15 वर्षों का विवाद लेखपाल-पुलिस के सामने सम्मानित व्यक्तियों ने किया निस्तारित | #TejasToday
सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल
15 वर्षों का विवाद लेखपाल-पुलिस के सामने सम्मानित व्यक्तियों ने किया निस्तारित | #TejasToday
थानागद्दी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के स्थानीय ग्रामसभा खुटहना में चल रहे 15 वर्षों के जमीनी विवाद को हल्का लेखपाल, पुलिस बल व ग्रामसभा के सम्मानित व्यक्तियों के बीच निस्तारित कर दिया गया। ज्ञात हो कि राजस्व निरीक्षक पद से रिटायर लालजी राम का विवाद उनके पड़ोसी से चल रहा था। इसको लेकर वे काफी परेशान थे।
दोनों पक्षों में लगातार वाद-विवाद एवं मारपीट होता रहता था। इसके निस्तारण हेतु मनीष मौर्य हल्का लेखपाल, ग्राम प्रधान स्वामीनाथ, रत्नाकर, जवाहिर, लालजी गौतम, यशवंत सिंह, रामाशीष यादव, पत्रकार जितेंद्र चौधरी, दिलीप कुमार आगे आये। इसी को लेकर सोमवार को पंचायत हुई जहां लेखपाल व पुलिस के सामने ग्रामवासियों ने इतने पुराने विवाद को समाप्त करा दिया।
अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.pakkikhabar.news
ब्रेकिंग खबरों से अपडेट के लिए इस फोटो पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें