोगिता पर विस्तार से चर्चा की गई तथा लकी ड्रा के माध्यम से किसानों को उपहार भेंट कर अंगवस्त्रम से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में कृषि यंत्रों की बुकिंग पर विशेष रियायत की घोषणा की गई जिससे उत्साहित किसानों ने भूसा मशीन, लेजर लेवलर, रोटावेटर, सुपर सीडर और मेड़बंदी मशीन जैसे आधुनिक उपकरणों की बुकिंग कराई। बुकिंग कराने वाले किसानों को लकी ड्रा के जरिए एलईडी टीवी, स्प्रे पंप और वाटर कूलर जैसे आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए। कंपनी की ओर से सभी यंत्र रियायती दरों पर उपलब्ध कराये गये।
ओम एग्रो के प्रोपराइटर सुजीत राजभर ने किसानों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी गोष्ठियां कृषकों को नई तकनीकों से अवगत कराने और जागरूक करने का सशक्त माध्यम बनती हैं। कार्यक्रम का संचालन एग्रिजोन कंपनी के जीएम लाइजनिंग बी.एन. मिश्रा ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित यूपी हेड महावीर सिंह ने वैज्ञानिक एवं तकनीकी खेती अपनाने पर जोर देते हुए कहा कि मजदूरों की कमी को देखते हुए कृषि का आधुनिकीकरण समय की आवश्यकता है। आधुनिक यंत्रों और वैज्ञानिक पद्धतियों के प्रयोग से उत्पादन लागत में कमी आएगी और किसानों की आय में वृद्धि संभव होगी।
इस अवसर पर धर्मेंद्र सरोज (एडीओ कृषि), शमसाद अहमद, अश्वनी कुमार, मो. दानिश, मोहन लाल बिंद, हर्षित वर्मा, दिनेश राजभर, आनंद राय, रंजीत सिंह, एडवोकेट रिंकू मिश्रा सहित अनेक किसान उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
मनबढ़ों ने छात्र को पीटकर किया घायल, जांच में जुटी पुलिस
घायल छात्र परीक्षा देने जा रहा था बेलाव विद्यालय
परीक्षा देने के बाद छात्र ने कोतवाली पहुंचकर दिया तहरीर
तेजस टूडे सं. विनोद कुमार केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के वलईपुर गांव में स्थित मुख्य गेट के पास बुधवार की सुबह परीक्षा देने जा रहे एक छात्र के साथ दबंगों ने असलहा के बल पर मारपीट कर उसे घायल कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने बोलेरो वाहन को भी लाठी-डंडों और पत्थरों से क्षतिग्रस्त कर छात्र का मोबाइल फोन भी छीन लिया।
विदित हो कि सुरहुरपुर गांव निवासी रितेश यादव कक्षा दस का छात्र है। बुधवार की सुबह बेलांव स्थित नालदेव कूलदेव इंटर कॉलेज में परीक्षा देने के लिए बोलेरो से जा रहा था। वाहन में कुल चार छात्र सवार थे। जैसे ही बोलेरो वलईपुर गांव के मुख्य गेट के पास पहुंची, वहां पहले से मौजूद लगभग दो दर्जन मनबढ़ युवकों ने लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर वाहन को रोक लिया।
हमलावरों ने बोलेरो में तोड़फोड़ की और रितेश यादव को जबरन नीचे उतार लिया। इसके बाद उसके साथ मारपीट की गई तथा मोबाइल फोन छीन लिया। शोर-शराबा सुनकर ग्रामीणों के जुटने पर आरोपित अहन गांव की दिशा में भाग निकले। मारपीट में घायल होने के बावजूद रितेश ने परीक्षा केंद्र पहुंचकर परीक्षा दी। परीक्षा समाप्त होने के बाद वह थाने पहुंच तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले को छानबीन में जुट गई।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
तेजस टूडे सं. विनोद कुमार केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र की एक विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न, मारपीट एवं दूसरी शादी के आरोप में पति सहित कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। ग्राम पचवर निवासी रिंकी सरोज की शादी 1 मई 2018 को अमित कुमार राकेश निवासी ग्राम जंघई, थाना सराय ममरेज, जनपद प्रयागराज के साथ हुई थी। विवाहिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया जाता था। पीड़िता के अनुसार 18 फरवरी 2026 की रात लगभग 10 बजे पति अमित कुमार राकेश, जय प्रकाश सरोज निवासी घुरीपुर (प्रतापगढ़), रामसूरत व उनकी पत्नी जुग्गन निवासी रेहटुआ (प्रतापगढ़), सास अमरावती देवी तथा ननद अर्चना सरोज व मधु सरोज ने मिलकर दहेज की मांग करते हुए गाली-गलौज की और मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। मारपीट में उसके सिर व चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि उसके पति ने उससे छिपाकर मीनाक्षी नामक महिला से दूसरी शादी कर ली है जिसके साक्ष्य भी उसने पुलिस को उपलब्ध कराए हैं। पीड़िता के दो बेटियां और एक नाबालिग पुत्र हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपितों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
तेजस टूडे ब्यूरो जौनपुर। जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित जनसुनवाई कक्ष में अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक हुई जहां उन्होंने निर्देश दिया कि चिन्हित माफियाओं को सजा दिलाने हेतु प्रभावी कार्यवाही की जाए। विशेष रूप से गंभीर मामलों में प्रभावी पैरवी की जाय। जिलाधिकारी ने कहा कि पॉक्सो एक्ट और महिला अपराध से सम्बन्धित मामलों में प्रभावी कार्यवाही की जाय। उन्होंने शासकीय अधिवक्ता और अभियोजन अधिकारी को निर्देशित किया कि अधिक से अधिक मुकदमों का निस्तारण करें। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अनुपम सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व परमानन्द झा, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, शहरी, अभियोजन अधिकारीगण और शासकीय अधिवक्तागण सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
तेजस टूडे ब्यूरो जौनपुर। जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में उद्योग बंधु की बैठक हुई जहां उन्होंने उद्यमियों से संबंधित समस्याओं की समीक्षा करते हुये उनके शीघ्र समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में उद्योगों को बढ़ावा देना प्रशासन की प्राथमिकता है। उद्यमियों की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि जनपद में निवेश के लिए अनुकूल वातावरण तैयार हो सके।
बैठक में उद्योग विभाग द्वारा औद्योगिक क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विकास के संबंध में जानकारी दी गई। इस दौरान निर्देश दिए गए कि जिन औद्योगिक क्षेत्रों/पार्कों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की व्यवस्था नहीं है, वहां इसे प्राथमिकता के आधार पर स्थापित कराया जाए। इसके साथ ही इंटरलॉकिंग, हाई मास्ट लाइट, सॉइल सपोर्ट सहित अन्य आवश्यक कार्यों को परियोजना में सम्मिलित करते हुए शीघ्र पूर्ण कराया जाय। उद्योग बंधु के सदस्यों द्वारा उठाई गई समस्याओं पर जिलाधिकारी द्वारा संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि सभी प्रकरणों का नियमानुसार एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाय। बैठक में विद्युत विभाग के एससी और एक्सईएन के अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिये।
इस अवसर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, एसपी, सिटी आयुष श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व परमानन्द झा, डिप्टी कमिश्नर इंडस्ट्री आशुतोष सहाय पाठक, असिस्टेंट कमिश्नर इंडस्ट्री जय प्रकाश, बैठक में उद्योग बंधु के पदाधिकारी, उद्यमीगण तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
पहली पाली में हाईस्कूल एवं इण्टर के छात्रों की हुई परीक्षा
शाम की पाली में इण्टर के परीक्षार्थी हुये शामिल
तेजस टूडे सं. सुनील शर्मा जौनपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के छठवें दिन बुधवार को 7 हजार 176 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। पहली पाली में हाईस्कूल और इंटर के छात्रों की परीक्षा थी। वहीं दूसरी पाली इंटर के छात्रों की परीक्षा हुई। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम था।
जानकारी के अनुसार यूपी बोर्ड परीक्षा के छठवें दिन बुधवार को पहली पाली में हाईस्कूल के छात्रों काविज्ञान विषय का प्रश्न पत्र था जिसके लिए 76 हजार 969 परीक्षार्थी पंजीकृत थे लेकिन परीक्षा में 72 हजार 736 परीक्षार्थी शामिल हुए। चार हजार 233 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं पहली ही पाली में इंटर के छात्रों का संगीत वादन विषय के लिए 251 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था जिसमें 218 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। शेष 33 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
इसके अलावा संगीत गायन विषय के लिए 140 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था लेकिन परीक्षा में केवल 132 परीक्षार्थी शामिल हुए, बाकी 8 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाये गये। दूसरी पाली में इंटर के छात्रों का रसायन विज्ञान विषय का प्रश्न पत्र था। इसके लिए 48 हजार 756 पंजीकृत थे लेकिन परीक्षा के दौरान 46 हजार 847 परीक्षार्थी शामिल हुए। शेष 1909 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं शाम के ही पाली में इंटर के छात्रों का समाज शास्त्र विषय का प्रश्न पत्र था। इसके लिए 14 हजार 951 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था लेकिन परीक्षा में 13 हजार 958 परीक्षार्थी शामिल हुए। शेष 993 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। कंट्रोल रूम प्रभारी ब्रह्मजीत यादव ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रही। किसी भी केंद्र पर कोई भी परीक्षार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते नहीं पाया गया।
आज होगी इस विषय की परीक्षा यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के सातवें दिन गुरुवार को पहली पाली में हाईस्कूल के छात्रों का गुजराती, पंजाबी, बांग्ला मराठी, असमी, उड़िया, कन्नड़, कश्मीरी, सिंधी, तमिल, तेलग, मलयालम, नेपाली विषय का प्रश्न पत्र और इंटर के छात्रों का कृषि भौतिकी एवं जलवायु विज्ञान=तृतीय प्रश्न पत्र ( कृषि भाग=1 के लिए) तथा कृषि जंतु विज्ञान=अष्टम प्रश्न पत्र (कृषि भाग=2 के लिए) की परीक्षा होगी। उसी तरह दूसरी पाली में केवल इंटर के छात्रों का भूगोल विषय का प्रश्न पत्र होगा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
तेजस टूडे सं. अनुपम मौर्य बरसठी, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक अनुपम सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान क्रम में थाना बरसठी पुलिस द्वारा प्र०नि० जय प्रकाश यादव के नेतृत्व में उ0नि0 पारसनाथ यादव मय हमराह हे0का0 राजकुमार यादव व का० वकील चौहान द्वारा अभियुक्त अनिल पुत्र लालचन्द्र निवासी ग्राम बेलौना थाना बरसठी सम्बन्धित न्यायालय अपर प्रधान न्यायाधीश प्रथम परिवार न्यायालय द्वारा सीमा बनाम अनिल धारा-128 सीआरपीसी नियत तिथि 23.03.2026 में जारी वसूली वारण्ट गिरफ्तारी वारण्ट के अनुपालन में मोहल्ला बाजार शाखी नगर थाना रोहतक सिटी, जनपद रोहतक, हरियाणा दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। इसके बाद आवश्यक विधिक कार्यवाही कर जेल भेजा गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
तेजस टूडे सं. राजेश पाल जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के धर्मापुर गांव की निवासी ज्योति निषाद और लाइन बाजार थाना क्षेत्र के गहोरा निवासी उनके पति प्रमोद निषाद के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद बुधवार को महिला थाने में मिशन शक्ति केंद्र के हस्तक्षेप के बाद सुलझ गया। धर्मापुर की निवासी प्रार्थिनी ज्योति निषाद ने अपने पति गहोरा लाइन बाजार निवासी प्रमोद निषाद के विरुद्ध गाली-गलौज करने और भरण-पोषण के लिए खर्चा न देने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया था जिसके चलते स्थिति इस कदर बिगड़ गई थी कि वैवाहिक रिश्ता टूटने के कगार पर पहुँच चुका था।
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए बुधवार को जांच के क्रम में दोनों पक्षों को मिशन शक्ति केंद्र महिला थाने पर बुलाया गया जहाँ महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर श्यामा तिवारी ने दोनों पक्षों की बातों को विस्तार से सुना। महिला थाना प्रभारी श्यामा तिवारी द्वारा काउंसिलिंग करते हुए दंपति को भविष्य के प्रति सकारात्मक रुख अपनाने की सलाह दिया गया जिसका यह असर देखने को मिला और दोनों पक्षों ने पुरानी कड़वाहट को भुलाकर आपसी सहमति से लिखित सुलह समझौता कर लिया। अंततः मिशन शक्ति केंद्र के प्रयासों से दोनों पति-पत्नी एक साथ रहने के लिए राजी हो गए और उन्हें सकुशल विदा किया गया।
महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर श्यामा तिवारी ने बताया कि प्रार्थना पत्र के आधार पर सुनवाई और काउंसिलिंग करने के बाद महिला ज्योति और उसके पति प्रमोद के बीच आपसी सहमति से सुलह करवाकर महिला को उसके ससुराल भेजा गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
कुरीतियों के उन्मूलन के लिये एनएसएस ने समय—समय पर किया है जनजागरण: तरूण चौबे
तेजस टूडे सं. तरुण चौबे सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के राष्ट्रीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सुजानगंज में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का 5वां दिन संपन्न हुआ। शिविर के बौद्धिक कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तरुण चौबे, कार्यक्रम अधिकारी जितेंद्र चौबे तथा कार्यक्रम अधिकारी कडेदीन जायसवार ने मां सरस्वती प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके किया।
बौद्धिक कार्यक्रम में स्वयंसेवक तथा स्वयंसेविकाओं को अपने उद्बोधन के दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तरुण चौबे ने बताया कि हमारी संस्कृति वसुधैव कुटुम्ब की विचारधारा को धारण किए हुए हैं जिसको आत्मसात कर एन एस एस के स्वयंसेवक समाज में निरंतर सेवा कार्य करते हैं। समाज की कुरीतियों के उन्मूलन के लिए एनएसएस ने समय—समय पर जनजागरण किया है जिसका परिणाम है कि आज वे कुरीतियां खत्म हो गई है या खत्म होने के कगार पर है। इनके पहले खुशी शर्मा, अदिति सिंह, शमा परवीन सहित अन्य स्वयंसेवक तथा स्वयंसेविकाओं ने अपने विचार व्यक्त किये। बौद्धिक कार्यक्रम से पूर्व शिविर में शारीरिक रुप से श्रम साधना का कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यक्रम अधिकारी कडेदीन जायसवार एवं संचालन स्वयंसेविका काजल प्रजापति ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी जितेंद्र चौबे, महाविद्यालय प्राचार्य लाल बहादुर यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
भ्रष्टाचार एवं घोटाले के विरुद्ध 1661वें दिन भी जारी रहा सत्याग्रह आन्दोलन
तेजस टूडे सं. संजय शुक्ला जौनपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण घोटाले, भ्रष्टाचार और पत्रकार उत्पीड़न के खिलाफ चलाया जा रहा सत्याग्रह आन्दोलन बुधवार को 1661वें दिन भी जारी रहा। जनपद के कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित सत्याग्रह के आन्दोलनकारी यशवन्त गुप्त के नेतृत्व में यह प्रदर्शन 9 अगस्त 2021 से अनवरत चल रहा है। इस अवसर पर राजित राम यादव, विजय प्रकाश मिश्र, प्रेम प्रकाश मिश्र, नन्द लाल रावत, राम बहाल यादव, आदित्य नारायण शर्मा, उदय प्रताप सिंह, विजय प्रताप सिंह, अमरेश पाण्डेय अधिवक्ता, उदयराज गौड़, राम आसरे विश्वकर्मा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
स्काउट्स रोवर्स रेंजर्स ने मतदाता बनने के लिये किया जागरूक
18 वर्ष की आयु पूरी करने वालों से मतदाता बनने की अपील
तेजस टूडे ब्यूरो जौनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र के नेतृत्व में जनपद चल रही स्वीप गतिविधियों के अन्तर्गत स्काउट्स गाइड्स/रोवर्स रेंजर्स के माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसी क्रम में स्टेशन रोड स्थित राज कालेज के मैदान में आयोजित कार्यक्रम में स्काउट्स गाइड्स/रोवर्स रेंजर्स को मतदाता बनने के लिए जागरूक किया करते हुए उन्हें जिम्मेदारी दी गई कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं और जिनका नाम मतदाता सूची में छूट गया है, उनको मतदाता बनने के लिए जागरूक करें।
विश्व विद्यालय रोवर्स रेंजर्स चीफ कमिश्नर/प्राचार्य राजा श्रीकृष्ण दत्त महाविद्यालय प्रो. शम्भू राम ने रोवर रेंजर्स को प्रेरित करते हुए कहा कि 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष आयु पूरी करने वाले युवा मतदाता सूची में अपना नाम जरुर दर्ज करायें और गांव-गांव में मतदाता जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने का प्रयास करें। ग्राम पंचायतों से लेकर नगरीय क्षेत्रों तक अभियान चलाकर पात्र लोगों को मतदाता बनने हेतु जागरूक व प्रेरित करें। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए आप सभी के रचनात्मक प्रयासों को लोग सदैव याद रखेंगे। 125 महाविद्यालय में रोवर्स रेंजर्स संचालित है जिनके माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है।
जिला स्वीप कोआर्डिनेटर ने कहा कि मतदाता सूची में नाम शामिल करने के लिए अपने क्षेत्र के बी0एल0ओ से मिलें या ECINET ऐप डाउनलोड कर आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए फार्म 6 व प्रवासी भारतीय मतदाताओं को फॉर्म 6क भरना है। निर्वाचक नामावली से नाम हटाने या उसके प्रति आपत्ति दर्ज करने के लिए फॉर्म 7 और निवास स्थान बदलने/मौजूदा निर्वाचक नामावली में प्रविष्टियों में सुधार करने/एपिक को बदलने/दिव्यांगजन के रूप में चिह्नित करने के लिए फॉर्म 8 भरकर आवेदन करें। इस दौरान वोटर बनने हेतु युवा छात्र—छात्राओं को फ़ार्म 6 और घोषणा पत्र प्रदान किया गया।
इस अवसर पर डीओसी डा. मनोज तिवारी, प्रबंधक डा. सत्यराम प्रजापति, ट्रेनिंग काउंसलर सुनील यादव, कार्यक्रम सहायक विकास सिंह, टीसी निराली प्रजापति सहित रोवर्स रेंजर्स छात्र—छात्राएं उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
तेजस टूडे सं. संजय शुक्ला जौनपुर। महिलाओं की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘मिशन शक्ति’ के तहत लाइन बाजार के एंटी रोमियो टीम ने एक मनचले को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि गठित मिशन शक्ति एंटी रोमियो टीम प्रभारी पुष्पा देवी अपने हमराहियों के साथ बुधवार को क्षेत्र में गश्त पर थीं। इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि एक युवक रास्ते से आने-जाने वाली महिलाओं और लड़कियों के साथ अभद्रता कर उन्हें परेशान कर रहा है। त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने लाइन बाजार चौराहे के पास से आरोपित शमीर उर्फ चुन्ने पुत्र सिकराम निवासी मोहल्ला लाइन बाजार को धर दबोचा। आरोपित के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे चालान न्यायालय भेज दिया। पुलिस टीम में एंटी रोमियो प्रभारी उपनिरीक्षक पुष्पा देवी, हेड कांस्टेबल शिव बदन, कांस्टेबल मनोज यादव, महिला कांस्टेबल प्रीति मिश्रा और आरती पाण्डेय शामिल रहीं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
तेजस टूडे सं. विकास यादव बक्शा, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड क्षेत्र के गैरीकला ख़ुंशापुर में स्थित गौरीशंकर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना का 7 दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन बीते 20 फरवरी से चल रहा है। इसी के बाबत पूर्व माध्यमिक विद्यालय गैरीकला होकर कार्यक्रम स्थल के आस—पास के गांव गैरीकला, ख़ुंशापुर, गैरी खुर्द, शेषपुर, हैदरपुर में रैली निकालकर लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न समस्याओं को जानकर उनके निवारण के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के अन्तर्गत प्राचार्य डॉ कमल नयन चतुर्वेदी, कार्यक्रम अधिकारी कंचन वर्मा, नंदनी प्रजापति, ममता यादव, इंदू यादव, नीतू यादव, शीश लाल, संतोष, विजय, रवि, मनीष, सुशील यादव, राधेश्याम मिश्रा आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
26 को बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति: अधिशासी अभियन्ता
तेजस टूडे ब्यूरो अजय पाण्डेय जौनपुर। नगर के नईगंज क्षेत्र के समस्त विद्युत उपभोक्ताओं को सूचित किया गया कि सुचारू विद्युत आपूर्ति हेतु 33/11 के0वी0 विद्युत उपकेन्द्र नईगंज में ब्रेकर के मरम्मत का कार्य 26 फरवरी को कराया जायेगा। इस दौरान 33/11 के0वी0 विद्युत उपकेन्द्र नईगंज से पोषित क्षेत्र, पालिटेक्निक चौराहा, सिटी स्टेशन, उमरपुर, रूहट्टा, बदलापुर पड़ाव मछलीशहर पड़ाव, मुरादगंज, नईगंज, तारापुर आदि क्षेत्रों की सुबह 10 बजे से 4 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उक्त आशय की जानकारी देते हुये अधिशासी अभियन्ता कटौती अवधि में विद्युत उपभोक्ताओं से सहयोग बनाये रखने हेतु अपील भी किया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
तेजस टूडे ब्यूरो अजय पाण्डेय जौनपुर। शाहगंज क्षेत्र में एक भावुक करने वाला मामला सामने आया है जहां बुजुर्ग महिला सरला देवी अपनी ही पुश्तैनी जमीन पर हक पाने के लिये प्रशासन से गुहार लगा रही है। उनका आरोप है कि न्यायालय के आदेश और पुराने राजस्व अभिलेख उनके पक्ष में होने के बावजूद कुछ लोग उनकी भूमि पर अवैध कब्जा करके निर्माण कार्य कराने का प्रयास कर रहे हैं। वृद्धावस्था में इस प्रकार की परेशानी से जूझ रही सरला देवी ने इसे अपने साथ अन्याय बताते हुये प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग किया है।
सरला देवी ने जिलाधिकारी से लिखित शिकायत करते हुये सुरक्षा और न्याय दिलाने की अपील किया। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्यवाही नहीं हुई तो उनकी पुश्तैनी सम्पत्ति पर स्थायी रूप से कब्जा हो सकता है। स्थानीय लोगों में भी इस प्रकरण को लेकर चर्चा है। अब देखना यह है कि जिला प्रशासन इस संवेदनशील मामले में कितनी तत्परता दिखाते हुये पीड़ित महिला को उनका न्यायोचित अधिकार दिला पाता है?
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
सड़क किनारे शव मिलने से फैली सनसनी, फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पोटरिया मार्ग के पास मिला शव
तेजस टूडे सं. अजय विश्वकर्मा सिद्दीकपुर, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पोटरिया मार्ग पर मंगलवार सुबह 36 वर्षीय युवक का शव मिलने से हडकंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। थाना प्रभारी अमरेंद्र पांडेय ने बताया कि मंगलवार सुबह पुलिस टीम को सूचना मिली की स्थानीय थाना क्षेत्र के पोटरियां मार्ग पर एक 36 वर्षीय युवक का शव पड़ा हुआ है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू दी। इस दौरान व्यक्ति की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के लपरी गांव के राधेश्याम बिंद (36) के रूप में हुई। उधर सूचना पर फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई है। थाना प्रभारी अमरेंद्र पांडेय ने बताया की परिजनों को घटना दे दी गई है। फॉरेंसिक टीम की मदद से घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
तेजस टूडे सं. चन्दन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर के रोडवेज के समीप डाक बंगला रोड पर बीमारी से तंग आकर एक युवक ने घर के अंदर कमरे में फांसी का फंदा लगाकर झूल गया। जानकारी होने पर परिजनों ने युवक को फंदे से उतारकर इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय लाये जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार नगर के नयी आबादी मोहल्ला स्थित डाक बांगला रोड निवासी 35 वर्षीय संदीप चौहान पुत्र वीरेंद्र चौहान ने बीमारी से तंग आकर मंगलवार की दोपहर घर के अंदर कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब पत्नी ने खाना देने के लिए कमरे में गई तो अंदर का नाजरा देखा दंग रह गयी। शोर—गुल सुनकर परिजन मौके पर पहुंचकर फंदे से उतारकर आनन-फानन में इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में ले गये जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
तेजस टूडे ब्यूरो जौनपुर। जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में धान खरीद की समीक्षा बैठक हुई। इस मौके पर जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया कि जनपद में सभी क्रय संस्थाओं के कुल 160 क्रय केंद्रों पर निर्धारित धान क्रय लक्ष्य 160000 मीo टन के सापेक्ष अब तक 162082.762 मीo टन धान खरीद 28761 किसानों से हुई है। जनपद में हुई धान खरीद के सापेक्ष 52.24% सीएमआर का संप्रदान राइस मिलों द्वारा एफoसीoआईo में किया गया है। जनपद में सी0एम0आर0 भंडारण हेतु पर्याप्त भंडारण क्षमता उपलब्ध न होने के कारण भारतीय खाद्य निगम में सी0एम0आर0 संप्रदान तथा क्रय केंद्रों से राइस मिलों को धान के प्रेषण की गति धीमी होने के संबंध में अवगत कराया गया। साथ ही मोहाव एवं केराकत के गोदामों को भारतीय खाद्य निगम द्वारा अविलंब सक्रिय कराये जाने का अनुरोध किया गया। इस पर जिलाधिकारी द्वारा मंडलीय प्रबंधक भारतीय खाद्य निगम वाराणसी को जनपद में स्थित सभी गोदामों को पूर्ण क्षमता के साथ प्रतिदिन प्रचालित कराये जाने के निर्देश दिये गये। साथ ही आवश्यकतानुसार अन्य गोदामों को चिह्नित कर यथाशीघ्र क्रियाशील कराने के निर्देश भारतीय खाद्य निगम के अधिकारियों को दिये गये।
प्रबंधक एस0डब्लू0सी0 किरतापुर को जनपद के सभी डिपो पर प्रतिदिन अधिकाधिक श्रमिकों का प्रबंध कर सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत खाद्यान्न का उठान एवं सीएमआर संप्रदान तेज गति से कराने के निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी ने जिला खाद्य विपणन अधिकारी एवं समस्त क्षेत्रीय विपणन अधिकारियों व विपणन निरीक्षकों को राइस मिलों का नियमित रूप से निरीक्षण कर सीएमआर का संप्रदान तीव्र गति से कराये जाने के निर्देश दिये। साथ ही केंद्रों पर भंडारित धान की पर्याप्त सुरक्षा सुनिश्चित कराते हुए राइस मिलों को धान का प्रेषण तीव्रता से कराने हेतु सचेत किया। अधिक अवशेष धान वाले केंद्रों का टीमों के माध्यम से सत्यापन कराया जाएगा।
बैठक में मंडलीय प्रबंधक भारतीय खाद्य निगम वाराणसी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी जौनपुर, एआर कोऑपरेटिव जौनपुर, सभी क्रय संस्थाओं के जिला प्रबंधक, सभी क्षेत्रीय विपणन अधिकारी/विपणन निरीक्षक सहित अन्य उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
लिंग आधारित हिंसा, भेदभाव को लेकर किशोरी लीडर्स को किया गया प्रशिक्षित
दो दिवसीय किशोरी लीडर्स प्रशिक्षण का हुआ समापन
तेजस टूडे सं. विनोद कुमार केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के थानागद्दी स्थित धर्मशाला में आस्था महिला एवं बाल विकास संस्था द्वारा दो दिवसीय किशोरी लीडर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन मंगलवार को संपन्न हो गया। 300 किशोरियों में से 30 किशोरी लीडर्स को लिंग आधारित हिंसा व भेदभाव को लेकर प्रशिक्षित किया गया। इस दौरान मुसहर समुदाय की किशोरी लीडर्स हिंसा को समझने का प्रयास किया और जीवन में होने वाली घटनाओं पर खुलकर बात किया। प्रशिक्षण में लड़के और लड़की में होने वाले भेदभाव, समता एवं समानता व पितृसत्ता को कैसे दूर किया जाय, उस पर भी चर्चा की गई। साथ ही जेंडर की समझ को विकसित करने के लिए अलग—अलग कई गतिविधियां कराई गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में बराई, बम्बावन, सोहनी, निहालापुर व बेहड़ा ग्राम पंचायत की किशोरियों के साथ मिलकर कराया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने में नीति, वन्दना, शबनम, शीला व सविता ने अहम भूमिका निभाई।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
गुलाबी देवी पीजी कालेज विजेता एवं मेहरावा पीजी कालेज मेहरावां उपविजेता
तेजस टूडे सं. जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालयीय पुरुष खो-खो प्रतियोगिता 2025-2026 की मेजबानी आचार्य बलदेव कॉलेज कोपा, पतरही ने किया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि योग गुरु आदित्य श्यामदेव (अदालत योगी) ने फीता काटकर किया। मैनेजमेंट गुरू डॉo अनिल यादव प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर स्ववित्तपोषित महाविद्यालय एसोशिएशन एवं विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने सभी टीमों के खिलाड़ियों, कोच, प्रभारी एवं अतिथियों का स्वागत किया।
मैनेजमेंट गुरु, मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि रमेश यादव प्रबंधक शुभ कान्हा महाविद्यालय, जितेंद्र यादव, मिथिलेश यादव समाजसेवी, जिला पंचायत सदस्य विवेक यादव एवं युवा शक्ति सुनील जी ने सभी खिलाड़ियों से परिचय लेकर उनका उत्साह बढ़ाया। इस पुरुष खो-खो प्रतियोगिता में गुलाबी देवी महाविद्यालय विजेता एवं मेहरावा पीoजीo कॉलेज मेहरवां उपविजेता रहा। मैनेजमेंट गुरू डॉo अनिल यादव ने विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्रॉफी एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
राधेश्याम गाजीपुर स्टेडियम के कोच, गुलाब यादव एवं रंजीत यादव ने निर्णायक की भूमिका निभाया। देवेंद्र यादव एवं प्रमोद गौतम स्कोरर तथा दर्शन यादव टाइम कीपर रहे। आचार्य बलदेव ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन कोपा पतरही परिवार के डॉo संजय यादव, डॉ संतोष यादव, डॉo अन्नू, राहुल यादव, संतोष गौड़, इंद्रसेन यादव, संत यादव, पंकज मिश्रा, खो-खो कोच अरविंद यादव, परमेश पाल, विपिन पाल, मनीष यादव, देवेश पाण्डेय, आशीष, प्रवेश प्रजापति, सुन्दरम, प्रदीप आदि ने प्रतियोगिता के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
यूपी बोर्ड परीक्षा के 5वें दिन 156 परीक्षार्थी गैरहाजिर
दोनों पाली में इण्टर के छात्रों की हुई परीक्षा
25 फरवरी को पहली पाली में हाईस्कूल—इण्टर और दूसरी पाली में सिर्फ इण्टर के छात्रों की होगी परीक्षा
तेजस टूडे सं. सुनील शर्मा जौनपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के पांचवें दिन मंगलवार को दोनों पाली में इंटर के छात्रों की परीक्षा हुई जिसमें कुल 156 परीक्षार्थी गैरहाजिर पाए गए। 25 फरवरी को पहली पाली में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट तथा दूसरी पाली में सिर्फ इंटर के छात्रों की परीक्षा होगी।
जानकारी के अनुसार यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के पांचवें दिन मंगलवार को पहली पाली में इंटर के छात्रों का कृषि वनस्पति विज्ञान का प्रश्न पत्र था जिसमें 275 परीक्षार्थी पंजीकृत थे लेकिन 260 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। शेष 15 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। उसी तरह कृषि अर्थशास्त्र विषय के लिए 266 परीक्षार्थी पंजीकृत थे लेकिन 260 परीक्षार्थी उपस्थित पाए गए। बाकी छह परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। शस्य विज्ञान व्यवसायिक विषय में 12 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिन्होंने परीक्षा दी।
दूसरी पाली में इंटर के छात्रों का अर्थशास्त्र विषय का प्रश्न पत्र था जिसके लिए चार हजार 929 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था लेकिन 4 हजार 793 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। शेष 136 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। कंट्रोल रूम प्रभारी ब्रह्मजीत यादव ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा सम्पन्न हुई। किसी भी केंद्र पर कोई भी परीक्षार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते नहीं पाया गया।
इस विषय की परीक्षा होगी आज यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में 25 फरवरी दिन बुधवार को पहली पाली में हाईस्कूल के छात्रों का विज्ञान और इंटर के छात्रों का संगीत, गायन, नृत्य कला विषय का प्रश्न पत्र होगा। उसी तरह दूसरी पाली में सिर्फ इंटर के छात्रों का रसायन विज्ञान और समाज शास्त्र विषय का प्रश्न पत्र होगा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
कहा— जीत सुनिश्चित के लिये काली पट्टी हाथ पर नहीं, बल्कि सर पर बांधिये
ऊसरपुर में उत्तर प्रदेशीय शिक्षक संघ की हुई बैठक
तेजस टूडे सं. विनोद कुमार केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ऊसरपुर प्राथमिक विद्यालय परिसर में मंगलवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक ब्लॉक अध्यक्ष शिववचन यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न शैक्षिक समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि सरकार चाहती है कि आप पुरानी पेंशन मत मांगो आप नौकरी को ही आजादी समझो। अगर नौकरी मिल गई तो समझो बहुत बड़ी मांग पूरी हो गई। शिक्षक समाज संकटों में जूझ रहा है। डर है कि नौकरी रहेगी कि नहीं।जब शासक ही जनसेवक न होकर शासक के रूप में बैठेगा तो आपके हक अधिकार सुरक्षित नहीं होगा, इसलिए सभी संगठन को संगठित होकर डीएम, बीएसए या विधानसभा कार्यालय को यह समझकर घेरियेगा कि अगर किसान 7 सौ मरे थे तो हम एक हजार मरने के लिए तैयार हैं। इसके लिए काली पट्टी हाथ पर नहीं, बल्कि सर पर बांध कर रखिए तब जाकर जीत सुनिश्चित होगी। हमारी सोच, विचारधारा अच्छी होनी चाहिए। हमें इंसानियत और मानवता को साथ लेकर चलना और हक—अधिकार के लिए अंतिम सांस तक लड़ना है। यह जिद होनी चाहिए हमारी और आपकी। ऐसी अगर जिद है तो इस संसार में कोई भी आपसे जीत नहीं सकता है। इस अवसर पर भानु प्रताप राव, गौरव, अमित सिंह, धर्मेन्द्र कुमार, डॉ बृजेश यादव, विनय मिश्रा, छेदी लाल, रागिनी, केशव यादव के साथ भारी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे। बैठक का संचालन के.के. स्टालिन ने किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
महाविद्यालय, प्राथमिक विद्यालय और थलोई ग्राम में की सफाई
तेजस टूडे सं. तरूण चौबे सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के रघुवीर महाविद्यालय थलोई भिखारीपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सप्त दिवसीय शिविर के चौथे दिन स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान चलाया। स्वयंसेवकों ने पहले महाविद्यालय परिसर की साफ-सफाई की जिसके बाद हरनाहिया प्राथमिक विद्यालय और थलोई ग्राम स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल के प्रांगण को स्वच्छ किया। इस मौके पर हरनाहिया प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य ने स्वयंसेवकों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जानकारी दी। इसके बाद शिविर स्थल पर ‘पर्यावरण एवं मानव स्वास्थ्य’ विषय पर एक बौद्धिक संगोष्ठी का आयोजन हुआ। भोलानाथ इंटर कॉलेज के प्रबंधक ओम प्रकाश तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे जिन्होंने इस विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा किया। कार्यक्रम सहायक अधिकारी रवि कुमार ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ. अनिल यादव, अनिल पटेल, डॉ. प्रतिभा, कंचन, रजनी, सुश्री प्रीति सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन स्वयंसेविका संजना और काजल पटेल ने संयुक्त रूप से किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
बिना किसी वैध कारण के आवेदन अस्वीकृत करने वाली बैंक शाखाओं की होगी जिम्मेदारी: डीएम
तेजस टूडे ब्यूरो जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित जनसुनवाई कक्ष में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना की समीक्षा बैठक हुई। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने बैंकवार सीएम युवा उद्यमी विकास योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि जिन बैंक शाखाओं द्वारा बिना किसी वैध कारण के सबसे अधिक आवेदन अस्वीकृत किया गया है, उनकी जिम्मेदारी तय की जाएगी। साथ ही पीएम स्वनिधि योजना की भी समीक्षा करते हुये अधिक से अधिक आवेदन स्वीकृत करने के निर्देश दिये गये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व परमानन्द झा, एलडीएम अभय श्रीवास्तव, सहायक आयुक्त उद्योग जय प्रकाश, प्रबन्धक गौरव कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
शीतला चौकियां धाम मन्दिर का जीर्णोद्धार कार्य युद्ध स्तर पर
तेजस टूडे सं. बिपिन सैनी चौकियां धाम, जौनपुर। पूर्वांचल में प्रसिद्ध आस्था का केंद्र शक्तिपीठ मां शीतला चौकियां धाम का जीर्णोद्धार पर्यटन विभाग करवा रहा है जिसके लिये मजदूर मंदिर के बरामदे को तोड़कर सुन्दर देने में जुड़ गये हैं। मंगलवार को कई मजदूर काम करते हुये मंदिर परिसर में देखे गये। मंदिर परिवार का अनुमान है कि आगामी नवरात्रि से पूर्व मंदिर के बरामदे की ढलाई का कार्य पूरा करवा दिया जाएगा जिससे श्रद्धालुओं को दर्शन पूजन में कोई समस्या नहीं आएगी। बताते चलें कि 6 करोड़ रूपये की लागत से शीतला चौकियां धाम सुंदरीकरण पर्यटन विभाग अपनी जिम्मेदारी से करवा रहा है। मंदिर के सरोवर में फौव्वारा लगाया जाएगा। मंदिर के मुख्य द्वार भव्य रूप में होगा। 3 प्रवेश द्वार बनाये जायेंगे। वहीं दीवारों पर विभिन्न प्रकार के डिजाइनिंग स्टोन की कलाकृतियां बनायी जायेंगी। एक सुलभ काम्प्लेक्स और बनाया जायेगा तथा श्रद्धालुओं को बैठने के लिये सीटिंग एरिया का निर्माण भी कराया जाएगा। प्रथम चरण में मां शीतला माता मंदिर के एक साइड के बरामदे को तोड़कर उसे पर काम लगाया गया है। तत्पश्चात हवन कुंड की तरफ के बरामदे को तोड़कर उसे बरामदे को भी भव्य रूप दिया जायेगा। अभी एक तरफ के बरामदे के ऊपर लगे टीनशेड को हटवाकर काम शुरू करवा दिया गया है।
यात्रियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जा रहा: महंत मंदिर के महंत विवेकानन्द पण्डा ने बताया कि सुन्दरीकरण का कार्य आरम्भ हो चुका है। श्रद्धालु लगातार दर्शन—पूजन के लिये आ रहे हैं। किसी को कोई समस्या न हो, इसका ध्यान दिया जा रहा है। सभी को दर्शन पूजन कराया जा रहा है। यात्रियों की सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर परिसर में टीनशेड खड़ा करके श्रृंगार कक्ष की छत को खोला जा रहा है जिससे ऊपर से गिरने वाला मलबा दर्शन—पूजन करने आने वाले दर्शनार्थियों के बाधा न उत्पन्न हो सके। मलबा खड़े टीनशेड के अंदर ही गिराया जा रहा है। यात्रियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
शीतला चौकियां धाम मन्दिर का जीर्णोद्धार कार्य युद्ध स्तर पर
तेजस टूडे सं. बिपिन सैनी चौकियां धाम, जौनपुर। पूर्वांचल में प्रसिद्ध आस्था का केंद्र शक्तिपीठ मां शीतला चौकियां धाम का जीर्णोद्धार पर्यटन विभाग करवा रहा है जिसके लिये मजदूर मंदिर के बरामदे को तोड़कर सुन्दर देने में जुड़ गये हैं। मंगलवार को कई मजदूर काम करते हुये मंदिर परिसर में देखे गये। मंदिर परिवार का अनुमान है कि आगामी नवरात्रि से पूर्व मंदिर के बरामदे की ढलाई का कार्य पूरा करवा दिया जाएगा जिससे श्रद्धालुओं को दर्शन पूजन में कोई समस्या नहीं आएगी। बताते चलें कि 6 करोड़ रूपये की लागत से शीतला चौकियां धाम सुंदरीकरण पर्यटन विभाग अपनी जिम्मेदारी से करवा रहा है। मंदिर के सरोवर में फौव्वारा लगाया जाएगा। मंदिर के मुख्य द्वार भव्य रूप में होगा। 3 प्रवेश द्वार बनाये जायेंगे। वहीं दीवारों पर विभिन्न प्रकार के डिजाइनिंग स्टोन की कलाकृतियां बनायी जायेंगी। एक सुलभ काम्प्लेक्स और बनाया जायेगा तथा श्रद्धालुओं को बैठने के लिये सीटिंग एरिया का निर्माण भी कराया जाएगा। प्रथम चरण में मां शीतला माता मंदिर के एक साइड के बरामदे को तोड़कर उसे पर काम लगाया गया है। तत्पश्चात हवन कुंड की तरफ के बरामदे को तोड़कर उसे बरामदे को भी भव्य रूप दिया जायेगा। अभी एक तरफ के बरामदे के ऊपर लगे टीनशेड को हटवाकर काम शुरू करवा दिया गया है।
यात्रियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जा रहा: महंत मंदिर के महंत विवेकानन्द पण्डा ने बताया कि सुन्दरीकरण का कार्य आरम्भ हो चुका है। श्रद्धालु लगातार दर्शन—पूजन के लिये आ रहे हैं। किसी को कोई समस्या न हो, इसका ध्यान दिया जा रहा है। सभी को दर्शन पूजन कराया जा रहा है। यात्रियों की सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर परिसर में टीनशेड खड़ा करके श्रृंगार कक्ष की छत को खोला जा रहा है जिससे ऊपर से गिरने वाला मलबा दर्शन—पूजन करने आने वाले दर्शनार्थियों के बाधा न उत्पन्न हो सके। मलबा खड़े टीनशेड के अंदर ही गिराया जा रहा है। यात्रियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
यूनियन बैंक का निरीक्षण करके डीएम ने किया वीडियो कांफ्रेंस
तेजस टूडे ब्यूरो जौनपुर। जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के जौनपुर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय का निरीक्षण किया। साथ ही वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से यूनियन बैंक के सभी शाखा प्रबंधकों एवं अधिकारियों से वार्ता किया। जिलाधिकारी ने बताया कि सीएम युवा योजना में जनपद प्रथम स्थान पर रहा है परंतु विगत कुछ दिनों से इस योजना की प्रगति धीमी हुई है जिससे जनपद का स्थान दूसरा हो गया है। उन्होंने सभी शाखाओं को दो दिन में 2 आवेदन को स्वीकृत एवं वितरित करने का निर्देश दिया। साथ ही 27 फरवरी तक जनपद के सभी बैंक शाखाओं को 5 आवेदन स्वीकृत एवं वितरित करने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने अग्रणी जिला प्रबंधक अभय प्रकाश श्रीवास्तव को निर्देश दिया कि जनपद जौनपुर के सभी बैंकों को सीएम युवा के आवेदन के त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें। सभी बैंकों में सीएम युवा योजना में जिन प्रपत्रों की आवश्यकता है, उसकी चेक लिस्ट जारी की जाय और इसके अलावा अन्य प्रपत्र की मांग न की जाए और इस योजना के बारे में प्रदर्शित किया जाए। आवेदकों के आवेदन जो भी दस्तावेज नहीं है, उन्हें पूर्ण कराते हुए उन्हें शीघ्र ऋण देना सुनिश्चित करें। जनपद के युवा इस अभियान के माध्यम से रोजगार सृजन की दिशा में आगे बढायेंगे और जनपद के विकास मे सहयोग प्रदान करेंगे।
यूनियन बैंक क्षेत्रीय कार्यालय उत्तर के क्षेत्र प्रमुख संतोष कुमार ने एवं यूनियन बैंक क्षेत्रीय कार्यालय दक्षिण के क्षेत्र प्रमुख शशिकांत प्रसाद ने जिलाधिकारी को पूर्ण रूप से आश्वस्त किया कि यूनियन बैंक अग्रणी बैंक की भूमिका का निर्वहन करते हुए जिलाधिकारी के उम्मीदों पर खड़ा उतरेगा। इस दौरान उप क्षेत्र प्रमुख अजीत कुमार सहित यूनियन बैंक के सभी अधिकारी उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
मॉडर्न विंग्स पब्लिक स्कूल कोपा—पतरही ने धूमधाम से मनाया 7वां स्थापना दिवस
योग्य शिक्षकों एवं उच्च कोटि की सुविधाओं से युक्त यह विद्यालय अपनी गरिमा बनाये हुये है: डा. अनिल यादव
तेजस टूडे सं. डोभी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के मॉडर्न विंग्स पब्लिक स्कूल कोपा, पतरही ने अपना 7वां स्थापना दिवस बड़े शानदार ढंग से मनाया। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के चेयरमैन मैनेजमेंट गुरु डॉo अनिल यादव प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित महाविद्यालय एसोसिएशन ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से किया। मैनेजमेंट गुरु ने अपने स्वागत उद्बोधन में कार्यक्रम में आये सभी अतिथिगणों, अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों का स्वागत करते हुये आभार व्यक्त किया। साथ ही कहा कि अंग्रेजी माध्यम का हमारा यह विद्यालय अपने योग्य शिक्षकों, उच्च कोटि के सुविधाओं से इस क्षेत्र में अपनी गरिमा बनाये हुये है।
स्कूल के प्रिंसिपल डॉo संजय मिश्रा के निर्देशन में आज सभी छात्र—छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी लगाया। कॉर्डिनेटर रंजीत सिंह, सेनी सिंह, निधि सिंह, बबीता चौबे, सर्वेश चौबे, आलोक यादव, अमित गुप्ता एवं अजीत यादव के निर्देशन में फैशन शो कंपटीशन का आयोजन हुआ। वहीं छात्र छात्राओं ने फूड स्टॉल भी लगाये जिसमें कार्यक्रम के अतिथि अदालत योगी, साहब चौबे, मूलचंद मौर्या, कोपा प्रधान चंद्रकेश जायसवाल, पूर्व ग्राम प्रधान सुरेंद्र जायसवाल, डॉ. संजय यादव, मिथिलेश यादव समाजसेवी, विवेक यादव, सुनील यादव आदि ने चेयरमैन के साथ निरीक्षण करके चाय पिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में नसीफा, खुशबू, पूजा, प्रतिमा, निकहत, रुचि नेहा, संध्या, पूनम, करीम, गोविंद, शशांक, नंदिनी, खुशी, ब्यूटी, प्रीति, अर्पिता आदि का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्रिंसिपल डॉo संजय मिश्रा ने सभी कार्यक्रम के सभी आयोजकों, अतिथियों, क्षेत्रवासियों का कार्यक्रम को सफल के लिये आभार व्यक्त किया। मंच का संचालन खुशी बरनवाल ने किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
रामपुर में दो पहिया वाहनों की हुई सघन चेकिंग, नियम तोड़ने वालों पर हुई कार्यवाही
तेजस टूडे सं. सोनू गुप्ता रामपुर, जौनपुर। स्थानीय नगर पंचायत में स्थित बरसठी तिराहे पर कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से रामपुर थाना पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान थाना प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में संचालित किया गया।
इस दौरान पुलिस टीम ने दो पहिया वाहनों को रोककर गहन जांच-पड़ताल की। विशेष रूप से बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों, तीन सवारी बैठाकर चलने वाले बाइक चालकों तथा संदिग्ध व्यक्तियों पर पैनी नजर रखी गई। कई वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के कागजात एवं नंबर प्लेट की जांच की गई।
नियमों का उल्लंघन करते पाए गए वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान की कार्रवाई की गई जबकि कुछ लोगों को सख्त चेतावनी देकर छोड़ा गया। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, अपराध व संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया है।
उन्होंने दो पहिया वाहन चालकों से अपील की कि वे अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनकर वाहन चलाएं, दो से अधिक सवारी न बैठाएं तथा सभी आवश्यक कागजात साथ रखें। अभियान के दौरान पुलिस बल पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात रहा। अचानक चले इस चेकिंग अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति देखी गई। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी इस प्रकार के सघन चेकिंग अभियान समय-समय पर जारी रहेंगे, ताकि यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित हो और क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
28 को राजकीय आईटीआई सिद्दीकपुर में लगेगा वृहद रोजगार मेला
तेजस टूडे सं. अजय विश्वकर्मा सिद्दीकपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में स्थित राजकीय आई०टी०आई० सिद्दीकपुर में वृहद रोजगार मेला लगेगा जहां 60 से अधिक कंपनियां शिरकत करेंगी। जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि शासन की मंशा एवं जिलाधिकारी के निर्देशानुसार “उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन अन्तर्गत “वृहद रोजगार मेला“ स्थान राजकीय आई०टी०आई० सिद्दीकपुर में 28 फरवरी को आयोजित है। राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर की बहुप्रतिष्ठित 60 से अधिक कंपनियां 3000 से अधिक रिक्तियों के सापेक्ष प्रतिभाग करेंगी जिसमें रु0 12000 से 35000 प्रतिमाह तक के रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
तेजस टूडे ब्यूरो जौनपुर। जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र ने राजकीय आईटीआई सिद्दीकपुर परिसर में 28 फरवरी को आयोजित होने वाले वृहद रोजगार मेले के प्रचार-प्रसार हेतु कलेक्ट्रेट परिसर से रोजगार रथ (एलईडी) प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही बताया कि उक्त रोजगार मेले के सफल आयोजन एवं अधिक से अधिक अभ्यर्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जनपद की समस्त तहसीलों, ब्लॉकों तथा ग्रामीण स्तर पर स्थित शिक्षण संस्थानों में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। रोजगार मेले में राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर की बहुप्रतिष्ठित 60 से अधिक कंपनियां 3000 से अधिक रिक्तियों के सापेक्ष प्रतिभाग करेंगी जिसमें रु0 12000 से 35000 प्रतिमाह तक के रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी, जिला सेवायोजन अधिकारी, सहायक सेवायोजन अधिकारी, प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई, जिला सूचना अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, कौशल विकास से संबंधित अधिकारी सहित अन्य उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
तेजस टूडे सं. राकेश यादव फतेहगंज, जौनपुर। जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परिषदीय बोर्ड परीक्षा-2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नकलविहीन और सकुशल संपादित कराए जाने के उद्देश्य से तहसील सदर अन्तर्गत पंचशील इण्टर कालेज फतेहगंज में बनाए गए परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा केन्द्र पर सी0सी0टी0वी0 की क्रियाशीलता, परीक्षार्थियों की बैठने की व्यवस्था, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त किया। साथ ही निर्देशित किया कि शासन के मंशानुरूप नकलवीहिन, पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराया जाय। किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा नकल की शिकायत पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
जाति विशेष पर आधारित फिल्मों पर रोक लगायी जाय: युवा यादव महासभा
‘यादव जी की लव स्टोरी’ के विरोध में सीएम—पीएम को भेजा गया ज्ञापन
तेजस टूडे सं. संजय शुक्ला जौनपुर। प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश संयोजक लालजी के दिशा निर्देश पर युवा यादव महासभा के जिलाध्यक्ष उमाराज यादव के नेतृत्व में सोमवार को यादव जी की लव स्टोरी फिल्म के विरोध में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात किया। महासभा ने भोजपुरी फिल्मों में बढ़ती अश्लीलता तथा जाति विशेष को लक्षित करके बनायी जा रही फिल्मों के विरोध में मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के नाम सम्बोधित जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुये मांग किया कि वर्तमान में कुछ फिल्म निर्माता और अभिनेता व्यावसायिक लाभ के लिये किसी विशेष जाति या समाज को केंद्र में रखकर फिल्में बना रहे हैं। “ऐसी फिल्मों से समाज में गलत संदेश जा रहा है और इससे सामाजिक सौहार्द बिगड़ने का खतरा है। किसी भी जाति विशेष को निशाना बनाकर फिल्म बनाना पूरी तरह गलत है।”
इस मौके पर मौजूद वक्ताओं ने भोजपुरी सिनेमा में बढ़ती अश्लीलता पर चिंता व्यक्त किया और पुरानी भोजपुरी फिल्मों का उदाहरण देते हुये कहा कि ‘नदिया के पार’ जैसी फिल्में पूरे परिवार के साथ बैठकर देखी जाती थीं लेकिन आज की भोजपुरी फिल्मों में अश्लीलता इतनी बढ़ गई है कि उन्हें परिवार के साथ देखना असंभव हो गया है। उन्होंने सरकार से मांग किया कि ऐसे फिल्म निर्माताओं और अभिनेताओं पर नकेल कसी जाय जो समाज की मर्यादा को ताक पर रख रहे हैं।
इस अवसर पर डॉ संजय यादव, एड. ब्रजेश यादव, ललित यादव, देवेश यादव, मोनू यादव, राकेश यादव, एडवोकेट प्रदीप यादव, एड. नीरज यादव, एड. पंकज यादव, एड. लाल बहादुर, पवन यादव लोहिया, देवेश यादव, हरीश चंद्र यादव, बब्लू यादव, चंद्रभूषण यादव, सुरेश यादव, एमडी यादव, सुडडू यादव, जयकेश यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
तेजस टूडे सं. अनुपम मौर्य बरसठी, जौनपुर। जनपद में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के विशेष अभियान के तहत बरसठी पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने दो वांछितों को गिरफ्तार करके चालान न्यायालय भेज दिया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव के नेतृत्व में की गई। पुलिस के अनुसार अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चतुर्थ द्वारा जारी गैर जमानती वारंट (धारा 498ए भादवि एवं 4 डीपी एक्ट आशा बनाम अनिल) के तहत वांछित अभियुक्त अनिल चौहान पुत्र अमर सिंह चौहान को गिरफ्तार किया गया। अनिल ग्राम चकदोस्त दियाँवा, थाना बरसठी का निवासी है। उसे उसके घर से पकडा गया जिसके बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद चालान न्यायालय भेज दिया गया।
इसी क्रम में उपनिरीक्षक अजय तिवारी और कांस्टेबल गजेंद्र कुमार की टीम ने धारा 137(2), 64 (1) बीएनएस एवं 5ठ/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त सूरज गौतम को गिरफ्तार किया। सूरज गौतम पुत्र ओम प्रकाश गौतम निवासी ग्राम गनेशपुर थाना नवाबगंज जनपद प्रयागराज का रहने वाला है। उसे ग्राम पपरावन नहर पुलिया के पास से पकड़ा गया जिसके बाद विधिक कार्यवाही पूर्ण करके न्यायालय भेजा गया। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक अजय तिवारी, उपनिरीक्षक शैलेंद्र दुबे, हेड कांस्टेबल विजय शंकर सरोज, हेड कांस्टेबल दिलीप बिन्द और कांस्टेबल गजेंद्र कुमार शामिल रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
शिक्षकों ने टेट अनिवार्यता के खिलाफ काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
तेजस टूडे सं. सौरभ सिंह सिकरारा, जौनपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर स्थानीय क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय जाम के शिक्षकों ने टेट अनिवार्यता जैसे काला कानून के विरोध में काली पट्टी बांधकर आपत्ति दर्ज कराया। इस मौके पर उपस्थित शिक्षकों व शिक्षिकाओं ने नारेबाजी करते हुये अपनी मांग मनवाने की अपील किया। इस अवसर पर शिक्षक नेता विजय रघुवंशी के अलावा तमाम शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं की उपस्थिति रही।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
तेजस टूडे सं. विकास यादव नौपेड़वां, जौनपुर। राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत प्रतापगढ़ जिले के आसपुर देवसरा विकास खण्ड के कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों ने बक्शा क्षेत्र में स्थित शहीद स्मारक धनियामऊ का भ्रमण किया। इसके बाद छात्रों को कृषि विज्ञान केंद्र बक्शा ले जाया गया जहां उन्हें हाईटेक कृषि उत्पादन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। कृषि विज्ञान केंद्र बक्शा में वैज्ञानिक डॉ. राजीव सिंह और डॉ. प्रगति ने छात्रों को हाईटेक नर्सरी, मधुमक्खी पालन, मशरूम उत्पादन, मछली पालन, हरी सब्जी उत्पादन, पानी संरक्षण, गेहूं उत्पादन सहित अन्य आधुनिक कृषि तकनीकों के बारे में बताया। छात्रों ने विभिन्न उत्पादन स्थलों का भी दौरा किया। भ्रमण कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये खण्ड विकास अधिकारी आसपुर देवसरा सुशील त्रिपाठी ने छात्रों को उपरोक्त स्थल का भ्रमण कराया। इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी सुशील त्रिपाठी के साथ पी. बबिता, प्रभा रानी, गीता सिंह, डॉ. मनीष सिंह, प्रकाश चौरसिया, आनन्द सिंह, राहुल पाण्डेय, अभिनव सिंह, पृथ्वीराज सिंह, दयानंद मिश्रा, शौकत अली, विकास शर्मा, मानिक चन्द्र शर्मा, राहुल यादव, सुशील यादव, बसंत लाल यादव, नरेंद्र कुमार सहित तमाम अध्यापक, अध्यापिकाएं, छात्र-छात्राएं आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
समाजसेविका कलावती देवी की पुण्यतिथि पर जुटेंगे दर्जनों चिकित्सक
साड़ी—कम्बल वितरण के साथ लगेगा नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर
तेजस टूडे सं. खुटहन, जौनपुर। समाजसेविका कलावती देवी पत्नी लालता प्रसाद यादव की 13वीं पुण्यतिथि पर जरूरतमन्दों के सेवार्थ कार्यक्रम के अन्तर्गत एक दिवसीय विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगेगा। साथ ही भव्य कम्बल—साड़ी वितरण कार्यक्रम भी सुनिश्चित किया गया है। यह आयोजन आगामी 1 मार्च दिन रविवार को प्रात: 11 बजे से ग्राम ईश्वरपुर—सलहदीपुर विकास खण्ड खुटहन में होगा। इस आशय की जानकारी कलावती देवी के पुत्र बृजेश यादव ने दी है। वहीं समाजसेवी लालता प्रसाद यादव ने समस्त क्षेत्रवासियों से उक्त अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील किया है। आयोजकों ने बताया कि उक्त अवसर पर जहां सैकड़ों महिलाओं—पुरूषों को साड़ी—कम्बल दिया जायेगा, वहीं जिला मुख्यालय के तमाम रोग विशषज्ञों द्वारा लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण होगा। साथ ही दवा एवं सलाह देते हुये उचित परामर्श भी दिया जायेगा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
किसान का बेटा बना डाक्टर, कुछमुछ गांव में छायी खुशी
पुष्पेन्द्र यादव ने डाक्टर बनकर पिता का सिर गर्व से किया ऊंचा
तेजस टूडे सं. राजेश पाल धर्मापुर, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड के कुछमुछ गांव से निकली एक कहानी आज पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा बन गई है। किसान परिवार में जन्मे एक बेटे ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और संघर्ष के बल पर वह मुकाम हासिल किया है जो हर माता-पिता का सपना होता है। कुछमुछ निवासी वीर बहादुर यादव उर्फ पप्पू वर्षों से खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनके बड़े बेटे पुष्पेंद्र यादव ने यह साबित कर दिया कि सपनों की कोई सीमा नहीं होती, बस उन्हें पाने का जज़्बा होना चाहिये। पुष्पेंद्र की प्रारंभिक शिक्षा गांव के ही सरकारी विद्यालय से हुई। सीमित संसाधनों और साधारण परिस्थितियों के बीच पढ़ाई करते हुए उन्होंने कभी अपने लक्ष्य से नजर नहीं हटाई। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई जौनपुर के राधिका इण्टर कालेज से पूरी की।
वर्ष 2018 में उन्होंने देश की कठिन परीक्षाओं में से एक नीट उत्तीर्ण कर लिया और देश के प्रतिष्ठित संस्थान किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज लखनऊ में एमबीबीएस में प्रवेश पाया। यह उपलब्धि अपने आपमें पूरे गांव के लिए गर्व का क्षण थी। एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद पुष्पेंद्र ने जौनपुर मेडिकल कॉलेज में गवर्नमेंट बॉन्ड पर जूनियर रेजिडेंट के रूप में सेवाएं दीं। कठिन परिश्रम और समर्पण के साथ उन्होंने एमडी पीडियाट्रिक्स (बाल रोग विशेषज्ञ) की डिग्री हासिल किया। अब वह मध्य प्रदेश के दतिया में स्वास्थ्य विभाग में अपनी सेवाएं देंगे जहां वह नन्हे-मुन्ने बच्चों के इलाज और स्वास्थ्य सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे।
बता दें कि पुष्पेन्द्र के पिता वीर बहादुर और मां सुनीता देवी के लिए यह पल किसी सपने से कम नहीं है। खेतों में पसीना बहाने वाले पिता की आंखों में आज खुशी के आंसू हैं। उनकी वर्षों की मेहनत और बेटे की तपस्या रंग लाई। पुष्पेंद्र ने यह साबित कर दिया कि यदि मेहनत, लगन और ईमानदारी से पढ़ाई की जाए तो कोई भी मंज़िल दूर नहीं। आज कुछमुछ गांव ही नहीं, बल्कि पूरा जौनपुर इस उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहा है। यह कहानी हर उस युवा के लिए प्रेरणा है जो सीमित संसाधनों के कारण अपने सपनों को छोटा समझ लेता है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
28 फरवरी को राजकीय आई०टी०आई० सिद्दीकपुर में वृहद रोजगार मेला लगेगा
तेजस टूडे सं. अजय विश्वकर्मा सिद्दीकपुर। जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के फरवरी को राजकीय आई०टी०आई० सिद्दीकपुर में वृहद रोजगार मेला लगेगा, जिसमें 60 से अधिक कंपनियां शिरकत करेंगी। जिला सेवायोजन अधिकारी ने अवगत कराया है कि शासन की मंशा के क्रम में एवं जिलाधिकारी के निर्देशानुसार “उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन अन्तर्गत “वृहद रोजगार मेला“ स्थान राजकीय आई०टी०आई० सिद्दीकपुर, जौनपुर में 28 फरवरी, 2026 को आयोजित हो रहा है।
जिसमें राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर की बहुप्रतिष्ठित 60 से अधिक कंपनियां 3000 से अधिक रिक्तियों के सापेक्ष प्रतिभाग करेंगी जिसमें रु0 12000 से 35000 प्रतिमाह तक के रोजगार के अवसर उपलब्ध होगे। जिसके व्यापक प्रचार-प्रसार किये जाने के कम में कल 24 फरवरी 2026 को प्रातः 10ः00 बजे कलेक्ट्रेट परिसर से रोजगार रथ (एलईडी प्रचार वाहन) जिलाधिकारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाना है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
तेजस टूडे सं. चन्दन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के शिवधाम बेलवाई के पावन प्रांगण में श्री हरिशंकर हार्ट केयर के तत्वावधान में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ जहां समाजसेवा की प्रेरणादायक मिसाल प्रस्तुत करते हुए डॉ. राहुल गुप्ता ने कुल 209 मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया। साथ ही आवश्यक परामर्श, उपचार एवं दवाइयों का वितरण किया। इस पुनीत कार्य से क्षेत्रवासियों को अत्यंत लाभ प्राप्त हुआ जिसमें अगल—बगल के गांव के भी मरीज की उपस्थिति रही। ऐसे सेवा कार्य न केवल समाज को स्वस्थ बनाते हैं, बल्कि मानवता के प्रति समर्पण की भावना को भी सुदृढ़ करते हैं।
इस पुनीत कार्य में डॉ राहुल गुप्ता, पिता सुखलाल गुप्ता, रोहित गुप्ता, लाइव केयर पैथोलॉजी, दीप पैथोलॉजी, आकांक्षा पैथोलॉजी का सेवा समर्पण रहा। कैम्प की सफलता में अमित दूबे, दिलीप मोदनवाल पूर्व प्रधान, विनोद तिवारी, प्रशांत मिश्रा का काफी सहयोग रहा। इस अवसर पर उमेश दूबे, नैपाल चंद्र जायसवाल, लालचंद्र जायसवाल, अमरेश सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
सफेद गुलदावरी, दौना, गुलाब, पीले गेंदा के फूल से मां शीतला का हुआ भव्य श्रृंगार
तेजस टूडे सं. बिपिन सैनी चौकियां धाम, जौनपुर। मां शीतला चौकियां धाम में सोमवार को दोपहर में माता शीतला का श्रृंगार किया गया। इस दौरान सुबह से ही पहुंचे श्रद्धालुओं ने दोपहर 3 बजे तक मां शीतला का दिव्य दर्शन प्राप्त किया। दोपहर के बाद श्रद्धालुओं की संख्या कम हुई।
बता दें कि शीतला चैकियां धाम में सोमवार को दोपहर में मां शीतला का भव्य श्रृंगार हरा, लाल रंग की सिल्क साड़ी, सफेद गुलदावरी, पीला गेंदा के फूल, लाल गुलाब, दौना के फूलों से शीतला माँ चौकियां का भव्य श्रृंगार किया गया एवं प्रसाद में बर्फी, मेवा फल चढ़ाया गया।
श्रृंगार के बाद सवा 3 बजे पुजारी शिव कुमार पंडा ने माँ शीतला का आरती किया। आरती के बाद उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। श्रद्धालु जय माँ शीतला के जयकारे लगाते रहे। चौकियां धाम के महंत विवेकानंद पंडा ने बताया कि साप्ताहिक श्रृंगार सोमवार को दोपहर में भव्य तरीके से किया गया। सुबह 6 बजे से दोपहर 3 बजे तक लगभग 20 हजार श्रद्धालुओं ने धाम में पहुंचकर माता शीतला का दर्शन पूजन किये।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
जिला पौधरोपण, गंगा एवं पर्यावरण समिति की बैठक सम्पन्न
तेजस टूडे ब्यूरो जौनपुर। जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला गंगा समिति एवं जिला पर्यावरण समिति की बैठक हुई जहां पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण एवं स्वच्छता से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से समीक्षा की गई।
इस दौरान जिलाधिकारी ने जनपद में वृक्षारोपण कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि अधिक से अधिक पौधारोपण कर उनके संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि पर्यावरण संतुलन बनाए रखा जा सके। जिला गंगा समिति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने गोमती एवं अन्य नदियों की स्वच्छता एवं पुनरुद्धार के लिए चल रही योजनाओं की प्रगति जानी। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि नदियों में प्रदूषण रोकने हेतु ठोस कदम उठाए जाएं तथा स्वच्छता अभियान को जनभागीदारी के माध्यम से और प्रभावी बनाया जाय।
जिला पर्यावरण समिति के अंतर्गत अपशिष्ट प्रबंधन, सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर प्रतिबंध एवं ई-वेस्ट निस्तारण की स्थिति की समीक्षा की गई। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व परमानन्द झा, डीएफओ प्रोमिला जी सहित अन्य संबंधित अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
चक्रदूत प्रजापति समाज के नये चेहरों को कार्यकारिणी में मिली जगह
जिलाजीत एवं राम किशुन संरक्षक और मुकेश बनाये गये जिला उपाध्यक्ष
होली मिलन समारोह की रूप—रेखा को लेकर किया गया मंथन
तेजस टूडे ब्यूरो शुभांशू जायसवाल जौनपुर। नगर के अहियापुर में चक्रदूत प्रजापति समाज द्वारा लाइन बाजार क्षेत्र के मातापुर निवासी शिक्षक जिलाजीत प्रजापति व नगर कोतवाली मोहल्ला रौजा अर्जन के निवासी राम किशुन प्रजापति को संरक्षक एवं नगर के मियांपुर निवासी मुकेश प्रजापति को जिला उपाध्यक्ष बनायाग या। साथ ही नगर के मोहल्ला रौजा अर्जन निवासी बाला प्रजापति को नगर अध्यक्ष तथा जफराबाद हौज खास निवासी साहेब लाल प्रजापति को नगर उपाध्यक्ष बनाया गया। इस पर उपस्थित स्वजातीय लोगों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दिया। इसी दौरान होली मिलन समारोह की रूप—रेखा को लेकर मंथन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बसंत प्रजापति एवं संचालन उपाध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रजापति ने किया। इस अवसर पर संस्थापक महेंद्र प्रजापति के अलावा संरक्षक मुन्ना लाल प्रजापति, चंद्रशेखर प्रजापति, उपाध्यक्ष अनिल प्रजापति, ब्रह्मदेव प्रजापति, दीपक प्रजापति, संतोष प्रजापति, संजय प्रजापति, लालजीत प्रजापति, सावन प्रजापति, गौरव प्रजापति, अनूप प्रजापति, वरुण गुरु, आदर्श प्रजापति सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
रमजान का पहला अशरा रहमत का दौर, 10 दिनों तक चलेगा इबादत का सिलसिला
तेजस टूडे सं. मो. जावेद जौनपुर। इस वर्ष रमजान का पवित्र महीना चांद दिखने के अनुसार भारत में 19 फरवरी (पहला रोज़ा) से शुरू हुआ। साथ ही रमजान का पहला अशरा, जिसे “रहमत का अशरा” कहा जाता है, 19 से 28 फरवरी तक रहेगा। इस पहले अशरे के दौरान मुसलमान अल्लाह की रहमत और बरकत की दुआ करते हैं। मस्जिदों में नमाज, तरावीह और कुरआन की तिलावत का विशेष महत्व रहता है। रोजेदार इस दौरान ज्यादा से ज्यादा इबादत कर अपने गुनाहों की माफी और रहमत की दुआ मांगते हैं। मछलीशहर सीरत कमेटी के सरपरस्त हाजी इमरान खान ने बताया कि रमजान का पहला अशरा रहमत का होता है, इसलिए सभी रोजेदारों को चाहिए कि इन दस दिनों में ज्यादा से ज्यादा इबादत करें। जरूरतमंदों की मदद करें और अपने अंदर अच्छाइयों को बढ़ावा दें। धार्मिक विद्वानों के अनुसार रमजान का पहला अशरा रहमत, दूसरा अशरा मगफिरत और तीसरा अशरा जहन्नम से निजात का होता है, इसलिए पहले अशरे के 10 दिन इबादत और नेकी के कामों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की गयी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने किया समर्थन
तेजस टूडे सं. डा. संजय यादव जौनपुर। टीचर्स फेडरेसन ऑफ़ इंडिया द्वारा टी.ई.टी के विरोध में चलाए जा रहे चरणबद्ध आंदोलन को सफल बनाने के लिए उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ 1160 द्वारा समर्थन दिया गया।
इसको लेकर सोमवार को हुई बैठक में जिलाध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि वर्तमान में शिक्षकों कि एकता से ही लड़ाई लड़कर जीतना संभव है। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डा अतुल प्रकाश यादव ने कहा कि इस समय शिक्षक सेवा सुरक्षा के संघर्ष से जूझ रहा है। ऐसे समय में हम सबको साथ मिलकर चलना होगा। विरोध के प्रथम दिन सोशल मिडिया पर जस्टिस फार टीचर्स पूरे विश्व में 2 घंटे तक प्रथम स्थान पर रहा। 23, 24, 25 फरवरी तक शिक्षक काली पट्टी बांध कर कार्य करेंगे। 26 फरवरी को 1 से 4 बजे तक बीएसए कार्यालय पर धरना देकर पैदल मार्च करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रधानमंत्री भारत सरकार को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया जायेगा।
इस अवसर पर पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मन्त्री शिव कुमार सरोज, आनन्द कुमार, यादवेंद्र यादव, बदलापुर के पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष नन्द कुमार यादव, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मन्त्री डा भानु प्रताप राव, बदलापुर अध्यक्ष उमेश मिश्र, मन्त्री राय साहब यादव, विनोद यादव (खेल व्यायाम शिक्षक खुटहन), जय प्रकाश यादव, अनिल यादव, विजय प्रकाश, आलोक यादव, कृष्ण कुमार आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
जौनपुर: बोर्ड परीक्षा में मुन्ना भाई धाराया, प्राथमिकी दर्ज
परीक्षा के चौथे दिन 5530 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा
206 परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था रही दुरूस्त
तेजस टूडे सं. सुनील शर्मा जौनपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के चौथे दिन सोमवार को दूसरी पाली में मछलीशहर में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते समय एक मुन्ना भाई पकड़ा गया। पुलिस ने उक्त परीक्षार्थी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। इसके अलावा पांच हजार 530 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। 206 परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चुस्त दुरुस्त रही।
जानकारी के अनुसार यूपी बोर्ड परीक्षा के चौथे दिन सोमवार को पहली पाली में हाईस्कूल के छात्रों का अंग्रेजी विषय का प्रश्न पत्र था। इसके लिए 71 हजार 571 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें 68 हजार 136 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। शेष तीन हजार 435 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इसके अलावा इंटर के छात्रों का फल एवं खाद्य संरक्षण, परिधान रचना एवं सज्जा, पाक शास्त्र, धुलाई एवं रंगाई, टेक्सटाइल डिजाइन, बुनाई तकनीकी, रेडियो एवं रंगीन टीवी, ऑटोमोबाइल, आशुलिपि टंकण, नर्सरी शिक्षण, डेरी विषय का प्रश्न पत्र था। इसके लिए कुल 539 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें 509 छात्रों ने परीक्षा दी। शेष 30 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाये गये
वहीं दूसरी पाली में इंटर के छात्रों का गणित विषय का प्रश्न पत्र था। इसके लिए 8 हजार 80 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें 7 हजार 857 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। शेष 223 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी ही पाली में इंटर के छात्रों का जीव विज्ञान विषय का प्रश्न पत्र था। इसके लिए 41 हजार 682 परीक्षार्थी पंजीकृत थे लेकिन परीक्षा में 39 हजार 840 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। शेष 1 हजार 842 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। कंट्रोल रूम प्रभारी ब्रह्मजीत यादव ने बताया कि पुलिस से सूचना प्राप्त हुई कि विद्यालय कोड 1392 नरेंद्र बहादुर इंटर कालेज घघरिया मछलीशहर में जीव विज्ञान विषय में रोल नंबर 226682190 मनीष यादव पुत्र जोगेंद्र यादव निवासी सेमरातर के स्थान पर साहब यादव पुत्र शेषमनी यादव निवासी सेमरातर परीक्षा देते समय पकड़ा गया है जिसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। कंट्रोल रूम प्रभारी ने बताया कि बाकी अन्य केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा हुई और किसी केंद्र पर कोई भी परीक्षार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते नहीं मिला।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
ग्रामों में चौपाल लगाया जाना हुआ सुनिश्चित: बन्दोबस्त चकबन्दी अधिकारी
तेजस टूडे ब्यूरो जौनपुर। बन्दोबस्त चकबन्दी अधिकारी ने बताया कि चकबन्दी आयुक्त के निर्देश के क्रम में चकबंदी प्रक्रियाधीन ग्रामों में तिथि व स्थान निर्धारित करते हुए कृषकों का फीडबैक प्राप्त करके उनकी समस्याओं का निस्तारण करने व चकबन्दी प्रक्रिया को सुचारु रुप से आगे बढ़ाने हेतु ग्रामों में ग्राम चौपाल लगाया जाना है। इसी क्रम में उन्होंने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उप संचालक चकबन्दी द्वारा 26 फरवरी को प्रातः 11 बजे तहसील सदर के ग्राम नेवादा तथा ग्राम खपरहा में, बन्दोबस्त चकबन्दी अधिकारी द्वारा 26 फरवरी को अपरान्ह् 2 बजे ग्राम किर्तापुर में, 28 फरवरी को प्रातः 11 बजे बदलापुर के उदपुर गेल्हवा में, चकबन्दी अधिकारी रामनगर भडसरा/मडियाहॅू द्वारा 25 फरवरी को पूर्वान्ह 11 बजे ग्राम कुददुपुर में, मछलीशहर के ग्राम तरहटी में 28 फरवरी को प्रातः 11 बजे चौपाल का आयोजन किया जाएगा।
चकबन्दी अधिकारी कटघरा द्वारा 25 फरवरी को प्रातः 11 बजे तहसील बदलापुर के ग्राम ब्राहम्णपुर नवावाद में तथा ग्राम थनवा में 27 फरवरी को प्रातः 11 बजे चौपाल आयोजित होगी। चकबन्दी अधिकारी सदर द्वारा 27 फरवरी को प्रातः 11 बजे तहसील सदर के बांकी में तथा 28 फरवरी 226 को राजेपुर में प्रातः 11ः00 बजे चौपाल का आयोजन किया जाएगा। चकबन्दी अधिकारी शाहंगज द्वारा 25 फरवरी को प्रातः 11 बजे तहसील शाहगंज के ग्राम सुरिस तथा 27 फरवरी को रसूलपुर ग्राम में में प्रातः 11 बजे चौपाल का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में चकबन्दी अधिकारी किर्तापुर द्वारा तहसील बदलापुर के ग्राम कटहरी चक एवं मसनपुर में 28 फरवरी को प्रातः 11 बजे में चौपाल आयोजित की जायेगी। 27 फरवरी को प्रातः 11 बजे चकबन्दी अधिकारी बदलापुर के द्वारा तहसील मडियाहॅू के ग्राम पचुरखीदेवी प्रसाद एवं बदलापुर के धनियामऊ में 28 फरवरी को चौपाल का आयोजन किया जाएगा। तहसील केराकत के ग्राम गोपीपुर में 26 फरवरी को प्रातः 11 बजे, ग्राम मथुरापुर में 27 फरवरी को प्रातः 11 बजे तथा ग्राम चौपाल का आयोजन किया जायेगा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
उज्ज्वला योजना में वितरित किये गये गैस कनेक्शन एवं सिलेण्डर
तेजस टूडे सं. तरुण चौबे सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के फरीदाबाद में स्थित इंडियन गैस एजेंसी पर उज्ज्वला योजना अंतर्गत सोमवार को 100 जरूरतमंदों को निशुल्क गैस कनेक्शन एवं सिलेंडर वितरित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने उपस्थित लाभार्थी/उपभोक्ताओं को बताया कि सरकार की यह योजना जरूरतमंदों के बीच में बहुत ही कारगर साबित हो रही है। इससे हमारी माताओं बहनों को बहुत ही लाभ मिल रहा है। तत्पश्चात विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व विधायक सुषमा पटेल ने उपस्थित लोगों को उज्ज्वला योजना तथा आयुष्मान कार्ड योजना के बारे में जागरूक किया। विशिष्ट अतिथि रविकांत सिंह सेल्स प्रमुख ने लाभार्थी/उपभोक्ताओं को बधाई दिया। अंत में उपस्थित अतिथियों तथा लाभार्थी/उपभोक्ताओं की प्रति कार्यक्रम आयोजक प्रभाकर मणि त्रिपाठी (संचालक इंडियन गैस एजेंसी) ने आभार जताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकुमार जायसवाल तथा संचालन बृजभूषण दूबे ने किया। इस अवसर पर विकास सिंह, निर्भय ग्राम प्रधान फरीदाबाद, मनोज सिंह, नितिन उपाध्याय, राजकुमार मिश्र सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
धर्म की स्थापना के लिये होता है भगवान का अवतार: डा. मदन मोहन
तेजस टूडे सं. राकेश शर्मा खेतासराय, जौनपुर। दुष्टों का संहार करके धर्म की स्थापना के लिए भगवान अवतार लेते हैं। यह अवतार ही समाज को जगाने वाला ही वास्तविक संत है। उक्त बातें पोरई कला ग्राम में आयोजित श्री मद्भभागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन वाराणसी से पधारे मानस कोविद डा. मदन मोहन मिश्र जी महाराज व्यासपीठ से कृष्ण जन्मोत्सव पर कह रहे थे। उन्होंने उपस्थित श्रोताओं को भक्ति सागर में खूब गोता लगवाया और अमृत पान कराटे हुए कहा सकारात्मक सोच ही व्यक्ति के जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है तो नकारात्मक सोच ही सबसे बड़ा अभिशाप है। कृष्ण का पूरा जीवन संघर्ष पूर्ण रहा फिर भी वे सदा मुस्कराते रहे और तटस्थ की भूमिका में रहे। हमें अपने बच्चों का नाम भगवत परक रखना चाहिये, क्योंकि अजामिल ने अपने बेटे नारायण का नाम लिया और उसका कल्याण हो गया, नारी में क्षमता के माध्यम से लक्ष्मी बाई बनकर अंग्रेजों का दांत खट्टा कर सकती है तो ममता के माध्यम से देवकी के बेटे कन्हैया को पुत्र बनाकर पाल सकती। बड़े ही धूमधाम से कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन वशिष्ठ जी ने किया। व्यास जी का स्वागत एवं आभार आयोजक उमाशंकर मिश्र ने किया। इस अवसर पर शशि प्रकाश मिश्र, राजेश सिंह, रमेश सिंह, फिरतू यादव, बाल किशुन राजभर आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
दलितों—पिछड़ों को एसआईआर के माध्यम से की जा रही कमजोर करने की साजिश: तूफानी
कोपा बिन्द बस्ती में पीडीए पंचायत चौपाल हुई आयोजित
सांसद—विधायक ने पीडीए पंचायत चौपाल को किया सम्बोधित
तेजस टूडे सं. विनोद कुमार चन्दवक, जौनपुर। दलितों—पिछड़ों के हितों के ऊपर लाठियां बरसाकर हक अधिकार को भाजपा छीनने का काम कर रही है। उक्त बातें पतरही के कोपा गांव में आयोजित पीडीए पंचायत चौपाल में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे क्षेत्रीय विधायक तूफानी सरोज ने कही। उन्होंने आगे कहा कि जब तक हम और आप अगल अगल रहेंगे तब तक भाजपा बाबा साहब को बदनाम और आरक्षण को समाप्त करने का काम करेगी लेकिन जिस दिन आप लोग एक होकर हर बूथों पर भाजपा को हराने का काम करेंगे तब इनकी हिम्मत नहीं होगी कि बाबा साहब की मूर्तियों को तोड़े, उन पर टिप्पणी करे। जिस दिन देश का संविधान बदल दिया जायेगा, उस दिन आपके मतदान का अधिकार भी छीन लिया जायेगा, फिर आपका कोई वजूद नहीं रह पायेगा। एसआईआर के माध्यम से पिछड़े, दलित को कमजोर करने की साजिश की जा रही है। एक बार नोटिस आई जिसमें दलित, पिछड़े लोगों ने मजबूती से अपना वोट बढ़वाने का काम किया और जब आंकड़ा नहीं सका तो दोबारा समय सीमा बढ़ाकर दोबारा नोटिस भेजने का काम किया जा रहा है। इसी तरह से भाजपा आपके वोट की चोरी करना चाहती है। भाजपा नेता के द्वारा प्रारूप-7 के माध्यम से मुर्की गांव में फर्जी तरीके से 146 मुस्लिम मतदाताओं का नाम काटने का काम किया गया। मामला सामने आने पर उसका विरोध किया गया तो रोक दिया गया। भाजपा का जो कार्यकर्ता है, उससे मैं कहना चाहता हूं कि ये लोकतंत्र है और लोकतंत्र में सरकारें आती जाती हैं, उतना अत्याचार मत करो कि हमारी भी सरकार आये तो हम खोजने का काम करें और जो अन्याय कर रहे हो, हम जरूर खोजेंगे और उस अन्याय का बदला जरूर लिया जायेगा। वहीं मछलीशहर सांसद प्रिया सरोज ने पीडीए पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर सेक्टर प्रभारी बबलू यादव, डा. हरिराम यादव, भगवती चंद सरोज, पवन मंडल, सुभाष यादव समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
मण्डल अध्यक्ष बनाये गये जय प्रकाश गुप्ता का हुआ भव्य स्वागत
तेजस टूडे सं. सोनू गुप्ता जौनपुर। अधीनस्थ कृषि सेवा संघ उत्तर प्रदेश के प्रांतीय कोषाध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता को वाराणसी मंडल का अध्यक्ष चुना गया है। यह चयन शनिवार को वाराणसी स्थित कलेक्ट्रेट फार्म कृषि भवन में आयोजित जनपद एवं मंडल स्तरीय द्विवार्षिक अधिवेशन के दौरान सर्वसम्मति से किया गया। अधिवेशन में वाराणसी मंडल के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें जय प्रकाश गुप्ता को मंडल अध्यक्ष, डा. विनोद सोनकर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, डा. भास्कर दूबे को मंत्री, चंदन गुप्ता को संगठन मंत्री तथा राम हंस कुशवाहा को कोषाध्यक्ष चुना गया। चारों जनपद— वाराणसी, गाजीपुर, चंदौली और जौनपुर—के पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से चयन पर अपनी सहमति दी।
चयन की खुशी में सोमवार को विकास खंड रामपुर में सहायक विकास अधिकारी धर्मेंद्र सिंह, जेई विनोद कुमार, सचिन कुमार, जय प्रकाश पटेल, अनिल वर्मा सहित अन्य सहयोगियों ने माला पहनाकर एवं बुके भेंट कर नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष का स्वागत किया। इसके अतिरिक्त कृषि भवन के सभागार में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में अधीनस्थ कृषि सेवा संघ जौनपुर के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव, मंत्री सकल नारायण पटेल, सर्वेश पाल, डा. गुरू प्रसाद मौर्य, धर्मेंद्र कुमार, सुभाष पाल, राजेश यादव, अनिल कुमार, राघवेंद्र कुमार, लाल बहादुर, सुभाशीष चंद्र, मोहन सिंह, शिवानंद मौर्य, सुनील सिंह, अंकित सिंह, अच्छे लाल, बृजेश मौर्य, रवि प्रकाश यादव, विवेक सिंह, अनुराग सिंह, रविंद्र कुमार, अमरेंद्र सिंह, अरविंद कुमार, आशीष मौर्य, आशीष त्रिपाठी, नन्द किशोर, डा. धर्मेंद्र सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारियों व सदस्यों ने माल्यार्पण कर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया। नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता ने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती, कर्मचारियों के हितों की रक्षा और विभागीय समन्वय उनकी प्राथमिकता रहेगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
तेजस टूडे सं. चन्दन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। अनुपम सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शाहगंज पुलिस ने दहेज हत्या के एक मामले में वांछित अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 फरवरी को थाना शाहगंज क्षेत्र के ग्राम उसरा भादी में पूनम उर्फ मनीता (28) पत्नी संजीव ने कथित रूप से गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के संबंध में मृतका के पिता बद्री प्रसाद निवासी सराय मोहिउद्दीनपुर थाना सरपतहा की तहरीर पर थाना शाहगंज में धारा 85, 80(2), 352, 351(3) भारतीय न्याय संहिता-2023 व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961 के तहत संजीव कुमार समेत आठ लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था।
इसी क्रम में 22 फरवरी 2026 को उ0नि0 ओम प्रकाश पाण्डेय मय हमराह पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्ता नीलम पत्नी उमेशचंद्र प्रजापति निवासी ग्राम उसरा भादी थाना शाहगंज को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अभियुक्ता ने आरोपों से इंकार किया है और अधिवक्ता के माध्यम से न्यायालय में पक्ष रखने की बात कही है। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्र0नि0 के.के. सिंह, उ0नि0 ओम प्रकाश पाण्डेय, हे0का0 अरूण सिंह, का0 राजन कुमार व म0का0 अंतिमा सिंह शामिल रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
तेजस टूडे सं. चन्दन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शाहगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 12 व्यक्तियों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुपम सिंह के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से आरोपियों को गिरफ्तार कर धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत चालान कर संबंधित न्यायालय में पेश किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में रामू गौंड, शिवमंगल गौंड, अंगद विश्वकर्मा, दशरथ विश्वकर्मा, संतराम विश्वकर्मा (निवासी अर्गूपुर कला ठीठौलिया), ओम प्रकाश यादव, जय प्रकाश यादव (निवासी छताईकला), राम आशीष (निवासी अंबेडकरनगर भादी), विजय सतनामी (निवासी कुटेला, थाना मल्हार, जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़), शमशाद, शाहिद (निवासी भरारी) तथा सादिक (निवासी बड़ागांव) शामिल हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक के.के. सिंह सहित उपनिरीक्षक अजय सिंह, राम विलास, राम विचार, विनय सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, हुई मौत
मृतक कंजहित बाजार में करता था सिलाई का काम
तेजस टूडे सं. विनोद कुमार चन्दवक, जौनपुर। वाराणसी-आजमगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग के कनौरा गांव के पोखरे के समीप सोमवार को उस समय दर्दनाक सड़क दुर्घटना घटी जब युवक साइकिल से रोज की भांति अपने सिलाई की दुकान कंजहित बाजार जा रहा था। आजमगढ़ से वाराणसी की तरफ तेज रफ्तार से आ रही कार ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल के उपचार हेतु सामुदायिक केंद्र बिरीबारी ले गई जहां चिकित्सकों ने घायल युवक को मृतक घोषित कर दिया। तत्पश्चात पुलिस शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान कनौरा (कुसहा) ग्राम निवासी मनोज पुत्र सहेंद्र राम 29 वर्ष के रूप में हुई। मौत की खबर परिवार में होते ही कोहराम मच गया। मृतक 4 भाइयों में दूसरे नंबर का है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक को वर्ष का पुत्र का है। पत्नी सोनी कुमारी रो—रो कर बुरा हाल है। पत्नी का करुण क्रंदन सुन मौजूद लोगों की आंखें नम हो गई।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
बरसठी पुलिस ने कातिल को 24 घण्टे के भीतर चढ़ाया सलाखों के पीछे
पुलिस ने 4 अभियुक्त व 1 बाल अपचारी को किया गिरफ्तार
तेजस टूडे सं. अनुपम मौर्य बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में रविवार को युवक की निर्मम हत्या से फैली सनसनी का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण कर दिया। पुलिस ने इस जघन्य वारदात में संलिप्त 4 अभियुक्तों व 1 बाल अपचारी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह बड़ी सफलता हासिल किया।
क्या था मामला विदित हो कि रविवार सुबह जमुनीपुर गांव निवासी शुभम शुक्ला (22 वर्ष) पुत्र राजेश शुक्ला का खून से लथपथ शव घर से करीब 500 मीटर दूर मंगरमू रोड किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला था। युवक की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या की गई थी। सीने व पेट पर कई वार के निशान मिले थे। गंभीर रूप से घायल शुभम जान बचाने के लिए घर की ओर भागा लेकिन कुछ दूरी पर ही झाड़ियों में गिरकर दम तोड़ दिया। प्रेम प्रसंग व आपसी विवाद बना कारण पुलिस के अनुसार थाने में पंजीकृत धारा 191(2), 191(3), 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत वांछित अभियुक्त विकास यादव (19), सचिन पटेल (20), अनुज पटेल (18), सुमित उर्फ छोटू पटेल तथा एक बाल अपचारी को शनिवार सुबह रसूलहा भीटा के पास से गिरफ्तार किया गया। सभी अभियुक्तों को विधिक कार्रवाई के उपरांत न्यायालय जौनपुर भेजा गया। अभियुक्तों के अनुसार प्रेम प्रसंग एवं आपसी विवाद के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण विकास यादव पुत्र सुबाष चंद्र यादव निवासी मंगरमू, सचिन पटेल पुत्र रमेश पटेल निवासी रसूलहा, अनुज पटेल पुत्र विजय पटेल निवासी पुरईपुर, सुमित उर्फ छोटू पटेल पुत्र सुरेंद्र पटेल निवासी रसूलहा सहित एक बाल अपचारी पकड़ा गया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अभियुक्त विकास यादव पर पूर्व में भी कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी टीम में ये रहे शामिल प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव, उपनिरीक्षक अम्ब्रीश सिंह, उपनिरीक्षक अनिल यादव, उपनिरीक्षक शैलेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक अजय तिवारी, हेड कांस्टेबल राजेन्द्र पटेल, हेड कांस्टेबल पवित्र भूषण तिवारी, हेड कांस्टेबल अखिलेश यादव, हेड कांस्टेबल यादुवेन्द्र यादव, कांस्टेबल ओम प्रकाश यादव, हेड कांस्टेबल उमाशंकर सिंह शामिल रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
रमेश चन्द्र को मिली नव प्रकाश उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य की जिम्मेदारी
तेजस टूडे सं. सोनू गुप्ता मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में संचालित नव प्रकाश उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भवानीगंज में आयोजित समारोह के बीच रमेश चंद्र सिंह ने प्रधानाचार्य पद का पदभार ग्रहण किया। कार्यक्रम में विद्यालय परिसर उत्साह, सम्मान और अनुशासन के वातावरण से ओत-प्रोत रहा। समारोह में विद्यालय के प्रबंधक केशव सिंह ने नये प्रधानाचार्य का स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं। विद्यालय के पूर्व वरिष्ठ शिक्षक मार्कण्डेय सिंह ने विद्यालय की शैक्षिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। मिर्जापुर जनपद के निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य नागेंद्र सिंह ने शिक्षा को समाज निर्माण की आधारशिला बताया। इस अवसर पर अध्यापक आनंद कुमार, भाजपा नेता राजेश सिंह, संजय जी, प्यारे लाल, सूरज जी, रविन्द्र सिंह, आलोक सिंह, नवनीत सिंह, प्रधान संतोष सेठ, शेरा पटेल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। स्थानीय गणमान्यों में विमल जी, ज्ञानेन्द्र, आतिश, अमृताश, संतोष, विनोद, रवि, हेमन्त और गौरव ने भी समारोह की गरिमा बढ़ायी। वहीं अपने सम्बोधन में प्रधानाचार्य श्री सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन और छात्रहित को सर्वोपरि रखने का संकल्प दोहराया। विद्यालय के समस्त कर्मचारी इस गौरवशाली क्षण के साक्षी बने।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
कुटीर पीजी कालेज चक्के में अन्तर महाविद्यालययी क्रास कंट्री प्रतियोगिता आयोजित
पुरूष वर्ग में टीडीपीजी कालेज एवं महिला वर्ग में श्री गणेश राय पीजी कालेज प्रथम
तेजस टूडे सं. पराऊगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में स्थित कुटीर पीजी कालेज चक्के में पूर्वांचल विश्वविद्यालय द्वारा प्रायोजित अंतर महाविद्यालययी क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता पुरुष एवं महिला वर्ग आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक गुलाब चन्द्र सरोज ने 10 किलोमीटर दौड़ प्रतियोगिता मथुरापुर से थानागद्दी तक पुरुष एवं महिला वर्ग को हरी झण्डी दिखाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। दौड़ प्रतियोगिता के बाद पुरस्कार वितरण समारोह महाविद्यालय में हुआ जहां महाविद्यालय के प्रबंधक डा. अजयेन्द्र दुबे ने प्रतियोगिता में भाग लिये प्रतिभागियों से कहा कि खेल से हमारा समाज व्यवस्थित हो सकता है। समाज कि सभी समस्याओं का समाधान खेल से हल हो सकता है। प्रतियोगिता में आए सभी पर्यवेक्षक, टीम मैनेजर एवं सभी शिक्षकों कर्मचारी तथा सभी खिलाड़ियों को बधाई दिया। धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य प्रो. राघवेंद्र पाण्डेय ने किया। आयोजन सचिव डॉ पूनम सिंह ने समस्त आगतजनों का स्वागत किया। पुरुष वर्ग में टी.डी. पीजी कॉलेज प्रथम, पीजी कॉलेज गाजीपुर द्वितीय, कुटीर पीजी कॉलेज चक्के ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में श्री गणेश राय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोभी प्रथम, कुटीर पीजी कॉलेज चक्के द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को प्रबंधक, प्राचार्य तथा आयोजन सचिव ने मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग तथा महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रो संजय नारायण सिंह ने किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
मड़ियाहूं तहसील निरीक्षण में जिलाधिकारी सख्त, कहा— वरासत मामलों की होगी पुनः समीक्षा
तेजस टूडे सं. सोनू गुप्ता मड़ियाहूं, जौनपुर। जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र ने सोमवार को स्थानीय तहसील का निरीक्षण किया। इदस दौरान उन्होंने रिकॉर्ड रूम, नायब तहसीलदार एवं तहसीलदार न्यायालय, रजिस्ट्रार कानूनगो कक्ष और कंप्यूटर कक्ष का गहन जायजा लिया। निरीक्षण में वरासत (उत्तराधिकार) से जुड़े मामलों में गंभीर कमियां सामने आईं। कई आवेदनों को तकनीकी त्रुटियों के आधार पर सीधे निरस्त किए जाने पर जिलाधिकारी ने आपत्ति जताई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि यदि आवेदक की ओर से कोई कमी हो तो बिना पूर्ण परीक्षण के निरस्तीकरण उचित नहीं है। राजस्व परिषद के निर्देशों के अनुरूप तहसीलदार द्वारा समुचित संतुष्टि के बाद ही निर्णय लिया जाय। जिलाधिकारी ने नवीन कुमार तथा तहसीलदार को अब तक निरस्त किए गए सभी दावों की पुनः समीक्षा करने के निर्देश दिए। साथ ही पुराने लंबित वाद—विशेषकर वे मामले जिनमें केवल आपत्ति दाखिल होने की बात कहकर प्रक्रिया रोकी गई है।उनका शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। निरीक्षण के दौरान सकारात्मक पहलू भी सामने आए। ई-परवाना प्रणाली के तहत कई प्रमाण पत्र सीधे ऑनलाइन जनरेट होने और उसके प्रभावी क्रियान्वयन की जिलाधिकारी ने सराहना किया।
उन्होंने अधिकारियों को पारदर्शिता, समयबद्ध निस्तारण और आमजन की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए, ताकि राजस्व कार्यों में सुधार के साथ जनता का विश्वास मजबूत हो। निरीक्षण के दौरान मड़ियाहूं एसडीएम शिल्पा एरन, तहसीलदार राकेश कुमार, नायब तहसीलदार संदीप सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी के निरीक्षण से तहसील परिसर में दिन भर हलचल बनी रही।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
जेईई (मेन) परिणाम छात्र की मेहनत एवं शिक्षकों के समर्पण का है प्रतिफल: अरविन्द
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र को विद्यालय परिवार ने किया सम्मानित
इंजीनियर बनकर देश के विकास के लिये करूंगा काम: हिमांशु
तेजस टूडे सं. विनोद कुमार चन्दवक, जौनपुर। देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई (मेन) के परिणाम में भारतीय इंटरमीडिएट कॉलेज के छात्र हिमांशु यादव ने 98.073 %अंक पाकर ऐतिहासिक सफलता हासिल की है जिसकी जानकारी होने पर सोमवार को विद्यालय परिवार द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र हिमांशु यादव को स्मृति चिह्न एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। कालेज के प्रबंधक अरविंद रघुवंशी ने छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुये इसे विद्यालय के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय बताया। साथ ही कहा कि यह परिणाम छात्र की मेहनत और शिक्षकों के समर्पण का प्रतिफल है। वहीं प्रधानाध्यापक हरिश्चंद यादव इस सफलता का श्रेय मेधावी छात्र के 90 प्रतिशत से अधिक उपस्थिति, शिक्षकों के मार्गदर्शन और विद्यालय के अनुशासित माहौल को दिया।
इस अवसर पर बाबा हरिनाथ पब्लिक स्कूल की प्रधानाध्यापिका सुधा सिंह, अनिल सिंह, रियाजुद्दीन, राकेश, किशोर, अनिल कुमार, किशोर कुमार, संतोष सिंह, कल्पना सिंह, राजेश्वर समेत भारी संख्या में विद्यालय के स्टाफ, छात्र—छात्राएं मौजूद रहे। स्वयं के अध्ययन के बल पर हासिल की मुकाम क्षेत्र के कुसम्ही गांव निवासी हिमांशु यादव पुत्र स्व. अरविन्द यादव ने यह उपलब्धि किसी कोचिंग संस्थान की सहायता से नहीं, बल्कि स्वयं के अध्ययन के बल पर जेईई मेन में 98.073% अंक पाकर मुकाम हासिल कर जनपद का नाम रोशन किया। उनकी इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है। इस बाबत उन्होंने कहा कि इंजीनियर बनकर देश के विकास के लिए काम करूंगा। साथ ही सफलता का विशेष सहयोग विद्यालय परिवार के साथ दादा रमजनम दादी प्रभावती देवी, अजय यादव, सुशील यादव व सतीश यादव को दी। शिक्षक-समूह बच्चों के सफलता का है आधार
वहीं जेईई मेन में सफलता हासिल करने वाले छात्र हिमांशु यादव के सम्मान समारोह पर मौजूद अभिभावकों ने विद्यालय प्रबंधन और शिक्षक-समूह की सराहना करते हुए इसे बच्चों की सफलता का आधार बताया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
पूविवि को मिली ‘एक जिला–एक व्यंजन’ योजना में बड़ी जिम्मेदारी
जौनपुर, आजमगढ़ और मऊ की खान—पान परम्परा को मिलेगा नया मंच
तेजस टूडे सं. विरेन्द्र यादव/अजय विश्वकर्मा सरायख्वाजा, जौनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा निर्यात प्रोत्साहन विभाग द्वारा प्रदेश में “एक जिला–एक व्यंजन” योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में पूर्वांचल विश्वविद्यालय को इस योजना के अंतर्गत “ज्ञान भागीदार” के रूप में नामित किया गया है।
कुलपति प्रो. वंदना सिंह को योजना के अंतर्गत तैयार की गई प्राथमिक रिपोर्ट समन्वयक प्रो. प्रदीप कुमार एवं नोडल अधिकारी डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर ने प्रस्तुत की। रिपोर्ट में शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार आजमगढ़, मऊ और जौनपुर जिलों के दो-दो पारंपरिक व्यंजनों/खाद्य उत्पादों की पहचान कर उनका विस्तृत दस्तावेजीकरण तैयार किया गया है जिसे शासन को प्रेषित किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि यह योजना प्रत्येक जिले की पारंपरिक खानपान परंपरा को चिन्हित कर उसे बाजार आधारित उत्पाद के रूप में विकसित करने, स्थानीय उद्यमिता को प्रोत्साहित करने तथा युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर सृजित करने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई है। पूविवि को आजमगढ़, मऊ और जौनपुर जिलों के पारंपरिक व्यंजनों/खाद्य उत्पादों की पहचान कर उनका दस्तावेजीकरण, गुणवत्ता मानक निर्धारण, पैकेजिंग सुधार, ब्रांडिंग एवं बाजार से जोड़ने की रणनीति तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पारंपरिक खान—पान और स्थानीय स्वाद की विविधता को देखते हुए यह योजना क्षेत्र के लिये अत्यन्त महत्वपूर्ण मानी जा रही है। यह पहल प्रसिद्ध स्थानीय व्यंजनों, मिठाइयों और पारंपरिक खाद्य उत्पादों को नई पहचान देने में सहायक सिद्ध होगी जिससे छोटे उद्यमियों और कारीगरों को प्रत्यक्ष लाभ मिलने की संभावना है।
समन्वयक प्रो. प्रदीप कुमार ने बताया कि “एक जिला–एक व्यंजन” योजना के अंतर्गत चयनित उत्पादों को केवल परंपरा के रूप में नहीं, बल्कि उद्योग एवं पर्यटन आधारित पहचान के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके अंतर्गत स्वच्छता, भंडारण अवधि, खाद्य सुरक्षा, लेबलिंग, पैकेजिंग, मूल्य श्रृंखला विकास जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर भी आने वाले समय में विशेष कार्य किया जायेगा। नोडल अधिकारी डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर ने कहा कि इस योजना के दूरगामी परिणाम बहुत सुखद होंगे। इस अवसर पर कुलसचिव केश लाल, प्रो. गिरिधर मिश्र, प्रो. राजेश सिंह, डॉ. धीरेन्द्र कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे। सभी ने योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं इसके दूरगामी लाभों पर अपने विचार साझा किये।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
सरायख्वाजा के ऐतिहासिक सूरज कुण्ड पर ग्रामीण सम्पर्क कार्यक्रम आयोजित
तेजस टूडे सं. अजय विश्वकर्मा/विरेन्द्र यादव सरायख्वाजा, जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग के विद्यार्थियों द्वारा सरायख्वाजा गांव के ऐतिहासिक सूरज कुंड पर ग्रामीण संपर्क कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को ग्रामीण परिवेश और क्षेत्र की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहर से जोड़ना था। इस दौरान विद्यार्थियों ने स्थानीय ग्रामीणों से संवाद स्थापित किया और सूरज कुंड के ऐतिहासिक महत्व, परंपराओं एवं लोक मान्यताओं के बारे में जानकारी प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने ग्रामीण जीवन, सामाजिक संरचना और सांस्कृतिक पहलुओं पर भी गहन अध्ययन किया।
इस मौके पर संकायाध्यक्ष प्रो. मनोज मिश्र ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम शिक्षा को व्यावहारिक अनुभव से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। कक्षा में पढ़ाई के साथ समाज के बीच जाकर अनुभव प्राप्त करना विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम में डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. चंदन सिंह, डॉ. अमित मिश्रा, डॉ. अवध बिहारी सिंह,अर्पित यादव, आशुतोष सिंह, पंकज सिंह, आनंद सिंह समेत तमाम शिक्षक उपस्थित रहे। छात्र स्वयंसेवकों सुमित सिंह, दिव्यांशु सिंह और पृथ्वीराज ने कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराने में अहम भूमिका निभाई। ग्राम प्रधान रैना संतोष सिंह ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन और पारस्परिक संवाद के साथ किया गया। विश्वविद्यालय ने इस पहल को ग्रामीण संवाद और जागरूकता की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
जौनपुर में हर्षाेउल्लासपूर्वक मनायी गयी श्री सन्त गाड्गे जी की 150वीं जयन्ती
केरारवीर मन्दिर के पास धोबी धर्मशाला के जीर्णोद्धार के शिलापट्ट का हुआ अनावरण
तेजस टूडे ब्यूरो अजय पाण्डेय जौनपुर। नगर के केराट कोट (केरारवीर मन्दिर) स्थित नवनिर्मित श्री संत गाड्गे धोबी धर्मशाला प्रांगढ़ में श्री संत गाड्गे धोबी कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष संजय कन्नौजिया की अध्यक्षता में बाबा सन्त गाडगे जयंती समारोह हर्षाेउल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ बाबा संत गाड्गे जी की प्रभातफेरी प्रातः 10 बजे से भण्डारी स्टेशन से आरम्भ होते हुये नगर के मुख्य मार्गाे सुतहट्टी चौराहा, कोतवाली चौराहा, चहारसू चौराहा, ओलन्दगंज से होते हुये केरारवीर नवनिर्मित श्री संत गाड्गे धोबी धर्मशाला पहुंची। इस मौके पर आयोजित सभा में गाड्गे जी के तस्वीर पर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने माल्यार्पण किया। मुख्य अतिथि डा. आर.के. पटेल विधायक मड़ियाहूँ, विशिष्ट अतिथि मनोरमा मौर्य अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जौनपुर, पप्पू माली राष्ट्रीय सचिव अपना दल, डॉ विनोद कनौजिया आशीर्वाद हॉस्पिटल, डा. लालजी प्रसाद, मनोज मौर्य प्रतिनिधि सांसद बाबू सिंह कुशवाहा, श्रवण जायसवाल प्रदेश अध्यक्ष व्यापार मण्डल, अख्तर अली प्रदेश अध्यक्ष श्रमिक कल्याण समिति जौनपुर ने पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलित करके सभा का शुभारम्भ किया। साथ ही मड़ियाहूँ विधायक सहित अन्य ने श्री संत गाड्गे धोबी धर्मशाला के जीर्णोद्धार हेतु शिलापट्ट का अनावरण किया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि डा. पटेल ने कहा कि संजय कन्नौजिया के मार्गदर्शन पर समाज को आगे लाने के लिए जिस तरह से लगे हुए हैं, वह बधाई के पात्र हैं। प्रदेश अध्यक्ष संजय कन्नौजिया एवं जिलाध्यक्ष डा. दिनेश कन्नौजिया ने अतिथियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर अभिनन्दन किया। कार्यक्रम में सैकड़ों स्वजातीय महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों ने प्रभातफेरी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। अन्त में बाबा का भण्डारा प्रसाद स्वरुप सभी ने ग्रहण किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुये जिलाध्यक्ष डा. दिनेश कन्नौजिया ने अतिथियों का आभार किया।
इस अवसर पर प्रदेश कोषाध्यक्ष राजकुमार कन्नौजिया, नन्द लाल कन्नौजिया प्रधान, हरिशंकर कन्नौजिया, श्याम कन्नौजिया, राकेश कन्नौजिया, रमेश कन्नौजिया, एडवोकेट अनूप कन्नौजिया, संतोष कन्नौजिया, बेचन कन्नौजिया, एडवोकेट शैलेश कन्नौजिया, संजय कन्नौजिया, राजपति कन्नौजिया, गौतम कन्नौजिया, अनिल कन्नौजिया, अखिलेश कन्नौजिया, पन्धारी कन्नौजिया, सुरेन्द्र कन्नौजिया, दिलीप कन्नौजिया, अनिल कन्नौजिया, कन्हैया लाल कन्नौजिया, रिशू कन्नौजिया, पप्पू कन्नौजिया, लाले कन्नौजिया, मक्खन कन्नौजिया सहित सैकड़ों लोग लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
युवा जायसवाल समाज के अध्यक्ष बनाये गये धीरज जायसवाल एवं शुभम महामंत्री
तेजस टूडे ब्यूरो शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर के पुराना चौक स्थित जायसवाल गोपाल मंदिर में युवा जायसवाल समाज कार्यकारिणी का एक साल पूरे होने पर दुबारा अध्यक्ष पद हेतु चुनाव कराया गया। आगे आये धीरज जायसवाल उर्फ टोनी को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। वहीं शुभम जायसवाल को महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गयी। यह चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई।
चुनाव संबंधी जानकारी पूर्व अध्यक्ष रजनीश जायसवाल ने दी। चुनाव अधिकारी संदीप जायसवाल के साथ कालीचरण जायसवाल, अर्पित जायसवाल, उमेश जायसवाल और शिवशंकर जायसवाल की देख—रेख में चुनाव प्रकिया सम्पन्न हुई। औपचारिक निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद धीरज जायसवाल को सर्वसम्मति से अध्यक्ष घोषित किया गया। शुभम जायसवाल को महामंत्री चुना गया। इस दौरान उपस्थित युवाओं ने दोनों नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन कालीचरण जायसवाल ने किया।
वहीं जायसवाल समाज के अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से समाज को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष धीरज जायसवाल ने समाज के युवाओं को संगठित कर सामाजिक, शैक्षिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता जताई। महामंत्री शुभम जायसवाल ने भी संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पंकज जायसवाल, आशीष प्रीतम जायसवाल, ईशान राम जायसवाल, पवन जायसवाल, कन्हैया जायसवाल, नीरज जायसवाल, अनूप जायसवाल, अभिनन्दन जायसवाल, प्रतीक जायसवाल, अभिषेक जायसवाल, अनिल जायसवाल, विजय जायसवाल, हिमांशु जायसवाल, आशीष जायसवाल, धीरज सुमंगलम सहित तमाम सदस्य उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
अधीनस्थ कृषि सेवा संघ वाराणसी मण्डल को मिला नया नेतृत्व
जय प्रकाश गुप्ता बनाये गये मण्डल अध्यक्ष, निर्विरोध हुआ चयन
तेजस टूडे ब्यूरो रामपुर, जौनपुर। अधीनस्थ कृषि सेवा संघ उत्तर प्रदेश के बैनर तले वाराणसी मंडल का अधिवेशन उप कृषि निदेशक कार्यालय वाराणसी के सभागार में सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन में सर्वसम्मति से संगठन के नये मण्डलीय पदाधिकारियों का चयन किया गया जिसमें जय प्रकाश गुप्ता (प्रान्तीय कोषाध्यक्ष) को वाराणसी मण्डल अध्यक्ष की नई जिम्मेदारी सौंपी गयी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रान्तीय संगठन मंत्री डा. राजशेखर रहे एवं विशिष्ट अतिथि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद वाराणसी के अध्यक्ष शशिकांत श्रीवास्तव उपस्थित रहे। अधिवेशन में विभिन्न जनपदों से आए प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी रही। जौनपुर से अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव व मंत्री सकल नारायण पटेल, गाजीपुर से अध्यक्ष रजनीश पाल व मंत्री राकेश सरोज, चंदौली से कोषाध्यक्ष चंदन गुप्ता तथा जनपद वाराणसी से अध्यक्ष हेमलता भारतीय व मंत्री प्रियंका गुप्ता की उपस्थिति में यह निर्विरोध चयन सम्पन्न हुआ।
वाराणसी मण्डल के नवनिर्वाचित पदाधिकारीगण मण्डल अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. विनोद सोनकर, मंत्री डा. भास्कर दुबे, संगठन मंत्री चन्दन गुप्ता, कोषाध्यक्ष रामहंस कुशवाहा हैं। चयन उपरान्त प्रान्तीय संगठन मंत्री डा. राजशेखर ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। इस मौके पर उन्होंने संगठन की एकता, कर्मचारियों के हितों की रक्षा तथा विभागीय समस्याओं के समाधान के लिए समन्वित प्रयासों पर जोर दिया। अधिवेशन के समापन पर उपस्थित सदस्यों ने नवगठित मंडलीय टीम को बधाई देते हुये आशा व्यक्त किया कि नया नेतृत्व संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनायेगा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
जेसीआई जौनपुर ने किया इफेक्टिव पब्लिक स्पीकिंग ट्रेनिंग का आयोजन
तेजस टूडे ब्यूरो जौनपुर। जेसीआई जौनपुर के अध्यक्ष अंजनी प्रजापति की अध्यक्षता में इफेक्टिव पब्लिक स्पीकिंग (EPS) की ट्रेनिंग का आयोजन हुआ जहां सभी सदस्यों ने भाग लिया। इस मौके पर जोन के ट्रेनर विनायक गुप्ता ने शानदार तरीके से संवाद कला की हर बारीकियां से अवगत कराया। कार्यक्रम में जोन ट्रेनर को टोकन आफ लव देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष आलोक सेठ, आईपीपी नीरज श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष क्रमशः संदीप पांडेय, कृष्ण कुमार जायसवाल, धर्मेन्द्र सेठ, शशांक सिंह, दिलीप सिंह, सदस्य सर्वेश जायसवाल, प्रदीप सिंह, राजकुमार जायसवाल, राज साहू, रंजीत सिंह, श्रेष सेठ, अजय गुप्ता, रमेश श्रीवास्तव, भरत सेठ, सौरभ आर्या, विरेंद्र कुमार, चेयरपर्सन सीमा चक्रवाल, मीनू श्रीवास्तव, स्वर्णिमा जायसवाल, रविन्दर कौर, पूनम जायसवाल, श्रृति साहू, प्रीति जायसवाल, श्रद्धा जायसवाल, जेसीरेट सचिव सुधा जायसवाल, हर्षिता मौर्या आदि की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन सचिव सतीश जायसवाल ने किया। अन्त में प्रशिक्षण प्रभारी मनीष तिवारी ने जोन ट्रेनर सहित समस्त सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
तेजस टूडे ब्यूरो जौनपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना सात दिवसीय शिविर के अन्तर्गत रामसमुझ महाविद्यालय फतूपुर भगवानपुर में स्वयंसेवकों ने जागरूकता रैली निकाली। स्वयंसेवकों ने आस—पास के मलिन बस्तियों की साफ—सफाई करते हुये लोगों को पेयजल स्वच्छता डिजिटाइजेशन सहित अन्य विषयों की जानकारी दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये कार्यक्रम अधिकारी ने छात्र—छात्राओं को एक—दूसरे से एकजुट होकर राष्ट्र भावना से प्रेरित होकर कार्य करने के लिये निर्देशित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी आदि की उपस्थिति रही
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
रोटरी क्लब ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर
तमाम विशेषज्ञों से लाभान्वित हुये सैकड़ों लोग
तेजस टूडे ब्यूरो जौनपुर। सेवा भावना से ओत-प्रोत रोटरी क्लब जौनपुर के तत्वावधान में भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन हुआ। “सभी रोगों का निदान, स्वस्थ समाज की ओर एक सशक्त प्रयास” के संकल्प के साथ आयोजित इस शिविर ने समाज के स्वास्थ्य के प्रति क्लब की प्रतिबद्धता को साकार रूप दिया। शिविर का आयोजन सीहीपुर में स्थित एक एकेडमी परिसर में हुआ जहाँ सुबह से ही बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। हजारों जरूरतमन्दों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लेकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।
शिविर में विभिन्न क्षेत्रों के ख्यातिलब्ध चिकित्सकों ने अपनी सेवाएँ प्रदान कीं जिनमें वरिष्ठ फिजिशियन, सर्जन, हृदय रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, होम्योपैथी फिजिशियन, हड्डी एवं जोड़ प्रत्यारोपण विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, नाक-कान-गला, थायराइड रोग विशेषज्ञ, दंत रोग विशेषज्ञ, आयुर्वेद व पंचकर्म विशेषज्ञ, प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ, त्वचा रोग विशेषज्ञ सहित अनेक विशेषज्ञ शामिल रहे।
शिविर में डा. अरूण मिश्र, डा. अजय पांडेय, डा. एस.के. सिंह, डा. बृजेश कुमार, डा. सलिल श्रीवास्तव, डा. सुधांशु टण्डन, डा. ए.के. कौशिक, डा. कुसुम पाण्डेय, डा. जया राय, डा. ज्योति सिंह यादव, डा. डीपी सिंह, डा. विकास यादव, डा. अमृता टंडन, डा. एकता कन्नौजिया, डा. एनके सिन्हा, डा. एचडी सिंह, डा. रॉबिन सिंह आदि ने अपनी सेवा दीं।
कार्यक्रम संयोजक श्याम जी, केके मिश्र, संजय जायसवाल एवं मनीष गुप्ता ने आवश्यक दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष प्रदीप सिंह, संस्थाध्यक्ष विवेक सेठी, सीए सुजीत अग्रहरी, रविकान्त जायसवाल, नवीन सिंह, शिवांशु श्रीवास्तव, संदीप सेठ, मिथिलेश अग्रहरी, शम्स अब्बास, दुर्गेश, राजेश जावा सहित तमाम सदस्य उपस्थित रहे। अन्त में रविकान्त जायसवाल ने कार्यक्रम के समापन पर कहा कि समाजसेवा के इसी संकल्प के साथ हुआ कि भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्य निरंतर आयोजित किये जाते रहेंगे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
जिलाधिकारी ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण में बूथों का किया निरीक्षण, उत्कृष्ट बीएलओ को किया सम्मानित
तेजस टूडे ब्यूरो मो. शोहराब जौनपुर। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 366 जौनपुर में चल रहे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2026 के अंतर्गत जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने मुक्तेश्वर प्रसाद बालिका इंटर कॉलेज, टीडी इंटर कॉलेज तथा टीडी डिग्री कॉलेज पहुंचकर पुनरीक्षण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में लगे बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) से जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले BLO इम्तियाज अहमद, प्रियंका एवं श्यामलता को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया और उनके कार्य की सराहना किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्ध एवं अद्यतन होना लोकतंत्र की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ कार्य करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर AERO नौसाद अंसारी, सुपरवाइजर नवनीत यादव तथा नगर पालिका के EO पवन कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी बूथ पर उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
छत्रपति शिवाजी महाराज राष्ट्र के स्वाभिमान, न्याय व सुशासन के जीवंत प्रतीक: सांसद
कुसरना गांव इतिहास की साक्षी नहीं, बल्कि भविष्य के स्वर्णिम अध्याय की बन रही आधारशिला
केराकत की धरती पर फिर जली स्वराज्य की ज्योति
तेजस टूडे सं. विनोद कुमार केराकत, जौनपुर। जिस स्वराज्य की ज्योति दक्खन की भूमि से प्रज्वलित हुई थी, उसकी तेजस्वी आभा अब उत्तर भारत की पावन धरती जौनपुर में भी आलोकित हो उठी है। ग्राम–उद्यान, कुसरना में “छत्रपति शिवाजी महाराज ज्ञान-गंगा” परियोजना का भूमि पूजन एवं शिलान्यास समारोह ऐतिहासिक और भाव—विभोर कर देने वाले वातावरण में सम्पन्न हुआ।
यह महत्त्वाकांक्षी एवं जनहितकारी परियोजना आशा ज्योति रूरल उड़ान फाउंडेशन द्वारा संचालित की जा रही है जिसका ध्येय है शिक्षा, स्वाभिमान और आत्मनिर्भरता के माध्यम से ग्रामीण भारत को नई दिशा देना।
समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे कोल्हापुर सांसद छत्रपति शाहू महराज जो छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज हैं। उनके कर-कमलों द्वारा विधिवत भूमि पूजन एवं शिलान्यास सम्पन्न हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार, दीप प्रज्वलन और राष्ट्रगान के साथ आरंभ हुआ यह कार्यक्रम मानो इतिहास और वर्तमान का दिव्य संगम बन गया।
अपने संबोधन में उन्हों ने कहा “छत्रपति शिवाजी महाराज केवल एक शासक नहीं, बल्कि राष्ट्र के स्वाभिमान, न्याय और सुशासन के जीवंत प्रतीक हैं। जौनपुर की इस भूमि पर ज्ञान-गंगा का प्रवाह आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वर्णिम भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेगा।” संस्थापक रवि प्रेमनाथ उपाध्याय ने कहा कि यह संस्थान पूर्णतः निःशुल्क रहेगा, ताकि कोई भी बालक या बालिका आर्थिक अभाव के कारण अपने सपनों से वंचित न रहे। उन्होंने यह भी बताया कि यह परियोजना उनके पूज्य दादा जी स्व. कामता प्रसाद उपाध्याय, माता आशा प्रेमनाथ उपाध्याय की पावन स्मृति को समर्पित है।
यह केंद्र केवल भवन नहीं, बल्कि एक विचार है, एक संकल्प है। यूपीएससी समर्पित आधुनिक पुस्तकालय, डिजिटल ई-लर्निंग एवं कंप्यूटर प्रयोगशाला कौशल विकास एवं रोजगार प्रशिक्षण (टेक्सटाइल आधारित विशेष पहल) महिला सशक्तिकरण एवं उद्यमिता मार्गदर्शन,
करियर काउंसलिंग एवं प्रतियोगी परीक्षा तैयारी, आधुनिक एवं सतत कृषि प्रशिक्षण, कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। सामाजिक कार्यकर्ताओं का अभिनंदन हुआ तथा ग्रामवासियों ने सामूहिक रूप से “ज्ञानस्वराज्य” के इस अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। समारोह का समापन राष्ट्र निर्माण और सामाजिक जागरण के संकल्प के साथ हुआ। अंत में सभी उपस्थित जनों के लिए स्नेहभोज की व्यवस्था की गई। जौनपुर की यह पावन भूमि अब केवल इतिहास की साक्षी नहीं, बल्कि भविष्य के स्वर्णिम अध्याय की भी आधारशिला बन चुकी है। “छत्रपति शिवाजी महाराज ज्ञान-गंगा” के रूप में शिक्षा की यह धारा आने वाली पीढ़ियों के जीवन में प्रकाश, स्वाभिमान और आत्मनिर्भरता का नवप्रभात लायेगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
तेजस टूडे सं. तरुण चौबे सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के फरीदाबाद में स्थित सियावती मेमोरियल ट्रस्ट के प्रधान कार्यालय पर जरुरतमंदों के लिए साड़ी एवं कम्बल वितरण कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फूलचंद पांडेय थानाध्यक्ष सुजानगंज को सियावती मेमोरियल ट्रस्ट के संस्थापक चंदन त्रिपाठी ने अंगवस्त्रम से सम्मानित करके किया। तत्पश्चात उपस्थित सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल एवं साड़ी वितरित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री पांडेय ने बताया कि जरूरतमंदों की सेवा ही सच्ची सेवा होती है। अंत में सियावती मेमोरियल ट्रस्ट के संस्थापक चंदन त्रिपाठी ने आए हुए सभी अतिथियों के प्रति आभार ज्ञात कीजिये। इस अवसर पर तमाम लाग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
चोरों ने पत्रकार का घर खंगाला, नगदी सहित दो लाख के गहने उड़ाये
तेजस टूडे सं. बीके सिंह/संजय शुक्ला जौनपुर। नगर के लाइन बाज़ार क्षेत्र के चंद्रिका सिंह कालोनी में शनिवार की रात लगभग नौ बजे चोरों ने एक पत्रकार के घर को निशाना बनाया। चोर मेन गेट का ताला तोड़कर घर में घुस गए उसके बाद उन्होंने कई अलमारियों को तोड़ डाला। आलमारी के लॉकर को तोड़कर सात हजार रुपये नगद सहित लगभग दो लाख का गहना उठा ले गये। जानकारी के अनुसार एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार उमेश मिश्रा ने लाइन बाज़ार क्षेत्र चंद्रिका सिंह कालोनी में मकान है। पिछले कुछ दिनों से उनका परिवार गांव में रहता है। मकान पर उनका पुत्र रहता है। शनिवार की शाम को छह बजे उनका पुत्र गांव चला गया। नौ बजे श्री मिश्र अपनी पत्नी के साथ जब मकान पर पहुंचे तो देखा। ढाई घण्टे में घर में किसी की मौजूदगी नहीं होने का फायदा उठाते हुए चोर घर के मेन गेट का ताला तोड़ घर में घुस गए और बारी—बारी से सभी कमरों की आलमारी का ताला व लॉकर तोड़कर पूरे घर को खंगाल डाला। उमेश मिश्रा ने बताया कि चोर एक सोने कि चैन, चांदी का प्लेट, नारियल, सुपारी, पायल सहित कुछ गहने सहित व 7 हजार नगदी उठा ले गये। पीड़ित ने घटना की सूचना पर सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता को दी गयी। उन्होंने तत्काल टीडी कालेज चौकी प्रभारी अरविंद यादव को मौके पर भेजा। उन्होंने रात से ही कालोनी में लगे सीसी कैमरे की जांच पड़ताल शुरू कर दिया। ज्ञात हो पिछले वर्ष कालोनी के नरेंद्र बहादुर सिंह के आवास पर 14 नवम्बर की रात को सात लाख रुपये के गहने की चोरी हुई थी। कालोनी के ही अखिलेश सिंह की बॉइक सहित कई अन्य चोरी हुई की घटना हुई है। इस घटना से पूरे कालोनी के लोग दहशत में है। सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता ने बताया कि घटना के लिए पुलिस की टीम गठित की गई है। बहुत जल्द ही इस घटना का खुलासा हो जायेगा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
बौलिया मन्दिर पोखरा पर स्वच्छ जल–स्वच्छ मन का दिया गया संदेश
सन्त निरंकारी मिशन ने जल संरक्षण के लिये लोगों को किया जागरूक
तेजस टूडे सं. चन्दन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। संत निरंकारी मिशन द्वारा नगर के घासमंडी चौक स्थित रामजानकी मंदिर बौलिया पोखरा पर ‘प्रोजेक्ट अमृत’ स्वच्छ जल, स्वच्छ मन के अंतर्गत जनजागरुकता एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य जल स्रोतों को स्वच्छ रखने के साथ समाज में स्वच्छ सोच और जिम्मेदार नागरिकता का संदेश देना रहा। अभियान की प्रेरणा मिशन के पूर्व आध्यात्मिक गुरु बाबा हरदेव सिंह जी महाराज की शिक्षाओं से ली गई जिसमें प्रकृति संरक्षण, मानव कल्याण और सेवा भावना को जीवन का मूल मंत्र बताया गया है। सेवादारों ने जल को जीवन का आधार बताते हुए उसके संरक्षण की अपील किया।
इस दौरान उपस्थित लोगों को बताया गया कि जल स्रोतों में गंदगी न डालें। प्लास्टिक व अपशिष्ट पदार्थों से दूर रखें और स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं। अभियान के दौरान पोखरा परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का प्रत्यक्ष उदाहरण भी प्रस्तुत किया गया। जनजागरुकता कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वक्ताओं ने कहा कि यदि हर नागरिक अपने आसपास के जल स्रोतों की जिम्मेदारी ले तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ जल सहज रूप से उपलब्ध हो सकेगा।
इस अवसर पर मुखी अशोक प्रताप सिंह, पूर्व मुखी धर्मेंद्र मोदनवाल, शिक्षक मनोज कुमार सहित सेवादार अशोक कुमार, राम बच्चन, राम अधीन, केशव प्रसाद, सर्वेश, चंदन प्रसाद, गीता, मालती, संगीता एवं आरती आदि रहीं। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने स्वच्छता बनाए रखने, जल संरक्षण को प्राथमिकता देने और समाज में इस संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
सन्त निरंकारी मिशन ने शिवधाम बेलवाई में किया ‘प्रोजेक्ट अमृत’ कार्यक्रम
तेजस टूडे सं. चन्दन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। शिवधाम बेलवाई में संत निरंकारी मिशन के तत्वावधान में “प्रोजेक्ट अमृत–स्वच्छ जल, स्वच्छ मन” कार्यक्रम के अंतर्गत शिवधाम बेलवाई मंदिर के पोखरे मंदिर प्रांगण तथा पुलिस चौकी के परिसर की व्यापक साफ-सफाई की गई। लगभग 200 सेवादल एवं महापुरुषों ने एकजुट होकर श्रमदान किया और स्वच्छता का प्रेरणादायी संदेश दिया। यह अभियान सतगुरु बाबा हरदेव सिंह जी महाराज की प्रेरणा से विश्वभर में संचालित किया जा रहा है। अखण्डनगर मुखी रामनाथ जी, अलीपुर मुखी अमरजीत जी, हरपुर के मुखी मैकूलाल जी, सेवादल संचालक अखण्डनगर राधेश्याम जी, शिक्षक मायाराम जी, महिला इंचार्ज फूला जी, फिरोजा जी, जगदीश जी, श्रीराम जी, हरिकरन जी, बांके लाल जी सहित अन्य पदाधिकारी, सहयोगी डा० राम बहादुर, डा० दिनेश कुमार, गोरखनाथ जी, नरेन्द्र बहादुर सिंह, चन्द्रकला जी, रामदयाल जी, सबिता जी, पूर्व प्रधान दिलीप मोदनवाल सहित पिंटू प्रधान, अनेक गणमान्य जनों का विशेष सहयोग रहा। के अंत में सत्संग का आयोजन भी हुआ जहां यह संदेश दिया गया कि– “प्रदूषण अंदर हो या बाहर, दोनों हानिकारक हैं; अतः बाहरी स्वच्छता के साथ मन की स्वच्छता भी आवश्यक है।” यह आयोजन न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय कदम है, बल्कि समाज में सेवा, समर्पण और एकता का भी अनुपम उदाहरण प्रस्तुत करता है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न
जिलाध्यक्ष राजेन्द्र मिश्र एवं जिला मन्त्री अरूण सिंह ने 12वीं बार ली शपथ
तेजस टूडे ब्यूरो जयशंकर दूबे/डा. प्रदीप दूबे सुलतानपुर। प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ सुलतानपुर की जिला कार्यकारणी का शपथ ग्रहण समारोह जनपद मुख्यालय स्थित तिकोनिया पार्क में सम्पन्न हुआ। पदाधिकारियों ने शिक्षकों के अधिकार और उनके सम्मान की रक्षा लिए सदैव तत्पर रहने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। निगरानी समिति अध्यक्ष एवं प्रधानाचार्य मनोज मिश्र की उपस्थिति में जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद मिश्र एवं जिला मन्त्री अरूण सिंह ने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।
12वीं बार शपथ ग्रहण के उपरांत अध्यक्ष ने कहा कि मनोनीत पदाधिकारियों से अपेक्षा है कि आगामी शिक्षक विधायक चुनाव को ध्यान में रखकर संगठन के कार्यो में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेगे। जिला मंत्री ने शिक्षकों को भरोसा दिलाया कि संगठन के सहयोग से जनपद में शिक्षकों की समस्यायों का निस्तारण समयबद्ध और प्रमुखता से कराये जाने के लिए संघ सदैव तैयार रहता है। इसी क्रम में कोषाध्यक्ष दिनेश यादव एवं आय व्यय निरीक्षक धर्मेन्द्र सरोज ने शपथ ली। साथ ही जिला उपाध्यक्ष और संयुक्त मंत्री पद पर 10 लोगों का चयन किया गया। जिला कार्यकारणी में 18 और 11 प्रांतीय प्रतिनिधि ने शपथ ग्रहण किया।
शपथ ग्रहण करने वालों में जिला मीड़िया प्रभारी और उपाध्यक्ष अमिताभ द्विवेदी, उपाध्यक्ष अनन्त नारायण मिश्र, दुर्गा शंकर उपाध्याय, चंद्रदेव दूबे, राकेश चौधरी, श्याम बहादुर दीक्षित, सुजीत मिश्रा, प्रमोद सिंह, अशोक पाण्डेय, भूपेन्द्र सिंह रमेश तिवारी, संयुक्त मन्त्री में सफीक अहमद, मदन शर्मा, डाॅ. प्रदीप दूबे, कमला प्रसाद चौधरी, शेर बहादुर, डॉ. के.डी. यादव, किरण पाण्डेय, धर्मेन्द्र कुमार, तहसील प्रभारी में विजय प्रकाश मिश्रा, महेश शुक्ला, धर्मेन्द्र सरोज, अजय तिवारी, महेश शुक्ला, प्रान्तीय प्रतिनिधि के रूप में चन्द्रमोहन उपाध्याय, राजेन्द्र कुमार, रत्नाकर सिंह तथा जिला कार्यकारिणी सदस्य में रमेश शर्मा, रूचि दूबे, राजीव यादव, गिरिजा शंकर यादव, दीपक श्रीवास्तव, धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, राजकुमार पटेल आदि उपस्थित रहे। शपथ ग्रहण के उपरांत सभी शिक्षक एवं पदाधिकारियों ने शिक्षक हित में पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करने का संकल्प लिया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
अजगर के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
तेजस टूडे सं. विनोद कुमार केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के अकबरपुर गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास रविवार उस समय अफरा—तफरी मच गई जब टहल रहे लोगों की नजर लगभग दस फीट लंबा अजगर पड़ी। अजगर को देखते ही लोगों ने शोर मचाया जिससे मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। चूंकि विद्यालय के आस—पास बच्चों का आना-जाना रहता है, इसलिए लोगों में दहशत और बढ़ गई। ग्रामीणों ने सूझ—बूझ का परिचय देते हुए सावधानीपूर्वक अजगर को घेर लिया और कड़ी मशक्कत के बाद उसे पकड़कर बोरे में भर लिया। बाद में उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाकर छोड़ दिया गया। अजगर के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। क्षेत्रीय लोगों ने वन विभाग से मांग किया कि गांव के आस—पास झाड़ियों की नियमित सफाई कराई जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं दोबारा न हों।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
तेजस टूडे सं. विनोद कुमार केराकत, जौनपुर। रमज़ान के पवित्र माह में इबादत के लिए बच्चे भी रोज़ा रख रहे हैं। नगर पंचायत केराकत के मोहल्ला सिपाह प्रथम वार्ड नंबर 9 के निवासी पूर्व प्रधानाचार्य तुफानी खान के दोनों नातियों नें रोज़ा रखकर एक मिशाल पेश किया है। बेरोजे़दार लोगों को सीख दी कि आप को भी पवित्र माह रमज़ान में सभी लोगों को रोज़ा रखकर सवाब हासिल करना चाहिये और अपने किये गुनाहों से तौबा करना चाहिये।
सिपाह निवासी अमजद खान समाजसेवी के दोनों भांजों साहिर अली खान 7 वर्ष व तौहीद खान 8 वर्ष ने पूरे दिन का रोज़ा रखकर सब्र और अल्लाह की इबादत में वक्त बिताया। कम उम्र में रोज़ा रखकर साहिर एवं तौहीद ने न सिर्फ अपनें परिवार, बल्कि आस—पास के लोगों को भी प्रेरित किया। स्वजनों के अनुसार घर के अन्य सदस्य जब रोज़ा रखकर इबादत कर रहे थे तो साहिर एवं तौहीद दोनों भाइयों का भी मन रोज़ा रखने को मचल उठा। दोनों बच्चों ने खुद रोज़ा रखने की इच्छा जताई। घर के लोगों नें उम्र को देखते हुए उसे समझाने की कोशिश की लेकिन नन्हें रोजे़दार बच्चों की ज़िद के आगे उनकी एक न चली।
आखिरकार परिवार ने उसकी भावना (शौक) का सम्मान करते हुए दोनों बच्चों को रोज़ा रखने की इजाज़त दे दी। साहिर एवं तौहीद ने परिवार के साथ सहरी की और पूरे दिन धैर्य व संयम के साथ रोज़ा निभाया। नमाज़ के दौरान दोनों बच्चों नें अल्लाह की बारगाह में देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआएं मांगीं। शाम को अजा़न होते ही साहिर एवं तौहीद इफ्तार कर अपना पहला रोज़ा मुकम्मल किया। साहिर की मां रोशनी खानम और तौहीद की मां सकीना बानो ने बताया कि रमज़ान का माहौल और घर में इबादत देखकर बेटे के मन में रोज़ा रखने की चाह जागी। बेटे का हौंसला देखकर उन्हें फ़ख्र महसूस हुआ। नन्हे रोजे़दार के पहले रोज़े पर घर में खुशी का माहौल रहा। अल्लाह दोनों बच्चों को सेहत अता फरमाये और घर के लोगों को रिज़्क अता फ़रमाए हर बलाओं से महफूज़ रखे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
खेतासराय में निरंकारी चैरिटेबल ट्रस्ट का विशेष अभियान
तेजस टूडे सं. राकेश शर्मा खेतासराय, जौनपुर। सार्वजनिक जीवन में स्वच्छता और आंतरिक पवित्रता के महत्व को रेखांकित करते हुए निरंकारी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा रविवार को खेतासराय क्षेत्र में एक व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह अभियान संत निरंकारी मिशन के प्रेरणास्रोत बाबा हरदेव सिंह महाराज के विचारों से प्रेरित होकर आयोजित हुआ जिनका संदेश रहा है कि बाहरी स्वच्छता के साथ-साथ मन की शुद्धता भी उतनी ही आवश्यक है। अभियान के अंतर्गत खुटहन मार्ग पर स्थित सोंधी दशमी मैदान में ट्रस्ट के सेवादारों ने श्रमदान करते हुए व्यापक साफ-सफाई की। मैदान एवं आस-पास के क्षेत्र से कूड़ा-कचरा हटाकर वातावरण को स्वच्छ बनाया गया। स्थानीय लोगों ने भी इस प्रयास की सराहना किया।
सफाई अभियान के उपरांत सत्संग कार्यक्रम का आयोजन हुआ जहां वक्ताओं ने स्वच्छता को केवल सामाजिक दायित्व ही नहीं, बल्कि आध्यात्मिक साधना का भी अंग बताया। अंत में कार्यक्रम में संचालन कर रहे डॉ. अरविंद कुमार ने कहा कि ट्रस्ट समय-समय पर ऐसे जनजागरूकता अभियान संचालित करता है जिनका उद्देश्य सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता के साथ नागरिकों में जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। इस अवसर पर चेयरमैन वसीम अहमद, चिकित्सा प्रभारी सोंधी डॉ. सूर्य प्रकाश यादव, पूर्व सभासद बृजकुमार यादव, सभासद विवेक यादव, गिरीश चंद यादव, शोभनाथ, शीला, भारत कुमार, रामकृपाल, जितेंद्र कुमार समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
पारम्परिक ढंग से मनेंगे त्योहार, खलल डालने वालों पर होगी कार्यवाही: थानाध्यक्ष
होली, रमजान एवं ईद को लेकर शान्ति समिति की हुई बैठक
तेजस टूडे सं. राकेश शर्मा खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय थाना परिसर में होली, रमज़ान एवं ईद के मद्देनज़र शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए रविवार को शान्ति समिति की बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता थाना प्रभारी ने किया। इस मौके पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, धर्मगुरु, व्यापारी संगठन के पदाधिकारी, ग्राम प्रधान, सभासद तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष होली, रमज़ान एवं ईद के पर्व पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार ही मनाए जाएंगे। किसी भी प्रकार की नई परंपरा को जन्म नहीं दिया जाएगा जिससे सामाजिक समरसता और कानून-व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़े। उपस्थित सभी सदस्यों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया।
थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने स्पष्ट कहा कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने या माहौल खराब करने का प्रयास करने वाले तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से अपील किया कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जुलूस, नमाज़ अथवा अन्य धार्मिक कार्यक्रम पूर्व निर्धारित मार्ग एवं समय के अनुसार ही आयोजित किए जाएंगे।
धर्मगुरुओं एवं समाज के वरिष्ठजनों ने कहा कि हमारे त्योहार आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश देते हैं। ऐसे में सभी नागरिकों का दायित्व है कि वे प्रशासन का सहयोग करें और क्षेत्र की गंगा-जमुनी तहज़ीब को बनाए रखें। व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने भी बाजारों में शांति व्यवस्था बनाए रखने में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। अंत में थाना प्रभारी ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता है कि सभी समुदाय अपने-अपने पर्व हर्षोल्लास और शांतिपूर्वक मनायें। इस अवसर पर चेयरमैन वसीम अहमद, जगदम्बा प्रसाद पाण्डेय, शांतिभूषण मिश्रा, मनीष गुप्ता, धर्मचंद्र गुप्ता, सैय्यद ताहिर, फारूक आज़म, असलम खान, सभासद अमित सोनकर, इलियास खान, बृजनाथ जायसवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
उपजिलाधिकारी के आश्वासन पर शव का हुआ अंतिम संस्कार
विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस
तेजस टूडे सं. डा. प्रदीप दूबे सुइथाकला, जौनपुर। जिला जेल में निरुद्ध कैदी अजीत कुमार (22) की शुक्रवार देर रात उपचार के दौरान मौत के बाद परिजनों ने मुआवजा और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की थी। उपजिलाधिकारी कुणाल गौरव के आश्वासन पर रविवार अपराह्न रामपुर के कुंवर नदी घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान नायब तहसीलदार शीतला प्रसाद सिंह, क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान समेत भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
मालूम हो कि महमूदपुर गांव निवासी अजीत पुत्र बनवारी लाल को चेतरहा के राजधरपुर (गंगातारा) मजरे में चोरी के मामले में सरपतहा पुलिस ने जेल भेजा था। जेल में तबीयत बिगड़ने पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार देर शाम शव परिजनों को सौंपा गया लेकिन वे शव संस्कार करने को तैयार नहीं थे। उपजिलाधिकारी के पहुंचने और आश्वासन देने पर परिजन मान गये।
क्षेत्रीय विधायक रमेश सिंह भी रविवार शाम घाट पहुंचे। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए पुत्र वियोग को अत्यंत दुखद बताया और हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर तमाम लोगों की उपस्थिति रही।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
बरसठी में युवक की चाकू मारकर हत्या, प्रेम प्रसंग बना वजह
तेजस टूडे सं. अनुपम मौर्य बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुनीपुर गांव में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई जब गांव निवासी एक युवक का खून से लथपथ शव घर से करीब 500 मीटर दूर मंगरमू रोड की झाड़ियों में पड़ा मिला। मृतक की पहचान शुभम शुक्ला (22 वर्ष) पुत्र राजेश शुक्ला निवासी जमुनीपुर के रूप में हुई है। युवक की चाकू मारकर निर्मम हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है।
परिजनों के अनुसार शुभम शुक्ला चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था और ट्रैक्टर चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। रविवार सुबह करीब 8 बजे वह घर पर चाय पीकर बगल स्थित कम्पोजिट विद्यालय जमुनीपुर की ओर गया था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा।करीब 12 बजे गांव के ही एक लड़के द्वारा शुभम को लहूलुहान अवस्था में झाड़ियों में पड़े होने की सूचना परिजनों को दी गई जिसके बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। वहां पहुंचते ही कोहराम मच गया और पूरे गांव में अफरा-तफरी फैल गई।
सीने व पेट में कई वार, भागते समय तोड़ा दम बताया जाता है कि हमलावरों ने शुभम को झाड़ियों में ले जाकर चाकुओं से सीने और पेट पर ताबड़तोड़ वार किए। गंभीर रूप से घायल शुभम लहूलुहान हालत में जान बचाने के लिए घर की ओर भागा लेकिन कुछ दूरी पर ही सड़क किनारे झाड़ियों में गिर पड़ा जहां उसकी मौत हो गई। एक दिन पहले दी गयी थी जान से मारने की धमकी परिजनों ने बताया कि शनिवार शाम गांव में क्रिकेट खेलने के दौरान हुए विवाद में कहासुनी हुई थी जिसमें आरोपियों ने देख लेने की धमकी दी थी। परिजनों का मानना है कि इसी रंजिश के चलते इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया गया।फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर बरामद किये अहम साक्ष्य सूचना मिलते ही बरसठी थाना पुलिस, क्षेत्राधिकारी (सीओ) सहित कई थानों की भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से खून के नमूने, शराब की बोतल, पानी की बोतल तथा चाकू की टूटी हुई मुठिया बरामद कर साक्ष्य संकलन किया। प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका: एसपी ग्रामीण एसपी ग्रामीण आतिश सिंह ने बताया कि “शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तहरीर के आधार पर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से अहम साक्ष्य जुटाए हैं। शुरुआती जांच में प्रेम प्रसंग में हत्या की बात सामने आ रही है। फिलहाल तनाव को देखते हुए गांव में पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।”गांव में पुलिस फोर्स तैनात, माहौल तनावपूर्ण घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जायेगा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
आम जनता पार्टी सोशलिस्ट का कार्यकर्ता महासम्मेलन में 2027 चुनाव में भागीदारी का ऐलान
तेजस टूडे सं. बीके सिंह सिरकोनी, जौनपुर। आम जनता पार्टी सोशलिस्ट द्वारा हौज गांव में जिला कार्यकर्ता महासम्मेलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। महासम्मेलन के मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान रहे जिनका कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता योगेंद्र सिंह चौहान एवं संचालन प्रेमचंद चौहान ने किया।
महासम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि चौहान समाज कभी झुकेगा नहीं और आत्मसम्मान से कभी समझौता नहीं करेगा। अब समय आ गया है कि समाज संगठित होकर अपने अधिकारों की आवाज बुलंद करे। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव और घर-घर जाकर संगठन को मजबूत करें, ताकि समाज की प्रभावी भागीदारी सत्ता और शासन में सुनिश्चित की जा सके।
उन्होंने कहा कि जिले में चौहान समाज की जनसंख्या ढाई लाख से अधिक है। इसके बावजूद राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर अपेक्षित हिस्सेदारी नहीं मिल पाई है। यह स्थिति अब बदलेगी। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में आम जनता पार्टी सोशलिस्ट की अहम भागीदारी होगी और समाज को उसका अधिकार दिलाया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य केवल चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय, सम्मान और अवसर पहुंचाना है। शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा और राजनीतिक प्रतिनिधित्व को पार्टी की प्राथमिकताओं में शामिल बताया गया।
महासम्मेलन में जिलाध्यक्ष सूरज चौहान, दिनेश चौहान, पवन सिंह डंपी, आशीष सिंह, चंदन चौहान प्रधान हौज), सहदेव सिंह, नवीन चौहान सहित तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में सभी ने एकजुट होकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और समाज के राजनीतिक अधिकारों की लड़ाई को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। सम्मेलन में उमड़ी भीड़ और उत्साह को देखते हुए इसे आगामी चुनावी रणनीति की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
अपने बच्चों को संस्कार अवश्य दें, ताकि जीवन सुखमय हो: डा. मदन मोहन
तेजस टूडे सं. राकेश शर्मा खेतासराय, जौनपुर। अपने बच्चों को कार दें या न दे संस्कार जरूर दे, क्योंकि कार से व्यक्ति बड़ा आदमी बनता है तो संस्कार से भला आदमी बनता है और जीवन सुखमय हो जाता है।
उक्त अमृत वचन है पोरई कला ग्राम में आयोजित श्री मद्भभागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन वाराणसी से पधारे मानस कोविद डा.मदन मोहन मिश्र के। उपस्थित श्रद्धालुओं को रसपान कराते हुए कहा कि सुनीति के उपदेश से पिता की गोद से उतारे ध्रुव को परम पिता परमात्मा से मिला दिया। भगवान का नाम हमारे सभी पापों को समाप्त कर देता है। सती ने शंकर जी की बात नहीं माना। जिस कारण जल करके मर जाना पड़ा। भागवत की कथा हमारे जीवन की सारी व्यथा को समाप्त कर देती है।अनुसुइया ने अपने पति अत्रि की सेवा करके ब्रम्हा विष्णु महेश को लालना बनाकर पालना में झुला दिया। कलयुग में भगवान का नाम ही जीवन का सार है।इसके पूर्व कथा व्यास का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।इस अवसर पर कृष्णनाथ मिश्र, दिनेश मिश्र, अवधेश नारायण तिवारी, बालकिशुन राजभर, प्रधान फ़िरतू यादव, गिरीश मिश्र आदि उपस्थित रहे। अंत में कार्यक्रम आयोजक उमाशंकर मिश्र ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।