Wednesday, April 22, 2026
Homeगोण्डामहिला चिकित्सालय में मरीजों को दी जायं हर जरूरी सुविधाएं: चारू चौधरी

महिला चिकित्सालय में मरीजों को दी जायं हर जरूरी सुविधाएं: चारू चौधरी

-

महिला चिकित्सालय में मरीजों को दी जायं हर जरूरी सुविधाएं: चारू चौधरी

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने जिला महिला चिकित्सालय व वन स्टाप सेण्टर का किया निरीक्षण
तेजस टूडे ब्यूरो
मुसैब अख्तर
गोण्डा। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी ने जिला महिला चिकित्सालय व वन स्टाप सेंटर का निरीक्षण किया। उनके साथ उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य ऋतु शाही भी रहीं। जिला महिला चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष चारू चौधरी ने महिला मरीजों से रूबरू होते हुए उनसे सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
उन्होंने जिला महिला चिकित्सालय के सीएमएस डा० देवेन्द्र सिंह को निर्देशित किया कि चिकित्सालय में आने वाली महिलाओं को सरकार द्वारा प्रदान की जा रही समस्त सुविधाएं प्रदान की जाय। यह ध्यान रखा जाय कि ओपीडी समय से खुले और मरीजों को उपचार प्रदान हो सके। किसी भी प्रकार की जांच बाहर से न करायी जाय। उन्होंने निर्देशित किया कि पैरामेडिकल स्टाफ, स्टाफ नर्स व आशा कार्यकत्रियों को प्रशिक्षित कराया जाय। उन्होंने यहां ओपीडी, लिफ्ट सुविधा, दवा कांउटर, जांच मशीनों, आपरेशन कक्ष, पोस्ट डिलेवरी वार्ड, प्री पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड, आयुष्मान वार्ड, आदि का भी जायजा लिया।
उन्होंने ओपीडी की चिकित्सक डा० दीपिका सेठ, डा० अभिलाषा मिश्रा, डा० वेद प्रकाश व प्रभात गुप्ता से भी जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने वन स्टाप सेंटर पहुंचकर निरीक्षण किया। उपाध्यक्ष ने वन स्टाप सेंटर में खाना, बिस्तर, प्रदान की जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी की तथा संरक्षित पीड़िता से भी वार्ता किया। उन्होंने वन स्टाप सेंटर की केन्द्र प्रशासक चेतना सिंह को निर्देशित किया कि पीड़िताओं की काउसिलिंग व सही ढंग से देखभाल की जाय।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर शिल्पा वर्मा, जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष सोनी, महिला थानाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, संरक्षण अधिकारी चन्द्रमोहन वर्मा, परियोजना समन्वयक आशीष मिश्रा, पंकज राव, सिद्धनाथ पाठक सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

LATEST POSTS

सीएचसी अधीक्षकों को जिलाधिकारी का सख्त निर्देश

सीएचसी अधीक्षकों को जिलाधिकारी का सख्त निर्देश शासन की मंशानुसार जनसामान्य को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करायेंतेजस टूडे ब्यूरो सुधीर सोनी गोण्डा। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी प्रियंका...

गोण्डा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने की बड़ी कार्यवाही

गोण्डा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने की बड़ी कार्यवाही फेरी वालों एवं चेन पुलिंग करने वालों पर कसा शिकंजा तेजस टूडे मण्डल ब्यूरो मुसैब अख्तर गोण्डा। रेलवे सुरक्षा बल...

हिन्दी दिवस पर योग से निरोग रहने के बताये गये गुर

तेजस टूडे ब्यूरो सुधीर सोनी गोण्डा। आवास विकास स्थित प्रेरणा पार्क में हिंदी दिवस पर योग शिविर का आयोजन "योग: समाज और स्वास्थ्य" हेतु योग शिविर का...

समस्याओं का समाधान, शासन की पहचान

समस्याओं का समाधान, शासन की पहचान डीएम ने जनसुनवाई में दिखायी कार्यकुशलता तेजस टूडे ब्यूरो मुसैब अख्तर गोण्डा। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, पुलिस अधीक्षक व मुख्य विकास अधिकारी ने शनिवार...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular