भण्डारे का दूषित भोजन खाने से 12 गोवंशों की हुई मौत
7 की हालत गम्भीर, गांव में फोर्स तैनात
तेजस टूडे ब्यूरो
आरके धनगर
मथुरा। रिफाइनरी के गांव भैंसा में दुखद घटना सामने आई है जहां एक दिवंगत प्रधान के मृत्युभोज में बचे भंडारे का भोजन खाने से श्री लक्ष्मी नारायण गोशाला में 12 गोवंश (गायों) की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं सात अन्य गोवंश की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है, जिनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद से ही गांव में भारी तनाव और आक्रोश का माहौल है जिसे देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से दो थानों का पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर तैनात कर दिए गए हैं।
गौरतलब हो कि गांव भैंसा के वर्तमान प्रधान जगन्नाथ सिंह का पिछले रविवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। उनके निधन के बाद बुधवार को मृत्युभोज का आयोजन किया गया जिसमें चौरासी गांवों के लोगों को आमंत्रित किया गया था। भोज के बाद बचा हुआ पुआ और दही गांव से बाहर स्थित गोशाला में गोवंशी को खिलाने के लिए भेज दिया गया। बताया गया है कि शुक्रवार को यह भोजन गोशाला पहुंचाया गया था। ग्रामीणों का कहना है कि भीषण गर्मी के कारण भोजन खराब और जहरीला हो चुका था। जैसे ही गोवंशी ने उसे खाया, उनकी हालत बिगड़ने लगी। कुछ ही देर में कई गायें जमीन पर गिरकर तड़पने लगीं।
अब तक आधा दर्जन से अधिक गोवंशी की मृत्यु हो चुकी है जबकि दर्जन भर से अधिक गौवंश मरणासन्न हालत में पड़े हुए हैं। कई गायों के मुंह से झाग निकलते देख ग्रामीण घबरा गए और तुरंत प्रशासन को सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम सदर आदेश कुमार, ट्रेनी आईपीएस एवं थाना प्रभारी रिफाइनरी जयविंद गुप्ता, क्षेत्रीय लेखपाल समेत कई थानों का पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। वहीं पशुओं की हालत गंभीर देख बैटनरी कॉलेज से पशु चिकित्सकों की टीम को बुलाया गया जिसने बीमार गोवंशी का उपचार शुरू किया। प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA







