राष्ट्रीय पुरस्कार से 10 कलाकार हुए सम्मानित

राष्ट्रीय पुरस्कार से 10 कलाकार हुए सम्मानित

आर.एल. पाण्डेय
लखनऊ। राज्य ललित कला अकादमी द्वारा गुरुवार को छतर मंजिल परिसर में द्वितीय अखिल भारतीय व्यावहारिक कला प्रदर्शनी पुरस्कार-2021-22 का आयोजन किया गया।

समारोह में देशभर के 10 कलाकारों को उत्कृष्ट कृतियों के लिए सूबे के संस्कृति व पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने पुरस्कृत किया। अकादमी को प्रदर्शनी के लिए प्रविष्टि के तौर पर 60 कलाकारों की 152 कलाकृतियां मिली थी। जिनमें प्रथम चरण की चयन समिति ने 39 कलाकारों की 54 कलाकृतियों को चयनित किया।

बाद में इनमें से 10 कलाकारों की कलाकृतियों को पुरस्कृत किया गया। जिन पुरस्कृत कलाकारों को समारोह में सम्मानित किया गया उनमें जितेंद्र कुमार व प्रदीप सिंह (कम्प्यूटर ग्राफिक), निशी पाण्डेय (लखनऊ), श्रेया शर्मा (मुरादाबाद), किरण राना (खटीमा), सौम्या शर्मा (धामपुर), अनीता वर्मा (लखनऊ) सभी डिजिटल, पूनम चंद्रिका त्यागी (गाजियाबाद) एक्रेलिक ऑन कैनवास, विजय जैन (जलगांव, महाराष्ट्र) डिजिटल प्रिंट और आदर्श विक्रम (गाजियाबाद) फोटोग्राफी शामिल हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent