Thursday, April 16, 2026
Homeआजमगढ़चोरी की 11 घटनाओं का हुआ खुलासा, दो शातिर गिरफ्तार

चोरी की 11 घटनाओं का हुआ खुलासा, दो शातिर गिरफ्तार

-

चोरी की 11 घटनाओं का हुआ खुलासा, दो शातिर गिरफ्तार

तेजस टूडे ब्यूरो
देवी प्रसाद शर्मा
आज़मगढ़। जनपद के कंधरापुर थाने की पुलिस ने 4 थाने के 11 चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए 2 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चोरों के कब्जे से चोरी का सामान, नकदी व तमंचा कारतूस भी बरामद किया है। कंधरापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक भगत सिंह मय हमराह द्वारा थाना क्षेत्र में हो रही चोरी की घटनाओं का अनावरण हेतु रोकथाम हेतु भवरनाथ चौराहे पर मौजूद थे कि सूचना मिली कि भोर्रा मकबुलपुर छोटा बाग मजार के पास कुछ चोर, चोरी के सामान लिए है तथा चोरी किये गये सीसीटीवी के इलेक्ट्निक सामानो को पकडे जाने के डर से जला रहे है। सूचना पर पुलिस मजार के पास बाग में तो दो व्यक्ति सामान जल रहे थे। पुलिस ने दो व्यक्तियो को घेरकर पकड़ लिया जबकि दो फरार हो जाने में सफल रहे।
गिरफ्तार आरोपियों में अभिषेक यादव उर्फ निखिल पुत्र महेन्द्र यादव और सूरज पासवान पुत्र दीपचन्द्र पासवान निवासीगण खोजापुर माधोपट्टी थाना कन्धरापुर जिला आजमगढ शामिल है। फरार आरोपियों में शैलेश यादव पुत्र बाढू यादव और हरिकेश यादव पुत्र नाम नगीना यादव शामिल है। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों शातिर चोरों के कब्जे से चोरी के आभूषण, आडियो मैक्स मशीन, एल.सी.डी. मानिटर, एक डी.वी.आर. अधजला, एक वायरलेश माइक, एक अधजला डीवीआर का चार्जर, दो दरवाजे की कुण्डी, एक प्लक लिंक, एक समर्सिबल, दो अलग–अलग जूट की बोरियों में लगभग 20–20 किलो कुल 40 किलो गेहू, तीन अलग—अलग जूट की बोरियो में लगभग 60 किलो चावल आदि करीब एक लाख रुपये का सामान, 18000 रूपया नकद, तमंचा व कारतूस
बरामद किया।
गिरफ्तार दोनों शातिर चोरों के ऊपर जिले के विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। इस बाबत एसपी हेमराज मीना ने बताया कि कंधरापुर थाने की पुलिस ने 4 थाने के 11 चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए 2 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी के करीब एक लाख का सामान, नकदी, तमंचा, कारतूस आदि बरामद किया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें जुटी हैं। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

LATEST POSTS

जीएसटी चोरी के अभियोग में वांछित गिरफ्तार

जीएसटी चोरी के अभियोग में वांछित गिरफ्तारतेजस टूडे ब्यूरो देवी प्रसाद शर्मा आजमगढ़। बीते 3 दिसम्बर 2025 को आवेदक अविनाश चन्द्र राय सहायक आयुक्त (प्रभारी) राज्य...

फार्मर रजिस्ट्री अभियान तेज, 8 तहसीलों के लिये 8 प्रचार वाहन रवाना

फार्मर रजिस्ट्री अभियान तेज, 8 तहसीलों के लिये 8 प्रचार वाहन रवानातेजस टूडे ब्यूरो देवी प्रसाद शर्मा आजमगढ़। जनपद में किसान हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते...

हिन्दी भारतीय भाषाओं में प्राचीन काल से ही सबसे अधिक समृद्ध रही: डा जमालुद्दीन

तेजस टूडे ब्यूरो देवी प्रसाद शर्मा आजमगढ़। राजकीय महिला महाविद्यालय समदी अहिरौला में चल रहे हिन्दी दिवस पखवाड़ा के उपलक्ष्य में हिन्दी का अतीत एवं वर्तमान परिदृश्य...

लोक अदालत में दिया गया फैसला अन्तिम होता है: जनपद न्यायाधीश

तेजस टूडे ब्यूरो देवी प्रसाद शर्मा आजमगढ़। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश पर जिला प्राधिकरण द्वारा जनपद न्यायाधीश...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular