Day: March 6, 2025

  • खुलासा: सिंचाई की पाइप पर बाइक चढ़ाने के विरोध से नाराज दबंगों ने जघन्य हत्या को दिया था अंजाम

    खुलासा: सिंचाई की पाइप पर बाइक चढ़ाने के विरोध से नाराज दबंगों ने जघन्य हत्या को दिया था अंजाम

    खुलासा: सिंचाई की पाइप पर बाइक चढ़ाने के विरोध से नाराज दबंगों ने जघन्य हत्या को दिया था अंजाम

    बीते दिनों युवक को पीटकर मौत के घाट उतारने की घटना का हुआ सनसनीखेज खुलासा
    लालगंज कोतवाली क्षेत्र के अजबी गांव का है मामला, पुलिस ने 5 को दबोच कर भेजा जेल
    तेजस टूडे सं.
    अनुभव शुक्ला
    रायबरेली। पुलिस अधीक्षक यशवीर जी के नेतृत्व में जिले की पुलिस ने 24 घंटे के भीतर लालगंज के किसान हत्या काण्ड का सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या कांड से जुड़े पांच युवाओं को गिरफ्तार किया है। हत्या के पीछे का कारण युवा पीढ़ी का रास्ते से भटक जाने की मिसाल है। मामला लालगंज कोतवाली क्षेत्र के अजबी गांव का है जहां सर्वेश पाल नाम का किसान अपने खेत में पानी लगाए था। पानी सड़क की दूसरी तरफ से पॉलीथीन पाइप के ज़रिये लाया गया था उसी दौरान ऐहार मजरे का ही रहने वाला प्रदीप उधर से बाइक सवार होकर निकला। प्रदीप ने पानी ले जा रहे पॉलीथीन पाइप पर बाइक चढा दी। मृतक सर्वेश ने प्रदीप को गाली दे दी। प्रदीप ने गाली से आहत होकर अपने युवा साथियों को यह कहकर बुला लिया कि आ जाओ, लड़ाई हो गई है। कुछ ही पल में प्रदीप के सात की संख्या में युवा मित्र वहां डंडो और लोहे की रॉड के साथ मौके पर पहुंच गये। प्रदीप ने सर्वेश की ओर इशारा किया तो सभी उस पर टूट पड़े। लाठी डंडों से लैस युवाओं ने सर्वेश को पीट—पीट कर मार डाला।
    इस दौरान सर्वेश को बचाने दो अन्य किसान साथी वहां पहुंचे तो उनको भी लाठी—डंडों से इन लोगों ने पीट डाला। चीख—पुकार सुनकर आस—पास के लोग मौके पर पहुंचे तो सभी युवक वहां से फरार हो गये। सर्वेश व उसके दो अन्य साथी किसानों को गांव वाले आनन अस्पताल लेकर पहुंचे थे। अस्पताल में डाक्टरों ने सर्वेश को मृत घोषित कर दिया जबकि दो अन्य साथी किसान खतरे से बाहर बताये गये। इस काण्ड को चुनौती की तरह लेते हुए एसपी यशवीर सिंह ने 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी प्रदीप समेत हत्या में शामिल कुल पांच युवाओं को गिरफ्तार कर लिया। 3 अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। एएसपी संजीव सिन्हा ने हत्याकाण्ड का खुलासा करते हुए बताया कि यह युवाओं की टोली हैं जिसने महज टशन में किसान को पीट पीट कर मार डाला।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • होलिका दहन स्थल को लेकर गैर हिन्दू समुदाय कर रहा विरोध

    होलिका दहन स्थल को लेकर गैर हिन्दू समुदाय कर रहा विरोध

    होलिका दहन स्थल को लेकर गैर हिन्दू समुदाय कर रहा विरोध

    तेजस टूडे सं.
    तरूण चौबे
    सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्रामसभा गोपालपुर में होलिका दहन स्थल को लेकर विवाद हो गया था। ग्रामीणों का कहना है कि सैकड़ों वर्षों से जिस स्थान पर परंपरागत रूप से होलिका दहन होता आ रहा है, वहां अब गैरहिंदू समुदाय द्वारा आपत्ति जताई जा रही है। एक पक्ष चाहता है कि परंपरागत स्थल पर ही दहन हो जबकि दूसरा पक्ष होलिका दहन के स्थान परिवर्तन की मांग कर रहा है। स्थिति को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारी गांव पहुंचकर होलिका दहन के लिए एक नवीन स्थान चिन्हित कर दिए हैं लेकिन प्रशासन के इस निर्णय का विरोध करते हुए उक्त ग्राम निवासी शिवकुमार मोदनवाल ने पुलिस अधीक्षक के जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत की है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • मोटरसाइकिलों की आमने—सामने हुई टक्कर में दो की हुई मौत, 3 घायल

    मोटरसाइकिलों की आमने—सामने हुई टक्कर में दो की हुई मौत, 3 घायल

    मोटरसाइकिलों की आमने—सामने हुई टक्कर में दो की हुई मौत, 3 घायल

    सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गौर गांव के समीप का है मामला
    तेजस टूडे सं.
    विरेन्द्र यादव
    सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के कोठवार जंगीपुर खुर्द मार्ग के सुल्तानपुर गौर गांव के समीप दो अनियंत्रित मोटरसाइकिल की जोरदार आमने सामने में टक्कर से मोटरसाइकिल पर सवार 2 लोगों की मौत हो गई
    तथा 3 गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों को एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल भर्ती कराया दिया तथा जांच पड़ताल में जुट गई है।
    जानकारी के अनुसार जंगीपुर खुर्द गांव निवासी राणा सिंह का पुत्र रत्नाकर सिंह मुन्ना 30 वर्ष अपने साथी के साथ बुधवार की रात मोटरसाइकिल से जौनपुर जा रहे थे। दूसरी तरफ से मोटरसाइकिल से सुक्खीपुर नगर के निवासी छेदीलाल का पुत्र आशीष यादव 25 वर्ष अपने कुछ साथियों के साथ सुल्तानपुर गौर गांव के समीप से गुजर रहा था तभी दोनों अनियंत्रित मोटरसाइकिल आमने सामने में जोरदार टक्कर हो गई जिसमें दोनों मोटरसाइकिल पर सवार करीब 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों मोटरसाइकिल की टक्कर इतनी जोरदार थी कि आवाज सुनते ही आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर देखा कि सड़क के बीचों-बीच 5 लोग गंभीर रूप से घायल पड़े हुए हैं।
    ग्रामीणों ने आनन—फानन में इसकी सूचना 112 पुलिस को दिया जिस पर मौके पर पहुंचकर एम्बुलेंस की सहायता से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने दो को मृतक घोषित कर दिया। इसकी जानकारी परिजनों को मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पिता के मौत से पुत्री के सर पर से साया उठ गया। पत्नी रश्मि सिंह मां का रो—रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह ने शव को कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस भेज दिये और जांच पड़ताल में जुट गये। थाना प्रभारी ने बताया कि दो मोटरसाइकिल से आमने—सामने में जोरदार टक्कर हो गई जिसमें दो की मौके पर मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायलो का इलाज चल रहा है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • जौनपुर में आबकारी दुकानों की हुई ई—लाटरी

    जौनपुर में आबकारी दुकानों की हुई ई—लाटरी

    जौनपुर में आबकारी दुकानों की हुई ई—लाटरी

    तेजस टूडे ब्यूरो
    जौनपुर। जनपद में आबकारी दुकानों की ई-लाटरी की प्रक्रिया प्रेक्षागृह कलेक्ट्रेट में पर्यवेक्षक/मंडलायुक्त वाराणसी कौशलराज शर्मा के निर्देशन तथा जिलाधिकारी/लाइसेंस प्राधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र और पुलिस अधीक्षक डा0 कौस्तुभ की उपस्थिति में सम्पन्न हुई।
    इस दौरान बताया गया कि जौनपुर में प्रथम चरण की ई-लॉटरी में 280 देशी मदिरा दुकानों, 160 कंपोजिट शॉप एक मॉडल शॉप और 57 भांग की दुकानों का व्यवस्थापन हुआ। प्रथम चरण में जनपद जौनपुर की सभी दुकानें व्यवस्थित हो गई हैं तथा प्रथम चरण में ही जनपद जौनपुर का व्यवस्थापन शत-प्रतिशत हो गया है।
    मंडलायुक्त कौशलराज शर्मा ने कहा कि नए आवंटन अब ई लॉटरी के माध्यम से किये जा रहे हैं। साथ ही कंपोजिट शॉप की व्यवस्था भी की गई है। ई लॉटरी के माध्यम से चयन में पारदर्शिता आएगी तथा चयन प्रक्रिया में आसानी होगी।
    इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट इशिता किशोर, जिला आबकारी अधिकारी विष्णु प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • मोटरसाइकिल सवार ने साइकिल सवार को मारी टक्कर

    मोटरसाइकिल सवार ने साइकिल सवार को मारी टक्कर

    मोटरसाइकिल सवार ने साइकिल सवार को मारी टक्कर

    तेजस टूडे सं.
    पंकज बिन्द
    महराजगंज, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के महराजगंज बाजार में मोटरसाइकिल सवार युवक ने साइकिल सवार युवक को सामने से टक्कर मार दी जहां साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार उमरी खुर्द निवासी विजय प्रताप बिन्द (45) पुत्र रामफेर बाजार में सरसों की पेराई करने के लिए बाजार आया था। वापस लौटते समय महाराजगंज बाजार में मोटरसाइकिल सवार युवक ने सामने से टक्कर मार दी जिसमें गंभीर रूप से घायल है। वहीं राहगीरों ने डायल 112 पर फोन करके पुलिस को जानकारी देते हुए एम्बुलेंस की सहायता से स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। समाचार लिखे जाने तक हालत नाजुक बताई जा रही है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • डीएम—एसपी ने जिला शान्ति समिति की बैठक, दिये आवश्यक निर्देश

    डीएम—एसपी ने जिला शान्ति समिति की बैठक, दिये आवश्यक निर्देश

    डीएम—एसपी ने जिला शान्ति समिति की बैठक, दिये आवश्यक निर्देश

    तेजस टूडे ब्यूरो
    जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक डॉ0 कौस्तुभ की उपस्थिति में जिला शांति समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई।
    इस मौके पर जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि रमजान महीने और होली पर्व के दृष्टिगत जनपद में विद्युत आपूर्ति, पेयजल, साफ-सफाई सुनिश्चित कर ली जाय। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत को निर्देशित किया कि अपने क्षेत्र में मस्जिदों और ईदगाह की सफाई, चूने का छिड़काव सहित अन्य व्यवस्थाएं कराना सुनिश्चित करें। होलिका दहन स्थल के आस—पास सफाई करने हेतु निर्देश दिया गया।
    अधीक्षण अभियंता विद्युत को निर्देश दिया कि यदि कहीं जर्जर तार हो तो उसे तत्काल बदल दिये जायं। त्योहारों के दौरान निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति बनी रहे। किसी भी प्रकार की विद्युत समस्या न आने पाए। इसके लिए कंट्रोल रूम की स्थापना करते हुए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाय। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सीसीटीवी कैमरे को चेक कर लिया जाए और यदि कोई सीसीटीवी खराब है तो उसे तत्काल ठीक करना सुनिश्चित किया जाय।
    शांति समिति के सदस्यों ने निर्णय लिया कि जनपद में होली के दिन मध्यान्ह् 12 बजे तक ही रंग खेला जाए। जिसके क्रम में जिलाधिकारी ने समस्त जनपदवासियों को आगामी त्यौहारों की बधाई देते हुए अपील किया कि जनपद में होली के दिन मध्यान्ह् 12 तक ही रंग खेला जाय तथा आपसी सद्भाव और भाईचारे के साथ त्यौहार मनाया जाय।
    अभिहित अधिकारी खाद्य को निर्देशित किया कि आगामी त्योहारों के दृष्टिगत खाद्य पदार्थों के नमूने संकलित किया जाय जिसमें दूध, खोवा सहित अन्य दुग्ध पदार्थो आदि में मिलावट करने वालों पर कार्यवाही की जाय। इसके लिए अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को निर्देशित किया कि एक समिति बनाकर मिलावट करने वालों पर कार्यवाही करे।
    जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी क्षेत्राधिकारी और उपजिलाधिकारी तहसीलों में भी शांति समिति की बैठक करना सुनिश्चित करें। सभी को निर्देशित दिया कि त्योहार रजिस्टर को अनिवार्य रूप से पढ़ लिया जाय। त्योहारों के दौरान कोई नई परंपरा नहीं शुरू की जाए। सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों के प्रसार से बचे। सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों का प्रसार करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
    पुलिस अधीक्षक में कहा कि जौनपुर बुद्धिजीवियों का शहर है, इसलिए आगामी त्यौहारों को गंगा जमुनी की तहजीब रखते हुए मनाया जाए। सभी एसडीएम व सीओ तहसीलों पर भी शांति समिति की बैठक करना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि माहौल खराब करने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सौरभ कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयवर चैहान, अपर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह, उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी सहित शांति समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • चन्दवक पुलिस ने वारंटी को किया गिरफ्तार

    चन्दवक पुलिस ने वारंटी को किया गिरफ्तार

    चन्दवक पुलिस ने वारंटी को किया गिरफ्तार

    तेजस टूडे सं.
    अमित जायसवाल/कृष्णा सिंह
    चंदवक, जौनपुर। थानाध्यक्ष तेज बहादुर सिंह के निर्देश के क्रम में चलाए गए अभियान के क्रम में धारा 279, 337, 427 भादंवि न्यायिक एसीजेएम प्रथम वाराणसी सम्बंधित वारंटी बिरजू यादव पुत्र गुल्लू यादव निवासी अमिलिया सानी थाना चन्दवक को दबिश देकर चौकी प्रभारी पतरही उ.नि. धर्मेन्द्र दत्त मय हमराह द्वारा गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी पतरही उ.नि. धर्मेन्द्र दत्त, हे.का. बलवंत सिंह आदि शामिल रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • शार्ट सर्किट से दुकान में लगी आग से लाखों का हुआ नुकसान

    शार्ट सर्किट से दुकान में लगी आग से लाखों का हुआ नुकसान

    शार्ट सर्किट से दुकान में लगी आग से लाखों का हुआ नुकसान

    तेजस टूडे सं.
    विरेन्द्र यादव
    सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के कोठवार बाजार में वीके कॉस्मेटिक गिफ्ट सेंटर ऑनलाइन ग्राहक सेवा केंद्र दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गयी जिससे दुकान के अंदर सारा सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से लोगों की सहायता से आग पर काबू पा लिया लेकिन तब तक सारा सामान जलकर राख हो गया।
    बता दें कि काजी बाजार निवासी आकाश गुप्ता कोठवार बाजार में वीके कॉस्मेटिक गिफ्ट सेंटर ऑनलाइन ग्राहक सेवा केंद्र की दुकान है। रोज की तरह जब वह बुधवार रात को दुकान बंद करके घर चला गया। इसी दौरान लगभग 10:30 बजे कोटवार बाजार से संदीप खरवार ने आकाश गुप्ता को फोन पर सूचना दिए कि उसकी दुकान में आग लग गई है।
    सूचना मिलते ही आकाश आनन-फानन में मौके पर पहुंचकर देखा की दुकान मे लगी आग विकराल रूप धारण कर लिया है। शोर—गुल के बाद आस—पास के लोग मौके पर पहुंच गए। इसकी सूचना पुलिस को दिए मौके पर पुलिस पहुंचकर ग्रामीणों की सहायता से आग पर काबू पा लिया, तब तक दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • लाइफ डेण्टल केयर हास्पिटल पर निःशुल्क दांत शिविर आयोजित

    लाइफ डेण्टल केयर हास्पिटल पर निःशुल्क दांत शिविर आयोजित

    लाइफ डेण्टल केयर हास्पिटल पर निःशुल्क दांत शिविर आयोजित

    तेजस टूडे ब्यूरो
    जौनपुर। लाइफ़ डेंटल केयर हॉस्पिटल शाहगंज पड़ाव पर निःशुल्क दांत शिविर का आयोजन हुआ जहां ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरी क्षेत्र के रोगियों ने अपने दांतों का चेकअप कराया। दांतों के चेकअप के बाद निःशुल्क दवा का वितरण भी किया गया। दांतों की साफ़ सफाई के लिए डॉ. अरीबुज़ज़्मा ने उसके उपाय बताये और ठंडा गर्म से दांतों के कैसे बचाया जाय, उसके बारे में रोगियों को जानकारी दिया। दर्जनों की संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग, बच्चे आदि रोगी उपलब्ध थे। इस अवसर पर सीनियर मैनेजर जैग़म, महिला देवी, मोहम्मद आसिफ़, शिशिर मौर्य सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • जिला अस्पताल में 10 फीसदी त्वचा की बीमारी आ रहे मरीज

    जिला अस्पताल में 10 फीसदी त्वचा की बीमारी आ रहे मरीज

    जिला अस्पताल में 10 फीसदी त्वचा की बीमारी आ रहे मरीज

    मार्च महीने में आर्टीकेरिया बीमारी के मरीज बढ़े
    सुबह—शाम गर्म कपड़े का प्रयोग न करने से हो रही समस्या
    चिकन पॉक्स जैसी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं बच्चों से लेकर बुजुर्ग
    तेजस टूडे ब्यूरो
    शुभांशू जायसवाल
    जौनपुर। मौसम में बदलाव के चलते त्वचा संबंधी रोग बढ़ने लगे हैं। प्रतिदिन सौ मरीजों में से 10 प्रतिशत ऐसे मरीज आ रहे हैं जिन्हें आर्टीकेरिया जैसी बीमारी हो रही है। बच्चों में चिकन पाक्स और बुजुर्गों में अधेड़ी जैसी बीमारी बढ़ने लगी है। फरवरी और मार्च में वायरल इंफेक्शन मामले बढ़ गये हैं।
    उमानाथ सिंह जिला पुरुष अस्पताल के चर्म रोग विशेषज्ञ डा. अमरदीप कुमार ने बताया कि एंटी वायरल दवा के साथ पानी अधिक पीएं। कम से कम दिन में 4 लीटर पानी अवश्य पीएं। दस मरीज मुहासा, दस मरीज दाद, दस बाल झड़ने के मरीज आ रहे हैं। बुजुर्गों में आधे शरीर में फफोले पड़ जाते हैं। गर्म कपड़ों को सुबह शाम पहने। ठंड गरम से अधेड़ी जैसी बीमारी हो सकती है। 7 दिन के लिए आइसोलोट हो जाएं। अपना साबुन, टावल अलग रखे। बाहर न निकलें। धूप से बचाव करें।
    उन्होंने बताया कि एलर्जी के मरीज अधिक आ रहे हैं। पानी भरा दाना होता है तो तत्काल डाक्टर से संपर्क करें। 50 वर्ष से अधिक उम्र वालों में अधेड़ी की समस्या होती है। इसमें शरीर के आधे हिस्से में दर्द होता है। इस मौसम में चमड़ा शुष्क हो जाता है। होली में इस तरह के मरीजों को दिक्कत होगी। नारियल तेल, मोस्चराइजर का प्रयोग करें। सुबह-शाम ठंड से बचाव करें। इससे कई बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। हल्की लाली व खुजली हो तो सावधान हो जाएं। चिकन पाक्स की सम्भावना बढ़ जाती है। जिला पुरुष अस्पताल में प्रतिदिन एक हजार से अधिक की ओपीडी होती है। इसमें सौ से अधिक मरीज चर्म रोग की समस्या लेकर आते हैं।

    ——इनसेट——
    पार्किंग की नहीं है व्यवस्था
    जौनपुर। जिला पुरुष अस्पताल में पार्किंग की व्यवस्था न होने से दूर-दराज से आने वाले मरीजों को दिक्कत होती है। इसके अलावा सरकारी एम्बुलेंस भी बड़ी मशक्कत से अंदर तक पहुंच पाता है। दो पहिया वाहन बेतरतीब ढंग से खड़ा रहने से यह समस्या और भी विकट हो जाती है। फायर सेंसर के लिए पाइप लाइन बिछाने को लेकर गड्ढा खोदा गया। पाइप तो बिछा दी गई लेकिन उसको दुरुस्त नहीं किया गया जिसका ईंट बेतरतीब ढंग से जगह-जगह रखा हुआ है। वाहनों को सही ढंग से लगाने के लिए गार्ड भी केवल कोरम पूरा करते हैं।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • जिलाधिकारी ने शूटिंग रेंज चंदौखा का किया निरीक्षण

    जिलाधिकारी ने शूटिंग रेंज चंदौखा का किया निरीक्षण

    जिलाधिकारी ने शूटिंग रेंज चंदौखा का किया निरीक्षण

    कहा— शूटिंग रेंज में 25 व 50 मीटर राइफल रेंज का होगा उच्चीकरण
    तेजस टूडे ब्यूरो
    ममता शर्मा
    अलीगढ़। जिलाधिकारी संजीव रंजन ने गुरूवार को शूटिंग रेंज चंदौखा का निरीक्षण किया जहां मुख्य प्रशिक्षक नरेन्द्र मोहन सक्सेना ने बताया कि शूटिंग रेंज में अब तक कुल 50 पंजीकरण हुए हैं जबकि वर्तमान में लगभग 08-10 नियमित एवं अनियमित प्रशिक्षणार्थी आते हैं। डीएम ने 25 व 50 मीटर राइफल रेंज के उच्चीकरण के लिए एडीएम सिटी को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान डीएम ने भी राइफल से लक्ष्य पर निशाना साधा। साथ ही सम्पूर्ण शूटिंग रेंज परिसर का निरीक्षण करते हुए एडीएम सिटी को निर्देशित किया कि रेंज की बेहतरी के लिए विभिन्न प्रकार के प्रस्ताव तैयार करें। उन्हों मुख्य प्रशिक्षक के अनुरोध पर एडीएम को 25 व 50 मीटर राइफल रेंज के उच्चीकरण के लिए आरईडी से जल्द से जल्द आगणन तैयार कराने के निर्देश दिये। इस अवसर पर तमाम सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • Untitled post 267480

    एसएसपी के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने की शान्ति समिति की बैठक

    तेजस टूडे ब्यूरो
    ममता शर्मा
    अलीगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अमृत जैन ने सर्किल बरला अन्तर्गत थाना विजयगढ़, अकराबाद व थाना अकराबाद के गांव कोडियागंज, पिलखना में आगामी त्योहारों के दृष्टिगत कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु थाना क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों, व्यापारियों, धर्मगुरूओं, डिजिटल वालंटियर्स के साथ शान्ति समिति की बैठक किया। इस दौरान त्योहारों को आपस में मिलजुलकर शान्ति व सौहार्दपूर्वक मनाने की अपील करते हुये अफवाहों व झूठी खबरों पर ध्यान न देने तथा अफवाहों को फैलने से रोकने आदि के सम्बन्ध में आमजन को जागरूक किया।
    इस दौरान समाज में शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने, अफवाहों व झूठी खबरों पर ध्यान न देने तथा अफवाहों को फैलने से रोकने आदि के सम्बन्ध में आमजन को जागरूक करते रहने हेतु अपील की गयी। सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक और भड़काऊ पोस्ट को बिना किसी जांच पड़ताल के शेयर न करें। किसी भी समाज विशेष के खिलाफ कोई टिप्पणी नहीं करें। ऐसा करने वालों के खिलाफ एवं किसी भी प्रकार की भ्रामक अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही होगी। भड़काऊ एवं अफवाह फैलाने वालों की सोशल मीडिया पर सतत निगरानी रखी जा रही है। बैठक में क्षेत्राधिकारी बरला गर्वित सिंह, थाना प्रभारी विजयगढ़, अकराबाद सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी कर रहे 5 शिक्षक गिरफ्तार

    फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी कर रहे 5 शिक्षक गिरफ्तार

    फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी कर रहे 5 शिक्षक गिरफ्तार

    तेजस टूडे ब्यूरो
    एम अहमद
    श्रावस्ती। जनपदीय जांच समिति द्वारा कराई जा रही विभागीय जांच के क्रम संज्ञान में आया कि जनपद में कुछ शिक्षक फर्जी दस्तावेज के माध्यम से बेसिक शिक्षा विभाग/विद्यालय में नौकरी कर रहे हैं। जांच में प्रकाश में आने पर जिलाधिकारी अजय द्विवेदी व पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया के निर्देशन में बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा बर्खास्तगी की कार्यवाही की गई। खण्ड शिक्षा अधिकारी हरिहरपुर रानी, जमुनहा व सिरसिया की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत कर फर्जी शिक्षक आलोक गुप्ता उर्फ किशन गुप्ता निवासी ईश्वरचंद नगर थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात व प्रदीप कुमार पुत्र लालजी ग्राम इस्माइल पुर तहसील घाटमपुर जनपद कानपुर नगर व जितेन्द्र सिंह पुत्र राम औतार निवासी भोगीसागर तहसील भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात व उमेश मिश्र पुत्र प्रेम चंद्र निवासी रामपुर तप्पा कनैला थाना कलवारी जनपद बस्ती व सुशील कुमार पुत्र राम सजीवन निवासी ग्राम परेहरापुर जनपद कानुपर देहात को गिरफ्तार कर जेल रवाना किया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • बच्चों में रचनात्मक विकास शिक्षक अपनी कुशलता के साथ प्रतिभा निखार लाने का दायित्व निभायें

    बच्चों में रचनात्मक विकास शिक्षक अपनी कुशलता के साथ प्रतिभा निखार लाने का दायित्व निभायें

    बच्चों में रचनात्मक विकास शिक्षक अपनी कुशलता के साथ प्रतिभा निखार लाने का दायित्व निभायें

    पलहीपट्टी प्राथमिक विद्यालय का वार्षिकोत्सव सम्पन्न, बच्चों ने की सराहनीय प्रस्तुति
    तेजस टूडे सं.
    अतुल राय
    वाराणसी। भारत के भविष्य बच्चों के सर्वांगीण विकास का दायित्व शिक्षक के कार्यकुशलता पर निर्भर होता है। रचनात्मक विकास कर प्रतिभा निखार लाने का कार्य करें ताकि बच्चे जीवन में ऊंचाइयां हासिल कर सके।प्राथमिक विद्यालय पलहीपट्टी विकास खंड हरहुआ में वार्षिकोत्सव उद्घाटन अवसर पर बच्चों, अभिभावकों व शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी हरहुआ पंकज कुमार ने व्यक्त किया। बच्चों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया। बच्चों ने नृत्य, गीत, झांकी सहित अन्य मनमोहक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की। साथ ही समूह नृत्य पर खूब धमाल मचाया। वार्षिकोत्सव में प्राथमिक शिक्षक संघ हरहुआ के ब्लॉक अध्यक्ष राजेश्वर सिंह, एसआरजी राजीव सिंह, आशुतोष पांडेय, एआरपी अरविंद सिंह, प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर सिंह, सहायक अध्यापक अंजू शर्मा, दीप्ति सिंह, मीनू सिंह, दिनेश गुप्ता, शिक्षामित्र रानी देवी, अभिभावकजन सहित स्कूल के बच्चे उपस्थित रहे। मंच का संचालन आशुतोष पांडेय एआरपी ने किया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • चोलापुर थाने पर की गयी शान्ति समिति की बैठक

    चोलापुर थाने पर की गयी शान्ति समिति की बैठक

    चोलापुर थाने पर की गयी शान्ति समिति की बैठक

    तेजस टुडे सं.
    अतुल राय
    वाराणसी। त्योहारों के मद्देनजर चोलापुर थाने में शान्ति समिति की बैठक की गई जहां थाना क्षेत्र के प्रधान, पूर्व प्रधान, बीडीसी और संभ्रांत लोगों ने हिस्सा लिया। बैठक एसीपी सारनाथ डॉ.अतुल अंजान त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई जहां प्रभारी निरीक्षक चोलापुर राकेश गौतम ने मौजूद लोगों से कानून व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग करने की अपील किया। लोगों से उनके गांवों की समस्याओं के बारे में जानकारी किया। खास तौर पर होलिका दहन वाली जगहों पर किसी प्रकार के वाद विवाद की आशंका वाले स्थानों की जानकारी जुटाई। लोगों से अपील की गई कि त्योहार के दौरान अराजकता फैलाने वाले तत्वों को चिन्हित कर पुलिस को सूचना दें। सभी से सौहार्दपूर्वक त्योहार मनाने की अपील की गई।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • मण्डलायुक्त एवं जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आबकारी दुकानों के आवंटन के लिये हुई ई-लाटरी

    मण्डलायुक्त एवं जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आबकारी दुकानों के आवंटन के लिये हुई ई-लाटरी

    मण्डलायुक्त एवं जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आबकारी दुकानों के आवंटन के लिये हुई ई-लाटरी

    तेजस टूडे ब्यूरो
    एम अहमद
    श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश शासन एवं आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश द्वारा निर्धारित समय सारिणी के अनुसार वर्ष 2025-26 में संचालित होने वाली आबकारी दुकानों के आवंटन हेतु ई-लॉटरी प्रक्रिया आज कलेक्ट्रेट सभागार में संपादित की गयी। मंण्डलायुक्त, देवीपाटन मण्डल, गोण्डा शशि भूषण लाल सुशील के पर्यवेक्षण में जिलास्तरीय समिति जिसमें जिलाधिकारी/लाइसेंस प्राधिकारी अध्यक्ष अजय द्विवेदी तथा पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया, सहायक आबकारी आयुक्त बभनान आसवनी, गोण्डा व जिला आबकारी अधिकारी, श्रावस्ती सदस्य थे जिनके द्वारा ई लॉटरी संपन्न की गयी।
    संपन्न होने वाली ई-लॉटरी प्रक्रिया में देशी शराब की कुल 70, कम्पोजिट शॉप की कुल 66 तथा भांग की कुल 15 दुकानों का व्यवस्थापन किया गया। देशी शराब की 70 दुकानों हेतु कुल 765 आवेदन पत्र, कम्पोजिट शॉप की 66 दुकानों हेतु कुल 587 आवेदन पत्र तथा भांग की 15 दुकानों हेतु कुल 51 आवेदन पत्र प्राप्त हुये थे। इस प्रकार कुल 151 आबकारी दुकानों में 1403 आवेदन प्राप्त हुये थे जिसमें कुल 151 आवेदकों का चयन किया गया। प्राप्त कुल 1403 आवेदन पत्रों से प्रोसेसिंग फीस के रूप में कुल लगभग रू0 6.80 करोड़ प्राप्त हुये।
    प्राप्त कुल आवेदन पत्रों को ई-लॉटरी हेतु मार्क कर उनकी सूची लॉटरी परिसर के बाहर चस्पा किया गया। उक्त ई-लॉटरी प्रक्रिया में जिलास्तरीय समिति एवं उपस्थित आवेदकों के समक्ष ई-लॉटरी पोर्टल पर सर्वप्रथम सिमुलेशन प्रोसेस द्वारा आवेदकों के चयन होने के समान अवसर को दिखाया गया। इसके पश्चात् रैण्डमाइजेशन प्रक्रिया द्वारा सर्वप्रथम देशी शराब की दुकानों का आवंटन किया गया। यही प्रक्रिया कम्पोजिट शॉप एवं भांग की दुकानों में भी अपनायी गयी। इस प्रकार जनपद-श्रावस्ती में आबकारी दुकानों का ई-लॉटरी प्रक्रिया से शत-प्रतिशत व्यवस्थापन पूर्ण हुआ।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • अहिरौला-कप्तानगंज मार्ग पर अब गाड़ियां नहीं चलतीं

    अहिरौला-कप्तानगंज मार्ग पर अब गाड़ियां नहीं चलतीं

    अहिरौला-कप्तानगंज मार्ग पर अब गाड़ियां नहीं चलतीं

    धरना प्रदर्शन चलता है, वहीं जारी रहेगा: भाकिस
    तेजस टूडे ब्यूरो
    देवी प्रसाद शर्मा
    आजमगढ़। अखिल भारतीय किसान सभा के जिलाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ कामरेड के नेतृत्व में करनपुर इटौरा गांव के लोगों ने गांव के पंचायत भवन पर पहुंचकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। 9 मार्च को मडना में प्रस्तावित धरने के समर्थन में अनुसूचित व राजभर बस्ती के लोग बड़ी संख्या में एकत्रित होकर सरकार की नितियों के विरोध में प्रदर्शन किया किसान सभा को अपना समर्थन दिया।
    किसान सभा के जिलाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ कामरेड के समर्थन बड़ी संख्या में धरने में पहुंचने का आश्वासन दिया। त्रिलोकीनाथ ने बताया कि अब तक लगभग 35 गांवों में चौपाल के माध्यम से बड़ी संख्या में हर वर्ग के लोगों का समर्थन मिल रहा है। हर गांव से सैकड़ों की संख्या में 9 मार्च को पहुंचेंगे। धरना प्रदर्शन के माध्यम से सरकार तक समस्या के निदान को अपनी आवाज पहुंचाने को आर-पार की लड़ाई, धरना व चक्काजाम के माध्यम से सरकार तक 5 सूत्रीय मांग रखी जायेगी।
    मांग है कि अहरौला कप्तानगंज मार्ग तुरंत ठीक किया जाय। किसानों, मजदूरों के एक लाख से अधिक विजयी बिल को माफ करने बिजली का निजीकरण बंद हो। किसानों के गन्ना पर्ची पार्दर्शी ढंग से देने व खेतों में खड़े गन्ना की किसान हित में तौल कराने को पर्ची। अस्पताल से उपलब्ध कराने आदि मांगें शामिल हैं। वहीं गांव के ग्रामीणों ने खुले नाले का मामला उठाया। कहा कि नाले पर पटिया नहीं है जिससे जानवरों के साथ दुर्घटना हो चुकी है। बच्चों के लिए ख़तरा बना हुआ है।
    इस अवसर पर रामनयन, बरखू, पूर्व प्रधान विशंभर, मुन्नी लाल, गया, रामबली, वंशू, सोनू, धर्मेन्द्र, श्रीराम, मुनीता, इसरावती, विद्या, प्रभावती माधुरी, गीता, सुशीला, देवराजी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • सांसद ने की सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा

    सांसद ने की सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा

    सांसद ने की सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा

    तेजस टूडे ब्यूरो
    शिवमंगल अग्रहरि
    चित्रकूट। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक गुरुवार को सांसद कृष्णा देवी शिवशंकर पटेल की अध्यक्षता में कलेक्टरेट सभागार में आयोजित की गई। जिसमें सांसद ने सरकारी योजनाओं व विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में सांसद ने समस्त विभागों द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं सहित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों से कहा कि क्षेत्र के सतत विकास के लिए कटिबद्ध होकर कार्य करें। लंबित पड़े विकास कार्यों को अगली बैठक के पहले प्रत्येक दशा में सभी पूर्ण कराकर कार्यवाही प्रस्तुत करें। सांसद ने राष्ट्रीय कृषि विकास योजना की समीक्षा पर भूमि संरक्षण अधिकारियों को निर्देश दिए कि खेत तालाब योजना का लाभ अधिक से अधिक किसानों को दिलाए तथा खेत तालाब की सूची सदस्यों को भी उपलब्ध कराए। प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा में समिति के सदस्यों ने अवगत कराया कि नगर पंचायत मऊ में आवास के लिए आवेदन पर समस्या हो रही है। इस पर जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने डूडा के अधिकारियों से कहा कि अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत मऊ से संपर्क कर इस प्रकरण को निस्तारित कराए। जल जीवन मिशन की समीक्षा पर अधिशासी अभियंता जल निगम ने बताया कि जल जीवन मिशन के कार्यों को तेजी से कराया जा रहा है। साथ ही जिन गांव की गलियों का निर्माण कार्य कर दिया गया है, उन ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधानों से प्रमाण पत्र भी लिया जा रहा है तथा जलापूर्ति कराई जा रही है। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि जिन गांवों में जलापूर्ति की सप्लाई कराई जा रही है, उसकी सूची भी सदस्यों को दी जाए। सांसद ने जिलाधिकारी से कहा कि जल जीवन मिशन के कार्यों की एक समिति बनाकर जांच कराए। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रत्येक विकासखंड स्तर पर जल जीवन मिशन के कार्यों के सम्बन्ध में ग्राम प्रधानों से बैठक करके फीडबैक लिया गया है तथा जो कमियां बताई गई है, उन पर जल निगम को निर्देश देकर कार्यो को कराया जा रहा है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सांसद ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से कहा कि शिवरामपुर से सिंहपुर तक नहर की पटरी की सड़क अत्यधिक खराब है, उसको तत्काल ठीक कराया जाए ताकि लोगों का आवागमन सुचार रूप से हो सके। राष्ट्रीय राजमार्ग प्रयागराज के अधिकारियों से कहा कि मोहरवां राजापुर के पुल का निर्माण कार्य तेजी से कराया जाए। कहा कि संसद सदस्य स्थानीय क्षेत्र विकास कार्यक्रम के अंतर्गत जो कार्य कराए गए हैं, उसकी सूची भी सभी सदस्यों को उपलब्ध कराए। सांसद ने मंडी समिति कर्वी के अंदर जल भराव फैली गंदगी को अच्छी तरह से साफ कराने को कहा। जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देश दिए कि तत्काल इस कार्य को कराकर अवगत कराए। बैठक का संचालन परियोजना निदेशक डीआरडीए सच्चिदानंद प्रसाद द्वारा किया गया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, ब्लॉक प्रमुख पहाड़ी सुशील द्विवेदी, मानिकपुर अरविंद मिश्रा, रामनगर गंगाधर मिश्रा, समिति के सदस्य द्वारिका सिंह पटेल, सांसद प्रतिनिधि अंकुर सिंह पटेल, मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर, संयुक्त विकास आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल बांदा अरविंद कुमार, अपर जिलाधिकारी न्यायिक राजेश प्रसाद, प्रभागीय वनाधिकारी प्रत्यूष कटियार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ भूपेश द्विवेदी, उप निदेशक कृषि राजकुमार, डीसी मनरेगा धर्मजीत सिंह, डीसी एनआरएलएम ओमप्रकाश मिश्र, जिला पंचायत राज अधिकारी इंद्र नारायण सिंह सहित सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • राष्ट्रीय प्रभारी ने उठाया गौशालाओं की बदहाली का मुद्दा

    राष्ट्रीय प्रभारी ने उठाया गौशालाओं की बदहाली का मुद्दा

    राष्ट्रीय प्रभारी ने उठाया गौशालाओं की बदहाली का मुद्दा

    तेजस टूडे ब्यूरो
    शिवमंगल अग्रहरि
    चित्रकूट। जय बजरंग सेना की श्री रामचरितमानस अभियान की राष्ट्रीय प्रभारी अर्चना नितिन उपाध्याय ने सरकार का ध्यान गौवंश संरक्षण और ग्राम पंचायतों में गौशालाओं की बदहाल स्थिति की ओर आकृष्ट किया है। साथ ही मंदाकिनी सफाई का मुद्दा भी उठाया है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार के लिए गौवंश संरक्षण एक प्रमुख मुद्दा रहा है, लेकिन प्रशासनिक लापरवाही और ग्राम प्रधानों की आपसी खींचतान के चलते इस दिशा में अपेक्षित सुधार नहीं हो सका है। आए दिन गौशालाओं से मिल रही नकारात्मक खबरें किसानों के विश्वास को कमजोर कर रही हैं। ऐसे में सरकार को 2027 से पहले ही इस मुद्दे पर कोई ठोस नीति बनानी चाहिए जिससे किसानों को राहत मिले और सरकार की उपलब्धियों में यह एक सफल मॉडल के रूप में प्रस्तुत किया जा सके। इसके साथ ही चित्रकूट की मंदाकिनी नदी की अविरलता और निर्मलता का मुद्दा भी उठाते हुए अर्चन नितिन उपाध्याय ने कहा कि नदी सफाई के नाम पर केवल दिखावा किया जा रहा है, जबकि नालों का गंदा पानी आज भी मंदाकिनी में गिर रहा है। श्रद्धालु इस गंदे पानी में स्नान और आचमन करने को मजबूर हैं, जिससे मानव स्वास्थ्य और पर्यावरण पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। जय बजरंग सेना के संरक्षक मदन गोपाल महराज ने वास्तविक विकास से जुड़े मुद्दों को उठाते हुए प्रशासन को सचेत किया कि केवल कागजी योजनाओं से जनता संतुष्ट नहीं होगी, बल्कि जमीनी स्तर पर प्रभावी कार्यवाही की आवश्यकता है। अपील की कि गौवंश संरक्षण और मंदाकिनी नदी की सफाई के लिए ठोस कदम उठाएं, ताकि किसानों और श्रद्धालुओं को राहत मिल सके और क्षेत्र का वास्तविक विकास संभव हो सके।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • परम तत्व की साधना ही है दर्शन: एसपी

    परम तत्व की साधना ही है दर्शन: एसपी

    परम तत्व की साधना ही है दर्शन: एसपी

    तेजस टूडे ब्यूरो
    शिवमंगल अग्रहरि
    चित्रकूट। जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय में योग विषय पर चल रही तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का गुरुवार को समापन हुआ। जिसमें विद्वानों ने अपने विचार प्रस्तुत किए। समापन समारोह में पुलिस अधीक्षक डॉ. अरुण कुमार सिंह ने कहा कि दर्शन का संबंध संवेदना से है। तत्व से परम तत्व की साधना ही दर्शन है। उन्होंने कहा कि विज्ञान के निरुत्तर होने पर दर्शन का ही सहारा लिया जाता है। समस्त वैश्विक समस्याओं के निदान में दर्शन की भूमिका अपरिहार्य है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो शिशिर कुमार पांडेय ने कहा कि संसार के संस्कारों के चक्र से मुक्ति अपने से बड़ों के उद्बोधन से ही मिलती है। योग हमको प्रत्येक व्यक्ति से आत्मिक रूप से जोड़ने की प्रेरणा देता है। प्रयागराज विश्वविद्यालय के प्रो जटाशंकर तिवारी ने कहा कि योग द्वारा हम चारों पुरुषार्थों की प्राप्ति कर सकते हैं। समापन समारोह में वाराणसी के डॉ राजेश कुमार चौरसिया, दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय के डॉ नीतू तिवारी ने इस अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी के अपने अनुभवों को साझा किया। संगोष्ठी के संयोजक डॉ हरिकांत मिश्र ने तीन दिवसों की विस्तृत आख्या प्रस्तुत की। बताया कि संगोष्ठी में विश्व के विभिन्न देशों से 76 शोध पत्र प्रस्तुत किए गए। समापन समारोह से पूर्व तकनीकी सत्र में डॉ. उत्तम सिंह, डॉ. नीरज कुमार पांडेय, डॉ. ऋषिकांत पांडेय, डॉ. रजनीश कुमार सिंह, डॉ. ईश नारायण द्विवेदी, अल्पना सिंह, ममता कुशवाहा, चंदन सिंह, अर्चना यादव, आरती सिंह ने अपने शोध पत्र प्रस्तुत किये। कार्यक्रम का संचालन डॉ. गोपाल कुमार मिश्र एवं डॉ. भविष्या माथुर ने किया। इस मौके पर प्रयागराज विश्वविद्यालय के प्रो. डीएन यादव, अधिष्ठाता डॉ. महेंद्र कुमार उपाध्याय, डॉ. विनोद कुमार मिश्र, डॉ. निहाररंजन मिश्र, डॉ. अमित अग्निहोत्री, डॉ. गुलाबधर, डॉ. दुर्गेश कुमार मिश्र, डॉ. प्रमिला मिश्रा, डॉ. शांत कुमार चतुर्वेदी, डॉ. संध्या पांडेय, डॉ. रमा सोनी, डॉ. मुकुंद मोहन पांडेय, रवि प्रकाश शुक्ल, दिलीप कुमार, डॉ. अमिता त्रिपाठी, डॉ. सुनीता श्रीवास्तव, डॉ. पवन कुमार दुबे, डॉ. अमित द्विवेदी, डॉ. अजय कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • उप महानिरीक्षक ने भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र की सुरक्षा का लिया जायजा

    उप महानिरीक्षक ने भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र की सुरक्षा का लिया जायजा

    उप महानिरीक्षक ने भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र की सुरक्षा का लिया जायजा

    तेजस टूडे ब्यूरो
    एम. अहमद
    श्रावस्ती। वी. विक्रमण उप-महानिरीक्षक क्षेत्रक मुख्यालय एसएसबी लखीमपुर खीरी ने अमरेन्द्र कुमार वरुण कमान्डेंट 62वीं वाहिनी के साथ दिनांक 05 और 06 मार्च 2025 को 62वीं वाहिनी एसएसबी भिनगा के अंतर्गत भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। 5 मार्च को वाहिनी मुख्यालय में लोक निर्माण विभाग एवं एसएसबी के अधिकारियों संग बैठक की इसके बाद उन्होंने सीमा चौकी सुईया व तरुसमा कार्यक्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सीमा की सुरक्षा स्थिति की विस्तृत समीक्षा की और वहां तैनात एसएसबी जवानों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और सीमा चौकी में रात्रि विश्राम किये। सीमा क्षेत्र का निरीक्षण और सीमा चौकी का भ्रमण के उपरांत विक्रमण क्षेत्रक मुख्यालय लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हो गए। इस मौके पर निरूपेश कुमार, उप कमांडेंट के साथअन्य अधिकरी व जवान उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • सीएम डैशबोर्ड पर विकास कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    सीएम डैशबोर्ड पर विकास कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    सीएम डैशबोर्ड पर विकास कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    तेजस टूडे ब्यूरो
    एम. अहमद
    श्रावस्ती। देवीपाटन मंडल गोण्डा के आयुक्त शशि भूषण लाल सुशील एक दिवसीय भ्रमण हेतु जनपद श्रावस्ती पहुंचे। तत्पश्चात् आयुक्त महोदय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के अधिकारियों के साथ सीएम डैशबोर्ड पर विकास कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में आयुक्त ने संचालित विभागीय योजनाओं की समीक्षा के दौरान सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शी एवं बेहतर ढंग से किया जाए, ताकि सरकार की योजनाओं से वंचित लोगों को जोड़ा जा सके और उनकी समस्याओं का भी बुनियादी समाधान हो सके। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी सीएम डैशबोर्ड पर अपने-अपने रैंकिंग में अपेक्षित सुधार लाएं और टीम भावना के साथ कार्य करके जनपद की रैंकिंग बढ़ाने में अपनी महती भूमिका निभायें। उन्होंने यह भी कहा कि अब सीएम डैशबोर्ड पर विभिन्न विभागों द्वारा दर्शायी गई प्रगति रिपोर्ट की निरन्तर समीक्षा की जा रही है। इसलिए विकास कार्यो में तेजी लाकर जनपद की रैंकिंग में सुधार लाएं। उन्होने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। इसलिए जनता के हित में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर जन-जन को लाभान्वित किया जाए। इसके लिए प्रतिदिन आईजीआरएस और सीएम डैशबोर्ड पर अंकित प्रगति की स्वयं समीक्षा करें। उन्होंने कहा कि श्रावस्ती आकांक्षात्मक जनपद में शामिल है, यहां स्वास्थ्य, शिक्षा में काफी सुधार की सम्भावना है। इसके लिए चिकित्सालयों में डॉक्टरों की उपस्थिति एवं परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित किया जाए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने आयुक्त महोदय को अवगत कराया कि माह फरवरी, 2025 में जनपद श्रावस्ती को 23वीं रैंक प्राप्त हुई है। जिसमें माह-फरवरी, 2025 में जनपद श्रावस्ती को कुल 85 कार्यक्रमों में से 58 कार्यक्रमों में ए$ व ए श्रेणी, 6 कार्यक्रमों में बी श्रेणी, 4 कार्यकमो में सी श्रेणी, 4 कार्यकमो में डी श्रेणी, 2 कार्यकमों में ई श्रेणी एवं 11 कार्यक्रमों में छ। प्राप्त हुआ है। अतिरिक्त ऊर्जा, ग्राम्य विकास, उद्यान, ऊर्जा, कृषि, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, पंचायतीराज, दुग्ध विकास, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन, पशुधन, माध्यमिक शिक्षा, लोक निर्माण, सहकारिता, महिला एवं बाल विकास, श्रम एवं सेवायोजन, सिचाई एवं जल संसाधन विभागो के कार्यकमो में ए$ एवं ए ग्रेड प्राप्त हुआ है। अल्पसंख्यक कल्याण, ग्रामीण अभियंत्रण, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति, नियोजन, पर्यटन, प्राथमिक शिक्षा, पिछडा वर्ग कल्याण, लोक निर्माण, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम, समाज कल्याण, लोक शिकायत (निर्माण कार्य) विभागों के कार्यक्रमों में श्रेणी यथा-सी, डी व ई श्रेणी प्राप्त हुये हैं। माह फरवरी, 2025 में प्रदर्शित योजनाओं में से प्रदेश में दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति (पिछडा वर्ग) योजना में जनपद टॉप-5 में है। माह फरवरी, 2025 में प्रदर्शित योजनाओं में से प्रदेश में मनरेगा एवं सीटी स्कैन सेवाओं में अन्तिम 5 जनपदों में है। वहीं बैठक से नदारद पाये गये अधिशासी अभियंता विद्युत को आयुक्त महोदय ने कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनुभव सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जिलास्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • स्कूली छात्र—छात्राओं ने निकाली सड़क सुरक्षा रैली

    स्कूली छात्र—छात्राओं ने निकाली सड़क सुरक्षा रैली

    स्कूली छात्र—छात्राओं ने निकाली सड़क सुरक्षा रैली

    तेजस टूडे ब्यूरो
    अश्वनी सैनी
    उन्नाव। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के संडीला रोड स्थित पब्लिक स्कूल में गुरुवार को छात्र छात्राओं द्वारा स्थानीय पुलिस प्रशासन के सहयोग से सड़क सुरक्षा अभियान के तहत नगर के प्रमुख मार्गों पर रैली निकाली गई। रैली के दौरान नागरिकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। बांगरमऊ क्षेत्राधिकारी अरविंद कुमार ने जगह जगह रैली रोककर नागरिकों को बताया कि क्षेत्र में दिन-प्रतिदिन सड़क दुर्घटनाऐं बढ़ती जा रही हैं। इसी कारण बच्चों के माध्यम से आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा से सम्बंधित नियमों के पालन का संदेश दिया जा रहा है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार सिंह ने छात्र छात्राओं के साथ गाड़ी चला रहे नाबालिग बच्चों को वाहन न चलाने की हिदायत दी। साथ ही सड़क यातायात के नियमों की जानकारी भी दी। इस अवसर पर बच्चों द्वारा लखनऊ मार्ग चौराहे पर नुक्कड़ नाटिका प्रस्तुत कर सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। रैली में छात्र छात्राओं के साथ प्रबंधक रिजवान अहमद, उपप्रधानाचार्य अंजु बाजपेई, भावना पटेल, मानसी, प्रिया, नेहा व शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी शामिल रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • राष्ट्रीय लोक अदालत व यातायात नियमों के प्रति चला जागरूकता अभियान

    राष्ट्रीय लोक अदालत व यातायात नियमों के प्रति चला जागरूकता अभियान

    राष्ट्रीय लोक अदालत व यातायात नियमों के प्रति चला जागरूकता अभियान

    तेजस टूडे ब्यूरो
    एम. अहमद
    श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया के निर्देशन में जनपद में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार व यातायात नियमों के प्रति विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत प्रभारी यातायात मो. शमीम व उनकी टीम द्वारा थाना कोतवाली भिनगा क्षेत्र में कस्बा भिनगा, खरगौरा मोड़, लक्ष्मणपुर बाजार व सेमरी चौराहे पर तथा थाना सोनवा क्षेत्र में कस्बा लक्ष्मण नगर व अन्य मुख्य बाजारों में लाउड हेलर के माध्यम से दिनांक 08.03.2025 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में आमजन को अवगत कराकर लंबित वादों व चालानों के शीघ्र निस्तारण हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को तत्काल मदद पहुंचाने के संबंध में नागरिकों को जागरूक किया गया। अभियान के दौरान जनपद के विभिन्न स्थानों पर सड़कों के किनारे अनाधिकृत रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई कर उन्हें हटवाया गया। इसके अतिरिक्त, सघन चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • चचेरे भाई की शादी से एक दिन पहले युवक की ट्रैक्टर से हुई मौत

    चचेरे भाई की शादी से एक दिन पहले युवक की ट्रैक्टर से हुई मौत

    चचेरे भाई की शादी से एक दिन पहले युवक की ट्रैक्टर से हुई मौत

    तेजस टूडे ब्यूरो
    देवी प्रसाद शर्मा
    आजमगढ़। जनपद के निजामाबाद थाना क्षेत्र के भटवा की मस्जिद बाजार के पास बुधवार की रात ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। गुरुवार को उसके चचेरे भाई की शादी है। वह शादी की खरीदारी कर घर लौट रहा था। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। निजामाबाद थाना क्षेत्र के करीमपुर गांव निवासी आशीष सोनकर 28 वर्ष मेहदी लगाने का काम करता था। उसके चचेरे भाई की गुरुवार को शादी है। वह खरीदारी के लिए बजार गया था। रात करीब आठ बजे वह बाइक से घर लौट रहा था। भटवा की मस्जिद के पास पहुंचा था कि इस दौरान ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे लेकर शहर के एक निजी अस्पताल पहुंचे, डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वह तीन भाई में बड़ा था, मौत की सूचना परिवार में मिलने पर कोहराम मच गया। शादी की खुशियों पर मातमी सन्नाटा छा गया है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • यूपी व जम्मू के बीच की 51 हजारी कुश्ती बराबरी पर छुटी

    यूपी व जम्मू के बीच की 51 हजारी कुश्ती बराबरी पर छुटी

    यूपी व जम्मू के बीच की 51 हजारी कुश्ती बराबरी पर छुटी

    जगापट्टी के कुश्ती दंगल में 80 कुश्तियां बराबरी पर रहीं
    तेजस टूडे ब्यूरो
    जितेन्द्र सिंह चौधरी/घनश्याम सिंह
    रामेश्वर, वाराणसी। स्थानीय क्षेत्र के जगापट्टी गांव में स्व. रामसुन्दर त्रिपाठी,धनपत पहलवान,बाबा पहलवान व गंगा पहलवान के स्मृति में अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल का उदघाटन रविवार को गढ़वाघाट आश्रम के शिष्य भारती प्रसाद व रोहनिया विधायक डा.सुनील पटेल ने फीता काटकर पहलवानों का हाथ मिलाकर शुभारम्भ किया।इस अवसर उन्होंने कहा कि ग्रामीण परिवेश में ऐसे कुश्ती का आयोजन समय-समय पर होने से पहलवानों का मनोबल बढ़ता है। यह देश के लिए गौरव की बात है। कुश्ती दंगल में 51 हजारी कुश्ती यूपी के लालजी (तेंदुई) व जंबू के राकेश के बीच हुआ जिसमें काफी गर्मी गम के बीच कुश्ती अंत में बराबरी पर छूट गई। दीपक यादव (जगापट्टी) ने चंदन यादव (गयासेठ)धोबिया पाट मारकर चित करते हुये जगापट्टी का गौरव बढ़ाया। वहीं कुश्ती दंगल में मंगलाबीर, जगापट्टी, डीएलडब्ल्यू, मुर्दहा, तेन्दुई, ककरहिया, चौबेपुर, डुहिया, छाहि, मुंगवार, कछवां, मिर्जापुर, चक्का, चमाव सहित आदि जगहों के सैकड़ो पहलवानों की कुश्ती हुयी। जिसमें अधिकतर कुश्तीयां बराबरी पर रही।सबसे बड़ी कुश्ती 51 हजार की हुयी। दंगल में धानी भगत, कैलाश यादव, लहरु यादव, महाबली त्रिपाठी, सपा के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़,डॉक्टर राकेश सिंह, डॉक्टर अभिषेक पाण्डेय,ग्राम प्रधान घनश्याम सिंह यादव,संजय यादव (महंत), राजेश यादव, रामधारी, शंभू यादव, मनोहर यादव, दयाशंकर मौर्य, रतन यादव, शम्भू त्रिपाठी सहित आदि लोगों का सहयोग सराहनीय रहा। कुश्ती संयोजक सुरेन्द्र यादव, गोपी यादव, रामकिशन यादव व बबलू यादव ने आये हुए पहलवानों व अतिथियों का माल्यार्पण कर साफा बांधकर सम्मानित किया। संचालन रामसेवक मास्टर राजेश यादव क्षमा यादव व निर्णायक की भूमिका कुंवर यादव, राजेश यादव, अशोक, जगदंबा, आनंद और रविंद्र मिश्रा रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • सीमा सड़क संरेखण के लिये एसएसबी और लोक निर्माण विभाग ने किया संयुक्त सर्वेक्षण

    सीमा सड़क संरेखण के लिये एसएसबी और लोक निर्माण विभाग ने किया संयुक्त सर्वेक्षण

    सीमा सड़क संरेखण के लिये एसएसबी और लोक निर्माण विभाग ने किया संयुक्त सर्वेक्षण

    तेजस टूडे ब्यूरो
    एम. अहमद
    श्रावस्ती। भारत-नेपाल सीमा पर आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने और सीमा सड़क संरेखण को सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से आज 06 मार्च 2025 को अमरेंद्र कुमार वरुण कमांडेंट 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल भिनगा एवं गंगा सिंह उदावत कमान्डेंट 42वीं वाहिनी बहराइच की अगुवाई में एसएसबी की सर्वे टीम से निरीक्षक/अभियांत्रिकी अनिल थपालियाल व अन्य और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मनीष कुमार यादव अधिशासी अभियंता, शौर्य सिंह सहायक अभियंता और शम्मी अली कनिष्ठ अभियंता की टीम के साथ ककरदरी वनक्षेत्र में संयुक्त सर्वेक्षण किया गया। यह सर्वेक्षण नो मैन लैंड के समीप सीमा सड़क के सही संरेखण को निर्धारित करने हेतु आयोजित किया गया था। इस मौके पर अधिकारियों ने क्षेत्र का गहन निरीक्षण किया और विभिन्न भू-तकनीकी व सुरक्षा पहलुओं को ध्यान में रखते हुए संभावित मार्गों का मूल्यांकन किया। संयुक्त सर्वेक्षण का उद्देश्य सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना, गश्त व्यवस्था को आसान बनाना और आवागमन में सुधार लाना है। इस पहल से सीमावर्ती ग्रामीण क्षेत्रों को भी यातायात की बेहतर सुविधाएँ मिलेंगी और आपातकालीन परिस्थितियों में राहत व बचाव कार्यों में तेजी आएगी।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • श्रीमद्भागवत कथा प्रारम्भ होने के पहले निकाली गई विशाल कलश यात्रा

    श्रीमद्भागवत कथा प्रारम्भ होने के पहले निकाली गई विशाल कलश यात्रा

    श्रीमद्भागवत कथा प्रारम्भ होने के पहले निकाली गई विशाल कलश यात्रा

    तेजस टूडे ब्यूरो
    रूपा गोयल
    अतर्रा, बांदा। स्थानीय क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत गुमाई अनथुवा में श्रीमद्भागवत कथा प्रारम्भ होने से पहले विशाल मंगलमय कलश यात्रा निकाली गई जो गुमाई ग्राम में अनेकों देवी कुलदेवी क्षेत्र के देव महादेव मंदिरों में पूजन दर्शन परिक्रमा करते हुए विप्र वंधुओं द्विवेदी परिवार के सहयोग से यज्ञ अनुष्ठान जाप पूजा पाठ कथा अमृतमई रस वर्षा में शामिल रहे सैकड़ों लोगों ने भजन कीर्तन करते हुए यात्रा निकाली गई। मुख्य यजमान और व्यासजी को पुष्प मालाओं से स्वागत किया गया। कन्याओं ने मंगल कलश लेकर जगत कल्याण हेतु यज्ञ का प्रारम्भ किया। पंडित विश्वनाथ प्रसाद मिश्रा पुजारी जी ने शांति पाठ किया और ढोलक झांझ मंजीरा के साथ आचार्य अरुण मिश्रा, पुजारी पंडित विश्वनाथ प्रसाद मिश्रा, मोहन द्विवेदी, पंडित गोपाल द्विवेदी, पंडित सोहन लाल द्विवेदी, पंडित चंदर बाबू द्विवेदी, पंडित कुंडली द्विवेदी, पंडित सरमन द्विवेदी, पंडित शम्भू दयाल गौतम, पंडित रेवा गौतम, तुलसा द्विवेदी, रानी द्विवेद्वी, आशा रानी गौतम, निर्मला शुक्ला, कुंती शुक्ला, ऋतु, राधा, सुधा, सरोज, वंदना, रामवती, सीमा राघव आदि शामिल रहे। यज्ञ मंडप में कलश स्थापित कर आचार्य अरुण मिश्रा ने बताया कि यह महान आयोजन पंचम वेद भागवत महापुराण कथा मानव कल्याण हेतु पित्रों की मुक्ति और मनुष्य को अमृतमयी प्रशाद रूपी सुख शांति समृद्धि और सफलता प्राप्त होती रहे इस भावना से यह आयोजन किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाले देव ऋषि मुनि इष्ट देव गुरुओं को नमन करते हुए कलशों में उनको विराजमान होने को पूजा पाठ परिक्रमा किया जाता है और धर्म मय भजनों के साथ वातावरण को शुद्ध करने हेतु प्रार्थना करते हुए यज्ञ अनुष्ठान जाप पूजा पाठ किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों को अमृतमयी सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली प्राप्त हो इस भावना से वैदिक मंत्रों से यह आयोजन सफल बनाने को तत्पर रहते हैं। यह कथा ग्राम ग़ुमाई में 6 मार्च से प्रारंभ होकर 12 मार्च तक चलेगी। समय 3 बजे से कथा शाम 6 बजे तक चलेगी। जिसमें भक्त आकर कथा का श्रवण कर अपने जीवन नैय्या को पार लगाएं।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • न्याय के लिये दर—दर भटक रहीं शहीद सीओ की पत्नी

    न्याय के लिये दर—दर भटक रहीं शहीद सीओ की पत्नी

    न्याय के लिये दर—दर भटक रहीं शहीद सीओ की पत्नी

    तेजस टूडे ब्यूरो
    रूपा गोयल
    बांदा। बहुचर्चित बिकरु हत्याकाण्ड के बलिदानी सीओ देवेंद्र मिश्रा की पत्नी आशा मिश्रा इन दिनों न्याय के लिए दर-दर भटक रही हैं। जहां एक तरफ उत्तर प्रदेश की योगी सरकार जीरो टॉलरेंस पर काम करने का दावा कर रही है। वहीं शहीद सीओ की पत्नी न्याय की आस लगाए बैठी है। शहीद सीओ की संपत्ति में आशा मिश्रा के देवरों ने उनका मकान हड़प लिया है और मकान में घुसने नहीं दिया जा रहा। शहीद सीओ की पत्नी आशा मिश्रा अपने मकान में जाती भी है तो उसे जान से मारने की धमकी मिल रही है। आपको बतातें चले कि पूरा मामला बांदा नगर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ए ब्लॉक आवास विकास कालोनी का है। जहां बीते माह विकरु कांड के शहीद सीओ देवेंद्र मिश्रा की पत्नी आशा मिश्रा एक शादी समारोह में बांदा आई हुई थी। इस दौरान जब वह अपने आवास पर पहुंची तो उसके मकान के बाहर ताला लगा हुआ मिला। जिस वजह से वह परेशान होकर पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के चौखट पर पहुंची और वहां उन्होंने एक तहरीर दी की उनके मकान पर उनके देवरों ने उनके हिस्से के मकान में कब्जा कर लिया है और मकान में रखे सारे सामान की चोरी कर ली है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने नगर कोतवाली में चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है। फिलहाल अभी तक सामान की ना तो बरामद की हुई है और ना ही चोर पकड़े गए हैं। नगर कोतवाली थाना पुलिस ने जब इस मामले की तहकीकात की तो पता चला की संपत्ति का विवाद इस मकान का चल रहा है। हालांकि इस मकान में तीन दावेदार हैं जिसमें पहले दावेदार शहीद सीओ देवेंद्र मिश्रा की पत्नी आशा मिश्रा की है तो वहीं आशा मिश्रा के दो देवर भी उसी मकान के दावेदार हैं। आशा मिश्रा ने न्यायालय में एक रिट दायर किया है। उस रिट में स्टे लगा हुआ है। उसके बावजूद भी दबंग देवरो ने मकान के ऊपरी हिस्से में निर्माण कार्य कर लिया है। जोकि न्यायालय के आदेशों की धज्जियां उड़ाई है। जिस पर पुलिस ने अब तक किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की है। आशा मिश्रा का कहना है कि इस मकान के सिर्फ तीन ही दावेदार हैं बाकी सात बहनों ने जो हलफनामा दिया है वह पूरी तरह से फर्जी है। आशा मिश्रा ने वीआईपी न्यूज़ के जिला संवाददाता से कहा कि अगर मुझे न्याय नहीं मिलेगा तो मैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास पर अपने परिवार सहित आत्मदाह करूंगी। फिलहाल पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने मामले को संज्ञान में लेकर दो टीम गठित कर दी है और जल्द से जल्द निपटारे की बात कह रही है। अब देखना यह होगा कि आशा मिश्रा को न्याय कब तक मिल पाता है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • बुन्देलखण्ड राष्ट्र समिति की महत्वपूर्ण कार्य योजना बैठक सम्पन्न

    बुन्देलखण्ड राष्ट्र समिति की महत्वपूर्ण कार्य योजना बैठक सम्पन्न

    बुन्देलखण्ड राष्ट्र समिति की महत्वपूर्ण कार्य योजना बैठक सम्पन्न

    तेजस टूडे ब्यूरो
    रूपा गोयल
    बांदा। बुन्देलखण्ड राज्य आन्दोलन को नई गति देने के लिए बुंदेलखंड राष्ट्र समिति की महत्वपूर्ण कार्य योजना बैठक अक्षरा कुटी, बिसंडा में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के शीर्ष नेतृत्व ने आंदोलन की भावी रणनीति पर विचार-विमर्श किया। बैठक में बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के केंद्रीय अध्यक्ष प्रवीण पांडेय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अब आंदोलन को और मजबूती देने के लिए जन-जन तक पहुंचना होगा। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड की समृद्धि और विकास के लिए अलग राज्य की स्थापना अनिवार्य है और इसके लिए समिति पूरी प्रतिबद्धता के साथ संघर्ष कर रही है। इस अवसर पर संगठन महामंत्री यज्ञेश गुप्ता ने कहा कि संगठन का विस्तार किया जाएगा और अधिक से अधिक युवाओं, किसानों एवं समाज के अन्य वर्गों को जोड़ा जाएगा। बैठक में क्षेत्रीय संयोजक प्रेम सागर, प्रेम नारायण पांडेय, संदीप दुबे, अजय सहित अन्य प्रमुख पदाधिकारी एवं क्षेत्रीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में तय किया गया कि आगामी दिनों में विभिन्न जिलों में जागरूकता यात्राएं, जनसभाएं और हस्ताक्षर अभियान चलाए जाएंगे। साथ ही 23-25 मार्च को झांसी में आयोजित राष्ट्रीय कार्यकर्ता कार्यशाला की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। बुंदेलखंड राष्ट्र समिति ने इस बैठक के माध्यम से स्पष्ट कर दिया कि उनका आंदोलन अब और तेज होगा और तब तक नहीं रुकेगा, जब तक बुंदेलखंड को स्वतंत्र राज्य का दर्जा नहीं मिल जाता।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • गैस पाइपलाइन डालने के नाम पर शहरवासियों को मिला अव्यवस्थाओं की सौगात

    गैस पाइपलाइन डालने के नाम पर शहरवासियों को मिला अव्यवस्थाओं की सौगात

    गैस पाइपलाइन डालने के नाम पर शहरवासियों को मिला अव्यवस्थाओं की सौगात

    शहर से लेकर गांव तक कर रखे हैं गड्ढे
    तेजस टूडे ब्यूरो
    रूपा गोयल
    बांदा। शहर में इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड कंपनी द्वारा गैस पाइपलाइन डालने का काम 10 महीने से किया जा रहा है जिससे लोगों वह सरकार को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, तीन माह हो चुके हैं अभी तक इन्होंने गड्ढे नहीं पूरे। मामला बांदा शहर के सिविल लाइन इलाके का है जहां गैस कंपनी द्वारा गैस की पाइपलाइन डालने का काम हो रह है कंपनी द्वारा जगह-जगह पर बड़े-बड़े गड्ढे किए जा रहे हैं जहां पर इन गड्ढों के कारण पानी की पाइपलाइन टूट गई हैं और रोडो पर बड़े-बड़े गद्दे हो गए हैं जिससे सरकार को भी राजस्व का नुकसान हो रहा है आए दिन लोग गड्ढे में गिर रहे हैं। लोगों को गड्ढों में गिरने का खतरा बना हुआ है। गैस पाइप लाइन डालने वालों के पास कोई परमिशन नहीं वार्ड मेंबर राममिलन वर्मा ने बताया कि यह रोड पीडब्ल्यूडी की है, वो जिम्मेदार, पर मेरे वार्ड में इन्होंने खुदाई की तो मना किया गया। परमिशन के बिना मेरा वार्ड नहीं खोदेंगे। वहीं पीडब्ल्यूडी विभाग का कहना है कि हमारी बनाई हुई रोडों को कंपनी द्वारा क्षतिग्रस्त किया जा रहा है और हमसे परमिशन भी नहीं लिया गया है। हम इनकी शिकायत विभागीय स्तर से करेंगे और साथ ही राजस्व की भरपाई भी गैस कंपनी की तरफ से वसूली जाएगी। वहीं सहायक अभियंता राकेश कुमार (पीडब्ल्यूडी) बांदा का कहना है कि 7 करोड़ की लागत से जेल रोड में ग्रीन गैस द्वारा नई बनी रोड को काट दी गई है। बड़े—बड़े गड्ढे हो गए। मौके पर पहुंच कर मैंने देखा सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे कर दिए गए जिसकी लिखित शिकायत कार्यवाही की जाएगी। अपने उच्च अधिकारियों सहित कमिश्नर और डीएम को भी अवगत कराया जाएगा। संबंधित फर्म के खिलाफ एफआईआर की जाएगी जो हमारा नुकसान हुआ है। खुले हुए एरिया की नपाई कर पेनल्टी लगाई जाएगी। रिकवरी कर कंपनी और ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर करेंगे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • ब्लाक ओपनिंग कार्यक्रम का किया गया आयोजन

    ब्लाक ओपनिंग कार्यक्रम का किया गया आयोजन

    ब्लाक ओपनिंग कार्यक्रम का किया गया आयोजन

    तेजस टूडे ब्यूरो
    रूपा गोयल
    बबेरू, बांदा। स्थानीय ब्लाक परिसर का जहां गुरुवार की दोपहर जिला पेयजल एवं स्वच्छता समिति बांदा द्वारा प्रायोजित अंबर प्रेस प्राइवेट लिमिटेड लखनऊ द्वारा विकास खण्ड बबेरू एवं बिसंडा में ब्लॉक ओपनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नुक्कड़ नाटक एवं अन्य गतिविधियों के माध्यम से जल संरक्षण व स्वच्छता के बारे में जागरूक किया गया है। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख रमाकांत सिंह पटेल, खंड विकास अधिकारी गरिमा अग्रवाल, एडीओ पंचायत की उपस्थिति में अंबर प्रेस लखनऊ से जिला समन्वयक इंद्रभूषण राय, गणेश प्रशांत, मोहित, रिंकी, माया आदि लोग मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • डीएम ने बोर्ड परीक्षा कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण

    डीएम ने बोर्ड परीक्षा कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण

    डीएम ने बोर्ड परीक्षा कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण

    तेजस टूडे ब्यूरो
    देवी प्रसाद शर्मा
    आजमगढ़। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल द्वारा यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 के अंतर्गत हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत गांधी गुरुकुल इंटर कॉलेज भंवरनाथ आजमगढ़ में इंटरमीडिएट की चल रही परीक्षा का निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने प्रत्येक परीक्षा कक्षों का निरीक्षण किया एवं विद्यालय में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे का भी अवलोकन किया। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज आजमगढ़ में बनाए गए बोर्ड परीक्षा-2025 कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • डीएम ने सीएचसी सिरौली गौसपुर का लिया जायजा

    डीएम ने सीएचसी सिरौली गौसपुर का लिया जायजा

    डीएम ने सीएचसी सिरौली गौसपुर का लिया जायजा

    एक्सपायर दवा मिलने पर कार्रवाई के दिये निर्देश
    तेजस टूडे ब्यूरो
    गोविन्द वर्मा
    बाराबंकी। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी व सीएमओ ने सिरौलीगौसपुर सीएचसी व 100 बेड अस्पताल का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने सीएचसी में बने दवा भण्डार का निरीक्षण किया जिसमें उन्हें एक्सपायर दवा मिली। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आदेश दिया कि एक टीम गठित कर इसकी जांच की जाए तब तक इसमें ताला लगाया जाए। जिलाधिकारी ने सभी डॉक्टरों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि सभी लोग समय से अस्पताल पहुँचे। जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार जिन पैसों को आम जनता के लिए खर्च कर रही है उसका सीधा लाभ आम जनता को मिलना चाहिए।किसी भी प्रकार की दवाइयां बाहर से न लिखी जाए। एक दिन में जितने भी मरीजों को दवाइयां दी जाती हैं उनकी डॉक्टर द्वारा लिखी गई पर्ची के साथ अलग रजिस्टर पर भी डिटेल्स होनी चाहिए। दूसरी तरफ संयुक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिरौली गौसपुर परिसर में फैली गंदगी को लेकर नाराजगी जताते हुए कहा कि जल्द से जल्द संयुक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फैली गंदगी साफ हो जानी चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा कि मरीजों के पर्चे पर डॉक्टर के हस्ताक्षर व मुहर अवश्य होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को तुरंत दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अवधेश कुमार यादव सहित सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • होली पर्व के दृष्टिगत खाद्य पदार्थों की हो रही जांच

    होली पर्व के दृष्टिगत खाद्य पदार्थों की हो रही जांच

    होली पर्व के दृष्टिगत खाद्य पदार्थों की हो रही जांच

    मानक के विपरीत मिला लाखों का तेल सीज
    तेजस टूडे ब्यूरो
    गोविन्द वर्मा
    बाराबंकी। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ एवं जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए जा रहे हैं। होली पर्व के दृष्टिगत सघन निरीक्षण करते हुए विक्रय किये जा रहे खाद्य पदार्थों को सुरक्षित एवं मानकों के अनुरूप उपलब्ध कराये जाने हेतु अभियान चलाया जा रहा है। विशेष अभियान के क्रम में सहायक आयुक्त खाद्य डा. शैलेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नीरद पाण्डेय के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरूण कुमार, भगौती प्रसाद, प्रिया त्रिपाठी, शिवा श्रीवास्तव, पल्लवी तिवारी, डा. अंकिता यादव व अनुराधा मिश्रा द्वारा प्रवर्तन कार्यवाही की गयी है। ग्राम भूहेरा स्थित वी. राइड इण्डिया प्रा.लि. फर्म का टीम द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान फर्म द्वारा खाद्य तेलों की पैकिंग की जा रही थी। इस मौके पर विवाम, बसुधारा, शेरा एवं नेचर ड्रॉप नाम से पैकिंग की जा रही थी। पैकिंग स्थल की स्थिति अस्वच्छ व अस्वास्थ्यकर थी, कार्यरत कर्मचारियों की व्यक्तिगत स्वच्छता भी संतोषजनक नहीं थी। इस हेतु सुधार करने के लिए नोटिस जारी किया गया। विभिन्न ब्राण्ड नाम से पैकिंग करने के लिये आवश्यक प्रपत्र मांगे जाने पर प्रस्तुत नहीं किया गया। पैकिंग किये जाने वाले खाद्य तेलों की गुणवत्ता संदिग्ध होने के कारण मौके पर नमूना संग्रहण करते हुए लगभग 15 लाख रुपए कीमत का 9920 लीटर खाद्य तेल सीज किया गया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • अहिरौरा में सामुदायिक भवन निर्माण की मिली स्वीकृति

    अहिरौरा में सामुदायिक भवन निर्माण की मिली स्वीकृति

    अहिरौरा में सामुदायिक भवन निर्माण की मिली स्वीकृति

    तेजस टूडे ब्यूरो
    अब्दुल शाहिद
    बहराइच। जिलाधिकारी मोनिका रानी की अध्यक्षता में मंगलवार देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में परियोजना स्वीकृति संबंधित बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री प्रोत्साहन पुरस्कार योजना अंतर्गत विकासखंड चित्तौरा, ग्राम पंचायत अहिरौरा में प्रस्तावित सामुदायिक भवन निर्माण की स्वीकृति प्रदान करते हुए भवन निर्माण का कार्य शीघ्र प्रारम्भ कराए जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी मोनिका रानी के मार्गदर्शन में जनपद में सभी विभागों द्वारा विभिन्न योजनाओं पर तेजी से कार्य किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में बनाये जा रहे सामुदायिक भवन निर्माण में मुख्यमंत्री प्रोत्साहन पुरस्कार योजना अंतर्गत प्राप्त प्रोत्साहन धनराशि रू. 21 लाख 81 हज़ार 86 तथा मनरेगा की आंशिक धनराशि रू. 03 लाख 09 हज़ार 996 कुल धनराशि रू. 24 लाख 91 हज़ार 82 की लागत से सामुदायिक भवन शादी घर का निर्माण किया जायेगा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र, अपर जिलाधिकारी गौरव रंजन श्रीवास्तव, डीडीओ राज कुमार, डीपीआरओ बृजेश कुमार सिंह वरिष्ठ पत्रकार पंकज श्रीवास्तव सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • मेधावी छात्र—छात्राओं को किया गया सम्मानित

    मेधावी छात्र—छात्राओं को किया गया सम्मानित

    मेधावी छात्र—छात्राओं को किया गया सम्मानित

    तेजस टूडे ब्यूरो
    अब्दुल शाहिद
    बहराइच। विकास क्षेत्र तजवापुर जनपद बहराइच में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय रामहर्ष पुरवा में अध्ययनरत ममता, खुशबू देवी, सायबा खातून और रोहित ने वर्ष 2025-26 हेतु आयोजित राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा की जनपद स्तरीय सूची में अपना नाम लाकर अपने विद्यालय, अभिभावकों एवं ग्राम का नाम रोशन किया है। इससे पूरे गांव में खुशी का माहौल है। प्रधानाध्यापक अवधेश कुमार गुप्ता जी ने इन सभी मेधावी छात्रों एवं उनके अभिभावकों को लड्डू खिलाकर एवं माला पहनकर सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • कुम्भ न पहुंच पाने वालों को जिले में वितरित होगा अमृत जल

    कुम्भ न पहुंच पाने वालों को जिले में वितरित होगा अमृत जल

    कुम्भ न पहुंच पाने वालों को जिले में वितरित होगा अमृत जल

    तेजस टूडे ब्यूरो
    संदीप सिंह
    प्रतापगढ़। जिले में भी वितरित होगा त्रिवेणी का अमृत जल। जनपद के फायर ब्रिगेड कार्यालय में संगम से पहुंचा अमृत जल। कुम्भ न पहुंच पाने वाले लोगों में वितरित किया जाएगा। 7 मार्च शुक्रवार को सुबह 9 बजे से कार्यालय से अमृत जल का वितरित होगा। किसी कारण से महाकुंभ न जा सकने वाले लोग जिले के फायर स्टेशन से पा सकेंगे। अमृत जल मुख्य अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में अमृत जल का वितरित होगा। महाकुंभ में भारी भीड़ के चलते बुजुर्ग और हजारों की संख्या में लोग नहीं पहुंच पाए थे जिसके फलस्वरूप यह प्रक्रिया चालू की गई है। जो भी अमृत जल पाना चाहते है, वह समयानुसार फायर स्टेशन पहुंचकर जल प्राप्त कर सकते हैं।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • होली पर यात्रियों के लिये बड़ी सौगात

    होली पर यात्रियों के लिये बड़ी सौगात

    होली पर यात्रियों के लिये बड़ी सौगात

    11 दिन तक चलेंगी 151 स्पेशल बसें
    तेजस टुडे ब्यूरो
    राजेश श्रीवास्तव
    अयोध्या। होली पर्व पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राज्य सड़क परिवहन निगम ने 8 से 18 मार्च तक 151 विशेष बसों का संचालन करने का फैसला किया है। परिवहन विभाग ने यात्रियों की सुरक्षा और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। इस दौरान अयोध्या क्षेत्र से 146 बसें संचालित की जाएंगी जिनमें 119 रोडवेज और 27 अनुबंधित बसें शामिल हैं। भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों को राहत देने के लिए लखनऊ, गोरखपुर, आजमगढ़, बहराइच जैसे प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। ये विशेष बसें होली के चार दिन पहले और चार दिन बाद तक यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेंगी। परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार त्योहार के दौरान बस स्टेशनों पर भीड़ बढ़ जाती है जिससे यात्रियों को परेशानी होती है। इस विशेष बस सेवा से यात्रियों को आरामदायक और सुविधाजनक सफर का लाभ मिलेगा।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • संवरेगा अमानीगंज ब्लाक का गहनाग बाबा धाम

    संवरेगा अमानीगंज ब्लाक का गहनाग बाबा धाम

    संवरेगा अमानीगंज ब्लाक का गहनाग बाबा धाम

    106.39 लाख आयेगी लागत, मुख्य प्रवेश द्वार का होगा निर्माण, सरोवर को दिया जायेगा कुण्ड का स्वरूप
    तेजस टूडे ब्यूरो
    राजेश श्रीवास्तव
    अयोध्या। वादों पर खरा उतरने वाली प्रदेश की योगी सरकार ने मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए खजाना खोल दिया है। पर्यटन व सांस्कृतिक दृष्टि से भी मिल्कीपुर को सजाया और संवारा जाने लगा है। इसी क्रम में 106.60 लाख रुपये से विकास खण्ड अमानीगंज के राम पट्टी में स्थित गहनाग बाबा धाम का सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। राम मंदिर निर्माण के बाद जिले के सभी पौराणिक स्थलों को विकसित करने का काम तेजी से चल रहा है। मिल्कीपुर में विधानसभा के उपचुनाव के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं यह घोषणा की थी कि गहनाग बाबा धाम का जल्द ही सौंदर्यीकरण कराया जायेगा। इसी क्रम में कार्य शुरू हो चुका है। बता दें कि मिल्कीपुर में सड़कों के निर्माण व कुछ विद्यालयों के निर्माण की स्वीकृति पहले ही मिल चुकी है। वह सब निर्माणाधीन हैं।

    ——इनसेट——
    अयोध्या तीर्थ विकास परिषद करा रहा कार्य
    गहनाग बाबा धाम आस्था का केंद्र है। यहां लगने वाले मेले के दौरान लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को देखते हुए इसका पर्यटन विकास करने का प्लान बनाया गया है। अयोध्या तीर्थ विकास परिषद ही यहां सौंदर्यीकरण का कार्य करा रहा है। पौराणिक स्थलों को डेवलप करने के उद्देश्य से ही परिषद का वर्ष भर पहले गठन किया गया था जिसके अध्यक्ष मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं।

    ——इनसेट——
    कुण्ड के स्वरूप में दिखेगा सरोवर
    अयोध्या तीर्थ विकास परिषद के सीईओ संतोष शर्मा ने बताया कि गहनाग बाबा धाम का निरीक्षण किया गया था। इसके बाद प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था। स्वीकृति मिलने के बाद काम शुरू करा दिया गया है जिसमें धर्मस्थल का सौंदर्यीकरण और सरोवर को कुंड का स्वरूप दिया जाएगा। वहीं दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं के बैठने के लिए शेड, बेंच का निर्माण, पेयजल और शौचालय का निर्माण कराया जायेगा।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • टिकट चेकिंग स्टाफ की सतर्कता से यात्री का छूटा बैग सुरक्षित मिला

    टिकट चेकिंग स्टाफ की सतर्कता से यात्री का छूटा बैग सुरक्षित मिला

    टिकट चेकिंग स्टाफ की सतर्कता से यात्री का छूटा बैग सुरक्षित मिला

    तेजस टूडे ब्यूरो
    मुकेश तिवारी
    झांसी। मंडल के टिकट चेकिंग स्टाफ की सतर्कता और तत्परता से एक यात्री का बहुमूल्य सामान सुरक्षित लौटाया गया। गाड़ी संख्या 20808 (हिराकुंड एक्सप्रेस) में कार्यरत नीरज यादव (टिकट चेकिंग स्टाफ) को झाँसी कंट्रोल ऑफिस से सूचना मिली कि B4 कोच की सीट संख्या 40 पर एक यात्री का बैग छूट गया है। नीरज यादव ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बैग को सुरक्षित बरामद किया। बैग में कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज और एक सैमसंग टैबलेट मौजूद था। तत्पश्चात आरपीएफ ग्वालियर की मौजूदगी में उक्त बैग को यात्री के परिजनों को सौंप दिया गया। रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और उनकी संपत्ति की जिम्मेदारी को बखूबी निभाते हुए नीरज यादव ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • भावी सिद्धों के साथ अनन्तानन्त सिद्धों की महा आराधना

    भावी सिद्धों के साथ अनन्तानन्त सिद्धों की महा आराधना

    भावी सिद्धों के साथ अनन्तानन्त सिद्धों की महा आराधना

    अष्टानिका पर्व के 8 दिन जैन श्रावक-श्राविकाएं करेंगे विशेष भक्ति-पूजा
    तेजस टूडे ब्यूरो
    मुकेश तिवारी
    झांसी। महानगर के गांधी रोड स्थित श्री दिगम्बर जैन पंचायती बड़ा मन्दिर में मुनिश्री शिवदत्त सागर महाराज (ससंघ) एवं मुनिश्री विलोकसागर महाराज (ससंघ) के मंगल सान्निध्य एवं विधानाचार्य बाल ब्रह्मचारी नवीन भैया के मंत्रोच्चार निर्देशन में घटयात्रा एवं ध्वजारोहण के साथ श्री सिद्धचक्र महामण्डल विधान प्रारम्भ हुआ। अष्टानिका पर्व के 8 दिन जैन श्रावक श्राविकाएं विशेष भक्ति पूजन करेंगे। सौभाग्यशाली मुख्य पात्रों का चयन हुआ जिसमें सौधर्म इंद्र के रूप में श्रीमति अंशुल-जितिन जैन “अछरौनी”, मैना सुंदरी-श्रीपाल के रूप में श्रीमति मेघा-मुकेश जैन “पारस हौजरी”, कुबेर इन्द्र के रूप में श्रीमति मंजू-जितेन्द्र बाबू जैन शामयाना, महायज्ञनायक के रूप में श्रीमति रीता-प्रदीप जैन आदित्य (पूर्व केन्द्रीय मंत्री), महायज्ञनायक के रूप में श्रीमति रश्मि-गौतम जैन “सुपाड़ी वाले” को सौभाग्य प्राप्त हुआ।
    श्रीमति रंजना-आलोक जैन “विश्वपरिवार” ने ध्वजारोहण कर सिद्धचक्र महामण्डल विधान का शुभारंभ किया। धर्मसभा में मुनिसंघ के पाद प्रक्षालन करने का सौभाग्य ममता जैन “बबली चाची”, मीना सर्राफ एवं शास्त्र भेंट करने का सौभाग्य वी.के. जैन नगरा एवं आशा जैन को प्राप्त हुआ।
    इस अवसर पर पंचायत महामंत्री वरुण जैन, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र चौधरी, करगुंवा तीर्थ मंत्री सिंघई संजय जैन, प्यावल मंत्री खुशाल जैन, सदस्य सुभाष चंद्र जैन बिजली, श्रावकश्रेष्ठि मनोज नायक, पुलक जन चेतना मंच मुख्य शाखा अध्यक्ष दिनेश जैन डीके, समाजसेवी जिनेन्द्र सर्राफ, रविन्द्र जैन चिरगांव, मनोज सिंघई, अलंकार जैन, देवेन्द्र जैन मगरपुर, विजय मिट्ठया ने आचार्य भगवन्तों के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन किया। मुनि सेवा समिति के सदस्य अशोक जैन नगरा, आशीष जैन, नवनीत जैन सीपरी, कमलेश जैन कामरेड, प्रमोद जैन बब्बा, अशोक जैन बक्सा, दिनेश जैन, जिनेन्द्र जैन सोनू ने श्रीफल भेंट किया। कार्यक्रम का संचालन सौरभ जैन सर्वज्ञ ने किया। अन्त में पंचायत महामंत्री वरुण जैन ने आभार व्यक्त किया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • भ्रष्टाचार मुक्त समाज बनाने के लिये नेशनल एण्टी करप्शन एण्ड आपरेशन कमेटी ऑफ इण्डिया की हुई बैठक

    भ्रष्टाचार मुक्त समाज बनाने के लिये नेशनल एण्टी करप्शन एण्ड आपरेशन कमेटी ऑफ इण्डिया की हुई बैठक

    भ्रष्टाचार मुक्त समाज बनाने के लिये नेशनल एण्टी करप्शन एण्ड आपरेशन कमेटी ऑफ इण्डिया की हुई बैठक

    तेजस टूडे ब्यूरो
    मुकेश तिवारी
    झांसी। देश के प्रसिद्ध भ्रष्टाचार निरोधी संगठन नेशनल एंटी करप्शन एण्ड ऑपरेशन कमिटी ऑफ़ इंडिया की संभागीय बैठक एस.एम. टावर झोकन बाग पर हुई जिसका मुख्य उद्देश्य पदाधिकारियों को उनके पद एवं कार्य क्षेत्र के बारे में अवगत कराना एवं संगठन का विस्तार करना था। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मंडल अध्यक्ष कुसुम साहू ने बताया कि हमारे देश में असहाय और पीड़ित लोगों के लिए हमारे संगठन का गठन किया गया है। झांसी के हम सभी पदाधिकारियों ने संगठन के विस्तार और आगामी कार्यक्रमों की चर्चा को लेकर बैठक हुई जहां हमने विभिन्न पदाधिकारियों को नियुक्त कर उन्हें पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई और आगामी समय में संगठन के विस्तार के बारे में भी चर्चा किया।
    इस बैठक में कई अहम फैसले लिए हैं जिसमें समाज को भ्रष्टाचार से बचने के लिए कार्यक्रमों की श्रृंखलाबद्ध योजना तैयार की गई है। जल्द ही हम झांसी जनपद में भी जमीन स्तर पर कार्य शुरू करने जा रहे हैं। आगे संगठन की जानकारी देते हुए समाजसेवी डॉ संदीप सरावगी ने कहा कि अपराध एवं अपराधियों से समाज को मुक्त कराना, नागरिकों को कानूनी अधिकार एवं उचित न्याय दिलाना, पुलिस का भय आम जनता के मन से निकालकर तालमेल व सूझ-बूझ कायम करना, गरीब व असहाय लोगों की मदद करना, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर रोक लगाना, समाज से व्याप्त रिश्वतखोरी को रोकना, आम जनमानस को उनके अधिकारों के विषय में जागरूक करना, समाज में व्याप्त श्रमिक शोषण रोकना, दहेज प्रथा पर अंकुश लगाना, यातायात नियमों का पालन करना व आम जनमानस को जगरूक करना जैसे कई उद्देश्य हैं जिन पर संगठन युद्ध स्तर पर कार्य कर रहा है। समाज को भय मुक्त बनाने के लिए हम सतत प्रयास करते रहेंगे।
    इस अवसर पर संगठन से पब्लिक वेलफेयर चीफ दिलीप भार्गव, प्रोग्राम सेक्रेटरी नेहा चौबे, जनसंपर्क अधिकारी मीना मसीह के साथ रानी वर्मा, भावना अग्रवाल, दीक्षा साहू, नैंसी नामदेव, अरुण पांचाल, आशीष विश्वकर्मा, बसंत गुप्ता, सूरज वर्मा, राकेश अहिरवार, राजू सेन, कमल मेहता, मास्टर मुन्ना लाल, सुशांत गेड़ा, भावना रजक सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • प्रशिक्षण पूर्ण करने पर आसमा वकार को जनपद में मिली पुलिस उपाधीक्षक की जिम्मेदारी

    प्रशिक्षण पूर्ण करने पर आसमा वकार को जनपद में मिली पुलिस उपाधीक्षक की जिम्मेदारी

    प्रशिक्षण पूर्ण करने पर आसमा वकार को जनपद में मिली पुलिस उपाधीक्षक की जिम्मेदारी

    तेजस टूडे ब्यूरो
    मुकेश तिवारी
    झांसी। एसपी सिटी ज्ञानेन्द्र सिंह के अपर पुलिस अधीक्षक उच्चतर वेतनमान श्रेणी में प्रोन्नति एवं असमा वकार ने अपना प्रशिक्षण काल करके जनपद में बतौर पुलिस उपाधीक्षक के तौर नवनियुक्ति पर पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह ने पिपिंग सेरेमनी आयोजित कर शुभकामना देते हुये उज्जवल भविष्य की कामना किया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण गोपीनाथ सोनी, क्षेत्राधिकारी यातायात स्नेहा तिवारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • स्वयंसेवकों ने स्वच्छता के महत्व एवं उसके प्रभाव के बारे में आम जनमानस की किया जागृत: डा. श्वेता

    स्वयंसेवकों ने स्वच्छता के महत्व एवं उसके प्रभाव के बारे में आम जनमानस की किया जागृत: डा. श्वेता

    स्वयंसेवकों ने स्वच्छता के महत्व एवं उसके प्रभाव के बारे में आम जनमानस की किया जागृत: डा. श्वेता

    सप्त दिवसीय विशेष शिविर में स्वयंसेवकों ने दैनिक गतिविधियों पर बनाये समाचार पत्र
    तेजस टूडे ब्यूरो
    मुकेश तिवारी
    झांसी। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वितीय और पंचम बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय झांसी द्वारा आयोजित सप्त दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन स्वयंसेवकों को सेना और पुलिस के कार्यों से परिचित कराया गया। साथ ही स्वयंसेवकों ने दूसरे दिन की गतिविधियों पर बनाए गए समाचार पत्र अतिथियों के सामने प्रदर्शित किया। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वितीय की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. श्वेता पाण्डेय ने बताया कि तीसरे दिन सबसे पहले स्वयंसेवकों ने चयनित गांव पालर में स्वच्छता अभियान चलाया और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूकता किया। स्वयंसेवकों ने लोगों को स्वच्छता के महत्व और उसके प्रभाव के बारे में भी बताया। बौद्धिक सत्र की अध्यक्षता करते हुए मिलिट्री पुलिस कमांडर अधिकारी झांसी बबीना कर्नल अनिल यादव स्वयंसेवकों को भारत की रक्षा व्यवस्था, भारतीय सेना की अनुशासन और अग्निवीर योजना के बारे में जानकारी देते हुये कहा कि एक सैनिक हमेशा से ही अनुशासन का पालन करता है, वह बॉर्डर पर रहते हुए भी और अपने घर पर भी अनुशासित रहता है।
    मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष बड़ागांव प्रकाश सिंह ने स्वयंसेवकों को पुलिस की गतिविधियों से परिचित कराया। उन्होंने बताया कि पुलिस लोगों की सुरक्षा के लिए है और स्वयंसेवक समाज में हो रहे किसी भी अपराध के बारे में पुलिस को सूचना दे सकते हैं। इस मौके पर सोबरन सिंह यादव और महिपत लाल प्रवक्ता गांधी डिग्री कॉलेज अंबाबाई झांसी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। राजकुमार समाधियां प्रबंधक मां संतोषी सूर्य कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, पलार ने स्वयंसेवकों को पालर गांव के बारे में जानकारी दी एवं वहां लोगों की समस्या और उनके सकारत्मक पक्ष के बारे में बताया। बौद्धिक सत्र का संचालन कार्यक्रम अधिकारी इकाई द्वितीय डॉ. श्वेता पांडेय ने किया व आभार कार्यक्रम अधिकारी पंचम डॉ प्रशांत मिश्र ने व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. अजय गुप्ता, गजेंद्र सिंह, संदीप वर्मा, अपर्णा अग्रवाल, लाखन सिंह, रेखा आर्या, फैजल उस्मानी, शिव पटेल, दीपिका, अलादीन, स्वाति, हिमांशी सहित तमाम स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • नोडल अधिकारी, डीएम एवं एसपी की पर्यवेक्षण में मदिरा की दुकानों का ई-लॉटरी सम्पन्न

    नोडल अधिकारी, डीएम एवं एसपी की पर्यवेक्षण में मदिरा की दुकानों का ई-लॉटरी सम्पन्न

    नोडल अधिकारी, डीएम एवं एसपी की पर्यवेक्षण में मदिरा की दुकानों का ई-लॉटरी सम्पन्न

    तेजस टुडे ब्यूरो
    अब्दुल मोबीन सिद्दीकी
    बलरामपुर। जनपद में 146 देशी मदिरा की दुकान, 2 मॉडल शॉप, 55 कंपोजिट दुकान, 6 भांग की दुकान सहित कुल 206 दुकानों का ई-लॉटरी कलेक्ट्रेट सभागार में शासन से नामित नोडल अधिकारी पर्यवेक्षक सचिव पीडब्ल्यूडी प्रकाश बिंदु, डीएम पवन अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के पर्यवेक्षण में आवेदकों के समक्ष सकुशल संपन्न हुई।इस दौरान सभी आवेदकों को आबकारी नीति एवं रेंडमाइजेशन की पूरी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। सभी आवेदकों के समक्ष रैंडमाइजेशन की प्रक्रिया सकुशल पूर्ण की गई। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहा जहां पुलिस बल भी मुस्तैद रहा।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • वाटरशेड विकास यात्रा को उप कृषि निदेशक ने किया रवाना

    वाटरशेड विकास यात्रा को उप कृषि निदेशक ने किया रवाना

    वाटरशेड विकास यात्रा को उप कृषि निदेशक ने किया रवाना

    तेजस टूडे ब्यूरो
    संदीप सिंह
    प्रतापगढ़। जलागम विकास घटक-प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 के अन्तर्गत डब्लूडीसी-1 मंगरौरा में वाटरशेड विकास यात्रा निकाली गयी जिसमें भूमि संरक्षण अधिकारी द्वितीय कार्यालय प्रांगण से उप कृषि निदेशक विनोद यादव ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। प्रथम पाली में माइक्रोवाटरशेड-संग्रामपुर के ग्राम गोड़े में आयोजन हुआ जहां कलश यात्रा के साथ तालाब जीर्णोद्धार हेतु भूमि पूजन का कार्यक्रम आयोजित हुआ तथा द्वितीय पाली का कार्यक्रम ग्राम पंचायत सरौली के नवाबाद में आयोजित हुआ। वृक्षारोपण कार्यक्रम प्रभातफेरी के साथ जल कलश यात्रा निकाली गयी जहां परियोजना प्रबन्धक/भूमि संरक्षण अधिकारी द्वितीय चमन सिंह ने परियोजना कृषकों को वाटरशेड की जानकारी दिया। हरित क्रान्ति के बारे में पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रान्तिकारी द्वारा जल बचाव की जानकारी दी गयी।
    कार्यक्रम में खण्ड विकास अधिकारी मंगरौरा एवं सण्ड़वा चन्द्रिका ने विकास योजनाओं की जानकारी दिया। पशुपालन विभाग से डा0 विवेक गुप्ता ने पशुपालन विभाग की योजनाओं की जानकारी दिया। वाटरशेड विकास टीम के तिलक सिंह वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप-ए, आशीष यादव अवर अभियन्ता, अजीत द्विवेदी, समरथ सिंह, सत्यव्रत मिश्रा, प्रताप नरायन वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप-बी एवं प्रदीप चौहान, दशरथ, अनिल कुमार प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी ने वाटरशेड यात्रा को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • जिला अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समीक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

    जिला अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समीक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

    जिला अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समीक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

    प्रतापगढ़ में चारागाह की भूमि की पर हरे चारे की बुवाई करायी जाय: परियोजना निदेशक
    तेजस टूडे ब्यूरो
    संदीप सिंह
    प्रतापगढ़। विकास भवन सभागार में परियोजना निदेशक डीआरडीए दयाराम यादव की अध्यक्षता में जिला अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समीक्षा समिति की बैठक हुई जहां समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जिला कृषि अधिकारी/उप कृषि निदेशक ने जिन चारागाहों की जमीनों पर मृदा परीक्षण कर लिया गया है जिसमें हरे चारे की बुवाई करायी जाय। खण्ड विकास अधिकारी द्वारा प्रत्येक माह में गौशाला की निरीक्षण आख्या ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करें। समस्त अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि अपने विकास खण्डों/नगर पंचायतों में कैटल-कैचर का क्रय तत्काल किया जाय। जनपद में कुल 144.242 हे0 भूमि चारागाह की उपलब्ध है जिसमें 57.796 हे0 में हरे चारे की बुवाई करायी गयी है व अवशेष चारागाह की भूमि पर तत्काल नैपियर ग्रास आदि की बुवाई कराये जाने के निर्देश दिये गये।
    जनपद स्तरीय नामित अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि प्रत्येक माह अपने गो-आश्रय स्थलों का निरीक्षण करके निरीक्षण आख्या फोटोग्राफ सहित उपलब्ध करायें। जनपद में अस्थायी-59 स्थायी-6, कांजी हाउस-8, कान्हा गौशाला-5 कुल 78 गोवंश आश्रय स्थल संचालित है जिसमें कुल-15604 गोवंश संरक्षित किया गया है। समस्त खण्ड विकास अधिकारी अपने क्षेत्र के अन्तर्गत संचालित गो-आश्रय स्थलों में संरक्षित नर गोवंशों हेतु अलग से डेडिकेटेड नन्दी शेड का निर्माण कराते हुये नर गोवंशों को अलग से संरक्षित कराया जाय। बैठक में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0 प्रदीप कुमार सहित अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, समस्त उपजिलाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, पशु चिकित्साधिकारी, अधिषाशी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायतें व जनपद स्तरीय नोडल अधिकारी उपस्थित रहें।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • आबकारी दुकानों की ई-लॉटरी प्रक्रिया सम्पन्न

    आबकारी दुकानों की ई-लॉटरी प्रक्रिया सम्पन्न

    आबकारी दुकानों की ई-लॉटरी प्रक्रिया सम्पन्न

    तेजस टूडे ब्यूरो
    रविन्द्र कुमार
    उरई (जालौन)। आबकारी विभाग द्वारा जनपद में देसी शराब, कंपोजिट शॉप, मॉडल शॉप और भांग की दुकानों के आवंटन के लिए ऑनलाइन ई-लॉटरी प्रक्रिया संपन्न कराई गई। यह प्रक्रिया पूरी तरह से शांतिपूर्ण और पारदर्शी सपंन्न हुई जिसमें नोडल अधिकारी मंडलायुक्त विमल दुबे और जिलाधिकारी राजेश पाण्डेय की मौजूदगी में दुकानों का आवंटन किया गया। राजकीय मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में आयोजित इस ई-लॉटरी प्रक्रिया के दौरान कुल 225 देशी शराब की दुकानें, 84 कंपोजिट शॉप, 2 मॉडल शॉप और 5 भांग की फुटकर दुकानें आवंटित की गईं। मंडलायुक्त विमल दुबे ने कहा कि सरकार की मंशा है कि सभी नीतिगत कार्य पारदर्शी और सुचारू रूप से संपन्न हों। ई-लॉटरी प्रक्रिया से दुकानों का आवंटन बिना किसी हस्तक्षेप के निष्पक्षता से किया गया है। जिलाधिकारी राजेश पाण्डेय ने कहा कि यह प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष एवं पारदर्शी रही जिससे सभी आवेदकों को समान अवसर मिला। आबकारी नीति के तहत शराब और भांग की दुकानों के आवंटन में ई-लॉटरी प्रणाली को अपनाकर निष्पक्षता सुनिश्चित की गई है।
    आबकारी अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि सफल आवेदकों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर लाइसेंस फीस जमा करनी होगी और तय नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संजय कुमार, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे प्रेमचंद, अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार, नगर मजिस्ट्रेट राजेश वर्मा आबकारी निरीक्षक मुकेश प्रताप सिंह सहित तमाम अधिकारी के अलावा आवेदक मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • होली को देखते हुये खाद्य और औषधि टीम ने की छापेमारी

    होली को देखते हुये खाद्य और औषधि टीम ने की छापेमारी

    होली को देखते हुये खाद्य और औषधि टीम ने की छापेमारी

    तेजस टूडे ब्यूरो
    रविन्द्र कुमार
    उरई (जालौन)। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ व जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में आगामी होली पर्व के दृष्टिगत आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विनय मौर्या उपजिलाधिकारी जालौन के नेतृत्व में डाॅ0 जतिन सिंह सहायक आयुक्त खाद्य, प्रेम त्रिपाठी मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, अनिल शंखवार, कन्हैया लाल यादव, महेश प्रसाद, सुनील कुमार खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने होली पर्व के दृष्टिगत आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तहसील जालौन के देवनगर चैराहा स्थित देवांशु अग्रवाल के परिसर से खाद्य पदार्थ पनीर व नमकीन का नमूना संग्रहित किया गया। हरीपुरा जालौन स्थित सन्तोष पोरवाल के परिसर से खाद्य पदार्थ खोया का नमूना, पनीर का नमूना, बेसन का नमूना, मिश्रित दूध का नमूना संग्रहित किया गया। सब्जी मण्डी जालौन स्थित सुरेश चन्द्र राठौर के प्रतिष्ठान से खाद्य पदार्थ सरसों का तेल का नमूना संग्रहित किया गया। ज्वालागंज स्थित अरविन्द चौरसिया के प्रतिष्ठान से खाद्य पदार्थ कचरी व नमकीन का नमूना लिया गया व 10 बोरी कचरी को सीज किया गया। ज्वालागंज स्थित प्रमोद गुप्ता के प्रतिष्ठान से खाद्य पदार्थ सरसों का तेल का नमूना संग्रहित किया गया। खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करके खाद्य कारोबारकर्ताओं को साफ-सफाई हेतु निर्देश जारी किये गये एवं शुद्ध खाद्य पदार्थ की ब्रिकी हेतु जागरूक किया गया। आगामी होली पर्व के दृष्टिगत कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • बच्चों के लिये योग पाठशाला: योगाचार्य सुधांशु

    बच्चों के लिये योग पाठशाला: योगाचार्य सुधांशु

    बच्चों के लिये योग पाठशाला: योगाचार्य सुधांशु

    तेजस टूडे ब्यूरो
    मुसैब अख्तर
    गोंडा। गांधी पार्क में छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु योग शिविर का आयोजन हुआ जहां योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने बताया कि स्वस्थ बचपन, बेहतर भविष्य की नींव मानी जाती है। बच्चों के लिए पौष्टिक आहार के साथ नियमित व्यायाम की आदत संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने कहा की सभी माता-पिता को सुनिश्चित करना चाहिए कि बच्चे नियमित रूप से योग-व्यायाम जरूर करें। यह आदत न सिर्फ शारीरिक रूप से उन्हें सक्रिय रखने में मदद करेगी। साथ ही यह आदत उन्हें भविष्य में कई बीमारियों से सुरक्षित रखने में भी सहायक होगी। शिविर में योग प्रशिक्षक आशीष गुप्ता द्वारा उपस्थित समस्त बाल योगियों को नियमित रूप से योगाभ्यास की विभिन्न क्रियाओं के साथ एडवांस योगासनों को करने की विधि भी बताई जाती है।
    योगाचार्य ने कहा कि वैश्विक स्तर पर बच्चों के स्वस्थ पोषण और बेहतर भविष्य को लेकर जोर देता रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं कि योग के अभ्यास की आदत शारीरिक-मानसिक दोनों प्रकार के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। स्कूली उम्र के बच्चों (6 से 18 वर्ष की आयु) में शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य, दोनों में सुधार के लिए योग की आदत बनानी चाहिए। बच्चों में संतुलन, शक्ति, धीरज बढ़ाने के साथ मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिमों को कम करने में योग से लाभ पाया जा सकता है। अन्त में योग प्रशिक्षक आशीष गुप्ता ने कहा कि रोजाना योग करने वाले बच्चों के सामाजिक कौशल, आत्मविश्वास में भी बेहतरी देखी गई है।
    शिविर में गौरी, सिया, भार्गवी, ऋषित, प्रज्वल, शिवांश, अरना, शिवा, शौर्य, बिट्टू, दिव्यम, पंक्षी, दित्या, अपर्णा, काव्या, पार्थ, उत्कर्ष, अनिका, तेजस, मानस, आराध्या, ईशानी, कृष्णा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • राष्ट्रीय सेवा योजना काशी विद्यापीठ ने चलाया नशा मुक्ति अभियान

    राष्ट्रीय सेवा योजना काशी विद्यापीठ ने चलाया नशा मुक्ति अभियान

    राष्ट्रीय सेवा योजना काशी विद्यापीठ ने चलाया नशा मुक्ति अभियान

    तेजस टूडे ब्यूरो
    जितेन्द्र सिंह चौधरी
    वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में विद्यापीठ राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा राष्ट्र निर्माण में काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. आनंद त्यागी के निर्देशन तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डा. रविंद्र गौतम के नेतृत्व तथा कार्यक्रम अधिकारीगण डॉ. हंसराज, धनंजय शर्मा, डॉ. शशांक चंदेल के देख–रेख में विश्वविद्यालय के विधि विभाग से एक दिवसीय नशा–मुक्ति अभियान चलाया गया।
    कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कार्यक्रम अधिकारीगण ने बताया कि नशा एक गंभीर सामाजिक, आर्थिक तथा शारीरिक बुराई है। नशा एक ऐसी बुराई है जिससे इंसान का अनमोल जीवन समय से पहले ही मौत का शिकार हो जाता है। धूम्रपान स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इससे कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी होती है, फिर भी लोग करने से बाज नहीं आते हैं जिससे बचना चाहिए। नशा मुक्ति अभियान के माध्यम से राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने आम जनमानस को जागरुक करते हुए भविष्य में नशा न करने की सलाह दी।
    कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डॉ विजय कुमार ने नशा न करने की सभी स्वयंसेवकों तथा जनमानस से अपील किया कि राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा नशा मुक्ति अभियान के समय स्लोगन के माध्यम से जागरूक करें। जैसे जन-जन का यही संदेश नशा मुक्त हो अपना देश, छोड़ो नशा और शराब न करो जीवन खराब, सबकी है यही पुकार, नशे का करो बहिष्कार। इस अवसर पर तमाम स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • खोया पर्स एवं जरूरी कागजात महिला को मिला

    खोया पर्स एवं जरूरी कागजात महिला को मिला

    खोया पर्स एवं जरूरी कागजात महिला को मिला

    तेजस टूडे सं.
    अतुल राय
    वाराणसी। काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन करने आई एक महिला का पर्स कहीं गुम हो गया जिसकी शिकायत वहां पर ड्यूटी दे रही महिला आरक्षी रंजना तिवारी से वह महिला ने किया। शिकायत पर महिला आरक्षी रंजना तिवारी ने वहां लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से महिला का खोया पर्स में रखा 15400 नगद, एटीएम, कागजात आधार कार्ड, निर्वाचन कार्ड आदि बरामद कर महिला को सुपुर्द किया। वाराणसी पुलिस के इस त्वरित कार्यवाही से महिला काफी खुश नजर आयी।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • सीपीआर को लेकर आयोजित होगी कार्यशाला

    सीपीआर को लेकर आयोजित होगी कार्यशाला

    सीपीआर को लेकर आयोजित होगी कार्यशाला

    तेजस टूडे सं.
    अतुल राय
    वाराणसी। सीपीआर को लेकर ट्रैफिक पुलिस लाइन सभागार में बैठक हुई जहां कमिश्नरेट वाराणसी के लगभग 150 महिला पुलिसकर्मी मौजूद रहीं। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एडिशनल पुलिस कमिश्नर एस चन्नप्पा रहे। मीडिया से बात करते हुए एडिशनल पुलिस कमिश्नर ने बताया कि वर्तमान में प्रयास देखा जा रहा है कि हार्ट अटैक का बीमारी ज्यादा होने लग रहा है। लोग खाते-खाते चलते-चलते और डांस करते-करते गिर जा रहे हैं और मर जा रहे हैं। इसको लेकर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को सीपीआर के संदर्भ में जानकारी मिलेगी और लोगों की जान को बचाया जा सकता है। हम यह कार्यक्रम आगे भी पुलिस लाइन में आयोजित करेंगे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • होमियोपैथी के विकास में डा. गुलाब का योगदान अतुलनीय: डा. एचएम

    होमियोपैथी के विकास में डा. गुलाब का योगदान अतुलनीय: डा. एचएम

    होमियोपैथी के विकास में डा. गुलाब का योगदान अतुलनीय: डा. एचएम

    हम सभी का लक्ष्य होमियोपैथी को जन-जन तक पहुचाना है: डा. नेहा
    तेजस टूडे ब्यूरो
    देवी प्रसाद शर्मा
    आजमगढ़। वरिष्ठ डाक्टर डा. गुलाब चन्द बरनवाल की 10वीं पुण्यतिथि पर गु़रुवार को एलवल स्थित इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में निःशुल्क होमियोपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ। इस दौरान मरीजों की निःशुल्क जांच और उपचार किया गया। लोगों ने डा. गुलाब बरनवाल के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। होमियोपैथी के विकास में डा. बरनवाल के योगदान को अतुलनीय करार दिया। इस दौरान उषा बरनवाल एवं निधि बरनवाल ने डा. एचएम सिंह को डा. गुलाब चन्द बरनवाल मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया।
    शिविर का शुभारम्भ डा. मालती मिश्रा, केंद्रीय होमियोपैथी परिषद के पूर्व सदस्य डा. भक्तवत्सल, डा. विपिन यादव, डा. नित्यानन्द दुबे, सीताराम पांडेय, डा. देवेश दुबे ने डा. हैनिमन एवं डा. गुलाब चन्द बरनवाल के चित्र पर माल्यापर्ण एवं दीप प्रज्जवलित करके किया। डा. मालती मिश्रा ने कहा कि डा. गुलाब चन्द बरनवाल का शिक्षण कार्य सराहनीय था। आपके पढ़ाये हुए छात्र आज भी आपको सम्मान के साथ याद करते है। आपकी अपने विषय में विषेषज्ञता अद्वितीय थी।
    डा. भक्तवत्सल ने डा. गुलाब जी के बारे में बताया कि वर्ष 1991 से 1993 तक होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिशन आफ इंडिया के आप प्रान्तीय अध्यक्ष रहे। उन्होंने होमियोपैथी के प्रचार-प्रसार में अपना अतुलनीय योगदान दिया। डा. विपिन यादव ने कहा कि इस तरह के शिविर अनवरत लगते रहने चाहिए जिससे मानवता की निरन्तर सेवा होती रहे। उक्त अवसर पर चेयरमैन होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिशन आफ इंडिया वुमेन्स विंग उत्तर प्रदेश डा. नेहा दुबे ने कहा कि हम सभी का लक्ष्य होमियोपैथी को जन-जन तक पहुचाना है। इसके लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगें। होमियोपैथी एक ऐसी चिकित्सा पद्धति है जो असाध्य रोगों को जड़ से समाप्त करती है।
    इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के प्रबन्धक सीताराम पांडेय ने कहा कि डा. गुलाब जी बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। आज वह हम सभी को बहुत याद आ रहे हैं। हम सब उनको शत-शत नमन करते हैं। शिविर में हमाई चिकित्सकों की टीम ने इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के बच्चों समेत लगभग 850 मरीजों का निःशुल्क उपचार एवं दवा वितरण किया। इसमें चर्म रोग, लकवा, थयराईड, बावासीर, उदर रोग, नेत्र रोग, दंत रोग एवं वायरल फीवर के मरीजों की संख्या ज्यादा थी। शिविर में चेचक की प्रतिरोधक दवा भी वितरित की गई।
    इस अवसर पर डा. देवेश दुबे, डा. एसके राय, डा. अजय राय, डा. प्रमोद गुप्ता, डा. नवीन दुबे, डा. नीरज सिंह, डा. रणधीर सिंह, डा. चमन लाल, डा. अभिषेक राय, डा. गिरीश सिंह, डा. बी पाण्डेय, डा. राजकुमार राय, डा. राजीव पाण्डेय, डा. माला पाण्डेय, डा. एससी सैनी, डा. मनोज मिश्रा, मो. अफजल, डा. जेआर विश्वकर्मा, डा. सीजी मौर्या, डा. अनुराग श्रीवास्तव, डा. बृजेश सिंह, डा. प्रभात, डा. वरुण, डा. अनुतोष वत्सल, डा. पूजा, डा. अलका, डा. ज्योति, डा. विनीता मिश्रा, डा. अमन, डा. अनिल पांडेय, डा. नीरज दुबे, डा. एचपी त्यागी, डा. सिद्धान्त, डा. तपस, डा. मिलन सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अजय मिश्रा ने किया। अन्त में शिविर के आयोजक डा. देवेश दुबे एवं डा. नेहा दुबे ने सभी का आभार व्यक्त किया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • नागा साधु—सन्तों की सुविधा व सुरक्षा को लेकर रोहनिया विधायक ने तीर्थ थाम रामेश्वर का लिया जायजा

    नागा साधु—सन्तों की सुविधा व सुरक्षा को लेकर रोहनिया विधायक ने तीर्थ थाम रामेश्वर का लिया जायजा

    नागा साधु—सन्तों की सुविधा व सुरक्षा को लेकर रोहनिया विधायक ने तीर्थ थाम रामेश्वर का लिया जायजा

    तेजस टूडे ब्यूरो
    जितेन्द्र सिंह चौधरी/घनश्याम सिंह
    रामेश्वर, वाराणसी। पंचक्रोशी परिक्रमा पर निकले नागा साधु—संतों के तीसरे तीर्थ स्थल रामेश्वर में उनकी सुरक्षा, सुविधा व्यवस्था को लेकर रोहनियां विधायक डा. सुनील पटेल ने गुरुवार को रामेश्वर महादेव मन्दिर, धर्मशाला, पंचक्रोशी मार्ग का दौरा करके जायजा लिया। उन्होंने सबसे पहले धर्मशाला में सफाई, शौचालय, प्रकाश, पानी सहित अन्य व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही पुराने पुल के पास क्षतिग्रस्त पंचक्रोशी मार्ग की पैचिंग कार्य कराने का निर्देश दिया।
    वहीं मन्दिर परिसर व घाट पर पर्याप्त साफ सफाई, प्रकाश, पार्किंग स्थल, शौचालय की सफाई सहित मन्दिरों में बेकार पड़े सामानों को हटाने का विभागीय लोगों को निर्देशित किया। उन्होंने पुराने पुल, वरुणा घाट, बारजा सहित अन्य जगहों की सुरक्षा का निर्देश दिया। ग्रामीणों की शिकायत पर विधायक ने रामेश्वर में नलकूप संख्या 333 के रिबोर का निर्देश दिया।
    इस अवसर पर डीसीपी प्रमोद कुमार, एडीसीपी आकाश पटेल, एसीपी अजय श्रीवास्तव, एसओ दुर्गा सिंह, चौकी प्रभारी जगदंबा सिंह सहित तमाम लोग शामिल रहे। वहीं विधायक के साथ रामेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी आचार्य अनूप त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष डॉ नरेंद्र पटेल, चंद्रमा प्रसाद वर्मा, राजकुमार, डा. प्रेम, ग्राम प्रधान घनश्याम सिंह, त्रिभुवन मौर्य, पूर्व प्रधान राम प्रसाद, राहुल सिंह, जितेंद्र मौर्य, सत्यम मौर्य सहित तमाम लोग रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • आम जनमानस को सुरक्षित एवं शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिये खाद्य सुरक्षा टीम ने चलाया अभियान

    आम जनमानस को सुरक्षित एवं शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिये खाद्य सुरक्षा टीम ने चलाया अभियान

    आम जनमानस को सुरक्षित एवं शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिये खाद्य सुरक्षा टीम ने चलाया अभियान

    तेजस टूडे ब्यूरो
    अब्दुल मोबीन सिद्दीकी
    बलरामपुर। होली पर आम जनमानस को सुरक्षित एवं शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ के आदेशानुसार तथा जिलाधिकारी के निर्देशन में मुख्य खास सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में गठित खाद्य टीम द्वारा फतवा बाजार थाना ललिया से पापड़ का नमूना तथा शिवपुर बाजार से मिठाई की दुकान से खोया का नमूना तथा बरदौलिया बाजार से नमकीन का नमूना लिया गया। इसके बाद टीम द्वारा मणिपुर बाजार में स्थित एक डेयरी स्थल से खोया एवं पनीर का नमूना लिया गया तथा मिष्ठान प्रतिष्ठान में संग्रहित 30 किलो पनीर तथा 35 किलो खोया जो कि खाने योग्य नहीं प्रतीत हो रहा था। उसको नष्ट कराया गया। लिये गये सभी खाद्य पदार्थ को जांच हेतु प्रयोगशाला को भेजा गया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • डीएम एवं एसपी ने त्योहारों के दृष्टिगत सामाजिक व्यक्तियों संग की बैठक

    डीएम एवं एसपी ने त्योहारों के दृष्टिगत सामाजिक व्यक्तियों संग की बैठक

    डीएम एवं एसपी ने त्योहारों के दृष्टिगत सामाजिक व्यक्तियों संग की बैठक

    त्योहारों पर माहौल को बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों के विरूद्ध होगी कड़ी कार्यवाही: एसपी
    तेजस टूडे ब्यूरो
    संदीप सिंह
    प्रतापगढ़। जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी एवं पुलिस अधीक्षक डा0 अनिल कुमार ने पुलिस लाइन के टीन शेड सभागार में विभिन्न त्योहारों होली, ईद, नवरात्रि आदि के दृष्टिगत समाज के प्रतिष्ठितजनों व धर्मगुरूओं के साथ शान्ति समिति की बैठक की जहां जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में कानून एवं शान्ति व्यवस्था को बनाये रखे और त्योहारों को हर्षोल्लास एवं परम्परागत रूप से मनायें। हमारे देश में जितने पर्व मनाये जाते हैं, उतने पर्व पूरी दुनिया में कहीं नहीं मनाया जाता है, हर एक त्योहार में कोई न कोई एकता और सामाजिक संदेश छिपा होता है।
    जिलाधिकारी ने कहा कि त्योहार मनाये दूसरो की भावनाओं को भी ध्यान में रखें। अराजक तत्वों द्वारा अशांति फैलाने की अशंका होने पर त्वरित जिला प्रशासन को सूचित करें। होलिका दहन एवं ईदगाह के स्थल की व्यवस्थाओं को देख लिया जाय। यदि किसी प्रकार की समस्या है तो समय रहते अवगत करा दिया जाये जिससे समस्या का समाधान हो सके। उन्होंने धर्मगुरूओं और समाज के प्रतिष्ठित नागरिकों से कहा कि अपने क्षेत्रों में सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाने हेतु अपील करें। त्योहार के दृष्टिगत कोई नई परम्परा को लागू न किया जाये। होली में रंग लगाने के दौरान व्यक्तियों की धार्मिक मान्यता और इच्छाओं का भी ध्यान रखें।
    पुलिस अधीक्षक डा0 अनिल कुमार ने धर्मगुरूओं एवं सम्भ्रान्त नागरिकों से कहा कि अपने बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये त्योहारों के दिन अनावश्यक रूप से गाड़ियॉ न दें, बच्चों को नशीलें पदार्थो से दूर रखे जिससे किसी भी प्रकार की समस्या न उत्पन्न होने पाये। त्योहार पर माहौल को बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। त्योहारों के दौरान यदि किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो पुलिस एवं प्रशासन को अवगत कराया जाय। बैठक में धर्मगुरूओं एवं सम्भ्रान्त नागरिकों त्योहारों को लेकर समस्याओं के सम्बन्ध में अवगत कराया जिस पर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देश दिये गये।
    इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक संजय राय, उपजिलाधिकारी सदर शैलेन्द्र वर्मा सहित तमाम पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • पूर्व विधायक सूरज लाल की स्मृति द्वार के निर्माण पर वैश्य समाज ने विधायक राम प्रताप का जताया आभार

    पूर्व विधायक सूरज लाल की स्मृति द्वार के निर्माण पर वैश्य समाज ने विधायक राम प्रताप का जताया आभार

    पूर्व विधायक सूरज लाल की स्मृति द्वार के निर्माण पर वैश्य समाज ने विधायक राम प्रताप का जताया आभार

    तेजस टूडे ब्यूरो
    अब्दुल मोबीन सिद्दीकी
    उतरौला (बलरामपुर)। स्थानीय नगर के मुख्य मार्ग पर पूर्व विधायक सूरज लाल गुप्ता एडवोकेट स्मृति द्वार के निर्माण पर वैश्य समाज ने विधायक राम प्रताप वर्मा का आभार व्यक्त किया और उनके प्रति कृतज्ञता जताई। इस ऐतिहासिक पहल के लिए नगर अध्यक्ष भाजपा उतरौला और अखिल भारतीय कमलापुरी महासभा के महामंत्री फरींद्र गुप्ता ने विधायक का सम्मान करते हुए उनके विकास कार्यों की सराहना किया। वैश्य समाज के लोगों ने विधायक राम प्रताप वर्मा को समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और विकास कार्यों के लिए धन्यवाद दिया। उनका कहना था कि “समाज की प्रगति इनका ध्येय है, न्याय और विकास ही इनका श्रेय है।” वैश्य समाज के प्रतिनिधियों अमर चंद गुप्ता, देवानंद गुप्ता, ओम प्रकाश गुप्ता आदि ने कहा कि यह स्मृति द्वार पूर्व विधायक सूरज लाल गुप्ता के सम्मान और नगर के गौरव का प्रतीक होगा। इस पहल से न केवल नगरवासियों की भावनाएं जुड़ी हैं, बल्कि यह स्मृति द्वार नगर के ऐतिहासिक पहचान के रूप में भी जाना जाएगा। विधायक राम प्रताप वर्मा द्वारा नगर में कराए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की सराहना करते हुये लोगों ने कहा कि वे लगातार नगर और समाज के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं जिससे क्षेत्र को नई पहचान और प्रगति मिल रही है। नगरवासियों ने उम्मीद जताई कि विधायक जी इसी तरह नगर के विकास के लिए कार्य करते रहेंगे और क्षेत्र को एक आदर्श नगर के रूप में विकसित करेंगे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • गौशाला का पैसा सचिव व प्रधान मिलकर खा जाते हैं!

    गौशाला का पैसा सचिव व प्रधान मिलकर खा जाते हैं!

    गौशाला का पैसा सचिव व प्रधान मिलकर खा जाते हैं!

    भूख-प्यास से तड़पती गौवंश, ग्रामवासियों ने जतायी नाराजगी
    तेजस टूडे ब्यूरो
    अब्दुल मोबीन सिद्दीकी
    उतरौला (बलरामपुर)। जनपद के गैड़ास बुजुर्ग विकास खंड के ग्राम पंचायत नगवा में, मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट बनता जा रहा मौत का घर। इलाज व भूख-प्यास देखभाल के आभाव मे गौशाला में गोवंश की हो रही मौत। ग्रामवासी बताते हैं कि ग्राम पंचायत नगवा गौशाला मे आए दिन जानवरों की होती रहती है मौत। मरने वाले जानवरों को फेंक दिया जाता जिनको कुत्ते नोच कर खाते हैं। उठने वाले दुर्गंध से आस—पास के लोगों का जीना मोहाल रहता। शासन स्तर पर जानवरों के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही जानवरों के लिये लेकिन ये योजनाएं विकास खंड गैड़ास बुजुर्ग के ग्राम पंचायत नगवा मे बने गौशाला में दम तोड़ देती है।
    विकास खंड अधिकारी गैड़ास बुजुर्ग द्वारा समय—समय पर इनका निरीक्षण भी किया जाता है, वरना तस्वीर शायद कुछ और भयानक नजर आती। सचिव कभी—कभार गौशाला जाते हैं। झिन्कन, शेषराम, राम लखन, परमवीर, अनील, सहित दर्जनों ग्रामवासियों ने बताया कि गौशाला के लिए आने वाला पैसा सचिव व प्रधान मिलकर खा जाते हैं। जानवरों के इलाज के लिए तैनात किए गए डाक्टर कभी—कभार ही गौशाला में जाते हैं। ग्रामवासी बताते हैं कि गोवशों के लिए हरे चारा का कोई इंतजाम नहीं किया गया। सूखा भूसा खिलाकर जानवरों का पेट भरा जाता है। समय-समय पर पानी भी नहीं मिलता है और न ही समय पर जानवरों का इलाज होता है। इसी वजह से गोवंश दम तोड़ रहे।
    बता दें कि गौशालाओं में जानवरों की जिंदगी बदतर होती जा रही है। इन जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई सिर्फ कागजों पर ही सिमट कर रह जाती है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी उतरौला अवधेश कुमार ने कहा कि कार्यवाही के लिए विडियो को निर्देशित किया गया है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • मोदी ने कहा— ‘यह दशक उत्तराखण्ड का है’, रोप-वे से चन्द मिनटों में भक्त पहुंच जायेंगे केदारनाथ धाम

    मोदी ने कहा— ‘यह दशक उत्तराखण्ड का है’, रोप-वे से चन्द मिनटों में भक्त पहुंच जायेंगे केदारनाथ धाम

    मोदी ने कहा— ‘यह दशक उत्तराखण्ड का है’, रोप-वे से चन्द मिनटों में भक्त पहुंच जायेंगे केदारनाथ धाम

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने मॉ गंगा का मायका कहे जाने वाले उत्तरकाशी के मुखबा गांव में उनकी पूजा-अर्चना के साथ आरती किया। यहां उनका पूजा—अर्चना के साथ स्वागत किया गया। यहां के लोगों से मुलाकात के बाद पीएम हर्षिल पहुंचे जहां मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे यहां आकर ऐसा लग रहा है कि जैसे मां गंगा ने मुझे गोद ले लिया है। आज एक बार फिर यहाँ आकर आप सब अपने परिवारजनों से मिलकर मैं धन्य हो गया हूं।
    उधर हर्षिल में उन्होंने अपना भाषण गंगा मैया की जय से शुरू किया और गंगा मैया की जय पर ही भाषण खत्म किया। उन्हें सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग जनसभा में पहुंचे थे। मोदी जब हर्षिल और मुखबा पहुंचे तो उनका भव्य स्वागत किया गया। बता दें कि मोदी जी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आग्रह पर शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गुरुवार को हर्षिल-मुखबा क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उत्तरकाशी जिले के इस सीमावर्ती क्षेत्र में गजब का उत्साह और उल्लास देखने को मिला।
    प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड का हर्षिल-मुखबा आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत—प्रोत है। चार धाम और अनंत तीर्थों का आशीर्वाद जीवनदायिनी मां गंगा का ये शीतकालीन गद्दी स्थल है। आज एक बार फिर यहां आकर आप सब अपने परिवारजनों से मिलकर मैं धन्य हो गया हूं। मां गंगा के आशीर्वाद से ही मुझे दशकों तक उत्तराखंड की सेवा करने का मौका मिला। मेरा मानना है कि उन्हीं की कृपा से मैं काशी पहुँचा और अब काशी के सांसद के रूप में सेवा कर रहा हूं।
    प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्रीय कैबिनेट सरकार ने केदारनाथ और हेमकुंड साहिब रोपवे प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है। इससे तीर्थयात्री चढ़ाई से बच सकेंगे। सोन प्रयाग से केदारनाथ के बीच रोपवे 12.9 किमी लंबा होगा जिस पर 4081 करोड़ रुपए के खर्च का अनुमान है। वहीं हेमकुंड साहिब रोप वे पर 2730 करोड़ रुपए खर्च होंगे। यह गोविंद घाट से हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे तक की यात्रा को सुगम बनाएगा। यह प्रोजेक्ट चार से छह साल में पूरे हो जायेंगे।
    मोदी ने गढ़वाली भाषा में अपने भाषण की शुरुआत करते हुये कहा, ’म्यारा प्यारा भाई भेणी, मेरी सयवा सोंदी’। यह दशक उत्तराखंड का बन रहा है। उत्तराखंड की प्रगति के लिए नए रास्ते खुले हैं। यहां के शीतकालीन पर्यटन को प्रदेश के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण कदम बताया। घाम तापो पर्यटन उत्तराखंड के नया आमाम लेकर आएगा। माणा, जादूंग, टिम्मरसैंण में तेजी से पर्यटन बढ़ रहा है। ऐसी व्यवस्था करेंगे जिससे उत्तराखंड हर सीजन में ऑन सीजन रहेगा। लोगों से उत्तराखंड में आकर शादी करने की अपील करते हुये कहा कि डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए उत्तराखंड को चुने। साथ ही फिल्मों की शूटिंग के लिए उत्तराखंड को बेहतर बताया।
    उत्तराखंड में 50 टूरिस्ट डेस्टिनेशन विकसित करने की बात करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में पर्यटकों की संख्या बढ़ी है। साथ ही मोदी ने कॉरपोरेट घरानों से आग्रह किया कि वह अपनी बैठकों के लिए उत्तराखंड आएं। यहां विंटर योगा सेशन आयोजित किए जाएं। धामी सरकार से कहा कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के लिए प्रतियोगिता आयोजित करें। वह उत्तराखंड के विंटर टूरिज्म पर शॉर्ट फिल्म बनाएं। जो सबसे अच्छी बनाएं, उन्हें ईनाम दें। इससे प्रदेश के खूबसूरत स्थलों की जानकारी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी।

    अजय कुमार
    वरिष्ठ पत्रकार उत्तर प्रदेश
    मो.नं. 9335566111

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • राजन जी महाराज राम की कथा सुनाते हैं

    राजन जी महाराज राम की कथा सुनाते हैं

    राजन जी महाराज राम की कथा सुनाते हैं

    वैभव अमृत सूर्यवंश का उसे लुटाते हैं
    बिहार प्रदेश में घर जिला शिवान बताते हैं।
    उनके घर का स्टेशन अब मैरवा है विख्यात
    विकास खण्ड गुठनी तड़का पंचायत है प्रख्यात
    टैली गांव के रहने वाले अमृत बरसाते हैं
    राजन जी महराज राम कि कथा सुनाते हैं।
    प्रवचन सुन लोगे जब घर मथुरा काशी है
    कोलकाता में लिखे पढ़े हुगली के वासी हैं
    प्रेम भूषण जी गुरु मिले अब क्या बाकी है
    राम कथा में नाम किया प्रवचन ही काफी है।
    मधुर संगीत कथा को सब याद दिलाते हैं
    अन्धभक्ति के छुपे राज को सबसे बताते हैं
    रामचरित्र मंत्र है मुश्किल हल करने में
    शिक्षा, संस्कार कहते समय नहीं बदलने में
    रूठ गया भाई जुड़ने की कथा भी आयी हैं
    सभ्य शिष्टता मानवता में बदली छायी हैं
    राजनीति, धर्म नीति में कटुता आयी है
    महराज सभी को जोड़ लिया पटुता आयी है
    महिला के सम्मान को हर समय बचाते हैं
    प्रवचन कितना गंभीर उसे शरल बनाते हैं
    वाद्य यंत्र संगीत मय कथा वह कहते रहते
    जीवन कि सच्चाई को मधुरिम स्वर में रखते
    महिला पुरुष बुजुर्गों से बच्चों में कैसे भाव
    अपने ताल से कथा के रोज बदलते भाव
    वीणा वादन अभिवादन को सम्मान दिय़ा
    फेसबुक, यूट्यूब पर कथा का गुणगान किया
    कथा सुन रहे लोगों से अब समय बताते हैं
    प्रेम भक्ति ही बनी रहे कुछ राज बताते हैं
    उनकी कथा से लोग सुखी जीवन जीते हैं
    मांस मदिरा छोड़ शाकाहारी अमृत पीते हैं
    जिसकी नियति सही नहीं नुकसान हुआ
    देश विदेश में सुनने वाला मालामाल हुआ
    आम आदमी की भाषा में कथा सुनाते हैं।
    राम कथा से भवसागर पार कराते हैं
    पावन कथा सुनाते हैं वह अमृत बरसाते हैं।।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • वहीं खड़ी है द्रौपदी

    वहीं खड़ी है द्रौपदी

    वहीं खड़ी है द्रौपदी

    चीरहरण को देखकर, दरबारी सब मौन।
    प्रश्न करे अँधराज पर, विदुर बने वह कौन॥

    राम राज के नाम पर, कैसे हुए सुधार।
    घर-घर दुःशासन खड़े, रावण है हर द्वार॥

    कदम-कदम पर हैं खड़े, लपलप करें सियार।
    जाये तो जाये कहाँ, हर बेटी लाचार॥

    बची कहाँ है आजकल, लाज-धर्म की डोर।
    पल-पल लुटती बेटियाँ, कैसा कलयुग घोर॥

    वक्त बदलता दे रहा, कैसे-कैसे घाव।
    माली बाग़ उजाड़ते, मांझी खोये नाव॥

    नज़र झुकाये लड़कियाँ, रहती क्यों बेचैन।
    उड़ती नींदें रात की, मिले न दिन में चैन॥

    मछली जैसे हो गई, अब लड़की की पीर।
    बाहर सांसों की पड़ी, घर में दिखे अधीर॥

    लुटती हर पल द्रौपदी, जगह-जगह पर आज।
    दुश्शासन नित बढ़ रहे, दिखे नहीं ब्रजराज॥

    घर-घर में रावण हुए, चौराहे पर कंस।
    बहू-बेटियाँ झेलती, नित शैतानी दंश॥

    वहीं खड़ी है द्रौपदी और बढ़ी है पीर।
    दरबारी सब मूक हैं, कौन बचाये चीर॥

    छुपकर बैठे भेड़िये, लगा रहे हैं दाँव।
    बच पाए कैसे सखी, अब भेड़ों का गाँव॥

    -प्रियंका सौरभ

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • रति काम मनोज लजावत ज़ोरी

    रति काम मनोज लजावत ज़ोरी

    रति काम मनोज लजावत ज़ोरी

    सरयू तट पर धूम मची है,
    अवध मचा होली हुड़दंग,
    राम-लक्ष्मण होली खेलत
    मिल सखा-सखि के संग।

    पिचकारी लेकर सोने की हरि,
    रंग गुलाल लिये रजत कटोरी,
    राजा रंक सबै मिल खेलत,
    पिचकारि हनै गौरि किशोरी।

    उत बृजधाम छटा निखरी जहँ,
    मुरलीधर राधा संग खेलत होली,
    बृज की वनिता अरु गोकुल ग्वाल,
    बजावत ताल मृदंग मंजीरा की होली।

    इनके हाथन पिचकारि चली,
    उन हाथन लाल गुलाल की गोरी
    देखि सखा सखि सुख कौन कहे,
    रति काम मनोज लजावत जोरी।

    हमहूँ द्वेष भुलाय त्यागि ईर्ष्या, मद,
    प्रेम सहित मिलि खेलत हौं होरी,
    दंभ जलाई, अहंकार जलाई सबै,
    संग सखा सखि जलावत हौं होरी।

    माँगत माफि लगावत रंग, अबीर,
    मुसुकान बिखेरि हँसी औ ठिठोरी,
    आदित्य गुलाल के साथ खिलावत
    हौं हमहूँ पान सुपारी के साथ गिलोरी।

    डा. कर्नल आदिशंकर मिश्र
    ‘विद्या वाचस्पति’ जनपद—लखनऊ

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • सहकारी इण्टर कालेज मिहरावां के छात्र प्रिंस का इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता में जनपद स्तर पर हुआ चयन

    सहकारी इण्टर कालेज मिहरावां के छात्र प्रिंस का इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता में जनपद स्तर पर हुआ चयन

    सहकारी इण्टर कालेज मिहरावां के छात्र प्रिंस का इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता में जनपद स्तर पर हुआ चयन

    तेजस टूडे सं.
    विरेन्द्र यादव
    सरायख्वाजा, जौनपुर। वर्तमान सरकार बाल वैज्ञानिक तैयार करने एवं नवाचार को बढ़ावा देने के क्रम में कक्षा 6 से 10 तक के छात्र-छात्राओं से महत्वाकांक्षी योजना इंस्पायर अवार्ड के तहत देश भर से ऐसे बाल वैज्ञानिकों का चयन करती है जिसमें वैज्ञानिक सोच और नवाचार तथा नयी तकनीकी इजात करने की क्षमता हो। इसी क्रम में सहकारी इंटर कालेज मिहरावां के कक्षा 10 के छात्र प्रिंस शुक्ला ने धान की रोपाई हेतु एक बेहद ही कम खर्च की, उपयोग में आसान और समय की बचत करने वाली (पैडी ट्रांसप्लांटर मशीन) का निर्माण किया है। इसके निर्माण हेतु केंद्र सरकार से प्रिंस शुक्ला को 10 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि दी गयी है। यह जानकारी देते हुए विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र के निर्देशक राजेश सिंह ने बताया कि जनपद से ऐसे चयनित बाल वैज्ञानिकों के मॉडलों का प्रदर्शन मंडल, राज्य और फिर राष्ट्रीय स्तर पर किया जायेगा। प्रिंस एवं उनके निर्देशक को विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ0 रामदत्त सिंह एवं प्रबंधक राजीव सिंह ने बधाई देते हुये शुभकामना दिया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • कैम्पस प्लेसमेंट होने पर क्षेत्रवासियों ने दी बधाई

    कैम्पस प्लेसमेंट होने पर क्षेत्रवासियों ने दी बधाई

    कैम्पस प्लेसमेंट होने पर क्षेत्रवासियों ने दी बधाई

    तेजस टूडे सं.
    तरूण चौबे
    सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के चेती ग्रामसभा निवासी जीतलाल गिरी के पुत्र आशीष गिरी जो चंद्रशेखर आज़ाद कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर से एमबीए कर रहे हैं। इस दौरान कैंपस प्लेसमेंट में इकोसेफ़ एग्रिशाइंस प्राइवेट लिमिटेड गुजरात की कंपनी में इनका ६ लाख वार्षिक पैकेज पर सिलेक्शन हो गया जिसको सुनकर परिजन तथा इनसे जुड़े लोग खुशी से झूम उठे। खबर सुनते ही विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ आनन्द सिंह, डॉ अंशू सिंह सेंगर, डॉ विजय यादव, डॉ अजीत गिरी सहित तमाम लोगों ने आशीष को बधाई दिया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • महाकुम्भ स्नान से वंचित लोगों के लिये त्रिवेणी संगम से आया अमृत जल

    महाकुम्भ स्नान से वंचित लोगों के लिये त्रिवेणी संगम से आया अमृत जल

    महाकुम्भ स्नान से वंचित लोगों के लिये त्रिवेणी संगम से आया अमृत जल

    खेतासराय थानाध्यक्ष रामाश्रय ने श्रद्धालुओं से की अपील
    तेजस टूडे सं.
    राकेश शर्मा
    खेतासराय, जौनपुर। महाकुंभ में स्नान का पुण्य लाभ न ले पाने वाले श्रद्धालुओं के लिए शुभ अवसर आया है। त्रिवेणी संगम प्रयागराज से लाया गया अमृत जल अब खेतासराय में उपलब्ध है जिससे श्रद्धालु अपनी आस्था और श्रद्धा के साथ लाभ उठा सकते हैं। खेतासराय थाना परिसर में संगम का पवित्र जल सुरक्षित रखा गया है जहां से श्रद्धालु इसे प्राप्त कर सकते हैं। थानाध्यक्ष रामाश्रय ने सभी भक्तों से अपील किया कि वे अपने जल पात्र (बर्तन) लेकर आएं और इस पुण्य जल को प्राप्त करें।
    ——इनसेट——
    संगम जल का महत्व
    हिन्दू धर्म में त्रिवेणी संगम को अत्यंत पवित्र माना जाता है जहां गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती नदियों का संगम होता है। मान्यता है कि संगम में स्नान करने या इसका जल ग्रहण करने से पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। जो श्रद्धालु किसी कारणवश महाकुंभ में स्नान करने से वंचित रह गए हैं, वे इस जल को घर ले जाकर पूजन कर सकते हैं और आध्यात्मिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

    ——इनसेट——
    थानाध्यक्ष की अपील
    थानाध्यक्ष रामाश्रय ने कहा कि महाकुंभ में हर व्यक्ति नहीं जा सकता लेकिन श्रद्धा की कोई सीमा नहीं होती। संगम का यह पवित्र जल उनके लिए विशेष रूप से मंगवाया गया है जो महाकुंभ स्नान से वंचित रह गए। सभी श्रद्धालु थाना परिसर आकर अपनी आस्था अनुसार जल प्राप्त करें। श्रद्धालुओं से अनुरोध किया गया है कि वे शांतिपूर्वक और सुव्यवस्थित तरीके से जल प्राप्त करें। यह जल पूरी श्रद्धा के साथ उपलब्ध कराया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।

    ——इनसेट——
    जल वितरण का समय
    श्रद्धालु सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक थाना परिसर से जल प्राप्त कर सकते हैं। अमृत जल वितरण का कार्यक्रम बुधवार से किया जा रहा है। अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालु पहुँचकर अमृत जल प्राप्त कर लें।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • यूपी एसटीएफ ने दबोचा बब्बर खालसा का आतंकी

    यूपी एसटीएफ ने दबोचा बब्बर खालसा का आतंकी

    यूपी एसटीएफ ने दबोचा बब्बर खालसा का आतंकी

    त्योहारों के बीच दहशत फैलाने की हो रही थी साजिश
    तेजस टूडे ब्यूरो
    अजय कुमार
    लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ वर्षों से शांतिपूर्ण माहौल है। कहीं कोई किसी तरह की वारदात नहीं हो रही है लेकिन यह बात पड़ोसी मुल्क और कुछ दहशतगर्दाे को रास नहीं आ रही है। पहले अयोध्या में और फिर महाकुंभ में अव्यवस्था का सपना पाले यह आतंकवादी बार-बार अपनी करतूतों में नाकाम हो रहे हैं। ऐसे में अब यह आतंकी होली, नवरात्र और रमजान के दौरान प्रदेश का माहौल खराब करने में लगे हैं। इस बात का खुलासा बर्बर खासला गिरोह के एक आतंकवादी की गिरफ्तारी के बाद हुआ।
    ज्ञातव्य है कि उत्तर प्रदेश एसटीएफ और पंजाब पुलिस ने संयुक्त अभियान में गुरुवार तड़के यूपी के कौशांबी जिले से बब्बर खालसा इंटरनेशनल के एक सक्रिय आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया था। बब्बर खालसा इंटरनेशनल मॉड्यूल के सक्रिय आतंकवादी, पंजाब के अमृतसर निवासी लाजर मसीह को यूपी एसटीएफ और पंजाब पुलिस के संयुक्त अभियान में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आतंकवादी लाजर बब्बर खालसा इंटरनेशनल के जर्मन-आधारित मॉड्यूल के प्रमुख स्वर्ण सिंह उर्फ जीवन फौजी के लिए काम करता है और पाकिस्तान स्थित के गुर्गों के साथ सीधे संपर्क में है।
    यूपी एसटीएफ ने बताया कि आतंकी के पास से तीन सक्रिय हैंड ग्रेनेड, दो डेटोनेटर, 13 कारतूस और एक विदेशी पिस्तौल समेत अवैध हथियार और संदिग्ध विस्फोटक पदार्थ (सफेद रंग का पाउडर) बरामद हुआ है। इसके अलावा गाजियाबाद के पत्ते वाला आधार कार्ड, एक मोबाइल फोन (बिना सिम कार्ड) मिला है। ऐसी ही तमाम गतिविधियों से चिंतित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को होली और रमजान के त्योहार को शांति और सद्भावना पूर्ण माहौल के बीच संपन्न कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि त्योहारों पर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से सतर्क रहे और हर छोटी घटना व सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आवश्यक कार्रवाई करें। साथ ही दोनों ही समुदाय के लोगों से संवाद बनाए रखा जाए। शांति एवं सद्भावना समिति की बैठकें कर ली जाय।
    मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर में अधिकारियों के साथ त्योहारों की तैयारी और विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने निर्देशित किया कि त्योहार पर कोई भी अराजकता फैलाने की कोशिश करे तो उसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए। रामनवमी के दौरान शोभायात्रा रूट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाए। ड्रोन से भी निगरानी की जाए। किसी भी नागरिक को दिक्कत नहीं होने चाहिए। होली वाले दिन सभी प्रमुख सड़कों, चौराहों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाय।
    यह सुनिश्चित किया जाय कि त्योहारों पर कोई नई परम्परा न शुरू हो। अधिकारी निरंतर फिल्ड में रहते हुए निगरानी बनाये रखे। त्योहारों पर बिजली-पानी की निर्बाध आपूर्ति भी सुनिश्चित की जाय। होली के पहले और बाद में शहर के सभी क्षेत्रों की सफाई कराई जाए। मुख्यमंत्री ने गोड़धोइया नाला, गोरखनाथ, नकहा, खजांची, पादरी बाजार और पैडलेगंज-टीपी नगर सिक्स लेन के साथ ही सभी निर्माणाधीन फोर लेन प्रोजेक्ट की भी प्रगति पूछी। साथ ही निर्देशित किया कि सभी परियोजनाओं की गति बढ़ाई जाय और गुणवत्ता के साथ समय पर इन्हें पूरा किया जाय।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • मुरादाबाद में दलित बच्ची बनी मुस्लिमों की हवस एवं हैवानियत की शिकार

    मुरादाबाद में दलित बच्ची बनी मुस्लिमों की हवस एवं हैवानियत की शिकार

    मुरादाबाद में दलित बच्ची बनी मुस्लिमों की हवस एवं हैवानियत की शिकार

    तेजस टूडे ब्यूरो
    अजय कुमार
    लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अक्सर गंगा-यमुनी तहजीब और भाईचारे की बात होती है लेकिन जब यही तहजीब और भाईचारा तार-तार होता है तो ऐसे लोगों के मुंह पर ताला लग जाता है। ऐसा ही घिनौना कृत्य एक बार फिर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिला मुरादाबाद में सामने आया जहां 4 वहशियों ने एक 14 साल की बच्ची को न केवल अपनी हवस का शिकार बनाया, बल्कि उसको भैंसे का गोश्त खिलाया गया। बच्ची के हाथ में गुदा ओम के चिन्ह को तेजाब डालकर मिटाया गया। इतना ही नहीं, दो माह तक उसे बंधक बनाए रखा गया। यह वारदात मुरादाबार के भगतपुर थाना क्षेत्र से सामने आई है जहां दो माह पहले बाजार गई नाबालिग दलित लड़की को कार सवार 4 युवकों ने अगवा कर लिया था।
    आरोपियों ने एक घर में बंधक बनाकर पीड़िता के साथ गैंगरेप किया। उसे खाने में बीफ दिया और हाथ पर बना ॐ का टैटू तेजाब डाल कर मिटा दिया। मामले में पीड़िता की चाची की तहरीर पर पुलिस ने 4 नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सलमान नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामला दलित बेटी से बलात्कार और गुनाहागार मुसलमान होने की वजह से बीजेपी को छोड़कर सभी दलों के नेता चुप्पी साधे हुए हैं। इसमें राहुल गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, लड़की हूॅ लड़ सकती हॅू का दम भरने वाली प्रियंका वाड्रा और उनकी पूरी टीम शामिल हैं। यह वह ही नेता हैं जिन्होंने हाथरस और बहराइच की घटना पर तो खूब हो हल्ला किया था लेकिन पहले अयोध्या की बेटी और अब मुरादाबाद की बच्ची से गैंग रेप पर जुबान खोलना भी उचित नहीं समझी।
    घटनाक्रम के अनुसार थाना भगतपुर के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि 2 जनवरी को उसकी 14 वर्षीय नाबालिग भतीजी कपड़े सिलवाने के लिए बाजार वाले रास्ते से टेलर की दुकान पर जा रही थी। आरोप है कि बाजार के पास उन्हीं के गांव के चार युवक कार लिए रास्ते मे खड़े थे। चारों आरोपी खींच करके उसकी भतीजी को अपनी कार मे डाल कर अगवा कर लिए। आरोप है कि आरोपी उसे एक कमरे पर ले गये व नशीला पदार्थ देकर गैंगरेप किया। आरोपियों ने लड़की को काफी प्रताड़ित किया। इतना ही नहीं, भूख लगने पर उसे जबरन बीफ भी खिलाया।
    पीड़िता की चाची के अनुसार आरोपियों ने उसकी भतीजी के हाथ पर बना ॐ का चिन्ह भी तेजाब डालकर मिटा दिया। महिला ने पुलिस को बताया कि भतीजी के गायब होने के बाद से ही वे उसकी तलाश कर रहे थे। करीब दो माह बाद 2 मार्च को किशोरी बदहवास हालात में अपने घर पहुंची और परिजनों से आपबीती सुनाई जिसके बाद परिजनों ने आरोपियों के विरुद्ध भगतपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। एसएचओ भगतपुर संजय पांचाल ने बताया कि इस मामले में सलमान, जुबैर, राशिद और आरिफ के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और एससी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी सलमान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • त्योहारों को देखते हुये निरीक्षकों की टीम ने लिया नमूना

    त्योहारों को देखते हुये निरीक्षकों की टीम ने लिया नमूना

    त्योहारों को देखते हुये निरीक्षकों की टीम ने लिया नमूना

    तेजस टूडे ब्यूरो
    शुभांशू जायसवाल
    जौनपुर। सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन देवाशीष उपाध्याय ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन के क्रम में होली एवं रमजान पर्व को दृष्टिगत रखते हुए मिलावटी खाद्य पदार्थों के भण्डारण/विक्रय पर प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य से विशेष प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत जनपद जौनपुर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा किये जा रहे।
    प्रवर्तन कार्यवाही के क्रम में 6 मार्च को सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय के नेतृत्व में खाद्य सचल दल में सम्मिलित खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण बिपिन गिरि, विनोद यादव, मनोज वर्मा एवं अपराजिता तिवारी ने जनपद के विभिन्न बाजारों में कार्यवाही की जिसमें कुल निरीक्षण 24, कुल छापे 9, कुल संग्रहीत नमूनों 10, जारी सुधार नोटिस की संख्या 7 है। बताया गया कि सिरकोनी बाजार में पेड़ा, खोया, जगदीशपुर में तेल, दूध, जलालपुर बर्फी, पेड़ा, खोया, कल्यानपुर, कबूलपुर बाजार, इमली, जेली, कचरी, जफराबाद बाजार नमकीन संग्रहीत खाद्य का नमूना संग्रहण किया गया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ने की जनसुनवाई

    राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ने की जनसुनवाई

    राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ने की जनसुनवाई

    तेजस टूडे ब्यूरो
    जौनपुर। राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य डा0 अर्चना मजूमदार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में महिला अपराध से संबंधित मामलों की जनसुनवाई गुरुवार को हुई जहां जनसुनवाई के दौरान महिलाओं और बालिकाओं ने महिला अपराध से जुडी शिकायतों तथा अपनी समस्याओं को रखा जिन्हें गंभीरता से सुनते हुए उन्होंने त्वरित समाधान के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। उन्होंने पूर्व में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा करते हुये अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी मामलों का पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाय। साथ ही उन्होंने कहा कि न्याय दिलाने में देरी का अर्थ है व्यक्ति को न्याय से वंचित रखना, इसलिये महिला अपराधों, घरेलू हिंसा आदि से सम्बन्धित ममलों में शीघ्र कार्यवाही कर न्याय दिलाना सुनिश्चित की जाय।
    जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र ने राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य का जनपद में स्वागत करते हुए कहा कि सदस्य महिला आयोग के आगमन से निश्चित रूप से महिलाओं से सम्बन्धित समस्याओं के निराकरण में गति मिलेगी। उन्होंने सभी अधिकारियों की तरफ से आश्वस्त कराया कि दिये गये निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन किया जायेगा। उन्होंने अपर पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया कि घरेलू हिंसा से संबंधित मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाय। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय कुमार, विधिक अधिकारी मनमोहन शर्मा, दीपाली श्रीवास्तव सहित पुलिस एवं प्रशासन विभाग के तमाम अधिकारी उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • ‘जौनपुर महोत्सव’ को लेकर राज्यमंत्री ने की तैयारी बैठक

    ‘जौनपुर महोत्सव’ को लेकर राज्यमंत्री ने की तैयारी बैठक

    ‘जौनपुर महोत्सव’ को लेकर राज्यमंत्री ने की तैयारी बैठक

    भाजपा नगर अध्यक्ष डा. कमलेश निषाद की अध्यक्षता में जुटे तमाम भाजपाजन
    जौनपुर। नगर के शाही किला में 10 से 12 मार्च तक प्रस्तावित तीन दिवसीय ‘जौनपुर महोत्सव’ के तैयारी के सम्बन्ध में बैठक खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के सिपाह स्थित जनसम्पर्क कार्यालय पर नगर अध्यक्ष डा. कमलेश निषाद की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चन्द्र यादव रहे।
    नगर के प्रमुख कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये राज्यमंत्री श्री यादव ने कहा कि जौनपुर महोत्सव के मंच के माध्यम से जनपद के कलाकारों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा। महोत्सव में 500 से अधिक जोड़े का सामूहिक विवाह माध्यम से विधि विधान से विवाह कराया जाएगा। परिषदीय स्कूलों एवं माध्यमिक विद्यालय के बच्चों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया जायेगा।
    महोत्सव में कवि सम्मेलन का आयोजन होगा जहां जनपद व देश के नामी कवि भाग लेगे। महोत्सव में सांसद व अभिनेता रवि किशन, पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ व आम्रपाली दुबे और बॉलीवुड सिंगर वरदान सिंह भी अपना अमूल्य समय देंगे। महोत्सव में स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी के परिवार वालों, शाहिद के परिवार वालों को सम्मानित भी किया जायेगा। पत्रकारिता, कला, संस्कृति, गायन, शिक्षक व सामाजिक कार्यकर्ता को भी सम्मानित किया जायेगा।
    इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि डा रामसूरत मौर्या, अजय सिंह, मीडिया प्रभारी मनीष श्रीवास्तव, सभासद सत्येन्द्र सिंह, आशीष गुप्ता, प्रदीप तिवारी, अमित श्रीवास्तव, ब्रह्मेश शुक्ला, धर्मपाल कन्नौजिया, बसंत प्रजापति, नन्द लाल, सुनील कुमार, सीप्पिन सिंह, यशवन्त साहू, जय विजय, विष्णु, शिव कमल, अभिषेक, पुष्पेन्द्र त्यागी, सचिन पाण्डेय, रमेश यादव सहित तमाम लोग लोग उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • 5 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारम्भ

    5 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारम्भ

    5 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारम्भ

    आध्यात्मिक साधना के मूल में है योग: हरीमूर्ति
    धर्मापुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में सुबह 5 से 7 बजे तक पांच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। पतंजलि योग समिति के सह राज्य प्रभारी अचल हरीमूर्ति द्वारा द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है जहां उन्होंने बच्चों को सरल और सहज आसन और व्यायामों का अभ्यास कराते हुए बताया कि नियमित और निरन्तर योगाभ्यास के माध्यम से शारीरिक और मानसिक रूप से पूर्णतः स्वस्थ रहा जा सकता है। सूर्य-नमस्कार आसनों का ऐसा समूह में जो जीवन को संचालित करनें वाले सभी तंत्रों पर एक साथ प्रभाव डालता है, इसलिए हर व्यक्ति को अपनी शक्ति और सामर्थ्य के अनुसार इसका अभ्यास नियमित करते रहना चाहिए। प्राणायामों के माध्यम से मन, चित्त और चेतना संयमित रखते हुए ध्यान के उच्चतम शिखर तक पहुंचा जा सकता है। भस्त्रिका प्राणायाम जहां श्वसन तंत्र को सशक्त बनाता है तो वहीं कपालभाति एवं प्राणायाम के माध्यम से पाचन तंत्र को सुदृढ़ बनाते हुए बच्चों में अंतर्निहित शक्तियों को सुशुप्तावस्था से जागृत अवस्था में परिवर्तित करता है। बच्चों को उनकी अवस्था के अनुरुप खड़े, बैठकर और लेटकर किये जानें वाले आसनों में ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, मकर और मर्कटासनों का अभ्यास कराते हुए उनसे होने वाले लाभों को भी बताया गया। इस अवससर पर वार्डेन शशि रानी श्रीवास्तव, रीना यादव, रेखा गौतम, नीतू यादव, विनय यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • हमारा समाज पार्टी के महासचिव बनाये गये धर्मेन्द्र कुमार

    हमारा समाज पार्टी के महासचिव बनाये गये धर्मेन्द्र कुमार

    हमारा समाज पार्टी के महासचिव बनाये गये धर्मेन्द्र कुमार

    जौनपुर। अखिल भारतीय हमारा समाज पार्टी के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य दिलीप अग्रहरि के निर्देशानुसार एवं प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र राजेश गुप्ता की संस्तुति पर वैश्य धर्मेन्द्र कुमार को जिला महासचिव जैसे महत्वपूर्ण दायित्व की जिम्मेदारी सौंयी गयी। साथ ही आशा जतायी गयी कि श्री कुमार पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन—जन तक पहुंचाते हुये संगठन को पूरे प्रदेश में गतिशीलता प्रदान करेंगे। वहीं जानकारी होने पर तमाम शुभचिन्तकों ने धर्मेन्द्र कुमार को बधाई देते हुये पार्टी हाईकमान के इस निर्णय की सराहना किया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • डा. यदुवंशी ने रासेयो कार्यक्रम के चौथे दिन का किया शुभारम्भ

    डा. यदुवंशी ने रासेयो कार्यक्रम के चौथे दिन का किया शुभारम्भ

    डा. यदुवंशी ने रासेयो कार्यक्रम के चौथे दिन का किया शुभारम्भ

    जौनपुर। नगर के ईशापुर में स्थित रमानाथ महाविद्यालय में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ ब्रजेश यदुवंशी पूर्व नोडल अधिकारी पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर ने मां सरस्वती की प्रतिमा माल्यार्पण करते हुये दीप प्रज्वलन के साथ किया। वहीं स्वयंसेवकों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके उपस्थित लोगों को मंत्र—मुग्ध कर दिया।
    स्वयंसेवकों को सम्बोधित करते हुये डा. यदुवंशी ने कहा कि समाजसेवा के माध्यम से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का विकास करना ही राष्ट्रीय सेवा योजना का मुख्य उद्देश्य है। इस तरह की राष्ट्रीय सेवा के माध्यम से छात्रों के बहुमुखीय व्यक्तित्व का विकास होता है। राष्ट्रीय सेवा योजना का सिद्धांत है “मैं नहीं, बल्कि आप” यह सिद्धांत इस बात पर जोर देता है कि किसी व्यक्ति का कल्याण समाज के कल्याण पर निर्भर करता है यह लोकतांत्रिक जीवन का सार है। महाविद्यालय के शिक्षा शास्त्र विभाग के शिक्षक डॉ राज यादव ने आगंतुकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम का संचालन डाली मौर्या ने किया।
    इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी रेनू गुप्ता, अजय मौर्य, सर्वेश मौर्य, पवन मौर्य, शंकर बक्श सिंह, डॉ धनंजय सिंह, रवि प्रकाश पाण्डेय, दीक्षा मौर्या, श्वेता मौर्या, साक्षी, अंशिका, साधना, मुस्कान, आराधना, चंद्रेश, आशुतोष, शिवम सहित तमाम लोग उपस्थिति रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • लीनेस क्लब ने मातृ शक्ति का किया सम्मान

    लीनेस क्लब ने मातृ शक्ति का किया सम्मान

    लीनेस क्लब ने मातृ शक्ति का किया सम्मान

    महिलाओं के अधिकारों एवं सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रतीक है महिला दिवस
    जौनपुर। लीनेस क्लब जौनपुर द्वारा महिला दिवस को दृष्टिगत रखते हुये महिलाओं के अधिकारों, समानता और उनके योगदान को सम्मान देने के लिए “मातृ शक्ति सम्मान समारोह” हुआ जहां मुख्य अतिथि डॉ लक्ष्मी सिंह मुख्य चिकित्साधिकारी एवं विशिष्ट अतिथि डॉ शुभा सिंह अध्यक्ष आईएमए ने दीप प्रज्ज्वलित करके समारोह का शुभारम्भ किया।
    विभिन्न क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाने वाली महिलाओं डॉ सुलोचना सिंह, डॉ गीता यादव, डा अंजना सिंह, डा लक्ष्मी सिंह व डा शुभा सिंह को अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह् प्रदान करके सम्मानित किया गया। लीनेस क्लब अध्यक्ष ज्योति कपूर ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि महिला दिवस महज एक दिन का उत्सव नहीं है, बल्कि महिला सशक्तिकरण और समानता की दिशा में एक कदम है।
    मुख्य अतिथि डा लक्ष्मी सिंह ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस लैंगिक समानता, महिलाओं के अधिकारों और उनके सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रतीक है। आधुनिक समाज में महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं, फिर भी वे कई चुनौतियों का सामना कर रही हैं। डा. शुभा सिंह ने कहा कि आज जहां महिलाएं सशक्त हुई हैं, वहीं खुद को पूर्ण रूप से सुरक्षित महसूस कर निर्भीक होकर विभिन्न क्षेत्रों में कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं।
    अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए ममता उपाध्याय ने कहा कि समाज को तब तक विकसित नहीं किया जा सकता, जब तक महिलाएं हर क्षेत्र में स्वतंत्र और सशक्त न हो जायं। कार्यक्रम का संचालन संयोजक मिदहत फात्मा, डा. प्रिया सिंह, डा. आकांक्षा व मिनहाज़ शेख ने संयुक्त रूप से किया।
    इस अवसर पर सचिव पूजा त्रिपाठी, स्वाती मेहरोत्रा, पूर्व चेयरमैन माया टंडन, शर्मिला सिन्हा, गीता गुप्ता, रविन्द्र कालरा, ममता सिंह, कविता वर्मा, जयश्री, पूनम सिंह, शशि श्रीवास्तव, शीला सिंह, मंजू सिंह, आशा तिवारी, उर्मिला सिंह, नीता अग्रवाल, पुष्पा श्रीवास्तव सहित तमाम लोग उपस्थित रहीं।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • “हसरत संगीत”: नितेश तिवारी, कसीम हैदर कसीम और आयुषी तिवारी का एक भावपूर्ण सहयोग

    “हसरत संगीत”: नितेश तिवारी, कसीम हैदर कसीम और आयुषी तिवारी का एक भावपूर्ण सहयोग

    मुंबई: बहुप्रतीक्षित संगीत वीडियो “हसरत” अपनी भावपूर्ण धुन और भावपूर्ण बोलों से दिलों को लुभाने के लिए तैयार है। हरमन नाज़िम द्वारा अपार भावनाओं के साथ गाया गया यह गीत शक्तिशाली कहानी और संगीत की प्रतिभा का एक सुंदर मिश्रण है।

    गीत प्रसिद्ध कवि और गीतकार कसीम हैदर कसीम द्वारा लिखे गए हैं, जिनके शब्द लालसा और प्रेम के सार को जीवंत करते हैं। प्रतिभाशाली सहजन शेख द्वारा रचित संगीत, गीत की भावनात्मक गहराई को पूरी तरह से पूरक करता है, जो एक अविस्मरणीय सुनने का अनुभव प्रदान करता है।

    संगीत वीडियो का निर्देशन कोई और नहीं बल्कि बहुमुखी कलाकार नितेश तिवारी ने किया है, जो बॉलीवुड उद्योग में संगीतकार और गायक के रूप में अपने असाधारण काम के लिए जाने जाते हैं। तिवारी, जिन्होंने अपनी हिट फिल्म मचान के लिए व्यापक पहचान हासिल की, जल्दी ही संगीत वीडियो के लिए सबसे अधिक मांग वाले निर्देशकों में से एक बन गए हैं, खासकर टेलीविजन सितारों के बीच। उनकी अनूठी दृष्टि और कहानी कहने की कला ने उन्हें इंडस्ट्री में पसंदीदा बना दिया है, और “हसरत” उनके बढ़ते प्रदर्शनों की सूची में एक और रत्न साबित होने का वादा करता है।

    इस प्रोजेक्ट के आकर्षण को बढ़ाते हुए, आयुषी तिवारी ने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जो अपनी प्रतिभा और सुंदरता को स्क्रीन पर लाती है, जिससे दृश्य कथा और भी अधिक सम्मोहक बन जाती है।

    इसके पीछे इतनी शानदार टीम के साथ, “हसरत” केवल एक गाना नहीं है – यह एक भावनात्मक यात्रा है जो उस जादू को दिखाती है जो संगीत, कविता और सिनेमाई कलात्मकता के एक साथ आने पर होता है। प्रशंसक बेसब्री से रिलीज़ का इंतज़ार कर रहे हैं, इस गतिशील सहयोग से किसी बेहतरीन कृति से कम की उम्मीद नहीं कर रहे हैं।

    “हसरत” की रिलीज़ के लिए तैयार रहें, एक ऐसा गाना जो आपकी आत्मा को छूने और एक चिरस्थायी प्रभाव छोड़ने का वादा करता है!