HomeViralसमाजसेवी की स्मृति में 11वां निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

समाजसेवी की स्मृति में 11वां निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

  • समाजसेवी की स्मृति में 11वां निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

तेजस टूडे सं.
मो. परवेज
लालगंज, रायबरेली। आचार्य नगर स्थित वारसी दवाखाना पॉली क्लिनिक एवं मेडिकल स्टोर पर 11वें विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ। मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अब्दुल नदीम ने बताया कि यह शिविर उनके पिता की स्मृति में पिछले 11 वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है। शिविर में महिला रोग, दंत रोग, नेत्र रोग व सामान्य चिकित्सा के विशेषज्ञों ने मरीजों की जांच कर उचित परामर्श दिया। आयुष्मान कार्डधारकों को जरूरत पड़ने पर लखनऊ के प्रतिष्ठित अस्पतालों में निःशुल्क उपचार दिलाने में सहायता की जाती है। डॉ. नदीम ने बताया कि शिविर का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद करना है। मेडिकल स्टोर पर जरूरतमंदों को मुफ्त और रियायती दरों पर दवाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं।

 

 

 

 

 

Must Read